Maharashtra News: सोलापुर में म्यूनिसिपल कारपोरेशन चुनाव लड़ रहे ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद की हत्या पर इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की वजह चौंकाने वाली थी. उसे नहीं पता था कि जिस गोल्ड के पहनने से उस की खास पहचान बनी थी, वही किसी की आंखों को चुभ रहा था. फिर क्या हुआ? पढ़ें इस मर्डर स्टोरी में...

महाराष्ट्र के सोलापुर में म्यूनिसिपल कारपोरेशन चुनाव की तैयारियां जोरों पर थीं. कुछ दिनों में ही मतदान होना था. अलगअलग वार्डों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन करवा लिया था. उम्मीदवार अपनेअपने चुनाव चिह्नï के साथ प्रचार में जुट गए थे. यह चुनाव भले ही लोकल बौडी का था, लेकिन चुनाव जीतने के लिए एकएक वोट की कीमत थी. इस कारण उम्मीदवार हर वोटर को चुनचुन कर अपने चुनाव चिह्नï पर वोट देने के लिए मनाने में जुटे हुए थे.

उम्मीदवारों में स्त्रीपुरुष के अलावा मुसलिम समाज का एक ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद भी वार्ड नंबर 16 से मैदान में था. वह सभी उम्मीदवारों में अलग दिखने वाला और अधिक चर्चित था. अखबारों से ले कर न्यूज चैनलों तक में उस की लगातार चर्चा बनी हुई थी. सोशल मीडिया पर भी वह काफी वायरल हो चुका था. उस की चर्चा जितनी एक ट्रांसजेंडर के चुनाव लडऩे को ले कर थी, उस से कहीं अधिक वह अपने पहनावे के साथ गोल्ड ज्वैलरी को ले कर भी चर्चित था. उस के कुरते या शर्ट पर गले में गोल्ड की मोटी चेन झलकती और चमकती रहती थी.

सोने से लदे कपड़ों में बौलीवुड के मशहूर संगीतकार स्वर्गीय बप्पी लहरी को कौन नहीं जानता? उन के बारे में सोलापुर के लोगों को पता था कि वह जहां भी जाते थे, कई किलोग्राम सोने के जेवर पहने होते थे. गले से ले कर दोनों हाथों की कलाइयां मोटीमोटी सोने की जंजीरों और कड़े से भरी रहती थीं. किंतु उन की बात कुछ और थी. उन की यही खास पहचान बन गई थी और वह सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम अकेले नहीं घूमतेफिरते थे, बल्कि वह हमेशा कुछ लोगों के साथ होते थे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...