Maharashtra News: 20 साल पहले मर्चेंट नेवी में कैप्टन रहे अशोक खरात ने ज्योतिष और कालनिर्णय का ऐसा मायाजाल फैलाया कि देखते ही देखते बड़ेबड़े राजनेता और अफसर उस के मुरीद हो गए. अपने आप को भगवान का अवतार बता कर हाईप्रोफाइल महिलाओं को उस ने उन का वर्तमान और भविष्य अच्छा बनाने के नाम पर तंत्रमंत्र, अनुष्ठान का झांसा दे कर यौनशोषण किया और अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमैल भी किया. दूसरों का भविष्य बताने वाला खरात अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. पढि़ए, इस फरेबी बाबा की क्राइम कुंडली...

महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाली उर्मिला (परिवर्तित नाम) यूं तो विवाहित थी और उस का पति एक बड़ा कारोबारी था, मगर पति से उस की बिलकुल भी नहीं बनती थी. पति अपने कारोबार में इतना बिजी रहता था कि उसे अपनी पत्नी की जरा भी परवाह नहीं थी. इस बात को ले कर पतिपत्नी के बीच अनबन रहने लगी थी.

अपने पारिवारिक विवादों से मानसिक रूप से टूट चुकी उर्मिला की इस परेशानी को उस की पड़ोसन शोभना ने भांप लिया था. एक दिन बातचीत के दौरान शोभना ने कहा, ''उर्मिला, तुम अपनी परेशानी भोंदू बाबा को क्यों नहीं बताती.’’

''ये कौन से बाबा हैं और मेरी परेशानी वो कैसे दूर कर सकते हैं?’’ उर्मिला ने संशय से पूछा.

''अरे तुम्हें पता नहीं है, ईशानेश्वर मंदिर के इन बाबाजी के पास बड़ेबड़े नेता, अफसर और पुलिस वाले तक जाते हैं.’’ शोभना ने कहा.

''क्या कोई चमत्कारी बाबा हैं, जो सब उन के दर पर पहुंच कर अरजी लगाते हैं.’’ उर्मिला ने पूछा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...