Web Series: इस वेब सीरीज में मिसेज देशपांडे का किरदार निभा रही माधुरी दीक्षित एक सीरियल किलर जीनत है, जो 25 सालों से जेल में बंद है, लेकिन इस के बाद भी शहर में पुराने तरीके से ही सीरियल मर्डर की घटनाएं हो रही हैं. इस नए सीरियल किलर को पकडऩे के लिए पुलिस जीनत को जेल से बाहर निकालती है. नकलची सीरियल किलर को पकडऩे में पुलिस कामयाब तो हो जाती है, लेकिन उस के द्वारा जीनत की ही तरह हत्याएं करने की जो कहानी सामने आती है, उसे सुन कर पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि जीनत तक चौंक जाती है, क्योंकि...

प्रोड्यूसर: एलाहा हेपतुल्ला, समीर नायर, दीपक सहगल, निर्देशक: नागेश कुकुनूर, लेखक: नागेश कुकुनूर, रोहित वनावलीकर, ओटीटी:जियो हौटस्टार

कलाकार: माधुरी दीक्षित, प्रियांशु चटर्जी, बहारुल इसलाम, सिद्धार्थ चांदेकर, दीक्षा जुनेजा, प्रदीप वेलंकर, निमिशा नायर, हार्दिक सोनी, जेबा हुसैन, जुबिन शाह, उमाकांत पाटिल, सुलक्षणा जोगलेकर, केविन दवे, जितेंद्र लाड, अंजलि जोगलेकर, असित चटर्जी, दीपाली घोरपडे, खुशी हजारे, अर्जुन पांडे, केनेथ देसाई आदि.

'मिसेज देशपांडे’ एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिस में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में है. 6 एपिसोड की यह वेब सीरीज 19 दिसंबर, 2025 को जियो हौटस्टार पर प्रसारित हुई थी.

यह वेब सीरीज 1917 में आई फ्रेंच सीरीज 'ला मांटे’ पर आधारित है. हर क्राइम थ्रिलर की ही तरह यह सीरीज भी सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री की परतें एकएक कर खोलती है. आखिर कैसी है इस क्राइम वेब सीरीज की कहानी और बाकी की चीजें, चलिए जानते हैं इस का सस्पेंस और इस का रिव्यू.

एपिसोड नंबर 1

पहले एपिसोड का नाम 'टेक्स वन टू कैच वन’ रखा गया है. एपिसोड की शुरुआत में हम विराट मल्होत्रा (जुबिन शाह) को देखते हैं. उस ने किसी लड़की को अपने साथ रात बिताने के लिए फोन किया था, मगर वह नहीं आई. इस के बाद विराट अपने एक खास डीलर को फोन कर 2 रशियन लड़कियों को अपने कमरे में बुलाता है. विराट अब अपने कमरे में ड्रग्स का सेवन करने लगता है, तभी डोर बेल बजने पर जैसे ही विराट दरवाजा खोलता है तो एक नकाबपोश विराट पर हमला कर उस का गला एक चमकदार रस्सी से घोंट देता है. फिर उस की लाश शीशे के सामने रख कर वहां एक ट्रौफी रख कर भाग जाता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...