Bride Turned Killer. अंजलि उर्फ अंजू सांसी ने अपने जीवन का 18वां वसंत देखा ही था कि उसी दौरान वह संजय उर्फ संजू को दिल दे बैठी, लेकिन बीकौम करते ही फेमिली वालों ने उस का विवाह करोड़पति परिवार के आशीष कुमार सांसी के साथ कर दिया. ससुराल में सारी सुखसुविधाएं होने के बावजूद ऐसा क्या हुआ कि इस नव विवाहिता ने पति आशीष की हत्या करा दी?

अंजू की शादी का समाचार सुन कर संजू को गहरा आघात सा लगा. उस ने अंजू से मिल कर कहा, ''तुम ने प्यार तो मुझ से किया था, मगर शादी किसी और से कैसे कर सकती हो?’’

यह सुन कर अंजू आंखों में भर आए आंसुओं को पोंछते हुए बोली, ''संजू, मैं किसी गैरमर्द से शादी करने को मजबूर हूं, मगर इतना जान लो कि शादी के बाद भी मैं तुम को ही चाहती रहूंगी. मैं घर वालों का मन रखने के लिए शादी कर रही हूं. शादी के बाद भी मैं पहले की तरह तुम से मिलती रहूंगी. मेरे दिल में सिर्फ तुम रहोगे.’’

इस पर संजू बोला, ''पिछले 7 सालों से हम दोनों एकदूसरे को दिलोजान से प्यार करते आ रहे हैं, फिर अचानक तुम्हारी शादी का सुना तो मेरा दिल बैठा जा रहा था. ऐसे में मैं तुम्हारे मन की बात जानने आया था.’’

https://youtube.com/shorts/7h-nF79mCag?si=5t_asXUkjKehziVh

''संजू, मैं फिर कह रही हूं कि अंतिम सांस तक सिर्फ तुम से ही प्यार करती रहूंगी. अब मैं शादी के बाद मिलूंगी, मगर फोन पर मैं तुम से बात करती रहूंगी. तुम अपना खयाल रखना.’’ यह कह कर अंजू  उर्फ अंजलि ने प्रेमी संजू उर्फ संजय से विदा ली और घर चली गई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...