Bihar Crime News : रिश्तेदार ने भाईबहन की हत्या कर शव जलाए

Bihar Crime News : एक ऐसी दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है, जिस ने लोगों को हैरान कर रख दिया है. एक रिश्तेदार ने भाईबहन का कत्ल कर दोनों के शवों को जला दिया, ताकि कत्ल को हादसा दिखाया जा सके. सवाल यह उठता है कि आखिर इस रिश्तेदार ने इन बच्चों का कत्ल क्यों किया? क्या राज है इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री के पीछे का? चलिए जानते हैं इस स्टोरी को विस्तार से-

यह घटना 31 जुलाई, 2025 बिहार के पटना जिले के जानीपुर इलाके में घटी. जहां 2 मासूम भाई बहन अंश और अंजलि को जिंदा जला दिया गया. पुलिस को जब गांव में उन के जले हुए शव मिले तो यह मंजर देख सब हैरान थे.

वारदात का ऐसे हुआ खुलासा

जब हत्यारा वारदात को अंजाम दे रहा था, तब अंश की मम्मी शोभा देवी एम्स में सिक्योरिटी गार्ड और पिता निर्वाचन आयोग में ड्यूटी पर थे. जब शोभा घर लौटी तो बेटा अंश और बेटी अंजलि की झुलसी हुई लाशों को देख स्तब्ध रह गई. इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप बच गया. इस के बाद पुलिस को सूचित किया गया जिस से पुलिस मौके पर पहुंची.

इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने जानीपुर फुलवारी मार्ग को ढाई घंटे तक बंद किया और रास्ते में टायर जला कर प्रर्दशन किया. पुलिस जांच में जुटी है और 20 से 25 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. पुलिस ने बताया कि आसपास के लोग इस घटना पर चुप्पी साधे हैं और इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं.

पिता ने क्या बताया

मृतकों के पापा ललन गुप्ता ने बताया कि घटना दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच हुई. किसी ने दोनों का कत्ल कर दोनों शवों को बेड पर रख कर जला डाला. अंजलि 10वीं क्लास में और अंश 6ठीं क्लास में पढ़ता था. शोभा जब घर पहुंची तो उस ने पति को इस घटना के बारे में बताया. हत्या के बाद पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची.

एसएसपी (पूर्वी) भानु प्रताप ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा. पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या घर के एक रिश्तेदार ने की ही, जो अकसर अंश के घर आता जाता था. कातिल मौका देख कर घर के अंदर घुसा और अंश और अंजलि की हत्या कर दी. फिर दोनों के शव बेड पर रख कर आग लगा दी.

हैरानी की बात यह है कि आसपास के लोगों को कुछ पता नहीं चला. हालांकि आरोपी पुलिस की नजरों से नहीं बच सका और जांच में उस की सच्चाई सामने आ गई. पुलिस आगे की काररवाई कर रही है. Bihar Crime News

Online Crime Story : लव ट्राएंगल में ली गैंती से जान, मारते समय खून के छींटे दीवार पर फैल गए

Online Crime Story : छत्तीसगढ़ में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति को गैंती से मार डाला. जब लोगों ने इस सनसनीखेज वारदात के बारे में सुना तो हैरान रह गए. प्रेमी को प्रेमिका के हसबैंड से किस तरह का खतरा महसूस हुआ कि वह उसे मार डाला, आइए जानते हैं पूरी घटना को विस्तार से

यह घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले की है. जहां 25 जुलाई, 2025 को एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका ईश्वरी केवट के पति अमरनाथ का गैंती से मार कर कत्ल कर दिया. मृतक अमरनाथ कोटमीसानोर का रहने वाला था. ईश्वरी केवट का पिछले कई सालों से युवराज नामक शख्स के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. युवराज और कोई नही हैं ईश्वरी का ही रिश्तेदार था और बिहार के मुंगेर जिले के महुआकापा गांव में रहता था.
युवराज एक मिस्त्री का काम करता था. ईश्वरी युवराज के प्रेम प्रसंग में ऐसे पागल थी कि 22 जुलाई, 2025 को अपने प्रेमी के घर भी चली गई, लेकिन 5 दिन बाद वापस पति के पास लौट आई और उसी के साथ रहने लगी.

मीडिया रिर्पोट के मुताबिक, 25 जुलाई को शुक्रवार के दिन अमरनाथ केवट और ईश्वरी घर ही मौजूद थे. तभी युवराज स्कूटी से अमरनाथ के घर पहुंचा और आते ही उस ने घर में रखी गैंती उठाकर अमरनाथ पर हमला कर दिया. युवराज ने अमरनाथ के सीने और चेहरे पर कई वार किए, जिस के खून के छींटे दीवार पर फैल गए. अमरनाथ चिल्लाता रहा और खून से लथपथ हो कर जमीन पर जा गिरा. वारदात के वक्त ईश्वरी घर ही मौजूद थी, लेकिन उस ने अपने पति को नही बचाया. इसके बाद घटना को अंजाम देकर युवराज फरार हो गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

जब अमरनाथ की मां को पता चला कि उस का बेटा घायल अवस्था में घर में पड़ा हुआ है तो उन्होंने तुरंत आसपड़ोस के लोगों को बुलाया. उन की मदद से अमरनाथ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में ही उस ने दम तोड़ दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन करने लगी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अलकतरा के सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि अमरनाथ की हत्या के बाद आरोपी युवराज बिलासपुर के लिए भाग गया था, लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे 27 जुलाई, 2025 रविवार को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने युवराज से पूछताछ के बाद उस की प्रेमिका ईश्वरी को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.