Neighbor Dispute Murder. अकसर देखा जाता है कि पड़ोसियों में छोटीछोटी बातों पर झगड़ा हो जाया करता है और यही झगड़ा कभीकभी बड़ा रूप ले कर किसी की जान भी ले लेता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 2 पड़ोसियों के झगड़े ने एक महिला की जान ले ली. चलिए आप को बताते हैं इस पूरी घटना का सच.
यह वारदात बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव से सामने आई है, जिस में 2 पड़ोसियों के झगड़े में मीना देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात की सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
https://youtube.com/shorts/La5a84uazFo?si=7jw6uvWV7Bp--PlU
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मीना देवी के देवर का अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग था. इसलिए उस ने उस लड़की को भगाकर शादी कर ली थी. इसी वजह से पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था. इसी बीच रात में मीना देवी अपने 2 बच्चों के साथ सो रही थी, तभी अपराधियों ने घर में घुसकर सोती हुई मीना देवी को गोली मार दी, जिस से उस की मौत हो गई.
गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए तो देखा कि मीना खून से लथपथ पड़ी हुई थी. इस के बाद परिवार वाले मीना को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में गम का माहौल है.






