Haryana Crime News. पति को तलाक दे चुकी पूजा सालों से ईरिक्शा चालक गौरव की लिवइन प्रेमिका बनी हुई थी. दोनों की सहमति के संबंधों में खटास तब आ गई, जब पूजा ने अपनी कमाई से खरीदे प्लौट का उत्तराधिकारी पहले पति से पैदा नाबालिग बेटे को बना दिया. इस के बाद तो इन की जिंदगी में ऐसा तूफान खड़ा हुआ कि...

हरियाणा में हिसार एक बहुत ही चर्चित शहर है. यहां कई प्रदेशों के लोग बेहद सुखद माहौल में रहते हैं. इन में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग भी हैं. यहीं वार्ड 10 स्थित शिव कालोनी में गौरव और पूजा अपनी जिंदगी गुजार रहे थे.

गौरव उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला था, जबकि पूजा बिहार के बेतिया जिले की बगहा गांव की रहने वाली थी. दोनों बीते 5 सालों से किराए के मकान में रह रहे थे. पूजा अपने पति को छोड़ कर उस से पैदा 2 बेटों और एक बेटी को साथ ले आई थी.

गौरव ईरिक्शा चलाकर अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाए हुए था. वह पार्टी में वेटर का भी काम करता था, जबकि पूजा होटल में काम करती हुई ठीकठाक कमाई कर लेती थी. वह अपनी कमाई से बच्चों की खातिर पैसे जोड़ती रहती थी.

गौरव और पूजा के बीच पिछले कुछ महीने से खटपट हो रही थी. दोनों के मधुर संबंधों में खटास आ गई थी. वे बातबात पर झगड़ पड़ते थे.  तूतूमैंमैं से झगड़ा शुरू होता था, जो कई बार काफी आक्रामक हो जाता था. छोटे से एक कमरे वाले घर में ऐसा माहौल बन जाता था, मानो वे एकदूसरे के दुश्मन हों. दोनों गालीगलौज पर उतर आते थे. पुरानी बातों से ताने देते थे. दोनों के बीच लड़ाई होने पर बच्चे सहमे रहते थे. बच्चे झगड़े से सहम जाते थे या फिर बिस्तर में दुबक जाते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...