Love Triangle Murder. कौशल दीपाली नाम की जिस लड़की से प्यार करता था, उसी पर कौशल के जिगरी दोस्त गोलू की भी नजर थी. फिर दीपाली को हासिल करने के लिए गोलू ने कौशल के साथ जो साजिश रची, उस ने दोस्ती को ही कलंकित कर डाला.

कौशल करीब एक बजे जब औफिस से घर लौटा तो बहुत खुश था. वजह यह थी कि 5 दिन बाद उस का जन्मदिन था और उस की प्रेमिका दीपाली ने उस के इस जन्मदिन को यादगार तरीके से मनाने का ऐलान किया था. दीपाली ने उस के जन्मदिन को यादगार बनाने का वायदा करते हुए कहा था कि जन्मदिन के आयोजन का सारा खर्चा वह खुद उठाएगी. जन्मदिन की पार्टी में करीब 100 लोगों को बुलाया जाना तय हुआ था. मेहमानों में दीपाली और कौशल के दोस्तों और उन के परिवार वालों के साथसाथ कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों को भी बुलाए जाने की बात थी.

दीपाली और कौशल एक ही गांव में रहते थे. अलगअलग बिरादरी के होने के बावजूद कौशल के घरवालों ने चूंकि दीपाली को अपनी बहू बनाने की अनुमति दे दी थी इसलिए उन्हें बेटे के दीपाली से मिलने पर कोई एतराज नहीं था.

https://youtube.com/shorts/Ef-BgJBIMQ8?si=e6GAIqCIV0qoErK_

कौशल ने ये बात अपनी मां मनोरमा को बताई तो वे भी बहुत खुश हुईं. क्योंकि उन्हें बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी दिख रही थी. मां ने कौशल के लिए खाना परोसा. खाना खाने के करीब घंटा भर बाद कौशल के मोबाइल पर दीपाली की काल आई. दीपाली ने फोन अपनी मां के फोन से किया था. उस ने जगह बता कर शाम को उसे मिलने के लिए बुलाया था. चूंकि दीपाली ने शाम को मिलने के लिए कहा था, इसलिए कौशल यह सोच कर किसी और से मिलने के लिए चला गया कि 1-2 घंटे में घर लौट आएगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...