Crime Fiction. सेठ दीनानाथ ने राधिका से दूसरा विवाह किया था. वह राधिका को पलकों पर बिठाए रखते थे. एक दिन सेठ कारोबार के सिलसिले में शहर से बाहर गए हुए थे, तभी रात में किसी ने राधिका की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. उस रात कोठी में नौकरानी जानकी के अलावा 4 नौकर व सेठ की पहली पत्नी का बेटा रंजीत था. इस हत्या की जांच पुलिस के अलावा प्राइवेट जासूस द्वारा भी की जा रही थी. आखिर किस ने और क्यों की थी सेठानी की हत्या?

सुबह का उजाला फैला तो रोजाना की तरह जानकी की आंखें खुल गईं. रात 10 बजे तक जानकी घर के कामकाज निपटा कर अपने कमरे में सोने आ जाती थी. सुबह होते ही वह बिस्तर छोड़ देती थी. दीनानाथ को बैड टी पीने की आदत थी, इसलिए उसे जल्दी उठना पड़ता था.

सेठ दीनानाथ 2 दिन से जयपुर गए हुए थे. बिजनैस के सिलसिले में उन्हें कभीकभी जयपुर जाना पड़ता था. उन की बैड टी पीने की आदत उन की पत्नी राधिका रानी को भी पड़ गई थी. सेठजी की गैरमौजूदगी में जानकी मालकिन राधिका रानी के लिए चाय बना कर उन के बैडरूम में पहुंचाती थी.

जानकी ने फ्रैश होने के बाद गैस जला कर बढिय़ा वाली अदरक की चाय बनाई. एक कप में उस ने मालकिन राधिका के लिए चाय छानी और उसे स्टील की ट्रे में रख कर वह राधिका के बैडरूम की तरफ बढ़ गई. बैडरूम के दरवाजे पर मोटा परदा पड़ा हुआ था.

https://youtube.com/shorts/17YZ-6mN1uM?si=wz2b6c8sBXK4Pq2F

जानकी ने जैसे ही परदा सरका कर कमरे में कदम रखा, उस की नजरें राधिका के पलंग पर चली गईं. जानकी के हाथ थरथरा गए. चाय वाली ट्रे हाथ से छूट गई. वह घबरा कर चीखने लगी, ''खून... खून... मालकिन का खून हो गया...’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...