Delhi Contract Killing : मोहम्मद मोइन खान ईमानदार व्यक्ति थे और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. उन की यह ईमानदारी होटल व्यवसायी रमेश कक्कड़ के हितों के विरुद्ध जा रही थी. उस ने पहले तो मोइन खान को मोटी रकम दे कर खरीदने की कोशिश की, लेकिन जब वह इस में असफल रहा तो उस ने...

मोहम्मद मोइन खान नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में एस्टेट औफिसर थे. वह दक्षिणपूर्वी दिल्ली के जामियानगर के जौहरी फार्म इलाके में पत्नी और 3 बेटियों के साथ रहते थे. घर से ड्यूटी के लिए वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से निकलते थे. 16 मई, 2016 सोमवार को भी वह रोजाना की तरह ड्यूटी के लिए कार से ही निकले थे.

ड्यूटी करने के बाद शाम को करीब साढ़े 7 बजे जैसे ही वह अपने घर के बाहर कार खड़ी कर रहे थे, तभी एक युवक उन के नजदीक आया. मोइन खान उस युवक के इरादों से अनभिज्ञ थे. इस से पहले कि वह कार का दरवाजा खोल कर बाहर निकलते, उस युवक ने बड़ी फुरती से अपनी अंटी से तमंचा निकाल कर उस की बट से कार का शीशा तोड़ दिया और उन पर गोली चला दी.

गोली मार कर वह भाग गया. गोली मोइन खान के सीने पर लगी थी. वह सीट पर लुढ़क गए. गोली की आवाज सुन कर उधर से गुजर रहे लोग इकट्ठा हो गए. जब लोगों को पता चला कि एडवोकेट मोइन खान को गोली मार दी गई है तो किसी ने उन के घर खबर कर दी.

खबर सुनते ही उन की पत्नी निशात खान और तीनों बेटियां घर से बाहर आ गईं. पति को लहूलुहान देख कर निशात खान बिलखबिलख कर रोने लगीं. पिता की हालत देख कर बेटियां भी जोरजोर से रो रही थीं. गंभीर रूप से घायल हो चुके मोइन खान को लोग पास के होली फैमिली अस्पताल ले गए. अस्पताल ले जाने तक वह बेहोश हो चुके थे. डाक्टरों ने उन का चैकअप किया तो पता चला कि उन की मौत हो चुकी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...