Extramarital Affair Murder. साबिया 10 साल छोटे मुबारक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि पति और बच्चों को छोड़ कर उस पर निकाह के लिए दबाव डालने लगी. जबकि मुबारक उस से नहीं, उस की बेटी से शादी करना चाहता था. बात बिगड़ी तो साबिया को जान से हाथ धोना पड़ा.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के थाना कछौना के गांव टुटियारा के पास स्थित जंगल की ओर कुछ लोग गए तो उन्हें जंगल में एक जवान महिला की खून से लथपथ लाश दिखाई दी. समझदारी दिखाते हुए उन्होंने इस बात की सूचना लोनहरा गांव के चौकीदार अहिबरन को दी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया.

लाश और घटनास्थल का निरीक्षण कर के चौकीदारी ने इस बात की जानकारी कछौना कोतवाली जा कर इंसपेक्टर रामेंद्र कुमार सिंह को दी तो वह थाने में उपस्थित पुलिस बल ले कर 4 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर जा पहुंचे.

लाश देख कर उन्होंने अनुमान लगाया कि मृतका की उम्र 35-36 साल होगी. उस के शरीर पर कोई गहना नहीं था. इस से अंदाजा लगाया गया कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है. लाश के पास ही एक रंगीन लेडीज पर्स पड़ा था, जो यकीनन मृतका का ही रहा होगा.

रामेंद्र कुमार सिंह ने चौकीदार से उस पर्स को मंगा कर देखा तो पहली नजर में वह बिलकुल खाली नजर आया. लेकिन जब उसे अच्छी तरह से खंगाला गया तो उस में एक सिमकार्ड मिला. लेकिन उस में कोई मोबाइल फोन नहीं था. सिम मिलने से रामेंद्र कुमार सिंह को उम्मीद बंधी कि इस की मदद से न केवल लाश की शिनाख्त हो सकेगी, बल्कि इस केस को सुलझाने में भी मदद मिल सकेगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...