देवर और भाभी ने मिलकर खोला देह व्यापार अड्डा

माया भले ही गांव की गलियों से निकल शहर आई थी, लेकिन उस के सपने बहुत ऊंचे थे. अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसे देहव्यापार से गुरेज था और पति की हत्या से. लेकिन…    

27 जून, 2018 की सुबह काशीपुर स्टेशन के अधीक्षक ने थाना आईटीआई को फोन कर के बताया कि बाजपुर ट्रैक पर किसी की लाश पड़ी है. यह सूचना मिलते ही आईटीआई थानाप्रभारी कुलदीप सिंह अधिकारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. जब पुलिस वहां पहुंची, तब वहां कोई भी मौजूद नहीं था. वजह यह थी कि तो वहां कोई आम रास्ता था और ही कोई वहां से गुजरा था. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने लाश और घटनास्थल का मुआयना किया. साथ ही जरूरी काररवाई भी की. मृतक के गले और छाती पर चोट के निशान थे. उस की एक पैर की एड़ी भी कटी हुई थी, जो शायद ट्रेन की चपेट में आने से कट गई थी.

लेकिन लाश देख कर ही पता चल रहा था कि उस की मौत ट्रेन से कट कर नहीं हुई थी. इस का मतलब यह था कि उस की हत्या कर के डैडबौडी वहां फेंकी गई थी, जिस से यह मामला दुर्घटना का लगे. रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग एकत्र होने लगे. घटनास्थल पर काफी लोग जुट गए थे, उन में राजपुरम निवासी छत्तर ने मृतक की पहचान करते हुए पुलिस की बड़ी सिरदर्दी खत्म कर दी. छत्तर ने मृतक की पहचान अपने जीजा राकेश उर्फ हरकेश के रूप में की. राकेश की हत्या की बात सुन कर उस के घर वाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. वहां पहुंचे उस के घर वालों से पुलिस ने राकेश के बारे में पूछताछ की और लाश पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सालय भिजवा दी.

राकेश की लाश के पोस्टमार्टम के समय एक बात चौंकाने वाली पता चली. मृतक के पैरों पर जला हुआ इंजन औयल लगा मिला था. वैसा ही तेल वहां मौजूद मृतक राकेश के मौसेरे भाई इंद्रपाल के कपड़ों पर भी लगा हुआ था. यह पता चलते ही राकेश के घर वालों ने इंद्रपाल को अपने कब्जे में ले कर उसे मारनापीटना शुरू कर दियावैसे भी राकेश के घर वालों को शक था कि उस की हत्या इंद्रपाल ने ही की है. पोस्टमार्टम के दौरान यह बात सामने आते ही उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि राकेश का हत्यारा वही है. राकेश के घर वालों ने इंद्रपाल को ठोकपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया. इंद्रपाल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उस से कड़ी पूछताछ की तो पहले तो उस ने साफ इनकार कर दिया कि राकेश की हत्या से उस का कोई लेनादेना नहीं है. लेकिन जब पुलिस ने उस के कपड़ों पर लगे काले औयल का राज पूछा तो वह पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया.

आखिरकार उस ने सब कुछ साफसाफ बता दिया. पूछताछ में इंद्रपाल ने बताया कि राकेश की हत्या उस की बीवी माया ने कराई है. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंद्रपाल को थाना ले आई. थाने में उस से कड़ी पूछताछ की गई. पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि राकेश की हत्या में मृतक की बीवी माया, इंद्रपाल निवासी मोहनतखतपुर, थाना कुंदरकी जिला मुरादाबाद, गुड्डू निवासी नगला थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद, रेखा निवासी खड़कपुर काशीपुर, जमुना निवासी खड़कपुर शामिल थे. यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू की तो सभी आरोपी पकड़ में गए. गिरफ्तारी के बाद उन से पूछताछ की गई तो राकेश की हत्या की पूरी सच्चाई सामने गई.

मेहनतकश राकेश पहुंच गया शहर की ड्योढ़ी पर बाजपुर, उत्तराखंड के गांव कनौरा निवासी हरकेश उर्फ राकेश की शादी करीब 17 साल पहले गांव परमानंदपुर (गौशाला) निवासी खानचंद्र की बेटी माया से हुई थी. माया देखने में खूबसूरत ही नहीं, तेजतर्रार भी थी. राकेश के पास जुतासे की थोड़ी सी जमीन थी, जिस में इतनी पैदावार नहीं होती थी कि परिवार की गुजरबसर हो सके. राकेश फैक्ट्रियों में काम कर के परिवार का भरणपोषण करता था. बाद में एक फैक्ट्री में उसे लेबर का ठेका मिल गया तो उस की मेहनत कम हो गई और आमदनी ज्यादा.

शादी के कुछ समय बाद तक राकेश की घरगृहस्थी ठीक से चलती रही. इस बीच पतिपत्नी का तालमेल भी ठीक बैठ गया था. राकेश शुरू से ही अपनी बीवी माया को बहुत प्यार करता था. वह सुबह काम पर चला जाता और देर शाम घर लौटता था. घर आने के बाद वह दिन भर की थकान की वजह से खाना खापी कर जल्दी सो जाता था. उस की बीवी माया को यह पसंद नहीं था. वह चाहती थी कि जब तक वह जागे, पति उस का साथ दे. लेकिन राकेश की अपनी मजबूरी थी, जो माया के अरमानों पर भारी पड़ती थी. माया ज्यादा पढ़ीलिखी नहीं थी. लेकिन उस की हसरतों की उड़ान ऊंची थी. वह शुरू से ही शरारती थी, बनठन कर रहने वाली. राकेश के साथ शादी के बंधन में बंध कर वह ससुराल तो गई थी, लेकिन वह अपनी शादी से खुश नहीं थी

शादी के बाद अनचाहे ही सही, राकेश के साथ रहना उस की मजबूरी थी. जबकि राकेश उसे पा कर खुश था. शादी के बाद वह उसे जी जान से चाहने भी लगा थागुजरते समय के साथ माया 3 बच्चों की मां बन गई. उस की बड़ी बेटी का नाम मधु था, उस से छोटा बेटा था आकाश और सब से छोटी थी बेटी प्रीति. राकेश काम के लिए गांव से शहर आता था. जब बच्चे थोड़े बड़े हो गए तो माया का मन शहर में रहने का होने लगा. यह बात मन में आते ही उस ने राकेश से कहा, ‘‘जब तुम्हें शहर में ही काम करना है तो क्यों हम शहर में थोड़ी सी जमीन खरीद कर छोटा सा मकान बना लें.’’

राकेश अपने घर की स्थिति अच्छी तरह जानता था. उस के सामने पैसे की मजबूरी थी. उस ने इनकार कर दिया तो माया को मन मार कर गांव में ही रहने को मजबूर होना पड़ा. शादी के कुछ सालों के बाद तक तो माया पत्नी का धर्म निभाती रही, लेकिन जब उस के दिमाग से राकेश की छवि धूमिल होने लगी तो उस का मन और निगाहें इधरउधर भटकने लगीं. जल्द ही उस ने अपने रंगढंग दिखाने शुरू कर दिए. उस ने चोरीछिपे ससुराल में कई लोगों से अवैध संबंध बना लिए. राकेश को इस बात की जानकारी कानोंकान नहीं हुई. हालांकि माया 3 बच्चों की मां बन चुकी थी, फिर भी उस के शरीर की कशिश बरकरार थी.

बदनाम है खड़कपुर माया की एक बहन की शादी काशीपुर के गांव खड़कपुर निवासी सत्यभान से हुई थी. माया जब भी बहन से मिलने आती तो उस के बच्चे साथ आते थे और मौसी के घर रहने की जिद करते थे. राकेश ने कई बार अपने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे जिद करते कि उन्हें भी मौसी की तरह शहर में ही रहना है. आखिर बच्चों की जिद के आगे राकेश को झुकना पड़ा. करीब 6 साल पहले राकेश ने अपनी जुतासे की जमीन बेच दी. उस पैसे से उस ने खड़कपुर में 25 गज का प्लौट ले कर मकान बनवा लिया. इस के बाद राकेश अपने बीवीबच्चों के साथ खड़कपुर कर रहने लगा. काशीपुर से लगे गांव खड़कपुर में शुरू से ही मजदूर और छोटामोटा काम करने वाले लोग रहते हैं. इसी वजह से यह इलाका हर मामले में चर्चित है. चाहे कच्ची शराब की बिक्री हो, जुआ हो या फिर देह व्यापार, खड़कपुर में सब मिलता है

खड़कपुर आने के बाद माया की संगत कुछ ऐसी औरतों के साथ हो गई, जो देह व्यापार से जुड़ी थीं. नतीजतन उस के रहनसहन में काफी बदलाव गया. वह बनठन कर घर से निकलती थी. गलत औरतों के साथ माया की संगत देख कर राकेश का दिमाग घूमने लगा. उस ने माया को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उस ने पति की एक नहीं मानी. फलस्वरूप घर में कलह और विवाद रहने लगा, जिस के चलते पतिपत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगीं. उधर माया ने खड़कपुर निवासी रेखा, जानकी और कई ऐसी ही औरतों की टोली बना ली, जो देह व्यापार से जुड़ी हुई थीं. उन का सहयोग मिलते ही माया पूरी तरह देह व्यापार में उतर गई

यह बात राकेश की बरदाश्त के बाहर थी. उस ने इस की शिकायत माया के मायके वालों से की, लेकिन उन लोगों ने माया का साथ देते हुए कहा कि वह बिना वजह उन की बेटी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. माया ऐसी कतई नहीं है. मायके वालों का साथ मिलने से माया के हौसले और बुलंद हो गए. राकेश के काम पर निकलते ही वह बच्चों को स्कूल भेज देती और फिर वह अपने धंधे में लग जाती. इस मामले में रेखा और जानकी उस का साथ दे रही थींउन के सहयोग से उस का धंधा जोरों से चल निकला था. आसपास के लोग खड़कपुर में कच्ची शराब पीने आते तो वह अपने दलालों के माध्यम से उन्हें फंसाती और पैसा ले कर उन के साथ मौजमस्ती करती.

करीब 6 महीने पहले गांव तख्तपुर, कुंदरकी, जिला मुरादाबाद का रहने वाला राकेश का मौसेरा भाई इंद्रपाल भी काम की तलाश में खड़कपुर आया और राकेश के घर में रह कर एक फैक्ट्री में काम करने लगाराकेश के घर पर रह कर इंद्रपाल कुछ ही दिनों में अपनी भाभी के कर्मों से पूरी तरह से वाकिफ हो गया. जब इंद्रपाल को पता चला कि माया राकेश की गैरमौजूदगी में देह व्यापार करती है तो उस ने माया की दुखती रग पकड़ कर उस के साथ अवैध संबंध बना लिए

हकीकत जान कर राकेश हुआ खफा माया के साथ शारीरिक संबंध बनते ही इंद्रपाल ने नौकरी छोड़ दी और माया के लिए ग्राहक लाने लगा. इस के बदले माया उसे कमीशन देती थी, जो उस की मेहनत की कमाई से ज्यादा होता थादेवरभाभी के बीच यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, लेकिन जब राकेश को इस की जानकारी मिली तो उस ने इंद्रपाल को खरीखोटी सुना कर घर से भगाने की कोशिश कीलेकिन इस मामले में माया इंद्रपाल का पक्ष ले कर उस के सामने खड़ी हो गई. जब राकेश को लगा कि देवरभाभी के सामने उस की नहीं चलने वाली तो उस ने बीवी से किनारा कर लिया. साथ ही माया से साफसाफ कह दिया कि आज के बाद वह अपना घर का खर्च भी खुद ही चलाए. उस दिन के बाद माया राकेश से नफरत करने लगी. वह देह व्यापार की आदी हो चुकी थी, जिसे वह किसी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं थी. जिस दिन माया और राकेश के बीच तकरार हुई थी, उसी दिन माया ने सोच लिया था कि वह उसे अपने रास्ते से हटा कर रहेगी

माया ने इंद्रपाल को भी राकेश के विरुद्ध भड़काना शुरू कर दिया था. उस ने इंद्रपाल से साफ कहा कि हमारे घर में जो भी फसाद हो रहा है, वह सब तुम्हारी वजह से हैराकेश को हम दोनों पर शक हो गया है. इसीलिए वह आए दिन मुझे मारतापीटता है. अगर तुम ने समय रहते उस का कोई इलाज नहीं किया तो तुम्हें यह घर छोड़ कर जाना पड़ेगा. माया की बात सुनते ही इंद्रपाल का पौरुष जाग उठा. माया ने अपने धंधे में आड़े रहे पति को मौत की नींद सुलाने के लिए षडयंत्र रचना शुरू कर दिया था. वह राकेश की गैरमौजूदगी में अपनी पूरी मंडली को अपने घर बुला कर शराब पिलाती थी. जब सब शराब के नशे में हो जाते तो माया उन्हें अय्याशी की राह पर ले जाती. इस का नतीजा यह निकला कि माया का घर उस इलाके में चर्चित हो गया, जहां पर लोग शराब और शवाब दोनों का आनंद लेने के लिए आने लगे.

धीरेधीरे माया की करतूत राकेश के सामने आई तो उस ने फिर से माया को मारापीटा. इस के बाद माया ने राकेश से साफ कह दिया कि अगर उसे घर में मुंह बंद कर के रहना है तो रहे वरना रहने के लिए कहीं दूसरी जगह कमरा ले ले. माया ने यह भी कहा कि वह चाहे तो उसे तलाक दे सकता है. माया ने बदल दिया पति जब राकेश को लगने लगा कि माया किसी भी तरह सुधरने वाली नहीं है तो उस ने अपने बच्चों की खातिर अपने घर की तरफ से पूरी तरह से आंखें बंद कर लीं. इस के बाद भी माया के दिल को तसल्ली नहीं हुई.  उस के बाद वह इंद्रपाल के साथ उस की बीवी बन कर रहने लगी. इंद्रपाल उस का घर खर्च चलाने के साथसाथ उस की दिली तमन्ना भी पूरी करने लगा था.

इंद्रपाल की पहले से ही गुड्डू से अच्छी दोस्ती थी. उस ने अपने इस धंधे में गुड्डू को भी शामिल कर लिया. उस के बाद इंद्रपाल और गुड्डू दोनों माया, रेखा और जमुना के लिए ग्राहक ढूंढ कर लाते और अपना कमीशन ले कर मौजमस्ती करते. जब इन लोगों की हरकतें हद पार करने लगीं तो राकेश एक दिन जमुना के पति धर्म सिंह से मिला. उस ने अपनी बीवी और उस की बीवी जमुना की पोल खोलते हुए बताया कि दोनों ने कई औरतों के साथ मिल कर उस के घर को अय्याशी का अड्डा बना रखा है. यह पता चलने पर धर्म सिंह अपनी बीवी जमुना पर चढ़ बैठाउस ने जमुना से मारपिटाई भी की. जब ग्रुप की सभी मेंबरों को पता चला कि फसाद की असली जड़ राकेश है तो सब ने मिल कर उसे मौत के घाट उतारने में माया का साथ देने के लिए रास्ता खोजना शुरू कर दिया.

शराब के सुरूर में एक दिन जब इस मुद्दे पर बात हुई तो सब ने तय किया कि राकेश को ठिकाने लगाने से पहले किसी आरोप में धर्म सिंह को जेल भिजवाया जाए. इस गिरोह से जुड़ी सभी औरतों का एकदूसरे के घर आनाजाना लगा रहता था. सभी के एकदूसरे के परिवार से घर जैसे संबंध बन गए थेइसी का लाभ उठाते हुए पहले से तैयार योजना के तहत रेखा ने किसी काम के बहाने धर्म सिंह को अपने घर बुलाया. रेखा को पता था कि धर्म सिंह शराब पीने का आदी है. इसी का लाभ उठा कर उस ने धर्म सिंह को पहले से घर में रखी कच्ची शराब पिलाई. जब धर्म सिंह नशे में डूब गया तो उस ने घर से बाहर कर शोर मचा दिया. रेखा के रोनेचीखने की आवाज सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए तो उस ने बताया कि धर्म सिंह उसे अकेला देख कर घर में घुस आया और उस की इज्जत लूटने की कोशिश करने लगा.

योजना रह गई धरी की धरी रेखा की बात मान कर उस के पड़ोसी उस के घर के अंदर गए तो धर्म सिंह नशे की हालत में बेसुध सा पड़ा था. उस के कपड़े भी शरीर से उतरे हुए थे. यह देख कर पड़ोसियों ने समझा कि रेखा जो भी कह रही है, वह सच है. बाद में रेखा अपनी मंडली की सभी सदस्यों और पड़ोसियों को साथ ले कर थाना आईटीआई पहुंची और धर्म सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा कर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की. लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो मामला फरजी पाया गयाफलस्वरूप धर्म सिंह बच गया. जब यह गिरोह धर्म सिंह को फंसाने में फेल हो गया तो गिरोह के सदस्यों ने राकेश को मौत की नींद सुलाने की योजना पर ध्यान केंद्रित कर दिया. आखिरकार माया और उस के मौसेरे देवर इंद्रपाल ने अपने साथियों के साथ मिल कर राकेश की हत्या की साजिश रच डाली.

माया ने अपने पति राकेश से छुटकारा पाने के लिए सभी साथियों को 50 हजार रुपए देने की बात कही, जबकि इंद्रपाल को राकेश की बाइक देने का वादा किया. योजना बनने के बाद 26 जून को देर रात गुड्डू राकेश को शराब पिलाने के बहाने साथ ले कर रामनगर रोड स्थित गांव रमपुरा पहुंचा. वहां पहुंच कर गुड्डू ने उसे जम कर शराब पिलाईराकेश जब नशे में डूब गया तो गुड्डू ने मोबाइल से रेखा को फोन कर दिया. रेखा पहले से ही उस के फोन का इंतजार कर रही थी. रात के लगभग 10 बजे गुड्डू रेखा की मदद से राकेश को बाइक पर बिठा कर कचनाल गाजी गुसाईं स्थित अपने कमरे पर पहुंचा

माया का देवर इंद्रपाल और जमुना वहां पहले ही पहुंच गए थे और इन लोगों का इंतजार कर रहे थे. ज्यादा नशा होने की वजह से राकेश गुड्डू के कमरे पर पहुंचते ही अर्द्धबेहोशी की हालत में फैल गया. षडयंत्र हो गया कामयाब जब सब लोगों को लगा कि राकेश को हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने का इस से बढि़या मौका नहीं मिलेगा तो इंद्रपाल और रेखा ने राकेश के हाथ पकड़े और गुड्डू ने उस का गला दबा दिया. जमुना ने इस काम में गुड्डू की मदद की. कुछ देर छटपटाने के बाद राकेश की मौत हो गई. राकेश को मौत की नींद तो सुला दिया गया, अब बारी थी उस की लाश को ठिकाने लगाने की. पहले से बनी आगे की योजना के अनुसार राकेश की लाश को रेलवे ट्रैक पर डालना था ताकि मामला रेल से कटने का लगे

परेशानी यह थी कि जिस जगह गुड्डू का कमरा था, वहां से रेलवे लाइन तक जाने के लिए तो कोई पगडंडी थी और कोई रास्ता. कोई और रास्ता देख गुड्डू और इंद्रपाल ने राकेश की लाश कंधे पर रखी और रेलवे ट्रैक तक ले गए. वहां जा कर दोनों ने उस की लाश रेलवे ट्रैक के किनारे डाल दीरात के अंधेरे में राकेश की लाश को रेलवे लाइन पर डालने के लिए ले जाते वक्त इंद्रपाल का पैर रास्ते में पड़े जले हुए इंजन औयल पर पड़ गया था. बाद में राकेश की लाश को संभालते वक्त वह औयल मृतक राकेश के पैर पर लग गया थाइंद्रपाल ने अपने कपड़ों पर लगे औयल को गंभीरता से नहीं लिया था. बाद में वही औयल इस केस को खोलने में सहायक बना. राकेश की लाश का एक पैर रेलवे लाइन से लगा हुआ था, इसीलिए ट्रेन आने पर उस के एक पैर की एड़ी कट गई थी.

राकेश की लाश को रेलवे ट्रैक पर डालने के बाद सभी अपनेअपने कमरे पर चले गए. उन्हें पता था कि कल को दिन निकलते ही रेल हादसे में राकेश की मौत की खबर फैल जाएगी. अगले दिन सुबह इंद्रपाल ने मृतक के भाई कमल के मोबाइल पर फोन कर के बताया कि राकेश कल 2 बजे ड्यूटी पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं आया. यह सूचना मिलते ही कमल अपने घर वालों के साथ खड़कपुर पहुंचा. इसी दौरान उसे सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है. कमल ने रेलवे लाइन पर जा कर देखा तो वह लाश उस के भाई राकेश की थी.

केस के खुल जाने के बाद आईटीआई पुलिस ने राकेश के भाई कमल की तहरीर के आधार पर इंद्रपाल, रामकिशोर, रेखा और जमुना के खिलाफ भादंवि की धारा 147, 302, 201, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. सभी आरोपी पकड़े जा चुके थे. इन सब को कोर्ट में पेश कर के जेल भेज दिया गया. राकेश की मौत और माया के जेल चले जाने के बाद उस के तीनों बच्चे बेसहारा हो गए. पुलिस ने बच्च राकेश के साढ़ू सत्यभान को सौंप दिए. इस मामले की तफ्तीश थानाप्रभारी कुलदीप सिंह स्वयं ही कर रहे हैं.

इन आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाप्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई कैलाश चंद, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल प्रकाश सिंह, कांस्टेबल कुंदन सिंह तथा गंगा सिंह शामिल थे.

  

फौजी की पत्नी ने रौड से कि ससुर कि हत्या

मनिंदर के ससुर दलजीत सिंह सेवानिवृत्त फौजी थे और पति ओंकार सिंह भी फौज में था. घर में किसी चीज की कोई कमी नहीं थी. लेकिन मनिंदर के अवैध संबंधों ने पूरा परिवार बरबाद कर दिया. कु आहट हुई तो दलजीत सिंह बिस्तर पर उठ कर बैठ गए. बैड पर बैठेबैठे ही उन्होंने अपने चारों ओर नजर दौड़ा कर देखा, वहां कोई नहीं था. अलबत्ता बाहर से कुत्तों के भौंकने की आवाजें लगातार रही थीं. वह उठ कर कमरे से बाहर आए तो उन्होंने एक परछाईं को अपनी बहू मनिंदर कौर के कमरे से बाहर निकल कर दीवार फांद कर भागते हुए देखा.

कौन था वह? क्या कोई चोर या कोई दुश्मन…’ मन ही मन दलजीत सिंह ने अपने आप से सवाल किया. फिर असमंजस की स्थिति में वह बहू के कमरे के पास पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. उन्होंने मनिंदर को जगा कर डांटते हुए कहा, ‘‘यह दरवाजा खुला छोड़ कर क्यों सो रही है. जानती है कोठी में कोई घुस आया था?’’

‘‘गलती हो गई पापाजी, बच्चों को सुलाते हुए जाने कब मेरी भी आंख लग गई. आइंदा मैं ध्यान रखूंगी.’’ मनिंदर ने अपने ससुर से कहा. बहू का जवाब सुन दलजीत सिंह संतुष्ट हो गए और अपने कमरे में जा कर दोबारा सो गए. दलजीत सिंह मूलत: जिला टांडा के गांव जग्गोचक के मूल निवासी थे. 65 वर्षीय दलजीत सिंह करीब 12 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे. खुद सेना में थे, इसलिए उन्होंने अपने बेटे ओंकार सिंह को भी सेना में भरती करवा दिया था. इन दिनों ओंकार सिंह अपनी रेजीमेंट के साथ श्रीनगर में तैनात था.

दलजीत सिंह की पत्नी का कई साल पहले निधन हो चुका था. बेटे को सेना में भरती करवाने के बाद दलजीत सिंह ने 7 साल पहले उस का विवाह मनिंदर कौर के साथ कर दिया था. ओंकार और मनिंदर कौर के 2 बच्चे हुए. इन की बड़ी बेटी जैसमिन 5 साल की हो चुकी थीदलजीत सिंह इस से पहले गांव बहरामपुर में रहते थे. वहां उन की कोठी बनी हुई है, लेकिन ओंकार की शादी के बाद मनिंदर के बारबार कहने पर उन्होंने गुरदासपुर के थाना तिब्बड़ के अंतर्गत आने वाले गांव कोठे घराला बाइपास स्थित कालोनी में एक और कोठी बनवा ली थी. इस कोठी में उन्होंने 2 साल पहले ही शिफ्ट किया था.

दलजीत सिंह का परिवार खातापीता परिवार था. उन के पास खेती की भी जमीन थी. रिटायरमेंट के बाद उन्हें अच्छीखासी पेंशन भी मिलती थी. ओंकार का वेतन भी अच्छा था. घर में किसी चीज की कमी नहीं थी. उन के परिवार की दिनचर्या भी सामान्य थी, दलजीत सिंह का अधिकांश समय गुरुद्वारे में या घर पर वाहेगुरु का नाम जपते गुजरता था. बहू मनिंदर कौर सुबहसुबह घर का काम निपटा कर दिन भर बच्चों के साथ लगी रहती थी. मनिंदर कौर के पास वैसे तो किसी चीज की कमी नहीं थी, पर लंबे समय तक पति से दूर रहने की वजह से उस की रातें तनहाई में गुजरती थीं. इसी दौरान उस के पैर बहक गए. लगभग 2 साल पहले उस के संबंध एक 18 वर्षीय युवक राहुल उर्फ ननु के साथ बन गए थे. दूर के रिश्ते में मनिंदर ननु की मामी लगती थी.

ननु बहरामपुर की मंडी कोहलू वाली निवासी रमन शर्मा का बेटा था. रमन शर्मा की मौत के बाद उस की पत्नी स्नेहलता ने ननु को अपने भाई से गोद लिया था. स्नेहलता पंजाब पुलिस में सबइंसपेक्टर है और इन दिनों थाना मुकेरिया में तैनात है. मां के ड्यूटी पर चले जाने के बाद ननु अकेला रहता था और इसी कारण वह छोटी उम्र से ही गलत संगत में पड़ गया था. जिस समय उस के मनिंदर कौर के साथ अवैध संबंध बने थे, उस वक्त उस की उम्र केवल 16 साल थी. बहरहाल, मनिंदर और ननु के बीच संबंध बिना किसी रोकटोक के चलते रहे. उन के संबंधों की किसी को कानोंकान खबर नहीं थी. इस की वजह शायद यह थी कि दोनों के बीच मामीभांजे का रिश्ता था और दोनों की उम्र में भी खासा अंतर था

ननु का दलजीत के घर काफी आनाजाना था. दलजीत को कभी इस बात का संदेह नहीं हुआ कि मामीभांजे के रिश्ते की आड़ में उन के घर क्या खेल चल रहा है. दलजीत सिंह को बहरामपुर वाली कोठी बदलने के लिए भी मनिंदर ने ही मजबूर किया था. दरअसल, उस इलाके के लोगों को मनिंदर और ननु के अवैध रिश्तों का पता चल गया था. इसीलिए अपने ससुर और पति से जिद कर के मनिंदर ने वह कोठी बदलने के लिए दबाव डाला थादूसरी कोठी नई आबादी में थी. यहां दूरदूर आबादी होने के कारण उसे कोई रोकटोक नहीं थी. धीरेधीरे मनिंदर निडर होती चली गई. अब उस ने अपने ससुर की मौजूदगी में ही अपना खेल खेलना शुरू कर दिया था. उन की मौजूदगी में वह अपने प्रेमी ननु के साथ दूसरे कमरे में बंद हो जाया करती थी.

एक दिन दलजीत को अहसास हुआ कि मनिंदर और ननु के बीच मामीभांजे के रिश्ते के अलावा कुछ और भी है. इस के बाद उन्होंने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी. इस का नतीजा यह हुआ कि जल्द ही उन के सामने दोनों के रिश्तों की हकीकत खुल गई. उन्होंने एक दिन मनिंदर और ननु को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. उन्हें गुस्सा तो बहुत आया. ज्यादा शोरशराबा करने से उन की बदनामी ही होनी थी. लिहाजा उन्होंने बहू को फटकार लगाने के साथ ननु को भी हिदायत दे दी कि वह उन के यहां आए. उन्होंने ननु का अपने घर आनाजाना बंद करवा दिया था. दलजीत ने इस बात का जिक्र अपने बेटे ओंकार से भी किया था

पत्नी की इस हरकत पर ओंकार को बहुत गुस्सा आया. वह छुट्टी ले कर घर गया और मनिंदर को प्यार से समझाते हुए कहा, ‘‘मनिंदर, ऐसी बातें तुम्हें शोभा नहीं देतीं. तुम एक अच्छे परिवार की बेटी और बहू हो. अगर यह बात घर से बाहर जाएगी तो समझ सकती हो कितनी बदनामी होगी.’’ मनिंदर ने भी भविष्य में ऐसी कोई गलती करने का वादा किया. पर पति के नौकरी पर लौटते ही वह सब कुछ भूल गई. उस ने फिर से ननु से मिलना शुरू कर दिया. बात घटना से करीब डेढ़ महीने पहले की है. दलजीत सिंह ने ननु का अपने घर आना एकदम से बंद करवा दिया था. इतना ही नहीं, वह दिन भर घर पर रह कर खुद ही पहरेदारी करने लगे थे. इस बात से गुस्साए ननु ने एक रात दलजीत के घर कर खिड़कियों और गाड़ी पर पथराव किया, जिस से खिड़कियों और गाड़ी के शीशे टूट गए.

दलजीत सिंह ने राहुल उर्फ ननु के खिलाफ थाना तिब्बड़ में रिपोर्ट दर्ज करवाई. दूसरी तरफ मनिंदर ने ननु को घर आने की खुली छूट दे दी. यानी वह ससुर का विरोध करने पर उतर आई. ननु मनिंदर के पास बेरोकटोक जाने लगा. इस बीच ओंकार सिंह छुट्टी पर घर आया था. उस के आने के बाद ननु ने मनिंदर के पास आना बंद कर दिया था. छुट्टियां पूरी कर के ओंकार 15 जून, 2018 को वापस अपनी ड्यूटी पर चला गया तो मनिंदर ने ननु को फोन कर अपने घर बुला लिया. जिस वक्त ननु वहां पहुंचा, उस समय दलजीत घर पर नहीं थे. जब वह वापस घर आए तो उन्हें ननु के आने का पता चला. पर वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे. इस के बाद ननु ने मनिंदर के साथ उसी के कमरे में रहना शुरू कर दिया.

यह बात दलजीत को बड़ी नागवार गुजरी. उन्होंने जब इस बेशर्मी का विरोध किया तो मनिंदर ने ससुर से लड़नाझगड़ना शुरू कर दिया. बेबसी की हालत में पूर्व फौजी दलजीत सिंह ने अपने बेटे ओंकार को फोन कर के पूरी बात बताई. फोन कर के उन्होंने यह बात अपने रिश्तेदारों और मनिंदर के मायके वालों को भी बता दी. 16 जून की रात ननु को ले कर मनिंदर और दलजीत के बीच काफी झगड़ा हुआ, जो देर रात तक चलता रहा. 17 जून, 2018 की सुबह दलजीत सिंह ने गुरदासपुर के गांव किला नाथूसिंह के रहने वाले अपने साले तरसेम सिंह के बेटे किरपाल सिंह को फोन कर के कहा कि उन की बहू मनिंदर उन के साथ लड़ाईझगड़ा कर रही है. वह कर उसे समझाएउस समय किरपाल अपने खेतों में पानी लगा रहा था. अपने फूफा का फोन सुनने के बाद उस ने कहा, ‘‘फूफाजी, आप चिंता करें. थोड़ा सा काम बचा है, उसे निपटा कर मैं जल्द पहुंच जाऊंगा.’’

कहने को तो किरपाल ने अपने फूफा से ऐसा कह दिया था पर वह अपने काम में ऐसा व्यस्त हुआ कि वह फूफा के फोन वाली बात भूल गया. 17 जून की शाम को करीब 4 बजे ओंकार सिंह ने अपने पिता दलजीत सिंह को फोन किया. फोन की घंटी बजती रही, पर उन्होंने फोन नहीं उठाया. ओंकार ने पिता को कई बार फोन किया, हर बार घंटी बजती रही. इस के बाद उस ने पत्नी को फोन किया. वह भी फोन नहीं उठा रही थी. वह परेशान हो गया कि ऐसी क्या बात है जो दोनों में से कोई भी फोन नहीं उठा रहा. उस की चिंता लगातार बढ़ती जा रही थीकाफी देर परेशान होने के बाद ओंकार ने अपने ममेरे भाई किरपाल सिंह को फोन कर के बताया, ‘‘किरपाल, तुम घर जा कर देखो, पापा और मनिंदर कहां हैं. उन दोनों में से कोई भी फोन नहीं उठा रहा.’’

किरपाल सिंह ने उसी समय ओंकार को बताया कि सुबह उस के पास दलजीत फूफा का फोन आया था. उन्होंने मनिंदर के साथ झगड़ा होने की बात बताई थी. बहरहाल, किरपाल ने ओंकार को आश्वासन दिया कि वह अभी जा कर देखता है और फूफाजी से उस की बात करवाता है. ओंकार सिंह को बच्चों और पिता की चिंता थी. किरपाल के आश्वासन देने के बाद भी वह संतुष्ट नहीं हुआ. उस ने अपने घर के पास बने गुर्जर के डेरे पर फोन कर कहा कि वह उन के घर जा कर देखें कि वहां क्या हो रहा है. गुर्जर जिस समय दलजीत के घर पहुंचा, उसी समय किरपाल भी वहां पहुंच चुका था. किरपाल और गुर्जर ने दलजीत के कमरे में जा कर देखा तो सामने का दृश्य देख उन के पैरों तले से जमीन खिसक गई. सामने बैड पर दलजीत सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था.

उन के सिर और दूसरी जगहों पर चोटें लगी थीं, जिन में से खून रिस कर बिस्तर पर जम गया था. पास वाले कमरे में मनिंदर और उस के बच्चे बैठे थे. किरपाल ने मनिंदर से इस बारे में पूछा तो उस ने यह कह कर बात खत्म कर दी थी कि उसे कुछ पता नहीं है. यह बड़ी हैरानी की बात थी कि घर में इतना बड़ा कांड हो गया और मनिंदर को कुछ पता ही नहीं चला. बहरहाल, किरपाल ने सब से पहले घटना की सूचना थाना तिब्बड़ पुलिस को दी और बाद में अपने भाई ओंकार सिंह को सूचित कर दिया. सूचना मिलते ही थाना तिब्बड़ के थानाप्रभारी राजकुमार शर्मा, एसआई अमरीक चांद, एएसआई सरबजीत सिंह, मसीह, हवलदार विजय सिंह को साथ ले कर मौके पर पहुंच गए. दलजीत की लाश अपने कब्जे में ले कर उन्होंने काररवाई शुरू कर दी

घटना का मुआयना करने के बाद थानाप्रभारी को लगा कि यह काम घर के किसी सदस्य या जानने वाले का हो सकता है. क्योंकि हत्या का मकसद केवल दलजीत की हत्या करना था. लूटपाट या अन्य किसी तरह के वहां कोई सबूत नहीं थे. थानाप्रभारी ने डौग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुला लिया था. घटना की खबर मिलते ही एसपी हरचरण सिंह भुल्लर, एसपी (देहात) विपिन चौधरी और डीएसपी (स्पैशल ब्रांच) गुरबंस सिंह बैंस भी मौकामुआयना करने वहां पहुंच गए थे. पुलिस ने जरूरी काररवाई कर दलजीत का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. मनिंदर कुछ बताने को तैयार नहीं थी. तब थानाप्रभारी ने वहां मौजूद मनिंदर की 5 वर्षीय बेटी जैसमिन को अपने विश्वास में ले कर पूछताछ की तो उस ने सच बताते हुए कहा कि मम्मी और ननु अंकल ने ही दादादी को मारा है.

थानाप्रभारी के लिए यह जानकारी महत्त्वपूर्ण थी. उन्होंने उसी समय मनिंदर से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि झगड़े के बाद उस ने और उस के प्रेमी ननु ने मिल कर दलजीत सिंह की हत्या की थी. उस ने बताया कि उस ने अपने ससुर से झगड़े के बाद उन के सिर पर लोहे की रौड से हमला किया था. चश्मदीद गवाह जैसमिन के बयान और मनिंदर द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने के बाद थानाप्रभारी ने भादंवि की धारा 302/34 के तहत मनिंदर और राहुल उर्फ ननु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया. साथ ही फरार ननु की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. ननु को पुलिस ने 20 जून, 2018 को गिरफ्तार कर लिया. उसे भी अदालत में पेश कर के रिमांड पर लिया गया. रिमांड के दौरान पूछताछ में ननु ने बताया कि मनिंदर के साथ उस के अवैध संबंध पिछले काफी समय से थे और मृतक दलजीत सिंह इस का विरोध करते थे. इतना ही नहीं वह उसे और मनिंदर को बातबात पर जलील कर के धमकाते भी थे. ननु ने बताया कि 17 जून को जब वह मनिंदर के घर आया तो दलजीत सिंह ने विरोध करना शुरू कर दिया. वह उसे देखते ही गालीगलौज करने लगे. इसी बात को ले कर मनिंदर और दलजीत का आपस में झगड़ा होने लगा, जिस के बाद आरोपी ने मनिंदर के साथ मिल कर दलजीत सिंह के ऊपर तेज धार हथियार और लोहे की रौड से हमला कर के उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उन के घर से लोहे की रौड भी बरामद कर ली, जिस से उन्होंने दलजीत की हत्या की थी. पुलिस काररवाई पूरी कर के थानाप्रभारी राजकुमार ने दोनों आरोपियों को पुन: अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कथा लिखने तक दोनों आरोपी जेल में बंद थे.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

  

मिलने के बहाने बुलाकर रूबी ने करवाया मर्डर

रूबी चंचल स्वभाव की थी, जिस की वजह से कोई भी उस की ओर आकर्षित हो जाता था. पहले आनंदपाल और बाद में इंद्रपाल उस के अल्हड़पन से ही उस के करीब आए थे. बाद में दोनों में ऐसी ठनी कि इंद्रपाल को दुनिया से जाना पड़ा और आनंद को जेल… 

20 साल की रूबी लखनऊ के आशियाना इलाके में नौकरी करती थी. देखने में वह बहुत सुंदर भले ही नहीं थी, पर उस में चुलबुलापन जरूर था. यानी सांवले रंग में भी तीखापन, जो सहज ही किसी को भी अपनी ओर खींच लेता था. दिल खोल कर बात करने की उस की अदा से सब को लगता था कि रूबी उसे ही दिल दे बैठी है. रूबी अपने गांव से शहर आई थी. उसे अपने हुनर से ही गुजरबसर करने लायक जमीन तैयार करनी थी. वह बहुत सारे लोगों से मिलतीजुलती थी, जिन में से एक आनंद भी था. उम्र में वह रूबी से करीब 10 साल बड़ा था. इस के बाद भी रूबी और आनंद की आपस में गहरी दोस्ती हो गई

रूबी काम पर जाती तो उसे लाने ले जाने का काम आनंद ही करता था. रूबी को भी इस से सहूलियत होती थी. उसे वक्तबेवक्त आनेजाने में कोई डर नहीं रहता था. एक तरह से रूबी को ड्राइवर और गार्ड दोनों मिल गए थे. दोस्ती से शुरू हुई यह मुलाकात धीरेधीरे रंग लाने लगी. वक्त के साथ दोनों के संबंध गहराने लगे. आनंद चाहता था कि रूबी केवल उस के साथ ही रहे पर रूबी हर किसी से बातें करती थी. उस के खुलेपन से बातें करने से हर किसी को लगता था कि रूबी उस की खास हो गई है. आनंद और रूबी का चक्कर चल ही रहा था कि वह इंद्रपाल के संपर्क में गई. इंद्रपाल उस के साथ काम करता था. अब रूबी कभीकभी आनंद के बजाय इंद्रपाल के साथ आनेजाने लगी. आनंद और इंद्रपाल में अंतर यह था कि इंद्रपाल रूबी की उम्र का ही था.

सीतापुर जिले का रहने वाला इंद्रपाल नौकरी करने के लिए लखनऊ आया था. आनंद को रूबी और इंद्रपाल का आपस में घुलनामिलना पसंद नहीं रहा था. वह सोच रहा था कि किसी दिन रूबी को समझाएगा. एक दिन रूबी और इंद्रपाल शाम को आशियाना के किला चौराहे पर चाट के ठेले पर खड़े पानीपूरी खा रहे थे. रूबी को पानीपूरी बहुत पसंद थी. इत्तफाक से आनंद ने दोनों को देख लिया तो उसे गुस्सा गयाजब रूबी आनंद से मिली तो उस ने कहा, ‘‘तुम आजकल अपने नए दोस्त से कुछ ज्यादा ही घुलमिल रही हो. यह मुझे पसंद नहीं है. अगर मुझ में कोई कमी हो तो बताओ, लेकिन तुम्हारा इस तरह से किसी और के साथ समय गुजारना मुझे अच्छा नहीं लगता.’’

‘‘तुम भी क्याक्या सोचते रहते हो, हम दोनों केवल साथी हैं. कभीकभी उस के साथ घूमने चली जाती हूं, इस से तुम्हारेमेरे संबंधों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तुम परेशान मत हो.’’

‘‘देखो, तुम्हें फर्क भले पड़ता हो पर मुझे पड़ता है. मैं इसे सहन नहीं कर सकता. मेरे जानने वाले कहते हैं कि देखो तुम्हारे साथ रहने वाली रूबी अब किसी और के साथ घूम रही है.’’

‘‘लोगों का क्या है, वे तो केवल बातें बनाना जानते हैं. तुम उन की बातों पर ध्यान ही मत दो. तुम मुझ पर यकीन नहीं कर रहे, इसलिए लोगों की बातें सुन रहे हो.’’

‘‘रूबी, मैं ये सब नहीं जानता. बस मुझे तुम्हारा उस लड़के के साथ रहना पसंद नहीं है. जिस तरह से तुम उस के साथ घूमने जाती हो, उस से साफ लगता है कि तुम मुझ से कुछ छिपा रही हो.’’

रूबी ने आनंद से बहस करना उचित नहीं समझा. वह चुपचाप वहां से चली गई. उसे आनंद का इस तरह से बात करना पसंद नहीं आया. वह मन ही मन सोचने लगी कि आनंद से कैसे पीछा छुड़ाया जाएयही बात आनंद भी सोच रहा था. आनंद रूबी के चाचा से मिला और उसे रूबी और इंद्रपाल के बारे में बताया. यह बात उस ने कुछ इस तरह से बताई कि रूबी के चाचा उस पर बहुत नाराज हुएजब रूबी ने उन की एक नहीं सुनी तो वह बोले, ‘‘रूबी, अगर तुम्हें मेरी बात नहीं माननी तो नौकरी छोड़ कर घर बैठ जाओ. इस तरह से बदनामी कराने से कोई फायदा नहीं है.’’

रूबी समझ गई थी कि उस के चाचा भी आनंद की बातों में गए हैं. कुछ कहनेसुनने से भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए वह चुप रही. अगले दिन रूबी ने यह बात इंद्रपाल को बताई. इंद्रपाल ने कहा कि रूबी हम यह दोस्ती नहीं तोड़ सकते. मुझे कोई डर नहीं है, जब तक तुम नहीं चाहोगी, हमें कोई अलग नहीं कर सकता. रूबी को पता था कि आनंद अपनी बात का पक्का है. वह अपनी जिद को पूरा करने के लिए कोई भी काम कर सकता है. उसे चिंता इस बात की थी कि इंद्रपाल और आनंद के बीच कोई झगड़ा हो जाए. वह दोनों के बीच कोई गलतफहमी पैदा नहीं करना चाहती थीरूबी ने इंद्रपाल से दूरी बनानी शुरू कर दी. यह बात इंद्रपाल को हजम नहीं हो रही थी. एक दिन उस ने रूबी से मिलने का सबब पूछा तो रूबी ने ठीक से कोई जवाब नहीं दिया

इस के बाद इंद्रपाल अकसर रूबी से बात करने की कोशिश में जुटा रहा. कई बार उस ने बात करने के लिए जोरजबरदस्ती भी करनी चाही. इस पर रूबी ने कहा, ‘‘मैं यह नहीं चाहती कि मेरी वजह से तुम्हें कोई परेशानी हो. बेहतर है, तुम मुझ से दूर ही रहो.’’

रूबी पर निगाह रख रहे आनंद को लगा कि इंद्रपाल उस की राह का कांटा बन गया है. यह बात उस ने रूबी को भी नहीं बताई. आखिर आनंद के मन में इंद्रपाल को रास्ते से हटाने की एक खतरनाक योजना बन गईइस योजना के लिए उसे रूबी की मदद की जरूरत थी ताकि वह इंद्रपाल को एकांत में बुला सके. लेकिन रूबी इस के लिए तैयार नहीं थी. इस पर आनंद ने उसे समझाया कि इंद्रपाल को केवल समझाना चाहता है. इस पर रूबी इंद्रपाल को बुलाने के लिए तैयार हो गई. 15 जून, 2018 की बात है. रूबी ने फोन कर के इंद्रपाल को किला चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया. इंद्रपाल के लिए रूबी का बुलाना बहुत बड़ी खुशी की बात थी. वह बिना कुछ सोचेसमझे किला चौराहे पर पहुंच गया. इस के बाद रूबी बातचीत करने के बहाने उसे बिजली पासी किला के जंगल में ले गई, वहां पहले से ही आनंद, आलोक, अविनाश, गौरव, विकास और सुधीर घात लगाए बैठे थे.

इंद्रपाल को अकेला देख कर सब के सब उस पर टूट पड़े. जब मारपीट में इंद्रपाल बेसुध हो गया तो उसे गला दबा कर मार डाला. बाद में शव की पहचान छिपाने के लिए पैट्रोल डाल कर उसे जला भी दिया गया. अगले दिन उस की लाश थाना आशियाना पुलिस को मिली. पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के मामले की छानबीन शुरू की. लाश की शिनाख्त होने के बाद इंद्रपाल के घर सीतापुर जानकारी दी गई. उस के पिता राजाराम यादव लखनऊ आए और अपने बेटे का दाहसंस्कार करने के बाद वह पुलिस के साथ अपराधियों की खोज में लग गए. थानाप्रभारी आशियाना जितेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की छानबीन शुरू की. सीओ (कैंट) तनु उपाध्याय और एसपी (नौर्थ लखनऊ) अनुराग वत्स इस मामले की छानबीन में मदद कर रहे थे.

पुलिस ने इंद्रपाल के मोबाइल फोन की छानबीन की तो फोन में रूबी का नंबर मिला. नंबर की डिटेल्स से पता चला कि दोनों के बीच बहुत ज्यादा बातचीत होती थी. घटना के दिन भी रूबी के फोन से इंद्रपाल के फोन पर बात की गई थी. इस से पुलिस को मामले का सुराग मिलता दिखा. पुलिस को अपनी छानबीन में यह भी पता चला कि रूबी के चाचा ने उसे इंद्रपाल से मिलने के लिए मना किया था और नौकरी छुड़वा दी थी. एसपी नौर्थ अनुराग वत्स ने बताया कि इंद्रपाल को धोखे से बुलाया गया था. पहचान छिपाने के लिए उस के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थीसीओ (कैंट) तनु उपाध्याय ने बताया कि जब पुलिस ने पूरी छानबीन कर ली तो रूबी से घटना के बारे में पूछा गया. रूबी ने शुरुआत में तो बहानेबाजी की पर पुलिस ने जब उसे सबूत दिखाए तो उस ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

24 जून, 2018 को कथा लिखे जाने तक आनंद पकड़ से बाहर था. बाकी सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके थे. रूबी का अल्हड़पन दोनों पर भारी पड़ा. एक की जान गई और दूसरा फरार है. थानाप्रभारी आशियाना जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने इस ब्लाइंड मर्डर स्टोरी का परदाफाश करने के लिए सभी पुलिस कर्मचारियों को बधाई दी. पुलिस ने रूबी के साथ आनंद के साथियों आलोक, अविनाश, गौरव, विकास और सुधीर को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

प्रेमी ने दांत तोड़ा तो प्रेमिका ने कर लिया सुसाइड

नादान नेहा ने प्रवीण से प्यार तो कर लिया, लेकिन जब उस ने देखा कि प्रवीण अपने भाइयों के साथ मिल कर उस की मां और भाई के साथ कुछ भी उलटासीधा कर सकता है तो उसे प्रवीण से नफरत हो गई, इस के बाद जो हुआ, शायद वह नेहा की नादानी का ही नतीजा था दोपहर के सवा 2 बजे के आसपास गौरव घर पहुंचा तो उसे दरवाज खुलवाने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि 

दरवाजा पहले से ही खुला था. बरामदे में साइकिल खड़ी कर के वह सीधे अपने स्टडी रूम में घुस गया. बैग रख कर कपड़े बदले और किचन की ओर जाते हुए बहन को आवाज दी. बहन ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसे लगा कि नेहा कान में इयरफोन लगा कर गाने सुनते हुए घर के काम कर रही होगी, क्योंकि पानी की मोटर भी चल रही थी और वाशिंग मशीन में कपड़े भी धुले जा रहे थे. उस ने बहन की ओर ध्यान दे कर प्लेट में दालचावल निकाला और अपने कमरे में जा कर खाने लगा

गौरव खाना खा कर हाथ धो रहा था, तभी एक गंदा कुत्ता घर में घुस आया. उस के शरीर पर तमाम घाव थे, जिन से खून रिस रहा था. उसे भगाने के लिए गौरव ने डंडा उठाया तो वह भाग कर नेहा के कमरे में घुस गया. उस के पीछेपीछे गौरव कमरे में घुसा तो उस ने वहां जो देखा, उसे कुत्ते का होश ही नहीं रहा. वह बाहर कर चीखनेचिल्लाने लगा. उस की चीखपुकार सुन कर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गएउन लोगों ने कमरे में जा कर देखा तो पता चला कि उस की बड़ी बहन नेहा छत में लगे कुंडे में दुपट्टा बांध कर लटकी हुई थी. गौरव ने रोते हुए यह बात फोन कर के अपनी मां कुसुमवती को बताई तो वह औफिस में ही बिलखबिलख कर रोने लगीं. किसी तरह औफिस के सहयोगियों ने उन्हें घर पहुंचाया.

नेहा द्वारा कुंडे में दुपट्टा बांध कर लटकने की सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी. सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार के थानाप्रभारी इंसपेक्टर सत्यप्रकाश त्यागी बुंदू कटरा पुलिस चौकी के प्रभारी मनोज मिश्रा के साथ कुसुमवती के घर पहुंचे. कमरे और लाश की स्थिति से प्रथमदृष्टया यही लग रहा था कि नेहा के साथ दुष्कर्म कर के हत्या कर दी गई थी. उस के बाद लाश के गले में दुपट्टा बांध कर छत में लगे कुंडे से लटका दिया गया था, जिस से लगे कि इस ने आत्महत्या की थी. इस की वजह यह थी कि उस के पैर बेड पर घुटनों के बल टिके थे.

थानाप्रभारी सत्यप्रकाश त्यागी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को भी दे दी थी. फोरेंसिक टीम को बुला कर लाश के फोटो कराए गए और फिंगरप्रिंट उठवाए गए. इस के बाद शव को नीचे उतरवा कर कमरे को सील करवा दिया. शव को पोस्टमार्टन के लिए भेज कर थानाप्रभारी पूछताछ करना चाहते थे, लेकिन कुसुमवती होश में नहीं थी, इसलिए बिना पूछताछ किए ही वह थाने गए. थाने कर उन्होंने अपराध संख्या 697/2013 पर भादंवि की धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया और विवेचना की जिम्मेदारी खुद संभाल ली. यह 8 अक्टूबर, 2013 की बात थी. अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद नेहा का शव उस के घर वालों को सौंप दिया गया तो घर वालों ने उस का अंतिम संस्कार कर दिया.

10 अक्टूबर, 2013 की दोपहर को यही कोई डेढ़ बजे कुसुमवती थाने पहुंची और थानाप्रभारी सत्यप्रकाश त्यागी को एक तहरीर दी, जिस में उन्होंने नेहा की हत्या का आरोप अपने घर के सामने ही रहने वाले स्व. ओमप्रकाश के 3 बेटों, प्रवीण, प्रमोद उर्फ कलुआ और राहुल के साथ इन के चचेरे भाइयों सुनील तथा दीपू पर लगाया था. थानाप्रभारी सत्यप्रकाश त्यागी ने उन लोगों को नामजद करने की वजह पूछी तो कुसुमवती ने कहा, ‘‘सर, आप इन लोगों को गिरफ्तार तो कीजिए, वे खुद ही नेहा की हत्या की वजह बता देंगे.’’ कुसुमवती ने अपनी यह बात जिस दृढ़ता और विश्वास के साथ कही थी, उस से थानाप्रभारी को उन के आरोप में दम नजर आया. उन्होंने नामजद लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उन के घरों पर छापा मारा तो सभी के सभी फरार मिले. इस बात से थानाप्रभारी का संदेह और बढ़ गया. उन्हें लगा कि नेहा की हत्या में इन लोगों की कोई कोई भूमिका जरूर है.

लेकिन इंसपेक्टर सत्यप्रकाश त्यागी को नेहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली तो उसे पढ़ कर उन्हें झटका सा लगा, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नेहा की मौत लटकने से ही हुई थी. वह शारीरिक संबंधों की भी आदी बताई गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारा मामला ही उलट गया था. क्योंकि जिस स्थिति में नेहा की लाश मिली थी, ऐसे में कोई कैसे आत्महत्या कर सकता था? इस तरह के काम छिपछिपा कर किए जाते हैं, जबकि नेहा के घर के सारे दरवाजे खुले थे. पानी की मोटर भी चल रही थी और वाशिंग मशीन में कपड़े भी धुले जा रहे थे. नेहा को ऐसी क्या जल्दी थी कि वह पानी की मोटर और वाशिंग मशीन का स्विच भी नहीं औफ कर सकी?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद नेहा की मौत रहस्यों में घिर गई थी. अब उस की मौत का रहस्य तभी खुल सकता था, जब नेहा की मां कुसुमवती द्वारा नामजद लोगों को गिरफ्तार कर के उन से सचाई उगलवाई जाती. धीरेधीरे पूरा महीना गुजर गया और पुलिस नेहा के संभावित हत्यारों तक पहुंच नहीं सकी. पुलिस पर आरोप लगने लगा तो एक बार फिर पुलिस ने तेजी दिखाई. फलस्वरूप 14 नवंबर, 2013 को थाना सदर बाजार पुलिस ने नामजद लोगों में से मुख्य अभियुक्त प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया. इस के बाद एकएक कर के अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए गए. थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने इन लोगों से नेहा की मौत के बारे में पूछताछ शुरू की तो पहले ये सभी उन्हें गुमराह करते रहे. लेकिन जब पुलिस ने उन्हें घेरा तो मजबूर हो कर उन्होंने सच्चाई उगल दी. प्रवीण ने नेहा की मौत की जो कहानी सुनाई, उस में प्यार तो था ही, उस से भी ज्यादा डर था, जिस की वजह से इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ था.

उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकरनगर के रहने वाले मनोज कुमार की नौकरी आगरा सीओडी में लगी तो वह आगरा गए थे. बच्चे छोटेछोटे थे, इसलिए वह पत्नी कुसुमवती और बच्चों को अंबेडकरनगर में ही मां के पास छोड़ आए थे. मनोज कुमार पूरे तीन साल अकेले ही रहे. 3 सालों में बच्चे कुछ बड़े हो गए तो मां ने कहा कि अब वह अपनी बीवी और बच्चों को ले जाए. मनोज कुमार अपने परिवार को आगरा लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि मात्र 30 साल की उम्र में ही अचानक उन की असमय मौत हो गई. तब उन के बच्चों में बेटी नेहा 6 साल की थी तो बेटा गौरव 3 साल का.

कुसुमवती की मांग ही नहीं, जिंदगी भी सूनी हो चुकी थी. वह अपना दुख ले कर बैठी रहतीं तो उन के बच्चों का क्या होता? वह अपना दुख भूल कर बच्चों की परवरिश में लग गईं. 6 महीने बाद उन्हें पति की जगह सीओडी में नौकरी मिल गई तो वह बच्चों को ले कर आगरा गईं. वह आगरा कर उसी मकान में रहने लगी थीं, जिस में मनोज कुमार रहते थेकुसुमवती की सास भी साथ आई थीं. बहू जब पूरी तरह व्यवस्थित हो गई तो वह अंबेडकरनगर वापस लौट गईं. सास के जाने के बाद बच्चों को ले कर घर से इतनी दूर अकेले जीवन गुजारना कुसुमवती के लिए एक बड़ी चुनौती थी. लेकिन कुसुमवती ने इस चुनौती को स्वीकार किया. एकएक कर के 16-17 साल बीत गए. इस बीच उन्होंने अपनी कमाई से नगला भवानी सिंह में अपना मकान खरीद लिया था. अपना घर हो गया तो कुसुमवती का यह शहर अपना हो गया.

जिन दिनों कुसुमवती ने नगला भवानी का अपना नया मकान खरीदा था, उन दिनों नेहा पास के ही केंद्रीय विद्यालय में 9वीं में पढ़ती थी तो उस का भाई गौरव 6ठवीं में. भाईबहन मां के संघर्ष को देख रहे थे, इसलिए मेहनत से पढ़ाई करने के साथसाथ हर काम में मां की मदद भी करते थे. कुसुमवती के घर के ठीक सामने मकान नंबर 153 में ओमप्रकाश कुशवाह अपने भाई चंद्रभान कुशवाह के साथ रहते थे. ओमप्रकाश विद्युत विभाग में नौकरी करते थे. उन के परिवार में पत्नी राजो के अलावा 3 बेटे प्रमोद, प्रवीन और राहुल तथा एक बेटी कृष्णा थी. नौकरी के दौरान ही ओमप्रकाश की मृत्यु हो गई तो उन की जगह पत्नी राजो को नौकरी मिल गई थी. नौकरी मिलने से राजो का गुजरबसर तो आराम से होता रहा, लेकिन उस के तीनों बेटे उस के नियंत्रण से बाहर हो गए थे. मन होता था तो कोई कामधाम कर लेते, अन्यथा मां की तनख्वाह तो मिलती ही थी, उसी से मौज करते थे.

उसी मकान के आधे हिस्से में ओमप्रकाश के भाई चंद्रभान कुशवाह का परिवार रहता था. उस की भी मौत हो चुकी थी. उस का चाटपकौड़ी का काम था. असमय मौत के बाद उस का यह जमाजमाया व्यवसाय बंद हो गया था, क्योंकि उस के दोनों बेटों दीपू और सुनील ने इसे संभाला ही नहीं. मरने से पहले चंद्रभान बेटी बीना का ब्याह कर गया था. घर में पत्नी राजवती दोनों बेटों के साथ रहती थी. ओमप्रकाश और चंद्रभान के पांचों बेटों में से कोई भी ज्यादा पढ़ालिखा नहीं था. राजो और राजवती ने अपनेअपने बेटों को संभालने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन जवान हो चुके पांचों लड़के उन के काबू में नहीं आए. वह हर रोज कोई कोई ऐसा कारनामा कर आते कि राजो और राजवती का सिर नीचा हो जाता. इन पांचों भाइयों की ऐसी करतूते हैं कि पूरा मोहल्ला इन्हें 5 कौरव कहता था.

नौकरी की वजह से राजो को अपना घरपरिवार चलाने में कोई परेशानी नहीं होती थी, लेकिन कमाई का कोई साधन होने की वजह से राजवती को परेशानी हो रही थी. काफी कहनेसुनने के बाद सुनील एक गारमेंट कंपनी में ठेकेदारी करने लगा, जहां से उसे ठीकठाक कमाई होने लगी थी. पास में पैसा आया तो उस के ऐब और बढ़ गए थे. भाई की कमाई पर दीपू भी ऐश कर रहा था. उस के पास कोई कामधाम तो था नहीं, इसलिए वह मोहल्ले में दबंगई करने लगा. कुछ दिनों बाद सुनील का चचेरा भाई प्रमोद भी उसी के साथ ठेकेदारी करने लगा था. उस के पास भी पैसा आया तो वह भी घमंडी हो गया.

भाइयों की देखादेखी प्रवीण का मन भी कुछ करने को हुआ. वह भी चाहता था कि हर समय उस की जेब में हजार, 2 हजार रुपए पड़े रहें. इस के लिए उस ने एक मोबाइल कंपनी की एजेंसी में नौकरी कर ली. उसी बीच उस की नजर घर के सामने रहने वाली कुसुमवती की जवान हो रही बेटी नेहा पर पड़ी तो उस के लिए उस का दिल मचल उठा. प्रवीण उम्र में उस से 3-4 साल बड़ा था, लेकिन चाहत उम्र कहां देखती है. उम्र के अंतर के बावजूद प्रवीण नेहा को चाहने लगा तो उस तक अपनी चाहत का पैगाम भेजने की कोशिश करने लगा. शुरूशुरू में उस ने आंखों से इशारा किया. इस पर नेहा ने उस की ओर ध्यान नहीं दिया. तब उस ने उसे रास्ते में रोकना शुरू किया

शुरूशुरू में तो नेहा प्रवीण को इग्नोर करती रही, क्योंकि वह प्रेमवे्रम के पचड़े में नहीं पड़ना चाहती थी. लेकिन जब प्रवीण उस के पीछे हाथ धो कर पड़ गया तो धीरेधीरे वह भी उसे पसंद करने लगी. लेकिन उस की यह पसंद शादी वाली नहीं थी. वह सिर्फ उस से दोस्ती करना चाहती थी. यह बात मन में आते ही उस ने प्रवीण को नजरअंदाज करना बंद कर दिया. इस के बाद वह अपने कुछ कीमती पल उस के साथ शेयर करने लगीमिलनेजुलने में ही उन की यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिस का आभास नेहा को काफी देर से हुआ. फिर तो जब तक वह दिन में 1-2 बार प्रवीण को देख लेती, उसे चैन ही मिलता. नेहा पूरे दिन घर में अकेली ही रहती थी, इसलिए दिन में जब उस का मन होता, वह प्रवीण से बातें कर लेती. नेहा जिस प्यार को कभी बेकार की चीज समझती थी, अब वही उसे अच्छा लगने लगा था.

नेहा को अपने प्रेमी प्रवीण से मिलने में कोई परेशानी नहीं होती थी. मां औफिस चली जाती थी और भाई स्कूल, इस के बाद नेहा जब, जहां चाहती, फोन कर के प्रवीण को बुला लेती. फिर दोनों घंटों प्यार में डूबे रहते. प्रवीण का कुसुमवती की अनुपस्थिति में उस के घर ज्यादा आनाजाना हुआ तो आसपड़ोस वालों को अंदाजा लगाते देर नहीं लगी कि मामला क्या है. फिर इस बात की जानकारी कुसुमवती को भी हो गई. लेकिन उन्होंने कभी नेहा पर यह नहीं जाहिर होने दिया कि उन्हें उस के और प्रवीण के संबंधों का पता चल गया है. हां, वह बेटी को घुमाफिरा कर जरूर समझाती रहती थीं कि प्यारव्यार सब बेकार की चीजें हैं. लड़कियों को इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहिए

नेहा मां के इशारों को समझती थी, लेकिन अब तक वह प्रवीण के प्रेम में इस कदर डूब चुकी थी कि चाह कर भी वह उस से अलग नहीं हो पा रही थी, क्योंकि अब तक उस के प्रवीण से शारीरिक संबंध भी बन चुके थे. मां के ड्यूटी पर और भाई गौरव के स्कूल जाने के बाद नेहा घर में अकेली रह जाती थी. फिर क्या था, वह जब चाहती, प्रवीण को बुला लेती और जैसा आनंद चाहती, निश्चिंत हो कर उठाती थी. कभी प्रवीण से दूर भागने वाली नेहा अब उस के साथ विवाह कर के पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी. लेकिन अचानक एक ऐसी घटना घट गई, जिसे देख कर नेहा का विचार एकदम से बदल गया. प्रवीण के साथ पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखने वाली नेहा उस से दूर भागने लगी.

दरअसल, हुआ यह कि 14 सितंबर, 2013 को नगला भवानी सिंह के ही मकान नंबर 163 में रहने वाले बंगाली बाबू की बेटी ममता अचानक घर से गायब हो गईबंगाली बाबू ममता की शादी तय कर चुके थे और पूरे जोरशोर से शादी की तैयारी कर रहे थे. ऐसे में बेटी का गायब हो जाना उन के लिए किसी आघात से कम नहीं था. उन्होंने थाना सदर बाजार में ममता की गुमशुदगी दर्ज करा दी. थाना सदर बाजार पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो पता चला कि ममता को मोहल्ले का ही राहुल भगा ले गया है. राहुल प्रवीण का छोटा भाई था. ममता को भगाने में प्रवीण और उस के अन्य भाइयों, प्रमोद, सुनील और दीपू ने भी उस की मदद की थी. पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करना चाहा तो सभी घर से फरार हो गए.

पुलिस ने राहुल और उस के भाइयों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए तो राहुल ने वकील के माध्यम से ममता को अदालत में पेश कर के धारा 164 के तहत अपने पक्ष में बयान दिला दिया. ममता बालिग थी ही, अदालत ने ममता को राहुल के साथ रहने की इजाजत दे दी. राहुल बंगाली बाबू के सामने ही उन की बेटी को ले कर अपने घर में रहने लगा. राहुल उन्हें जलील करने के लिए छत पर खुलेआम ममता के गले में बांहें डाल कर अश्लील हरकतें करताबंगाली बाबू ने टोंका तो राहुल ही नहीं, प्रवीण, प्रमोद, दीपू और सुनील उन्हें गंदीगंदी गालियां देते हुए धमकी देने लगे कि वे उन की छोटी बेटी को भी ममता की तरह भगा ले जाएंगे. हद तो तब हो गई, जब एक दिन राहुल ने अपने भाइयों के साथ बंगाली बाबू के घर में घुस कर उन से मारपीट कर के उन से कहने लगा कि वह अपना मकान उन के नाम करा दें

नेहा का प्रेमी प्रवीण भी अपने भाई राहुल की हर बुरे काम में पूरा सहयोग कर रहा था. यह सब देख कर वह डर गई कि एक दिन ये लोग यही सब उस की मां के साथ भी कर सकते हैं. यही सोच कर उस ने दृढ़ निश्चय कर लिया कि अब वह प्रवीण से अपना हर तरह का संबंध खत्म कर लेगी. प्रवीण की हरकतों को देख कर उसे उस से जितना प्यार था, उस से कहीं ज्यादा नफरत हो गईनेहा को प्रवीण और उस के भाइयों से डर भी लगने लगा, क्योंकि उन्होंने बंगाली बाबू और उन की पत्नी के साथ मारपीट भी की थी. यह देख कर उसे लगा कि ये लोग उस की मां पर भी हाथ उठा सकते हैं. उस के भाई के साथ भी कुछ उलटासीधा कर सकते हैं.

इस के बाद नेहा ने प्रवीण से मिलनाजुलना ही नहीं, फोन पर बात करना भी बंद कर दिया. प्रवीण उसे मिलने के लिए बुलाता तो वह इग्नोर कर देती. अब वह घर से भी नहीं निकलती थी. वह घर में रह कर अपनी पढ़ाई में लगी रहती. यही सब करते 10-12 दिन हो गए. इस बीच उस ने अपनी मां से भी कह दिया था कि उस से एक गलती हो गई है, जिसे वह सुधारने की कोशिश कर रही हैकुसुमवती को पता था कि उन की बेटी से कौन सी गलती हुई है. वह चाहती थीं कि वह स्वयं ही तय करे कि प्रवीण उस के लायक है या नहीं. शायद नेहा समझ गई थी कि प्रवीण उस के लायक नहीं है. इसीलिए वह उसे इग्नोर कर रही थी.

प्रवीण को इस बात का अहसास हुआ तो  नेहा का यह व्यवहार उसे पसंद नहीं आया. वह उस से मिल कर उस के बदले व्यवहार की वजह पूछना चाहता था. जबकि वह उसे मिलने का मौका नहीं दे रही थी, इसलिए एक दिन प्रवीण उस के पीछेपीछे उस की कोचिंग पहुंच गया. नेहा ने उस से बात नहीं की तो घर कर उस ने उसे फोन किया. नेहा को पता था कि प्रवीण सीधे उस का पीछा छोड़ने वाला नहीं है. इसलिए उस ने फोन रिसीव कर के कहा, ‘‘आज के बाद तुम कभी मुझे फोन मत करना, क्योंकि अब मैं तुम से कोई संबंध नहीं रखना चाहती. यह हमारी अंतिम बातचीत है.’’

इतना कह कर नेहा ने फोन काट दिया. नेहा की इस बात से प्रवीण भन्ना उठा. उसे लगा कि नेहा ने उसे इस तरह जवाब दे कर उस की दबंगई और मर्दानगी को थप्पड़ मारा है. गुस्से में सीधे वह नेहा के घर जा पहुंचा. नेहा उस समय अपने कमरे में पोछा लगा रही थी, साथ ही वाशिंग मशीन में कपड़े भी धुल रही थी. पानी की मोटर भी चल रही थी. पोछा की ही वजह से उस ने मकान के सभी दरवाजे खोल रखे थे. उसे क्या पता था कि उस के मना करने के बावजूद प्रवीण जबरदस्ती उस के घर जाएगा. प्रवीण ने कमरे में जा कर नेहा के गाल पर एक थप्पड़ मार कर कहा, ‘‘मैं मिलने के लिए बुला रहा हूं तो कह रही है कि मैं नहीं आऊंगी, तेरी यह मजाल. मैं चाहूं तो तुझे अभी उठा ले जाऊं और किसी वेश्या बाजार में बेच दूं, मेरा कोई कुछ नहीं कर पाएगा. पुलिस भी हमारे ऊपर हाथ नहीं डाल सकती. देख तो रही है, ममता मेरे घर में है. उस का बाप ही नहीं, पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाई.’’

प्रवीण की इस हरकत पर नेहा को भी गुस्सा गया. वह उस से भिड़ गई. इस पर प्रवीण बौखला उठा और उस ने नेहा की ऐसी धुनाई की कि उस का एक दांत टूट गया और होठ भी फट गया. इस तरह नेहा पर अपना गुस्सा उतार कर  प्रवीण जिस तरह आया था, उसी तरह चला गया. प्रवीण के जाने के बाद नेहा ने अपनी हालत पर गौर किया तो उसे लगा कि जब इस सब की जानकारी मां को होगी तो वह जीते जी मर जाएंगी. वह यह सब कैसे बरदाश्त करेंगी? जिस बेटी पर उन्होंने ईश्वर से भी ज्यादा विश्वास किया, उस ने उन्हें इतना बड़ा धोखा दिया.

वह जानती थी कि प्रवीण अपने भाइयों के साथ मिल कर कुछ भी कर सकता है. जब चाहे उसे उठा ले जा सकता है. उस की मां की भी बेइज्जती कर सकता है. उस के भाई के साथ भी कुछ उलटासीधा कर सकता है. यह सब सोच कर वह डर गई. उसे लगा कि अगर कुछ ऐसा होता है तो यह सब उसी की वजह से होगा. तब उसे लगा कि अगर वह नहीं रहेगी तो यह सब होने से बच जाएगा. यही सोच कर उस ने तय किया कि अब वह नहीं रहेगी. फिर उस ने गले में दुपट्टा बांध कर आत्महत्या कर ली.

प्रवीण के इस बयान के बाद पुलिस ने उस पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. उस के बाकी भाइयों के नाम निकाल दिए गए. नेहा की मां ने इन पांचों कौरवों के डर से वह मोहल्ला छोड़ दिया है. उन्हें लगता है कि पुलिस ने उन के साथ न्याय नहीं किया है, वह इस मामले की जांच सीबीसीआईडी से कराना चाहती हैं.

कथा पुलिस सूत्रों एवं प्रवीण के बयान पर  आधारित

  

दरोगा ने बेटे की प्रेमिका का किया मर्डर

उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बच्चू सिंह के बेटे तरुण की दोस्ती प्रियंका से हो गई थी. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन जब पिता के कहने पर तरुण ने शादी से इनकार कर दिया तो प्रियंका ने अपने हक की लड़ाई लड़ने की सोची. उसे क्या पता था कि इस लड़ाई में…   

प्रियंका को जल्दीजल्दी तैयार होता देख उस की मां चित्रा ने पूछा, ‘‘क्या बात है, आज कहीं जल्दी जाना है क्या, जो इतनी जल्दी उठ कर तैयार हो गई?’’

‘‘हां मम्मी, परसों जो मैडम आई थीं, जिन्हें मैं ने अपने फोटो, आई कार्ड और सीवी दिया था, उन्होंने बुलाया है. कह रही थीं कि उन्होंने अपने अखबार में मेरी नौकरी की बात कर रखी है. इसलिए मुझे टाइम से पहुंचना है.’’ प्रियंका ने कहा तो चित्रा ने टिफिन में खाना पैक कर के उसे दे दिया. प्रियंका ने टिफिन अपने बैग में रखा और शाम को जल्दी लौट आने की बात कह कर बाहर निकल गई. कुछ देर बाद प्रियंका के पापा जगवीर भी अपने क्लीनिक पर चले गए तो चित्रा घर के कामों में व्यस्त हो गई. उस दिन शाम को करीब साढ़े 5 बजे जगवीर सिंह के मोबाइल पर उन के साले ओमदत्त का फोन आया

ओमदत्त ने उन्हें बताया, ‘‘जीजाजी, मेरे फोन पर कुछ देर पहले प्रियंका का फोन आया था. वह कह रही थी कि बच्चू सिंह ने अपने बेटे राहुल और कुछ बदमाशों की मदद से उस का अपहरण करवा लिया है और वह अलीगढ़ के पास खैर इलाके के वरौला गांव में है.’’ ओमदत्त की बात सुन कर जगवीर सिंह की आंखों के आगे अंधेरा छा गया. उन्होंने जैसेतैसे अपने आप को संभाला और क्लीनिक बंद कर के घर गए. तब तक उन का साला ओमदत्त भी उन के घर पहुंच गया था. मामला गंभीर था. विचारविमर्श के बाद दोनों गाजियाबाद के थाना कविनगर पहुंचे और लिखित तहरीर दे कर 25 वर्षीया प्रियंका के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी.

जगवीर सिंह सपरिवार गोविंदपुरम गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे. उन के परिवार में पत्नी चित्रा के अलावा 3 बच्चे थेबेटी प्रियंका और 2 बेटे पंकज तितेंद्र. उन का बड़ा बेटा पंकज एक टूर ऐंड ट्रैवल कंपनी की गाड़ी चलाता था, जबकि छोटा तितेंद्र सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा थाजगवीर सिंह ने 7 साल पहले प्रियंका की शादी गुलावठी के धर्मेंद्र चौधरी के साथ कर दी थी. धर्मेंद्र एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था. शादी के 1 साल बाद प्रियंका एक बेटे की मां बन गई थी, जो अब 6 साल का है. आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से जगवीर अपने बच्चों को अधिक पढ़ालिखा नहीं सके. उन का छोटा सा क्लीनिक था, जहां वह बतौर आरएमपी प्रैक्टिस करते थे. यही क्लीनिक उन की आय का एकमात्र साधन था

प्रियंका शहर में पलीबढ़ी महत्त्वाकांक्षी लड़की थी. शादी के बाद गांव उसे कभी भी अच्छा नहीं लगा. इसी को ले कर जब पतिपत्नी में अनबन रहने लगी तो प्रियंका ने पति से अलग रहने का निर्णय ले लिया और बेटे सहित धर्मेंद्र का घर छोड़ कर मातापिता के पास गाजियाबाद गई. जगवीर सिंह की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी. बेटे सहित प्रियंका के मायके जाने से उन के पारिवारिक खर्चे और भी बढ़ गएकिसी भी मांबाप के लिए यह किसी विडंबना से कम नहीं होता कि उन की बेटी शादी के बाद भी उन के साथ रहे. इस बात को प्रियंका अच्छी तरह समझती थी. इसलिए वह अपने स्तर पर नौकरी की तलाश में लग गई. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसे कोई अच्छी नौकरी नहीं मिली तो उस ने एक मोबाइल शौप पर सेल्सगर्ल की नौकरी कर ली.

मोबाइल शौप पर काम करते हुए प्रियंका की मुलाकात तरुण से हुई. तरुण चढ़ती उम्र का अच्छे परिवार का लड़का था. पहली ही मुलाकात में तरुण आंखों के रास्ते प्रियंका के दिल में उतर गया. बातचीत हुई तो दोनों ने अपनाअपना मोबाइल नंबर एकदूसरे को दे दिया. इस के बाद दोनों प्राय: रोज ही एकदूसरे से फोन पर बातें करने लगेजल्दी ही मिलनेमिलाने का सिलसिला भी शुरू हो गया. दोनों एकदूसरे को दिन में कई बार फोन और एसएमएस करने लगे. जब समय मिलता तो दोनों साथसाथ घूमते और रेस्टोरेंट वगैरह में जाते. धीरेधीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईंतरुण के पिता बच्चू सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में सबइंसपेक्टर थे और गाजियाबाद के थाना मसूरी में तैनात थे. जब तरुण और प्रियंका के संबंध गहराए तो उन दोनों की प्रेम कहानी का पता बच्चू सिंह को भी लग गया.  

उन्होंने जब इस बारे में तरुण से पूछा तो उस ने बेहिचक सारी बातें पिता को बता दीं. प्रियंका के बारे में भी सब कुछ और यह भी कि वह उस से शादी की इच्छा रखता है. उधर प्रियंका भी तरुण से शादी का सपना देखने लगी थी. बेटे की प्रेमकहानी सुन कर बच्चू सिंह बहुत नाराज हुए. उन्होंने तरुण से साफसाफ कह दिया कि वह प्रियंका से दूर रहे, क्योंकि एक तलाकशुदा और एक बच्चे की मां कभी भी उन के परिवार की बहू नहीं बन सकती. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रियंका को भी आगे बढ़ने की सख्त चेतावनी दी. प्रियंका और अपने बेटे की प्रेम कहानी को ले कर वह तनाव में रहने लगे. बच्चू सिंह ने प्रियंका और तरुण को चेतावनी भले ही दे दी थी, पर वे जानते थे कि ऐसी स्थिति में लड़का समझेगा लड़की. इसी वजह से उन्हें इस समस्या का कोई आसान हल नहीं सूझ रहा था. आखिर काफी सोचविचार कर उन्होंने प्रियंका को समझाने का फैसला किया.

बच्चू सिंह ने प्रियंका को समझाया भी, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रही. इतना ही नहीं, ऐसा होने पर उस ने बच्चू सिंह को परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी तक दे डाली. अपनी इस धमकी को उस ने सच भी कर दिखाया1 मार्च, 2013 को उस ने थाना कविनगर में बच्चू सिंह, उन की पत्नी, बेटे राहुल, नरेंद्र, प्रशांत और रोबिन के खिलाफ धारा 376, 452, 323, 506 406 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया, जिस में उस ने घर में घुस कर मारपीट, बलात्कार और 70 हजार रुपए लूटने का आरोप लगायाबलात्कार का आरोप लगने से बच्चू सिंह के परिवार की बड़ी बदनामी हुई. इस मामले में बच्चू सिंह का नाम आने पर उन का तबादला मेरठ के जिला बागपत कर दिया गया. मामला चूंकि एक पुलिसकर्मी से संबंधित था, सो इस सिलसिले में गंभीर जांच करने के बजाय विभागीय जांच के नाम पर इसे लंबे समय तक लटकाए रखा गया

जबकि दूसरे आरोपियों के खिलाफ कानूनी काररवाई की गई. उधर बच्चू सिंह के खिलाफ कोई विशेष काररवाई होते देख प्रियंका ने उन के बड़े बेटे राहुल और उस के दोस्त के खिलाफ 17 जून, 2013 को छेड़खानी मारपीट का एक और मुकदमा दर्ज करा दिया. इस से बच्चू सिंह का परिवार काफी दबाव में गया. 2-2 मुकदमों में फंसने से बच्चू सिंह और उन के परिवार को रोजरोज कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ रहे थे. इसी सब के चलते 31 नवंबर, 2013 को प्रियंका घर से गायब हो गई. प्रियंका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाप्रभारी कविनगर ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सबइंसपेक्टर शिवराज सिंह को सौंप दी. शिवराज सिंह प्रियंका द्वारा दर्ज कराए गए पिछले 2 केसों की भी जांच कर रहे थे. उन्होंने पिछले दोनों केसों की तरह इस मामले में भी कोई विशेष दिलचस्पी नहीं ली

दूसरी ओर प्रियंका के मातापिता लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे. उन्होंने डीआईजी, आईजी और गाजियाबाद के एसपी, एसएसपी तक सभी अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई . लेकिन किसी भी स्तर पर उन की कोई सुनवाई नहीं हुई. इसी बीच अचानक थानाप्रभारी कविनगर का तबादला हो गया. उन की जगह नए थानाप्रभारी आए अरुण कुमार सिंह. अरुण कुमार सिंह ने प्रियंका के अपहरण के मामले में विशेष दिलचस्पी लेते हुए इस की जांच का जिम्मा बरेली से तबादला हो कर आए तेजतर्रार एसएसआई पवन चौधरी को सौंप कर कड़ी जांच के आदेश दिएपवन चौधरी ने जांच में तेजी लाते हुए इस मामले में उस अज्ञात नामजद महिला पत्रकार के बारे में पता किया, जिस ने लापता होने वाले दिन प्रियंका को नौकरी दिलाने के लिए बुलाया था. छानबीन में यह भी पता चला कि उस महिला का नाम रश्मि है और वह अपने पति के साथ केशवपुरम में किराए के मकान में रहती है. यह भी पता चला कि वह खुद को किसी अखबार की पत्रकार बताती है.

पवन चौधरी ने रश्मि का मोबाइल नंबर हासिल कर के उस की काल डिटेल्स निकलवाई. काल डिटेल्स से यह बात साफ हो गई कि 31 नवंबर को उसी ने प्रियंका को फोन किया था. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने 18 फरवरी, 2014 को रात साढ़े 12 बजे रश्मि और उस के पति अमरपाल को उन के घर से गिरफ्तार कर लिया. थाने पर जब दोनों से पूछताछ की गई तो पहले तो पतिपत्नी ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब उन के साथ थोड़ी सख्ती की गई तो वे टूट गए. मजबूर हो कर उन दोनों ने सारा राज खोल दिया. पता चला कि प्रियंका की हत्या हो चुकी है. रश्मि और उस के पति अमरपाल के बयानों के आधार पर 19 फरवरी को सब से पहले सिपाही विनेश कुमार को गाजियाबाद पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया गया. इस के बाद उसी दिन इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड बच्चू सिंह को टटीरी पुलिस चौकी, बागपत से गिरफ्तार कर गाजियाबाद लाया गया.

थाने पर जब सब से पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्चू सिंह प्रियंका द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमों से बहुत परेशान रहने लगे थे. इसी चक्कर में उन का तबादला भी बागपत कर दिया गया था. यहीं पर बच्चू सिंह की मुलाकात उन के साथ काम करने वाले सिपाही राहुल से हुईराहुल अलीगढ़ का रहने वाला था. बच्चू सिंह ने अपनी समस्या के बारे में उसे बताया. राहुल पर भी अलीगढ़ में एक मुकदमा चल रहा था, जिस के सिलसिले में वह पेशी पर अलीगढ़ आताजाता रहता था. राहुल का एक दोस्त विनेश कुमार भी पुलिस में था और गाजियाबाद में तैनात था. विनेश जब एक मामले में अलीगढ़ जेल में था तो उस की मुलाकात एक बदमाश अमरपाल से हुई थी. विनेश ने अमरपाल की जमानत में मदद की थी. इस के लिए वह विनेश का एहसान मानता था. बच्चू सिंह ने राहुल और विनेश कुमार के माध्यम से अमरपाल से प्रियंका की हत्या का सौदा 2 लाख रुपए में तय कर लिया.

योजना के अनुसार अमरपाल ने इस काम के लिए अपनी पत्नी रश्मि की मदद ली. उस ने रश्मि को प्रियंका से दोस्ती करने को कहाउस ने प्रियंका से दोस्ती गांठ कर उसे विश्वास में ले लियारश्मि को जब यह पता चला कि प्रियंका को नौकरी की जरूरत है तो उस ने खुद को एक अखबार की पत्रकार बता कर प्रियंका को 30 नवंबर, 2013 की सुबह फोन कर के घर से बाहर बुलाया और बसअड्डे ले जा कर उसे अमरपाल को यह कह कर सौंप दिया कि वह अखबार का सीनियर रिपोर्टर है और अब आगे उस की मदद वही करेगा. अमरपाल प्रियंका को बस से लालकुआं तक लाया, जहां पर रितेश नाम का एक और व्यक्ति मोटरसाइकिल लिए उस का इंतजार कर रहा था. तीनों उसी बाइक से ले कर देर शाम अलीगढ़ पहुंचे

वहां से वे लोग खैर के पास गांव बरौला गए. तब तक प्रियंका को शक हो गया था कि वह गलत हाथों में पहुंच गई है. जब एक जगह बाइक रुकी तो प्रियंका ने बाथरूम जाने के बहाने अलग जा कर अपने मामा को फोन कर के अपनी स्थिति बता दी. बाद में जब इन लोगों ने एक नहर के पास बाइक रोकी तो प्रियंका ने भागने की कोशिश भी की. लेकिन वह गिर पड़ी. यह देख अमरपाल और रितेश ने उसे पकड़ लिया और उस की गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद इन लोगों ने प्रियंका की लाश नहर में फेंक दी और अलीगढ़ स्थित अपने घर चले गए. इस हत्याकांड में बच्चू सिंह के बेटे राहुल की भी संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने अगले दिन उसे भी गिरफ्तार कर लिया

इस हत्याकांड में नाम आने पर सिपाही राहुल फरार हो गया था, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी. पूछताछ के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को अगले दिन गाजियाबाद अदालत में पेश किया गया, जहां से रश्मि, बच्चू सिंह, विनेश कुमार और तरुण को जेल भेज दिया गया. जबकि अमरपाल को रिमांड पर ले कर प्रियंका की लाश की तलाश में खैर इलाके का चक्कर लगाया गया

लेकिन वहां पर लाश का कोई अवशेष नहीं मिला. पुलिस ने उस इलाके की पूरी नहर छान मारी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. रिमांड अवधि पूरी होने पर अमरपाल को भी डासना जेल भेज दिया गया. फिलहाल सभी अभियुक्त डासना जेल में बंद हैं.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

                                               

संबंध बनाने से इनकार करने पर कैमिकल से जलाया प्रेमिका का चेहरा

विभूति को लगता था कि गौरव उस से शादी करेगा. जबकि गौरव उसे मात्र शारीरिक जरूरत पूरी करने का साधन समझता रहा. गौरव का इरादा जानने के बाद विभूति ने उस की इच्छा पूरी करने से मना किया तो… 

विभूति का सामान ज्यादा और भारी था, इसलिए सीट के नीचे एडजस्ट करने में उसे काफी दिक्कत हो रही थी. उसे परेशान देख कर सामने की सीट पर बैठे युवक ने कहा, ‘‘मैडम, आप बुरा मानें तो आप का सामान एडजस्ट कराने में मैं आप की मदद कर दूं.’’ विभूति ने युवक की ओर देखा और उठ कर एक किनारे खड़ी हो गई. एक तरह से यह उस की मौन सहमति थी. उस युवक ने विभूति का सारा सामान पलभर में सीट के नीचे करीने से लगा दिया. उस के बाद हाथ झाड़ते हुए बोला, ‘‘अब आप आराम से बैठिए.’’

‘‘थैंक यू.’’ कह कर विभूति युवक के सामने वाली अपनी सीट पर बैठ गई. कुछ पल तक खामोशी छाई रही. यह खामोशी शायद युवक को अच्छी नहीं लग रही थी, इसलिए चुप्पी तोड़ते हुए उस ने पूछा, ‘‘मैडम, आप कहां तक जाएंगी?’’

‘‘मुंबई तक.’’ विभूति ने संक्षिप्त सा जवाब दिया. युवक शायद विभूति से बातचीत के मूड में था, इसलिए उस ने तुरंत अगला सवाल दाग दिया, ‘‘आप यहीं की रहने वाली हैं?’’

‘‘नहीं,’’ विभूति युवक को लगभग घूरते हुए बोली, ‘‘मैं मुंबई की रहने वाली हूं. यहां मेरी कंपनी ने एक फैशन शो आयोजित किया था, उसी में भाग लेने आई थी.’’

‘‘आप मौडलिंग करती हैं क्या?’’ युवक ने हैरानी से पूछा.

‘‘मैं मौडल नहीं, फैशन डिजाइनर हूं.’’ विभूति ने कहा.

‘‘अच्छा, आप ड्रैस डिजाइनर हैं. मैं भी एक तरह से डिजाइनर ही हूं. आप अपनी डिजाइन से लोगों को सजाती हैं तो मैं अपनी डिजाइन से लोगों के घर, होटल आदि सजाता हूं. मैं इंटीरियर डिजाइनर हूं. मैं भी मुंबई का ही रहने वाला हूं. यहां एक होटल में मेरा काम चल रहा है, उसी सिलसिले में आया था.’’

‘‘इतनी सारी बातें हो गईं. कौन कहां रहता है, क्या करता है? यह तो पता चल गया लेकिन अभी तक हम एकदूसरे का नाम नहीं जान सके. चलो, पहले मैं ही अपने बारे में बताए देती हूं. मेरा नाम विभूति है और मैं मुंबई के घाटकोपर में रहती हूं. क्या करती हूं, यह आप जान ही गए हैं.’’ विभूति ने कहा.

‘‘मैं क्या करता हूं, यह आप को पता चल ही चुका है. मेरा नाम गौरव बरुआ है. मैं मुंबई के विलेपार्ले जुहू स्कीम में रहता हूं.’’ गौरव अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाया था कि विभूति झट बोल पड़ी, ‘‘आप तो मुंबई के बहुत ही वीआईपी इलाके में रहते हैं.’’

‘‘पिताजी जब मुंबई आए थे, तभी वह बंगला खरीदा था. बाकी मेरी हैसियत वहां बंगला खरीदने की कहां है.’’ गौरव ने कहा. इस तरह गौरव और विभूति में बातचीत शुरू हुई तो दोनों तब तक बातें करते रहे, जब तक ट्रेन मुंबई नहीं पहुंच गई. इस बीच दोनों ने एकदूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे. मुंबई पहुंचने पर गौरव ने विभूति का सामान उतरवाया ही नहीं, बल्कि बाहर तक लाने में मदद भी की. बाहर विभूति के पापा गाड़ी लिए खड़े थे, वह उन के साथ चली गई तो गौरव टैक्सी कर के अपने घर चला गया

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. ट्रेन पर हुई इस मुलाकात ने दोनों के दिलों में एकदूसरे के लिए चाहत का एक कोना बना दिया था. दरअसल दोनों ही पढ़ेलिखे और ठीकठाक घरों से तो थे ही, देखने में सुंदर और बातचीत में भी काफी स्मार्ट थे. शायद यही वजह थी कि दोनों ही एकदूसरे को भा गए थे. लेकिन सवाल यह था कि बात कैसे आगे बढ़े. गौरव शायद विभूति के लिए कुछ ज्यादा ही बेचैन था. वह स्टेशन पर विभूति को विदा कर के घर तो गया था, लेकिन उस का दिल खूबसूरत विभूति के साथ चला गया था. उस की आंखों में नींद की जगह अब विभूति समा गई थी. स्त्री सुख के लिए तरस रहे गौरव को विभूति की सुंदरता और वाचालता ने कुछ इस तरह से प्रभावित किया था कि एक बार फिर उसे पत्नी की याद सताने लगी थी.

वह उस सुख के लिए छटपटाने लगा था, जो कभी पत्नी से मिलता रहा था. वैसे तो पत्नी के छोड़ कर जाने के बाद से गौरव बरुआ को औरत नाम से नफरत हो गई थी. लेकिन विभूति से मिलने के बाद वह नफरत एक बार फिर प्यार में बदल गई थी. पहले उसे औरतों से जितनी नफरत थी, विभूति से मिलने के बाद उस से उतना ही प्यार हो गया था. वह उस की ओर खिंचता चला जा रहा था. लेकिन फोन करने की हिम्मत नहीं हो रही थी. संकोच हो रहा था कि फोन करने पर वह उस के बारे में क्या सोचेगी. दूसरी ओर विभूति का भी वही हाल था, जो गौरव का था. गौरव का बातव्यवहार और कदकाठी उसे कुछ इस तरह से भाई थी कि हर पल वह उसी के बारे में सोचने को मजबूर थी.

29 सालों में ऐसा पहली बार हुआ था, जब विभूति किसी युवक के प्रति आकर्षित हुई थी यानी उस का दिल आया था. एक  तरह से उसे गौरव से प्यार हो गया था. लेकिन चाह कर भी वह गौरव को फोन नहीं कर पा रही थी. 4-5 दिनों तक तो गौरव ने खुद को किसी तरह रोके रखा. लेकिन जब नहीं रहा गया तो उस ने विभूति को फोन कर ही दिया. गौरव के इस फोन ने विभूति के दिल को काफी ठंडक पहुंचाई. हालांकि उस दिन ऐसी कोई बात नहीं हुई थी कि लगता कि दोनों के दिलों में एकदूसरे के लिए कुछ चल रहा है. लेकिन बातचीत का रास्ता जरूर खुल गया था.  

एक बार बाचतीत शुरू हुई तो यह सिलसिला सा बन गया. धीरेधीरे बातें लंबी होती गईं. फिर एक समय ऐसा भी गया, जब दोनों समय निकाल कर एकदूसरे से मिलने लगे. लगातार मिलते रहने से जल्दी ही दोनों करीब ही नहीं गए, बल्कि उन के शारीरिक संबंध भी बन गए. इस की वजह यह थी कि विभूति को पाने के लिए गौरव ने शादी का वादा कर लिया था. विभूति भी उस से शादी करना चाहती थी, इसलिए वह गौरव की हर इच्छा पूरी करना अपना फर्ज समझने लगी थीयही वजह थी कि चाह कर भी वह स्वयं को संभाल नहीं पाई और सारी मर्यादाएं ताक पर रख कर गौरव की इच्छा पूरी करने लगी. इस तरह गौरव जो चाहता था, वह उसे आसानी से मिल गया था. एक बार मर्यादा टूटी तो फिर टूटती ही चली गई.

गौरव ने अपने मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ही अपना औफिस बना रखा था, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर वह मां के साथ रहता था, इसलिए जब भी वह खाली होता, फोन कर के विभूति को अपने ही औफिस में बुला लेता था. विभूति को काम भी होता, तब भी वह मना नहीं कर पाती थी और गौरव से मिलने उस के औफिस पहुंच जाती थी. इसी तरह समय बीतता रहा. गौरव और विभूति को मिलते हुए लगभग 2 साल का समय बीत गया. इस बीच विभूति ने जाने कितनी बार गौरव से शादी के लिए कहा, लेकिन गौरव ने हर बार कोई कोई बहाना बना कर बात टाल दीगौरव की इस तरह लगातार बहानेबाजी से विभूति को लगने लगा कि गौरव उसे सिर्फ एंजौय का साधन समझता है. शादी का उस का कोई इरादा नहीं है यानी शादी का झांसा दे कर वह उस का यौनशोषण कर रहा है

इस बात का अहसास होते ही विभूति गौरव पर शादी का दबाव डालने लगी. गौरव ने इसे पहले की ही तरह लापरवाही से लिया, लेकिन जब विभूति ने उस पर कुछ ज्यादा ही दबाव बनाया तो वह बौखला उठा. उस की समझ में नहीं रहा था कि वह क्या करे. क्योंकि अब विभूति के शरीर के बिना रहना उस के लिए मुश्किल थाजबकि विभूति ने पक्का इरादा बना लिया था कि अब वह शादी के बाद ही गौरव को अपने शरीर से हाथ लगाने देगी. गौरव ने देखा कि विभूति किसी भी तरह नहीं मान रही है तो काफी सोचविचार कर उस ने उसे समझाने और मनाने के लिए फोन कर के अपने बंगले पर बुलाया.

शनिवार का दिन था. काम ज्यादा होने की वजह से विभूति शाम को गौरव के बंगले पर जा पहुंची. बातचीत और इच्छा पूरी करने में लड़ाईझगड़ा भी हो सकता था. तब बात मां तक पहुंच सकती थी. बात मां तक पहुंचे, इस से बचने के लिए गौरव ने कार निकाली और विभूति को बैठा कर समुद्र के किनारे जुहू चौपाटी की ओर निकल पड़ाकाफी समय तक गौरव विभूति के साथ इधरउधर घूमता रहा. इस दौरान वह विभूति को भरोसा दिलाता रहा कि जल्दी ही वह उस से शादी कर लेगा. जब उसे लगा कि विभूति मान गई है तो वह उसे ले कर बंगले पर गया. बंगले पर कर उस ने विभूति से शारीरिक संबंध की पेशकश की तो उस ने साफ मना कर दिया. जबकि गौरव पूरे मूड में था, इसलिए वह उसे मनाने लगा.

जबकि विभूति अपनी बात पर अड़ी रही. उस ने साफ कह दिया कि अब तक जो हुआ, वह बहुत था. अब वह उसे शादी के बाद ही हाथ लगाने देगीलेकिन गौरव वासना के उन्माद में पूरी तरह अंधा हो चुका था, इसलिए वह होश खो बैठा. उसे अच्छेबुरे का भी खयाल नहीं रहा. आवेश में कर उस ने विभूति का गला दोनों हाथों से पकड़ लिया. इस पर भी विभूति नहीं मानी तो गौरव ने उस पर दबाव बनाने के लिए उस का गला दबाना शुरू कर दिया. गुस्से में होने की वजह से दबाव बढ़ गया तो विभूति मर गई. विभूति एक ओर लुढ़क गई तो वासना के उन्माद में अंधे गौरव की आंखें खुलीं. जब उस ने देखा कि विभूति मर चुकी है तो वह बुरी तरह डर गया. पुलिस और कानून से बचने के लिए विभूति के शव को ठिकाने लगाना जरूरी था. दूसरी ओर मां का भी डर था.

सुबह होने पर मां को इस बात की जानकारी हो, उस के पहले ही वह विभूति के शव को ठिकाने लगा देना चाहता था. उस ने कागज के एक पुराने बौक्स में लाश डाली और उसे कार की डिक्की में रख कर जान की परवाह किए बगैर उतनी रात को पवई कस्टम विभाग कालोनी के पीछे घने जंगलों में जा पहुंचा. लाश को एक खाई में डाल कर साथ लाए थिनर के पूरे कैन को उस के ऊपर उड़ेल कर जला दिया. यह 9 नवंबर, 2013 की रात की घटना थी.10 नवंबर की सुबह यही कोई 11 बजे मुंबई के उपनगर अंधेरी के पौश इलाके के थाना पवई के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मुल्ला को किसी ने फोन द्वारा सूचना दी कि पवई कस्टम कालोनी के पीछे के जंगल में कुछ दूर अंदर जा कर घनी झाडि़यों के बीच एक खाई में एक महिला की क्षतविक्षत लाश पड़ी है.

लाश पड़ी होने की जानकारी मिलते ही सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मुल्ला ने तुरंत ड्यूटी अफसर से यह मामला दर्ज कराने के साथ घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों और कंट्रोलरूम को दे दी. इस के बाद वह कुछ सिपाहियों को साथ ले कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. घटनास्थल थाने से कोई बहुत ज्यादा दूर नहीं था, इसलिए 10 मिनट में वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. जहां लाश पड़ी थी, वह स्थान निर्जन और  सुनसान था. वहां कोई भीड़भाड़ नहीं थी. इस की वजह यह थी कि पवई कस्टम विभाग कालोनी का यह इलाका संजय गांधी नेशनल पार्क के अंतर्गत आता है, जहां अकसर तेंदुए और अन्य खतरनाक जंगली जानवर खुलेआम घूमते दिखाई दे जाते हैं. इसलिए यहां आम लोगों के आनेजाने पर पाबंदी है.

पहले तो पुलिस को लगा था कि किसी आदिवासी महिला को किसी जंगली तेंदुए ने अपना शिकार बनाया होगा. लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि यह जंगली जानवर का नहीं, किसी आदमखोर इंसान का काम था. स्थिति स्तब्ध करने वाली थी. महिला की अधजली, क्षतविक्षत लाश 8-10 फुट गहरी खाई में पड़ी थी.लाश की शिनाख्त और सुबूतों को मिटाने के लिए हत्यारे ने महिला के चेहरे से ले कर पैर तक कैमिकल डाल कर बुरी तरह से जला दिया था. हत्यारे ने वहां कोई भी ऐसा सुबूत नहीं छोड़ा था, जिस से पुलिस को जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलती.

सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मुल्ला सहयोगियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि क्राइम ब्रांच के जौइंट पुलिस कमिश्नर हिमांशु राय, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर निकेत कौशिक, अरविंद महावद्धी, डीसीपी अंबादास पोटे आदि क्राइम टीम के साथ घटनास्थल पर गए. सभी अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. क्राइम टीम ने अपना काम कर लिया तो अधिकारी थाना पुलिस को दिशानिर्देश दे कर चले गए. पुलिस अधिकारियों के जाने के बाद सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मुल्ला ने लाश को खाई से बाहर निकलवाया और अन्य सारी औपचारिकताएं पूरी कर के लाश को पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया. इस के बाद थाने कर मृतका का पूरा हुलिया बता कर महानगर के सभी पुलिस थानों को लाश बरामद होने की सूचना दे दी

थाना पवई पुलिस को उम्मीद थी कि किसी किसी थाने में मृतका की गुमशुदगी अवश्य दर्ज होगी. लेकिन पवई पुलिस को इस का कोई फायदा नहीं मिला. सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मुल्ला ने मुखबिरों की मदद ली, लेकिन वह पूरा दिन बीत गया, पुलिस को कहीं से भी मृतका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. एक ओर थाना पवई पुलिस जहां लाश की शिनाख्त के लिए हाथपैर मार रही थी, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल से लौट कर आने के बाद जौइंट पुलिस कमिश्नर हिमांशु राय ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी दहिसर क्राइम ब्रांच यूनिट-12 के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद खेतले को सौंप दी थी. आदेश मिलते ही मिलिंद खेतले ने सहयोगियों के साथ एक मीटिंग की. इस मीटिंग में तमाम माथापच्ची के बाद भी जांच को आगे बढ़ाने की कोई राह नहीं मिली. इस की वजह यह थी कि एक तो अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हुई थी, दूसरे घटनास्थल से कोई सुबूत भी नहीं मिला था

हत्यारे ने मृतका की शिनाख्त इस तरह मिटाई थी कि उस का फोटो भी अखबार में नहीं छपवाया जा सकता था. जबकि बिना लाश की शिनाख्त के जांच को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता था. क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी मिलिंद इस मामले को ले कर थोड़ा परेशान जरूर थे, लेकिन निराश बिलकुल नहीं थे. उन्हें पूरा यकीन था कि इस मामले को वह शीघ्र ही सुलझा लेंगेसीनियर पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद खेतले ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए 4 टीमें बनाईं, जिन में पुलिस इंसपेक्टर राजेश कानड़े, संदीप विश्वासराव, असिस्टेंट पुलिस इंसपेक्टर मनोहर दलवी, विजय कांदलगांवकर, संजय मराठे, राहुल देशमुख, सबइंसपेक्टर बालकृष्ण लाड को शामिल किया

इस के बाद उन्होंने चारों टीमों को जांच के लिए लगा दिया. सभी टीमों को निर्देश दिया गया कि वे शहर के हर थाने में जा कर स्वयं पता करें कि उन के यहां किसी लड़की की गुमशुदगी तो नहीं दर्ज कराई गई है. सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद खेतले की यह युक्ति काम कर गई और गोरेगांव ईस्ट के थाना वनराई गई पुलिस टीम को पता चल गया कि 10 नवंबर को यहां एक लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थीयह गुमशुदगी घाटकोपर की अमृतनगर कालोनी के रहने वाले राजेंद्र कुमार संपत ने दर्ज कराई थी. इस के बाद क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने गुमशुदगी दर्ज कराने वाले राजेंद्र कुमार संपत को क्राइम ब्रांच के औफिस बुला लिया. उन से पूछताछ में पता चला कि लाश की शिनाख्त के लिए वह थाना पवई गए थे, जहां से जेजे अस्पताल ले जा कर उन्हें वह लाश दिखाई गई थी.

लेकिन लाश की स्थिति ऐसी थी कि उसे देख कर पहचान पाना संभव नहीं था. कैमिकल से लाश का अधिकतर हिस्सा जला दिया गया था. लेकिन हाथ के कंगन से उन्होंने शव को पहचान लिया था. लाश उन की बेटी विभूति की थी. राजेंद्र कुमार संपत का कहना था कि 9 नवंबर की सुबह औफिस के लिए निकली विभूति 10 नवंबर की शाम तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई. उन्होंने उस की तलाश शुरू कीउस की कंपनी में तो पता किया ही, उस के यारदोस्तों और नातेरिश्तेदारों से भी पूछा. जब कहीं से कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने गोरेगांव (ईस्ट) के थाना वनराई में उस की गुमशुदगी दर्ज करा दीथाना पवई पुलिस ने जब जंगल से लाश बरामद की तो उसी दर्ज रिपोर्ट के आधार पर उन्हें थाना पवई बुला कर वह लाश दिखाई गई थी. इस के बाद उन्होंने जो बताया, वह इस प्रकार था.

राजेंद्र कुमार संपत अपने परिवार के साथ घाटकोपर के अमृतनगर कालोनी में रहते थे. उन का अपना व्यवसाय था. 29 वर्षीया विभूति उन की एकलौती संतान थी. एकलौती होने की वजह से वह उन्हें बहुत प्यारी थी. विभूति पढ़नेलिखने में ठीक थी. बीएससी करने के बाद उस ने घाटकोपर के सौम्या कालेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया तो गोरेगांव ईस्ट स्थित केकेसीएल कंपनी में उसे एग्जीक्यूटिव फैशन डिजाइनर की नौकरी मिल गई थी. वह समय पर औफिस जाती थी और समय पर घर जाती थी. कभीकभार औफिस में काम होता तो देर भी हो जाती थी. जरूरत पड़ने पर वह दूसरे शहरों में भी जाती रहती थी. उस दिन भी उस ने कहा था कि काम अधिक होने की वजह से उसे देर हो जाएगी, इसलिए उस दिन वह नहीं आई तो घर वालों को लगा कि काम की वजह से वह घर नहीं पाई.

क्राइम ब्रांच की टीम को घर वालों से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी, जिस से उन्हें जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलती इस टीम ने उस के औफिस जा कर उस के सहकर्मियों से भी पूछताछ की, लेकिन वहां से भी पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा. तब क्राइम ब्रांच की टीम उन लोगों के फोन नंबर ले कर अपने औफिस गई, जो विभूति के कुछ ज्यादा ही करीबी थे. अब पुलिस के पास हत्यारों तक पहुंचने का एक ही रास्ता बचा था, वह था विभूति का मोबाइल फोन नंबर. पुलिस ने विभूति के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई तो पुलिस को एक नंबर पर शक हुआ, क्योंकि उस नंबर पर विभूति की सब से ज्यादा बातें हुई थीं. जिस दिन विभूति गायब हुई थी, उस दिन उस नंबर से फोन तो नहीं आया था, लेकिन एसएमएस जरूर किया गया था.

इस के बाद पुलिस ने उस फोन की लोकेशन निकलवाई तो उस की लोकेशन वहां की मिल गई, जहां से विभूति की लाश बरामद की गई थी. पुलिस ने उस नंबर के बारे में पता किया तो वह नंबर विलेपार्ले जुहू स्कीम के रहने वाले गौरव बरुआ का निकला. क्राइम ब्रांच की यह टीम गौरव बरुआ के घर पहुंची और पूछताछ के लिए उसे दहिसर स्थित क्राइम ब्रांच के औफिस ले आई. पूछताछ में पहले तो गौरव बरुआ ने विभूति की हत्या के मामले में खुद को निर्दोष बताया. पहले तो उस ने विभूति को जानने से ही मना कर दिया था. लेकिन पुलिस ने विभूति की काल डिटेल्स में उस का नंबर दिखाया और जिस दिन वह गायब हुई थी, उस दिन उस के द्वारा भेजा गया एसएमएस दिखाने के साथ घटनास्थल की उस के मोबाइल फोन की लोकेशन दिखाई तो वह टूट गया. उस ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

गौरव बरुआ द्वारा अपराध स्वीकार कर लेने के बाद क्राइम ब्रांच टीम ने 12 नवंबर, 2013 को उसे बोरीवली की अदालत में पेश कर के विस्तृत पूछताछ और सुबूत जुटाने के लिए 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि के दौरान की गई पूछताछ में गौरव बरुआ से जो पता चला, वह इस प्रकार था. 35 वर्षीय गौरव बरुआ दिलीप बरुआ का एकलौता बेटा था. दिलीप बरुआ मूलरूप से गुजरात के रहने वाले थे. बरसों पहले वह मुंबई आए तो उन्होंने नौकरी करने के बजाय अपना व्यवसाय शुरू किया. वह सीधेसादे, सरल स्वभाव के मिलनसार आदमी थे. इसी वजह से उन का व्यवसाय चल निकला. दिलीप बरुआ के पास पैसा आया तो उन्होंने विलेपार्ले जुहू स्कीम जैसे पौश इलाके में अपने लिए एक छोटा सा बंगला खरीद लिया. यह ऐसा इलाका है, जहां अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमामालिनी, मनोज कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, अमरीश पुरी जैसे लोग रहते हैं.

गौरव बरुआ छोटा था, तभी दिलीप बरुआ की मौत हो गई थी. उस के बाद व्यवसाय और गौरव की जिम्मेदारी उस की मां ने संभाली. मां ने गौरव को पढ़ालिखा कर इस काबिल बना दिया कि उस ने घरपरिवार की सारी जिम्मेदारी संभाल ली. उस ने मीठीबाई कालेज से बीएससी किया और इंटीरियर डेकोरेटर का कोर्स कर के अपना खुद का काम करने लगा. अपने इसी काम की वजह से गौरव बरुआ को अकसर बाहर जाना पड़ता था. ऐसे में घर में उस की मां अकेली रह जाती थीं. इसलिए वह बेटे की शादी के लिए लड़की की तलाश करने लगीं. शीघ्र ही उन्हें लड़की मिल गई और उस से उन्होंने गौरव की शादी कर दी.

लेकिन गौरव बरुआ की यह शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई. पत्नी तलाक ले कर चली गई. पत्नी ने उस के साथ जो व्यवहार किया था, उस से उसे औरतों से नफरत हो गई. लेकिन विभूति से उस की मुलाकात के बाद उसे फिर से एक औरत की जरूरत महसूस होने लगी. उस ने विभूति से दोस्ती कर ली. उसे उस से प्यार नहीं हुआ. उस ने उसे मात्र हवस शांत करने का साधन समझा था. यही वजह थी कि जब विभूति ने उस की हवस शांत करने से मना किया तो उस ने उसे खत्म कर दिया.

 पूछताछ और सुबूत जुटा कर क्राइम ब्रांच यूनिट-12 के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर मिलिंद खेतले ने गौरव को थाना पवई पुलिस को सौंप दिया, जहां गौरव के खिलाफ विभूति की हत्या का मुकदमा दर्ज कर के उसे एक बार फिर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. कथा लिखे जाने तक गौरव जेल में ही था. उस की जमानत नहीं हुई थी.

   —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित