Mysuru Tragedy. आज के समय में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. कई लोग मुश्किल परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठा लेते हैं कि इस का असर पूरे परिवार पर पड़ता है. ऐसी ही एक घटना में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और 2 बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में और समझते हैं कि ऐसे मुश्किल समय में खुद को इस तरह का कदम उठाने से कैसे बचाया जा सकता है.
यह मामला कर्नाटक के मैसूर जिले के हुंसूर शहर स्थित न्यू मारुति लेआउट से सामने आया है. बताया जा रहा है कि हरीश एक इंश्योरेंस कंपनी की वाहन रिकवरी यूनिट में नौकरी करता था और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था. आरोप है कि हरीश ने पहले अपनी पत्नी निश्चिता और दोनों बच्चों रक्षा और नक्शा की हत्या की. इस के बाद वह कमरे में गया और कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश ने इस पूरी घटना को अंजाम देने से पहले योजना बनाई थी. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिस में उस ने कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया था.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए मनोहर कहानियां का चैनल सब्सक्राइब करें
नोट में हरीश ने लिखा था कि वह ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका हुआ मिलेगा. इस के अलावा उस ने लाकर में रखे प्रौपर्टी के दस्तावेजों, अन्य जरूरी कागजात और उन की चाबियों के बारे में भी जानकारी दी थी. उस ने पुलिस से इन दस्तावेजों को नोट में बताए गए व्यक्ति तक पहुंचाने का अनुरोध किया था.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हरीश ने घटना से करीब दिन पहले अपनी मम्मी को दादी के घर भेज दिया था. इस के बाद उस ने कथित तौर पर पत्नी और बच्चों की हत्या की योजना को अंजाम दिया.
पुलिस का कहना है कि उस की पत्नी को इस तरह की किसी घटना का अंदाजा नहीं रहा होगा. हुंसूर सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है.
अधिकारियों को संदेह है कि मामले में सुसाइड नोट में बताई गई वजह के अलावा कोई अन्य कारण भी हो सकता है. पुलिस सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है.
मुश्किल समय में आत्महत्या जैसे कदम से बचने के लिए अपनी परेशानी किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें. आर्थिक या मानसिक तनाव होने पर परिवार, दोस्तों या डॉक्टर की सलाह लें. अगर खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार आएं तो अकेले न रहें और तुरंत किसी करीबी या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें. Mysuru Tragedy






