True Crime Story. रेहान सूफिया का पहला प्यार था, इसलिए शादी होने के बाद भी वह उसे नहीं भूल पाई थी. काफी दिनों बाद जब वह उस से मिली तो उस ने उस से पुराने वायदे की याद दिला कर साथ ले चलने को कहा. इस में जब सूफिया का पति रोड़ा बना तो सूफिया ने इस रोड़े को हटवाने में भी संकोच नहीं किया.

शकील गोश्त का कारोबारी था. वह लखनऊ के थाना मलीहाबाद के गांव फतेहपुर में अपने परिवार के साथ रहता था. वह कस्बों व गांवों में लगने वाली बाजारों में दुकान लगा कर गोश्त बेचता था. इस के अलावा वह और्डर मिलने पर भी गोश्त की सप्लाई करता था. खालों को वह लखनऊ के खदरा स्थित चमड़ा मंडी में जा कर बेच आता था.

15 जून, 2016 को वह खालें ले कर निकला तो बसअड्डे तक पहुंचाने उस का भाई अकील आया था. शकील को बस में बैठा कर वह लौट गया था. शकील जब भी खालें ले कर जाता था, दोपहर बाद 2-3 बजे तक घर लौट आता था. लेकिन उस दिन वह देर शाम तक भी घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उस के मोबाइल पर फोन किया.

लेकिन शकील का फोन बंद था, इसलिए बात नहीं हो सकी. घर वाले परेशान हो गए. अकील ने शकील के मिलने वालों को फोन किए, पर कोई उस के बारे में कुछ नहीं बता सका. रात भी काफी हो चुकी थी. रात में उसे कहीं नहीं ढूंढा जा सकता था, इसलिए अकील ने अगले दिन भाई को ढूंढने खदरा जाने का फैसला किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...