New York Governor Scandal. वेश्यागमन में फंसे गवर्नर इलियट को न उन की पत्नी ने माफ किया और न अदालत ने. पत्नी ने तलाक दे दिया था तो अदालत ने भी उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी.

न्यू यार्क के आलीशान होटल मेफ्लावर का वह कमरा काफी दिनों से क्रिस्टीन के नाम से बुक था. पूरे दिन बंद रहने वाले उस कमरे का दरवाजा रात 9 बजे के बाद खुलता तो उस में 22-23 साल की एक खूबसूरत युवती घुसती. उस के बाद उस कमरे में एक अधेड़ पुरुष आता. इस के बाद कमरे का दरवाजा बंद होता तो सुबह का उजाला होने के कुछ पहले ही खुलता.

रात में कमरे का दरवाजा बंद होने से ले कर सुबह खुलने तक उस गलियारे में, जिस में वह कमरा था, पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहता था. किसी को भी उस गलियारे से गुजरने की इजाजत नहीं थी. गलियारे में होटल के सिक्योरिटी गार्ड ही नहीं, राज्य के पुलिसकर्मी भी मुस्तैदी से तैनात रहते थे. यह सुरक्षा ऐसी होती थी कि आदमी तो क्या, परिंदा भी पर नहीं मार सकता था.

उस कमरे में कौन आता है, यह होटलकर्मियों को भी पता नहीं होता था. उन्हें होटल मैनेजमेंट की ओर से सख्त आदेश था कि वे पता करने की कोशिश भी न करें कि उस कमरे में कौन आता है. होटल के कुछ अधिकारियों को बस इतना पता था कि वह कमरा क्रिस्टीन के नाम से बुक था, जिस में केवल ग्राहक नंबर 9 के ही जाने की इजाजत थी.

क्रिस्टीन कौन थी और उस के कमरे में आने वाला ग्राहक नंबर 9 कौन था? यह कभी किसी ने जानने की कोशिश नहीं की. अगर कोई जानता भी था तो उस में किसी से कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी. इस से सभी को यही लगता था कि वह कोई वीवीआईपी आदमी ही है. तभी लड़की और ग्राहक नंबर 9 के कमरे में आने के बाद उस गलियारे में खामोशी पसर जाती है. लेकिन राज कोई भी हो, दीवारें उसे अधिक दिनों तक राज नहीं रख पातीं. ऐसा ही कुछ यहां भी हुआ.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...