True Crime Story: भारतीय मूल की संदीप कौर अपनी अलग सोच और चाहत के चलते शराब पीने के साथसाथ मोटी रकम के लिए कैसीनो में जुआ भी खेलने लगी थी. इसी लत ने उसे लुटेरी बना दिया और वह अकेली ही नायाब तरीके से बैंकों में डकैती डालने लगी. लेकिन एक दिन वह पकड़ी गई और उसे...

6 जून, 2014 की बात है. 24-25 साल की संदीप कौर ने अपने आई पैड पर एक बैंक की लोकेशन देख कर उसे लूटने की योजना बनाई. कैलिफोर्निया की सांटा क्लैरिटा वैली में बैठी संदीप कौर लूट की योजना बना कर उस के अच्छेबुरे हर पहलू पर विचार कर रही थी. यह जगह लौस एंजिलस से उत्तरपश्चिम की तरफ 38 किलोमीटर की दूरी पर है. वैसे डकैती के पेशे में आने से पहले उस ने इस बारे में काफी अध्ययन किया था. उसी से उसे पता चला था कि उस इलाके के बैंकों में पहले से डकैतियां हुई थीं. उन के अपराधी पकड़े नहीं गए थे. लेकिन वह यह सच्चाई भी अच्छी तरह जान गई थी कि कुछ बैंक लुटेरे भागते समय पुलिस की गोली से मारे भी गए थे.

पहली बात ने संदीप को उत्साहित जरूर किया था, लेकिन दूसरी बात उसे बुरी तरह भयभीत कर गई थी. कुछ देर के लिए उसे घबराहट हुई. डकैती के अलावा उस के सामने दूसरा कोई विकल्प नहीं था. इसलिए उस ने किसी तरह अपनी घबराहट से पीछा छुड़ा लिया. खुद को संभालते हुए उस ने केवल डकैती के तरीकों पर विचार किया. वह एक नर्स थी, लेकिन वह उस रूप में बैंक लूटना चाहती थी, जिस से कोई भी उसे पहचान न सके.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...