Web Series. वेब सीरीज कोहरा सीजन-2 की कहानी के केंद्र में एक अपराध है. इस में हर किरदार के पीछे एक रहस्य छिपा होता है. उन की बैकस्टोरी दमदार नहीं है, जिस से कुछ सवाल अनसुलझे रह जाते हैं. धीरेधीरे जब उस रहस्य से धुंध हटती है तो नई कहानी सामने आती है. यह सीरीज पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी है.

निर्माता: सौरभ मल्होत्रा, सुदीप शर्मा, मनुज मिश्रा और टीना थरवानी, निर्देशक: सुदीप शर्मा और फैसल रहमान लेखक: सुदीप शर्मा, गुंजीत चोपड़ा और दिग्गी सिसोदिया, ओटीटी: नेटफ्लिक्स

कलाकार: मोना सिंह, बरुण सोबती, अनुराग अरोड़ा, प्रयारक मेहता, मुसकान अरोड़ा, पूजा भमराह, सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रियंका चरण, विख्यात गुलाटी, रणजीत कुमार, पूजा पाठक, अभिषेक शर्मा

वेब सीरीज 'कोहरा सीजन 2’ की कहानी की शुरुआत एक लड़की प्रीत के मर्डर से होती है. इस के बाद प्रीत मर्डर की जांच एसआई धनवंत कौर और एएसआई अमरपाल गरुंडी द्वारा की जाती है, जिस में एकएक कर के कई नएनए राज खुलते जाते हैं.

इस वेब सीरीज में हर किरदार की अपनी एक अलग कहानी देखने को मिलती है. मृतका प्रीत अमेरिका में अपने पति व बच्चों को छोड़ कर कई महीनों से अपने मायके में रह रही थी. यहां पर उस का अपने डांस इंसट्रक्टर के साथ अफेयर भी चल रहा था, साथ ही प्रीत का उस के अपने भाई के साथ मायके की प्रौपर्टी को ले कर झगड़ा भी हुआ था.

प्रीत का अपने पति से भी काफी लंबे समय से तनाव चल रहा था, यहां तक कि डायवोर्स की नौबत तक आ गई थी. ऐसे में शक की सूई प्रीत के पति, प्रेमी और भाई पर चली जाती है. मगर अंत में इस जुर्म की जड़ें समाज की एक ऐसी बुराई की ओर धंसी मिलती हैं, जो हर किसी को सन्न कर के रख देती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...