अमर पुरी ने जीरो पावर वाला बल्ब भी बुझा दिया और महिला के जिस्म को आगोश में भर कर एक ओर लुढ़क गया.
अमर पुरी ने सोचा था होश में आने के बाद वह महिला यदि जान जाएगी कि उस का रेप किया गया है तो अपनी बदनामी के डर से वह चुप्पी साध लेगी, लेकिन यह अमर पुरी की भूल थी. उस महिला ने होश में आने के बाद यह अहसास होते ही कि उस की अस्मत से बाबा ने खिलवाड़ किया है, शोर मचा दिया.
अमर पुरी कुछ करने की स्थिति में आता, उस से पहले ही वह महिला उस के कमरे से निकल कर बाहर आ गई और रोतीकलपती हुई उस क्षेत्र के थाने में पहुंच गई.
उस ने बाबा अमर पुरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा कर अपनी रिपोर्ट दर्ज करा दी तो उसी रात अमर पुरी को गिरफ्तार कर के थाने में लाया गया और हवालात में बंद कर दिया गया.
जगह तो बदल ली लेकिन सोच नहीं
महिला के बयान ले कर उस की जांच शुरू की जाती, उस से पहले ही इस मामले ने विचित्र मोड़ ले लिया. बाबा अमर पुरी के इशारे पर उस महिला को पहले काफी डरायाधमकाया गया. वह नहीं डरी तो उसे रुपयों का प्रलोभन दिया गया.
वह अपने पति से परेशान थी ही, मोटी रकम ले कर अपनी रिपोर्ट वापस लेने पर राजी हो गई. बाबा दिन निकलने से पहले ही हवालात से बाहर आ गया. यह घटना वर्ष 2017 में घटित हुई थी.
इस घटना से अमर पुरी को बदनामी झेलनी पड़ी, इसलिए उस ने वह कमरा छोड़ दिया और टोहाना (फतेहाबाद) में ही दूसरे स्थान पर एक कमरा किराए पर ले कर अपनी तंत्रमंत्र और ज्योतिष की दुकान फिर से शुरू कर दी. उस की गांठ में पैसा था ही, इसी पैसों से अमर पुरी ने अपनी तंत्रमंत्र और ज्योतिष विद्या का धुंआधार प्रचार करवाया.
अपनी पुरानी शिष्य मंडली को भी अपने तथाकथित ज्योतिष ज्ञान का बखान करने के लिए मैदान में उतार दिया. जल्दी ही इस नई जगह पर भी अपनी समस्याओं, दुखदर्द का समाधान करवाने वालों की भीड़ लग गई. यहां अमर पुरी ने खुद को सिद्ध महंत अमर पुरी नागा साधु के रूप में खुद का परिचय करवाया.
तंत्रमंत्र की आडंबर भरी यह दुकान ऐसी चली कि अमर पुरी के हजारों लोग शिष्य बन गए. टोहाना ही नहीं देश के अन्य शहरों में भी उस के भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी.
तंत्रमंत्र के साथसाथ अमर पुरी ने प्रवचन देने का कार्य भी शुरू कर दिया. उस ने बाजार से धर्मग्रंथ खरीदे और उन का चिंतनमनन कर के थोड़ाबहुत ज्ञान प्राप्त कर लिया था. अब प्रवचन के लिए उस के बुलावे भी आने लगे.
पूरे टोहाना में वह सिद्ध अमर पुरी नागा साधु के रूप में प्रसिद्ध हो गया. उस ने दोनों हाथों से नोट बटोरे, इन से टोहाना में एक प्लौट भाटिया नगर में खरीद लिया और उस पर श्री बाबा बालकनाथ नाम से भव्य मंदिर का निर्माण करवा लिया. यह मंदिर वार्ड नंबर-19 में था.
अमर पुरी ने मंदिर के गर्भगृह में अपनी तंत्रमंत्र और ज्योतिष साधना की दुकान स्थापित कर ली, यहीं पर अमर पुरी ने अपने रहने, खानेपीने की व्यवस्था कर ली. यहां उस के पुराने शिष्यों की फिर से बैठकें जमने लगीं. नशापत्ता फिर से शुरू हो गया. इस से अमर पुरी का मन युवा और जवान नारी को आगोश में समेटने के लिए फिर से मचलने लगा.
100 से ज्यादा महिलाओं को बनाया शिकार उस के साधनास्थल पर अमीर और गरीब घरों की महिलाएं अपनी समस्याएं ले कर आती ही रहती थीं. अमर पुरी ने इन्हें ही अपनी मौजमस्ती के लिए शिकार बनाने के लिए नया तरीका ईजाद कर लिया.
वह बाजार से बेहोशी की दवा खरीद लाया. जो महिला या कुंवारी लड़की उसे पसंद आ जाती थी, उन्हें पूजाअर्चना के बहाने साधनास्थल में रोक लेता, पहले उसे बेहोशी की दवा चाय या जल में मिला कर पीने को देता, वह महिला बेहोश हो जाती तो उस के वस्त्र उतार कर उन की अपने मोबाइल से न्यूड वीडियो बनाता, फिर उन के साथ दुष्कर्म करता.
होश में आने के बाद जो महिला या लड़की पुलिस में जाने की धमकी देती, उन्हें उन की न्यूड वीडियो दिखा कर बदनाम कर देने की बात कह कर जुबान बंद रखने की धमकी देता था.
अपनी न्यूड वीडियो के वायरल होने के भय से यौन उत्पीड़न की शिकार वह महिलाएं, युवतियां चुप्पी साध लेने पर विवश हो जातीं.
अमर पुरी ने उन की इस चुप्पी का भरपूर फायदा उठाना शुरू कर दिया, जब उस का दिल करता वह उन्हें अपने बिस्तर पर बुला लेता. किसी अमीर घर की महिला को उस की न्यूड वीडियो का भय दिखा कर मोटी धनराशि लाने के लिए ब्लैकमेल करता. कहते हैं पाप किसी भी तरह किया जाए, एक न एक दिन उस का राज सामने आ ही जाता है.
अमर पुरी द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार 2 महिलाओं ने अमर पुरी की ज्यादती से तंग आ कर टोहाना के सिटी थाने में अपने साथ रेप करने, न्यूड वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई तो पुलिस हरकत में आ गई. अमर पुरी के साधनास्थल पर 20 जुलाई, 2018 को पुलिस ने छापा डाला और अमर पुरी को गिरफ्तार कर लिया.
उस के साधनास्थल से तकरीबन 120 महिलाओं, युवतियों की न्यूड वीडियो क्लिप बरामद हुईं तो मीडिया ने यह खबर टीवी पर प्रसारित कर के टोहाना (फतेहाबाद) हरियाणा में ही नहीं, पूरे देश में सनसनी फैला दी.
धर्म की आड़ ले कर ऐसा दुष्कर्म करने वाले इस ढोंगी तांत्रिक की करतूत जान कर सभी हैरान रह गए. उसे अपना धर्मगुरु मानने वाले लोगों ने अमर पुरी के साधनास्थल में तोड़फोड़ कर के अपना गुस्सा निकाला तो पुलिस भी हरकत में आ गई. पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक अमर पुरी के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठे कर लिए.
4 साल बाद इन्हीं सबूतों के आधार पर अमर पुरी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया. अमर पुरी के दुष्कर्मों की अश्लील वीडियो ही उस के खिलाफ बड़ा सबूत बनीं. सजा सुनाने के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया. द्य
—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. कथा का नाटकीय रूपांतरण किया गया है.





