Surat Crime News: यह जान कर ज्यादातर लोगों को हैरानी होगी कि समुद्र की सब से बड़ी मछली व्हेल की उल्टी होती है कीमती है. कारण इस का इस्तेमाल महंगे इत्र बनाने के काम आता है. मोम की तरह दिखने वाला खुशबूदार यह पदार्थ एंबरग्रीस कहलाता है.
पिछले दिनों इसी एंबरग्रीस यानी व्हेल की उल्टी के साथ सूरत के डिंडोली इलाके में 3 लोग गिरफ्तार किए गए. इस का वजन कुल 1.071 किलोग्राम था, जिस की कीमत 1.07 करोड़ रुपए आंकी गई. इस मामले में गिरफ्तार किए गए 3 लोगों की पहचान अंबरीश मिश्रा, सोनू उर्फ बबलू उपाध्याय और संदीप उपाध्याय के रूप में हुई.
अंबरीश उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला है और डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का काम करता है, जबकि बाकी दोनों जौनपुर के ही रहने वाले रिक्शाचालक हैं. कुछ समय से तीनों ही सूरत में रह रहे थे. व्हेल की 'उल्टी’ यानी एंबरग्रीस को कुदरत का खजाना कहा जाता है, जो व्हेल के शरीर में बनने वाला एक दुर्लभ पदार्थ है. यह समुद्र में समय के साथ कीमती और खुशबूदार बन जाता है. यह महंगे परफ्यूम बनने के काम आता है, लेकिन कई देशों में इस का व्यापार प्रतिबंधित है.
यह पदार्थ दुनिया के सब से कीमती प्राकृतिक संसाधनों में से एक है. यह खासतौर पर स्पर्म व्हेल के शरीर में बनता है. व्हेल के पाचन तंत्र में यह तब बनता है, जब वह समुद्री जीव स्क्पिड को खा लेती है. स्क्विड के नलीनुमा शरीर में 10 भुजाओं, जिस के नलीनुमा शरीर में 8 हाथ और 2 टेंटकल्स होते हैं. यह तेज तैरने वाला जीव है.






