नन्हा हत्यारा, जिसने पूरा पंजाब हिला दिया

संगीता 16 जनवरी, 2017 की शाम को नौकरी से घर पहुंची तो उस के दोनों बच्चे चारपाई पर बैठे रो रहे थे. डेढ़ साल की बेटी काजल जोरजोर से रो रही थी, जबकि 4 साल का राहुल सिसकते हुए उसे चुप कराने की कोशिश कर रहा था. संगीता ने काजल को उठा कर सीने से लगाया और दूसरे हाथ से राहुल की आंखें पोंछते हुए 8 साल के बेटे दीपू को आवाज दी. दीपू नहीं बोला तो संगीता काजल को गोद में लिए बड़बड़ाते हुए घर के बाहर आ गई. उस ने गली में खेल रहे बच्चों से दीपू के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आज वह उन्हें दिखाई नहीं दिया. खीझ कर वह लौट आई और बड़बड़ाते हुए घर के कामों में लग गई. साढ़े 7 बजे तक घर के काम निपटा कर संगीता खाली हुई तो एक बार फिर दीपू की तलाश में निकल पड़ी.

काफी तलाश के बाद भी जब उस का कुछ पता नहीं चला तो उसे चिंता हुई. अब तक अंधेरा भी घिर आया था. ऐसे में दीपू का न मिलना उसे बेचैन करने लगा था. संगीता घर के बाहर खड़ी सोच रही थी कि अब वह दीपू को कहां ढूंढे, तभी सामने से पति दिलीप कुमार को आते देख कर उसे थोड़ी राहत महसूस हुई. पत्नी के चेहरे पर परेशानी के बादल मंडराते देख दिलीप ने पूछा, ‘‘क्या हुआ, यहां क्यों खड़ी हो?’’

‘‘दीपू पता नहीं कहां चला गया है. मैं ने उसे सब जगह तलाश लिया है, उस का कुछ पता नहीं चल रहा है.’’

‘‘ऐसा कैसे हो सकता है,’’ दिलीप ने पत्नी को सांत्वना दी, ‘‘तुम चिंता मत करो, मैं देखता हूं वह कहां है.’’

कह कर दिलीप ने दीपू की तलाश शुरू कर दी. दीपू के गायब होने की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो वे भी उस के साथ दीपू की तलाश में जुट गए. आधी रात तक तलाश करने पर भी जब दीपू का कुछ पता जब नहीं चला तो थकहार कर सभी अपनेअपने घर चले गए. दिलीप और संगीता ने वह रात आंखों में काटी.

अगले दिन सवेरा होते ही दिलीप और संगीता नौकरी पर जाने के बजाए दीपू की तलाश में जुट गए. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर दीपू कहां चला गया? दीपू एक समझदार बच्चा था. भले ही परिस्थितियों ने उसे स्कूल का मुंह नहीं देखने दिया था, पर वह अपनी जिम्मेदारियां भलीभांति निभा रहा था.

मातापिता और 15 साल के बड़े भाई दीपक कुमार के नौकरी पर चले जाने के बाद अपने 4 साल के छोटे भाई राहुल और डेढ़ साल की बहन काजल की देखभाल वही करता था. आज तक उस ने शिकायत का कोई मौका नहीं दिया था. लेकिन उस दिन वह पता नहीं कहां चला गया था. जब दीपू का कुछ पता नहीं चला तो दिलीप और संगीता ने उस के लापता होने की सूचना थाना पुलिस को दे दी थी.

इस तरह के मामलों में जैसा होता है, उसी तरह पुलिस ने उन्हें 24 घंटे बाद आने को कहा था. उसी दिन 4 बजे शाम को एक मजदूर ने एक खाली प्लौट में कुछ कुत्तों को आपस में लड़ते देखा. कुत्ते किसी चीज को ले कर छीनाझपटी कर रहे थे. मजदूर ने नजदीक जा कर देखा तो कुत्ते प्लास्टिक के कट्टे को ले कर छीनाझपटी कर रहे थे. वहां 2 कट्टे पड़े थे. कुत्तों को भगा कर उस ने जिज्ञासावश एक कट्टे का मुंह खोला तो उस में जो देखा, डर के मारे पीछे हट गया. कट्टे में मानव अंग थे.

उस ने यह बात मोहल्ले वालों को बताई तो किसी ने इस की सूचना स्थानीय थाना दुगड़ी पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही ड्यूटी अफसर जतिंदर सिंह, हैडकांस्टेबल प्रीतपाल सिंह और कांस्टेबल प्रभजोत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस वालों ने प्लास्टिक के कट्टों को खोल कर देखा तो उन में किसी बच्चे की लाश के टुकड़े भरे थे. किसी ने बेरहमी से बच्चे के शरीर के टुकड़ेटुकड़े कर के दोनों कट्टों में भर कर वहां फेंक दिए थे.

बच्चे की लाश मिलने की खबर मोहल्ले में फैली तो लाश देखने दिलीप और संगीता भी वहां पहुंच गए. लाश देखते ही संगीता और दिलीप दहाड़े मार कर रोने लगे. क्योंकि लाश उन के बेटे दीपू की थी. पतिपत्नी दीपू की लाश के टुकड़ों से लिपट कर रो रहे थे. एसआई जतिंदर सिंह ने समझाबुझा कर दोनों को वहां से अलग किया और घटना की सूचना अधिकारियों तथा क्राइम टीम को दे दी.

सूचना मिलते ही थाना दुगड़ी के थानाप्रभारी इंसपेक्टर प्रेम सिंह, सीआईए इंचार्ज इंसपेक्टर हरपाल सिंह ग्रेवाल घटनास्थल पर आ गए थे. दीपू की लाश के टुकड़े मिलने से मोहल्ले वालों में बड़ा रोष था. लोगों की नाराजगी को देखते हुए प्रेम सिंह ने सारी काररवाई पूरी कर के पोस्टमार्टम के लिए लाश के टुकड़ों को सिविल अस्पताल भिजवा दिया था.

इस के बाद मृतक के पिता दिलीप की ओर से थाना दुगड़ी में दीपू की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया था.

लुधियाना के सिविल अस्पताल में 17 जनवरी को दीपू की लाश के टुकड़ों का पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि बच्चे का दिल गायब है. इस खबर से लोग तरहतरह की अटकलें लगाने लगे. लेकिन पुलिस लोगों की बातों पर ध्यान न दे कर अपने हिसाब से काम में जुटी रही.

पूछताछ में दिलीप ने बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के थाना बिहार के गांव छेदा का रहने वाला था. रोजीरोजगार की तलाश में वह कई सालों पहले लुधियाना  आ गया था. लुधियाना में वह थाना दुगड़ी की शेख कालोनी के सूआ रोड पर किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था.

उस ने 5 साल पहले संगीता से विवाह किया था. संगीता तलाकशुदा थी. पहले पति ननकूराम से उसे 2 बेटे थे, जो दिलीप से शादी के समय 9 साल और 3 साल के थे. दिलीप से भी उसे 2 बच्चे राहुल और बेटी काजल हुई थी. पतिपत्नी दोनों नौकरी करते थे. संगीता का बड़ा बेटा दीपक, जो अब 15 साल का था, वह भी नौकरी करता था. सब के नौकरी पर चले जाने के बाद 8 साल का दीपू अपने छोटे भाई और बहन की देखभाल करता था.

दिलीप के बयान के आधार पर प्रेम सिंह ने एएसआई राम सिंह और एसआई रामपाल के नेतृत्व में एक टीम उत्तर प्रदेश के उन्नाव संगीता के पूर्वपति ननकूराम से पूछताछ के लिए भेजी. लेकिन पूछताछ में ननकूराम निर्दोष पाया गया. इस के बाद पुलिस ने अपना ध्यान इलाके में ही लगा दिया.

पुलिस हत्यारे के बारे में सोच रही थी कि मातानगर के होली सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने फोन द्वारा इंसपेक्टर प्रेम सिंह को सूचना दी कि उन के स्कूल के ग्राउंड में एक जगह मानव दिल पड़ा है. सूचना मिलते ही प्रेम सिंह और हरपाल सिंह होली सीनियर सैकेंडरी स्कूल पहुंच गए और दिल बरामद कर उसे सिविल अस्पताल भिजवा दिया.

सिविल अस्पताल के सीनियर डाक्टरों ने दिल की जांच कर बताया कि बरामद दिल मृतक बच्चे दीपू का था. इस तरह दीपू के सभी अंग पूरे हो गए थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपू की गला दबा कर हत्या की गई थी. उस के बाद किसी ऐसे हथियार से उस के शरीर के टुकड़े किए गए थे, जिस की धार बहुत तेज नहीं थी.

पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने का कोई सूत्र नहीं मिला तो उस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया. इंसपेक्टर हरपाल सिंह ने इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ था. तभी किसी मुखबिर ने प्रेम सिंह को बताया कि 16 जनवरी की दोपहर करीब डेढ़ बजे दीपू मोहल्ले के ही रमेश (बदला हुआ नाम) के साथ दिखाई दिया था.

शक के आधार पर प्रेम सिंह रमेश को थाने ले आए. उस से पूछताछ की जाने लगी तो वह पुलिस को बहकाने लगा. लेकिन उस की बातों से पुलिस को यकीन हो गया कि भले ही यह बच्चा है, लेकिन है यह घुटा हुआ. मजबूर हो कर प्रेम सिंह और हरपाल सिंह ने जब थोड़ी सख्ती की तो रमेश ने अपना अपराध स्वीकार कर के सच्चाई उगल दी कि उसी ने दीपू की हत्या कर उस की लाश के टुकड़े कर खाली प्लौट में फेंक आया था.

रमेश द्वारा अपराध स्वीकार करने पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. खतरनाक से खतरनाक हादसे और वारदातें देखने वाले पुलिस अफसर भी सिहर उठे. क्योंकि हत्यारा मात्र 13 साल का था. एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह और एसीपी योगीराज के सामने प्रेम सिंह ने जब रमेश से विस्तारपूर्वक पूछताछ की तो किसी हौरर फिल्म की कहानी की तरह रमेश ने जो कहानी सुनाई, वह इस तरह थी—

रमेश मृतक दीपू के घर से 3 घर छोड़ कर अपने मांबाप के साथ किराए के मकान में रहता था. वह मातानगर के होली सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 8वीं में पढ़ता था. लेकिन कुछ दिनों पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था. दरअसल रमेश बचपन से ही अपराधी प्रवृत्ति का जिद्दी लड़का था.

गरीब मातापिता गुजरबसर के लिए सुबह ही काम पर चले जाते थे. उस के बाद रमेश घर में अकेला ही रह जाता था. मांबाप मुश्किल से गुजरबसर कर रहे थे, इस के बावजूद बेटे का भविष्य संवारने के लिए उसे अच्छे स्कूल में पढ़ा रहे थे लेकिन रमेश स्कूल न जा कर इधरउधर आवारागर्दी किया करता था.

कमजोर और छोटे बच्चों पर धौंस जमाना, दादागिरी करना और उन से पैसे तथा खानेपीने की चीजें छीनना उस की आदत बन गई थी. यही नहीं, वह पढ़ने वाले बच्चों से मारपीट करता था और उन की किताबें चोरी कर के कबाड़ी को बेच कर मौज करता था. इसी वजह से क्लास टीचर ने सब के सामने पिटाई कर के उसे स्कूल से निकाल दिया था. स्कूल और क्लास टीचर से बदला लेने के लिए ही उस ने दिल  दहला देने वाला यह कांड कर डाला था.

दरअसल, स्कूल से निकाले जाने के बाद वह क्लास टीचर को सबक सिखाना चाहता था. रमेश टीवी पर आने वाले आपराधिक सीरियल खूब देखता था. इन्हीं धारावाहिकों से आइडिया ले कर वह कम उम्र के बच्चे की तलाश में जुट गया. किसी दिन उस की नजर गली में खेल रहे दीपू पर पड़ी तो उसे लगा कि इस बच्चे से उस के 2 काम हो सकते हैं.

योजना बना कर रमेश बाजार से पतंग ले आया और मोहल्ले वालों की नजर बचा कर दीपू के घर पहुंच गया. उसे पता ही था कि दीपू का भाई और मांबाप काम पर चले जाते हैं, उस के बाद वह घर पर अकेला ही रहता है. दीपू के घर जा कर उसे पतंग दिखाते हुए उस ने कहा, ‘‘देख मेरे पास ढेर सारी पतंगें हैं. चल मेरे घर की छत पर चल कर पतंग उड़ाते हैं.’’

दीपू छोटे भाई और बहन को छोड़ कर जाना तो नहीं चाहता था, पर पतंग उड़ाने के लालच में वह रमेश के साथ चला गया. अपने घर आ कर रमेश ने कहा, ‘‘चल, पहले कुछ खा लेते हैं, उस के बाद छत पर चल कर पतंग उड़ाएंगे.’’

इस तरह रमेश दीपू को अपने कमरे में ले जा कर अंदर से कुंडी बंद कर ली. इस के बाद उसे उठा कर पलंग पर पटक दिया. अचानक हुए इस हमले से दीपू घबरा गया और खुद को रमेश के चंगुल से छुड़ाने के लिए हाथपैर चलाने लगा. दीपू छोटा और उस से कमजोर था, इसलिए उस का मुकाबला नहीं कर सका. उस ने रमेश को 2-3 जगह दांतों से काटा भी. लेकिन रमेश उस की छाती पर सवार हो गया और उस का गला दबा कर उसे मार डाला.

दीपू की हत्या करने के बाद रमेश ने लाश को पलंग से नीचे उतारा और घसीट कर बाथरूम में ले गया. इस के बाद घर में रखी खुरपी से उस के शरीर के टुकड़े कर प्लास्टिक के कट्टे में भर दिए. दिल निकाल कर उस ने अलग पौलीथिन में रख लिया. जब गली में कोई नहीं दिखाई दिया तो लाश के टुकड़ों वाले कट्टे ले जा कर खाली प्लौट में फेंक आया.

इस के बाद बाथरूम को साफ कर दिया. अब बची दिल वाली पौलीथिन, जिसे ले कर जा कर वह स्कूल के ग्राउंड में फेंक आया. जिस समय रमेश अपने घर पहुंचा, सभी दीपू की तलाश कर रहे थे. वह भी सब के साथ दीपू की तलाश करने लगा.

20 जनवरी, 2017 को प्रेम सिंह ने रमेश को हत्या के अपराध में बच्चों की अदालत में पेश कर के 2 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि उस ने दिल स्कूल में इसलिए फेंका था कि अगर वहां दिल मिलेगा तो लोगों को लगेगा कि स्कूल में बच्चों के अंग निकाल कर बेचा जाता है. बाद में वह क्लासटीचर के बारे में अफवाह फैला देता कि वह इस तरह के काम करता है. इस तरह स्कूल भी बदनाम हो जाता और क्लासटीचर भी.

इस के अलावा रमेश दीपू के अपहरण की बात कह कर दिलीप से फिरौती वसूलना चाहता था. लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ने की वजह से वह फिरौती के लिए दिलीप को फोन नहीं कर सका था. पुलिस ने रमेश की निशानदेही पर घर से खुरपी बरामद कर ली थी. रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे फिर से बच्चों की अदालत में पेश किया था, जहां से उसे बालसुधार गृह भेज दिया गया था.

शर्तों वाला प्यार : प्रेमी ने किया वार

पुलिस के सामने काम न आईं शिखा की अदाएं

पुणे का नैना पुजारी हत्याकांड

पैसे का गुमान : दोस्त ने ली जान

मोहब्बत का खतरनाक अंजाम

अंधे प्यार के अंधे रास्ते

तंत्र मंत्र: पैसों के लिए दी इंसानी बलि – भाग 4

इस पर दोनों ने तय किया कि सुरेश साहू और उस के परिवार को यह विश्वास कर लेना चाहिए कि तंत्र साधना के बाद भी गड़ा हुआ धन नहीं मिल रहा है, तो फिर आगे दूसरा उपाय भी किया जा सकता है. जब यह बात सुरेश साहू को माखन ने बताई तो वह सिर पीट कर रह गया और बोला, ‘‘बड़े भैया तो मुझे घर से निकाल देंगे. उन्होंने साफसाफ कहा था कि ऐसा मत करो, मगर मैं ही नहीं माना. तुम लोगों ने तो मुझे बुरी तरह लूट लिया.’’

इस पर सुभाष ने कहा, ‘‘देखो, विश्वास में बड़ी ताकत होती है. आस्था रखो, एक दिन अगर गड़ा धन नहीं मिला है तो मैं अपनी तंत्र साधना से रुपयों की बारिश आसमान से करवा दूंगा. या फिर अगर तुम्हारा गड़ा धन किसी ने खींच लिया है, या कहीं चला गया है तो उस के लिए भी साधना कर छीन लाऊंगा. लेकिन इस में समय लगेगा. तुम्हें धैर्य रखना होगा.’’

आखिरकार सुरेश ने हाथ जोड़ कर के विवश हो तांत्रिकों के आगे घुटने टेक दिए. कई महीने के बाद एक दिन अचानक सुरेश साहू से माखन की मुलाकात हो गई. औपचारिक बातचीत करने के बाद सुरेश ने सुभाषदास का हालचाल पूछ लिया. माखन ने बताया कि वे बड़ी साधना में लगे हुए हैं.

‘‘मगर तुम्हारे गुरु ने तो हमारा बेड़ा गर्क कर दिया,’’ सुरेश ने नाराजगी दिखाई.

‘‘देखो भाई, विश्वास रखो. तंत्र साधना कोई मजाक या जादू की छड़ी नहीं है. हर किसी का इस से भला भी नहीं होता. हालांकि हमारे गुरु सुभाषदास बहुत पहुंचे हुए हैं. उस वक्त या तो तुम्हारा समय अच्छा नहीं चल रहा था या फिर तुम्हारे भाई और परिवार को विश्वास नहीं था. इस कारण भी साधना में कमी आ सकती है. मैं तो कहता हूं कि अगर तुम्हें विश्वास है तो गुरु की शरण में आ जाओ, फिर देखो कैसे तुम मालामाल हो जाते हो.’’

माखनदास की बड़ीबड़ी बातें सुन कर के सुरेश कुमार साहू को विश्वास हो गया कि घर में धन का घड़ा इसलिए नहीं मिला क्योंकि वह धन किसी ने अपने पास खींच लिया था. या फिर हो सकता है पहले ही किसी ने उसे निकाल लिया हो.

सुरेश साहू माखन की बातों से संतुष्ट हो कर बोला, ‘‘ठीक है, एक बार मुझे अपने गुरु सुभाषदास से मिलाना. मुझे भी अपने साथ जोड़ लो, ताकि मेरा भी खर्चा चलता रहे.’’

माखनदास ने सुभाषदास से सुरेश साहू की पूरी बात बताई. इस पर सुभाषदास की आंखों में चमक आ गई.

उस ने कहा, ‘‘देखो, इस बार मैं ने कुछ नई जानकारियां इकट्ठा की हैं. सोशल मीडिया पर यूट्यूब है. वहां पर तंत्रमंत्र साधनाओं को देख कर के मुझे पूरा यकीन है कि हम मालामाल हो जाएंगे. अब सुरेश साहू को कुछ मिले न मिले, तुम और मैं तो मालामाल हो सकते हैं. बताओ कैसा रहेगा?’’

‘‘ठीक है गुरु, जैसा आप कहो, आखिर हम भी कब तक गरीबी के दिन गुजारते रहेंगे.’’

‘‘तो तुम मुझे अपना पूरा साथ दोगे?’’

‘‘मैं तनमन से आप के साथ हूं.’’ माखनदास ने बड़ी श्रद्धा के साथ सुभाषदास मानिकपुरी के सामने हाथ जोड़ कर कहा.

‘‘तो सुनो, आज हम जो साधना करेंगे उस में हमें खून देना होगा. और अगर हम ने खून दे दिया तो समझो कि हम तो करोड़पति हो गए.’’

खून शब्द सुन कर माखनदास के ललाट पर पसीने की बूंदें उभर आईं. घबरा कर वह इधरउधर देखने लगा. यह देख कर सुभाषदास मानिकपुरी हंसने लगा, ‘‘देखो, तुम तो मेरे चेले हो. मुझे तुम्हारा खून नहीं चाहिए. हां, सुरेश का कैसा रहेगा.’’

‘‘हां, मुझे मंजूर है,’’ सुभाषदास की बात सुन कर माखन ने सहमति जताई.

देर शाम को सुरेश साहू तंत्रमंत्र के इंतजाम के साथ आ गया. तीनों तंत्रमंत्र साधना के सारे सामान जुटा कर मुरू पथराली खार, जो बिलासपुर के सिरगिट्टी में स्थित है, आ पहुंचे. यहां सुनसान जगह में देर रात को सुभाषदास ने अपना आसन जमाया और तंत्रमंत्र साधना करने लगा.

माखनदास और सुरेश साहू पास में बैठे हुए थे. 2 घंटे के अनुष्ठान के बाद सुभाष उठा और चलने का इशारा किया. मानिक ने वहां का सारा सामान समेटा और सुरेश की मोटरसाइकिल पर रख दिया. कुछ देर में तीनों पैदल ही पास के खंडहरनुमा वीरान पुराने मकान में थे. वहां फिर से अनुष्ठान की तैयारी की गई. सुरेश को साधना पूरी होने तक आंखें बंद रखने की हिदायत दी गई. एक घंटे तक सुरेश साहू आंखें बंद कर के बैठा रहा.

सुभाष ने अपने थैले से कुल्हाड़ी निकाली और उस का पूजन किया. उस ने दीपक की लौ से कुल्हाड़ी की धार गर्म की. फिर एक झटके में सुरेश के सिर पर दे मारी. अचानक हुए तेज वार से सुरेश तिलमिला गया. उस की चीख  निकल पड़ी. आंखें खोलीं. तब तक सुभाषदास ने उस पर 3-4 वार और कर दिए.

कुल्हाड़ी की चोट से  वह लहूलुहान हो गया. और थोड़ी देर में उस की वहीं मौत हो गई. उस के खून से सुभाषदास ने थोड़ी देर और तंत्र साधना की. माखनदास हाथ जोड़ कर खड़ा आसमान से रुपएपैसे बरसने का इंतजार करने लगा. क्योंकि सुभाषदास ने खून देने के बाद रुपएपैसे आसमान से बरसने की बात कही थी. जब कुछ देर बाद भी कोई रुपयापैसा नहीं बरसा, तब माखन ने सुभाष की तरफ सवालिया निगाहों से देखा. अब सुभाष भी घबरा गया. माखनदास बोला, ‘‘गुरु, अब क्या होगा?’’

सुभाष आकाश की तरफ देखते हुए बोला, ‘‘यार, मैं ने पढ़ा था कि खून देने के बाद मृतक की आत्मा आती है और वह सारी समस्या का समाधान कर देती है. लगता है, जरूर कोई चूक हो गई.’’

‘‘अब क्या होगा, हमें रुपए भी नहीं मिले और सुरेश की हत्या भी हो गई. अब तो जेल जाना पड़ेगा.’’

सुभाषदास ने कहा, ‘‘चलो, यहां से भाग चलते हैं.’’ उस के बाद दोनों नौ दो ग्यारह हो गए. शहर ही छोड़ दिया.

इस पूरे मामले की जांच के बाद 17 नवंबर, 2021 को एडिशनल एसपी रोहित कुमार झा, एसपी (सिटी) सुश्री गरिमा द्विवेदी और जांच अधिकारी शांत कुमार साहू ने मीडिया के सामने सुरेश साहू हत्याकांड पर से परदा हटा दिया.

पुलिस ने थाना सिरगिट्टी बिलासपुर में अपराध दर्ज कर के आरोपी सुभाषदास, माखनदास को भादंवि धारा 302, 201, 120बी के तहत गिरफ्तार कर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर के समक्ष पेश किया, उन के अपराध की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रैट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सिरफिरे का प्यार : बना गले की फांस – भाग 3

तेजाब डालने के बाद दोनों शास्त्रीनगर के डी ब्लौक पहुंचे. यहां उमंग ने बाइक अपने घर पर खड़ी की और राहुल औटो से गोविंदपुरम पहुंचा. यहां से उस ने अपनी कार उठाई और मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए वह हरिद्वार की तरफ निकल गया. राहुल ने सबूत नष्ट करने के लिए घटना के वक्त पहने हुए कपड़े भी रास्ते में जला दिए और डिब्बा फेंक दिया. अगले दिन वह आ गया. उस दिन वह उमंग के साथ जब बाइक पर कहीं जा रहा था, तभी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तेजाब का खाली डिब्बा, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, दोनों के मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े अधजली हालत में बरामद कर लिए. पुलिस ने मदद के लिए आगे आई और नेहा को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाली संजयनगर की महिला कांता देवी को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. वहीं पुलिस को काल करने वाले युवक अमित शर्मा की भी सराहना की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

नेहा ने भावनाओं में बह कर इस तरह किसी से रिश्ता न बनाया होता, तो शायद ऐसी नौबत कभी नहीं आती. वहीं राहुल ने भी नेहा के पीछे न पड़ कर विवेक का परिचय दिया होता तो उस का भविष्य भी चौपट होने से बच जाता. उस ने जो दुख नेहा को दिया, उस की भरपाई मुश्किल है.    ?

हलाला का विरोध करने वाली शबनम पर एसिड अटैक

पुलिस के ढीले रवैए का ही नतीजा है कि एसिड अटैक की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं. 21 अगस्त को गाजियाबाद में एसिड अटैक की घटना के बाद सीमावर्ती जिले बुलंदशहर में भी एक महिला को शिकार बनाया गया. वह महिला कोई और नहीं बल्कि बहुविवाह और हलाला को ले कर चर्चा में आई शबनम रानी थी.

13 सितंबर, 2018 को शबनम रानी अपने बच्चे के साथ बुलंदशहर के एसपी से मिलने जा रही थी. इसी दौरान बुलंदशहर के कालाआम चौक के नजदीक बाइक सवार 2 युवक आए. उन में से एक ने उस के ऊपर तेजाब फेंक दिया. इस के बाद दोनों वहां से फरार हो गए.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को जब पता चला कि पीडि़ता शबनम रानी है तो इस की सूचना जिला प्रशासन और अपने आला अधिकारियों को दे दी. पुलिस शबनम को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई. सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए. बाद में वह पीडि़ता से मिलने अस्पताल पहुंचे. शबनम ने अपने देवर पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया.

दरअसल, सन 2010 में शबनम की शादी शरीयत के अनुसार हुई थी. बाद में वह 3 बच्चों की मां भी बनी. सब कुछ ठीक चल रहा था कि उसी दौरान शबनम के पति ने किसी महिला से दूसरी शादी कर ली. इस के बाद शबनम पर परेशानियां बढ़ने लगीं. पति बातबेबात पर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त करने लगा. आरोप यह है कि शबनम के पति ने उसे 3 तलाक दे दिया.

इस में शबनम का तो कोई कुसूर ही नहीं था, वह तो पति की ज्यादतियों में पिस रही थी. उस ने अपनी परेशानी अपने रिश्तेदारों को बताई. रिश्तेदारों ने शबनम के पति से बात की तो उस ने कहा कि वह शबनम को 3 तलाक दे चुका है. यदि इसे उस के साथ रहना है तो शबनम को अपने देवर से हलाला करवाना होगा. शबनम इस के लिए तैयार नहीं हुई, बल्कि उस ने मुसलिम समाज में चल रही बहुविवाह और हलाला के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया.

बता दें कि निकाह हलाला के अंतर्गत अगर 3 तलाक दी गई महिला अपने पति के पास वापस जाना चाहती है तो उसे एक अन्य मर्द से शादी करनी होगी, फिर उस मर्द को तलाक देना होगा. इस के बाद ही वह अपने पति से शादी कर सकती है. शबनम इस परंपरा के खिलाफ थी.

शबनम अपने देवर के साथ हलाला के लिए तैयार नहीं हुई. लिहाजा बहुविवाह और हलाला को असंवैधानिक करार दिए जाने के लिए शबनम रानी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर दी. याचिका दाखिल करने के बाद शबनम को धमकियां मिलनी शुरू हो गईं. ससुराल वालों ने तो शबनम को परेशान करने के लिए उस के घर के पानी की सप्लाई तक काट दी थी. उस के साथ बदसलूकी की जाने लगी थी. पति और देवर तो हाथ धो कर उस के पीछे पड़ गए थे.

बहरहाल, शबनम ने तेजाब हमले का आरोप अपने देवर पर लगाया है. अस्पताल में उस की हालत गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में शबनम की तरफ से प्रोटेक्शन की मांग को ले कर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच ने बुलंदशहर के सीएमओ को निर्देश दिया है कि वह शबनम रानी का इलाज सुनिश्चित कराएं.

साथ ही जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं कि शबनम रानी को सुरक्षा मुहैया कराई जाए. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के एडीशनल एडवोकेट जनरल ऐश्वर्य भाटी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि शबनम रानी को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर कोई मुआवजे की स्कीम है और इस के लिए कोई अरजी दाखिल की गई है तो उस का निपटारा 2 हफ्ते के भीतर कर दिया जाए.

-कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

तीन साल बाद खुला रहस्य – भाग 3

जयकुमार 2 दिन घर नहीं आया तो उस की मां गंजू के घर गई. उस ने बताया कि जयकुमार 2 दिनों से घर नहीं आया है और उस का फोन भी नहीं लग रहा है तो गंजू को भी चिंता हुई. उस ने रीना से प्रीति के बारे में पूछा तो पता चला कि वह तो परीक्षा देने अलीगढ़ गई है. जब उसे पता चला कि देवेंद्र भी घर पर नहीं है तो उस ने देवेंद्र को फोन कर के कहा कि वह जयकुमार को वापस भेज दे.

गंजू के इस फोन से देवेंद्र शर्मा घबरा गया. वह क्या जवाब दे, एकदम से उस की समझ में नहीं आया. लेकिन अचानक उस के मुंह से निकल गया, ‘‘प्रीति भी घर से गायब है. लगता है, वह उसे कहीं भगा ले गया है.’’

यह सुन कर संध्या परेशान हो उठी. उसे विश्वास नहीं हुआ कि उस का बेटा ऐसा भी कर सकता है. दूसरी ओर देवेंद्र परेशान था. वह गुनाह का ऐसा जाल बुनना चाहता था, जिस में जयकुमार का परिवार इस तरह फंस जाए कि कोई काररवाई करने के बजाए वह बचने के बारे में सोचे. उस ने पड़ोस में रहने वाले चौकीदार राकेश को बताया कि जयकुमार नाम का एक लड़का उस की बेटी को भगा ले गया है.

इस के बाद वह वकील मुन्नालाल के पास पहुंचा और उसे सारी बात बता दी. वकील मुन्नालाल देवेंद्र का परिचित था. उस ने उसे सलाह दी कि वह जयकुमार के खिलाफ बेटी को भगाने का मुकदमा दर्ज करा दे.

इस के बाद देवेंद्र मुन्नालाल वकील और कुछ पड़ोसियों को साथ ले कर थाना गांधीपार्क पहुंचा और जयकुमार के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी प्रीति को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया. यह मुकदमा 12 दिसंबर, 2013 में दर्ज हुआ था. मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच एसआई अभय कुमार को सौंपी गई.

अभय कुमार ने जयकुमार को नाबालिग प्रीति को भगाने का दोषी मानते हुए जांच शुरू की तो देवेंद्र को लगा कि उस ने जो किया है, पुलिस उस बारे में जान नहीं पाएगी. लेकिन चिंता की बात यह भी थी कि प्रीति का वह क्या करे. अब उसे घर में रखना ठीक नहीं था. दूसरी ओर उसे पता भी चल गया था कि जयकुमार की हत्या हो चुकी है.

पूछताछ में प्रीति सच्चाई उगल सकती थी, इसलिए उस ने उसे धमकाया कि अगर उस ने किसी को भी यह बात बताई तो वह उस की भी हत्या कर के उस की लाश को जयकुमार की लाश की तरह रेल की पटरी पर डाल आएगा. प्रीति डर गई. उस ने पिता से वादा किया कि वह मर सकती है, लेकिन यह बात किसी को बता नहीं सकती.

अब प्रीति को छिपा कर रखना था. इस के लिए देवेंद्र ने प्रीति को थाना सादाबाद, जिला हाथरस के गांव करसोरा स्थित अपने साले प्रमोद कुमार की ससुराल भिजवा दिया. चूंकि प्रमोद उस के साथ जयकुमार की हत्या में शामिल था, इसलिए देवेंद्र जो चाहता था, उसे वैसा ही करना पड़ता था. प्रीति मामा की ससुराल पहुंच गई, जबकि पुलिस जयकुमार और प्रीति की तलाश में दरदर भटकती रही.

प्रीति से छुटकारा पाने के लिए देवेंद्र उस के लिए लड़का तलाशने लगा. थोड़ी कोशिश कर के थाना वृंदावन के मोहल्ला चंदननगर के रहने वाले पूरन शर्मा का बेटा राहुल उसे पसंद आ गया तो करसोरा से ही उस ने प्रीति की शादी राहुल से कर दी. प्रीति की यह शादी 27 फरवरी, 2014 को हुई.

इस तरह प्रीति को ससुराल भेज कर देवेंद्र निश्चिंत हो गया. मजे की बात यह थी कि वह शांत नहीं बैठा था. वह महीने, 15 दिनों में थाने पहुंच जाता और पुलिस से बेटी की तलाश के लिए गुहार लगाता. यही नहीं, वह फरीदाबाद में रहने वाले जयकुमार के घर वालों को भी धमकाता कि वे जयकुमार के बारे में पता कर के उस की बेटी को बरामद कराएं, वरना वह उन्हें शांति से जीने नहीं देगा.

भले ही जयकुमार का कत्ल हो गया था और प्रीति की शादी हो गई थी. फिर भी पुलिस का डर तो देवेंद्र को सताता ही रहता था. कहीं जयकुमार की हत्या का रहस्य खुल न जाए, इस बात से परेशान देवेंद्र एक बार फिर वकील मुन्नालाल से मिला. उस ने कहा कि अगर पुलिस को प्रीति के बारे में पता चल गया तो उस की परेशानी बढ़ सकती है. पुलिस उस पर शिकंजा कस सकती थी. अब तक प्रीति गर्भवती हो चुकी थी.

मुन्नालाल ने पूरी कहानी पर एक बार फिर नए सिरे से विचार किया. इस के बाद उस ने सलाह दी कि वह प्रीति को पुलिस के सामने पेश कर के उस से कहलवाए कि वह जयकुमार के बच्चे की मां बनने वाली है. वह उसे धोखा दे कर मथुरा रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर कहीं भाग गया है. उस के बाद वह पिता के पास आ गई है.

प्रीति के अपहरण के मामले की जांच अब तक कई थानाप्रभारी कर चुके थे. लेकिन कोई मामले की तह तक नहीं पहुंच सका था. शायद उन्होंने कोशिश ही नहीं की थी. जबकि पुलिस ने कई बार फरीदाबाद जा कर जयकुमार की मां एवं रिश्तेदारों से पूछताछ की थी.

पूछताछ में जयकुमार की विधवा मां ने हर बार यही कहा था कि जयकुमार और प्रीति एकदूसरे को प्यार करते थे. दोनों को प्रीति के पिता देवेंद्र ने ही गायब किया है. मुकदमा दर्ज कराने के बाद देवेंद्र फरीदाबाद छोड़ कर बल्लभगढ़ में रहने लगा था. उस ने प्रीति को फोन कर के कहा कि वह सासससुर से लड़ाई कर के उस के यहां आ जाए. प्रीति पिता के हाथ की कठपुतली थी, इसलिए पिता ने जैसा कहा, उस ने वैसा ही किया.

इस की वजह यह थी कि वह नहीं चाहती थी कि उस के प्रेमसंबंधों की जानकारी उस की ससुराल वालों को हो. क्योंकि जानकारी होने के बाद वे उसे घर से निकाल सकते थे. पिता के कहने पर प्रीति ने सास से लड़ाई कर ली तो उसी दिन देवेंद्र उसे विदा कराने उस की ससुराल पहुंच गया.

वकील की सलाह के अनुसार देवेंद्र ने 1 सितंबर, 2015 को प्रीति को एसएसपी के सामने पेश कर दिया. प्रीति ने पुलिस के सामने वही सब कहा, जैसा उसे वकील ने सिखाया था. एसएसपी के आदेश पर प्रीति का मैडिकल कराया गया. जिस समय प्रीति को एसएसपी के सामने पेश किया गया था, उस समय थाना गांधीपार्क के थानाप्रभारी अमित कुमार थे. मजे की बात यह थी कि उन्होंने प्रीति से यह भी जानने की कोशिश नहीं की थी कि जयकुमार के साथ भागने के बाद वह उस के साथ कहांकहां रही.

पुलिस की देखरेख में ही प्रीति ने बच्चे को जन्म दिया. पुलिस ने अदालत में भी प्रीति के बयान करा दिए. वहां भी प्रीति ने वही कहानी सुना दी. अदालत ने प्रीति को उस के पिता को सौंप दिया. अब तक वैसा ही हो रहा था, जैसा देवेंद्र चाह रहा था. लेकिन इसी के बाद जब अलीगढ़ के एसएसपी बन कर राजेश पांडेय आए तो सब उलटा हो गया और वह पकड़ा गया.

मृतक जयकुमार के घर वालों को भी उस की हत्या की सूचना दे दी गई थी. पुलिस ने उस की मां को बुला कर जब जयकुमार के रखे सामान को दिखाया तो उस ने बेटे के जूते और कपड़ों की पहचान कर के फोटो में भी उस की शिनाख्त कर दी.

इस के बाद पुलिस ने प्रीति, देवेंद्र और प्रमोद को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. एसएसपी ने इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है, साथ ही थानाप्रभारी दिनेश कुमार दुबे को शाबाशी दी.

प्रीति की ससुराल वालों को जब सच्चाई का पता चला तो वे हैरान रह गए. प्रीति ने प्रेम क्या किया, अपनी तो जिंदगी बरबाद की ही, प्रेमी को भी मरवा दिया जो विधवा मां का एकलौता सहारा था.