Karnataka Crime News : 25 वर्षीय अक्षय ने पहले अपनी मम्मी का गला काटा और फिर 18 वर्षीय बहन को मार डाला. उस के बाद एक बार में जम कर शराब पी, फिर नशे में धुत हो कर घर लौटा और सोफे पर बैठे अपने पापा की भी हत्या कर दी. तीनों लाशों को उस ने कमरे में गड्ढा खोद कर दफन कर दिया. इकलौते बेटे ने आखिर घर को क्यों बनाया कब्रिस्तान?
कोट्टूरक्षय और वसंत का रिश्ता चाचा और भतीजे का था. दोनों की उम्र के बीच में भी बड़ा फासला था, जहां अक्षय 25 साल का था तो उधर चाचा वसंत की उम्र अब 50 वर्ष की हो चुकी थी. मगर दोनों के बीच एक सच्ची और पक्की दोस्ती थी. वह थी शराब की. दोनों ही चाचाभतीजे शराब के बड़े शौकीन थे. शराब के लिए दोनों के बीच बड़ी अटूट दोस्ती थी. एकदूसरे पर जान देने और जान ले लेने का जज्बा दोनों के अंदर कूटकूट कर भरा हुआ था. दोनों एक साथ बैठ कर हफ्ते या 2-4 दिन के बीच अपनी महफिल जमा कर एकदूसरे से अपने दुखसुख बांट लिया करते थे.
उस दिन मंगलवार था और तारीख थी 26 जनवरी, 2026. अक्षय अपने घर में मोबाइल देखने में व्यस्त था, तभी उसे अपने चाचा वसंत का फोन आ गया. अक्षय ने तुरंत फोन उठा कर पूछा, हां चाचा, कई दिनों बाद आप को मेरी याद आ ही गई. बोलिए क्या बात है? अक्षय, हम कई दिनों से साथ में बैठे भी नहीं. मुझ से नाराज हो क्या तुम? वसंत ने उलाहना देते हुए कहा.






