Gujarat Fraud Case: संजय शर्मा ने अपने भाई और अन्य लोगों के साथ मिल कर ठगी की एक कंपनी बना रखी थी. जिस के माध्यम से उन्होंने न जाने कितने लोगों को तो ठगा ही, अपने रिश्तेदार नरेश शर्मा से भी 400 करोड़ लोन दिलाने के नाम पर साढ़े 12 करोड़ रुपए ठग लिए. लेकिन इस बार ऐसे फंसे कि...

गुजरात के कच्छ जिले के रहने वाले नरेश कुमार शर्मा का कोयले का बहुत बड़ा व्यापार है. कच्छ के ही गांधीधाम में उन की बालाजी कोक इंडस्ट्री प्रा.लि., श्री कोक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्रा.लि. और तिरुपति फ्यूल्स प्रा.लि. नाम की कंपनियां हैं. इन कंपनियों को वह अपने भाई रमेश शर्मा के साथ देखते हैं. 200-250 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली तीनों कंपनियों में करीब 80-90 लोग काम करते हैं. नरेश शर्मा का कारोबार पहले तो अच्छा चल रहा था, लेकिन पिछले कई सालों से उन के कारोबार में अचानक गिरावट आने लगी थी, जिस की वजह से दोनों भाई परेशान रहने लगे थे.

कारोबार में उतारचढ़ाव आना स्वभाविक बात है, लेकिन ज्यादा दिनों तक गिरावट इंडस्ट्री के लिए ठीक नहीं रहती. इसलिए दोनों भाई परेशान रहने लगे थे. ऐसी हालत में उन्होंने स्थानीय बैंकों से लोन ले कर अपनी कंपनियों को पहले की स्थिति में लाने की कोशिश की. लेकिन काफी कोशिश के बावजूद भी उन की तीनों कंपनियों की दशा नहीं सुधर रही थी. उन की इंडस्ट्रीज में जो मशीनें लगी थीं, वे पुरानी हो चुकी थीं. वे उन का आधुनिकीकरण करना चाहते थे. इस के लिए भी पैसों की जरूरत थी, जो उन के पास नहीं था. वे चाह रहे थे कि अगर उन्हें कहीं से 400-500 करोड़ का लोन मिल जाए तो उन की कंपनियां फिर से लाइन पर आ जाएं. बैंकों से वह पहले ही लोन ले चुके थे, इसलिए वहां से लोन मिलने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...