फेसबुकिया प्यार बना जी का जंजाल – भाग 1

बात 12 अप्रैल, 2023 की है. उत्तरपूर्वी दिल्ली के करावल नगर क्षेत्र के महालक्ष्मी विहार में 12 अप्रैल की सुबह उस वक्त होहल्ला मच गया, जब मकान नंबर बी-85 के बाहर दरवाजे पर एक युवती की लाश किसी ने पड़ी देख कर शोर मचाया. देखते ही देखते अड़ोसपड़ोस ही नहीं, दूसरी गलियों के लोग भी उस मकान के आगे आ कर लाश देखने के लिए जमा होने लगे. युवती के शरीर पर सलवारसूट था. उस की उम्र 30 साल के करीब लग रही थी. चेहरे मोहरे से वह मध्यम परिवार की दिखाई देती थी.

किसी ने इस लाश की सूचना फोन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी. करीब 20-25 मिनट में ही करावल नगर थाने के एसएचओ नफे सिंह 2-3 पुलिसकर्मियों को ले कर वहां आ गए. पुलिस ने पहले वहां एकत्र भीड़ को दूर हटाया, फिर युवती की लाश का निरीक्षण किया गया. युवती के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट अथवा जख्म के निशान नहीं थे, एसएचओ नफे सिंह की पैनी निगाहों ने युवती के गले पर लाल निशान देखे तो तुरंत अनुमान लगा लिया कि युवती को गला घोंट कर मारा गया है.

सब से पहले युवती की शिनाख्त का प्रश्न था. अभी तक वहां जमा लोगों में से किसी ने भी मृतका की पहचान नहीं की थी. इस से यही लगा कि यह युवती इस क्षेत्र की नहीं है. उन्होंने इस लाश की सूचना मोबाइल फोन द्वारा नार्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी जौय टिर्की को दे दी. उन से सलाहमशविरा करने के बाद उन्होंने फोटोग्राफर और फोरैंसिक टीम को मौके पर बुला लिया. उन के आ जाने पर दूसरी आवश्यक कागजी काररवाई पूरी कर के लाश को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

15 अप्रैल, 2023 को इंसपेक्टर (इनवैस्टीगेशन) राजेंद्र कुमार ने वादी बन कर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ भादंवि की धारा 302/201 के तहत रिपोर्ट दर्ज करवा दी. उसी दिन उस युवती की लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि युवती की हत्या गला दबा कर की गई है. युवती शादीशुदा होगी, इस बात के कोई सुहाग चिह्न युवती के जिस्म पर नहीं थे, इस से यह अनुमान लगाया गया कि युवती कुंवारी थी और किसी साथ प्रेम संबंध में फंस कर उस ने अपनी अस्मत ही नहीं खोई थी, खुद भी दुनिया से विदा कर दी गई.

‘युवती कौन थी,’ सब से पहले यह पता लगाना जरूरी था.

मृतका की शिनाख्त कराने की हुई कोशिश

डीसीपी डा. जौय टिर्की ने युवती की शिनाख्त और उस के हत्यारे का पता लगाने के लिए एक पुलिस टीम एसीपी संजय सिंह (खजूरी खास) के नेतृत्व में गठित कर दी. इस टीम में करावल नगर थाने के एसएचओ नफे सिंह, इंसपेक्टर (इनवैस्टीगेशन) राजेंद्र कुमार, एसआई मनदीप कुकाना, एएसआई माथी, हैडकांस्टेबल मनीष यादव, अमरीश, कांस्टेबल शुभम, निखिल को शामिल किया गया.

युवती की पहचान के लिए दिल्ली के सभी थानों में लाश की फोटो भेज कर यह मालूम करने की कोशिश की गई कि इस युवती की गुमशुदगी उन के यहां दर्ज तो नहीं है, यदि है तो वह थाना करावल नगर में इस की इत्तला दें. लेकिन 2-3 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी थाने में सूचना नहीं मिली तो युवती के पैंफ्लेट छपवा कर करावल नगर और आसपास के इलाकों में चिपकाए गए.

इस से भी बात नहीं बनी तो अखबारों में मृतका की फोटो छपवा दी गई और उस को पहचानने वाले को उचित ईनाम देने की घोषण कर दी गई, लेकिन इस से भी पुलिस को युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. फिर 4-5 दिन बाद पुलिस ने युवती के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया.

एक बार पूरी टीम उच्चाधिकारियों के साथ सिर जोड़ कर मंत्रणा के लिए बैठी. सभी से इस केस में आगे बढऩे के लिए उन के सुझाव पूछे गए.

इंसपेक्टर (इनवैस्टीगेशन) राजेंद्र कुमार ने अंधेरे में भटकती पुलिस टीम के सामने अपना सुझाव रखते हुए कहा, “सर, यदि हम सीसीटीवी का सहारा लें तो हमें सफलता मिलने की संभावना है. मेरा मानना है कि जहां युवती की लाश मिली है, हमें वहां के सीसीटीवी को खोजना होगा. यदि वहां सीसीटीवी मिला तो काफी हद तक हम हत्यारों का सुराग पा सकते हैं.”

“शाबाश, मिस्टर राजेंद्र कुमार, आप ने बहुत अच्छा सुझाव दिया है, निस्संदेह वहां सीसीटीवी होंगे. उन में अपराधी द्वारा लाश उस मकान के बाहर डालने का एक भी फोटो यदि मिलता है तो हमें आगे बढऩे की राह मिल जाएगी.” डीसीपी जौय टिर्की राजेंद्र कुमार की पीठ थपथपा कर बोले, “आप सभी लोग इस बात पर अमल करिए.”

पुलिस टीम उसी वक्त थाने से निकल कर महालक्ष्मी विहार के मकान नंबर बी-85 के सामने पहुंच गई. उस युवती की लाश वहीं पाई गई थी. पुलिस वालों की खोजी नजरें वहां आसपास सीसीटीवी कैमरों को तलाशने लगीं. उस जगह पर तो नहीं, सामने सडक़ पर उन्हें सीसीटीवी कैमरा एक पोल पर लगा दिखलाई दे गया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

तुरंत उस की फुटेज निकलवा कर कंट्रोल रूम में चैक की गई तो पुलिस टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उस सडक़ पर उन्हें एक बाइक पर 3 लोग बैठ कर गली की ओर जाते नजर आ गए. उन तीनों में एक बाइक चला रहा युवक था, दूसरा पीछे बैठा युवक दिखलाई दे रहा था. दोनों के बीच में एक युवती बैठी थी. जूम कर के देखने पर यह स्पष्ट हो गया कि युवती की आंखें बंद हैं यानी वह मुरदा हालत में है, जिसे पीछे बैठे युवक ने थाम रखा है.

यह युवती वही थी, जिस की लाश पुलिस को बी-85 घर के बाहर मिली थी. फुटेज में दोनों युवकों के चेहरे ज्यादा स्पष्ट नहीं थे. कुछ दूरी पर एक सीसीटीवी और नजर आया. उस की फुटेज देखी गई तो वे दोनों युवक बीच में मृत युवती को बाइक पर बिठा कर महालक्ष्मी विहार की तरफ आते नजर आए.

पुलिस टीम ने युवती और उन युवकों का पताठिकाना जानने के लिए सीसीटीवी को आधार बनाया. रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालती हुई पुलिस टीम आखिर में शाहदरा के तेलीवाड़ा क्षेत्र तक पहुंच गई. यहां से आगे के पोल पर भी सीसीटीवी थे लेकिन उन में इन युवकों की तसवीर नहीं थी.

औरेया के बलात्कारी को फांसी की सजा

उत्तर प्रदेश के जनपद औरेया के जिला जज (पोक्सो) की कोर्ट में उस दिन सुबह के 10 बजतेबजते लोगों का विशाल हुजूम इकट्ठा हो गया था. वह दिन था बुधवार और उस दिन तारीख थी 22 जून, 2023. उस दिन वहां पर वकीलों, आम नागरिकों एवं पत्रकारों की काफी भीड़ जमा हो चुकी थी.

भरी अदालत में सब की जुबान पर एक ही चर्चा थी कि देखो अब 8 वर्षीय गौरी के रेप और हत्या के मामले में आज क्या अंतिम फैसला होता है. अभियोजन पक्ष के वकील और पैरोकारों को अपनी काबीलियत पर पूरापूरा भूरोसा था कि अभियुक्त गौतम दोहरे को इस मामले में आज अवश्य कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

अभियुक्त की ओर से कोई वकील नहीं था. किसी भी वकील ने इस केस को लडऩे ही सहमति नहीं जताई थी, इसलिए अभियुक्त गौतम दोहरे को एक सरकारी वकील उपलब्ध कराया गया था, जिसे यह पता भी था कि वह चाहे कितने सबूत जुटा लें, कितनी जिरह कर लें, पर उन के मुवक्किल को अब कोई भी नहीं बचा सकता.

तकरीबन 10 बजे जिला जज (पोक्सो) मनराज सिंह अपने चैंबर से निकल कर अदालत में दाखिल हुए. उन के अदालत में प्रवेश करते ही उन के सम्मान में वहां उपस्थित लोग अपने स्थानों पर खड़े हो गए. जज महोदय के अपनी कुरसी पर बैठने के बाद पूरी अदालत में एक अजीब सा सन्नाटा छा गया था. पेशकार ने जज महोदय के सामने केस की फाइल रखी.

जज का आदेश पाते हो सरकारी वकील हरिशंकर शर्मा ने अपनी आखिरी दलील पेश करते हुए कहा, “मी लार्ड, मैं आप की अदालत में अब तक 13 गवाहों को पेश कर चुका हूं. जिन सभी के बयानों से साफ जाहिर है कि अभियुक्त गौतम दोहरे द्वारा पहले मासूम गौरी का रेप किया गया और उस के बाद उस की हत्या की गई. मैं माननीय अदालत से अभियुक्त गौतम दोहरे के लिए फांसी की मांग करता हूं.”

हालांकि अभियुक्त गौतम दोहरे ने अपने लिए कोई वकील नियुक्त नहीं किया था, फिर भी अभियुक्त के लिए न्यायालय की ओर से एक सरकारी वकील नियुक्त किया गया था.

अभियुक्त की ओर से नियुक्त सरकारी वकील ने अपना तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा, “मी लार्ड, मेरे मुवक्किल पर अभी तक जो भी इल्जामात लगाए गए हैं, वे मेरे मुवक्किल को फांसी दिए जाने के लिए नाकाफी हैं, इसलिए मैं माननीय न्यायालय से अपने मुवक्किल के लिए फांसी की मांग निरस्त कर आजीवन कारावास दिए जाने की मांग करता हूं.”

वकीलों की जिरह रही दिलचस्प

जज साहब ने अब एडवोकेट हरिशंकर शर्मा की ओर देखा और कहा, “हरिशंकर शर्मा जी, आप के पास अब अन्य गवाह हैं तो उन्हें बुलाइए.”

तभी वकील हरिशंकर शर्मा ने अदालत से कहा, “मी लार्ड, मेरे पास अब ऐसा गवाह है, जो इस केस का 14वां गवाह है. इस ने मुलजिम गौतम दोहरे को अपने कंधे पर एक बोरी को ले जाते हुए देखा था. घटना के खुलासे के बाद घटनास्थल से वही बोरी पुलिस ने बरामद की थी. मुलजिम गौतम दोहरे को कंधे पर बोरी ले जाने की बात गवाह ने कोर्ट में बता दी.

“मी लार्ड, इस जघन्य वारदात में 82 दिन में 43 बार न्यायालय की तारीख लगी. हर तारीख में आरोपी को कोर्ट के सामने लाया गया, जहां पर अभियुक्त हमेशा माननीय न्यायाधीश के सामने हाथ जोड़ कर खड़ा रहता था. माननीय न्यायाधीश के कुछ भी पूछने पर आरोपी कुछ भी बोलने से मना कर देता था.”

इस के बाद न्यायालय में सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्र, विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र तोमर, विशेष लोक अभियोजक (पोक्सो) मृदुल मिश्र व वादी के अधिवक्ता हरिशंकर शर्मा ने कहा, “मी लार्ड, निर्भया केस के बाद कठुवा गैंगरेप और मर्डर का मामला सामने आया था. इस मामले में 12 वर्ष से कम उम्र की लडक़ी के साथ दरिंदगी की गई थी.

“सरकार ने इस के बाद फिर कानूनी बदलाव किए, जिस में 12 साल से कम उम्र की बच्ची से रेप के मामले में अधिकतम फांसी की सजा का प्रावधान किया. यहां पर तो आरोपी ने निर्मम तरीके से रेप करने के बाद उस की जघन्य हत्या भी की है.

मी लार्ड, इस जघन्य कृत्य में पुलिस ने कई व्यक्तियों से पूछताछ की और साक्ष्य संकलन व छानबीन के बाद 14 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपी गौतम सिंह दोहरे को गिरफ्तार कर उस से कई घंटों तक कड़ी पूछताछ की, जिस में आरोपी ने सब कुछ उगल दिया.

“मी लार्ड, आरोपी ने शराब पी रखी थी तथा बिसकुट दिलाने का लालच दे कर वह नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया था और उस के साथ दुष्कर्म कर उस का मुंह दबा कर निर्मम हत्या कर दी थी.

“मी लार्ड, जो बिसकुट का पैकेट दे कर आरोपी बच्ची को ले गया था, उस पैकेट पर आरोपी की अंगुलियों के निशान मैच हुए थे. इसलिए अदालत से हमारी विनम्र प्रार्थना है कि मासूम 8 वर्षीय बच्ची के क्रूर हत्यारे गौतम दोहरे को फांसी की सजा दी जाए.”

औरेया की जिला कोर्ट (पोक्सो) के जज मनराज सिंह ने आरोपी गौतम दोहरे को सुनाई फांसी की सजा

दोनों पक्षों की दलीलों को गौर से सुनने के बाद अब इस जघन्य कृत्य के फैसले का समय आ गया था. कोर्ट में मौजूद सभी लोगों की नजरें अब जज मनराज सिंह के फैसले पर टिकी हुई थीं.

मजिस्ट्रेट ने जब बोलना शुरू किया तो पूरे अदालत परिसर में एक रहस्यमयी सन्नाटा पसर गया था. मजिस्ट्रेट मनराज सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा, “तमाम गवाहों, वकीलों की दलीलों और सबूतों को मद्देनजर रखते हुए अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि आरोपी गौतम दोहरे ने जो जघन्य अपराध किया है, इस की क्रूरता से किसी का भी दिल दहल सकता है.

“मासूम बच्ची गौरी के शरीर में जितनी चोटें बाहर थीं, उतनी ही अंदर भी थीं. यह पता लगाना बेहद मुश्किल हो रहा था कि इस मासूम बच्ची के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया गया है कि नहीं, क्योंकि उस मासूम के प्राइवेट पार्ट पूरी तरह से डैमेज हो चुके थे. इस क्रूर हत्यारे ने मासूम बच्ची को मारा भी बहुत बेरहमी से था.

“बच्ची अधमरी तो हैवानियत के समय ही हो गई थी. उस के बाद आरोपी ने उस का गला भी बड़ी बेरहमी से दबाया, जिस के कारण उस मासूम नाबालिग की मौत हो गई, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका. मासूम बच्ची के सिर पर भी चोट के निशान मिले थे, जिस को देख कर ऐसा लग रहा है कि उस को जमीन पर पटका भी गया था. इस के साथ ही बच्ची की रीढ़ की हड्डी भी डैमेज थी.

मैं यह आदेश देता हूं कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक उस की मौत न हो जाए. पुरुषों की उत्पत्ति महिलाओं से होती है, दोषी का कृत्य पशुओं से ज्यादा निंदनीय है.”

जज ने अपना अंतिम फैसला सुनाते हुए आगे कहा, “लड़कियां अगर खुले में नहीं घूम सकतीं तो फिर उन के लिए कौन सा स्थान है. भारतीय संस्कृति में लड़कियों को नई शक्ति के सृजन की सशक्त नारी बताया गया है, लेकिन इस अपराधी ने उस 8 वर्षीय मासूम बच्ची का जीवन बचपन में ही खत्म कर दिया.”

यह फैसला सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने जज के फैसले की सराहना की. यह पूरा मामला क्या था, इस के लिए हमें इस केस के अतीत में जाना होगा.

यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के औरेया जिला के गांव महमूदपुर थाना अयाना क्षेत्र का था. यहां पर 24 मार्च, 2023 की शाम करीब साढ़े 5 बजे एक 8 साल की मासूस बच्ची गौरी लापता हो गई थी. गौरी अपने खेत पर पशुओं को चराने गई थी, लेकिन देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उस के घर वालों को चिंता हुई. रोतेबिलखते घर वाले मासूम को रात भर इधर से उधर तलाशते रहे. इस के बाद 25 मार्च को थाना अयाना में मासूम की गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी गई.

इस के बाद थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एसपी औरेया चारू निगम के निर्देश पर बच्ची को तलाशने का अभियान शुरू किया. सीसीटीवी फुटेज, लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 25 मार्च, 2023 की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे घर से 600 मीटर दूरी पर गेहूं के खेत के पास गड्ढे में मासूम बच्ची का शव बरामद किया.

शव की प्रारंभिक जांच में मासूम के साथ दुष्कर्म कर उस की हत्या की संभावना दिखाई दी. पुलिस ने इस मामले में गांव के लोगों से पूछताछ की. गांव के बारातघर में लगे सीसीटीवी खंगाले गए, जिस में 5 लोग संदिग्ध दिखाई दिए. सभी को हिरासत में ले कर कड़ी पूछताछ की गई तो उन में से गौतम सिंह दोहरे ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. इस केस में विशेष बात यह रही कि पुलिस ने मात्र 14 घंटे की जांच के बाद आरोपी को गिफ्तार कर लिया था.

शराब के नशे में रेप कर के मार डाला

पुलिस पूछताछ में आरोपी गौतम सिंह दोहरे ने कुबूला कि 24 मार्च, 2023 शुक्रवार को वह नहरिया में बैठ कर शराब पी रहा था. इस बीच उस का बिसकुट खाने का मन हुआ तो वह बिसकुट खरीदने पास की दुकान पर चला गया.

दुकान से बिसकुट खरीद कर वह नहरिया पर वापस आ रहा था, तभी उसे अपने सामने गौरी मिल गई. उसे देख कर उस का मन मचल गया. बच्ची को बिसकुट खिलाने का लालच दे कर वह उसे गन्ने के खेत में ले गया. पहले उस ने बच्ची के साथ निर्ममता से रेप किया. किसी को इस घटना का पता न चल सके, इसलिए उस ने फिर बच्ची का गला दबा कर उस की हत्या कर दी.

आरोपी ने आगे बताया कि अगली सुबह जब वह उठा तो वह उस स्थान पर गया, जहां उस ने बच्ची का गला दबाया था. उस ने वहां पर देखा कि बच्ची मर चुकी थी. उस के बाद उस ने बच्ची के शव को गन्ने के खेत से हटा कर एक गड्ढे में दफना दिया.

दरोगा का पिस्टल छीन कर पुलिस पर की थी फायरिंग

26 मार्च, 2023 रविवार के दिन देर रात जिला अस्पताल से लौटते समय आरोपी गौतम दोहरे ने दरोगा का पिस्टल छीन लिया और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी. जब आरोपी आपे से बाहर हो गया तो पुलिस को उस पर जबाबी फायरिंग करनी पड़ी. जबाबी फायरिंग में उस के पैर पर गोली लगी और वह घायल हो गया. इस के बाद पुलिस टीम उसे इलाज के लिए सीएचसी अयाना लाई और वहां पर उसे भरती कराया गया. पुलिस ने सोमवार 27 मार्च, 2023 को आरोपी की कोर्ट में पेशी कराई.

एक ओर 27 मार्च, 2023 को पुलिस द्वारा कोर्ट में पेशी कराई गई तो दूसरी तरफ 27 मार्च को मासूम बच्ची की पोस्टर्माटम रिपोर्ट भी आ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूर हत्यारे की दरिंदगी की पूरी कहानी सामने आ गई. बच्ची के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से क्षतविक्षत थे. उस के सारे शरीर को नाखूनों से नोचाखसोटा गया था. चेहरे और गले पर भी चोट के निशान मिले थे.

बच्ची के पूरे शरीर पर कोई भी ऐसी जगह नहीं थी, जहां दरिंदगी के निशान न पाए गए हों. क्रूर हत्यारे ने बच्ची का मुंह और हाथ इतनी जोर से दबाया था कि वो काले पड़ चुके थे. बच्ची का खून जम गया था, जिस के कारण उस की नसें ब्लौक गई थीं. सीने और पेट पर खरोंचों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे.

पीछे कमर के पास हाथ से कस कर दबाने के निशान थे. कमर के ऊपरी हिस्से पर किसी चीज के मारने के निशान थे. देख कर ऐसा लग रहा था कि आरोपी ने बच्ची को किसी भारी पत्थर से मारा होगा.

कोर्ट के फैसले पर पिता संतुष्ट

मासूम बच्ची के पिता शिवेंद्र सिंह दोहरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक पिता के लिए इस से अच्छी बात भला क्या हो सकती है, मुझे 82 दिन में न्याय मिल गया. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने अच्छा फैसला सुनाया है, इस तरह के क्रूरतम कृत्य करने वालों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए. मुजरिम को अब जल्द से जल्द फांसी मिलनी चाहिए, तभी मेरी बेटी को न्याय मिल पाएगा.

महिला अपराधों में 3 वकीलों की रही विशेष भूमिका

उत्तर प्रदेश के औरेया में महिला अपराधों पर लगातार अपराधियों को सजा मिल रही है. इन मामलों में सब से अहम डीजीसी (जिला शासकीय अधिवक्ता) अभिषेक शर्मा एडवोकेट की बेहतर पैरवी मानी जा रही है. इस के साथ ही पोक्सो के मामलों में डीजीसी के सहयोगी वकील जितेंद्र तोमर व मृदुल सिन्हा की संयुक्त तिकड़ी बीते 4 माह में 2 दुष्कर्मियों को मौत की सजा करवा चुके हैं. साल भर में महिला संबंधी अपराधों में कुल 78 दोषियों को सजा सुनाई गई, जिस में 2 को फांसी व 15 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

जैसे ही जिला जज ने गौतम दोहरे को सजा सुनाई, वहां मौजूद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. फिर मुजरिम गौतम दोहरे को पुलिस ने जेल पहुंचा दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों व मृतक के परिजनों पर आधारित है. कथा में गौरी नाम काल्पनिक है.

चोरी का चिराग : नवजात शिशु की चोरी

पूजा के नजदीक कंबल में लिपटे नवजात पर एक नजर डालते ही सुषमा खुशी से चहकी, “तेरा बेटा चांद जैसा है बेटी.”

“नजर लगाओगी क्या मम्मी अपने पोते को?” पास में खड़े जगबीर ने प्यार से अपनी सास को टोका.

“नहीं, मेरी नजर तो दुश्मन को भी नहीं लगती, यह तो मेरे घर का चिराग है.” सुषमा हंस कर बोली, “बताओ, क्या नाम रखोगे अपने लाल का?”

“मैं ने अक्षय नाम सोचा है मम्मी.” जगबीर ने प्यार भरी नजर से अपने बेटे की ओर देख कर पत्नी से पूछा, “क्यों, तुम्हें अक्षय नाम कैसा लग रहा है पूजा?”

“आप नाम रख रहे हैं तो अच्छा ही है.” पूजा मुसकरा कर बोली.

वहीं पर जगबीर की बड़ी साली गीता भी अपने 4 महीने के बेटे आयुष के साथ थी. वह पूजा की देखभाल के लिए आई थी. वह भी बोली, “अक्षय नाम तो बहुत अच्छा है.”

जगबीर कुछ कहता, तभी गार्ड ने वहां आ कर कहा, “आप लोग अब बाहर जाइए, मिलने का वक्त समाप्त हो गया है, चलिए बाहर…”

“अपना और मुन्ने का ध्यान रखना पूजा.” जगबीर ने कहा, “हम बाहर यहीं बरामदे में हैं. किसी चीज की जरूरत पड़े तो बुलवा लेना.”

“ठीक है.” पूजा ने धीरे से कहा.

पूजा की बहन गीता, मां सुषमा और पति जगबीर उस वार्ड से निकल कर बाहर बरामदे में आ गए. यहां पर अंदर वार्ड में अपने मरीज की तीमारदारी के लिए आए हुए घर वालों ने अपनीअपनी चादर दरी बिछा रखी थी. सुषमा और जगबीर ने एक खाली जगह पर चादर बिछा ली और बैठ गए.

“चाय लाऊं मम्मी?” जगबीर ने पूछा.

“चाय रहने दो बेटा, मन नहीं कर रहा.”

जगबीर, उस की सास और बड़ी साली गीता अस्पताल के बरामदे में ही लेट गए. इस दौरान उन के पास एक युवक आया था, जिस ने उन से मेलजोल बढ़ा लिया था. वह युवक सुबह भी वहीं था. गीता के 4 वर्षीय बेटे आयुष को वह बहुत दुलार कर रहा था. उसे वह खिलाता, इधरउधर घुमाता, फिर वहीं छोड़ जाता था. आयुष भी उस से काफी घुलमिल गया था. उस युवक ने गीता को मुंहबोली बहन बना लिया था. यानी उस युवक ने गीता और उस के बेटे का विश्वास जीत लिया था. गीता का भाई विजय भी अस्पताल पहुंचा तो उस युवक ने विजय से भी दोस्ती सी कर ली.

कुछ समय बाद जगबीर अपनी सास को छोडऩे के लिए अस्पताल से बाहर आया तो उस समय गीता अपने 4 वर्षीय बेटे आयुष को दूध पिलाने लगी. उसी समय गीता के मोाबइल पर छोटी बहन पूजा ने फोन किया. वह बोली, “दीदी, मुझे भूख लगी है, मुझे आ कर खाना खिला दो.”

उस समय गीता का भाई विजय वहीं था. गीता अपने बेटे को विजय के पास छोड़ कर पूजा को खाना खिलाने के लिए वार्ड में चली गई. तभी वह युवक भी विजय के पास पहुंचा. वह आयुष को खिलाने के बहाने से ले गया. विजय ने यही सोचा कि हर बार की तरह वह आयुष को थोड़ी देर में घुमाफिरा कर ले आएगा.

थोड़ी देर बाद वार्ड से गीता वापस आई तो उस ने आते ही विजय से आयुष के बारे में पूछा. कुछ देर तक जब वह युवक आयुष को ले कर नहीं लौटा तो दोनों भाईबहन ने उसे अस्पताल में इधरउधर खोजा लेकिन न तो आयुष दिखा और न ही वह युवक. इस के बाद उन्होंने पुलिस को बच्चा चोरी की सूचना दे दी.

पुलिस आ गई हरकत में

दिल्ली के थाना नार्थ रोहिणी के एसएचओ भूपेश कुमार को कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि अंबेडकर अस्पताल से एक बच्चे को चुरा लिया गया है. अस्पताल से बच्चा चोरी की खबर सुनते ही एसएचओ भूपेश कुमार तुरंत रजिस्टर में अपनी रवानगी दर्ज करा दी और अपनी टीम के साथ अंबेडकर अस्पताल पहुंच गए.

6 फरवरी, 2023 और दिन सोमवार था. भूपेश कुमार सोमवार को अपने लिए शुभ मानते थे. उन्हें पूरा विश्वास था कि वह चोरी हुए बच्चे को अवश्य ही तलाश कर लेंगे. वह चोरी हुए बच्चे की मां गीता के पास पंहुचे. गीता अभी भी रो रही थी. जगबीर बड़ी साली को दिलासा दे रहा था. एसएचओ भूपेश कुमार ने उस के चेहरे पर नजरें डाल कर सहानुभूति से पूछा, “क्या तुम्हारा ही बच्चा चोरी किया गया है.”

“जी,” गीता ने सिर हिलाया.

“तुम कहां रहते हो?”

“जी, हम भलस्वा जेजे कालोनी से आए हैं. यह मेरी बड़ी साली गीता है. इन्हीं के 4 वर्षीय बेटे आयुष को चुरा लिया है. यह वार्ड में भरती बेटी पत्नी की देखरेख के लिए आई थीं.”

“तुम्हारा नाम क्या है?”

“जी जगबीर.” जगबीर ने बताया, “साहब, आप देख लीजिए इन की हालत, दोपहर से रो रही हैं.”

“देखो जगबीर, मैं तुम्हारा दुख समझ सकता हूं. मैं तुम्हें विश्वास दिलाता हूं कि इन के बच्चे को सकुशल वापस ले कर आऊंगा और चोर को जेल में डलवा दूंगा. तुम मुझ पर विश्वास करो. तुम अपने घर का पता और मोबाइल नंबर मुझे नोट करवा दो.”

जगबीर ने अपना घर का एड्रैस और मोबाइल नंबर एसएचओ भूपेश की लिखवा दिया. एसएचओ भूपेश कुमार जगबीर और गीता को ले कर थाने लौट आए. उन्होंने गीता को वादी बना कर उस के बच्चे के चोरी हो जाने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली.

जगबीर के जाने के बाद एसएचओ भूपेश कुमार ने इस बच्चा चोरी की घटना की जानकारी रोहिणी जिले के डीसीपी को दे कर उन से राय मांगी. डीसीपी अमृता गोगुलोथ ने एसएचओ के निर्देशन में एक टीम का गठन कर दिया, जिस में एसआई पवन, हैडकांस्टेबल अमित, योगेंद्र और सोनू को शामिल किया गया. उन्होंने एसएचओ भूपेश कुमार को अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए.

एसएचओ भूपेश कुमार ने अपनी टीम के साथ अंबेडकर अस्पताल जा कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी. अस्पताल के मेनगेट पर भी एक कैमरा लगा हुआ था, उस की फुटेज निकलवा कर देखी गई. दोपहर 3-सवा 3 बजे के आसपास पुलिस टीम को उस फुटेज में 2 महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में नजर आए. उन में से एक महिला के पास बच्चा दिखाई दे रहा था. बच्चे को उस महिला ने अपनी गोद में बैठा रखा था.

ईरिक्शा से दिखी उम्मीद की किरण

दोनों महिलाएं सडक़ पर एक बैटरी रिक्शा में बैठती नजर आईं. उस बैटरी रिक्शा पर कोई नंबर नहीं था. उस पर ‘ठुकराल’लिखा था. पुलिस टीम ने बैटरी रिक्शा के रंग और ‘लोगो’ को अपनी जांच के लिए नोट कर लिया. पुलिस जानती थी, दिल्ली में लाखों बैटरी रिक्शा चल रहे थे. इसी रोहिणी क्षेत्र में भी ऐसे हजारों रिक्शा हो सकते थे, इन में से वह संदिग्ध बैटरी रिक्शा तलाश करना आसान काम नहीं था, लेकिन पुलिस टीम उस रिक्शे की तलाश में जी जान से लगी रही.

अंबेडकर अस्पताल के सामने पचासों रिक्शा सवारी उतारते और चढ़ाते थे, वहां पर खास नजर रखी गई. एसएचओ भूपेश कुमार को विश्वास था कि वह बैटरी रिक्शा उसी इलाके में चलता है, वह उस अस्पताल के सामने फिर आ सकता है. अंबेडकर अस्पताल के सामने हैडकांस्टेबल अमित और सोनू की ड्यूटी लगाई गई. एसआई पवन अपने साथ हैडकांस्टेबल योगेंद्र को ले कर रोहिणी के मेन चौराहों, बस स्टैंड और सडक़ों पर उस बैटरी रिक्शे की तलाश कर रहे थे. चौराहों पर बैटरी रिक्शा की बहुत अधिक संख्या रहती है, वहां ज्यादा नजर रखी गई.

4 दिन की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम को सफलता मिल गई. वह बैटरी रिक्शा जो पुलिस की नजर में संदिग्ध था, पकड़ में आ गया. उस रिक्शे का चालक 25 वर्षीय सुनील कुमार था. उसे पकड़ कर उस के बैटरी रिक्शा सहित थाने में लाया गया. सुनील काफी डरा हुआ था. वह बारबार पूछ रहा था, “मैं ने किया क्या है साहब, मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है?”

एसएचओ भूपेश कुमार ने उसे कुरसी पर बिठा कर उस की आंखों में झांकते हुए पूछा, “तुम ने 6 फरवरी की दोपहर 3 बजे के आसपास अपने रिक्शे में 2 महिलाओं को बिठाया था. उन की गोद में एक बच्चा था.”

“साहब, मेरा काम ही सवारी ढोना है. दिन भर में कितनी ही महिलाएं मेरे रिक्शे में बैठतीउतरती रहती हैं. उन के पास बच्चे भी होते हैं.”

“मैं 6 फरवरी की बात कर रहा हूं. दिमाग पर जोर डालो और बताओ वे दोनों महिलाएं अस्पताल के पास से तुम्हारे रिक्शे में बैठने के बाद कहां उतरी थीं?”

सुनील सोच में पड़ गया. थोड़ी ही देर में वह उतावले स्वर में बोला, “उन में से एक महिला की गोद में बच्चा था साहब… आप उन्हीं के विषय में तो नहीं पूछ रहे हैं?”

“मैं उन्हीं महिलाओं के विषय में पूछ रहा हूं. वह 2 महिलाएं थीं.”

“हां साहब, वह 2 थीं. उन्होंने अस्पताल के सामने से मेरा रिक्शा सिर्फ अपने लिए बुक किया था. मुझे इसलिए याद है कि उन्होंने मेरा 100 रुपए किराया औनलाइन पेमेंट के जरिए दिया था. मैं ने उन्हें सैक्टर-18 रोहिणी में उतारा था.”

“ओह! फिर तो तुम्हारे मोबाइल में उस महिला का मोबाइल नंबर आ गया होगा, जरा देखो तो?” भूपेश कुमार उत्साह में भर कर बोले.

औनलाइन पेमेंट से पकड़े गए बच्चा चोर

सुनील ने किराए का औनलाइन पेमेंट करने वाली महिला के मोबाइल नंबर को ढूंढ कर एसएचओ साहब को नोट करवा दिया. एसएचओ भूपेश कुमार ने वह नंबर एक कागज पर नोट कर लिया.

“वह बच्चा अंबेडकर अस्पताल से चुराया गया है. तुम ने उन महिलाओं का इस काम में साथ दिया, इसलिए तुम्हें गिरफ्तार किया जा रहा है.” भूपेश कुमार ने रिक्शा चालक सुनील से कहा तो वह रोने लगा.

एसएचओ भूपेश कुमार ने एसआई पवन को उस महिला से बात करने के लिए कहा. पवन ने उस रिक्शे वाले से प्राप्त मोबाइल नंबर को अपने मोबाइल से मिलाया तो दूसरी और घंटी बजने के बाद काल रिसीव कर के पूछा गया, “आप कौन हैं और किस से मिलना है?” आवाज किसी महिला की थी.

“जी, मैं रोहिणी पोस्ट औफिस से डाकिया दुलीचंद बोल रहा हूं. आप की एक रजिस्ट्री आई है, उस पर पता ठीक से नहीं लिखा गया है, आप अपना पता नोट करवा दें, जिस से मैं वह रजिस्ट्री सही जगह पर पहुंचा सकूं.” दूसरी ओर से बात करने वाली महिला ने अपना नाम रीना बताया, उस ने अपने घर का पता भी नोट करवा दिया. एसआई पवन मुसकराए. उन के द्वारा फेंका गया तीर सही निशाने पर जा कर लगा था.

पुलिस टीम ने एसआई पवन के नेतृत्व में उसी वक्त रीना के घर रेड डाली. इस टीम में 2 महिला कांस्टेबल भी शामिल की गई थीं.

साढ़े 3 लाख रुपए में चुराया था बच्चा

दरवाजा खोलने वाली महिला स्वयं रीना थी. पुलिस को देख कर वह डर कर अंदर की तरफ भागी. महिला कांस्टेबल ने अंदर प्रवेश कर के उसे पकड़ लिया. उसी कमरे में 2 महिलाएं और बैठी थीं. उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया. पुलिस को देख कर तीनों के चेहरों के रंग उड़ गए थे.  कमरे में चोरी हुआ आयुष सो रहा था. उसे हैडकांस्टेबल योगेंद्र ने अपने कब्जे में ले लिया.

पता चला कि बच्चा आलोक ने अस्पताल से चुरा कर इन महिलाओं को दिया था. पुलिस ने सीमा की निशानदेही पर आलोक को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम बच्चा चोरों को ले कर थाने में आ गई. उन से वहां पूछताछ की गई तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसे सुन कर पुलिस दंग रह गई.  अंबेडकर अस्पताल से आयुष की चोरी करने वाली सीमा और रानी थीं. रीना, रानी की बहन थी. आयुष को रीना की बेटे की चाह वाली सनक के कारण चुराया गया था.

रीना को शादी के बाद 3 बेटियां पैदा हुई थीं. वह बेटे की कामना में तड़प रही थी, चौथी बार गर्भधारण करने में उस को फिर से बेटी पैदा न हो जाए, रीना इस बात से डर रही थी. वह फिर से गर्भाधारण नहीं करना चाहती थी. उस ने बेटे के लिए एक रास्ता खोज निकाला. रीना ने अपनी बहन को साढ़े 3 लाख रुपए दे कर एक बच्चा कहीं से खरीद कर या चोरी कर के लाने को कहा.

रीना की बहन ने अपनी पक्की सहेली सीमा को अपनी बहन की इच्छा बता कर रुपयों का लालच दिया तो उस ने रानी का साथ देने के लिए हां कर दी. फिर इन दोनों ने अपने जानकार आलोक से संपर्क किया. उस से लडक़ा उपलब्ध कराने का साढ़े 3 लाख रुपए में सौदा हुआ था. तब आलोक ने ही गीता के बेटे आयुष को गायब कर सीमा के हवाले कर दिया था.

एसएचओ भूपेश कुमार ने जगबीर और गीता को फोन कर के थाने बुला लिया और उस के बेटे को उस के हवाले कर दिया. यह जानकारी भूपेश कुमार ने डीसीपी को भी दे दी. उन्होंने 5 दिन में गीता के 4 वर्षीय बेटे आयुष को सकुशल ढूंढ निकालने के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपा कर शाबाशी दी.

आयुष की चोरी में शामिल आलोक, रीना, सीमा और रानी को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. कोख से जनी एक बेटी भी बेटे के समान होती है यदि रीना इस बात को समझती तो वह बेटे की चाह वाला गुनाह नहीं करती.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. तथ्यों का नाट्य रूपांतरण है.

पुणे का नैना पुजारी हत्याकांड

करोड़ों के लिए सीए की हत्या

करोड़ों के लिए सीए की हत्या – भाग 3

उस से कड़ाई से पूछताछ की तो वह खुल गया. उस ने बताया, ‘‘साहब, मैं कुशांक गुप्ता हत्याकांड में जरूर था, लेकिन जिस ने हत्या की, उसे मैं नहीं जानता. कुशांक गुप्ता की हत्या पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक ने करवाई थी. मैं शूटर को ले कर जरूर गया था. उस शूटर को ललित कौशिक जानता है.’’

अब पुलिस को विश्वास हो गया कि इन दोनों हत्याओं का मास्टरमाइंड भाजपा नेता और पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक ही है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को श्वेताभ तिवारी हत्याकांड की जो कहानी सामने आई, चौंकाने वाली निकली.

सीए हत्याकांड का हुआ खुलासा

श्वेताभ तिवारी उत्तर प्रदेश के शहर मुरादाबाद के मंडी चौक मोहल्ले में रहते थे. वहीं पर अभियुक्त विकास शर्मा का आनाजाना था. उस के बाद श्वेताभ तिवारी कांठ रोड पर साईं गार्डन कालोनी में अपना मकान बना कर रहने लगे थे. श्वेताभ तिवारी मुरादाबाद व आसपास के जिलों में बड़े चार्टर्ड एकांउंटेंट के रूप में गिने जाते थे. इन का औफिस दिल्ली रोड पर बंसल कांप्लैक्स में था, जिस में करीब 80 कर्मचारी कार्य करते थे.

श्वेताभ तिवारी चार्टर्ड एकाउंटेंट के अलावा प्रौपर्टी डीलिंग का भी काम करते थे. उन का यह धंधा मुरादाबाद के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, उत्तराखंड, नैनीताल, भवाली में भी था. यहां इन्होंने काफी संपत्ति भी अर्जित कर रखी थी. इन की करीब 40-50 करोड़ रुपए की संपत्ति थी. उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने साले संदीप ओझा व अपनी पत्नी शालिनी के नाम कर रखी थी. इतनी बड़ी संपत्ति श्वेताभ तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अर्जित की थी.

संदीप ओझा एमडीए कालोनी में लवीना रेस्टोरेंट चलाता है. उस की दोस्ती थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा से थी. विकास शर्मा भी प्रौपर्टी डीलिंग का काम करता था. उस का अकसर संदीप ओझा के रेस्टोरेंट पर उठनाबैठना था.

संदीप ओझा सरल स्वभाव का था. विकास शर्मा के साथ शराब पार्टी के दौरान जब संदीप ओझा जब नशे में हो जाता तो वह अपने घरपरिवार के बारे में बतियाता रहता था. उस ने विकास शर्मा को बताया कि मेरे जीजा श्वेताभ तिवारी कितने महान हैं, जिन्होंने अपनी आधी संपत्ति उस के नाम कर दी है और आधी उस की बहन शालिनी के नाम कर रखी है. अपने लिए उन्होंने कुछ नहीं रखा है. पीनेपिलाने का खर्च संदीप ओझा ही उठाता था. शाम को यह महफिल रेस्टोरेंट पर जमती थी.

विकास शर्मा का एक दोस्त भाजपा नेता ललित कौशिक भी था. वह दलपतपुर डिलारी थाना मंूढापांडे का रहने वाला था व मंूढापांडे ब्लौक का ब्लौक प्रमुख था जोकि सत्ता की हनक रखता था. ललित कौशिक हेकड़, बदमाश किस्म का व्यक्ति था. भाजपा नेता रामवीर जोकि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है, वही ललित कौशिक को राजनीति में लाया था. ललित कौशिक को मूंढापांडे ब्लौक का ब्लौक प्रमुख बनवाने में उस की अहम भूमिका थी. बाद में ललित कौशिक का भी उस से छत्तीस का आंकड़ा हो गया.

शराब पी कर घर की हकीकत जाहिर कर देता था संदीप

अभियुक्त विकास शर्मा ने ललित कौशिक से बताया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी का साला करोड़ों का मालिक है. उस के जीजा ने आधी से ज्यादा संपत्ति संदीप ओझा व आधी संपत्ति अपनी पत्नी शालिनी के नाम कर रखी है, जोकि 40-50 करोड़ रुपए की है.

इतना सुनते ही ललित कौशिक खुशी से उछल पड़ा था. दोनों ने एक योजना पर काम करना शुरू कर दिया. दोनों मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने लगे थे. उन्होंने मिल कर एक खतरनाक योजना बना डाली. योजना के मुताबिक दोनों ने सोचा कि क्यों न चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी का मर्डर करवा दिया जाए. जब श्वेताभ तिवारी इस दुनिया में नहीं होगा तो हम लोग इन के सीधेसादे साले संदीप ओझा से संपत्ति औनेपौने दाम पर खरीद लेंगे. नहीं देगा तो जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे. यह काम तो हमारे बाएं हाथ का खेल है. सत्ता हमारे पास है तो सारे अफसर हमारे हैं.

यह बैठक ललित कौशिक के मोहल्ला दीनदयाल के औफिस पर की गई थी, जिस में ललित कौशिक, विकास शर्मा, शूटर केशव सरन शर्मा उस का साथी खुशवंत उर्फ भीम भी मौजूद था. इस के बाद इन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट श्वेताभ तिवारी की रैकी की व उन का चेहरा दिखाने का काम विकास शर्मा को दिया गया था.

विकास शर्मा ने शूटर केशव सरन शर्मा को श्वेताभ तिवारी का चेहरा दिखाया व उन का फोटो भी शूटर को उपलब्ध करा दिया. श्वेताभ तिवारी कब घर से निकलते हैं, औफिस से कब आते हैं, कब जाते हैं. इस की 3-4 बार रैकी करवाई गई, जब शूटर केशव सरन शर्मा को पूरा विश्वास हो गया तो उन्होंने 15 फरवरी, 2023 का दिन उन की हत्या करने का चुना.

योजना के मुताबिक श्वेताभ तिवारी रोजाना की भांति बंसल कांप्लैक्स स्थित अपने औफिस गए. वह रोजाना शाम 7 बजे अपना औफिस छोड़ देते थे. शूटर केशव सरन शर्मा व उस का साथी खुशवंत उर्फ भीम बाइक से बंसल कांप्लैक्स पहुंचे. बाहर खड़े दोनों उन के आने का इंतजार करते रहे. वह 7 बजे औफिस से बाहर नहीं आए तो वे दोनों आसपास चहलकदमी करते रहे.

करीब पौने 9 बजे श्वेताभ तिवारी अपने पार्टनर अखिल अग्रवाल के साथ औफिस से बाहर आए तो उसी समय उन के मोबाइल पर किसी का फोन आया. वह अपनी गाड़ी से उतर कर बात करते हुए बंसल कांप्लैक्स से करीब 50 मीटर दूर तक बात करते हुए आ गए थे. उसी समय शूटर केशव सरन शर्मा ने गोलियां चला कर उन की हत्या कर दी. इस के बाद दोनों बाइक पर बैठ कर भाग गए.

आरोपियों से बरामद हुए कई सबूत

बुद्धि विहार होते हुए सोनकपुर पुल पार कर वे अपनेअपने घरों को चले गए थे. अभियुक्त ललित कौशिक ने अपने साथियों को बताया था कि 12 जनवरी, 2022 को स्पोट्र्स कारोबारी व कुशांक गुप्ता की हत्या उस ने ही करवाई थी, जिसे पुलिस आज तक नहीं खोल पाई थी. उस हत्या में उस के किराएदार 2 भाई जेल की हवा खा रहे हैं.

पुलिस ने 31 मार्च, 2023 को श्वेताभ तिवारी हत्याकांड का खुलासा कर दिया. शूटर केशव सरन शर्मा व उस के साथी विकास शर्मा को पुलिस हिरासत में ले चुकी थी.

इन के पास से एक अदद पिस्टल .32 बोर और 6 जिंदा कारतूस, एक तमंचा .315 बोर, एक यामहा बाइक, एक मोबाइल फोन, एक काला बैग, जोकि हत्या के समय प्रयोग में लाया गया था, बरामद किया. पुलिस ने ललित कौशिक के घर से अवैध असलहा की मैगजीन तलाशी के दौरान बरामद की थी. उस असलहा को बरामद करने के लिए पुलिस ने 12 अप्रैल, 2023 को उसे रिमांड पर लिया था.

फिर उस ने विवेकानंद अस्पताल के पीछे चट्ïटा पुल, रामगंगा नदी की झाडिय़ों से एक पिस्टल बरामद करवाई. जब शूटर केशव सरन शर्मा को पुलिस ने पकड़ा तो उस ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. उस ने कहा कि जिस दिन श्वेताभ तिवारी की हत्या हुई थी, वह उस दिन देहरादून में एक तारीख पर कोर्ट गया था. उस ने अपना रिजर्वेशन टिकट भी दिखाया.

पुलिस देहरादून से तस्दीक करवाई तो पता चला कि 5 फरवरी को उस की कोर्ट में तारीख तो थी, लेकिन वह वहां पहुंचा नहीं था. पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.

मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने इस बहुचर्चित केस के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली 5 टीमों को 50 हजार रुपए का ईनाम व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

करोड़ों के लिए सीए की हत्या – भाग 2

श्वेताभ हत्याकांड से पूर्व 12 जनवरी, 2023 की रात में स्पोट्र्स सामान की दुकान करने वाले कुशांक गुप्ता जब दुकान बंद कर घर जा रहे थे तो अज्ञात हत्यारे ने उन की गोली मार कर हत्या कर दी थी. पुलिस ने मृतक कुशांक गुप्ता के घर वालों के शक के आधार पर उन के 2 किराएदार प्रियांशु गोयल व हिमांशु गोयल को हत्या के इस केस में जेल भेजा था.

प्रियांशु व हिमांशु के घर वालों ने पुलिस से बहुत विनती की कि इस हत्याकांड से इन दोनों का दूरदूर तक कोई वास्ता नहीं है. पुलिस को भी इन दोनों से हत्या का कोई सबूत नहीं मिला था. मृतक के घर वालों ने इन पर शक इस आधार पर किया था कि कुछ दिन पहले किराए को ले कर कुशांक गुप्ता का इन से झगड़ा हुआ था.

प्रियांशु और हिमांशु मूलत: नूरपुर बिजनौर के रहने वाले थे. वे यहां पर पढऩे के लिए आए थे. 3 महीने बाद जब इन दोनों भाइयों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला तो पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की. फिर कोर्ट के आदेश पर दोनों भाइयों को रिहा कर दिया गया.

एक जैसे थे दोनों हत्याकांड

13 माह बीतने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पा रही थी. श्वेताभ तिवारी हत्याकांड के साथ पुलिस ने इस केस को भी खोलने का प्रयास तेज कर दिया था. क्योंकि इन दोनों मामलों में एक ही तरह से घटना को अंजाम दिया था. दोनों की हत्या करने का तरीका एक जैसा ही था.

पुलिस ने श्वेताभ तिवारी और कुशांक गुप्ता हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया तो दोनों में समानता थी. दोनों ही केसों में शूटर का हुलिया एक जैसा था. सिद्ध वली स्पोट्र्स सोनकपुर में मृतक कुशांक गुप्ता की एक दुकान है. 2020 में यह दुकान (नाई की दुकान) खाली करवाने का विवाद चल रहा था.

दुकान खाली करने को ले कर तत्कालीन ब्लौक प्रमुख मूंढापांडे और भाजपा नेता ललित कौशिक ने अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए मृतक कुशांक गुप्ता को धमकाया था. कुशंाक गुप्ता की दुकान पर लगे सीसीटीवी में वह घटना कैद हो गई थी. कैद हुई घटना को कुशांक गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. जिस कारण तत्कालीन ब्लौक प्रमुख मूंढापांडे ललित कौशिक की वजह से भाजपा की काफी छीछालेदर हुई थी.

दुकान पर आ कर धमकाने की रिपोर्ट मृतक कुशांक गुप्ता ने थाना सिविल लाइंस में करवाई थी, लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़ा ललित कौशिक ब्लौक प्रमुख के खिलाफ पुलिस ने कोई काररवाई नहीं की थी. उधर ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक बीजेपी में अपनी छवि खराब होने पर कुशांक गुप्ता से बहुत नाराज था. उस ने प्रण कर लिया कि वह कुशंाक गुप्ता को इस का सबक जरूर सिखाएगा.

फिर उस ने भाड़े के हत्यारे से कुशांक गुप्ता की 12 जनवरी, 2022 को रात 8 बजे हत्या करवा दी. इतना ही नहीं, वह हत्या होने के बाद भी संवदेना प्रकट करने के लिए कुशांक गुप्ता के घर गया था. कुशांक की हत्या से कुछ दिन पहले 2 भाई प्रियांशु और हिमांशु, जोकि कुशांक के किराएदार थे, से किराए को ले कर मारपीट हो गई थी. कुशांक गुप्ता के पिता अशोक गुप्ता ने इन दोनों भाइयों के खिलाफ कुशांक की हत्या करने की रिपोर्ट दोनों भाइयों के खिलाफ दर्ज करवाई थी.

एसपी (सिटी) ने कराई निगरानी

एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया ने मृतक श्वेताभ तिवारी के बंगले साईं गार्डन में आनेजाने वाले लोगों पर विजिलेंस टीम को लगाया जो वहां आनेजाने वाले सभी संदिग्ध लोगों पर नजर रखें. डा. अनूप सिंह ने श्वेताभ तिवारी की पत्नी शालिनी से उन दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की तो उस ने बताया, ‘‘ये दोनों व्यक्ति मेरे भाई संदीप ओझा के मिलने वाले हैं. घर पर ये लोग पहली बार आए हैं और बिना मांगे मुझे कानूनी सलाह दे रहे हैं, हमारे परिवार के नजदीकी बने हुए हैं. मुझे भी ये लोग संदिग्ध लगे.’’

पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इन में से एक व्यक्ति का नाम ललित कौशिक है, वह मूंढापांडे का पूर्व ब्लौक प्रमुख है, जिसे थाना मंढापांडे पुलिस एक अपहरण व मारपीट के मामले में ढूंढ रही है. उस के साथ आने वाले दूसरे व्यक्ति का नाम विकास शर्मा था. पुलिस ने उसे उस के मुरादाबाद शहर के रेती स्ट्रीट स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उस से पूछताछ की तो विकास शर्मा ने बताया कि मृतक श्वेताभ तिवारी के साले संदीप ओझा से उस की दोस्ती है. उस के साथ उठनाबैठना खानापीना है.

उधर पुलिस की एक टीम पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक की तलाश में लगी थी. 25 मार्च, 2023 को प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे. उस मीटिंग में पूर्व ब्लौक प्रमुख ललित कौशिक भी सम्मिलित हुआ था.

सर्किट हाउस से किया गिरफ्तार

पुलिस ने ललित कौशिक को सर्किट हाउस में चल रही मीटिंग में से किसी बहाने से बुला लिया. फिर उसे गिरफ्तार कर गाड़ी में बैठा कर पहले पुलिस लाइन ले जाया गया. वहां उस से श्वेताभ तिवारी की हत्या के संबंध में पूछताछ की. उस ने उस की हत्या की कहानी बयां कर दी. पुलिस ने उसी रात ललित कौशिक के घर की तलाशी ली तो वहां से 8 लाख रुपए और अवैध पिस्टल की मैगजीन बरामद की थी. पुलिस ने विकास शर्मा नाम के जिस युवक को उठाया था, वह खुद को निर्दोष बता रहा था. कह रहा था कि श्वेताभ तिवारी के साले संदीप ओझा से उस की दोस्ती है.

पुलिस ने उस का फोन ले कर उस की काल डिटेल्स निकलवाई तो पुलिस को कुछ संदिग्ध फोन नंबर मिले. जिस दिन श्वेताभ तिवारी की हत्या हुई थी, विकास शर्मा की लोकेशन एपेक्स अस्पताल पर थी. उस ने वहां से कई बार ललित कौशिक से बात की थी. पुलिस ने उस से उस बातचीत के बारे में पूछताछ की तो उस ने बताया, ‘‘मैं ने उन से कहा था सीए सर को किसी ने गोली मार दी है. उस के बाद मैं ने दूसरी बार बताया कि श्वेताभ तिवारी की मृत्यु हो गई है.’’

पुलिस ने उस से पूछा कि घटना के तुरंत बाद तुम अस्पताल क्यों पहुंचे तो वह पुलिस के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. पुलिस को कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले. पुलिस ने ललित कौशिक के फोन को भी खंगाला. उस में एक नंबर ऐसा मिला, जिस से कई बार बातचीत का ब्यौरा पुलिस को मिला. उक्त नंबर विकास शर्मा के मोबाइल में भी था.

जांच की तो वह फोन नंबर भोजपुर (मुरादाबाद) निवासी खुशवंत उर्फ भीम का था. वह वर्तमान में हरथला (मुरादाबाद) में रह रहा था. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

करोड़ों के लिए सीए की हत्या – भाग 1

वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) श्वेताभ तिवारी की मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर बंसल कांप्लैक्स में श्वेताभ ऐंड एसोसिएट नाम से फर्म है, यहीं पर इन का औफिस भी है. श्वेताभ तिवारी यहीं पर प्रौपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे. इन के औफिस में करीब 80 कर्मचारी काम करते थे.

बात 5 फरवरी, 2023 की शाम 7 बजे की है. इन का औफिस बंद हो चुका था, लेकिन काम की अधिकता के कारण श्वेताभ तिवारी अपने बिजनैस पार्टनर अखिल अग्रवाल के साथ कार्यालय में बैठे अपना काम निबटा रहे थे. उसी समय श्वेताभ तिवारी के निजी ड्राइवर ने कहा, ‘‘सर, मैं ने गाड़ी लगा दी है.’’

श्वेताभ तिवारी ने कहा कि हमें कुछ जरूरी काम है समय लग जाएगा. इसलिए तुम अपने घर चले जाओ, मैं गाड़ी खुद ड्राइव कर के ले जाऊंगा. पता नहीं कि हमें कितना समय लगे. इतना सुनते ही ड्राइवर अपने घर चला गया था.

रात करीब पौने 9 बजे श्वेताभ तिवारी ने गार्ड नीरज को बुला कर कहा कि औफिस बंद कर के चाबी मुझे दे दो. गार्ड नीरज ने औफिस बंद कर चाबियां श्वेताभ तिवारी को सौंप दीं. इस के बाद श्वेताभ तिवारी और पार्टनर अखिल अग्रवाल औफिस से निकल कर कार में बैठ गए थे. ठीक उसी समय श्वेताभ तिवारी के फोन की घंटी बजी. किसी परिचित या महत्त्वपूर्ण व्यक्ति का फोन था.

वह गाड़ी कादरवाजा खोल कर बाहर आ गए थे. फोन पर बात करतेकरते वह 50 मीटर दूर स्थित बैंक औफ बड़ौदा के एटीएम के पास आकर बात करने लगे. ठीक उसी समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली उन का जबड़ा पार कर निकल गई थी. वह अपनी जान बचाने के लिए तेजी से बंसल कांप्लैक्स की तरफ भागे, लेकिन वह जमीन पर गिर पड़े. हमलावर उन के पीछे था. उस ने उन पर पुन: फायर झोंक दिए.

उन्हें 6 गोलियां मारी गई थीं. एक हमलावर बाइक लिए खड़ा था. श्वेताभ तिवारी गोली खा कर भी तड़प रहे थे. तभी बाइक पर बैठे व्यक्ति ने हमलावर युवक से कहा कि देख वो तो जिंदा है. बाइक पर सवार व्यक्ति से हमलावर युवक ने .315 बोर का तमंचा ले कर 7वां फायर भी झोंक दिया. जब हमलावर ने देखा कि वह शांत हो गए हैं तो वे दोनों बाइक पर सवार हो कर बुद्धि विहार कालोनी, सोनकपुर पुल होते हुए हरथला की तरफ भाग गए थे.

श्वेताभ तिवारी के पार्टनर अखिल अग्रवाल कार में ही बैठे रहे, लेकिन उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई नहीं दी. वह उस समय फोन से अपने बेटे से बात करने में व्यस्त थे. उस दिन शादियों का सहालग था. श्वेताभ तिवारी का गार्ड नीरज भी बारात देखने के लिए सडक़ पर जाने लगा तो उस ने देखा श्वेताभ तिवारी खून से लथपथ जमीन पर गिरे पड़े हैं. वह भाग कर चिल्लाता हुआ गाड़ी तक आया. उस ने उन के पार्टनर अखिल अग्रवाल को बताया कि साहब श्वेताभ तिवारी जमीन पर गिरे पड़े हैं व खून से लथपथ हैं. यह सुन कर अखिल अग्रवाल भी भाग कर वहां पहुंचे, नजारा बहुत गंभीर था.

अखिल अग्रवाल व गार्ड नीरज ने उन्हें उठा कर गाड़ी में डाला व पास के ही एपेक्स अस्पताल ले गए. वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सीए की हत्या पर लोगों में आक्रोश

इस हादसे की सूचना अखिल अग्रवाल ने मृतक श्वेताभ तिवारी की पत्नी शलिनी को दी. सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या की खबर सुन कर पूरे घर में कोहराम मच गया. शालिनी का रोतेराते बुरा हाल था. इस हत्याकांड की खबर सुन कर तमाम एक्सपोर्टर, गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमराज मीणा, एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया, सीओ डा. अनूप सिंह अस्पताल पहुंचे. तुरंत ही घटनास्थल का निरीक्षण किया.

इधर सूचना मिलते ही बरेली से (मुरादाबाद बरेली) रेंज के एडीजी प्रेमचंद्र मीणा भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे. उन्होंने भी मृतक श्वेताभ तिवारी की पत्नी शालिनी व दोस्तों से बात कर घटना की वजह जानने की कोशिश की. पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए. वहां से सबूत बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया. पोस्टमार्टम में मृतक श्वेताभ तिवारी को 7 गोलियां लगने की पुष्टि हुई.

चूंकि मामला हाईप्रोफाइल था, इसलिए एसएसपी हेमराज मीणा ने एसपी (सिटी) अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में 5 पुलिस टीमों का गठन किया. इन टीमों में मुख्यरूप से सीओ डा. अनूप सिंह, एसएचओ (मझोला) विप्लव शर्मा, एसएचओ (सिविल लाइंस) महेंद्र सिंह, एसएचओ (मूंढापांडे) रविंद्र प्रताप सिंह, एसओजी इंचार्ज रविंद्र सिंह, सर्विलांस सेल इंचार्ज राजीव कुमार, एसआई सतराज सिंह आदि को शामिल किया गया.

सब से पहले तेजतर्रार सीओ डा. अनूप सिंह ने मृतक श्वेताभ तिवारी की पत्नी शालिनी से पूछा कि आप को किस पर शक है, किसकिस से आप की दुश्मनी है तो शालिनी ने बताया कि साहब हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है. वह तो बहुत ही सीधेसादे थे. उन का प्रौपर्टी का बड़ा काम था. कहीं भी किसी से उन का कोई झगड़ा नहीं था. उन्हें बस अपने काम से मतलब रहता था, इसी में वह लगे रहते थे.

400 सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी. इस के बाद पुलिस ने श्वेताभ तिवारी के औफिस में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को थाने बुला कर उन से पूछताछ की. उन से भी कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था. पुलिस ने करीब 8 हजार मोबाइल नंबरों को भी खंगाला, जो उस समय नजदीक टावरों की रेंज में थे. इन में से पुलिस को कोई भी संदिग्ध नंबर नहीं मिला. पुलिस का मानना था कि साजिशकर्ता ने शूटरों से जरूर संपर्क किया होगा.

मृतक श्वेताभ तिवारी की फर्म श्वेताभ एसोसिएट में 4 पार्टनर हैं. एक पार्टनर की मृत्यु हो चुकी है 3 अन्य पार्टनरों से भी पुलिस ने पूछताछ की. इन से भी हत्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पुलिस ने मृतक श्वेताभ तिवारी के घर के नौकर, नौकरानियों ड्राइवरों से भी पूछताछ की, यहां भी पुलिस को निराशा मिली.

इस के बाद पुलिस ने आसपास के टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, उन से भी हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. पुलिस ने हत्या के बाद से पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी थी. पुलिस यह मान कर चल रही थी कि शूटर बाहर के नहीं, बल्कि यहीं के हैं.

प्रेमिका और पत्नी के बीच मौत का खेल

इसी साल मार्च और अप्रैल महीने में महाराष्ट्र में जिस प्रकार से 5 शिवसेना तालुका उप प्रमुखों और नगर सेवकों की हत्याएं हुई थीं, उस से राजधानी मुंबई और उस से सटे ठाणे जनपद के पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई थी. शिवसेना महाराष्ट्र राज्य की एक बड़ी और जानीमानी पार्टी है.

इन दो महीनों में शिवसेना के 5 नेताओं की हत्या के मामले को राज्य सरकार के गृह विभाग ने भी गंभीरता से लिया था. इन मामलों में से कुछ को तो स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया था. पर कुछ शेष थे. इन में से एक मामला शिवसेना के शाहपुर तालुका उपप्रमुख और नगर सेवक शैलेश निमसे की हत्या का भी था.

पुलिस ने शिवसेना के अन्य नेताओं की हत्या के जो मामले खोले थे उन में वजह उन की स्वयं की दुश्मनी, बिजनैस, प्रौपर्टी और रंगदारी की बात सामने आई थी. लेकिन क्राइम ब्रांच ने जब नगर सेवक और ताल्लुका उपप्रमुख शैलेश निमसे की हत्या का मामला खोला तो लोग स्तब्ध रह गए.

घटना 20 अप्रैल, 2018 की थी. थाणे जनपद के भिवड़ी तालुका गणेशपुरी पुलिस थाने में उस समय अफरातफरी मच गई थी, जिस समय चिनचेली गांव के काशीनाथ पाटिल ने थाने आ कर ड्यूटी पर तैनात पीआई शेखर डोबे को यह खबर दी कि देवचोले परिसर की सीमा से लगे दाल्या माला शिखर की पहाडि़यों की झाडि़यों के बीच एक व्यक्ति का झुलसा हुआ शव पड़ा है.

उस समय दिन के यही कोई 10 बज रहे थे. पीआई शेखर डोबे ने पाटिल की इस सूचना को गंभीरता से लिया और मामले की जानकारी थानाप्रभारी के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम को देने के बाद पुलिस टीम ले कर घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए. जिस समय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी उस समय तक घटना की खबर पूरे इलाके में भी फैल गई थी. देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया.

युवक का शव अधजली अवस्था में पड़ा था. वह एक मजबूत कदकाठी वाला था. पुलिस ने अनुमान लगाया कि उस की हत्या कहीं और करने के बाद यहां ला कर लाश को जलाने की कोशिश की गई होगी ताकि लाश की शिनाख्त न हो सके. पीआई शेखर डोबे अभी अपने सहायकों के साथ घटनास्थल और शव का निरीक्षण कर ही रहे थे कि मामले की सूचना पा कर थाणे के डीसीपी प्रशांत कदम, एसीपी कृष्णकांत काटकर भी मौके पर पहुंच गए. उन के साथ फोरेंसिक टीम के अधिकारी भी थे.

फोरेंसिक टीम के काम खत्म होने के बाद डीसीपी प्रशांत कदम और एसीपी कृष्णकांत काटकर ने शव और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आपस में विचार विमर्श किया. मामले की तफ्तीश के विषय में पीआई शेखर डोबे को आवश्यक निर्देश दे कर वह वहां से अपने औफिस लौट गए.

इस के बाद पीआई शेखर डोबे ने वहां मौजूद लोगों से लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उस लाश को नहीं पहचान सका. यह साबित हो गया था कि मृतक उस इलाके का नहीं है. पुलिस को घटनास्थल से भी कोई ऐसा सबूत नहीं मिला जिस से शव की शिनाख्त और तफ्तीश में कोई मदद मिल सके.

शेखर डोबे ने घटनास्थल की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेज दिया. थाने लौट कर उन्होंने काशीनाथ पाटिल के बयान पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के मामले की तफ्तीश अपने हाथों में ले ली.

लेकिन उन के सामने समस्या यह थी कि मृतक की शिनाख्त के बिना तफ्तीश कैसे आगे बढ़ाई जाए, दूसरे घटनास्थल से भी कोई सूत्र नहीं मिला था मगर उन्हें केस की जांच तो करनी ही थी. इसलिए उन्होंने जिले के सभी थानों में अज्ञात युवक की लाश बरामद होने का मैसेज वायरलैस से प्रसारित कर दिया था. साथ ही यह भी जानने की कोशिश की कि कहीं किसी थाने में उस हुलिए के युवक की कोई गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है. इस कोशिश के बाद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.

तफ्तीश जटिल थी लेकिन पुलिस टीम निराश नहीं हुई. इस से पहले कि पुलिस तफ्तीश की कोई दूसरी रूप रेखा तैयार करती टीम को एक अहम जानकारी मिली. पुलिस को पता चला कि घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर उसी दिन से हुंडई की एक सोनाटा इंबेरा कार लावारिश स्थित में  खड़ी है, जिस दिन पुलिस ने वह अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद की थी.

क्या कार से मृतक का कोई संबंध हो सकता है, यह सोच कर पीआई शेखर डोबे उस कार का निरीक्षण करने पहुंच गए. उन्होंने जब उस कार के पेपर चेक किए तो वह कार शिवसेना के शाहपुर तालुका उपप्रमुख और नगरसेवक शैलेश निमसे की निकली जो अधई गांव के रहने वाले थे.

पुलिस टीम जब शैलेश के घर पहुंची तो उन की पत्नी साक्षी उर्फ वैशाली ने बताया कि उस रात करीब एक बजे पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था. फोन रिसीव करने के बाद वह कार ले कर निकल गए थे. जाते समय वह दरवाजे को बाहर से ही बंद कर गए थे. वह कहां गए और क्यों गए थे इस विषय में उसे कोई जानकारी नहीं है. पुलिस ने साक्षी को अस्पताल ले जा कर वह अधजला शव दिखाया तो वह शव को देखते ही दहाड़े मार कर रोने लगी. इस से पुलिस समझ गई कि मृतक साक्षी का पति ही है.

साक्षी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक शैलेश निमसे उस का पति था और वह शिवसेना का शाहपुर तालुका का उपप्रमुख और नगर सेवक था. जैसे ही शिवसेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शैलेश निमसे की हत्या की जानकारी मिली, वह पुलिस मुख्यालय के सामने इकट्ठे होने लगे. उन्होंने हत्यारे की गिरफ्तारी और शिवसेना के नेताओं की सुरक्षा की मांग को ले कर नारेबाजी शुरू कर दी.

मामले को तूल पकड़ते देख कर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और एसीपी तुरंत प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गए. अधिकारियों ने जैसेतैसे कर के प्रदर्शन कर रहे शिवसैनिकों को समझाया. उन्होंने उन्हें भरोसा दिया कि इस केस की जांच क्राइम ब्रांच से करा कर जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. तब कहीं जा कर प्रदर्शनकारी शांत हुए.

इस के बाद पुलिस कमिश्नर ने इस केस को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच के सीनियर पीआई व्यंकट आंधले के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई. टीम में सहायक पीआई प्रमोद बड़ाख, एसआई अभिजीत टेलर, बजरंग राजपूत, विशाल वायकर, हेड कांस्टेबल अशोक पाटिल, विजय ढेगरे और मनोज चव्हाण को शामिल किया गया.

क्राइम ब्रांच की टीम ने कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की लेकिन शैलेश निमसे के मामले में राजनैतिक, प्रौपर्टी, आपसी रंजिश आदि का मामला नजर नहीं आया. तब क्राइम ब्रांच ने शैलेश के घर से ही जांच की शुरुआत की.

घर की कुंडली खंगालने पर पता चला कि शैलेश निमसे के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे. जिस की वजह से शैलेश की अपनी पत्नी साक्षी उर्फ वैशाली से अकसर लड़ाई होती रहती थी. वह उस के साथ मारपीट करता था. इस बात की जब गहराई से जांच की गई तो शैलेश की पत्नी साक्षी उर्फ वैशाली पर पुलिस को शक होने लगा. लेकिन मामला एक सभ्य और सम्मानित परिवार से संबंधित था इसलिए पुलिस ने बिना किसी पुख्ता सबूत के उस पर हाथ डालना ठीक नहीं समझा.

दूसरी ओर एपीआई प्रमोद बड़ाख ने शैलेश निमसे के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांचा तो प्रमोद बबन लुटे नाम के एक शख्स की स्थिति संदिग्ध नजर आई. यह जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एपीआई ने प्रमोद बबन लुटे को थाने बुलवा लिया. उस से शैलेश की हत्या के बारे में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की और उस के सामने फोन की काल डिटेल्स व सीसीटीवी फुटेज रखी तो उस के होश उड़ गए. ऐसे में उस के सामने अपना अपराध स्वीकार करने के अलावा और कोई दूसरा चारा नहीं था. लिहाजा वह टूट गया और अपना अपराध स्वीकार करते हुए शैलेश की हत्या की उस ने जो कहानी बताई, वह हैरान कर देने वाली निकली.

प्रमोद लुटे के बयान के आधार पर पुलिस ने उसी समय शैलेश निमसे की पत्नी साक्षी उर्फ वैशाली को भी पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. मजे की बात यह थी कि साक्षी के चेहरे पर अपने पति की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं था. उसने बिना किसी दबाव के पति की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया.

43 वर्षीय शैलेश निमसे एक संभ्रांत परिवार का युवक था. वह अपने परिवार के साथ ठाणे जनपद के तालुका शाहपुर के अधई गांव में रहता था. मांबाप की अकेली संतान होने के कारण उस का परिवार में कुछ ज्यादा ही प्यारदुलार था. ज्यादा प्यार के कारण वह पढ़लिख भी नहीं सका.

उस की दिलचस्पी नेतागिरी में अधिक थी. स्कूल छोड़ने के बाद वह पूरी तरह से शिवसेना पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बन गया था. इस के बाद उस की इलाके में धाक बन गई थी, जिस के चलते वह अपना अवैध काम भी करने लगा था. नेतागिरी से उसे कमाई होने लगी तो वह पार्टी को भी चंदे के रूप में मोटी रकम देने लगा. यही कारण था कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काफी करीब आ गया था. तब पार्टी ने उसे शाहपुर का तालुका का उपप्रमुख और नगर सेवक बना दिया था.

करीब 15 साल पहले शैलेश की शादी साक्षी उर्फ वैशाली से हुई थी. उस का अच्छा स्वभाव था. वह शैलेश निमसे को बहुत प्यार करती थी. वक्त के साथ वह 3 बच्चों की मां भी बन गई थी. शादी के 10 सालों तक तो शैलेश ने अपने परिवार का काफी ध्यान रखा. लेकिन 2013 में उस के जीवन में एक ऐसी लड़की ने प्रवेश किया कि उस के परिवार की नींव हिल गई.

society

जो शैलेश अपने परिवार के बिना एक क्षण नहीं रह सकता था वह धीरेधीरे अपने परिवार से दूरियां बनाने लगा. वह न तो पत्नी से ठीक तरह से बात करता और न ही बच्चों को प्यारदुलार करता था. धीरे धीरे उस ने घर में भी आना कम कर दिया तो साक्षी परेशान हो उठी.

पहले तो साक्षी को लगा कि पति को कोई पार्टी का तनाव या परेशानी होगी जिस से वह बच्चों और उसे समय नहीं दे पा रहे हैं. लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो साक्षी के होश उड़ गए. साक्षी ने पहले शैलेश को समझाने और मनाने की कोशिश की, उस ने अपने और बच्चों के भविष्य का वास्ता दिया.  लेकिन शैलेश पर उस की बातों का कोई असर नहीं हुआ.

दलदल में डूबे शैलेश ने अपनी पत्नी और बच्चों की बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी प्रेमिका को रहने के लिए फ्लैट दे दिया. यह सब जान कर साक्षी के धैर्य का बांध टूट गया. अब आए दिनों उस की प्रेमिका को ले कर घर का माहौल खराब होने लगा. घर में लड़ाईझगड़े होने शुरू हो गए थे.

इस का नतीजा यह हुआ कि शैलेश ने अपनी पत्नी साक्षी को तलाक दे कर अपनी सारी प्रौपर्टी से बेदखल कर देने का मन बना लिया. इस के लिए उस ने साक्षी को धोखे में रख कर उस से तलाक के पेपरों पर हस्ताक्षर भी करा लिए. ताकि अपनी सारी प्रौपर्टी अपनी प्रेमिका को दे सके.

पति के इस चक्रव्यूह की जानकारी जब साक्षी को हुई तो उस के पैरों के नीचे की जैसे जमीन सरक गई. उस की समझ में यह नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे. अगर पति ने ऐसा किया तो वह फिर क्या करेगी. वह अपने छोटेछोटे बच्चों को ले कर कहां जाएगी. उस के और बच्चों के भविष्य का क्या होगा.

इस के लिए उस ने पति को फिर समझाया. उस के सामने रोई, गिड़गिड़ाई, लेकिन शैलेश को बच्चों और पत्नी पर कोई दया नहीं आई. वह अपने फैसले पर अटल रहा. बल्कि उस ने पत्नी को घर छोड़ कर जाने की तारीख भी बता दी थी. पति का यह निर्णय जान कर साक्षी उर्फ वैशाली ने अपना आपा खो दिया और उस ने अपने पति शैलेश निमसे के प्रति एक खतरनाक फैसला कर लिया. उस ने बेवफा पति को सजा देने की योजना बना डाली.

जिस दिन शैलेश पत्नी और बच्चों को अपनी प्रौपर्टी से बेदखल कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने को जाने वाला था. उस से एक दिन पहले ही साक्षी ने अपने फैसले के अनुसार पति को सदासदा के लिए नींद के आगोश में भेज दिया. इस में उस का साथ शैलेश के एक किराएदार प्रमोद बबन लुटे ने दिया था.

दरअसल पति के निर्णय से आहत साक्षी को पति से सख्त नफरत हो गई थी. अपनी दर्दभरी कथा जब उस ने अपने यहां रहने वाले किराएदार प्रमोद लुटे को सुनाई तो वह उस की मदद करने के लिए तैयार हो गया. पर इस के लिए उस ने साक्षी के सामने पैसों की मांग रखी. जो साक्षी उसे देने के लिए तैयार हो गई. डेढ़ लाख रुपए की सुपारी लेने के बाद प्रमोद बबन लुटे अपने 2 साथियों को साथ ले कर शैलेश की हत्या की रूप रेखा तैयार करने में जुट गया. अपनी तैयारी पूरी करने के बाद प्रमोद ने इस की जानकारी साक्षी को भी दे दी थी.

19 अप्रैल, 2018 को अपनी मौत से अनभिज्ञ शैलेश जब अपने घर पर आया तो बहुत खुश था. उस ने साक्षी से कहा कि वह आज की रात और इस घर में रह ले. कल सुबह ही वह उसे और उस के बच्चों के साथ इस घर और अपनी पूरी प्रौपर्टी से बेदखल कर के वह अपनी प्रेमिका के साथ रहने के लिए चला जाएगा.

लेकिन उसे क्या पता था कि कौन घर छोड़ कर जाएगा. प्रेमिका के साथ रहने का सपना उस का सपना ही रह जाएगा. साक्षी ने रोजाना की तरह पति को शाम का खाना परोस कर दिया. खाना खाने के बाद उस ने साक्षी की तरफ नफरत से देखा और सो गया. उस के सो जाने के बाद साक्षी उस का कमरा खुला छोड़ कर दूसरे कमरे में सोने के लिए चली गई. लेकिन नींद उस की आंखों से कोसों दूर थी. उसे प्रमोद लुटे के आने का इंतजार था.

रात करीब एक बजे जब प्रमोद लुटे के आने की आहट हुई तो साक्षी ने उठ कर घर का मेन दरवाजा खोल दिया. प्रमोद लुटे अपने 2 साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल से आया था. नींद में सोए शैलेश की उन लोगों ने गला दबा कर हत्या कर दी. शैलेश की हत्या करने के बाद तीनों ने शव को उठा कर के उस की हुंडई सोनाटा इंबेरा कार की डिक्की में डाला और उसे ठिकाने लगाने के लिए प्रमोद लुटे अपने एक साथी के साथ गणेशपुरी पुलिस थाने की सीमा में ले गया.

शव को झाडि़यों में डाल कर उन्होंने उस के ऊपर पेट्रौल डाला और आग लगा दी. इस के बाद उस की कार को घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर ले जा कर लावारिश हालत में छोड़ कर वे फरार हो गए. लाश ठिकाने लगाने की जानकारी प्रमोद ने साक्षी को भी दे दी थी.

अभियुक्तों ने पुलिस से बचने की लाख कोशिश की लेकिन क्राइम ब्रांच अधिकारियों की नजर से अधिक दिनों तक फरार नहीं रह सके. 24 अप्रैल, 2018 को क्राइम ब्रांच ने प्रमोद बबन लुटे और शैलेश की पत्नी साक्षी निमसे को अपनी गिरफ्त में ले लिया. दोनों से विस्तृत पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें आगे की तफ्तीश के लिए गणेशपुरी पुलिस थाने के अधिकारियों को सौंप दिया.

गणेशपुरी पुलिस ने उन के विरुद्ध भादंवि की धारा 302, 201, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें तलोजा जेल भेज दिया. कथा लिखने तक इस हत्याकांड में शामिल 2 अन्य अभियुक्तों का पुलिस पता नहीं लगा सकी थी.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

स्टीकर से खुला हत्या का राज