IPS Love Story: यूपी के आईपीएस अधिकारियों की एक जोड़ी इन दिनों मीडिया की सुर्खी और इंटरनेट पर छाई हुई  है. आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंकिता वर्मा की लव स्टोरी की शुरुआत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के गृह जनपद गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई. इस के बाद दोनों 29 मार्च, 2026 को सामाजिक रीतिरिवाज से विवाह बंधन में बंध गए. इन के विवाह की कुछ बातें इतनी दिलचस्प रहीं कि...

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा आखिर 29 मार्च को विवाह बंधन में बंध गए. इन दोनों आईपीएस अधिकारियों के विवाह की खबरें देश भर की मीडिया और सोशल मीडिया में छाई रहीं. बाड़मेर से ले कर जोधपुर तक में आयोजित इस भव्य शादी और प्री वेडिंग कार्यक्रमों में दोनों अफसरों का फिल्मी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया की सुर्खी बना रहा.

उत्तर प्रदेश के जिला संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली (दक्षिण) की एएसपी अंशिका वर्मा के विवाह की रस्में राजस्थान के बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास’ और जोधपुर के अजीत पैलेस में संपन्न हुईं. हालांकि आईपीएस अंशिका वर्मा मूलरूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने कृष्ण के साथ दांपत्य जीवन की शुरुआत करने के लिए राजस्थान में बिश्नोई समाज में होने वाली शादी की सभी रस्मों को पूरी शिद्दत से निभाया.

हल्दी कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों के साथ आईपीएम कृष्ण कुमार विश्नोई

पहले बाड़मेर में बारात सभा की सभी रस्में पूरी हुईं, जिस में कृष्ण कुमार बिश्नोई पारंपरिक राजस्थानी जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण कर शामिल हुए. ढोलनगाड़ों और फिल्मी गानों के बीच बारात जोधपुर के लिए रवाना हुई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...