True Crime International. जर्मनी की मशहूर गायिका नाडजा बेनैसा जब कम उम्र थी, तभी उसे फुटबौल प्लेयर अब्दू मबोदजी से प्यार हो गया था. मबोदजी ने उसे धोखा दिया तो उस के संबंध कई युवकों से बन गए और उन्हीं में से वह किसी की वजह से एचआईवी पौजिटिव बन गई. इस के बदले उस ने यह तोहफा अपने एक प्रेमी को दे दिया...

मोरक्को मूल के मोहम्मद बेनैसा और जर्मनी की रहने वाली सबीना ने सन 1980 में प्रेम विवाह किया था. इन की दूसरी संतान के रूप में एक सुंदर सी बेटी ने जन्म लिया, जिस का नाम रखा गया नाडजा बेनैसा. बेनैसा दंपत्ति का जर्मनी के हेसे स्थित फैं्रकफुर्त शहर में केटरिंग का व्यवसाय है.

नाडजा सुंदर ही नहीं बल्कि चंचल भी थी. उसे गाने सुनने का शौक था, वह अपनी तुतलाती जुबान में उल्टेसीधे शब्द गुनगुनाती तो उस के मांबाप को हंसी आती थी, पर उन्हें यह नहीं मालूम था कि उन की यह बेटी एक दिन इतनी मशहूर गायिका बन जाएगी कि जर्मनी में ही नहीं, दुनिया भर में उस का नाम होगा.

https://youtube.com/shorts/I5RYD-AkCOw?si=GzbCx1UNl5Is-UyW

नाडजा जब महज 9 साल की थी, तो उस ने वाद्य यंत्रों के साथ खेलना शुरू कर दिया था. यही नहीं, उस उम्र में ही उस ने पियानो बजाना भी सीख लिया था. उस की इस प्रतिभा को देख कर लोग उसे पियानो का उस्ताद कहते थे. स्कूल के हर संगीत कार्यक्रम में वह हिस्सा लेती थी. उस की परफार्मेंस देख कर लोग आश्चर्यचकित रह जाते थे.

जब नाडजा महज 11 साल की थी तभी उस ने गाने लिखने शुरू कर दिए थे. अपने लिखे गाने वह खुद गाती थी. 13 साल की उम्र में नाडजा ने फैं्रकफुर्त में एक बड़े बैंड की मौजूदगी में अपना प्रोग्राम पेश किया. उस प्रोग्राम में और भी कई प्रतिभाओं ने भाग लिया. नाडजा ने वहां जो परफार्मेंस दी उस पर न केवल उसे प्रशंसा मिली, बल्कि दूसरे नंबर की विजेता का खिताब भी दिया गया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...