Haryana Crime News: लोग बैंक को अपने पैसों को सुरक्षित तरीके से रखने की सेफ और उपयुक्त जगह समझते हैं, लेकिन आए दिन होने वाले बैंक घोटालों ने ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. चंडीगढ़ की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारियों ने भी 590 करोड़ रुपए का ऐसा घोटाला किया कि...

21 फरवरी, 2026 को हरियाणा के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा से जुड़े 590 करोड़ रुपए के घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ, जिस ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में लगभग 590 करोड़ रुपए के एक संदिग्ध फ्रौड का पता चला, जो हरियाणा सरकार के कुछ अकाउंट्स से जुड़ा था. 21 फरवरी को स्टाक एक्सचेंज में एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने कहा कि हरियाणा सरकार के एक विभाग से मिली जानकारी के बाद बैंक ने एक शुरुआती आंतरिक जांच की थी.

बैंक ने कहा कि सब से पहले गड़बडिय़ां तब सामने आईं, जब उसे हरियाणा सरकार के एक डिपार्टमेंट से अपना अकाउंट बंद करने और दूसरे बैंक में फंड ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट मिली थी. इस प्रक्रिया में बैंक ने खाते में दिखाए गए बैलेंस और अकाउंट में असल बैलेंस के बीच अंतर देखा. यहीं से जांच शुरू हुई और आगे चल कर कई खामियां सामने आईं.

18 फरवरी, 2026 से हरियाणा सरकार की कुछ और संस्थाएं भी अपने अकाउंट्स को ले कर बैंक के संपर्क में थीं. उस में भी सिस्टम में रिकौर्ड किए गए बैलेंस और संबंधित सरकारी एंट्रीज द्वारा बताए गए बैलेंस के बीच और अंतर देखा गया. शुरुआती जांच के आधार पर बैंक ने पाया कि यह मामला हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खास अकाउंट्स तक ही सीमित है, जिन्हें चंडीगढ़ ब्रांच के जरिए औपरेट किया जा रहा था. बैंक ने यह भी साफ किया कि यह मामला चंडीगढ़ ब्रांच के दूसरे कस्टमर्स से संबंधित नहीं है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...