भारी पड़ी प्रेमी से शादी करने की जिद – भाग 1

निर्मला देवी दिल्ली में स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में नर्स थी. वह मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के बरौना गांव की रहने वाली थी. पिता की मौत हो चुकी थी. घर पर मां और भाईबहन थे. उन से मिलने वह हर शनिवार दिल्ली से अपने गांव चली जाती थी. लेकिन 20 सितंबर, 2014 को वह गांव नहीं पहुंची तो छोटे भाई आनंद कुमार ने निर्मला को फोन किया. आनंद कुमार खरखौदा में स्थित एक बैंक में औफिसर हैं. आनंद कुमार ने उस का फोन नंबर मिलाया लेकिन घंटी बजने के बाद भी निर्मला ने फोन नहीं उठाया.

आनंद कुमार ने सोचा कि वह शायद किसी काम में व्यस्त होगी इसलिए उस ने थोड़ी देर बाद बहन को फिर फोन किया. इस बार भी निर्मला के फोन की घंटी बज रही थी लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी. आनंद कुमार ने ऐसा कई बार किया. कई बार फोन करने के बाद भी निर्मला ने फोन नहीं उठाया तो आनंद ने यह बात अपनी मां को बताई. बेटी फोन क्यों नहीं उठा रही, यह सोच कर मां भी परेशान हो उठीं. शाम तक निर्मला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो घर के सभी लोग चिंतित हो गए.

निर्मला लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर में बने जिस फ्लैट में रहती थी, वह आनंद कुमार ने देखा ही था, इसलिए बहन को देखने के लिए वह अपने दूसरे बहनोई को ले कर रात साढ़े 9 बजे के करीब उस के फ्लैट नंबर 108 पर पहुंच गए. यह फ्लैट तीसरी मंजिल पर स्थित था. फ्लैट के बाहर जो लोहे का दरवाजा लगा हुआ था उस की कुंडी बाहर से बंद थी.

आनंद कुमार ने कुंडी खोली तो दूसरे जाली वाले दरवाजे की कुंडी भी बाहर से बंद मिली. इस तरह कुंडी लगा कर वह कहां चली गई वह बुदबुदाने लगे. जालीदार दरवाजे की कुंडी खोल कर वह फ्लैट में दाखिल हुए. कमरे का बल्ब जल रहा था और कूलर भी चल रहा था लेकिन वहां निर्मला दिखाई नहीं दी. उन्हें कमरे का सामान बिखरा हुआ जरूर दिखाई दिया. यह देख कर आनंद कुमार की बेचैनी बढ़ती जा रही थी. वह कमरे के बाद बालकनी में पहुंचे.

निर्मला वहां भी नहीं दिखी तो किचिन में देखने के बाद वह आवाज लगाते हुए बाथरूम की तरफ बढ़े. बाथरूम में घुप्प अंधेरा था. उन्होंने अपने मोबाइल फोन की रोशनी बाथरूम में डाली तो उन की चीख निकल गई. निर्मला औंधे मुंह वहां पड़ी थी.

उस का सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ था. इस के अलावा उस के सिर पर पानी से भरी एक टब रखी हुई थी और वह अर्द्धनग्नावस्था में थी. आनंद कुमार ने बहन को कई आवाजें दीं और उस के शरीर को हिलायाडुलाया. जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह समझ गए कि किसी ने बहन की हत्या कर दी है. यह देख कर आनंद कुमार और उस के बहनोई सकते में आ गए कि निर्मला के साथ यह सब किस ने किया है?

आनंद ने सामने के फ्लैट नंबर 107 में रहने वाले पवन को आवाज दे कर बुलाया और घटना के बारे में बताया. इस के बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को खबर कर दी कि किसी ने उन की बहन को मार दिया है. घर पर मां भी निर्मला का इंतजार कर रही थीं. आनंद कुमार ने अपनी मां को भी फोन कर के बता दिया कि निर्मला को किसी ने मार दिया है. बेटी की हत्या की बात सुन कर मां भी दहाड़े मार कर रोने लगीं.

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल मध्य जिला के आई.पी. एस्टेट थानाक्षेत्र में आता है. अस्पताल परिसर में एक पुलिस चौकी भी है. पुलिस कंट्रोल रूम से यह खबर अस्पताल की पुलिस चौकी और आईपी एस्टेट थाने को दे दी गई. सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विवेक सिंह एएसआई तसबीर सिंह और हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को ले कर फ्लैट नंबर 108 पहुंच गए. तब तक फ्लैटके बाहर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए थे.

चौकी इंचार्ज विवेक सिंह ने देखा कि निर्मला देवी का सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबा हुआ था. वह कुरती और पैंटी पहने हुए थी. उस की कुरती के साथ की सलवार बेड पर रखी हुई थी. घर में रखा सामान भी कमरे में इधरउधर पड़ा था. उन्होंने पूरे हालात से थानाप्रभारी यशपाल सिंह को अवगत करा दिया. तो वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल की तरफ रवाना हो गए. नर्स निर्मला की हत्या की सूचना उन्होंने एसीपी सुकांत बल्लभ और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को भी दे दी.

थोड़ी ही देर में थानाप्रभारी के अलावा जिले के अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर क्राइम इनवैस्टीगेशन टीम को भी बुला लिया. टीम ने मौके से कई महत्त्वपूर्ण सुबूत इकट्ठे किए. मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस अधिकारियों को इस बात का तो पक्का विश्वास हो गया कि हत्यारा मृतक का परिचित ही रहा होगा क्योंकि दरवाजे की जांच करने के बाद यही लगा कि हत्यारे की क्वार्टर में फें्रडली एंट्री हुई थी.

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि क्या दिल्ली में अकेले रहने के दौरान निर्मला का किसी के साथ प्यार का कोई चक्कर तो नहीं चल रहा था? अगर ऐसा है तो क्या मर्डर में उसी प्रेमी का हाथ तो नहीं? क्योंकि बाथरूम में जिस तरह अर्द्धनग्नावस्था में उस की लाश मिली थी उस से यही संकेत मिल रहा था.

कमरे में जो सामान इधरउधर पड़ा हुआ था उस से साफ संकेत मिल रहे थे कि हत्या करने के बाद हत्यारे ने कोई चीज ढूंढ़ी हो. मृतका के भाई आनंद कुमार से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर जानना चाहा कि उस की किसी से दुश्मनी वगैरह तो नहीं थी.

आनंद कुमार ने बताया कि निर्मला की वैसे तो किसी से दुश्मनी नहीं थी, मगर उस के पति से दहेज प्रताड़ना व प्रापर्टी हड़पने और तलाक का केस चल रहा था. वह यहां पर अकेली रहती थी. आनंद कुमार से प्रारंभिक पूछताछ करने के बाद पुलिस ने निर्मला देवी की लाश का पंचनामा तैयार कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. इस घटना के बाद अन्य फ्लैट में रह रही नर्सों में भी भय व्याप्त हो गया.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी सुकांत बल्लभ के निर्देशन में एक पुलिस टीम बनाई. टीम में थानाप्रभारी यशपाल सिंह, अतिरिक्त थानाप्रभारी अशोक कुमार, एसआई विवेक सिंह, एएसआई तसबीर सिंह, विजेंद्र, हेडकांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार, किरन पाल आदि को शामिल किया गया.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने हौजकाजी के थानाप्रभारी जरनैल सिंह और मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ की टीम को भी इस मामले की जांच में लगा दिया.  जांच शुरू करते ही पुलिस टीम ने सब से पहले निर्मला के मायके वालों से ही पूछताछ की तो पता चला कि वह सन 2004 से अपने पति मेहरूलाल से अलग रह रही थी. उन दोनों का 14 साल का बेटा था, जो पिता मेहरूलाल के साथ ही रहता था.

उन के बयानों से यह बात निकल कर आई कि निर्मला के जीवन में कुछ न कुछ उथलपुथल थी. 18 सितंबर को निर्मला ने अपनी छोटी बहन नन्हीं देवी को फोन कर के बताया था कि उस की तबीयत ठीक नहीं है. वह जी.बी. पंत अस्पताल में इलाज कराने जा रही है. जिस विभाग में निर्मला की ड्यूटी थी, वहां से पता चला कि वह 18 और 19 सितंबर को अपनी ड्यूटी पर भी नहीं आई थी.

निर्मला के साथ काम करने वाली अन्य नर्सों ने बताया कि निर्मला का व्यवहार सामान्य रहता था. पड़ोसियों ने बताया कि वह किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी और घर का दरवाजा भी अकसर बंद रखती थी.

बेटी बनी गवाह : मां को मिली सजा – भाग 1

19 मई, 2023 को मध्य प्रदेश के हरदा जिले के विशेष सत्र न्यायालय में गहमागहमी कुछ ज्यादा ही थी. न्यायाधीश अनूप कुमार त्रिपाठी की अदालत में 2018 में हुए बहुचर्चित राजेश राजपूत हत्याकांड का फैसला आने वाला था. पूरे अदालत परिसर में पुलिस और वकीलों की भीड़ दिखाई दे रही थी. मीडिया के लोग भी पलपल का अपडेट लेते नजर आ रहे थे.

न्यायाधीश ने जैसे ही कोर्टरूम में प्रवेश किया तो लोगों ने खड़े हो कर उन्हें सम्मान दिया. न्यायाधीश ने लोगों को बैठने का इशारा करते हुए कुरसी पर बैठते ही आदेश दिया, “अदालत की काररवाई शुरू की जाए.”

न्यायाधीश का आदेश पाते ही सरकारी वकील आशाराम रोहित ने खड़े हो कर अपनी दलील देते हुए कहा, “मी लार्ड, मैं अदालत में अब तक 20 गवाहों को पेश कर चुका हूं, जिन के बयानों से साफ जाहिर है कि कटघरे में जो प्रकाश जाट नाम का शख्स खड़ा है, उस ने ही राजेश राजपूत का मर्डर किया है. राजेश की पत्नी मनीषा द्वारा ही अपने साथियों गोलू, पवन, छोटू की मदद से राजेश की निर्मम तरीके से हत्या की गई है.”

“आब्जेक्शन मी लार्ड, मेरे मुवक्किल को झूठा फंसाया जा रहा है. राजेश की हत्या प्रकाश, मनीषा और उस के साथियों ने नहीं की है, बल्कि परिवार के लोगों को मनीषा को जमीनजायदाद में हिस्सा न देना पड़े, इसलिए यह झूठी कहानी गढ़ी गई है.” बचाव पक्ष के वकील ने अदालत को भरोसा दिलाते हुए कहा.

“मी लार्ड, मेरे पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि राजेश राजपूत का मर्डर प्रकाश और उस के साथियों ने मनीषा के कहने पर किया,” सरकारी वकील आशाराम रोहित ने आत्मविश्वास के साथ कहा.

“अदालत का वक्त जाया न करें. आप के पास जो भी सबूत हैं, अदालत में पेश किए जाएं.” न्यायाधीश ने आदेश दिया.

“मी लार्ड, मैं इस केस के एक अहम गवाह को अदालत में पेश करने की अनुमति चाहता हूं.” फरियादी की ओर से पैरवी कर रहे एक और वकील अखिलेश भाटी ने दरख्वास्त करते हुए कहा.

“इजाजत है.” न्यायाधीश ने कहा.

“मी लार्ड, मैं राजेश और मनीषा की बेटी प्रियांशी को गवाही के लिए हाजिर करना चाहता हूं.”

“इजाजत है.”

कुछ ही देर में 15 साल की प्रियांशी गवाही देने अदालत में खड़ी हुई तो वकील अखिलेश भाटी ने उस से सवाल किया, “जिस दिन तुम्हारे पापा का मर्डर हुआ था,उस वक्त तुम क्या कर रही थी और तुम ने क्या देखा?”

“जी सर ,उस दिन मैं मम्मी के साथ ऊपर के कमरे में गई थी. उस समय मम्मी फोन पर किसी से बात कर रहीं थीं, तभी मैं ने नीचे उतर कर देखा तो 2 लोग मेरे पापा के कमरे से बाहर निकल रहे थे, उन में से एक प्रकाश अंकल भी थे. मैं ने पापा के कमरे में जा कर देखा तो पापा खून से लथपथ पड़े हुए थे, उन की गरदन पर किसी धारदार हथियार के निशान साफ दिख रहे थे. उसी समय मैं ने मम्मी को आवाज दे कर नीचे बुलाया था.”

“आब्जेक्शन मी लार्ड, प्रियांशी तब हमेशा 10 बजे तक सो जाया करती थी. घटना के समय 10 साल की बच्ची रात 11 बजे तक जाग रही थी, यह सरासर झूठ है.” बचाव पक्ष के वकील ने दलील पेश करते हुए कहा.

“सर, जिस दिन मेरे पापा का मर्डर हुआ,उस दिन मैं चाचा, चाची और मम्मी के साथ गरबा नृत्य देखने गई थी. मम्मी कुछ ही देर में मुझे ले कर घर आ गई थी. उस समय रात के करीब 11 बजे होंगे, मम्मी मुझे ऊपर के कमरे में ले गईं. वहां कपड़े बदल कर मैं सोने के लिए नीचे के कमरे में आई तो देखा पापा का किसी ने मर्डर कर दिया है.” प्रियांशी ने जबाव देते हुए कहा.

“क्या तुम यकीन के साथ कह रही हो कि 2 लोगों में से एक प्रकाश अंकल ही थे?” सरकारी वकील ने पूछा.

“हां, मैं ने उन्हें अच्छी तरह से देखा था, मैं उन्हें कैसे भूल सकती हूं, वो अकसर हमारे घर आया करते थे.” प्रकाश जाट की तरफ अंगुली दिखाते हुए प्रियांशी बोली.

“मी लार्ड, प्रियांशी को अदालत सिखापढ़ा कर लाया गया है. यह अभी नादान है और किसी ने डराधमका कर इस तरह के बयान देने को राजी किया है.” बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति जताते हुए न्यायालय को बताया.

“सर, मैं जो भी कह रही हूं, वह बिना डर के कह रही हूं. मेरी मम्मी पापा का मर्डर करवा सकती है तो मेरा भी करवा देगी. लेकिन हकीकत यही है कि मम्मी के कहने पर ही प्रकाश अंकल ने मेरे पापा का मर्डर किया है.” प्रियांशी ने निर्भीक हो कर बोली.

“मी लार्ड, मैं अदालत से दरख्वास्त करता हूं कि राजेश की हत्या के मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.” सरकारी वकील आशाराम रोहित इतना कह कर अपने स्थान पर बैठ गए.

प्रेमीप्रेमिका को मिली सजा

दोनों पक्षों की जोरदार बहस को कोर्ट में मौजूद सभी लोग बड़े गौर देख रहे थे. दोनों ओर की दलीलों को गौर से सुनने के बाद अब फैसले की बारी थी. अदालत में मौजूद सभी की नजरें न्यायाधीश की ओर टिकी हुई थीं. कुछ समय बाद न्यायाधीश अनूप कुमार त्रिपाठी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, “तमाम गवाहों और सबूतों को मद्देनजर रखते हुए यह अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि राजेश राजपूत की हत्या प्रकाश जाट ने राजेश की पत्नी मनीषा की सहमति से की है.

“अदालत मनीषा राजपूत और प्रकाश उर्फ पीपी को भादंवि की धारा 302 में दोष सिद्ध पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 2-2 हजार का जुरमाना और धारा 201 में दोषी पाते हुए दोनों आरोपियों को 3-3 वर्ष का सश्रम कारावास और एकएक हजार रुपए के जुरमाने की सजा सुनाती है. साथ ही 3 अन्य आरोपियों गोलू उर्फ रामकृष्ण शर्मा, छोटू उर्फ ब्रजेश ठाकुर, पवन उर्फ पप्पू गिरी निवासी मातगौर बागली के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत न होने की वजह से उन्हें बाइज्जत बरी करती है.”

कोर्ट का फैसला आने के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुजरिम प्रकाश जाट और मनीषा राजपूत को हिरासत में ले लिया.  राजेश राजपूत कौन था और उस की हत्या किस वजह से हुई, इस की असली कहानी आज से साढ़े 4 साल पहले से शुरू होती है.

मध्य प्रदेश के जिला हरदा के प्रताप कालोनी में रहने वाले रामरज राजपूत अपने पुश्तैनी घर में अपनी पत्नी और 3 बेटों राजेश, सुरेंद्र और नरेंद्र के साथ रहते थे. अप्रैल 2008 में राजेश की अरेंज मैरिज हरदा के ही कस्बा टिमरनी के पास स्थित लछोरा गांव की रहने वाली मनीषा राजपूत से हुई थी.

राजेश पोस्ट औफिस में कलेक्शन एजेंट का काम किया करता था और पिता रामरज सिंह राजपूत अपनी जूतेचप्पल की दुकान पर बैठते थे. सब कुछ ठीकठाक चल रहा था. राजेश की शादी के एक साल बाद 10 अप्रैल, 2009 को मनीषा ने प्रियांशी को जन्म दिया. 3 साल बाद 8 अक्तूबर, 2012 को मनीषा ने एक बेटे को जन्म दिया. इसी बीच राजेश के दोनों भाइयों की भी शादी हो गई.

भाइयों की शादी के कुछ समय बाद भाभी मनीषा का व्यवहार बदलने लगा. वह अपने पति राजेश पर शक करती थी कि उस का किसी महिला से अफेयर चल रहा है. इस बात को ले कर घर में कलह होने लगी और इस कलह का शिकार पूरा परिवार हो रहा था. मनीषा गुस्से में आ कर अपने देवरों से तो विवाद करती ही थी, किसी न किसी बात पर सासससुर को भी भलाबुरा बोलने लगी.

जब विवाद बढऩे लगा तो राजेश के पिता ने 2016 में अपना पुश्तैनी घर बेच दिया और इस के बाद तीनों भाई अलगअलग रहने लगे. राजेश ने गायत्री मंदिर के पास अपना खुद का घर बना लिया, मातापिता भी उस के पास ही रहने लगे. राजेश ने पिता की बैठक व्यवस्था के लिए घर पर ही किराने की दुकान खोल दी. वक्त गुजरने के साथ धीरेधीरे मनीषा सासससुर को भी परेशान करने लगी. इस से परेशान हो कर रामरज पत्नी के साथ अपने छोटे बेटे नरेंद्र के पास जा कर रहने लगे और मनीषा खुद किराने की दुकान पर बैठने लगी.

चाची का इश्किया भतीजा

दूसरी बीवी का खूनी खेल – भाग 3

टेलर से बात करने के बाद पुलिस टीम नूरपूर बेहटा गांव पहुंच गई. वहां पता चला कि कल्लू का दूसरा नाम संतोष है. घर पर सब उसे कल्लू कहते थे. घर पर संतोष की पत्नी और पिता मिले. घर वालों को जैसे ही पता लगा कि संतोष का मर्डर हो गया है तो घर में कोहराम मच गया. सभी रोने लगे.

उस की पत्नी राजकुमारी ने सीधे आरोप लगाया कि उन की हत्या में रिंकी तिवारी और रिंकू मिश्रा का हाथ है. बाद में घर वाले भी मोर्चरी पहुंच गए. वहां राजकुमारी ने लाश की पहचान अपने पति संतोष उर्फ कल्लू के रूप में की.

चूंकि राजकुमारी ने पति की हत्या का आरोप रिंकू मिश्रा और रिंकी पर लगाया था, इसलिए लाश की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया. एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने रिंकी तिवारी और रिंकू मिश्रा को हिरासत में ले लिया.

थाने ला कर जब उन से संतोष कुमार उर्फ कल्लू की हत्या के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने आसानी से अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उन्होंने संतोष की हत्या की जो कहानी बताई, वह रिश्तों की मर्यादा को तारतार करती नजर आई.

उम्र में दो गुने बड़े संतोष के साथ पतिपत्नी के संबंध निभाते रिंकी को यह पता चल चुका था कि संतोष के पास अब बहुत पैसा नहीं है. उस ने जिस मकसद से उस के साथ शादी की थी, वह मकसद उसे पूरा होता नजर नहीं आ रहा था. इसलिए वह धीरेधीरे संतोष से किनारा करने लगी थी. संतोष के प्रति उस की दिलचस्पी भी खत्म हो चुकी थी.

इस के अलावा रिंकू ने संतोष से एक लाख 60 हजार रुपए उधार लिए थे. संतोष ने जब उस से अपने पैसे मांगे तो वह पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा था. लगातार तकाजा करने से रिंकू भी परेशान रहने लगा था.  इसी बीच रिंकू और रिंकी के बीच अवैध संबंध भी बन चुके थे. इस बात की भनक संतोष को लग चुकी थी. इसलिए संतोष ने रिंकू से कह दिया था कि उस के पैसे लौटाने के बाद वह ढाबा छोड़ कर चला जाए.

वहीं दूसरी तरफ रिंकी और रिंकू अपनी अलग योजना बना चुके थे. रिंकी ने रिंकू से कहा, ‘‘संतोष, अब तुम से अपने पैसे मांग रहा है. इस से बचने का एक ही रास्ता है कि उसे रास्ते से हटा दिया जाए.’’

‘‘पर तुम ने तो उस के साथ शादी की है.’’ रिंकू बोला.

‘‘मुझे क्या पता था कि वह कंगाल हो चुका है. मैं ने तो सुना था कि वह 50-60 लाख का आदमी है. रिंकू तुम्हें पता नहीं, अब वह हमारे ऊपर शक भी करने लगा है. उस ने मेरी नाक में दम कर रखा है. मैं उस से अब बहुत परेशान हो गई हूं.’’

‘‘कोई बात नहीं, हम उसे रास्ते से ही हटा देते हैं.’’ इतना कह कर रिंकू ने उसे अपनी बांहों में भर लिया.

योजना के मुताबिक 17 मार्च, 2014 की रात को रिंकू और संतोष ने साथ बैठ कर शराब पी. जब संतोष काफी नशे में हो गया तो रिंकू और रिंकी उसे लखनऊ-फैजाबाद रोड पर एक अधबने मकान में ले गए और रिंकू ने धक्का दे कर संतोष को गिरा दिया. ज्यादा नशे में होने की वजह से वह विरोध भी नहीं कर सका.  उस के गिरते ही रिंकू उस के ऊपर चढ़ कर बैठ गया. उसी दौरान रिंकू ने मौजे से संतोष का गला घोंट दिया. उस की हत्या करने के बाद दोनों वहां से भाग निकले.

दोनों को पता था कि पुलिस लाश की शिनाख्त नहीं कर पाएगी. ऐसे में वह लोग बच जाएंगे लेकिन कमीज पर लगे लेवल के सहारे पुलिस हत्या के इस मामले को सुलझाने में सफल हो गई. दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

शहरी चकाचौंध में फंस कर संतोष ने अपना घरपरिवार और खेती छोड़ कर शहर में रहना शुरू किया. यही चकाचौंध और बीवी से की गई बेवफाई उस की जान की दुश्मन बनी.

जेल जाते समय रिंकी और रिंकू खुद को बेकुसूर बता रहे थे. उन की सच्चाई को परखने का काम अदालत करेगी. जो लोग शहर की चकाचौंध देख कर, शहर की तरफ भागते हैं उन्हें देखना चाहिए कि शहरी आकर्षण में कुछ बुराइयां भी हैं.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

दूसरी बीवी का खूनी खेल – भाग 2

ढाबे से आमदनी बढ़ी तो संतोष की फिजूलखर्ची भी बढ़ गई. वह अपनी आमदनी का ज्यादातर हिस्सा दोस्तों के साथ शराब पीने आदि पर खर्च करने लगा. यानी उस का हाल आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया वाली हो गई थी.

जितना वो कमाता नहीं था, उस से ज्यादा खर्च कर देता था. धंधे में व्यस्त होने की वजह से उस का गांव में आनाजाना भी कम हो गया था. वह कभीकभी ही गांव जाता था. उस ने गांव से अपना रिश्ता लगभग तोड़ सा लिया था. वह केवल पैसे लेने के लिए ही गांव जाता था.

श्याम का एक दोस्त था रिंकू मिश्रा, जो जानकीपुरम में रहता था. वह भी पहले श्याम के साथ ही ढाबे पर काम करता था. श्याम किसी वजह से उस का ढाबा छोड़ कर कहीं चला गया तो संतोष के सामने ढाबा चलाने की समस्या खड़ी हो गई. क्योंकि वह खाना बनाना नहीं जानता था. इसलिए उस ने रिंकू मिश्रा को बुला लिया. रिंकू ढाबा चलाने में संतोष का सहयोगी बन गया. दोनों को ही शराब पीने की आदत थी. ऐसे में उन की जोड़ी जम गई.

पत्नी से दूर रहने की वजह से संतोष का मन औरत के लिए बेचैन रहता था. उस के मन में जवानी की उमंगें हिलोरें मारने लगी थीं. चूंकि संतोष खूब बनठन कर रहता था इसलिए रिंकू उसे बहुत पैसे वाला समझता था. रिंकू उस के पैसे से खुद भी मजे करना चाहता था और संतोष को भी कराना चाहता था. संतोष ने मन की बात रिंकू को बताई तो वह संतोष को देहधंधा करने वाली औरतों के पास ले जाने लगा. दोनों ही वहां मस्ती करते.

एक दिन संतोष ने रिंकू से कहा, ‘‘रिंकू भाई, सही कहूं तो इन औरतों के पास आने से तन की प्यास तो बुझ जाती है. पर मन में कोई सुख महसूस नहीं होता. हो सके तो कोई परमानेंट इंतजाम करो.’’

‘‘ठीक है संतोष भाई, मैं तुम्हारे लिए कोई परमानेंट इंतजाम करता हूं.’’ रिंकू ने उसे भरोसा दिलाया.

संतोष के ढाबे पर रिंकी तिवारी नाम की एक युवती आती थी. वह काकोरी गांव की रहने वाली थी. उस की शादी हरदोई के रहने वाले प्रेम कुमार के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ साल के अंदर ही उस का अपने पति से झगड़ा हो गया तो वह वापस मायके आ गई. वह लखनऊ आतीजाती रहती थी. इसी दौरान रिंकी की मुलाकात रिंकू हुई.

रिंकी कुछ दिन रिंकू के जानकीपुरम स्थित मकान में किराएदार के रूप में भी रही. रिंकू ने रिंकी को संतोष के बारे में बताया. रिंकी भी चाहती थी कि वह किसी पैसे वाले के साथ बंधे. एक दिन रिंकू ने एकांत में रिंकी की मुलाकात संतोष से करा दी. 40 साल का संतोष 22 साल की रिंकी से मिल कर बहुत खुश हुआ. चूंकि दोनों को ही एकदूसरे के साथ की जरूरत थी. इसलिए बहुत जल्द ही उन के बीच दोस्ती हो गई.

रिंकी को मर्दों की कमजोरी का पता था. वह संतोष के करीब जाने से पहले उसे अच्छी तरह से तौल लेना चाहती थी. कई बार संतोष ने उस के करीब जाने की कोशिश की तो रिंकी ने अपने मन की बात बताते हुए कहा, ‘‘संतोष, मैं तुम्हें प्यार करती हूं, मैं भी तुम को पाना चाहती हूं. पर मेरी इच्छा है कि पहले हम शादी कर लें. जिस से मुझे तुम्हारे सामने शर्मिंदा न होना पड़े.’’

रिंकी की बात संतोष को समझ आ गई. वह इस के लिए तैयार हो गया. उस ने सोचा कि राजकुमारी गांव में बच्चों को देखभाल करती रहेगी और रिंकी उस के साथ लखनऊ में रहेगी. वह रिंकी से बोला, ‘‘हम लोग कोई अच्छा सा समय देख कर शादी कर लेते हैं.’’

रिंकी भी यही चाहती थी. दोनों ने एक मंदिर में जा कर शादी कर ली. फिर रिंकी उस के साथ ही रहने लगी.

रिंकी से शादी करने की बात ज्यादा दिनों तक छिपी न रह सकी. कुछ दिनों में इस की जानकारी उस के घर वालों को भी हो गई. गांव में रह रही संतोष की पत्नी राजकुमारी को जब पता चला कि पति ने शहर में दूसरी शादी कर ली है, तो उसे बहुत दुख हुआ. मगर अब उस के सामने आंसू बहाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था. क्योंकि परिजनों के कहने के बाद भी वह रिंकी को छोड़ने को तैयार नहीं था. इस तरह एक तरफ शहर में रह कर संतोष मौजमस्ती करता रहा और दूसरी तरफ गांव में बैठी उस की ब्याहता अपनी किस्मत पर आंसू बहाती रही थी.

इसी दौरान 18 मार्च, 2014 को थाना गाजीपुर के इस्माइलगंज में लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर केटीएल वर्कशाप के पास एक अधबने मकान में एक आदमी की लाश पड़ी होने की सूचना मिली. खबर पाते ही थानाप्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही, एसएसआई आर.आर. कुशवाह और कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंच गए.

लाश एक 40-45 साल के आदमी की थी. उस के शरीर पर कोई घाव वगैरह नहीं था. थाना प्रभारी ने वहां मौजूद लोगों से लाश की शिनाख्त करानी चाही, लेकिन कोई भी उसे न पहचान सका. तब पुलिस ने पंचनामा तैयार कर के लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया.

2 दिन बाद लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उस में मृतक के मरने की वजह श्वांस नली दबाने से होता बताया गया. यानी उस की हत्या गला दबा कर की गई थी. उस के पेट में एल्कोहल भी पाया गया.

थाना प्रभारी नोवेंद्र सिंह ने हत्या के इस मामले की जांच करनी शुरू कर दी. लेकिन उन के सामने सब से बड़ी समस्या लाश की शिनाख्त की थी. अभी तक उन्हें यह पता नहीं लग सका था कि वह लाश किस की थी? थानाप्रभारी ने लाश मिलने की सूचना एसपी ट्रांसगोमती हबीबुल हसन, सीओ गाजीपुर विशाल पांडेय और लखनऊ के एसएसपी प्रवीण कुमार को भी दे दी थी.

लाश के पास से ऐसा कोई सुराग नहीं मिला था जिस के सहारे जांच आगे बढ़ सके. वह आदमी जो कपड़े पहने था, थानाप्रभारी ने उन की गंभीरता से जांच की तो उन्हें उस की कमीज पर टेलर का नाम दिखा. कमीज पर लगे लेबल पर टेलर का नाम ‘न्यू फैंसी टेलर गोसाईंगंज’ लिखा था. लखनऊ के आसपास के जिलों में गोसाईंगंज नाम के 3 बाजार हैं. पहला लखनऊ जिले में है, दूसरा सुल्तानपुर में और तीसरा फैजाबाद जिले में है.

थानाप्रभारी ने इन बाजारों में ‘न्यू फैंसी टेलर’ का पता लगाना शुरू किया. लखनऊ जिले के गोसाईंगंज बाजार में पुलिस ‘न्यू फैंसी टेलर’ नाम के दरजी की दुकान पर पहुंची. पता चला वह दुकान बहुत पुरानी है. उस दरजी ने शर्ट देखते ही बता दिया कि वह लेबल उस के यहां का नहीं है.

इस के बाद पुलिस गाजीपुर पहुंची. वहां रूप कुमार नाम का टेलर मिला. उस ने शर्ट देखते ही बता दिया, ‘‘साहब, यह तो कल्लू भाई की शर्ट है.’’

रूप कुमार कल्लू को अच्छी तरह से जानता था, इसलिए वह बोला, ‘‘साहब, मुझे याद है कि इस शर्ट का कपड़ा वह लखनऊ के किसी मौल से लाए थे.’’

पुलिस ने जब उस से कल्लू भाई का पता मालूम लिया तो टेलर ने बता दिया कि वह यहीं के नूरपुर बेहटा गांव में रहते हैं. पहले वह यहीं रहते थे लेकिन कुछ दिनों से वह लखनऊ जा कर रहने लगे थे. वैसे गांव में उन के मातापिता वगैरह रहते हैं.

दूसरी बीवी का खूनी खेल – भाग 1

‘‘बाबूजी, आप की पूरी जिंदगी इसी खेती किसानी में निकल गई.

बदले में क्या मिला? न तो अच्छा जीवन जी सके और न ही कोई ऐसा काम किया जिस से दुनिया में आप का नाम हो. आप की जिंदगी इस गांव में ही सिमट कर रह गई है. कभी शहर में रह कर देखो तब महसूस होगा कि यहां के जीवन और वहां के जीवन में कितना फर्क है?’’ संतोष ने अपने पिता महाराज बख्श सिंह से कहा. वह पिता को बाबूजी कहता था.

महाराज बख्श सिंह लखनऊ जिले से 26 किलोमीटर दूर गोसाईंगंज इलाके के नूरपूर बेहटा गांव में रहते थे. उन के पास खेती की अच्छीखासी जमीन थी, इसलिए उन की गिनती गांव के प्रतिष्ठित किसानों में होती थी. गांव में रहने के नाते उन का जीवन सरल और सीधा था.

उन्होंने संतोष को पढ़ाना चाहा, लेकिन जब उस का पढ़ाईलिखाई में मन नहीं लगा तो उन्होंने कम उम्र में ही उस की शादी मोहनलालगंज की रहने वाली राजकुमारी के साथ कर दी थी. शादी हो जाने के बाद संतोष अपनी घरगृहस्थी में रम गया. बाद में राजकुमारी 2 बेटों की मां भी बनी. इस के बाद तो उन के घर में खुशियां और बढ़ गईं. बच्चे बड़े हुए तो उन का दाखिला गांव के ही स्कूल में करा दिया.

संतोष गांव में रह कर पिता के साथ खेती करता था, लेकिन खेती के काम में उस का मन नहीं लगता था. इस के अलावा उसे एक गलत लत यह लग गई थी कि उस ने अपने यारदोस्तों के साथ शराब पीनी शुरू कर दी थी. शुरू में महाराज बख्श सिंह ने उसे काफी समझाया था, लेकिन उस ने पिता की बात को अनसुना कर दिया था.

संतोष रोज शराब पी कर वह घर लौटता और पत्नी के साथ झगड़ता था. इस से पत्नी भी परेशान हो गई थी. संतोष का गांव में मन नहीं लगता था. वह चाहता था कि अपने परिवार के साथ शहर में रहे. इस की वजह यह थी कि उस के गांव की जमीन के भाव काफी बढ़ चुके थे. जिस की वजह से गांव के कुछ लोग अपनी खेती की जमीन बेच कर शहर चले गए थे. शहर जा कर उन्होंने अपने निजी कामधंधे शुरू कर दिए और वहां मजे की जिंदगी गुजार रहे थे. बच्चों के दाखिले भी उन्होंने अच्छे स्कूलों में करा रखे थे. उन की देखादेखी संतोष भी शहर जाना चाहता था. इसीलिए वह बारबार पिता पर जमीन बेचने का दबाव डाल रहा था.

महाराज बख्श सिंह जानते थे कि बेटे को दुनियादारी की अभी इतनी समझ नहीं है. वह शहरी जिंदगी के रहनसहन और चकाचौंध की ओर खिंचा जा रहा है इसलिए उन्होंने उसे समझाते हुए कहा, ‘‘बेटा अपना गांव और अपना खेत ही अपनी पहचान होती है. शहर में कामधंधा करना तो ठीक है पर अपने खेत बेच कर वहां रहना मेरे लिए संभव नहीं है. इसलिए मैं तुझ से भी यही कहना चाहता हूं कि ऐसी बातें मन से निकाल कर यहीं काम में मन लगा.’’

‘‘बाबूजी, हम ने नहर के किनारे वाली 4 बीघा जमीन का सौदा कर लिया है. 60 लाख रुपए मिल जाएंगे. इस पैसे से मैं आप को नया काम कर के दिखा दूंगा. तब आप को लगेगा कि मेरी बात में कितना दम है.’’

‘‘बेटा, तुम्हारी बात में कोई दम नहीं है. तुम शराब के नशे में गलत कदम उठा रहे हो. जमीन बेच कर तुम सारा घरपरिवार बरबाद कर दोगे.’’ महाराज बख्श सिंह बेटे को समझा रहे थे. आवाज सुन कर संतोष की पत्नी राजकुमारी भी वहां आ गई. ससुर की बात पूरी होने से पहले ही वह बोली, ‘‘बाबूजी, आप इन की बातों में मत आना. इन के शराबी यारदोस्तों ने ही इन्हें यह सलाह दी होगी.’’

पत्नी के बीच में बोलने पर संतोष उस के ऊपर बिफर पड़ा, ‘‘मेरी तरक्की से तुझे क्या परेशानी हो रही है. तू नहीं चाहती कि मैं यहां से शहर जाऊं और अच्छी जिंदगी गुजरबसर करूं. तू ने मेरे पैरों में परिवार की बेडि़यां डाल रखी हैं. लेकिन तू अच्छी तरह जान ले कि मैं ने गांव की जमीन बेच कर शहर में काम करने की ठान ली है. अब मुझे इस काम से कोई नहीं रोक सकता.’’ इस के बाद संतोष और राजकुमारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बेटेबहू की लड़ाई देख कर 70 साल के महाराज सिंह बरामदे में पड़ी चारपाई पर बैठ गए.

बेटे की ऐसी जिद देख कर उन्हें घरपरिवार का भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा था. वह समझ रहे थे कि बेटा जिद्दी है. वह मानेगा नहीं. इसलिए वह राजकुमारी को ही समझाते हुए बोले, ‘‘बहू इस के मुंह मत लग, जो करता है करने दे. ठोकर खाएगा तो इसे समझ आ जाएगी. शहर में रह कर कामधंधा चलाना कोई आसान काम नहीं. हम ने बहुतों को बरबाद होते देखा है.’’

‘‘बाबूजी शहर जा कर बहुत लोग बन भी गए हैं, उन की जानकारी आप को नहीं है. कुछ अच्छा भी सोचा करें.’’ इतना कह कर संतोष गुस्से में बाहर चला गया. जिस जमीन को बेचने की बात संतोष कर रहा था वह असल में उस के ही नाम थी. पहले वह जमीन ऊसर थी लेकिन अब वहां से सड़क निकल गई तो उस की कीमत बढ़ गई है.

महाराज बख्श सिंह सोचने लगे कैसी विडंबना है कि शहर के लोग महंगी कीमत में जमीन खरीद कर गांवों से जुड़ना चाहते हैं और गांव के लोग जमीन बेच कर शहरों की चकाचौंध में फंसना चाहते हैं. चूंकि संतोष को शहर जाने की सनक सवार थी, इसलिए उस ने अपनी जमीन बेच दी. महाराज सिंह ने उसी समय समझदारी दिखाते हुए जमीन की कीमत का बड़ा हिस्सा संतोष के बेटों के नाम पर बैंक में जमा कर दिया. उन्होंने संतोष को केवल 4 लाख रुपए ही दिए.

संतोष के पास पैसा आ चुका था. इसलिए वह काम की तलाश में लखनऊ चला गया. उसे किसी कामधंधे की जानकारी तो थी नहीं इसलिए लखनऊ जाने के बाद भी वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या काम शुरू करे? ज्यादा से ज्यादा उस ने ढाबा और होटल ही देखे थे और उन के बारे में थोड़ीबहुत जानकारी थी.

शहर में उसे ऐसी कोई जगह नहीं मिली जहां वह अपना काम शुरू कर सके. एकदो जगह उस ने देखी भी लेकिन उन का किराया बहुत ज्यादा था. शहर में ढाबा खोलना उस के बूते के बाहर था. उसे शहर के बाहर बसी कालोनियों में ढाबा खोलना और चलाना आसान लग रहा था.

संतोष पहले जब कामधंधे की तलाश में लखनऊ आता तो वहां वह एक ढाबे पर खाना खाता था. उस की जानपहचान उस ढाबे पर खाना बनाने वाले श्याम कुमार से थी. संतोष ने उसी के साथ काम शुरू करने की योजना बनाई.

वह श्याम के पास पहुंच कर बोला, ‘‘श्याम भाई, तुम बहुत अच्छा खाना बनाते हो. मुझे उम्मीद है कि यहां तुम जितनी मेहनत करते हो, उस के अनुसार तुम्हें पैसे भी नहीं मिलते होंगे. मैं भी एक ढाबा खोलना चाहता हूं और चाहता हूं कि उस ढाबे को हम दोनों मिल कर चलाएं.’’

यह सुन कर श्याम खुश हो गया. उसे फ्री में बिजनेस करने का मौका मिल रहा था. इसलिए उस ने संतोष के साथ काम करने की हामी भर ली. उस ने कहा, ‘‘संतोष भाई, यहां तो कोई ऐसी जगह नहीं है जहां ढाबा खोला जा सके लेकिन जानकीपुरम इलाके में सेक्टर-2 के पास एक ढाबा है. वो ढाबा इस समय चल नहीं रहा है. तुम कहो तो मैं बात करूं?’’

‘‘ठीक है, तुम बात करो हम मिल कर उस ढाबे को चलाएंगे.’’ संतोष ने कहा तो श्याम ने उस ढाबे के मालिक से बात कर ली. वह उन्हें अपना ढाबा किराए पर देने के लिए राजी हो गया. इस के बाद दोनों ही उस ढाबे को चलाने लगे. दोनों की मेहनत से काम चल निकला.

नई नवेली दीपा ने सौतेले बेटे संग रची साजिश

अभिनेत्री आरती मित्तल का सैक्स रैकेट

मुंबई के दिंडोशी पुलिस थाने के एसएचओ मनोज सुतार 18 अप्रैल, 2023 की सुबह अपने कार्यालय में बैठे थे. तभी उन का एक विश्वस्त मुखबिर उन के सामने हाजिर हुआ.

“साहेब, एक बहुत बड़ी खबर लाया हूं, इस मामले में मुझे तगड़ी बख्शीश तो मिलेगी न?” मुखबिर ने कुरसी पर बैठते हुए कहा.

“बताओ तो सही, खबर आखिर क्या है जो तुम इतने उतावले हो रहे हो?” मनोज सुतार ने कहा.

“साहेब, फिल्म जगत की कास्टिंग डायरेक्टर और हीरोइन आरती मित्तल सैक्स रैकेट चला रही है,” मुखबिर ने कहा.

“भाई, ये तुम क्याक्या कह रहे हो? इतना बड़ा नाम है, अगर थोड़ी सी भी भूलचूक हो गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे. मेरी

नौकरी लेने का इरादा है क्या, तुम्हारा?” इंसपेक्टर ने घबराते हुए कहा.

“नहीं साहब, एकदम पुख्ता खबर है. मेरे पास मोबाइल नंबर भी है. आप बात करो, आप को खुद पता चल जाएगा.” कहते हुए मुखबिर ने एक मोबाइल नंबर इंसपेक्टर मनोज सुतार को दिया और वहां से चला गया.

खबर काफी महत्त्वपूर्ण थी और एक ऐसी शख्सियत से जुड़ी थी कि इंसपेक्टर मनोज सुतार ने इस की खबर तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को दे दी. उच्चाधिकारियों द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद इंसपेक्टर मनोज सुतार ने इस केस की तहकीकात करनी शुरू कर दी. जब जिम्मेदारी मिली तो इंसपेक्टर मनोज सुतार ने तुरंत मुखबिर द्वारा दिया गया फोन नंबर मिला दिया, “जी, आप आरतीजी बोल रही हैं न?”

“जी, आप ने सही फोन मिलाया, मेरे बारे में तो आप जानते ही होंगे? मगर आप को मेरा मोबाइल नंबर आखिर कैसे मिल गया?” उधर से आवाज आई.

“आरतीजी, मैं एक बहुत बड़ा हीरे का व्यापारी हूं. अपने कस्टमर के लिए मुझे भी कभीकभी कुछ करना पड़ जाता है. पता नहीं, मेरे कस्टमरों के भी बड़े अजीब शौक हैं. अब पूरा न करें तो कस्टमर हाथ से निकल जाते हैं. आप समझ रही हैं न, मैं कहना क्या चाहता हूं.” मनोज सुतार ने पासा फेंकते हुए कहा.

“आप ने इतनी देर बात कर ली. कम से कम आप मुझे अपना नाम तो बता दीजिए,” आरती ने कहा.

“आरतीजी मेरा नाम शुभम मीणा है. मेरे 2 बहुत बड़े कस्टमर हैं विवेक और कैलाश, दोनों हसीन चेहरों के आशिक हैं. उन का काम हो सकता है?” मनोज सुतार ने कहा.

“शुभमजी, आप का काम तो अवश्य हो जाएगा, मगर दाम कुछ ज्यादा देने होंगे,” आरती ने कहा.

“आरतीजी, जब आप से बात हुई है तो दाम का क्या मोलभाव करना है. आप तो मुझे बताइए कि दाम कितने चुकाने हैं?” मनोज सुतार बोले.

“शुभमजी, 2 लोग हैं तो 2 लड़कियां भी होंगी. मेरी लड़कियां एकदम से फ्रैश माल हैं, मौडलिंग करती हैं. आप को दोनों लड़कियों के 60 हजार चुकाने होंगे. बोलो, मंजूर है या नहीं?” आरती बोली.

“जी मंजूर है. आप उन के फोटो मुझे भेज दीजिए, पसंद आने पर मैं आप को अभी बता दूंगा.” मनोज सुतार ने कहा.

“शुभमजी, एक बात और है. मेरी दोनों लड़कियां जुहू या गोरेगांव स्थित होटलों में ही आएंगी. आप को वहां पर 2 कमरे बुक करने होंगे. होटल का भी खर्चा आप को ही वहन करना होगा.” आरती मित्तल ने बात स्पष्ट की.

“आरतीजी, ठीक है, मुझे आप की यह शर्त भी मंजूर है.”

“शुभमजी, मैं आप को अपनी मौडल के फोटो वाट्सऐप पर भेज रही हूं. वैसे मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरी मौडल्स आप को अवश्य पसंद आएंगी,” कहते हुए आरती मित्तल ने काल डिसकनेक्ट कर दी.

arti

आरती ऐसे फंसी जाल में

पुलिस इंसपेक्टर मनोज सुतार ने जब अपने मोबाइल पर आवाज सुनी तो उन्होंने अपना वाट्सऐप चैक किया तो उन्हें वहां पर आरती मित्तल की ओर से 2 युवतियों की फोटो मिलीं. उन्होंने उसी समय इस की सूचना तत्काल अपने उच्च अधिकारियों कर दे दी.

ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद इंसपेक्टर मनोज सुतार ने तुरंत अपने 2 सबइंस्पेक्टर तैयार किए और उन्हें सब कुछ समझा दिया. उस के बाद उन्होंने अपनी योजना के तहत आरती मित्तल को फोन किया.

“जी बोलिए शुभमजी, आप को पसंद आई हैं न मेरी बिंदास मौडल्स?” आरती ने काल रिसीव करते हुए कहा.

“आरतीजी, फोटो देख कर तो सचमुच मेरा दिल खुश हो गया. अब मैं ने गोरेगांव के चितरंजन होटल में आप केकहे अनुसार 2 कमरे भी बुक करा दिए हैं. एक कमरा विवेक के नाम और दूसरा कमरा मैं ने अपने क्लाइंट कैलाश के नाम बुक करा दिया है. देखिए आरतीजी, मेरा आप से रिक्वेस्ट है कि ये दोनों मेरे काफी खास कस्टमर हैं. मैं इन दोनों को बिलकुल भी नाराज नहीं कर सकता, इसलिए मैं खुद इन दोनों को ले कर 10 मिनट में गोरेगांव के चितरंजन होटल पहुंच रहा हूं.” मनोज सुतार ने बताया.

“शुभमजी, आप अपने कस्टमर्स का काफी अच्छा खयाल रखते हैं. व्यापार में तो यह सब करना ही पड़ता है, पर आप कुछ निवेदन करना चाहते थे, वह तो आप ने अब तक किया ही नहीं. बोलिए, आखिर क्या निवेदन करना चाहते हैं आप?” आरती ने पूछा.

“आरतीजी, मेरा निवेदन यह है कि भविष्य में भी आप से मेरा संपर्क बना रहेगा, इसलिए यदि जब इतना जोखिम उठा कर मैं खुद होटल में आ रहा हूं तो आप भी अपनी मौडल्स को ले कर खुद वहां पर पहुंच जातीं तो मुझे अच्छा लगता. वैसे मैं तो एक निवेदन कर रहा था.”

“शुभमजी, आप से मेरी यह पहली डीलिंग है, इसलिए चाह कर भी मना नहीं कर सकती, आप मुझे बता दीजिएगा मैं ने अपनी माडल्स को ले कर कब आना है?”

“जी मेरे क्लाइंट तो आप की मौडल्स के फोटो देख कर बावले से हो गए हैं. मैं ने रूम बुक कर दिए हैं. अब मैं जल्दी आप को बताता हूं.”

“शुभमजी, आप भी कमाल के व्यक्तित्व के स्वामी लगते हैं. मुझे तो ऐसा लग रहा है हमारी आप से ये डील काफी लंबे समय तक चलेगी. मैं आप के फोन का इंतजार कर रही हूं, जल्दी बताइएगा.”

“बस मैं 5 या 10 मिनट के बाद आप को सूचित करता हूं. आप का पेमेंट भी मैं नकद आप को कर दूंगा. अच्छा बाय.” मनोज सुतार ने यह कहते फोन डिसकनेक्ट कर दिया.

इंसपेक्टर मनोज सुतार ने अपने 2 सबइंसपेक्टरों को पहले से ही इस काम में लगा दिया था. ठीक 10 मिनट के बाद मनोज सुतार ने शुभम बन कर आरती को फोन कर दिया, “आरती मैम, मैं अपने दोनों कस्टमर के साथ चितरंजन होटल में पहुंच रहा हूं. आप ठीक 20 मिनट तक वहां पर पहुंच जाइए.”

“ठीक है शुभमजी, मैं अपनी मौडल्स को ले कर यहां से निकल रही हूं.”

पुलिस टीम ने लगाए स्पाई कैमरे

असल में जब इंसपेक्टर मनोज सुतार ने आरती मित्तल को फोन कर के बुलाया था, उस समय तक उन की समाजसेवा शाखा टीम होटल में पहुंच चुकी थी और दोनों कमरों के बाहर एवं आसपास पुलिस टीम द्वारा स्पाई कैमरे लगाए जा चुके थे. यह 17 अप्रैल, 2023 सोमवार की घटना थी.

थोड़ी ही देर बाद कास्टिंग डायरेक्टर आरती मितल अपने साथ 2 मौडल्स को ले कर गोरेगांव स्थित चितरंजन होटल पहुंच गई. उस के आते ही मनोज सुतार अपने 2 फरजी ग्राहकों के साथ आरती मित्तल के पास गए और अपना परिचय दिया. उस के बाद वे सब उन दोनों कमरों में गए.

आरती मित्तल ने दोनों फरजी ग्राहकों को और युवतियों को कंडोम भी दिए. मनोज सुतार ने जब 60 हजार रुपए आरती मित्तल का सौंप दिए. तब आरती मित्तल ने एकएक मौडल को उन दोनों कस्टमरों को सौंप दिया. तभी चारों तरफ से मुंबई की समाजसेवा पुलिस टीम ने उन सभी को चारों तरफ से घेर लिया और आरती मित्तल व दोनों माडल्स को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

आखिर कौन है आरती मित्तल?

आरती मित्तल एक बौलीवुड अभिनेत्री और कास्टिंग डायरेक्टर है, जो मुख्य रूप से टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में दिखाई देने वाला चर्चित नाम है. सन 2022 में जीटीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुंडली भाग्य’ में अभिनय करने के लिए उसे अपार सफलता मिली थी.

arti with tv actors

आरती मित्तल का जन्म और प्रारंभिक जीवन

आरती मित्तल का जन्म 18 अक्तूबर, 1992 को हरियाणा के पलवल में हुआ था. इन के पिता इंडियन एयरलाइंस में पायलट थे. जब आरती मित्तल की उम्र 6 साल की थी, तब उन का परिवार दिल्ली आ गया था. दिल्ली में आरती ने टैगोर पब्लिक स्कूल और मीरा मौडल स्कूल में पढ़ाई की. उस के बाद आरती ने अध्यापन का एक कोर्स किया और उस के बाद उन्होंने मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन, हिमाचल प्रदेश से मार्केटिंग में एमबीए पूरा किया.

एमबीए पूरा करने से पहले आरती ने टैगोर पब्लिक स्कूल में नर्सरी क्लास टीचर के रूप में भी कार्य किया था. एमबीए पूरा करने के बाद आरती मित्तल ने अपने नए करिअर की शुरुआत में दिल्ली की एक निजी फर्म में नौकरी की. कुछ महीनों तक वहां काम करने के बाद आरती ने अपनी जिंदगी में कुछ नया करने का फैसला किया और खुद का व्यवसाय शुरू करने के सपने को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया. अपनी उस उच्च महत्त्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए

आरती मित्तल ने गुरुग्राम में ‘बोल्ड जिम’ शुरू किया, लेकिन कोविड-19 लौकडाउन के कारण उन का जिम 2020 में बंद हो गया. अपने ऊंचे सपनों को न छोडऩे का दृढ संकल्प लिए आरती मित्तल ने अपनी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ‘प्लांटैस्टिक ग्रुप’ शुरू की. उस के बाद उन्होंने अपनी मैनेजमेंट कंपनी के बैनर तले मिस्टर ऐंड मिस हरियाणा प्रतियोगिता का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया.

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन पर प्रायोजकों की कमी के कारण आरती मित्तल को काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन फिर भी आरती मित्तल ने हार नहीं मानी. वह एक बार फिर से जुट गई और दिल्ली स्थित एक समूह के साथ काम करना शुरू कर दिया.

दिल्ली में आरती मित्तल ने कुछ नाटकों में बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ी. इस के कारण आरती मित्तल को ‘हाउस औफ प्लैटर’, ‘अरेबियन डेटिंग साइट’ और ‘मयंक क्रिएशन’ जैसे नामचीन ब्रांडों के लिए कई प्रिंट अभियानों से शामिल किया गया. इस के अलावा आरती मित्तल को ‘ट्रिनिटी साबुन’, ‘मेलोरा ज्वैलरी’, ‘अमृत जल’ और ‘रिवोल्ट प्रोटीन’ जैसे विभिन्न ब्रांडों के लिए लिए टीवी विज्ञापनों में काम करने का मौका भी मिला.

इस के बाद आरती मित्तल मुंबई आ गई, जहां पर उसे ‘हरफूल मोहिनी’, ‘बन्नी चौ होम डिलीवरी’, ‘एक महानायक’, ‘डाक्टर बी.आर. अंबेडकर’, ‘रक्षाबंधन’, ‘रसल अपने भाई की ढाल’, ‘भाग्यलक्ष्मी’, ‘परशुराम’, ‘अपनापन’, ‘काशीबाई बलाल’ व कई अन्य धारावाहिकों में काम करने का अवसर मिला. उन्हें ‘जीएसटी’, ‘रूहानियत’ और ‘धारावी बैंक’ जैसी कुछ एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज में भी काम करने का मौका मिला था.

Arti_mittal_in_shadi_mubarak

अभिनेत्री और कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल को मुंबई पुलिस ने 17 अप्रैल, 2023 को सैक्स रैकेट के मामले मे रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. आरती मित्तल के साथ पकड़ी गई दोनों मौडल्स ने पुलिस को बताया कि अभिनेत्री आरती मित्तल उन्हें किसी विज्ञापन या सीरियल अथवा फिल्म में लेने से पहले उन से कहती थी कि ये कंप्रोमाइज का जमाना है. यदि तुम कंप्रोमाइज करोगी तो फिर ही आगे बढ़ सकती हो.

इस के लिए आरती मित्तल उन्हें गैर लोगों के साथ सोने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाब बनाती थी. गोरेगांव स्थित होटल में 2 लोगों के साथ संबंध बनाने के बनाने के लिए आरती ने उन दोनों माडल्स को 15 हजार रुपए देने का वादा भी किया था.

दिंडोशी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच के लिए अपराध शाखा की यूनिट नंबर 11 को स्थानांतरित कर दिया है. घटना में गिरफ्तार दोनों मौडल्स को पूछताछ के बाद पुनर्वास केंद्र भेजा गया.”

बौलीवुड में ऐसी अनेक आरती मित्तल हैं, जो जल्द मोटा पैसा कमाने के लिए अनुचित काम कर रहे हैं. इन में से कुछ लोगों का सत्य उजागर हो जाता है और कुछ का सत्य उसी में दफन हो कर रह जाता है.

—कथा पुलिस सूत्रों व जनचर्चा पर आधारित है. तथ्यों का नाट्य रूपांतरण किया गया है.

अपनों के खून से रंगे हाथ : ताइक्वांडो कोच को मिली सजा

खुल गया रानी का राज

27 सितंबर, 2016 को उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर गांव फरीदपुर के नजदीक स्ड्डिथत अंडरपास से जरा सी दूरी पर एक युवक की लाश पड़ी मिली. सुबह सुबह लोग जब अपने खेतों पर जा रहे थे, तभी उन की नजर हाईवे के नीचे कच्ची रोड पर चली गई थी. लाश वहीं पड़ी थी. किसी ने फोन कर के इस की सूचना थाना मैनाठेर को दे दी. थानाप्रभारी राजेश सोलंकी उसी समय थाने पहुंचे थे. मामला मर्डर का था, इसलिए सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.

उन्होंने देखा, मृतक 25-26 साल का था और उस की लाश लहूलुहान थी.थानाप्रभारी ने लाश का बारीकी से निरीक्षण किया. मृतक के गले व सिर पर किसी तेजधार हथियार के गहरे घाव थे. उस की लाश के पास ही शराब की खाली बोतल और 2 गिलास पड़े मिले. इस से अनुमान लगाया गया कि हत्या से पहले हत्यारे ने मृतक के साथ शराब पी होगी. घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो चुकी थी.

थानाप्रभारी ने भीड़ से मृतक की शिनाख्त कराई तो किसी ने उस का नाम हरि सिंह बताते हुए कहा कि यह मुरादाबाद-संभल रोड पर स्थित गांव लालपुर हमीर का रहने वाला है. थानाप्रभारी ने एक सिपाही को हरि सिंह के घर भेज कर उस की हत्या की खबर भिजवा दी. उस की पत्नी रानी उस समय अपने मायके वारीपुर भमरौआ में थी. जैसे ही उसे पति की हत्या की खबर मिली, उस का रोरो कर बुरा हाल हो रहा था.

मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच चुके थे. पुलिस ने उन से संक्षिप्त पूछताछ कर के घटनास्थल की काररवाई पूरी की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया.

मृतक हरि सिंह के चाचा ओमप्रकाश की तरफ से पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. एसएसपी नितिन तिवारी ने थानाप्रभारी राजेश सोलंकी को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए. थानाप्रभारी ने सब से पहले हरि सिंह के गांव लालपुर हमीर जा कर उस के घर वालों से पूछताछ की. घर वालों ने बताया कि उन की किसी से कोई रंजिश नहीं है. वैसे भी हरि सिंह बहुत सीधासादा था.

26 सितंबर, 2016 की शाम को उस के मोबाइल पर किसी का फोन आया था. फोन पर बात करने के बाद वह यह कह कर घर से गया था कि जरूरी काम है, थोड़ी देर में लौट आएगा. लेकिन वह वापस नहीं आया. सुबह उस की हत्या की जानकारी मिली.

राजेश सोलंकी ने हरि सिंह की पत्नी रानी से भी बात की. उस ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है. पता नहीं यह सब कैसे हो गया. रानी से बातचीत करते समय राजेश सोलंकी की नजर उस की बौडी लैंग्वेज पर टिकी हुई थी.

पति के मरने का जो गम होना चाहिए, वह उस के चेहरे पर दिखाई नहीं दे रहा था. वह बात करने में डर रही थी और उन से निगाहें चुरा रही थी. थानाप्रभारी ने अपने अनुभव से अनुमान लगाया कि कहीं न कहीं दाल में काला जरूर है. लेकिन बिना ठोस सबूत के उस पर हाथ डालना ठीक नहीं था. लिहाजा वह उस से यह कह कर लौट आए कि अगर किसी पर शक हो तो फोन कर के बता देगी.

इस के बाद पुलिस ने हरि सिंह के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स निकलवाई. काल डिटेल्स से पता चला कि हरि सिंह के मोबाइल पर जो आखिरी काल आई थी, वह संभल जिले के थाना नरवासा के गांव बारीपुर भमरौआ के ओंकार सिंह की थी. पुलिस ने दबिश दे कर उसे पकड़ा और पूछताछ के लिए उसे थाना मैनाठेर ले आई.

थाने में उस से हरि सिंह की हत्या के बारे में गहनता से पूछताछ की गई तो पहले तो वह खुद को निर्दोष बताता रहा, लेकिन जब उस से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उस ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि हरि सिंह की हत्या उस ने ही की थी. उस ने उस की हत्या की जो कहानी बताई, वह अवैध संबंधों पर आधारित थी.

हरि सिंह मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव लालपुर हमीर के रहने वाले रामकिशोर की पहली पत्नी का बेटा था. दरअसल, रामकिशोर ने अपनी पत्नी शांति देवी की मृत्यु के बाद मुरादाबाद के मोहल्ला बंगला गांव की चंद्रकला से शादी कर ली थी. हरि सिंह शांति देवी से पैदा हुआ था. रामकिशोर दूसरी पत्नी चंद्रकला के साथ मुरादाबाद में ही रहने लगा था. करीब 5 साल बाद रामकिशोर की भी मृत्यु हो गई तो हरि सिंह की परवरिश उस की दादी हरदेई ने की थी.

हरि सिंह जवान हो गया तो राजमिस्त्री का काम करने लगा. बाद में उस की शादी संभल जिले के थाना नरवासा के अंतर्गत आने वाले गांव बारीपुर भमरौआ की रानी से हो गई. यह 7 साल पहले की बात है. शादी के 4 साल बाद उन के यहां एक बेटा हुआ, जिस का नाम जितिन रखा गया. यह शादी हरि सिंह के दूर के रिश्ते के बहनोई रोहताश ने करवाई थी. शादी के बाद रोहताश सिंह और उन के बच्चों का हरि सिंह के यहां आनाजाना बढ़ गया.

रोहताश का एक बेटा था ओमकार सिंह. वह इंटरमीडिएट तक पढ़ा था और बनठन कर रहता था. वह भी हरि सिंह के घर खूब आता जाता था. उस की रानी से बहुत पटती थी. रानी रिश्ते में उस की मामी लगती थी, इस नाते वह उस से हंसीमजाक कर लेता था.

हरि सिंह राजमिस्त्री था. दिन भर काम करने के कारण शाम को थकामांदा घर आता तो वह पत्नी को ज्यादा समय नहीं दे पाता. खाना खाने के बाद वह जल्द ही सो जाता. यह बात रानी को अखरती थी. पति की इस उदासीनता की वजह से रानी का झुकाव ओमकार की तरफ हो गया.

मामी के इस आमंत्रण को ओमकार समझ गया. हरि सिंह के घर से निकलते ही वह उस के घर पहुंच जाता और अपनी लच्छेदार बातों से उस ने मामी का दिल जीत लिया. लिहाजा एक दिन ऐसा आया, जब दोनों ने अपनी सीमाएं लांघ कर अपनी हसरतें पूरी कर लीं. यानी दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए.

घर में हरि सिंह की दादी हरदेई और पत्नी रानी ही रहती थीं. दादी मोहल्ले में औरतों से बतियाने चली जाती तो रानी घर में अकेली रह जाती. ओमकार इसी का फायदा उठा कर उस के घर पहुंच जाता. इस तरह काफी दिनों तक दोनों मौजमस्ती करते रहे.

जाहिर है, अवैध संबंध छिपाए नहीं छिपते. मोहल्ले की औरतों को इस बात का शक हो गया कि ओमकार हरि सिंह की गैरमौजूदगी में ही उस के घर क्यों आता है, किसी तरह यह बात हरि सिंह के कानों तक पहुंच गई. इस से हरि सिंह का भी माथा ठनका. उस ने पत्नी से साफ कह दिया कि वह ओमकार से कह दे कि उस की गैरमौजूदगी में यहां कतई ना आए.

इस के बाद भी ओमकार ने हरि सिंह के घर आना बंद नहीं किया. यह जानकर हरि सिंह ने ओमकार से साफ कह दिया कि वह उस के घर न आया करे. इस के अलावा उस ने पत्नी को भी खूब खरीखोटी सुनाई. आखिर ओमकार ने हरि सिंह के यहां आनाजाना बंद कर दिया. हरि सिंह की सख्ती के बाद रानी और ओमकार की मुलाकातें नहीं हो पा रही थीं. दोनों ही बहुत परेशान थे. ऐसे में दोनों को हरि सिंह अपनी राह का कांटा दिखाई देने लगा.

एक दिन किसी तरह मौका मिलने पर रानी ने ओमकार से मुलाकात की. उस ने ओमकार से कहा, ‘‘हरि को हमारे संबंधों की जानकारी हो चुकी है. उस ने मेरे ऊपर जो सख्ती की है, उस हालत में मैं नहीं रह सकती. मुझे तुम इस तनावभरी जिंदगी से निकालो. किसी तरह हरि को ठिकाने लगा दो. इस के बाद ही हम लोग चैन से रह सकते हैं.’’

उस की बातों में आ कर ओमकार हरि सिंह की हत्या करने के लिए तैयार हो गया.

26 सितंबर, 2016 को हरि सिंह की दादी हरदेई ने शाम का खाना बनाने के बाद उस से खाने को कहा. हरि सिंह की पत्नी रानी 2 दिन पहले अपने मायके चली गई थी, इसलिए खाना दादी ने बनाया था. हरि सिंह खाना खाने के लिए बैठा ही था कि उस के मोबाइल पर ओमकार का फोन आया. वह ओमकार की काल रिसीव करना नहीं चाह रहा था, लेकिन उस ने सोचा कि हो सकता है, कोई खास बात हो जो वह फोन कर रहा हो.

यही सोच कर उस ने फोन उठाया तो ओमकार बोला, ‘‘मामा, तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है. मेरे एक मिलने वाले का मकान बनना है. बड़ी पार्टी है. ऐसा करते हैं, दोनों मिल कर मकान का ठेका ले लेते हैं. पैसे मैं लगाऊंगा. पार्टी से आज ही बात करनी है. अगर आज बात नहीं हुई तो वह पार्टी किसी दूसरे ठेकेदार के पास चली जाएगी. तुम जल्दी चले आओ, मैं बाहर सड़क पर इंतजार कर रहा हूं. अगर बात बन गई तो पार्टी से आज ही थोड़ाबहुत एडवांस ले लेंगे.’’

हरि सिंह लालच में आ गया. वह दादी से यह कह कर घर से निकल गया कि थोड़ी देर में लौट कर खाना खाएगा. जब वह सड़क पर आया तो वहां मोटरसाइकिल लिए ओमकार खड़ा था. हरि सिंह को देखते ही वह बोला, ‘‘मामा, जल्दी से कस्बा सिरसी चलो.’’

हरि सिंह इस के लिए राजी हो गया. वह ओमकार सिंह की मोटरसाइकिल पर बैठ गया. रास्ते में ओमकार सिंह ने बताया कि जिस पार्टी से बात करनी है, वह सिरसी कस्बे की पुलिस चौकी के सामने खड़ी है. थोड़ी देर में दोनों सिरसी पहुंच गए. वहां जा कर देखा तो पार्टी नहीं मिली. ओमकार सिंह ने किसी को फोन किया, फिर बताया कि पार्टी किसी जरूरी काम से संभल चली गई है. उस ने यहीं इंतजार करने को कहा है.

सिरसी से संभल की दूरी करीब 10 किलोमीटर है. कुछ देर दोनों वहीं खड़े इंतजार करते रहे. तभी ओमकार ने हरि सिंह से कहा कि तुम अपने घर फोन कर लो कि देर से लौटोगे. इस पर हरि सिंह ने बताया कि घर पर फोन नहीं है. फोन तो उसी के पास है. जब वहां खड़ेखड़े काफी देर हो गई और संभल से पार्टी भी नहीं आई तो हरि सिंह बोला, ‘‘चलो, कल बात कर लेंगे.’’

ओमकार ने कहा कि चलो जब यहां तक आए हैं तो एकदो पैग लगा लें. हो सकता है जब तक हम यह काम करें, तब तक पार्टी आ जाए. इतना कहने के बाद ओमकार शराब की दुकान से एक बोतल खरीद लाया. पास ही अंडे के ठेले से गिलास ले कर दोनों ने शराब पी. जो थोड़ी शराब बोतल में बची थी, वह ओमकार ने अपनी बाइक की डिक्की में रख ली और गिलास भी रख लिए.

शराब पीने के बाद ओमकार ने कहा, ‘‘देखो मामाजी, तुम्हारे घर वाले इंतजार कर रहे होंगे और मेरे भी. हो सकता है पार्टी को कोई जरूरी काम आ गया हो, इसलिए अब सुबह उस से बात कर लेंगे. मैं ऐसा करता हूं कि पहले तुम्हें तुम्हारे घर छोड़ देता हूं, उस के बाद अपने घर चला जाऊंगा.’’

इस के बाद हरि सिंह उस की बाइक के पीछे बैठ गया. कुछ दूर चल कर ओमकार ने सड़क किनारे बसे राजस्थानी खानाबदोशों की झुग्गी के पास अपनी बाइक रोक दी.  खानाबदोश लोहे के सामान बना कर बेचते थे. उन से उस ने 80 रुपए में एक गंडासा खरीदा. हरि सिंह ने उस से पूछा कि वह इस का क्या करेगा तो उस ने बताया कि घर के आसपास काफी जंगली पौधे उग आए हैं, उन्हें काटेगा. वह गंडासा उस ने बाइक की डिक्की में रख लिया.

हरि सिंह उस की योजना से अनभिज्ञ था. उसे क्या पता था कि वह गंडासा जंगली पौधे काटने के लिए नहीं, बल्कि उस की हत्या के लिए खरीदा है. बाइक जब हरि सिंह के गांव के नजदीक पहुंची तो ओमकार ने कहा, ‘‘मामा, अभी थोड़ी शराब बची है. अगर मैं इसे घर ले जाऊंगा तो घर वाले फेंक देंगे. क्योंकि वे लोग शराब से बहुत नफरत करते हैं और जब यह फेंकी जाएगी तो मुझे बहुत दुख होगा. ऐसा करते हैं कि एकएक पैग और ले लेते हैं.’’

हरि सिंह ओमकार की बात को टाल नहीं सका. दोनों जिस जगह खड़े हो कर बातें कर रहे थे, उन्होंने वहां बैठ कर शराब पीना ठीक नहीं समझा. लिहाजा वे वहां से कुछ दूर चले गए. फिर सड़क की साइड में बैठ कर उन्होंने शराब पी.

हरि सिंह एक तो पहले से ही ज्यादा पिए हुए था. 2 पैग और लगाने के बाद उसे ज्यादा नशा हो गया, जिस से वह लड़खड़ाने लगा. तभी ओमकार ने बाइक संभालते हुए कहा कि यह स्टार्ट नहीं हो रही है, थोड़ा धक्का लगा दे. बाइक गियर में थी, इसलिए आगे नहीं बढ़ सकी. इस पर ओमकार ने गाड़ी स्टैंड पर खड़ी कर के हरि सिंह से कहा कि वह ब्रेक दबाए. नशे में झूमते हुए हरि सिंह ने झुक कर दोनों हाथों से ब्रेक दबाए, ठीक उसी समय ओमकार ने बाइक की डिक्की से गंडासा निकाल कर उस की गरदन पर ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए.

नशे की हालत में हरि सिंह को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वह निढाल हो कर नीचे गिर पड़ा. कुछ ही देर में उस की मौत हो गई. ओमकार सिंह ने उसे हिलाडुला कर देखा तो वह मर चुका था. वह वहां से अपने घर चला गया. उस ने गांव बारी भमरौआ पहुंच कर रानी को हरि सिंह की हत्या की खबर दे दी. उस ने उस से कह दिया कि जब उसे हरि सिंह की हत्या की खबर मिले तो वह रोने का नाटक करे, जिस से किसी को शक न हो.

पुलिस ने ओमकार से पूछताछ के बाद रानी को भी गिरफ्तार कर लिया. उस ने भी स्वीकार कर लिया कि पति की हत्या की साजिश में वह भी शामिल थी. ओमकार की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गंडासा भी बरामद कर लिया. इस के बाद दोनों को 28 सितंबर, 2016 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. इस मामले की तफ्तीश थानाप्रभारी राजेश सोलंकी कर रहे हैं.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित