रिश्तों की कब्र खोदने वाला क्रूर हत्यारा – भाग 2

दरअसल, आकांक्षा घर वालों से झूठ बोल कर उदयन के पास भोपाल आ गई थी. उदयन से उस की जानपहचान फेसबुक के जरिए 2007-08 में हुई थी. फेसबुक पर उदयन ने आकांक्षा को बताया था कि वह एक आईएफएस अधिकारी है. उस के पिता भेल भोपाल से रिटायर्ड अधिकारी हैं और इन दिनों वह रायपुर में खुद की फैक्ट्री चलाते हैं. मां रिटायर्ड डीएसपी हैं और अमेरिका में रह रही हैं. उदयन की रईसी, पद और पारिवारिक पृष्ठभूमि का आकांक्षा पर वाजिब असर पड़ा और दोनों की दोस्ती गहराने लगी.

इस के बाद दोनों दिल्ली और भोपाल में मिलने लगे. उदयन ने जो झूठ रौब झाड़ने की गरज से आकांक्षा से बोले थे, उन में से एक यह भी था कि वह भी अमेरिका में रहता है. इसलिए जब भी वे मिलते थे तो उदयन यही बताता था कि वह कुछ समय के लिए अमेरिका से आया है. इश्क में अंधी आकांक्षा उस की हर बात बच्चों की तरह मान जाती थी. इस दरम्यान दोनों के बीच क्या और कैसी बातें हुईं, यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था. अलबत्ता यह जरूर था कि दोनों ही एकदूसरे का पहला प्यार नहीं थे.

बहरहाल, जून में जब आकांक्षा भोपाल आई तो उदयन ने उस से बरखेड़ा स्थित बंगाली समुदाय के मंदिर कालीबाड़ी में शादी कर ली. इस के बाद दोनों पतिपत्नी की तरह साकेतनगर में रहने लगे. आकांक्षा खुश थी, लेकिन उदयन की हिदायत पर अमल करते हुए वह पड़ोसियों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी. अलबत्ता एकदो धार्मिक आयोजनों में वह जरूर शामिल हुई थी.

यह बात गलत नहीं है कि एक झूठ को ढकने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं. उदयन ने तो आकांक्षा से शायद एक भी सच नहीं बोला था. उस ने आकांक्षा को न जाने कौन सी घुट्टी पिलाई थी जो वह चाबी वाले खिलौने की तरह उस पर भरोसा किए जा रही थी. लेकिन कहते हैं कि झूठ के पांव नहीं होते. जल्द ही आकांक्षा के सामने उदयन की असलियत उजागर होने लगी.

आकांक्षा ने कभी भी उदयन को अपने मांबाप से फोन तक पर बात करते नहीं देखा था. जब भी वह उन के बारे में पूछती थी या उदयन की गुजरी जिंदगी को कुरेदती थी तो वह चालाकी से उसे टाल जाता था. लेकिन उसे यह भी समझ में आने लगा था कि यह सब बहुत ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है. उस ने आकांक्षा से कहा कि अमेरिका में उस का मन नहीं लगता, इसलिए वह उस के साथ भोपाल में ही घर बसाना चाहता है. आकांक्षा इस के लिए भी तैयार हो गई.

दोनों का अफेयर 8 साल पुराना था लेकिन शादी और गृहस्थी की मियाद महीने भर ही रही. तब तक उदयन के काफी झूठ फरेब उजागर हो चुके थे. फिर भी आकांक्षा ने समझदारी दिखाते हुए उन से समझौता कर लिया था. वह एक भावुक स्वभाव वाली युवती थी, जो अपने प्रेमी की खातिर मांबाप से झूठ बोल कर आई थी.

इसी वजह से वह ज्यादा कलह कर के न तो खुद को जोखिम में डालना चाहती थी और न ही कोई फसाद खड़ा करना चाहती थी. बावजूद इस के दोनों में खटपट तो होने ही लगी थी. लेकिन दोनों ने इस की भनक मोहल्ले वालों को नहीं लगने दी थी.

थाने ला कर पुलिस ने जब उदयन से पूछताछ की तो उस ने जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. उदयन और आकांक्षा के बीच 14 जुलाई, 2016 को जम कर कलह हुई थी, जिस की वजह थी उदयन के कई लड़कियों से जायजनाजायज संबंध.

यहां स्पष्ट कर दें कि दूध की धुली आकांक्षा भी नहीं थी. इस घटना के चंद दिन पहले आकांक्षा के एक पूर्व बौयफ्रैंड, जिस से वह अकसर फोन पर बात किया करती थी, ने उस के कुछ अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए थे. इसे ले कर उदयन के तनबदन में आग लग गई थी. उसे रहरह कर लग रहा था कि आकांक्षा के अपने एक्सबौयफ्रैंड से नाजायज संबंध भी थे और वह उस की आर्थिक मदद भी करती थी.

उस रात उदयन सोया नहीं, बल्कि जाग कर आकांक्षा की हत्या की साजिश रचता रहा. जबकि आकांक्षा लड़झगड़ कर सो गई थी. 15 जुलाई की सुबह लगभग 5 बजे एकाएक उदयन के सिर पर एक अजीब सा वहशीपन सवार हो गया. उस ने गहरी नींद में सो रही आकांक्षा का मुंह तकिए से दबा दिया. आकांक्षा कुछ देर छटपटाई और फिर उस का शरीर ढीला पड़ गया. हालांकि उदयन को तसल्ली हो गई थी कि वह मर चुकी है फिर भी उस ने कुछ मिनटों तक उस के चेहरे से तकिया नहीं हटाया.

कुछ देर बाद उदयन ने आकांक्षा के चेहरे से तकिया हटाया और दरिंदों की तरह उस का गला दबाने लगा, जिस से उस के गले की हड्डी टूट गई. आकांक्षा के मरने की पूरी तरह तसल्ली करने के बाद उदयन के सामने समस्या उस की लाश को ठिकाने लगाने की थी. लाश का चेहरा उस ने एक पौलीथिन से ढंक दिया था.

आकांक्षा की लाश को वह दूसरे कमरे में ले गया और उसे एक पुराने बक्से में डाल दिया. एक घंटे सुस्ताने और कुछ सोचने के बाद उदयन बाहर निकला और साकेतनगर की ही एक दुकान से शैलेष नाम के सीमेंट विक्रेता से 14 बोरी सीमेंट खरीद लाया. शैलेष ज्यादा सवाल या शक न करे, इसलिए उस ने उसे बताया था कि नईनई शादी हुई है, पत्नी के लिए बाथटब बनवाना है.

इस के बाद उदयन ने रवि नाम के मिस्त्री को बुलाया, जिस से उस की पुरानी पहचान थी. रवि को उस ने यह कह कर कमरे में चबूतरा बनाने को कहा कि वह उस के ऊपर मंदिर बनवाएगा. चबूतरा बनते समय उदयन ने आधा काम खुद किया. थोड़ी देर के लिए रवि को इधरउधर कर के उस ने लाश वाला बक्सा चबूतरे के नीचे बने गड्ढे में डाला और ऊपर से खुद चिनाई कर दी रवि को इस की भनक भी नहीं लगी. वैसे भी एक मामूली काम के एवज में उसे खासी मजदूरी मिल रही थी, इसलिए उस ने उदयन के इस विचित्र व्यवहार पर गौर नहीं किया.

चबूतरा बना कर उदयन ने उस पर पलस्तर कर दिया और खूबसूरती बढ़ाने के लिए उस पर मार्बल भी लगवा दिया. यह उस के अंदर की ग्लानि थी, डर था या आकांक्षा के प्रति नफरत कि वह अकसर इस चबूतरे पर बैठ कर सुबहसुबह ध्यान लगाता था.

आकांक्षा की लाश निकालने वाली पुलिस टीम ने चबूतरा खोदना शुरू किया तो 7 महीने पुरानी लाश को बाहर निकालने में उसे 7 घंटे पसीना बहाना पड़ा. खुदाई के लिए बाहर से मजदूर बुलाए गए, जिन्होंने सब से पहले मार्बल तोड़ा लेकिन उन के गैंती, फावड़े जैसे मामूली औजार इस चबूतरे को नहीं खोद  पाए तो ड्रिल मशीन मंगानी पड़ी. चबूतरा इतना मजबूत था कि खुदाई करने के दौरान एक ड्रिल मशीन भी टूट गई. उस की जगह दूसरी ड्रिल मशीन मंगानी पड़ी.

जैसेतैसे आकांक्षा की लाश वाला बक्सा बाहर निकाला गया. जब लाश बाहर निकली तो वहां मौजूद पुलिस वाले फिर सकते में आ गए. संदूक में लाश का अस्थिपंजर मिला, जिन्हें पोस्टमार्टम और फिर डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया. प्रतीकात्मक तौर पर आकांक्षा का अंतिम संस्कार आयुष और उस के परिजनों ने भोपाल में ही कर दिया, जिस में शामिल होने के लिए उस के मातापिता नहीं आए.

इस जघन्य हत्याकांड की खबर देश भर में फैल गई. जिस ने भी सुना, उस ने उदयन को साइको कहा. पर उस के चेहरे पर पसरी बेफिक्री और बेशरमी वे पुलिस वाले ही देख पाए जो उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत ले गए थे. इस के बाद रिमांड अवधि में शुरू हुई 32 वर्षीय उदयन दास और उस से जुड़ी दूसरी जानकारियां जुटाने की कवायद, जिन्होंने यह साबित कर दिया कि उसे साइको किलर बेवजह नहीं कहा जा रहा.

                                                                                                                                          क्रमशः

60 साल का लुटेरा: 18 महिलाओं से शादी करने वाला बहरूपिया – भाग 2

सच तो यह भी था कि उसे देख कर उस की आंखों में चमक आ गई थी. उस के दिमाग में अपनी नौकरी के लिए पैरवी की उम्मीद की किरण नजर आई थी. कारण वह स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़ा था. उस के दिमाग में फायदे की 2 बातें बैठ गईं.

उस ने तुरंत अपनी सहेली को फोन मिलाया. उसे भी प्रोफाइल के बारे में बताया और उस से सलाह मांगी. सहेली ने सिर्फ इतना कहा कि उस से सपंर्क कर चैक कर ले. यह बात मई 2020 की थी. उन दिनों देश में कोरोना के दूसरे फेज का माहौल भी चल रहा था.

अगले ही रोज अवंतिका ने इस बारे में अपना निर्णय ले लिया. उस प्रोफाइल के डा. स्वैन को संपर्क करने के साथसाथ अपनी डिटेल्स भी भेज दी. उधर से प्रपोजल भी आ गया और उस ने शादी की तारीख भी तय कर दी. उस ने कोरोना पर लगी पाबंदियों का हवाला देते हुए कम से कम लोगों के बीच मंदिर में शादी की बात कही.

जुलाई 2020 में भुवनेश्वर के एक मंदिर में शादी की तारीख तय हो गई. स्वैन ने शादी के बाद वहीं से बेंगलुरु चलने की बात कही. बातोंबातों में उस ने घर के रेनोवेशन के लिए 5 लाख रुपए की भी मांग कर ली. अवंतिका के बैंक खाते में दिवंगत पति के पैसे जमा थे. उस में से ही उस ने पैसे देने का वादा भी कर लिया. स्वैन ने शादी में परिवार से किसी सदस्य को आने से मना कर दिया था. अवंतिका भी घर वालों के शोरशराबे से बचना चाहती थी. वह अपने कुछ कपड़ों से भरे सूटकेस के साथ भुवनेश्वर आ गई थी.

मंदिर में साधारण तरह से हुई शादी के समय स्वैन की तरफ से केवल एक दंपति मौजूद था. उस का परिचय उस ने बहन और बहनोई के रूप में करवाया था. अवंतिका नवविवाहिता बन भुवनेश्वर स्थित स्वैन के 3 कमरे वाले एक मकान में आ गई थी. वहां केवल एक नौकरानी रहती थी. उसी से मालूम हुआ कि घर की देखभाल की जिम्मेदारी उस पर थी.

स्वैन अकसर शहर से बाहर ही रहता था. महीनों बाद शादी के लिए आया था. फिर भी अवंतिका को घर का शांत माहौल अच्छा लगा. उस से भी अच्छा लगा स्वैन का स्वभाव और मधुर बोली. वह बेहद खुश थी. लंबे समय बाद किसी पुरुष का साथ मिला था, जिसे वह अपना कह सकती थी और खास बात यह थी कि वह एक बड़े अधिकारी की पत्नी थी.

2 दिनों बाद ही स्वैन ने बेंगलुरु जाने की फ्लाइट बुक करवा ली थी. उस का टिकट साथ में नहीं लेने पर जब अवंतिका ने सवाल किया, तब उस ने बताया कि औफिस में हेल्थ रिलेटेड एक जरूरी प्रोजेक्ट जमा करवाना है. सेंटर की हेल्थ मिनिस्टरी का और्डर है. उसे निपटा कर एक सप्ताह में लौट आएगा. फिर कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे. तब तक वह यहां का घर अपने अनुसार दुरुस्त कर ले.

वादे के मुताविक स्वैन ठीक आठवें रोज भुवनेश्वर आ गया था. आते ही उस ने 2 दिन बाद अवंतिका को आगे के टूर का प्रोग्राम बताया, जो गोवा का था. वह टूर भी उस के औफिस से रिलेटेड था. वह 2 दिनों के लिए भुवनेश्वर में ठहरा था. इस दौरान स्वैन जब सुबह के समय बाथरूम में था, तब नौकरानी भागती हुई उस के पास आई. उस के हाथ में मोबाइल था, ‘‘मैडम! देखिए आप के फोन में कौल आ रही है?’’

‘‘मेरा मोबाइल! वह तो मेरे पास है. अरे, यह साहब का है. यहीं रख दो वह बाथरूम से आएंगे तब देख लेंगे. एप्पल मोबाइल एक जैसे दिखते हैं, किस का कौन है पहचाना ही नहीं जाता.’’

अवंतिका के बोलतेबोलते काल डिस्कनेक्ट हो गई थी. कुछ सेकेंड बाद फिर कौल आया, नाम उभरा ‘वाइफ डाक्टर’. सोचा किसी डाक्टर की वाइफ का फोन होगा. कुछ सेकेंड बाद फोन फिर डिस्कनेक्ट हो गया. किंतु तुरंत एक कौल आ गई. उस में दूसरा नाम उभरा था ‘वाइफ बेंगलुरु’.

अवंतिका को स्वैन पर होने लगा शक

यह नाम देख कर अवंतिका को एक बार फिर अजीब लगा. खुद से बातें करने लगी, ‘वाइफ बेंगलुरु’ का मतलब क्या हो सकता है?

उस फोन के कटते ही अवंतिका ने स्वैन का फोन उस समय आए मिस काल को स्क्राल कर दिया. देखा, उस से पहले और 2 काल आई थी. एक में ‘वाइफ टीचर’ था, जबकि दूसरे में सिर्फ ‘डब्ल्यू भुवनेश्वर’ लिखा था. उसी वक्त स्वैन बाथरूम से निकल आया. उस के हाथ में अपना मोबाइल देख कर एक झपट्टे के साथ ले लिया. डांटते हुआ बोला, ‘‘मेरा मोबाइल क्यों देख रही हो. जरा भी मैनर नहीं है क्या? एजूकेटेड हो.’’

अवंतिका अभी अपनी सफाई देती उस से पहले ही स्वैन ने उसे खूब खरीखोटी सुना दी. अचानक स्वैन के बदले तेवर को देख कर अवंतिका सहम गई. स्वैन उस रोज नाश्ता किए बगैर चला गया.

उस के जाने के बाद अवंतिका उदास हो गई. नौकरानी ने आ कर उसे नाश्ता दिया. हाथ पकड़ कर बोली, ‘‘मेम साहब, साहब की बातों का बुरा नहीं मानना. वह ऐसे ही हैं. तुरंत नाराज हो जाते हैं, लेकिन तुरंत शांत भी हो जाते हैं. देखना अभी एक घंटे में वापस आएंगे और कोई गिफ्ट भी देंगे.’’

‘‘अच्छा?’’ अवंतिका बोली.

‘‘जी मेमसाहब!’’ नौकरानी मुसकराती हुई बोली.

‘‘और कुछ बताओ साहब के बारे में,’’ अवंतिका ने कहा.

‘‘और क्या बताऊं उन के बारे में… सब कुछ तो ठीक है, लेकिन…’’

‘‘लेकिन क्या, बताओ. हो सका तो मैं तुम्हारी मदद करूंगी,’’ अवंतिका बोली.

‘‘साहब को मत बोलना… मैं खुद बोल दूंगी. मेरा 3 महीने का पैसा बाकी है. सोचा थी आज मांगूंगी… लेकिन साहब नाराज हो गए,’’ नौकरानी मायूसी के साथ बोली.

‘‘कितना पैसा बाकी है? बताओ मैं दे देती हूं.’’

‘‘जी 9 हजार,’’ नौकरानी झिझकती हुई बोली. अवंतिका ने तुरंत अपने बैग से 10 हजार रुपए निकाले और नौकरानी के हाथ में रख दिए.

‘‘मेमसाहब आप बहुत अच्छी हैं. इस में एक हजार अधिक हैं,’’ नौकरानी बोली.

‘‘कोई बात नहीं, रख लो मेरी तरफ से गिफ्ट है.’’ अवंतिका ने कहा.

नौकरानी के कहे मुताबिक स्वैन उस रोज नहीं आ पाया. अवंतिका ने रात होने पर नौकरानी से स्वैन के नहीं आने का कारण पूछा. किंतु उस से कोई सही जवाब नहीं मिल पाया. उस ने सिर्फ आश्चर्य जताते हुए कहा कि ऐसा तो पहली बार हुआ है.

अगले रोज स्वैन शाम के वक्त आया. वह हड़बड़ी में था. फटाफट खुद सामान पैक किया और तुरंत निकल पड़ा. अवंतिका कुछ पूछती, इस से पहले ही उस ने सौरी बोलते हुए बताया कि उसे एक दिन पहले ही निकलना पड़ेगा. अगली बार बेंगलुरु ले चलने का वादा कर चला गया.

रिश्तों की कब्र खोदने वाला क्रूर हत्यारा – भाग 1

30 जनवरी, 2017 को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से क्राइम ब्रांच की एक टीम भोपाल आई. 5 सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व बांकुरा क्राइम ब्रांच के टीआई अमिताभ कुमार कर रहे थे. उन के साथ सबइंसपेक्टर कौशिक हजरत और संदीप बनर्जी के अलावा एएसआई चंद्रबाला भी थीं. इस टीम के साथ एक स्मार्ट और खूबसूरत युवक आयुष सत्यम भी था, जो काफी परेशान लग रहा था.

भोपाल स्टेशन पर उतर कर यह टीम सीधे गोविंदपुरा इलाके के सीएसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के पास पहुंची और उन्हें सिलसिलेवार सारी बात बता कर अपने आने का कारण स्पष्ट किया. अमिताभ ने वीरेंद्र मिश्रा को बताया कि एक युवती आकांक्षा शर्मा जोकि उन के साथ आए आयुष सत्यम की बड़ी बहन है, रहस्यमय तरीके से गायब है.

उस के घर वालों ने 5 जनवरी को उस की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई है. उन लोगों ने उदयन दास नाम के एक युवक पर संदेह व्यक्त किया है. पश्चिम बंगाल की पुलिस टीम ने यह भी बताया कि आकांक्षा का मोबाइल चालू है और उस की लोकेशन भोपाल के साकेतनगर की आ रही है.

अमिताभ कुमार ने यह भी बताया कि 28 वर्षीय आकांक्षा ने जयपुर के नजदीक स्थित वनस्थली से एमएससी इलैक्ट्रौनिक्स से डिग्री ली थी. उस के पिता शिवेंद्र शर्मा यूनाइटेड बैंक औफ इंडिया में चीफ मैनेजर हैं. जून 2016 में आकांक्षा ने घर वालों को बताया था कि अमेरिका में उस की जौब लग गई है और वह अमेरिका जा रही है. पासपोर्ट बनवाने की बात कह कर वह दिल्ली चली गई थी. इस के पहले कुछ दिनों तक वह दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी भी कर चुकी थी.

आजकल के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करना अब कोई बहुत बड़ी बात नहीं रह गई है. ज्यादातर अभिभावकों की तरफ से उन्हें कैरियर चुनने के मामले में छूट मिली होती है. 24 जून, 2016 को आकांक्षा नौकरी के लिए कथित रूप से न्यूयार्क चली गई थी. जुलाई तक तो वह फोन पर घर वालों से बातें करती रही, लेकिन फिर व्यस्तता का बहाना बना कर उन्हें टालने लगी थी. मोबाइल फोन पर घर वालों से उस की आखिरी बार बात 20 जुलाई को हुई थी.

इस के बाद आकांक्षा ने वायस काल करना बंद कर दिया और मैसेज के जरिए चैट करने लगी थी. इस से शिवेंद्र शर्मा को तसल्ली तो थी लेकिन पूरी तरह नहीं. उन्हें बेटी को ले कर कुछकुछ आशंकाएं भी होने लगी थीं. उन की परेशानी तब बढ़ी जब मैसेज के जरिए भी बात होना बंद हो गया. इस पर उन्होंने 5 जनवरी, 2016 को बांकुरा थाने में आकांक्षा की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी.

दरअसल, बात उतनी मामूली भी नहीं थी, जितनी दिख रही थी. शिवेंद्र और उन का बेटा अपने स्तर पर आकांक्षा को ढूंढ रहे थे. जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने अपनी साइबर सेल के जरिए आकांक्षा के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की. पता चला उस के फोन की लोकेशन भोपाल की आ रही है.

इस के कुछ दिन पहले शिवेंद्र शर्मा एक उम्मीद ले कर भोपाल आए थे. मोबाइल फोन पर हुई बात के आधार पर वह उदयन के घर एमआईजी 62, सेक्टर-3ए, साकेतनगर, भोपाल पहुंचे और उस से आकांक्षा के बारे में पूछताछ की. उदयन को वह पहले से जानते थे क्योंकि वह आकांक्षा का खास दोस्त था.

उदयन ने यह तो नहीं कहा कि वह आकांक्षा को नहीं जानता, लेकिन गोलमोल बातें बना कर वह शिवेंद्र शर्मा को टरकाने में जरूर कामयाब रहा था. शिवेंद्र शर्मा को उदयन की बातों पर पूरी तरह विश्वास नहीं हुआ था, लेकिन वह कर ही क्या सकते थे.

शिवेंद्र शर्मा को मायूस लौटाने के बाद उदयन का माथा ठनकने लगा था. कुछ दिन बाद वह सीधे कोलकाता स्थित शिवेंद्र के घर जा पहुंचा और 2 दिन तक वहीं रुका. आकांक्षा के बारे में शिवेंद्र और उन की पत्नी शशिकला की चिंता का भागीदार बन कर उस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आकांक्षा चूंकि उस की अच्छी फ्रैंड है, इसलिए वह उसे ढूंढने में उन की हरसंभव मदद करेगा.

उसी दौरान शिवेंद्र ने यह महसूस किया कि उदयन असामान्य व्यवहार कर रहा है और उन के घर आने के बाद ठीक से सोया भी नहीं है. इस से उन का शक यकीन में बदल गया कि जरूर कोई गड़बड़ है. यह उन के लिए एक और संदिग्ध बात थी कि उदयन बेवजह शशिकला से जिद करता रहा था कि किचन में जा कर वह खुद चाय बनाएगा. जाहिर है सहज होने की कोशिश में उदयन कुछ ज्यादा ही असहज हो गया था. यह बात शर्मा दंपति से छिपी नहीं रह सकी थी.

खूबसूरत, बिंदास और महत्त्वाकांक्षी आकांक्षा और उदयन के इस कनेक्शन को ले कर बांकुरा और भोपाल पुलिस के बीच लंबी मंत्रणा हुई, जिस का निष्कर्ष यह निकला कि कहीं कुछ गड़बड़ जरूर है. इस गड़बड़ का पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने जो योजना तैयार की, उस का पहला चरण उदयन के बारे में खुफिया तरीके से जानकारियां इकट्ठा करने के साथसाथ उस की निगरानी करना भी था.

31 जनवरी और 1 फरवरी को पुलिस टीम ने उदयन की रैकी की. इस कवायद में पुलिस को जो जानकारियां मिलीं, वे चौंका देने वाली थीं. उदयन अड़ोसपड़ोस में किसी से भी मिलताजुलता नहीं था. अलबत्ता वह बेहद विलासी जिंदगी जी रहा था. उस के पास महंगी कारें औडी और मर्सिडीज थीं. पुलिस वालों को उस की जिंदगी और हरकतें हद से ज्यादा रहस्यमय लगीं. साकेतनगर वाला मकान, जिस में वह रहता था, उस का नीचे का हिस्सा उस ने ब्रह्मकुमारी आश्रम को किराए पर दे रखा था.

इन 2 दिनों में वह अपनी एक गर्लफ्रैंड पूजा अटवानी के साथ ‘काबिल’ और ‘रईस’ फिल्में देखने सिनेमा हौल गया था. पुलिस वालों ने दोनों फिल्में उस के पीछे वाली सीट पर बैठ कर देखी थीं, जिस की उसे भनक तक नहीं लगी थी.

2 फरवरी को पुलिस वाले जब उस के घर पहुंचे तो ताला बाहर से बंद था, लेकिन उदयन अंदर मौजूद था. ताला बंद होने के बावजूद पुलिस वालों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर किसी के होने की आहट मिली. किसी अनहोनी से बचने के लिए बांकुरा पुलिस टीम ने गोविंदपुरा थाने से भी पुलिस बुला ली. उदयन अंदर है, पुलिस यह जान चुकी थी. उसे पकड़ने के लिए गोविंदपुरा थाने के एएसआई सत्येंद्र सिंह कुशवाहा छत के रास्ते से हो कर नीचे गए और उदयन का हाथ पकड़ कर उस से मुख्य दरवाजा खुलवाया.

पुलिस टीम जब अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा देख चौंकी. कमरों का इंटीरियर बहुत अच्छा था, हर कमरे में एलसीडी लगे थे पर पूरा घर अस्तव्यस्त पड़ा था. ऐसा लग रहा था जैसे वहां मुद्दत से साफसफाई नहीं की गई है. पुलिस ने उदयन से आकांक्षा के बारे में पूछा तो वह खामोश रहा.

पहली मंजिल पर चबूतरा बना देख पुलिस वालों का चौंकना स्वाभाविक था. कमरों में सिगरेट के टोंटे पड़े थे. साथ ही शराब की खाली बोतलें भी लुढ़की पड़ी थीं. सिगरेट के टोंटों की तादाद हजारों में थी. कुछ प्लेटों में बासी सब्जी व दाल पड़ी थी, जिन से बदबू आ रही थी.

जैसेजैसे पुलिस टीम घर को देख रही थी, वैसेवैसे रोमांच और उत्तेजना दोनों ही बढ़ती जा रही थीं. हर कमरे की दीवार पर लव नोट्स लिखे हुए थे, जिन में आकांक्षा के साथ बिताए लम्हों का जिक्र साफ दिखाई दे रहा था. कुछ देर घर में घूमने के बाद पुलिस ने जब उदयन से दोबारा पूछा कि आकांक्षा कहां है तो उस ने बेहद सर्द आवाज में जवाब दिया, ‘‘मैं ने उस का कत्ल कर दिया है और वह इस चबूतरे के नीचे है.’’

मकसद में इतनी जल्दी और आसानी से कामयाबी मिल जाएगी, यह बात पुलिस टीम की उम्मीद से बाहर थी. एक बम सा फोड़ कर उदयन खामोश हो गया. उस के चेहरे पर कोई शिकन या घबराहट नहीं थी. आकांक्षा की हत्या कर के उदयन ने उस की लाश दफना दी थी, यह जान कर पुलिस वालों ने उस पर सवालों की झड़ी लगा दी. इस के बदले उदयन ने जो जवाब दिए, उन से सिलसिलेवार यह कहानी सामने आई.

                                                                                                                                       क्रमशः

60 साल का लुटेरा: 18 महिलाओं से शादी करने वाला बहरूपिया – भाग 1

मध्य प्रदेश में जबलपुर की रहने वाली 38 वर्षीया अवंतिका को पढ़ाई करतेकरते शादी की उम्र कब फुर्र हो गई थी उसे पता ही नहीं चल पाया. पढ़ाई के दौरान ही 30 साल उम्र में उस ने शादी कर ली. उस का पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में था, लेकिन शादी के 2 साल बाद ही एक सड़क हादसे में उस के पति की मृत्यु हो गई थी. तब वह 32 साल की थी. उस के बाद उस ने अपने पैरों पर खड़ा होने की शुरूआत की. अधूरी पढ़ाई पूरी करने में जुट गई.

पति की मौत के बाद अवंतिका का ससुराल से नाता टूट चुका था. उस के मातापिता ने उस की दूसरी शादी के लिए प्रयास शुरू कर दिए. घरवालों को कभी उस के लिए वर पसंद आता था, तब लड़के के घरपरिवार में कोई न कोई खोट नजर आ जाती थी. जब कभी उन्हें घरपरिवार पसंद आता था, तब लड़के के साथ उस की कुंडली नहीं मिल पाती थी.

जन्मकुंडली के मुताबिक अवंतिका मंगल के प्रभाव वाली मांगलिक थी. इस के अलावा उस का विधवा होना भी दूसरी शादी में आड़े आ रहा था. उस की हमउम्र सहेलियां जब कभी मायके आती थीं तब वे उस की सुंदरता की तारीफ के पुल बांध देती थीं. कारण, उस ने उदासी की जिंदगी से तौबा कर ली थी. वह सुंदर और कम उम्र वाली हसीन लड़की जैसी दिखती थी. बनठन कर जब निकलती थी, तब उस का गोरा रंग और भी निखर उठता था.

हर पहनावे में उस के उभार, लचक और शारीरिक मांसलता का ग्लैमर बरवस किसी को भी अपनी ओर खींच लेता था. चालढाल सेक्सी आदाओं वाली होती थी. फिर भी वह विधवा होने का दंश झेलने को मजबूर थी. कारोबारी परिवार से थी. पैसे की कमी नहीं थी. अच्छी खासी रकम पति की मृत्यु के बाद उस की बहुराष्ट्रीय कंपनी से भी मिल गई थी. फिर भी वह अपने पैरों पर खड़ी होना चाहती थी.

स्थाई आमदनी वाली सम्मानित नौकरी की तलाश में थी. समय गुजारने के लिए सामाजिक कार्य में लगी रहती थी. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग में वह एक नौकरी का फार्म भर चुकी थी. किसी ने बताया कि केंद्रीय स्वस्थ्य मंत्रालय से कोई अच्छी सिफारिश लगाई जाए तब उसे नौकरी मिल सकती है.

इस तरह अवंतिका को 2 सपने पूरे करने थे. एक तमन्ना दूसरी शादी से मनपसंद जीवनसाथी की थी, तो दूसरी थी अच्छी आमदनी वाली नौकरी की. उस के हालात को देख कर कहा जा सकता है कि वह एक तरह से जीवन को संवारने के लिए महत्त्वाकांक्षाओं के बीच झूल रही थी.

कड़वा सच था कि उसे किसी में भी सफलता हाथ नहीं लग पाई थी. इस कारण वह तनाव में रहने लगी थी. जब कोई शादी के बारे में उस से पूछता तब मन कसैला हो जाता था. कई बार लोगों के ताने सुन कर दिमाग झन्ना उठता था. जी तो करता था कि उलट कर कोई तगड़ा जवाब दे डाले, फिर वह कुछ सोच कर चुप लगा जाती थी. उसे अपने अच्छे दिन आने का इंतजार था… लेकिन कब तक? उसे नहीं मालूम था कि जिंदगी आगे किस ओर करवट लेने वाली थी, बिलकुल ऊंट की तरह!

सहेली ने सुझाया शादी करने का तरीका

एक दिन उस का स्कूल के जमाने की सहेली से लंबे समय बाद मिलना हुआ. उस ने उस के साथ ही ग्रैजुएशन की थी. हाउसवाइफ की जिंदगी मजे में गुजार रही थी. खुश थी. मिलते ही पूछ बैठी, ‘‘तुम्हारा कोई रिश्ता तय हुआ?’’

यह सुनते ही अवंतिका तिलमिला गई. बोल पड़ी, ‘‘सालों बाद मिली हो… और तुम ने भी वही राग शुरू कर दिया?’’

‘‘मेरे पूछने का मतलब तुम्हें दुखी करना नहीं था,’’ सहेली बात संभालते हुए बोली, ‘‘मेरी बात बुरी लगी तो लो कान पकड़ती हूं.’’

‘‘कोई बात नहीं…मैं क्या करूं? किसकिस से अपनी तकलीफ सुनाऊं? कितनों को अपने दिल की बात बताऊं?’’ बोलतेबोलते अवंतिका निराश हो गई.

‘‘मेरा कहा मानो तो तुम मैरेज ब्यूरो में सर्च किया करो,’’ सहेली बोली और मुसकराने लगी.

‘‘सुनते हैं कि उस में ज्यादातर फरजी होते हैं,’’ अवंतिका बोली.

‘‘फरजीवाड़ा कहां नहीं है. यह तो तुम पर निर्भर करता है, उस की जांचपरख करना. तुम अनपढ़ थोड़े हो.’’ सहेली ने समझाया.

‘‘लेकिन कई केस आते ही रहते हैं. असलीनकली की पहचान कैसे होगी?’’

‘‘विश्वसनीय मैरेज साइट पर जाओ. सोशलसाइट से संपर्क वाले में ही धोखे की बातें अधिक होती हैं. अच्छी तरह से प्रोफाइल पढ़ो. रिश्ता फाइनल होने से पहले खुद मिलो, परिवार वालों से मिलवाओ. कुछ समय ले कर उस की डिटेल्स की जांच करो…’’ सहेली बोलती चली गई.

‘‘कह तो तुम सही रही हो, लेकिन अधितर 28-30 उम्र तक ही मांगते हैं. मेरी तो…’’ अवंतिका ने चिंता जताई.

‘‘साइट पर जनरल से अलग सिंगल वीमन, विडो या डाइवोर्सी कालम में सर्च कर देखो. कोई न कोई मिल ही जाएगा… तुम्हारी तरह कई पुरुष सुघड़, सुंदर, सुशिक्षित और सुकुमारी प्रोफेशनल लेडी की तलाश में बैठे होंगे. अब भला तुम से अधिक योग्य लेडी कहां मिलेगी…’’ यह कहती हुई सहेली ने उस की ठुड्डी पकड़ ली और हंसने लगी.

सहेली के जाते ही अवंतिका के मन में उम्मीद की एक हलचल होने लगी. संभावना जाग उठी. दिल की धड़कनें बढ़ गईं. एक गिलास पानी पीया, फिर लैपटाप उठा कर छत पर अपने एकांत स्टडी रूम में चली गई. उस रोज उस ने लैपटाप ऐसे खोला जैसे कोई पट खोल रही हो और उस के खुलते ही उस में से कुछ नया निकलने वाला हो. लगता है लैपटाप भी उस की भावनाएं और दिल में मची हलचल के साथ बेसब्री को भांप गया था.

उस रोज धीरेधीरे विंडो का पेज खुला था. अवंतिका ने झट गूगल क्रोम के बटन को 3-4 बार क्लिक कर दिया. गूगल के कई पेज फटाफट खुल गए. तुरंत मैट्रीमोनियल साइट खोल ली और सहेली के बताए कालम को सर्च करने लगी. सहेली ने जैसा कहा था, ठीक वैसा ही मिला. स्क्रीन पर कई अनमैरीड पुरुषों के प्रोफाइल खुल गए. उन के साथ उन की तसवीरें भी थीं. कुछ ने अपने बेहतरीन करियर और प्रौपर्टी की जानकारी भी दे रखी थी.

एक प्रोफाइल पर अटक गईं नजरें

देखतेदेखते एक प्रोफाइल पर उस की नजर अटक गई. नाम था डा. बिधु प्रकाश स्वैन. केंद्र सरकार की नौकरी थी. वह स्वास्थ्य मंत्रालय के सेंट्रल बोर्ड औफ ऐडमिशन कमिटी का डेप्युटी डायरेक्टर जनरल के पद पर बेंगलुरु में पोस्टेड था. उस ने अपनी पसंद के बारे में लिखा था, ‘‘उसे एक एक समझदार और कल्चर्ड महिला की तलाश है.’’

प्रोफाइल में उम्र दर्ज थी 42 साल. मैरिटल स्टेटस में अनमैरेड लिखा था. साथ ही अपने अविवाहित होने का कारण भी था कि उस की शादी पारिवारिक जिम्मेदारियों को उठाने और नौकरी के सिलसिले में ट्रांसफर आदि होते रहने के चलते नहीं हो पाई थी. पुश्तैनी घर, परिवार और इलाके की कुछ तसवीरों के अलावा अशोक स्तंभ चिह्न के लोगो लगे विजिटिंग कार्ड और भारत सरकार लिखे लालबत्ती गाड़ी की तसवीरें भी लगी हुई थीं.

यह सब देख कर अवंतिका को उस पर भरोसा बन गया. दूसरी बात यह कि वह भुवनेश्वर में पढ़ाई के सिलसिले में रह चुकी थी, इसलिए उस प्रोफाइल को नजरंदाज नहीं कर पाई. लैपटाप पर सेव कर वह विशलिस्ट में डाल दी.

करोड़ों के लिए सीए की हत्या

इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 4

नर्सिंग होम मालिकों ने रची साजिश

इधर अनुज महतो अविनाश के किसी भी मकसद को और पनपने देना नहीं चाहता था क्योंकि वह उस के लिए बेहद खतरनाक बन चुका था.

पहले रची योजना के मुताबिक 9 नवंबर, 21 को अनुज महतो ने रात 9 बज कर 58 मिनट पर पूर्णकला देवी से अविनाश को फोन करवाया और एक अहम जानकारी देने के लिए उसे अपने नर्सिंग होम बुलवाया. नर्स पूर्णकला देवी ने वैसा ही किया जैसा मालिक ने उसे करने को कहा.

नर्स पूर्णकला देवी का फोन आने के बाद अविनाश उस से मिलने फोन पर बात करते हुए अपने औफिस से पैदल ही निकल गया और अपनी बाइक वहीं छोड़ गया था. उसी समय उस की मां संगीता जब खाना खाने के लिए उसे बुलाने पहुंची तो औफिस खुला देख समझा कि यहीं कहीं बाहर गया होगा, आ जाएगा. फिर वह वापस घर लौट आई थीं.

इधर फोन पर बात करता हुआ अविनाश थाना बेनीपट्टी से 400 मीटर दूर कटैया रोड पहुंचा, जहां एक कार उस के आने के इंतजार में खड़ी थी. कार में नर्स पूर्णकला देवी सवार थी. अविनाश को देखते ही उस ने पीछे का दरवाजा खोल कर उसे बैठा लिया.

फिर वहां से सीधे अनुराग हेल्थकेयर सेंटर पहुंची, जहां पहले से घात लगाए सब से आगे वाले कमरे में अनुज महतो बैठा था. उसी कमरे में उस ने लकड़ी का मूसल भी छिपा कर रखा था, जबकि पूर्णकला ने अनुज महतो के चैंबर में लाल मिर्च का पाउडर और एक पैकेट कंडोम रखा था.

अविनाश को साथ ले कर वह सीधा चैंबर में पहुंची, जहां उस ने उपर्युक्त सामान छिपा कर रखा था. खाली पड़ी एक कुरसी पर उसे बैठने का इशरा कर भीतर कमरे में गई और जब लौटी तो उस के हाथ में पानी भरा कांच का गिलास था.

उस ने पानी अविनाश की ओर बढ़ा दिया. अविनाश ने पानी भरा गिलास नर्स के हाथों से ले कर जैसे ही अपने होठों से लगाया, फुरती से मिर्च पाउडर पूर्णकला ने उस की आंखों में झोंक दिया. मिर्च की जलन से अविनाश के हाथ से कांच का गिलास छूट कर फर्श पर गिर पड़ा और खतरे को भांप कर अविनाश आंखें मलता हुआ बाहर की ओर भागा.

तब तक मूसल ले कर कमरे में पहले से घात लगाए बैठा अनुज महतो बाहर निकला और उस के सिर पर पीछे से मूसल का जोरदार वार किया. वार इतना जोरदार था कि वह धड़ाम से फर्श पर जा गिरा. तब तक वहां रोशन, बिट्टू, दीपक, पवन और मनीष भी आ पहुंचे.

फर्श पर गिरे अविनाश की सांसों की डोर अभी टूटी नहीं थी. वह बेहोश हुआ था. फिर उसे खींचकर चैंबर में ले जाया गया. वहां अस्पताल की चादर से अविनाश का गला तब तक दबाया गया, जब तक उस का बदन ठंडा नहीं पड़ गया. इस के बाद अनुज महतो पांचों की मदद से एक बोरे में अविनाश की लाश भर कर जिस कार से आया था, उसी कार की डिक्की में छिपा कर औंसी थानाक्षेत्र के उड़ने चौर थेपुरा के जंगल में फेंक कर फरार हो गए.

2 दिनों बाद जब अविनाश की खोज जोर पकड़ी तो अनुज महतो सहित सभी घबरा गए कि कहीं उस की लाश बरामद न हो जाए, नहीं तो सब के सब पकड़े जाएंगे. बुरी तरह परेशन अनुज महतो 11 नवंबर की रात अपनी बाइक ले कर उड़ने चौर थेपुरा पहुंचे, जहां अविनाश की लाश फेंकी थी. उस की लाश अभी वहीं पड़ी थी. फिर क्या था, उस ने बोरे के ऊपर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और अपनी बाइक थेपुरा गांव में छोड़ कर फरार हो गया.

अपने दुश्मन अविनाश को रास्ते से हटाने के बाद अनुज महतो ने जो फूलप्रूफ योजना बनाई थी, वह फेल हो गई और आरोपी कानून के मजबूत फंदों से बच नहीं सके. वह असल ठिकाने पहुंच गए. अनुज महतो कथा लिखने तक फरार चल रहा था.

पुलिस ने नर्स पूर्णकला देवी की निशानदेही पर अनुराग हेल्थकेयर सेंटर से मिर्च से भरी डिब्बी, कंडोम का पैकेट, खून से सनी चादर और मूसल बरामद कर लिया था. जांचपड़ताल में यह पता चली थी कि अविनाश और नर्स पूर्णकला देवी के बीच मधुर संबंध थे. ये मधुर संबंध भी अविनाश की हत्या का एक वजह बनी थी.

अविनाश की हत्या के मुख्य आरोपी अनुज महतो, जो फरार चल रहा था, ने पुलिस के दबाव में आ कर 21 जनवरी, 2022 को व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर ले कर उस से हत्या की जानकारी जुटाई और फिर जेल भेज दिया.

कथा लिखे जाने तक पत्रकार अविनाश के सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे कैद अपनी करनी पर पछता रहे थे

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

करोड़ों के लिए सीए की हत्या – भाग 3

उस से कड़ाई से पूछताछ की तो वह खुल गया. उस ने बताया, ‘‘साहब, मैं कुशांक गुप्ता हत्याकांड में जरूर था, लेकिन जिस ने हत्या की, उसे मैं नहीं जानता. कुशांक गुप्ता की हत्या पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक ने करवाई थी. मैं शूटर को ले कर जरूर गया था. उस शूटर को ललित कौशिक जानता है.’’

अब पुलिस को विश्वास हो गया कि इन दोनों हत्याओं का मास्टरमाइंड भाजपा नेता और पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक ही है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की जो कहानी सामने आई, चौंकाने वाली निकली.

सीए हत्याकांड का हुआ खुलासा

श्वेताभ तिवारी उत्तर प्रदेश के शहर मुरादाबाद के मंडी चौक मोहल्ले में रहते थे. वहीं पर अभियुक्त विकास शर्मा का आनाजाना था. उस के बाद श्वेताभ तिवारी कांठ रोड पर साईं गार्डन कालोनी में अपना मकान बना कर रहने लगे थे. श्वेताभ तिवारी मुरादाबाद व आसपास के जिलों में बड़े चार्टर्ड एकांउंटेंट के रूप में गिने जाते थे. इन का औफिस दिल्ली रोड पर बंसल कांप्लैक्स में था, जिस में करीब 80 कर्मचारी कार्य करते थे.

श्वेताभ तिवारी चार्टर्ड एकाउंटेंट के अलावा प्रौपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे. उन का यह धंधा मुरादाबाद के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, उत्तराखंड, नैनीताल, भवाली में भी था. यहां इन्होंने काफी संपत्ति भी अर्जित कर रखी थी. इन की करीब 40-50 करोड़ रुपए की संपत्ति थी. उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने साले संदीप ओझा व अपनी पत्नी शालिनी के नाम कर रखी थी. इतनी बड़ी संपत्ति श्वेताभ तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अर्जित की थी.

संदीप ओझा एमडीए कालोनी में लवीना रेस्टोरेंट चलाता है. उस की दोस्ती थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा से थी. विकास शर्मा भी प्रौपर्टी डीलिंग का काम करता था. उस का अकसर संदीप ओझा के रेस्टोरेंट पर उठनाबैठना था.

संदीप ओझा सरल स्वभाव का था. विकास शर्मा के साथ शराब पार्टी के दौरान जब संदीप ओझा जब नशे में हो जाता तो वह अपने घरपरिवार के बारे में बतियाता रहता था. उस ने विकास शर्मा को बताया कि मेरे जीजा श्वेताभ तिवारी कितने महान हैं, जिन्होंने अपनी आधी संपत्ति उस के नाम कर दी है और आधी उस की बहन शालिनी के नाम कर रखी है. अपने लिए उन्होंने कुछ नहीं रखा है. पीनेपिलाने का खर्च संदीप ओझा ही उठाता था. शाम को यह महफिल रेस्टोरेंट पर जमती थी.

विकास शर्मा का एक दोस्त भाजपा नेता ललित कौशिक भी था. वह दलपतपुर डिलारी थाना मंूढापांडे का रहने वाला था व मंूढापांडे ब्लौक का ब्लौक प्रमुख था जोकि सत्ता की हनक रखता था. ललित कौशिक हेकड़, बदमाश किस्म का व्यक्ति था. भाजपा नेता रामवीर जोकि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है, वही ललित कौशिक को राजनीति में लाया था. ललित कौशिक को मूंढापांडे ब्लौक का ब्लौक प्रमुख बनवाने में उस की अहम भूमिका थी. बाद में ललित कौशिक का भी उस से छत्तीस का आंकड़ा हो गया.

शराब पी कर घर की हकीकत जाहिर कर देता था संदीप

अभियुक्त विकास शर्मा ने ललित कौशिक से बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी का साला करोड़ों का मालिक है. उस के जीजा ने आधी से ज्यादा संपत्ति संदीप ओझा व आधी संपत्ति अपनी पत्नी शालिनी के नाम कर रखी है, जोकि 40-50 करोड़ रुपए की है.

इतना सुनते ही ललित कौशिक खुशी से उछल पड़ा था. दोनों ने एक योजना पर काम करना शुरू कर दिया. दोनों मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने लगे थे. उन्होंने मिल कर एक खतरनाक योजना बना डाली. योजना के मुताबिक दोनों ने सोचा कि क्यों न चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी का मर्डर करवा दिया जाए. जब श्वेताभ तिवारी इस दुनिया में नहीं होगा तो हम लोग इन के सीधेसादे साले संदीप ओझा से संपत्ति औनेपौने दाम पर खरीद लेंगे. नहीं देगा तो जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे. यह काम तो हमारे बाएं हाथ का खेल है. सत्ता हमारे पास है तो सारे अफसर हमारे हैं.

यह बैठक ललित कौशिक के मोहल्ला दीनदयाल के औफिस पर की गई थी, जिस में ललित कौशिक, विकास शर्मा, शूटर केशव सरन शर्मा उस का साथी खुशवंत उर्फ भीम भी मौजूद था. इस के बाद इन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी की रैकी की व उन का चेहरा दिखाने का काम विकास शर्मा को दिया गया था.

विकास शर्मा ने शूटर केशव सरन शर्मा को श्वेताभ तिवारी का चेहरा दिखाया व उन का फोटो भी शूटर को उपलब्ध करा दिया. श्वेताभ तिवारी कब घर से निकलते हैं, औफिस से कब आते हैं, कब जाते हैं. इस की 3-4 बार रैकी करवाई गई, जब शूटर केशव सरन शर्मा को पूरा विश्वास हो गया तो उन्होंने 15 फरवरी, 2023 का दिन उन की हत्या करने का चुना.

योजना के मुताबिक श्वेताभ तिवारी रोजाना की भांति बंसल कांप्लैक्स स्थित अपने औफिस गए. वह रोजाना शाम 7 बजे अपना औफिस छोड़ देते थे. शूटर केशव सरन शर्मा व उस का साथी खुशवंत उर्फ भीम बाइक से बंसल कांप्लैक्स पहुंचे. बाहर खड़े दोनों उन के आने का इंतजार करते रहे. वह 7 बजे औफिस से बाहर नहीं आए तो वे दोनों आसपास चहलकदमी करते रहे.

करीब पौने 9 बजे श्वेताभ तिवारी अपने पार्टनर अखिल अग्रवाल के साथ औफिस से बाहर आए तो उसी समय उन के मोबाइल पर किसी का फोन आया. वह अपनी गाड़ी से उतर कर बात करते हुए बंसल कांप्लैक्स से करीब 50 मीटर दूर तक बात करते हुए आ गए थे. उसी समय शूटर केशव सरन शर्मा ने गोलियां चला कर उन की हत्या कर दी. इस के बाद दोनों बाइक पर बैठ कर भाग गए.

आरोपियों से बरामद हुए कई सबूत

बुद्धि विहार होते हुए सोनकपुर पुल पार कर वे अपनेअपने घरों को चले गए थे. अभियुक्त ललित कौशिक ने अपने साथियों को बताया था कि 12 जनवरी, 2022 को स्पोट्र्स कारोबारी व कुशांक गुप्ता की हत्या उस ने ही करवाई थी, जिसे पुलिस आज तक नहीं खोल पाई थी. उस हत्या में उस के किराएदार 2 भाई जेल की हवा खा रहे हैं.

पुलिस ने 31 मार्च, 2023 को श्वेताभ तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया. शूटर केशव सरन शर्मा व उस के साथी विकास शर्मा को पुलिस हिरासत में ले चुकी थी.

इन के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर और 6 जिंदा कारतूस, एक तमंचा .315 बोर, एक यामहा बाइक, एक मोबाइल फोन, एक काला बैग, जोकि हत्या के समय प्रयोग में लाया गया था, बरामद किया. पुलिस ने ललित कौशिक के घर से अवैध असलहा की मैगजीन तलाशी के दौरान बरामद की थी. उस असलहा को बरामद करने के लिए पुलिस ने 12 अप्रैल, 2023 को उसे रिमांड पर लिया था.

फिर उस ने विवेकानंद अस्पताल के पीछे चट्ïटा पुल, रामगंगा नदी की झाडिय़ों से एक पिस्टल बरामद करवाई. जब शूटर केशव सरन शर्मा को पुलिस ने पकड़ा तो उस ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उस ने कहा कि जिस दिन श्वेताभ तिवारी की हत्या हुई थी, वह उस दिन देहरादून में एक तारीख पर कोर्ट गया था. उस ने अपना रिजर्वेशन टिकट भी दिखाया.

पुलिस देहरादून से तस्दीक करवाई तो पता चला कि 5 फरवरी को उस की कोर्ट में तारीख तो थी, लेकिन वह वहां पहुंचा नहीं था. पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने इस बहुचर्चित केस के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली 5 टीमों को 50 हजार रुपए का ईनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

ठगों ने खोला गृह मंत्रालय का फरजी ट्रेनिंग सेंटर

इंतकाम की आग में खाक हुआ पत्रकार- भाग 3

अपने ही इलाके बेनीपट्टी के कटैया रोड पर किराए का 5 कमरों का एक मकान ले कर उस में जयश्री हेल्थकेयर के नाम से नर्सिंग होम खोल लिया. भिन्नभिन्न इलाजों के लिए अलगअलग डाक्टरों को नियुक्त कर के नर्सिंग होम शुरू किया था. थोड़ी मेहनत से अविनाश का नर्सिंग होम चल निकला. लेकिन उस के सपनों का शीशमहल धरातल पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका. इस की बड़ी वजह थी बेनीपट्टी में कुकुरमुत्तों की तरह नर्सिंग होम्स का पहले से संचालित होना.

दरअसल, दरजनों नर्सिंग होम उस इलाके में पहले से चल रहे थे. अच्छी जगह पर अविनाश का नर्सिंग होम खुल जाने और सब से कम पैसों में इलाज करने से बाकी के नर्सिंग होम्स की कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई थी, जिस से सभी नर्सिंग होम संचालकों की नींद हराम हो गई थी.

वे नहीं चाहते थे कि जयश्री हेल्थकेयर चले. फिर क्या था, सभी संचालकों ने मिल कर स्वास्थ्य विभाग में झूठी शिकायत कर के उस का नर्सिंग होम बंद करवा दिया. एक साल के भीतर ही उस का नर्सिंग होम बंद हो गया. यह बात 2019 की है.

ऐसा नहीं था कि धन माफियाओं के डर से हार मान कर अविनाश ने हथियार डाल दिया हो. उस दिन के बाद से अविनाश ने दृढ़ प्रतिज्ञा कर ली कि स्वास्थ्य के नाम पर नर्सिंग होमों द्वारा गरीबों से मनमाने तरीके से की जा रही वसूली को वह ज्यादा दिनों तक चलने नहीं देगा. उन नर्सिंग होमों को भी वह बंद करवा कर दम लेगा, जिन्होंने उस के सपनों को कुचलामसला था. क्योंकि उसे पता था कि जिले के अधिकांश नर्सिंग होम अपने आर्थिक लाभ के लिए नियमकानून को ताख पर रख कर कैसे संचालित हो रहे हैं.

अवैध नर्सिंग होम्स के खिलाफ अविनाश ने उठाई आवाज

बड़ेबड़े मगरमच्छों से टकराना अविनाश के लिए आसान नहीं था. क्योंकि वह उन की ताकत को देख चुका था. उन्हें कुचलने के लिए एक ऐसे हथियार की उसे जरूरत थी, जो उसे सुरक्षा भी दे सके और दुश्मनों को मीठे जहर के समान धीरेधीरे मार भी सके.

विकास झा अविनाश का सब से अच्छा दोस्त भी था और हमदर्द भी. उस के सीने में सुलग रही आग को वह अच्छी तरह जानता था. बीएनएन न्यूज पोर्टल नाम से वह एक न्यूज चैनल भी चलाता था. शार्प दिमाग वाले अविनाश के मन में आया कि दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए क्यों न पत्रकारिता को अपना ले. फिर उस ने विकास से बात कर के बीएनएन न्यूज पोर्टल जौइन कर लिया.

पत्रकारिता का चोला ओढ़ने के बाद अविनाश बेहद ताकतवर बन गया था. खाकी वरदी से ले कर खद्दर वालों के बीच उस ने एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया था. धीरेधीरे वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था. अपने विरोधियों और दुश्मनों को धूल चटाने के लिए वह परिपक्व हो चुका था. उस के दुश्मनों की लिस्ट में बेनीपट्टी के 2 नर्सिंग होम अनन्या नर्सिंग होम के संचालक डा. संजय और अनुराग हेल्थकेयर सेंटर के मालिक डा. अनुज महतो थे.

2019 के अगस्त महीने में अविनाश ने आरटीआई के माध्यम से दरजन भर नर्सिंग होम्स से सूचना मांगी थी, जिन के नाम अलजीना हेल्थकेयर, शिवा पाली क्लीनिक, सुदामा हेल्थेयर, सोनाली हेल्थकेयर, मां जानकी सेवा सदन, आराधना हेल्थ ऐंड डेंटल केयर क्लिनिक, जय मां काली सेवा सदन, अंशु हेल्थकेयर सेंटर, सानवी हौस्पिटल, अनन्या नर्सिंग होम, अनुराग हेल्थकेयर सेंटर और आर.एस. मेमोरियल हौस्पिटल थे.

अविनाश के इस काम से सभी नर्सिंग होम के संचालकों की भौहें तन गईं कि इस की इतनी हिम्मत कि हमें ही आंखें दिखाने लगा. उसे पता नहीं है किस से टकराने की कोशिश कर रहा है. बात यहीं खत्म नहीं हुई थी. इन धन माफियाओं की गीदड़भभकी के आगे अविनाश न झुका और न ही डरा. बल्कि इन से टक्कर लेने के लिए वह डट कर खड़ा हो गया था.

काररवाई से तिलमिला गए नर्सिंग होम मालिक

अविनाश द्वारा डाली गई आरटीआई का  किसी भी नर्सिंग होम के संचालकों ने उत्तर नहीं दिया तो उस ने लोक जन शिकायत के माध्यम से इस की शिकायत ऊपर के अधिकारियों तक पहुंचा दी. अविनाश की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपर्युक्त नर्सिंग होमों की जांच की तो उन में से कई नर्सिंग होम स्वास्थ्य विभाग के मानक पर खरे नहीं उतरे. अंतत: उन्हें स्वास्थ्य विभाग के कोप का भाजन पड़ा और उन पर ताला लगा दिया गया.

अविनाश ने पानी में रह कर मगरमच्छों से दुश्मनी मोल ले ली थी. विरोधियों की कमर तोड़ने के लिए अविनाश ने जो तीर छोड़ा था, वह ठीक उस के निशाने पर जा कर लगा था. अविनाश के इस काम से खफा चल रहे सभी नर्सिंग होम संचालक आपस में एकजुट हो गए और मिल कर अविनाश को सबक सिखाने की तैयारी में जुट गए थे. इसी कड़ी में अनन्या नर्सिंग होम के संचालक डा. संतोष एक दिन अविनाश के घर जा पहुंचे.

इत्तफाक से उन की मुलाकात अविनाश के बडे़ भाई त्रिलोकीनाथ झा उर्फ चंद्रशेखर से हुई. उस समय अविनाश घर पर नहीं था, कहीं गया हुआ था.

त्रिलोकीनाथ को समझाते हुए डा. संतोष ने कहा, ‘‘तुम अपने भाई अविनाश को समझाओ कि वह जो कर रहा है, उसे तुरंत बंद कर दे. वरना जानते ही हो आए दिन सड़कों पर तमाम एक्सीडेंट होते रहते हैं. वह भी किसी दुर्घटना का शिकार हो कर कहीं सड़क किनारे पड़ा मिलेगा. फिर मत कहना कि मैं ने समझाया नहीं.’’

डा. संतोष त्रिलोकीनाथ को धमकी दे कर चला गया. त्रिलोकीनाथ जानता था कि बदले की आग में जल रहा अविनाश अपने विरोधियों को धूल चटाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है. उस ने संतोष की धमकी को दरकिनार कर दिया और छोटे भाई को कुछ नहीं बताया.

विरोधियों को खाक में मिलाने के लिए पत्रकार अविनाश बहुत आगे निकल चुका था. उस के आरटीआई पर 2 और नर्सिंग होमों अनन्या और अनुराग पर स्वास्थ्य विभाग की काररवाई होनी तय हो गई थी. दोनों नर्सिंग होम भी स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर खरे नहीं उतरे थे. अनन्या के मालिक संतोष और अनुराग के मालिक अनुज महतो किसी कीमत पर अपने नर्सिंग होम बंद होने नहीं देना चाहते थे. उन के बंद होने से हाथों से लाखों रुपए की कमाई जा रही थी.

क्रोध की आग में जल रहे अनुज महतो ने अविनाश को रास्ते से हटाने की योजना बना ली. अपनी इस योजना में उस ने अपने नर्सिंग होम की सब से विश्वासपात्र नर्स पूर्णकला देवी के साथ रोशन कुमार, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को मिला लिया.

कहीं से इस की भनक अविनाश को मिल गई थी. 7 नवंबर को फेसबुक पर उस ने बेहद मार्मिक पोस्ट शेयर की, जिस में उस ने अपनी हत्या किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए 15 नवंबर को ‘द गेम इज ओवर’ लिखते हुए बड़ा खेल होना पोस्ट किया था.

                                                                                                                                         क्रमशः

करोड़ों के लिए सीए की हत्या – भाग 2

श्वेताभ हत्याकांड से पूर्व 12 जनवरी, 2023 की रात में स्पोट्र्स सामान की दुकान करने वाले कुशांक गुप्ता जब दुकान बंद कर घर जा रहे थे तो अज्ञात हत्यारे ने उन की गोली मार कर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मृतक कुशांक गुप्ता के घर वालों के शक के आधार पर उन के 2 किराएदार प्रियांशु गोयल व हिमांशु गोयल को हत्या के इस केस में जेल भेजा था.

प्रियांशु व हिमांशु के घर वालों ने पुलिस से बहुत विनती की कि इस हत्याकांड से इन दोनों का दूरदूर तक कोई वास्ता नहीं है. पुलिस को भी इन दोनों से हत्या का कोई सबूत नहीं मिला था. मृतक के घर वालों ने इन पर शक इस आधार पर किया था कि कुछ दिन पहले किराए को ले कर कुशांक गुप्ता का इन से झगड़ा हुआ था.

प्रियांशु और हिमांशु मूलत: नूरपुर बिजनौर के रहने वाले थे. वे यहां पर पढऩे के लिए आए थे. 3 महीने बाद जब इन दोनों भाइयों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तो पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की. फिर कोर्ट के आदेश पर दोनों भाइयों को रिहा कर दिया गया.

एक जैसे थे दोनों हत्याकांड

13 माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पा रही थी. श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के साथ पुलिस ने इस केस को भी खोलने का प्रयास तेज कर दिया था. क्योंकि इन दोनों मामलों में एक ही तरह से घटना को अंजाम दिया था. दोनों की हत्या करने का तरीका एक जैसा ही था.

पुलिस ने श्वेताभ तिवारी और कुशांक गुप्ता हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया तो दोनों में समानता थी. दोनों ही केसों में शूटर का हुलिया एक जैसा था. सिद्ध वली स्पोट्र्स सोनकपुर में मृतक कुशांक गुप्ता की एक दुकान है. 2020 में यह दुकान (नाई की दुकान) खाली करवाने का विवाद चल रहा था.

दुकान खाली करने को ले कर तत्कालीन ब्लौक प्रमुख मूंढापांडे और भाजपा नेता ललित कौशिक ने अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए मृतक कुशांक गुप्ता को धमकाया था. कुशंाक गुप्ता की दुकान पर लगे सीसीटीवी में वह घटना कैद हो गई थी. कैद हुई घटना को कुशांक गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. जिस कारण तत्कालीन ब्लौक प्रमुख मूंढापांडे ललित कौशिक की वजह से भाजपा की काफी छीछालेदर हुई थी.

दुकान पर आ कर धमकाने की रिपोर्ट मृतक कुशांक गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस में करवाई थी, लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़ा ललित कौशिक ब्लौक प्रमुख के खिलाफ पुलिस ने कोई काररवाई नहीं की थी. उधर ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक बीजेपी में अपनी छवि खराब होने पर कुशांक गुप्ता से बहुत नाराज था. उस ने प्रण कर लिया कि वह कुशंाक गुप्ता को इस का सबक जरूर सिखाएगा.

फिर उस ने भाड़े के हत्यारे से कुशांक गुप्ता की 12 जनवरी, 2022 को रात 8 बजे हत्या करवा दी. इतना ही नहीं, वह हत्या होने के बाद भी संवदेना प्रकट करने के लिए कुशांक गुप्ता के घर गया था. कुशांक की हत्या से कुछ दिन पहले 2 भाई प्रियांशु और हिमांशु, जोकि कुशांक के किराएदार थे, से किराए को ले कर मारपीट हो गई थी. कुशांक गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ कुशांक की हत्या करने की रिपोर्ट दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज करवाई थी.

एसपी (सिटी) ने कराई निगरानी

एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया ने मृतक श्वेताभ तिवारी के बंगले साईं गार्डन में आनेजाने वाले लोगों पर विजिलेंस टीम को लगाया जो वहां आनेजाने वाले सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें. डा. अनूप सिंह ने श्वेताभ तिवारी की पत्नी शालिनी से उन दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की तो उस ने बताया, ‘‘ये दोनों व्यक्ति मेरे भाई संदीप ओझा के मिलने वाले हैं. घर पर ये लोग पहली बार आए हैं और बिना मांगे मुझे कानूनी सलाह दे रहे हैं, हमारे परिवार के नजदीकी बने हुए हैं. मुझे भी ये लोग संदिग्ध लगे.’’

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इन में से एक व्यक्ति का नाम ललित कौशिक है, वह मूंढापांडे का पूर्व ब्लौक प्रमुख है, जिसे थाना मंढापांडे पुलिस एक अपहरण व मारपीट के मामले में ढूंढ रही है. उस के साथ आने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम विकास शर्मा था. पुलिस ने उसे उस के मुरादाबाद शहर के रेती स्ट्रीट स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उस से पूछताछ की तो विकास शर्मा ने बताया कि मृतक श्वेताभ तिवारी के साले संदीप ओझा से उस की दोस्ती है. उस के साथ उठनाबैठना खानापीना है.

उधर पुलिस की एक टीम पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक की तलाश में लगी थी. 25 मार्च, 2023 को प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे. उस मीटिंग में पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक भी सम्मिलित हुआ था.

सर्किट हाउस से किया गिरफ्तार

पुलिस ने ललित कौशिक को सर्किट हाउस में चल रही मीटिंग में से किसी बहाने से बुला लिया. फिर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा कर पहले पुलिस लाइन ले जाया गया. वहां उस से श्वेताभ तिवारी की हत्या के संबंध में पूछताछ की. उस ने उस की हत्या की कहानी बयां कर दी. पुलिस ने उसी रात ललित कौशिक के घर की तलाशी ली तो वहां से 8 लाख रुपए और अवैध पिस्टल की मैगजीन बरामद की थी. पुलिस ने विकास शर्मा नाम के जिस युवक को उठाया था, वह खुद को निर्दोष बता रहा था. कह रहा था कि श्वेताभ तिवारी के साले संदीप ओझा से उस की दोस्ती है.

पुलिस ने उस का फोन ले कर उस की काल डिटेल्स निकलवाई तो पुलिस को कुछ संदिग्ध फोन नंबर मिले. जिस दिन श्वेताभ तिवारी की हत्या हुई थी, विकास शर्मा की लोकेशन एपेक्स अस्पताल पर थी. उस ने वहां से कई बार ललित कौशिक से बात की थी. पुलिस ने उस से उस बातचीत के बारे में पूछताछ की तो उस ने बताया, ‘‘मैं ने उन से कहा था सीए सर को किसी ने गोली मार दी है. उस के बाद मैं ने दूसरी बार बताया कि श्वेताभ तिवारी की मृत्यु हो गई है.’’

पुलिस ने उस से पूछा कि घटना के तुरंत बाद तुम अस्पताल क्यों पहुंचे तो वह पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले. पुलिस ने ललित कौशिक के फोन को भी खंगाला. उस में एक नंबर ऐसा मिला, जिस से कई बार बातचीत का ब्यौरा पुलिस को मिला. उक्त नंबर विकास शर्मा के मोबाइल में भी था.

जांच की तो वह फोन नंबर भोजपुर (मुरादाबाद) निवासी खुशवंत उर्फ भीम का था. वह वर्तमान में हरथला (मुरादाबाद) में रह रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.