नकली जज आशीष बिश्नोई उर्फ आशीष सेन के गिरफ्तार होने की खबरें जैसे ही मीडिया में आईं, कई लोग थाना सेक्टर-56 पहुंच गए, क्योंकि उन के साथ भी आशीष बिश्नोई नाम के उस फरजी जज ने मोटी रकम की ठगी की थी. महावीर सिंह जून भी उन में से एक थे. वह उस के जाल में ऐसे फंसे कि कई करोड़ रुपए गंवा बैठे. उन के साथ जिस तरह से ठगी की गई थी, वह हैरान कर देने वाला था.
गुड़गांव के सेक्टर-47 में प्रगति हिल्स अपार्टमेंट में रहने वाले महावीर सिंह जून अपने बेटे के साथ एक परिचित के यहां आयोजित शादी समारोह में गए थे. समारोह का आयोजन गुड़गांव के ही एक अच्छे होटल में था. समारोह में हाईप्रोफाइल लोग आए हुए थे. उसी समारोह में उन के जानकार शिवदत्त वशिष्ठ और राव उदयभान ने उन की मुलाकात आशीश बिश्नोई से कराई. आशीष ने उन से खुद को जज बताया था. उन दोनों ने भी उस शख्स को देखा तो वे उस से इस तरह से मिले, जैसे वह उस से पहले से ही परिचित हों.
आशीष बिश्नोई को परिचय के दौरान जब पता लगा कि महावीर सिंह जून कोई मामूली आदमी नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं तो आशीष बिश्नोई बहुत खुश हुआ. उसी समय आशीष बिश्नोई ने महावीर सिंह से उन का फोन नंबर पूछा तो उन्होंने आशीष को अपना और बेटे का फोन नंबर खुशीखुशी बता दिया जिन्हें आशीष के एक सिक्योरिटी गार्ड ने नोट कर लिया.
एक दिन आशीष बिश्नोई के सुरक्षा गार्ड ने महावीर सिंह जून को फोन किया. उस ने बताया कि आप से सर बात करना चाहते हैं. इतना सुनते ही महावीर सिंह खुश हुए. इस के कुछ पल बाद आशीष बिश्नोई की आवाज आई. आशीष ने उन से उन के घरपरिवार आदि के बारे में बातचीत की. कुछ देर तक दोनों के बीच अनौपचारिक बातें हुईं.
इस के बाद उन के बीच अकसर बातें होने लगीं. आशीष बिश्नोई के बुलावे पर महावीर सिंह कई बार उस के फ्लैट पर भी गए. उस का रहनसहन देख कर वह बहुत प्रभावित हुए. फ्लैट पर कई नौकरों थे साथ ही हथियारबंद सुरक्षा गार्डों के अलावा एक सिक्योरिटी एजेंसी के कई अन्य गार्ड भी वहां तैनात थे. उस से मिलने के लिए तमाम लोग महंगी लग्जरी कारों से वहां आए थे. लेकिन आशीष ने सब से ज्यादा महत्त्व महावीर सिंह को ही दिया. इस तरह से महावीर सिंह और आशीष बिश्नोई के बीच गहरे संबंध हो गए. साथ बैठ कर उन्होंने कई बार लंच और डिनर भी किया.
एक बार आशीष बिश्नोई ने महावीर सिंह को फोन किया, ‘‘महावीरजी, कुछ दिनों पहले मेरी पोस्टिंग गुड़गांव में रही थी. इस वजह से हुडा (हरियाणा अरबन डेवलपमेंट अथौरिटी) के कई बड़े अफसरों से मेरे अच्छे संबंध हैं. अगर आप को हुडा के प्लौट या एससीओ चाहिए तो बता देना. मैं उन से आप का काम करा दूंगा.’’
एससीओ एक तरह का बिजनैस कौंप्लेक्स होता है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें होती हैं और ऊपरी मंजिल पर बिजनैस औफिस बने होते हैं.
महावीर सिंह का गुड़गांव के विपुल वर्ल्ड में एक प्लौट था, जो उन्होंने 2012 में बेच दिया था. उन के पास वह पैसे जमा थे. उन पैसों को वह सही जगह इनवैस्ट करने की सोच रहे थे. आशीष बिश्नोई से बात कर के उन्होंने तय कर लिया कि वह उन पैसों से हुडा का कोई प्लौट खरीद लेंगे.
महावीर सिंह की आशीष से जो बात हुई थी, वह उन्होंने अपने नजदीकी संबंधी दलबीर सिंह, तेजपाल और राज सिंह को बताई तो उन के मन में भी हुडा के प्लौट पाने की लालसा जाग उठी. उन्होंने महावीर सिंह से कहा कि वह आशीष बिश्नोई से उन के लिए भी प्लौट दिलाने की सिफारिश कर दें. महावीर सिंह ने आशीष से इस बारे में बात की तो उस ने कह दिया कि वह उन्हें अच्छे इलाके में 3 प्लौट और एक एससीओ अलाट करा देगा.
इस के बाद महावीर सिंह, दलबीर सिंह, तेजपाल और राज सिंह के साथ आशीष बिश्नोई के फ्लैट पर पहुंचे. उन्होंने सब के सामने ही आशीष बिश्नोई से पैसों की बात की तो वह उन पर नाराज होते हुए बोला, ‘‘आप मेरा लेवल समझते हैं? मैं ने आप की सहायता करने की बात की है तो इस का मतलब यह नहीं कि बात सब के सामने की जाए. बात आप से हुई है तो पैसे के बारे में आप ही बात करें. मैं हर किसी से बात नहीं कर सकता.’’
आशीष बिश्नोई महावीर सिंह को फ्लैट के दूसरे कमरे में ले गए. उन दोनों के बीच बात हुई. बात 5 करोड़ 9 लाख रुपए एडवांस और बाकी पैसे प्रौपर्टी अलाट होने के बाद देने की तय हो गई. आशीष बिश्नोई ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उन्हें अपनी पहुंच से 3 प्लौट और एक एससीओ का आवंटन करा देगा. बात पक्की हो जाने के बाद महावीर सिंह ने कमरे से बाहर आ कर इस डील की जानकारी अपने संबंधियों को दी. संबंधियों ने इस डील पर सहमति जता दी.
चारों लोगों ने जनवरी, 2013 से मार्च 2013 के बीच आशीष बिश्नोई को 5 करोड़ 9 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे दिए. पैसे देने के बाद वे सभी खुश होने लगे कि उन्हें जल्द ही प्लौट आवंटित हो जाएंगे. आवंटित होने वाले प्लौटों और एससीओ को क्या करना है, इस बात की योजना भी उन्होंने बनानी शुरू कर दी.
पैसे देने के करीब 3 महीने बाद महावीर सिंह ने आशीष बिश्नोई से प्लौट के बारे में बात की तो उस ने आश्वासन दिया कि हुडा औफिस में आवंटन की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीद है जल्दी काम हो जाएगा. महावीर सिंह ने उन्हें 5 करोड़ रुपए से अधिक की जो रकम दी थी, वह कोई मामूली रकम नहीं थी. उन्हें तो आशीष बिश्नोई पर विश्वास था, लेकिन उन के संबंधियों को सब्र नहीं हो रहा था.
उन का कहना था कि जब जज साहब की इतनी अप्रोच है तो प्रौपर्टी का आवंटन अब तक हो जाना चाहिए था. लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ. इस पर आशीष ने कहा, ‘‘वैसे तो आप लोगों का काम हो रहा है, लेकिन इस के बाद भी आप को यकीन नहीं हो रहा तो मैं आप को पोस्ट डेटेड चैक दे सकता हूं.’’
आशीष बिश्नोई ने महावीर सिंह के बेटे निशांत जून के नाम 10 जुलाई, 2013 को ओरियंटल बैंक कौमर्स, हिसार शाखा का साढ़े 4 करोड़ रुपए का चैक काट दिया. चैक लेने के बाद महावीर सिंह और संबंधियों को तसल्ली हो गई कि अगर किसी वजह से प्लौट न भी मिले, तब कम से कम पैसे तो वापस मिल ही जाएंगे.
सुमन भी बच्ची नहीं थी, जो वह अवधेश की नजरों को न पहचानती. धीरेधीरे उसे अवधेश का इस तरह ताकना अच्छा लगने लगा था. अब तक सुमन 23 साल की हो चुकी थी. आकर्षक कदकाठी की सुमन बहुत अच्छी लगती थी. अवधेश तो पहली ही मुलाकात में उसे दिल दे चुका था. लेकिन सुमन को इस बात की जानकारी देर से हुई थी.
एक दिन सुमन अवधेश के पास किसी काम से गई तो वह उसे टकटकी लगाए देखता रहा. तब सुमन ने उसे टोका, ‘‘सर, आप मुझे इस तरह क्यों ताक रहे हैं?’’
अवधेश चाह कर भी दिल की बात नहीं छिपा सका. सुमन ने जब दोबारा अपना सवाल दोहराया तो उस ने सुमन का हाथ थाम कर दिल की बात कह दी, ‘‘सुमन, मैं तुम से प्यार करने लगा हूं. अगर तुम जैसी सुंदर लड़की मेरे जीवन में आई होती तो शायद मैं दुनिया का सब से खुशकिस्मत इंसान होता. लेकिन अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है. अगर तुम चाहो तो मेरी यह जिंदगी अभी संवर सकती है.’’
‘‘सर, आप यह कैसी बातें कर रहे हैं. कहां आप और कहां मैं. फिर आप शादीशुदा ही नहीं, बालबच्चेदार हैं. अगर आप की पत्नी और बच्चों को इस बारे में पता चल गया तो वे मेरे और आप के बारे में क्या सोचेंगे.’’ सुमन ने कहा.
‘‘तुम्हें इस की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्हें कभी पता ही नहीं चल पाएगा. तुम सिर्फ यह बताओ कि तुम मुझ से प्यार करती हो या नहीं?’’ अवधेश ने कहा.
सुमन ने हामी में सिर हिला दिया तो अवधेश ने उस का हाथ अपनी दोनों हथेलियों के बीच ले कर सहलाते हुए कहा, ‘‘सुमन, तुम कितनी अच्छी हो. अब देखना मैं तुम्हारे लिए क्याक्या करता हूं. तुम्हें मैं वह हर खुशी दूंगा, जो अब तब तुम्हें नहीं मिली.’’
सुमन के कपोल लाल हो गए. उस ने आंखें झुका लीं तो अवधेश ने एक हाथ की अंगुलियों से उस की ठुड्डी ऊपर उठा कर कहा, ‘‘इस तरह शरमाने से तो तुम्हारी सुंदरता और बढ़ गई.’’
इस के बाद सुमन अकसर एकांत में अवधेश से मिलने लगी तो अवधेश ने इस का लाभ भी उठा लिया. अवधेश तो इस मामले का खिलाड़ी था. कुंवारी सुमन को भी जब एक बार शारीरिक सुख मिला तो वह इसे बारबार पाने के लिए बेचैन रहने लगी. यही वजह थी कि जब भी उसे मौका मिलता, वह अवधेश के पास पहुंच जाती.
सुमन अवधेश को खुश करने लगी तो अवधेश भी उस का हर तरह से खयाल रखने लगा. वह उसे अपनी कार में बैठा कर घुमाताफिराता, महंगे रेस्टौरेंटों में खाना खिलाता, उपहार खरीद कर देता. इस सब से सुमन को लगने लगा कि उस के जीवन में बहार आ गई है. अवधेश उसे इसी तरह जीवन का हर सुख देता रहेगा.
धीरेधीरे पूरा एक साल बीत गया. सुमन का अवधेश से तो प्रेमसंबंध चल ही रहा था, उसी बीच उस की दिल्ली के ही मंडावली के रहने वाले सुहैल खान से जानपहचान हुई तो वह उस से भी प्यार करने लगी. फिर उस ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जा कर उस से शादी कर ली.
सुहैल अकेला ही रहता था और गुजरबसर के लिए छोटामोटा काम करता था. सुमन ने भले ही सुहैल से शादी कर ली थी, लेकिन वह अवधेश को भूल नहीं पाई थी. उसे जब भी मौका मिलता था, वह अवधेश से मिलने पहुंच जाती थी. बड़े सपने देखने वाली सुमन की हर जरूरत अवधेश पूरी कर रहा था. घर पर पति नहीं होता था, सुमन उसे घर भी बुला लेती थी.
सुमन के पड़ोस में ही शालिनी रहती थी. 36 वर्षीया शालिनी के पति विजय सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी थी. पति की मौत के बाद अपने गुजरबसर के लिए वह एक पत्रिका के औफिस में नौकरी करने लगी थी. पड़ोस में रहने की वजह से शालिनी और सुमन में जल्दी ही गहरी दोस्ती हो गई थी. दोस्त होने की वजह से दोनों एकदूसरे से अपने दिल की बात बता दिया करती थीं.
किसी दिन जब शालिनी ने अवधेश को सुमन के घर से निकलते देखा तो उत्सुकतावश उस के बारे में पूछ लिया. तब सुमन ने शालिनी से अपने और अवधेश के संबंधों के बारे में बता कर कहा कि यह आदमी बहुत पैसे वाला है. यह सुन कर शालिनी के दिमाग में तुरंत एक ऐसी योजना आई, जिस से अवधेश से मोटा माल मिल सकता था. उस ने तुरंत कहा, ‘‘यार सुमन, यह आदमी पैसे वाला है तो इस से तुझे क्या मिलता है. आता है, मुफ्त में मजा ले कर चला जाता है. यह तेरे पास तभी तक आएगा, जब तक इस का मन नहीं भरता. जिस दिन इस का मन भर जाएगा, दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक देगा. यही नहीं, तुझे पहचानने से भी इंकार कर देगा.’’
‘‘क्या कह रही हो शालिनी? अवधेश ऐसा नहीं है.’’ सुमन ने कहा.
‘‘अभी तेरे पास आ रहा है न, इसलिए तुझे ऐसा लग रहा है.’’
‘‘तो फिर क्या किया जा सकता है? मैं उसे मना भी नहीं कर सकती, क्योंकि वह मेरी बहुत सी जरूरतें पूरी करता है.’’
‘‘ऐसा कर, तू ने उसे जो सुख दिया है, उस की कीमत वसूल कर ले.’’ शालिनी ने कहा, ‘‘अच्छा एक बात बता, तू उस से एक लाख रुपए मांगेगी तो क्या दे देगा?’’
‘‘नहीं देगा.’’ सुमन ने पूरे विश्वास के साथ कहा.
‘‘अब तू खुद ही सोच, किसी होटल में 4 रोटियां खिला दीं, 2-4 उपहार दे दिए और बदले में तेरे साथ मजे लेता रहा. उस मजे की यही कीमत है?’’ शालिनी ने समझाया.
शालिनी की इन बातों ने सुमन को सोचने पर मजबूर कर दिया. उसे सोच में डूबी देख कर शालिनी ने कहा, ‘‘सुमन तू मेरी बात मान तो मेरे पास ऐसे ठरकी लोगों को सबक सिखाने का एक रास्ता है.’’
‘‘वह क्या?’’ सुमन ने पूछा.
‘‘उस से मोटी रकम ऐंठ कर मस्ती से जी.’’ शालिनी ने कहा.
अंडर ट्रेनिंग जज बता कर आशीष ने रसूखदार लोगों से अच्छे संबंध तो बना लिए, लेकिन उन्हें कैसे भुनाया जाए, यह बात उस की समझ में नहीं आ रही थी. उस के पिता हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथौरिटी (हुडा) में नौकरी कर चुके थे. वह जानता था कि हुडा का प्लौट पाने के लिए तमाम लोग लालायित रहते हैं. लेकिन सभी चाहने वालों को प्लौट नहीं मिल पाते. गुड़गांव में वैसे भी जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं. प्लौट दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने की योजना उसे सही लगी.
उस ने कई लोगों को इस झांसे में ले लिया. हुडा के प्लौट दिलाने के नाम पर उस ने उन से लाखों रुपए ऐंठ लिए. चूंकि अब उस के पास पैसे आ चुके थे, इसलिए अपना रुतबा दिखाने के लिए उस ने हथियारबंद 2 बौडीगार्ड रख लिए. उन में से एक को वह 20 हजार रुपए और दूसरे को 25 हजार रुपए महीने वेतन देता था.
उस ने अपने बारे में यह कहना शुरू कर दिया कि उस का ट्रेनिंग पीरियड खत्म हो चुका है. अब उस की पोस्टिंग जज के पद पर हो गई है. दूसरी पत्नी निशा के लिए उस ने सेक्टर-53 स्थित ग्रांड रेजीडेंसी सोसाइटी में एक आलीशान फ्लैट किराए पर ले लिया तो वहीं प्रेमिका मेनका के लिए इसी सेक्टर की गुडलक सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर ले लिया. इस फ्लैट पर उस ने कई नौकर भी रख लिए.
रुतबा दिखाने के लिए वह महंगी लग्जरी कार महीने भर के लिए किराए पर लेता और उस पर नीली बत्ती लगा कर बाडीगार्डों के साथ शहर में घूमता था. पूछने पर वह अपनी तैनाती पड़ोसी जिले में होने की बात कह देता था. इस तरह गुड़गांव में लोग उसे जज के रूप में जानने लगे थे.
जब रसूखदार लोगों से उस के संबंध बन गए तो उस ने हुडा के प्लौट आदि दिलाने के नाम पर ठगी करनी शुरू कर दी. बताया जाता है कि इस ठगी से उस ने करोड़ों रुपए कमाए.
जिस तरह वह पैसे कमाता था, उसी तरह अपना रुतबा दिखाने के लिए खर्च भी करता था. उस की शानोशौकत देख कर लोग उस पर जल्द यकीन कर लेते थे. हिसार में रहने वाली ब्याहता के बजाय वह गुड़गांव में रहने वाली निशा और मेनका पर ज्यादा पैसे खर्च करता था. एक बात और जिस तरह उस की ब्याहता को निशा और मेनका के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, उसी तरह निशा को भी पता नहीं था कि उस का पति किसी मेनका के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा है.
आशीष सेफ गेम खेल रहा था. वह निशा और मेनका को देश के अलगअलग स्थानों की सैर कराता. उन्हें फाइवस्टार होटलों में ले जाता. इस तरह वह अपनी मौजमस्ती पर दोनों हाथों से पैसे खर्च कर रहा था. कहते हैं कि कोई भी व्यक्ति गलत काम करने में चाहे कितनी भी चालाकी क्यों न बरते, एक न एक दिन उस की सच्चाई लोगों के सामने आ ही जाती है.
मेनका आशीष पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी, लेकिन वह उसे लगातार टालता आ रहा था. वह उसे शादी टालने की कोई खास वजह भी नहीं बता पा रहा था. इस से मेनका को उस पर शक हो गया. मेनका एक तेजतर्रार महिला थी. वह आशीष के बारे में जानकारी जुटाने लगी कि आखिर ऐसी क्या वजह है, जो आशीश उसे लगातार टालता आ रहा है. इसी खोजबीन में उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उस की एक नहीं 2-2 बीवियां हैं. यह भी जानकारी मिली कि वह आशीष बिश्नोई नहीं, बल्कि आशीष सेन है.
यह जानकारी पाते ही वह आशीष पर भड़क गई कि उस ने उस से इतना बड़ा झूठ क्यों बोला? आशीष ने उसे लाख समझाने की कोशिश की कि जिन शादीशुदा बीवियों की वह बात कर रही है, उन के पास वह जाता ही कहां है. वे तो केवल नाम की हैं.
लेकिन मेनका अपनी जिद पर अड़ी रही. उस ने कहा कि अब वह उस से शादी तभी करेगी, जब वह दोनों पत्नियों को तलाक दे देगा. यह बात फ्लैट से बाहर निकलती तो इलाके में आशीष की जमीजमाई साख को बट्टा लग सकता था. इसलिए वह किसी भी तरह मेनका को मनाने में जुट गया. उस ने मेनका को भरोसा दिलाया कि वह दोनों पत्नियों को तलाक दे कर जल्दी ही उस से शादी कर लेगा.
आशीष ने मेनका को उस समय शांत तो करा दिया, लेकिन वास्तव में वह उस से शादी नहीं करना चाहता था. इस की जगह वह उस से छुटकारा पाने के उपाय खोजने लगा. एक दिन उस ने अपनी कार की चाबी के छल्ले में मिनी वीडियो कैमरा लगा कर डैशबोर्ड पर रख दिया. इस के बाद उस ने कार में मेनका के साथ शारीरिक संबंध बनाए.
उस अश्लील फिल्म के जरिए वह मेनका पर दबाव बनाने लगा. जब भी मेनका पत्नियों को तलाक देने की बात कहती, वह उस अश्लील फिल्म को इंटरनेट पर डालने की धमकी देता. मेनका ने शादी करने के मकसद से ही उस की तरफ प्यार का कदम बढ़ाया था, लेकिन इस की जगह उस का शारीरिक और मानसिक शोषण हुआ. वह खुद को ठगा महसूस कर रही थी. चूंकि उसे डर था कि अगर वह इंटरनेट पर फिल्म डाल देगा तो बदनामी की वजह से वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी, इसलिए उस ने अपनी जुबान बंद रखी.
मेनका का मुंह बंद कराने के बाद आशीष ने उस की जगह निशा को महत्त्व देना शुरू कर दिया. यह बात मेनका को चुभ गई. उस ने तय कर लिया कि अब वह चुप नहीं बैठेगी. यही तय कर के वह 7 अगस्त, 2014 को गुड़गांव सेक्टर 17-18 के थाने पहुंच गई और थानाप्रभारी को लिखित तहरीर दे कर आशीष बिश्नोई उर्फ आशीष सेन के खिलाफ कानूनी काररवाई करने की मांग की. मेनका की तरफ से रिपोर्ट लिख कर सेक्टर-46 की क्राइम ब्रांच (सीआईए) ने आशीष को हिसार स्थित उस के घर से गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने आशीष सेन उर्फ आशीष बिश्नोई से मेनका के साथ बनाई गई अश्लील फिल्म की 3 सीडी, एक पेनड्राइव, कुछ नकली कोर्ट पेपर, 2 नकली ड्राइविंग लाइसेंस, एक शस्त्र लाइसेंस के साथ नीली बत्ती लगी एक फार्च्युनर कार भी बरामद की, जो उस ने 60 हजार रुपए प्रति महीने के किराए पर ले रखी थी. चूंकि उस के खिलाफ सेक्टर 17-18 थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, इसलिए पूछताछ के बाद उसे थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
अपनी करनी पर अवधेश पछता रहा था. उस का दिमाग काम नहीं कर रहा था. काफी देर तक वह उसी तरह बैठा सोचता रहा कि अब क्या करे. काफी सोचविचार के बाद दिमाग कुछ दुरुस्त हुआ तो उस ने उठ कर कपडे़ पहने और खुद को दुरुस्त कर के क्षेत्रीय थाना सेक्टर-39 जा पहुंचा.
थानाप्रभारी धर्मेंद्र चौधरी से मिल कर उस ने अपना परिचय दे दिया. लेकिन सच्चाई बताने के बजाय उस ने एक दूसरी ही कहानी बता कर थाना सेक्टर-39 रिपोर्ट दर्ज करा दी. उस ने थानाप्रभारी को बताया, ‘‘पिछले कई दिनों से कोई फोन कर के मुझ से मिलने की गुजारिश कर रहा था. मैं ने उसे औफिस में आ कर मिलने को कहा. लेकिन औफिस आने में उस ने असमर्थता व्यक्त की.
जब वह बारबार मिलने के लिए कहने लगा तो मैं ने उस से मिलने का मन बना लिया. उसी से मिलने के लिए मैं 11 बजे के करीब नोएडा स्थित जीआईपी मौल अपनी गाड़ी से पहुंच गया. तय प्रोग्राम के अनुसार वहां गेट के बाहर खड़े हो कर उस का इंतजार करने लगा. उसे फोन किया तो इस बार दूसरी ओर से किसी महिला की आवाज आई. महिला की आवाज सुन कर मैं चौंका.’’
महिला ने कहा, ‘‘आप इंतजार कीजिए. मैं थोड़ी देर में पहुंच रही हूं.’’
थोड़ी देर बाद एक लड़की आ कर अवधेश की कार के पास खड़ी हो गई. वह उसे पहचानता नहीं था. उस ने उसे पहचानने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं सका. लड़की कार का दरवाजा खोल कर उस की बगल वाली सीट पर बैठ कर बोली, ‘‘सर, मैं आप से पहली बार मिल रही हूं, लेकिन मैं अपनी इस पहली मुलाकात को यादगार बनाना चाहती हूं.’’
लड़की ने उसे काफी प्रभावित किया था. वह उस की बात पर विचार कर ही रहा था कि तभी लड़की के मोबाइल पर किसी का फोन आया. लड़की ने फोन रिसीव कर के कहा, ‘‘मैं अभी एक जरूरी मीटिंग में हूं, बाद में फोन करना.’’
इतना कह कर लड़की ने फोन काट दिया. इस के बाद उस ने कहा, ‘‘सर, मैं आप की जनभावना पार्टी में शामिल हो कर पार्टी की कार्यकर्ता बनना चाहती हूं, क्योंकि राजनीति में मुझे बहुत रुचि है.’’
वह लड़की अभी उस से बातें कर रही थी कि 2 लड़के आ कर वहां खड़े हो गए. उन के साथ एक महिला भी थी. उन तीनों को देख कर अवधेश की कार में बैठी लड़की ने हाथ हिलाते हुए कहा, ‘‘आइए, मैं आप लोगों का ही इंतजार कर रही थी.’’
अवधेश कुछ समझ पाता, उस के पहले ही बगल में बैठी लड़की अपनी ओर का दरवाजा खोल कर जैसे ही उतरी, तुरंत उस का परिचित युवक उस की जगह पर बैठ गया. दोनों महिलाएं पीछे की सीट पर बैठ गईं तो दूसरा युवक अवधेश को धकेल कर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया.
अब वह दोनों युवकों के बीच फंस गया था. उन लोगों ने उसे चुप रहने की धमकी दे कर उस की कार तेज रफ्तार से भगा दी. चलती गाड़ी में ही उन्होंने उस के पर्स से 12 हजार रुपए निकाल लिए. थोड़ी दूर जाने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दे कर उसे भी कार से उतार दिया और खुद कार ले कर फरार हो गए. उस के बाद किसी तरह पूछतेपाछते हुए वह थाने तक पहुंचा है. इतना सब बता कर अवधेश ने अपनी कार दिलाने की गुजारिश की.
बात पूरी होतेहोते अवधेश की आंखें छलक पड़ी थीं. उसे इस तरह परेशान देख कर थानाप्रभारी ने उसे आश्वासन दे कर अपराध संख्या 19/2014 पर भादंवि की धारा 392, 386, 120बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज करा कर इस मामले की जांच जीआईपी के चौकीप्रभारी सबइंसपेक्टर विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बना कर सौंप दी. उन की इस टीम में कांस्टेबल सिंकू चौधरी, ओमप्रकाश राय, सुदेश कुमार और महिला कांस्टेबल चित्रा चौधरी को शामिल किया गया था.
सबइंसपेक्टर विवेक शर्मा ने उस मोबाइल नंबर पर फोन मिलाया तो वह बंद मिला. उन्होंने उस नंबर को सर्विलांस पर लगवाने के साथ उस की आईडी निकलवाई तो पता चला कि वह नंबर सुहैल खान के नाम था, जो मकान नंबर बी-17डी, मेनरोड, मंडावली, दिल्ली में रहता था. पुलिस अवधेश को साथ ले कर उस पते पर पहुंची तो वहां उसे सुमन मिली.
अवधेश ने सुमन को पहचान कर पुलिस को बताया कि दोनों महिलाओं में एक यही थी. पुलिस सुमन को नोएडा ले आई. पूछताछ में सुमन ने अपने अन्य साथियों के बारे में बता दिया. इस के बाद पुलिस ने उस के साथियों मनोज कुमार, नीरज और शालिनी की तलाश में कई जगहों पर छापे मारे, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे. शायद उन्हें सुमन के पकड़े जाने की भनक लग गई थी, इसलिए वे अपनेअपने ठिकानों से फरार हो चुके थे.
सुमन से की गई पूछताछ में अवधेश मिश्रा को लूटने और ब्लैकमेल करने की जो कहानी सामने आई, वह कुछ इस प्रकार थी.
दरअसल अवधेश मिश्रा ने अपने लूटे जाने के बारे में पुलिस को जो बताया था, वह पूरी तरह से सच नहीं था. उस की कार और रुपए जरूर अभियुक्त ले गए थे, लेकिन उस ने अपने अपहरण की कोशिश की जो बात पुलिस को बताई थी, वह झूठ थी. इस मामले में सच्चाई यह थी.
इस कहानी की शुरुआत 5-6 साल पहले से हुई थी. तब सुमन की शादी नहीं हुई थी. 33 वर्षीया सुमन अपने परिवार के साथ दिल्ली के पांडवनगर के गणेशनगर में रहती थी. उस के पड़ोस में ही मूलरूप से झारखंड का रहने वाला अवधेश मिश्रा भी अपने परिवार के साथ रहता था. 45 वर्षीय अवधेश मिश्रा इलाके का जानामाना आदमी था. इस की वजह यह थी कि वह ‘जनभावना पार्टी’ का राष्ट्रीय अध्यक्ष था.
सुमन भाईबहनों में सब से बड़ी थी, इसलिए घर या बाहर के कामों के लिए ज्यादातर उसे ही बाहर जाना पड़ता था. जब कभी किसी सरकारी दफ्तर का काम होता था, वह काम आसानी से हो जाए, इस के लिए वह अवधेश मिश्रा की मदद लेती थी. चूंकि अवधेश नेता था, इसलिए कैसा भी काम होता था, वह एक बार में ही करवा देता था.
लगातार अवधेश से मिलने की वजह से सुमन की उस से अच्छी जानपहचान हो गई थी. सुमन देखने में भी ठीकठाक थी और पढ़ीलिखी होने की वजह से बातें भी ढंग से करती थी. इसलिए अवधेश जब उसे देखता, उस का दिल उस के लिए मचल उठता था. यही वजह थी कि वह उसे चाहत से एकटक ताकता रहता था.
6 अगस्त, 2014 को हरियाणा के जिला गुड़गांव के सेक्टर 17-18 थाने में एक महिला थानाप्रभारी से मिली. 26-27 साल की वह महिला पहनावे से अच्छे परिवार की लग रही थी. तीखे नयननक्श वाली बेहद खूबसूरत उस महिला ने अपना नाम मेनका बताया था. जैसा उस का नाम था वैसी ही वह खूबसूरत भी थी.
थानाप्रभारी को अपना परिचय देने के बाद उस ने बताया कि उस के प्रेमी आशीष बिश्नोई ने उस की अश्लील फिल्म बना रखी है. उस फिल्म के जरिए वह उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है. इस के अलावा फरजी जज बन कर उस ने गुड़गांव के तमाम लोगों से करोड़ों रुपए भी ठगे हैं.
मामला गंभीर था, थानाप्रभारी ने इस मामले से पुलिस उपायुक्त को अवगत कराया चूंकि अपराध महिला के साथ हुआ था, इसलिए पुलिस उपायुक्त ने रिपोर्ट दर्ज कर के शीघ्र ही उचित काररवाई करने के निर्देश दिए.
निर्देश मिलते ही थानाप्रभारी ने आशीष बिश्नोई पुत्र रामकिशन, निवासी सेक्टर-13 हिसार के खिलाफ भादंवि की धाराओं 419, 420, 467, 468, 471, 506 व 66ई/72 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली.
आशीष वर्तमान में गुड़गांव सेक्टर-53 स्थित गुडलक सोसाइटी और ग्रांड रेजीडेंसी में रह रहा था. लेकिन उस ने ये दोनों फ्लैट खाली कर दिए थे. फ्लैट खाली कर के वह कहां गया, यह किसी को पता नहीं था. आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) विवेश शर्मा ने इस मामले की जांच में सेक्टर-46 की सीआईए (क्राइम ब्रांच) टीम को भी लगा दिया.
सीआईए के इंसपेक्टर यशवंत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई, जिस में एसआई सुरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सुरेश कुमार, हेडकांस्टेबल राजवीर सिंह, संदीप कुमार, बिजेंद्र सिंह, कांस्टेबल नरेश आदि को शामिल किया गया. सीआईए टीम के पास आशीष के गुड़गांव और हिसार के पते थे. पुलिस ने त्वरित काररवाई करते हुए उस के गुड़गांव वाले फ्लैटों पर दबिश दी. वह वहां नहीं मिला तो पुलिस टीम 7 अगस्त को हिसार स्थित उस के घर पहुंच गई.
घर पर आशीष बिश्नोई के पिता रामकिशन मिले. आशीष उस समय शहर में कहीं गया हुआ था. कुछ देर बाद वह घर लौटा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. आशीष ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश तो की, लेकिन उस की एक न चली.
हिरासत में ले कर पुलिस टीम गुड़गांव लौट आई. सीआईए औफिस में जब उस से मेनका द्वारा लगाए गए आरोपों की बाबत पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा. लेकिन जब उस के साथ सख्ती की गई तो उस ने स्वीकार किया कि उस का नाम आशीष बिश्नोई नहीं बल्कि आशीष सेन है. आशीष ने यह भी माना कि उस ने अपनी प्रेमिका मेनका की ब्लू फिल्म बनाई थी.
शादीशुदा होते हुए भी 2 अन्य युवतियों को अपने प्रेम जाल में फांस कर उन के साथ लिवइन रिलेशन में रहने से ले कर नकली जज बनने तक की आशीष ने जो कहानी बताई, वह बड़ी ही दिलचस्प निकली.
33 वर्षीय आशीष सेन हरियाणा के हिसार के सेक्टर-13 में रहने वाले रामकिशन सेन का बेटा था. ग्रैजुएशन करने के बावजूद वह बेरोजगार था. उस के पिता हुडा में ड्राफ्ट्समैन थे और मां सिंचाई विभाग में नौकरी करती थीं. खेतीकिसानी के अलावा मांबाप कमा रहे थे, इसलिए घर में किसी चीज की कमी नहीं थी. बीए पास करने के बाद पिता ने उस की शादी कर दी.
शादी के बाद वैसे तो आशीष का सारा खर्च घर वाले उठाते थे, लेकिन उन सब के अलावा कुछ खर्चे होते हैं, जिन्हें पूरा करने की मांग पत्नी पति के अलावा और किसी से नहीं करती. इसी के मद्देनजर आशीष ने नौकरी तलाशनी शुरू कर दी. इसी बीच फरजी आईडी कार्ड से मोबाइल सिमकार्ड खरीदने के आरोप में उसे जेल जाना पड़ा. यह सन 2004 की बात है.
कुछ दिन जेल में रह कर आशीष रिहा हो कर घर आ गया था. जेल जाने पर आशीष सुधरने के बजाय और ज्यादा दबंग हो गया था. उस की पत्नी 2 बच्चों की मां बन चुकी थी, जिस से उस के खर्चे और ज्यादा बढ़ गए थे. वह नौकरी की तलाश में सन 2006 में हिसार से गुड़गांव आ गया.
कोशिश करने के बाद भी आशीष को ढंग की नौकरी नहीं मिली. उस के पास हलके वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस था. वह कार चलाना जानता ही था. उसी दौरान एक जानने वाले के सहयोग से उस की नौकरी गुड़गांव के ही एक काल सेंटर में ड्राइवर के पद पर लग गई.
वहां दो-ढाई साल नौकरी करने के दौरान ही उस के निशा नाम की एक लड़की से प्रेम संबंध हो गए. खुद के शादीशुदा होते हुए भी उस ने निशा से 2009 में एक मंदिर में शादी कर ली और उस के साथ गुड़गांव में किराए पर कमरा ले कर रहने लगा. उस ने निशा से खुद को अविवाहित बताया था.
हिसार में रह रही उस की पत्नी को इस बात की तनिक भी भनक नहीं लगी कि उस के पति ने उस से विश्वासघात करते हुए गुड़गांव में दूसरी शादी कर ली है. वह 10-15 दिन में पत्नी से मिलने हिसार पहुंच जाता था. पत्नी जब उस के साथ गुड़गांव चलने की बात कहती तो वह बहाना बना देता कि वहां उस के पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है, वह खुद दोस्त के पास रहता है. बहरहाल, आशीष दोनों बीवियों के बीच बड़ी चालाकी से सामंजस्य बैठाए रहा. इस बीच निशा एक बेटी की मां बन चुकी थी.
आशीष अक्सर जींद कोर्ट जाता रहता था. वहां पर कुछ लोगों से उस के अच्छे संबंध भी बन गए थे. कोर्ट आनेजाने से वह यह बात समझ गया था कि जज का रुतबा बड़ा होता है. उस के दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न फरजी जज बन कर लोगों से मोटा पैसा कमाया जाए. क्योंकि ड्राइवर की नौकरी से उस की आकांक्षाएं पूरी होती नजर नहीं आ रही थीं. इसी बात को ध्यान में रख कर उस ने कई जोड़ी महंगे कपड़े लिए और शहर के धनाढ्य लोगों में घुसपैठ बनाने की कोशिश करने लगा.
वह बड़ेबड़े होटलों में होने वाली पार्टियों में बिना बुलाए शरीक होने लगा. पार्टियों में वह जिन लोगों से मिलता, अपना परिचय अंडर ट्रेनिंग जज के रूप में देता. इसी दौरान उस की मुलाकात मेनका से हुई. मेनका से भी उस ने खुद को अंडर ट्रेनिंग जज बताया था. उस से मिल कर मेनका बहुत प्रभावित हुई. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फोन पर देर तक बातें होने लगीं.
अपनी सफेद रंग की डीएल-13 सीसी 2442 नंबर की होंडा इमेज कार के इंडीकेटर जलाए अवधेश मिश्रा जीआईपी मौल की पार्किंग में सब से अलग खड़ी किए ड्राइविंग सीट पर बैठा बेचैनी से पहलू बदल रहा था. कभी उस की नजर गाड़ी के दोनों ओर लगे मैजिक मिरर पर जाती तो कभी कलाई घड़ी या फिर बगल की सीट पर रखे मोबाइल फोन पर. बेचैनी काफी बढ़ गई तो वह होंठों ही होंठों में बड़बड़ाया, ‘किसी भी चीज की एक हद होती है, 10 बजे आने को कहा था, 11 बज रहे हैं. न खुद आई और न फोन किया. मैं फोन करता हूं तो उठाती भी नहीं है.’
न जाने कितनी बार अवधेश के मन में आया कि अब उसे वापस चले जाना चाहिए. लेकिन सुमन से मिलने की लालसा उसे रोक देती कि थोड़ी देर और इंतजार कर ले. शायद वह आ ही जाए. ऐसा करतेकरते उसे लगा कि अब उसे चले जाना चाहिए, वह नहीं आएगी. उस ने कार स्टार्ट भी कर ली. लेकिन तभी उस की नजर मैजिक मिरर पर गई तो पीछे से सुमन आती दिखाई दे गई. सुमन को आते देख उस का गियर पर गया हाथ रुक गया. सुमन करीब आई और कार का दरवाजा खोल कर उस की बगल वाली सीट पर बैठते हुए बोली, ‘‘आई एम रियली वैरी सौरी. क्या करती, ट्रैफिक जाम में इस तरह से फंस गई कि समय पर पहुंच ही नहीं सकी.’’
‘‘तुम फोन नहीं कर सकती थी तो कम से कम मेरा ही फोन उठा लिया होता. मन को संतोष हो जाता.’’ अवधेश ने झल्ला कर कहा.
‘‘सौरी तो कह दिया, अब क्या मेरी जान ले कर संतोष होगा.’’ सुमन ने मुसकराते हुए कहा.
‘‘अच्छा, अब यह बताओ कि चलना कहां है?’’ अवधेश ने पूछा.
‘‘हम ने जहां चलने के लिए पहले से तय कर रखा है.’’ सुमन ने अवधेश की आंखों में आंखें डाल कर मुसकराते हुए कहा.
‘‘इस का मतलब आज पूरी तैयारी कर के आई हो. ठीक है, वहीं चलते हैं. आज का तुम्हारा पूरा दिन मेरे लिए है न?’’ अवधेश ने पूछा.
‘‘हां भई, अब चलो. वैसे भी देर हो गई है. और देर मत करो.’’ बेचैन सी होते हुए सुमन ने कहा.
‘‘ठीक है बाबा, चल रहा हूं.’’ कह कर अवधेश ने गाड़ी आगे बढ़ा दी.
बातें करते हुए दोनों 15-20 मिनट में निठारी स्थित ‘सूर्या गेस्टहाउस’ जा पहुंचे. अवधेश ने गेस्टहाउस में कमरा बुक कराया और सुमन के साथ कमरे में चला गया. अवधेश कमरे में पहुंचा ही था कि सुमन ने पर्स से मोबाइल निकाला और कोने में जा कर बात करने लगी. उसे फोन पर बात करते देख अवधेश ने कहा, ‘‘कहा तो था कि आज का पूरा दिन मेरे लिए है. यह बीच में कौन आ गया, फोन कर के किस से बात कर रही हो?’’
सुमन ने फोन काट कर कहा, ‘‘सौरी, कुछ जरूरी काम था, फोन कर के उसी के लिए कह रही थी. अब न किसी को फोन करूंगी, न किसी का फोन रिसीव करूंगी. चाहो तो इसे अपने पास रख लो.’’ सुमन ने अपना मोबाइल फोन अवधेश की ओर बढ़ाते हुए कहा.
‘‘इसे अपने पास ही रखो.’’ अवधेश ने कमरे में पडे़ बेड पर बैठ कर जूते उतारते हुए कहा.
जूते वगैरह उतार कर दोनों ने हाथमुंह धोए और बेड पर आ कर बैठे ही थे कि चायनाश्ता आ गया. चायनाश्ते का आर्डर अवधेश कमरा बुक कराते समय ही दे आया था. चायनाश्ता करने के बाद लड़का बरतन उठाने आया तो अवधेश ने खाने का आर्डर देते हुए कहा. ‘‘खाना 2 बजे ले आना. और हां, इस बीच बिलकुल डिस्टर्ब मत करना.’’
इस तरह एकांत में अवधेश सुमन से बहुत दिनों बाद मिला था, इसलिए वह उस के साथ का एक भी पल बेकार नहीं जाने देना चाहता था. उस ने अपने तो कपड़े उतारे ही, सुमन के भी कपड़े उतार कर उसे बांहों में भर लिया. अवधेश सुमन को पा कर दीनदुनिया भूलता, उस के पहले ही कमरे में होने वाली चहलपहल सुन कर वह एकदम से सुमन से अलग हो गया.
उस ने दरवाजे की ओर देखा तो उसे कमरे के अंदर 2 युवक और एक महिला दिखाई दी. उन में से एक युवक के हाथों में वीडियो कैमरा था. उन्हें देख कर अवधेश सन्न रह गया. वह समझ गया कि बंद कमरे में उस ने सुमन के साथ जो किया है, वह सब कैमरे में रिकौर्ड हो चुका है. झटके से उस ने खुद को चादर से ढका और गुस्से में बोला, ‘‘तुम लोग कौन हो और इस कमरे में यह क्या कर रहे हो?’’
तीनों खिलखिला कर हंसने लगे. अवधेश उन्हें हैरानी से ताक रहा था. सुमन उस के बगल से उठी और आराम से कपड़े पहन कर उन्हीं तीनों के बगल जा खड़ी हुई. उस ने भी हंसी में उन लोगों का साथ दिया तो अवधेश को समझते देर नहीं लगी कि यह सब सुमन का ही कियाधरा है. उस ने सुमन को घूरते हुए कहा, ‘‘तो यह सब तुम्हारी साजिश थी?’’
‘‘बड़ी जल्दी समझ गए.’’ सुमन ने कुटिल मुसकान बिखेरते हुए कहा.
अवधेश नादान नहीं था. उसे पता था कि यह सब क्यों किया गया है. इसलिए उन के कुछ कहने से पहले ही उस ने पूछा, ‘‘तुम लोग चाहते क्या हो?’’
‘‘पहले तो हम तुम्हें लूटना चाहते हैं.’’ कह कर उन लोगों ने अवधेश की पैंट से पर्स निकाल उस में रखे 12 हजार रुपए निकाल कर अपनी जेब में रख लिए. इस के बाद उस की कार की चाबी ले कर दोनों में से एक युवक ने कहा, ‘‘हम जो चाहते हैं, अब तुम वह सुनो. किसी को कुछ बताए बगैर तुम्हें हम लोगों को 4 लाख रुपए देने होंगे. अगर तुम ने पैसे नहीं दिए तो हम ने तुम्हारी सुमन के साथ जो वीडियो बनाई है, वह ‘यूट्यूब’ पर डाल देंगे. इस के बाद तुम्हारा यह खेल सारी दुनिया देखेगी.
‘‘यही नहीं, हम एक काम और करेंगे. इस में से कुछ फोटो बनवा कर तुम्हारी पत्नी को भी दे आएंगे. वह भी देख लेगी कि उस के पतिपरमेश्वर क्याक्या करते हैं. अगर तुम्हारा मन इतने से भी नहीं भरेगा तो इस फिल्म को टीवी पर चला कर सब को दिखा देंगे. तब तुम इस तरह बदनाम हो जाओगे कि किसी को मुंह दिखने लायक नहीं रहोगे. अब तुम जानो कि तुम्हें अपनी इज्जत प्यारी है या 4 लाख रुपए. तुम हमें पैसे दे दो, हम तुम्हें यह फिल्म वापस कर देंगे.’’
‘‘अगर तुम लोगों ने ऐसा किया तो मैं किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहूंगा.’’ अवधेश ने हाथ जोड़ कर कहा.
‘‘अगर तुम मुंह दिखाने लायक रहना चाहते हो तो 4 लाख रुपए दे दो.’’ उसी युवक ने कहा.
‘‘4 लाख रुपए… इतनी बड़ी रकम का इंतजाम मैं कहां से करूंगा?’’ अवधेश गिड़गिड़ाया.
‘‘बदनामी से बचना है, तो रुपयों का इंतजाम करना पड़ेगा.’’ इस बार सब ने एक साथ कहा.
अवधेश मिन्नतें करता रहा, लेकिन उन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ. उन में से एक ने अवधेश की चादर खींच कर कहा, ‘‘जब अय्याशी कर रहे थे तो तुम्हें पता नहीं था कि पैसे कहां से आएंगे. सारा मजा मुफ्त में ही लेना चाहते थे.’’
इस के बाद उसी युवक ने अवधेश के पास आ कर उस के गाल पर जोरदार थप्पड़ मार कर कहा, ‘‘एक बात का ध्यान रखना. अगर तुम पुलिस के पास गए तो तुम्हारी यह फिल्म सारी दुनिया देखेगी.’’
इस के बाद अवधेश को उसी तरह छोड़ कर वे चारों हंसते हुए कमरे से बाहर निकल गए. अवधेश की कार की चाबी भी वे साथ ले गए थे. गेस्टहाऊस की पार्किंग में खड़ी उस की कार को ले कर वे चले गए.
पूजा के नजदीक कंबल में लिपटे नवजात पर एक नजर डालते ही सुषमा खुशी से चहकी, “तेरा बेटा चांद जैसा है बेटी.”
“नजर लगाओगी क्या मम्मी अपने पोते को?” पास में खड़े जगबीर ने प्यार से अपनी सास को टोका.
“नहीं, मेरी नजर तो दुश्मन को भी नहीं लगती, यह तो मेरे घर का चिराग है.” सुषमा हंस कर बोली, “बताओ, क्या नाम रखोगे अपने लाल का?”
“मैं ने अक्षय नाम सोचा है मम्मी.” जगबीर ने प्यार भरी नजर से अपने बेटे की ओर देख कर पत्नी से पूछा, “क्यों, तुम्हें अक्षय नाम कैसा लग रहा है पूजा?”
“आप नाम रख रहे हैं तो अच्छा ही है.” पूजा मुसकरा कर बोली.
वहीं पर जगबीर की बड़ी साली गीता भी अपने 4 महीने के बेटे आयुष के साथ थी. वह पूजा की देखभाल के लिए आई थी. वह भी बोली, “अक्षय नाम तो बहुत अच्छा है.”
जगबीर कुछ कहता, तभी गार्ड ने वहां आ कर कहा, “आप लोग अब बाहर जाइए, मिलने का वक्त समाप्त हो गया है, चलिए बाहर…”
“अपना और मुन्ने का ध्यान रखना पूजा.” जगबीर ने कहा, “हम बाहर यहीं बरामदे में हैं. किसी चीज की जरूरत पड़े तो बुलवा लेना.”
“ठीक है.” पूजा ने धीरे से कहा.
पूजा की बहन गीता, मां सुषमा और पति जगबीर उस वार्ड से निकल कर बाहर बरामदे में आ गए. यहां पर अंदर वार्ड में अपने मरीज की तीमारदारी के लिए आए हुए घर वालों ने अपनीअपनी चादर दरी बिछा रखी थी. सुषमा और जगबीर ने एक खाली जगह पर चादर बिछा ली और बैठ गए.
“चाय लाऊं मम्मी?” जगबीर ने पूछा.
“चाय रहने दो बेटा, मन नहीं कर रहा.”
जगबीर, उस की सास और बड़ी साली गीता अस्पताल के बरामदे में ही लेट गए. इस दौरान उन के पास एक युवक आया था, जिस ने उन से मेलजोल बढ़ा लिया था. वह युवक सुबह भी वहीं था. गीता के 4 वर्षीय बेटे आयुष को वह बहुत दुलार कर रहा था. उसे वह खिलाता, इधरउधर घुमाता, फिर वहीं छोड़ जाता था. आयुष भी उस से काफी घुलमिल गया था. उस युवक ने गीता को मुंहबोली बहन बना लिया था. यानी उस युवक ने गीता और उस के बेटे का विश्वास जीत लिया था. गीता का भाई विजय भी अस्पताल पहुंचा तो उस युवक ने विजय से भी दोस्ती सी कर ली.
कुछ समय बाद जगबीर अपनी सास को छोडऩे के लिए अस्पताल से बाहर आया तो उस समय गीता अपने 4 वर्षीय बेटे आयुष को दूध पिलाने लगी. उसी समय गीता के मोाबइल पर छोटी बहन पूजा ने फोन किया. वह बोली, “दीदी, मुझे भूख लगी है, मुझे आ कर खाना खिला दो.”
उस समय गीता का भाई विजय वहीं था. गीता अपने बेटे को विजय के पास छोड़ कर पूजा को खाना खिलाने के लिए वार्ड में चली गई. तभी वह युवक भी विजय के पास पहुंचा. वह आयुष को खिलाने के बहाने से ले गया. विजय ने यही सोचा कि हर बार की तरह वह आयुष को थोड़ी देर में घुमाफिरा कर ले आएगा.
थोड़ी देर बाद वार्ड से गीता वापस आई तो उस ने आते ही विजय से आयुष के बारे में पूछा. कुछ देर तक जब वह युवक आयुष को ले कर नहीं लौटा तो दोनों भाईबहन ने उसे अस्पताल में इधरउधर खोजा लेकिन न तो आयुष दिखा और न ही वह युवक. इस के बाद उन्होंने पुलिस को बच्चा चोरी की सूचना दे दी.
पुलिस आ गई हरकत में
दिल्ली के थाना नार्थ रोहिणी के एसएचओ भूपेश कुमार को कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि अंबेडकर अस्पताल से एक बच्चे को चुरा लिया गया है. अस्पताल से बच्चा चोरी की खबर सुनते ही एसएचओ भूपेश कुमार तुरंत रजिस्टर में अपनी रवानगी दर्ज करा दी और अपनी टीम के साथ अंबेडकर अस्पताल पहुंच गए.
6 फरवरी, 2023 और दिन सोमवार था. भूपेश कुमार सोमवार को अपने लिए शुभ मानते थे. उन्हें पूरा विश्वास था कि वह चोरी हुए बच्चे को अवश्य ही तलाश कर लेंगे. वह चोरी हुए बच्चे की मां गीता के पास पंहुचे. गीता अभी भी रो रही थी. जगबीर बड़ी साली को दिलासा दे रहा था. एसएचओ भूपेश कुमार ने उस के चेहरे पर नजरें डाल कर सहानुभूति से पूछा, “क्या तुम्हारा ही बच्चा चोरी किया गया है.”
“जी,” गीता ने सिर हिलाया.
“तुम कहां रहते हो?”
“जी, हम भलस्वा जेजे कालोनी से आए हैं. यह मेरी बड़ी साली गीता है. इन्हीं के 4 वर्षीय बेटे आयुष को चुरा लिया है. यह वार्ड में भरती बेटी पत्नी की देखरेख के लिए आई थीं.”
“तुम्हारा नाम क्या है?”
“जी जगबीर.” जगबीर ने बताया, “साहब, आप देख लीजिए इन की हालत, दोपहर से रो रही हैं.”
“देखो जगबीर, मैं तुम्हारा दुख समझ सकता हूं. मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूं कि इन के बच्चे को सकुशल वापस ले कर आऊंगा और चोर को जेल में डलवा दूंगा. तुम मुझ पर विश्वास करो. तुम अपने घर का पता और मोबाइल नंबर मुझे नोट करवा दो.”
जगबीर ने अपना घर का एड्रैस और मोबाइल नंबर एसएचओ भूपेश की लिखवा दिया. एसएचओ भूपेश कुमार जगबीर और गीता को ले कर थाने लौट आए. उन्होंने गीता को वादी बना कर उस के बच्चे के चोरी हो जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली.
जगबीर के जाने के बाद एसएचओ भूपेश कुमार ने इस बच्चा चोरी की घटना की जानकारी रोहिणी जिले के डीसीपी को दे कर उन से राय मांगी. डीसीपी अमृता गोगुलोथ ने एसएचओ के निर्देशन में एक टीम का गठन कर दिया, जिस में एसआई पवन, हैडकांस्टेबल अमित, योगेंद्र और सोनू को शामिल किया गया. उन्होंने एसएचओ भूपेश कुमार को अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए.
एसएचओ भूपेश कुमार ने अपनी टीम के साथ अंबेडकर अस्पताल जा कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी. अस्पताल के मेनगेट पर भी एक कैमरा लगा हुआ था, उस की फुटेज निकलवा कर देखी गई. दोपहर 3-सवा 3 बजे के आसपास पुलिस टीम को उस फुटेज में 2 महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में नजर आए. उन में से एक महिला के पास बच्चा दिखाई दे रहा था. बच्चे को उस महिला ने अपनी गोद में बैठा रखा था.
ईरिक्शा से दिखी उम्मीद की किरण
दोनों महिलाएं सडक़ पर एक बैटरी रिक्शा में बैठती नजर आईं. उस बैटरी रिक्शा पर कोई नंबर नहीं था. उस पर ‘ठुकराल’लिखा था. पुलिस टीम ने बैटरी रिक्शा के रंग और ‘लोगो’ को अपनी जांच के लिए नोट कर लिया. पुलिस जानती थी, दिल्ली में लाखों बैटरी रिक्शा चल रहे थे. इसी रोहिणी क्षेत्र में भी ऐसे हजारों रिक्शा हो सकते थे, इन में से वह संदिग्ध बैटरी रिक्शा तलाश करना आसान काम नहीं था, लेकिन पुलिस टीम उस रिक्शे की तलाश में जी जान से लगी रही.
अंबेडकर अस्पताल के सामने पचासों रिक्शा सवारी उतारते और चढ़ाते थे, वहां पर खास नजर रखी गई. एसएचओ भूपेश कुमार को विश्वास था कि वह बैटरी रिक्शा उसी इलाके में चलता है, वह उस अस्पताल के सामने फिर आ सकता है. अंबेडकर अस्पताल के सामने हैडकांस्टेबल अमित और सोनू की ड्यूटी लगाई गई. एसआई पवन अपने साथ हैडकांस्टेबल योगेंद्र को ले कर रोहिणी के मेन चौराहों, बस स्टैंड और सडक़ों पर उस बैटरी रिक्शे की तलाश कर रहे थे. चौराहों पर बैटरी रिक्शा की बहुत अधिक संख्या रहती है, वहां ज्यादा नजर रखी गई.
4 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम को सफलता मिल गई. वह बैटरी रिक्शा जो पुलिस की नजर में संदिग्ध था, पकड़ में आ गया. उस रिक्शे का चालक 25 वर्षीय सुनील कुमार था. उसे पकड़ कर उस के बैटरी रिक्शा सहित थाने में लाया गया. सुनील काफी डरा हुआ था. वह बारबार पूछ रहा था, “मैं ने किया क्या है साहब, मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है?”
एसएचओ भूपेश कुमार ने उसे कुरसी पर बिठा कर उस की आंखों में झांकते हुए पूछा, “तुम ने 6 फरवरी की दोपहर 3 बजे के आसपास अपने रिक्शे में 2 महिलाओं को बिठाया था. उन की गोद में एक बच्चा था.”
“साहब, मेरा काम ही सवारी ढोना है. दिन भर में कितनी ही महिलाएं मेरे रिक्शे में बैठतीउतरती रहती हैं. उन के पास बच्चे भी होते हैं.”
“मैं 6 फरवरी की बात कर रहा हूं. दिमाग पर जोर डालो और बताओ वे दोनों महिलाएं अस्पताल के पास से तुम्हारे रिक्शे में बैठने के बाद कहां उतरी थीं?”
सुनील सोच में पड़ गया. थोड़ी ही देर में वह उतावले स्वर में बोला, “उन में से एक महिला की गोद में बच्चा था साहब… आप उन्हीं के विषय में तो नहीं पूछ रहे हैं?”
“मैं उन्हीं महिलाओं के विषय में पूछ रहा हूं. वह 2 महिलाएं थीं.”
“हां साहब, वह 2 थीं. उन्होंने अस्पताल के सामने से मेरा रिक्शा सिर्फ अपने लिए बुक किया था. मुझे इसलिए याद है कि उन्होंने मेरा 100 रुपए किराया औनलाइन पेमेंट के जरिए दिया था. मैं ने उन्हें सैक्टर-18 रोहिणी में उतारा था.”
“ओह! फिर तो तुम्हारे मोबाइल में उस महिला का मोबाइल नंबर आ गया होगा, जरा देखो तो?” भूपेश कुमार उत्साह में भर कर बोले.
औनलाइन पेमेंट से पकड़े गए बच्चा चोर
सुनील ने किराए का औनलाइन पेमेंट करने वाली महिला के मोबाइल नंबर को ढूंढ कर एसएचओ साहब को नोट करवा दिया. एसएचओ भूपेश कुमार ने वह नंबर एक कागज पर नोट कर लिया.
“वह बच्चा अंबेडकर अस्पताल से चुराया गया है. तुम ने उन महिलाओं का इस काम में साथ दिया, इसलिए तुम्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.” भूपेश कुमार ने रिक्शा चालक सुनील से कहा तो वह रोने लगा.
एसएचओ भूपेश कुमार ने एसआई पवन को उस महिला से बात करने के लिए कहा. पवन ने उस रिक्शे वाले से प्राप्त मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल से मिलाया तो दूसरी और घंटी बजने के बाद काल रिसीव कर के पूछा गया, “आप कौन हैं और किस से मिलना है?” आवाज किसी महिला की थी.
“जी, मैं रोहिणी पोस्ट औफिस से डाकिया दुलीचंद बोल रहा हूं. आप की एक रजिस्ट्री आई है, उस पर पता ठीक से नहीं लिखा गया है, आप अपना पता नोट करवा दें, जिस से मैं वह रजिस्ट्री सही जगह पर पहुंचा सकूं.” दूसरी ओर से बात करने वाली महिला ने अपना नाम रीना बताया, उस ने अपने घर का पता भी नोट करवा दिया. एसआई पवन मुसकराए. उन के द्वारा फेंका गया तीर सही निशाने पर जा कर लगा था.
पुलिस टीम ने एसआई पवन के नेतृत्व में उसी वक्त रीना के घर रेड डाली. इस टीम में 2 महिला कांस्टेबल भी शामिल की गई थीं.
साढ़े 3 लाख रुपए में चुराया था बच्चा
दरवाजा खोलने वाली महिला स्वयं रीना थी. पुलिस को देख कर वह डर कर अंदर की तरफ भागी. महिला कांस्टेबल ने अंदर प्रवेश कर के उसे पकड़ लिया. उसी कमरे में 2 महिलाएं और बैठी थीं. उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया. पुलिस को देख कर तीनों के चेहरों के रंग उड़ गए थे. कमरे में चोरी हुआ आयुष सो रहा था. उसे हैडकांस्टेबल योगेंद्र ने अपने कब्जे में ले लिया.
पता चला कि बच्चा आलोक ने अस्पताल से चुरा कर इन महिलाओं को दिया था. पुलिस ने सीमा की निशानदेही पर आलोक को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम बच्चा चोरों को ले कर थाने में आ गई. उन से वहां पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसे सुन कर पुलिस दंग रह गई. अंबेडकर अस्पताल से आयुष की चोरी करने वाली सीमा और रानी थीं. रीना, रानी की बहन थी. आयुष को रीना की बेटे की चाह वाली सनक के कारण चुराया गया था.
रीना को शादी के बाद 3 बेटियां पैदा हुई थीं. वह बेटे की कामना में तड़प रही थी, चौथी बार गर्भधारण करने में उस को फिर से बेटी पैदा न हो जाए, रीना इस बात से डर रही थी. वह फिर से गर्भाधारण नहीं करना चाहती थी. उस ने बेटे के लिए एक रास्ता खोज निकाला. रीना ने अपनी बहन को साढ़े 3 लाख रुपए दे कर एक बच्चा कहीं से खरीद कर या चोरी कर के लाने को कहा.
रीना की बहन ने अपनी पक्की सहेली सीमा को अपनी बहन की इच्छा बता कर रुपयों का लालच दिया तो उस ने रानी का साथ देने के लिए हां कर दी. फिर इन दोनों ने अपने जानकार आलोक से संपर्क किया. उस से लडक़ा उपलब्ध कराने का साढ़े 3 लाख रुपए में सौदा हुआ था. तब आलोक ने ही गीता के बेटे आयुष को गायब कर सीमा के हवाले कर दिया था.
एसएचओ भूपेश कुमार ने जगबीर और गीता को फोन कर के थाने बुला लिया और उस के बेटे को उस के हवाले कर दिया. यह जानकारी भूपेश कुमार ने डीसीपी को भी दे दी. उन्होंने 5 दिन में गीता के 4 वर्षीय बेटे आयुष को सकुशल ढूंढ निकालने के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी.
आयुष की चोरी में शामिल आलोक, रीना, सीमा और रानी को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. कोख से जनी एक बेटी भी बेटे के समान होती है यदि रीना इस बात को समझती तो वह बेटे की चाह वाला गुनाह नहीं करती.
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. तथ्यों का नाट्य रूपांतरण है.
आखिर मेरी जिंदगी में वह दिन भी आ गया, जिस की तमन्ना हर लड़की के दिल में अंगड़ाइयां लेती रहती हैं. मगर मैं उस दिन के हर सपने से पहले ही बेहिस हो चुकी थी. मेरे बेजान से जिस्म को एक मूरत की तरह सजा कर सुलतान अहमद के पहलू में ला बैठाया गया. इस से पहले अम्मी की बात मेरे दिल में फांस की तरह गड़ गई. उन्होंने कहा था कि मैं हमेशा अपने शौहर की वफादार बन कर रहूं.
सुलतान अहमद का घराना पौश कालोनी ‘सोसाइटी’ के एक बड़े से बंगले में रहता था. सुहाग का कमरा बड़ी खूबसूरती से सजाया गया था. उसी सजे हुए कमरे में उस शख्स का इंतजार कर रही थी, जिसे मेरा मालिक बना दिया गया था. दिल की धड़कनों में कोई सनसनी नहीं थी. फिर भी जैसे ही दरवाजे पर आहट हुई, मेरे अंदर जमी बर्फ पिघलने लगी. एक नई भावना अंगड़ाई ले कर जागने लगी, जो शायद निकाह के 2 बोलों का असर था.
वह मेरे सामने बैठते हुए बोले, ‘‘क्या आप यकीन करेंगी कि मैं ने आप की तसवीर भी नहीं देखी है. यह सब मेरी बहनों की शरारत है. वे मुझे सरप्राइज देना चाहती थीं. उन का कहना था कि आप ख्वाबों की शहजादियों से भी ज्यादा हसीन हैं और यह मेरी खुशकिस्मती है कि आप मेरा नसीब हैं,’’ यह कहतेकहते वह मेरे करीब झुक आए, ‘‘क्यों न हम तसदीक कर लें. इसी बहाने मुंह दिखाई भी हो जाएगी.’’
उन्होंने अचानक घूंघट उलट दिया. मैं उन का चेहरा न देख सकी, मगर वह एक झटके से मुझ से दूर हो गए. थोड़ी देर तक वह बेचैनी से कमरे में टहलते रहे. फिर सर्द सी आवाज में बोले, ‘‘आप चाहें तो आराम फरमाएं.’’ यह कह कर उन्होंने तकिया उठाया और करीब पड़े सोफे पर लेट गए.
मैं डे्रसिंग टेबल के आईने में जेवर उतारते हुए खुद को देख रही थी कि आखिर कहां कमी रह गई थी, जो वह अचानक यों मुझ से बेजार हो गए. जब मैं लिबास बदल कर पास आई तो वह लेटे थे. शायद सो गए थे. मगर मुझे अभी सारी रात अपनी बदनसीबी का मातम करना था.
उस दिन के बाद मैं ने कभी सुलतान अहमद के रवैये में अपने लिए मोहब्बत महसूस नहीं की. उन्होंने मेरे वे सभी हक अदा किए, जो एक पति पर लाजिम हो सकते हैं, सिवाय उस चाहत के, बीवी अपने पति से जिस की तलबगार होती है. मैं शायद सारी उम्र इस बात से बेखबर रहती कि सुलतान अहमद के इस रवैये की वजह क्या है, अगर उन को हार्टअटैक न होता.
यह हमारी शादी की 22वीं सालगिरह थी. मेहमानों के रुखसत होने के बाद अचानक उन्होंने सीने में तकलीफ की शिकायत की और फिर देखते ही देखते उन की हालत बिगड़ती चली गई. उन को फौरी तौर पर अस्पताल ले जाया गया. वह दरम्याने दर्जे का हार्टअटैक था. तीसरे दिन डाक्टरों ने उन की हालत खतरे से बाहर करार दे कर उन्हें एक प्राइवेट कमरे में शिफ्ट कर दिया. इन 3 दिनों में मेरी हालत दीवानी जैसी हो गई थी. मैं हर लमहे उन के बेड से लगी रहती थी. इस सारे वक्त एक लमहे के लिए सो न सकी थी.
रात के किसी पहर उन्होंने पानी मांगा. मैं ने जल्दी से पानी गिलास में निकाल कर उन्हें दिया. उन्होंने पानी पी कर गिलास मुझे थमाया और बड़ी कमजोर सी आवाज में बोले, ‘‘गुल, मैं तुम से बहुत शर्मिंदा हूं.’’
‘‘यह आप क्या कह रहे हैं?’’ मैं ने उन के सीने पर हौले से हाथ रखा, ‘‘यह सब मेरा फर्ज है. आप की खिदमत तो मेरे लिए इबादत का दर्जा रखती है.’’ मेरा लहजा शिकायती हो गया.
‘‘मैं जानता हूं,’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए तो शर्मिंदा हूं. सारी उम्र तुम्हें सच्ची खुशी न दे सका. मेरी बात सुनो. कुछ कहो मत. यह हकीकत है कि मैं ने सारी उम्र तुम्हें सिवाय बेरुखी के और कुछ नहीं दिया, मगर मैं मजबूर था. जब से तुम्हें देखा, मैं एक आग में जल रहा था, जो मुझे अंदर ही अंदर भस्म किए जा रही थी.’’
कमजोर आवाज में बोलतेबोलते उन का लहजा जज्बाती हो गया, मगर उन्होंने जो कहा, उसे सुन कर मेरा वजूद जैसे भूडोल के घेरे में आ गया, ‘‘तुम्हें वह रात याद होगी, जब तुम भयभीत और उजड़ीउजड़ी सी दौड़ रही थीं और साहिली सड़़क पर एक गाड़ी के नीचे आतेआते बची थीं? फिर उस गाड़ी वाले ने तुम्हें तुम्हारे घर तक पहुंचाया था.’’
‘‘मगर… मगर आप को यह सब कैसे पता चला?’’
‘‘इसलिए कि वह शख्स मैं ही था,’’ उन्होंने ठहरेठहरे लहजे में कहा, ‘‘जब मैं ने तुम्हें अपनी दुलहन के रूप में देखा तो मत पूछो, मुझ पर क्या गुजरी थी. वह खयाल बारबार मुझे किसी नाग की तरह डसने लगा था कि मेरी बीवी शादी से पहले किसी दूसरे मर्द से मोहब्बत करती थी. क्यों, मैं ठीक कह रहा हूं न?’’ उन्होंने मेरी आंखों में झांका और मेरी निगाहें झुक गईं.
उन्होंने बात जारी रखी, ‘‘मगर मैं खुद को तसल्ली दे लिया करता था कि तुम ने उस का असली नफरत भरा रूप देख कर उसे अपने दिल से निकाल दिया होगा. फिर भी अपने दिल को न समझा सका. मैं तुम से मोहब्बत न कर सका.’’
बोलतेबोलते थक कर वह चुप हो गए. फिर शायद सो गए, मगर मुझे तकलीफों के एक नए भंवर में डाल दिया. उन्होंने मुझे वह सब याद दिला दिया, जो मैं भूल जाना चाहती थी. बेशक वह मेरे सब से बड़े मोहसिन थे. पहले उन्होंने मुझे उस रात घर पहुंचा कर रुसवाई से बचाया, फिर मुझ से शादी कर के मुझे इज्जत बख्शी. फिर भी वह सब ख्वाबख्वाब सा था.
समस्तीपुर जिले में विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव में मनोज झा के परिवार में थोड़ी चहलपहल थी. कई दिनों बाद परिवार में खुशी का माहौल बना था. क्योंकि मनोज झा की 2 महीने पहले ब्याही गई बेटी निभा अपने पति आशीष के साथ मायके आई थी.
उन के लिए साधारण दिनों से अच्छा अलग खाना पकाया जाना था. शाम होने से पहले मनोज झा मछली ले कर आए थे. मछली देख कर उन की पत्नी सुंदरमणी देवी तुनकती हुई बोली, ‘‘ई मछली पकतई कैसे?’’
‘‘काहे की भेलई?’’ मनोज झा ने आश्चर्य से पूछा.
‘‘की भेलई! गैस सिलेंडर ले गेलई हरामजादा!’’ सुंदरमणी बोली.
‘‘के ले गेलई, अहां के बुझौव्वल काहे बुझाव छियय हो सत्यम के माई.’’ मनोज बोले.
‘‘अरे मनोज, हम बताव छियय. सहुकरवा के दूगो आदमी आइल छियय. खूब गोस्सा में गारीगलौज कैलकय. हम केतनो समझैलियय, लेकिन नय मानलौ औ सिलेंडर उठा के लो गेलौ.’’ मनोज झा की विधवा मां सीता देवी दुखी मन से बोलीं.
‘‘ओक्कर ई मजाल, किश्त के सूद लेवे के बाद ई हरकत कईलकय. अच्छा, कल्हे जा के ओकरा से फरिया लेव. लकड़ी पर पकावे के इंतजाम कअर्.’’ सुंदरमणी की ओर मुंह कर मनोज बोले.
अपने पिता, मां और बाबूजी की बातें निभा भी सुन रही थी. वह जानती थी कि उस के पिता पिछले 5 साल से कर्ज में डूबे हैं. कर्ज की किश्तें नहीं चुकाने के चलते घर की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ी हुई है. उन्होंने बड़ी दीदी किरण की शादी में जो कर्ज लिया था, वह अभी तक नहीं चुक पाया था. वह उदास मन से मछली का थैला ले कर आंगन में धोने चली गई.
निभा के दिमाग में अचानक किरण की शादी का वह दृश्य घूम गया. बारात आने वाली थी. सब कुछ ठीक से चल रहा था, लेकिन मनोज झा एक कोने में उदास बैठे थे. उन के सामने गांव का एक आदमी भी बैठा था. वह एकदम से झकाझक कुरता पायजामे में दबंग की तरह दिख रहा था.
उस ने पिता मनोज का हाथ पकड़ रखा था. निभा उन के लिए एक गिलास पानी और प्लेट में नाश्ता ले कर गई थी. दरअसल, वह संभ्रांत व्यक्ति चौधरी था. गांव का ही था और गांव में किसी की भी मदद के लिए तत्पर रहता था. राजनीति करता था. किसानों और छोटेछोटे काम करने वालों के लिए जरूरी पूंजी का कर्ज देता था.
निभा ने उसे बोलते हुए सुना, ‘‘देख मनोज, तेरा दुख मुझ से छिपा नहीं है. बाबूजी के कर्ज का तू मेरा कर्जदार है, वह आज नहीं तो कल चुका ही देगा. लेकिन शादीब्याह के मौके पर तुम्हें अकेला कैसे छोड़ सकता हूं….अरे मेरा भी फर्ज है कि नहीं. गांव की बेटी है. अच्छे से शादी संपन्न हो जानी चाहिए. बराती के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. बाजाबत्ती के लिए हम ने इंतजाम कर दिया है. गांव वालों को भी लगना चाहिए कि ब्राह्मण परिवार की शादी है.’’
‘‘बाबूजी, ई नाश्ता और पानी,’’ निभा बोली.
‘‘हांहां, लाओ बेटी.’’ चौधरी हाथ बढ़ा कर निभा के हाथ से प्लेट लेते हुए बोला, ‘‘पानी यहीं नीचे रख दे. और तू जा! मम्मी दादी की मदद कर.’’
‘‘अरे निभा इतना धीमेधीमे क्यों साफ कर रही है, जरा तेजी से हाथ चला. अंधेरा होने से पहले मछली तल लेना है. लाइट भी कट गई है.’’ मम्मी की आवाज सुन कर पुरानी यादों में खोई निभा हड़बड़ाहट में बोली, ‘‘हां मम्मी, अभी करती हूं.’’
‘‘क्या हुआ बेटी, लगता है तू कहीं खोई हुई थी,’’ मां सुंदरमणी बोली.
‘‘हां मम्मी, चौधरी का आदमी किस्त लेने आया था न?’’ निभा ने सवाल किया.
‘‘अरे बेटी तू क्यों इन बातों को याद करती हो… तू और दामादजी तो 1-2 दिन की हमारे मेहमान हो. अपने परिवार के बारे सोचो.’’ मां ने समझाया.
‘‘नहीं मां, बताओ न दीदी की शादी का कर्ज ही अभी तक चला आ रहा है न?’’ निभा ने जानने की जिद की.
‘‘क्या करोगी जान कर, वह एक कर्ज थोड़े है. कर्ज पर कर्ज लद चुका है. कोरोना में काम खत्म हो गया तो कर्ज और बढ़ गया. अब तो क्या बताऊं…’’ मां मायूस हो गई और आंचल के पल्लू से नम हो चुकी आंखें पोछती हुई चली गई.
आर्थिक तंगी से जूझते हुए एक परिवार की यह बात 5 जून, 2022 की है. उस परिवार के मुखिया 45 वर्षीय मनोज झा थे, लेकिन परिवार की सब से बड़ी सदस्या 66 वर्षीया सीता देवी थीं. उन के पति की साल भर पहले आकस्मिक मौत हो गई थी. बताते हैं कि वह भी कर्ज में डूबे थे और उन्होंने आत्महत्या कर ली थी.
परिवार के दूसरे सदस्यों में मनोज झा की 42 वर्षीया पत्नी सुंदरमणी के अलावा 2 बेटे सत्यम (8) और शिवम (7) थे. मनोज की दोनों बेटियों किरण और निभा की शादी हो चुकी थी और वे अपनीअपनी ससुराल में रह रही थीं. हालांकि दोनों बेटियां अपने मायके का हालसमाचार लेती रहती थीं और बीचबीच में उन से मिलने आतीजाती रहती थी.
इसी सिलसिले में निभा अपने पति के साथ मायके आई थी. उस के आने की सूचना मां ने फोन पर पति को देते हुए चावल और आटा लाने को भी कहा था. यह सब निभा ने भी सुन लिया था. मायके में अपने मातापिता, दादी, छोटेछोटे भाइयों की हालत देख कर उसे बहुत दुख हुआ था.
अपने घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद मनोज झा अपने दामाद की खातिरदारी में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते थे. उन को स्पैशल खाना खिलाने के लिए मछली ले कर आए थे. घर के आंगन में मछली और चावल पकते हुए रात के करीब 9 बज गए थे. सीता देवी और सुंदरमणी को छोड़ कर सभी ने मछली भात खाया था. शिवम और सत्यम के लिए उस दिन का बेहद ही मजेदार खाना था, लेकिन रात को लालटेन की रोशनी में मछली खाने में उसे काफी समय लग गया था.
रात के साढ़े 10 बज चुके थे. छोटे से घर में सभी के लिए सोने का इंतजाम भी करना था. उस काम में निभा ने अपनी मां की मदद की. उस दिन गरमी अधिक थी. सोने के इंतजाम के तौर पर मनोज झा ने अपने छोटे बेटे को ले कर गेट पर अपना बिस्तर लगा लिया, जबकि सासबहू और सत्यम एक कमरे में चले गए. निभा ने अपने पति के साथ उस के ठीक बगल के कमरे में अपना बिछावन लगा ली.
अगले दिन निभा की नींद शोरगुल के साथ टूटी. सूरज निकल चुका था और बाहर गेट पर कई लोग उस के पापा को पुकार रहे थे. उन में एक आवाज उस के चचेरे भाई की भी थी. उस ने तुरंत अपने पति को जगाया और कमरे से बाहर आई. बाहर आते ही उस की नजर बगल के कमरे में खुले दरवाजे पर गई. उस के बाहर ही कुछ लोग खड़े थे. दरवाजे से उस के पिता, मां और दादी फंदे से झूलते दिख रहे थे. उन के बाद पीछे की ओर उस के दोनों भाई भी फंदे में लटके थे.
इस दृश्य को देख कर निभा वहीं धड़ाम से गिर पड़ी. उसे पति ने किसी तरह संभाला. उस समय सुबह के करीब 6 बज चुके थे. उस दृश्य को देख कर लोग तरहतरह की बातें करने लगे. किसी ने कहा उन्हें मार कर फांसी पर लटका दिया गया है. तो कोई कहने लगा मनोज ने सभी को जहर दे कर मार डाला, फिर उन्हें फांसी पर लटका दिया होगा.
इस घटना ने दिल्ली में बुराड़ी की सामूहिक आत्महत्या की घटना की याद ताजा कर दी. घर और गांव में कोहराम मच गया. एक परिवार के सामूहिक मौत की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव से हो कर जिला मुख्यालय तक जा पहुंची.
घटना की सूचना पा कर दलसिंह सराय के एसडीपीओ दिनेश पांडेय समेत विद्यापति नगर थाने की पुलिस पूरे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई. इसी बीच मनोज झा की बड़ी बेटी किरण और परिवार के दूसरे सदस्यों को इस की सूचना मिल गई. वे लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए.
राजधानी पटना से फोरैंसिक विभाग की 5 सदस्यीय टीम भी पहुंच गई. सभी ने घटनास्थल का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने शवों को फांसी के फंदे से उतार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. इसी के साथ मनोज झा के घर को जांच के लिए सील कर दिया गया.
घटना के बाद से मऊ धनेशपुर दक्षिण गांव में मीडिया, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं समेत गैर राजनीतिक संस्थाओं के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो कई दिनों तक जारी रहा. मनोज झा के परिजनों से उस रोज की पारिवारिक गतिविधियों के बारे में जुटाई गई जानकारी के मुताबिक सीता देवी ने एक दिन पहले ही अपनी बेटी यानी मनोज की बहन रीना झा से बात की थी. उन्होंने उस से अपने घर की माली हालत का दुख सुनाया था.
यहां तक कहा था कि सूदखोर घर का गैस सिलेंडर तक ले जा चुके हैं. गांव में रहने की इच्छा अब नहीं होती है. हर दूसरे दिन साहूकार का आदमी कर्ज की किश्त मांगने आ धमकता है. उसी दिन उन की बात पोती किरण से भी उस की ससुराल में हुई थी. गांव में सीता देवी सहायता समूह का संचालन करती थी. वह ‘जीविका दीदी’ का भी काम संभालती थी. जबकि मनोज खैनी की दुकान चला कर परिवार का पेट भरता था.
मनोज झा की एकलौती बहन रीना ने भी पुलिस को बताया कि उस के भाई मनोज ने लोन पर गाड़ी ले कर काम शुरू किया था, लेकिन लोगों ने उस गाड़ी को भी सही से चलने नहीं दिया. फिर उस ने गांव में ही छोटी सी खैनी की दुकान खोली थी. वह भी गांव के दबंगों ने बंद करवा दी थी. दबंगों द्वारा भतीजे को मारने की धमकी दी जाती थी. भाई ने अपनी बड़ी बेटी किरण कुमारी की शादी के लिए गांव के साहूकार से 3 लाख रुपए कर्ज लिया था. उस की शादी 28 जून, 2017 को धूमधाम से हुई थी.
साहूकार 5 वर्ष पहले लिए गए 3 लाख रुपए कर्ज का सूद सहित 17 लाख रुपए मांग रहा था, जिस से वह परेशान था. उस की किश्त चुकाता था, जिसे वह किश्त को सूद के रूप में रख लेता था और उस का कर्ज बढ़ता ही जा रहा था. किरण के पति गोविंद झा ने बताया कि साहूकार ने कई किश्तों में 3 लाख रुपए का कर्ज दिया था, जिस में कुछ पैसा उन के ससुर ने साहूकार को कई किश्तों में लौटाया भी था. इस की जानकारी डायरी में लिखी मिली है.
इस मामले के तूल पकड़ने पर घटना के दूसरे दिन राजग सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद नित्यानंद राय पहुंचे. मृतक मनोज झा की बेटियों से मिले. उन्होंने उन से गुहार लगाई कि कर्ज देने वालों ने उन के जमीन के कागज ले लिए हैं. और अब उन्हें भी अपनी जान का खतरा लग रहा है.
मनोज झा की बेटी किरण ने बताया कि साहूकार के आतंक के चलते उस के दादा रतिकांत झा ने भी मौत को गले लगा लिया था. उन की मृत्यु 16 अगस्त, 2021 को हुई थी. लेकिन उस वक्त गांव वालों ने मामला सलटाने की बात कह कर चुप करा दिया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन की मौत का कारण नहीं मालूम हो पाया था. सभी का मऊ गांव में ही प्रशासन की देखरेख में गंगा की सहायक नदी वाया के तट अखाड़ा घाट पर दाह संस्कार करवा दिया गया. इस मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों की मौजूदगी में सभी शवों की मुखाग्नि मनोज झा के छोटे दामाद पटना जिले के खुसरूपुर निवासी आशीष मिश्रा ने दी. इस मौके पर अंचलाधिकारी अजय कुमार व थानाप्रभारी प्रसुंजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
इस मामले को ले कर किरण ने विद्यापतिनगर थाने में एक रिपोर्ट लिखवाई, जिस में गांव के श्रवण झा, उस के बेटे मुकुंद कुमार झा और अर्जुन सिंह के बेटे बच्चा सिंह पर कर्ज का रुपया वापस करने के लिए हमेशा प्रताडि़त करने और घर में घुस कर हत्या करने का आरोप लगाया.
वहीं घटना के विभिन्न पहलुओं पर नजर रखते हुए पुलिस जांच में जुट गई थी. कथा लिखे जाने तक घटना में आरोपी बनाए गए श्रवण झा और उस के बेटे मुकुंद कुमार झा ने दलसिंहसराय कोर्ट में 14 जून को आत्मसमर्पण कर दिया था. जबकि बच्चा सिंह फरार था. थानाप्रभारी प्रसुंजय कुमार ने कहा कि पुलिस आगे की काररवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर करेगी. उन्होंने मनोज झा के खानदान में बची बेटियों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया.