Andhra Pradesh: प्यार से जुड़ा एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिस ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इस घटना में एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर गई थी, क्योंकि प्रेमी ने उसे बताया कि उस की पत्नी कुछ दिनों के लिए मायके चली गई है. पत्नी के जाते ही प्रेमी ने महिला को घर बुला लिया, लेकिन वहां क्या हुआ कि अब उस के शव के टुकड़े बरामद हुए. आइए जानते हैं इस क्राइम की पूरी कहानी, जो आप को सावधान करेगी.
यह मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर से सामने आया है. जहां मोनिका और रविंद्र के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. रविंद्र नेवी में टेक्नीशियन है और विजयनगरम जिले के राजम का निवासी है. पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, रविंद्र की पत्नी कुछ हफ्ते पहले अपने मायके चली गई थी, जिस से वह घर में अकेला रह गया. रविंद्र के फोन करने पर रविवार दोपहर को मोनिका उन के घर पहुंची. दोनों कई घंटों तक घर में रहे, लेकिन बताया जा रहा है कि शाम को उन के बीच किसी बात पर विवाद हो गया.
गुस्से में आ कर रविंद्र ने चाकू का इस्तेमाल करते हुए मोनिका की हत्या कर दी. इस के बाद उस ने महिला के शव को टुकड़ों में काट दिया. रविंद्र ने शव के कुछ हिस्सों को नष्ट कर दिया और बाकी अंगों को अपने फ्रिज में रखा. आरोप है कि उस ने शरीर के कुछ अंगों को बैग में पैक कर किसी सुनसान जगह पर फेंक दिया, जबकि बाकी अंगों को फ्रिज में रख लिया.
पुलिस ने बताया कि रविंद्र बाद में थाने जाकर अपने अपराध को कबूल कर दिया और सरेंडर कर दिया. अधिकारियों ने उसके घर से शव के कुछ अंग बरामद किए, लेकिन सिर गायब था.
पुलिस को शक है कि उस ने सिर को कहीं और ठिकाने लगाया है. सिर और अन्य अंगों का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है. Andhra Pradesh






