PNB Gold Loan Fraud. शेयर मार्केट में करोड़ों के नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब नैशनल बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर अमित कुमार जांगिड़ ने अपनी ही ब्रांच में रखी करोड़ों रुपए की सोने की ज्वैलरी तो गायब की, साथ ही तमाम फरजी लोन से भी करोड़ों रुपए कमाए. यदि एक महिला शिकायत नहीं करती तो शायद यह घोटाला इतना बड़ा हो जाता कि...

अमित कुमार जांगिड़ राजस्थान के जिला झुंझुनू के नानसा गेट में स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा में सीनियर ब्रांच मैनेजर था. वह पिछले 3 साल से इसी शाखा में तैनात था. बात साल 2023 की है. साल का अंतिम महीना चल रहा था. पिछले कई दिनों से वह मानसिक तनाव में था. एक रोज वह अपनी ब्रांच में कुछ ज्यादा ही निराश था. उस का मन काम में नहीं लग रहा था. बैंक के कई काम पेंडिंग हो गए थे. बारबार उस के सीनियर का मैसेज आ रहा था. कौल आ रहे थे. कहा जा रहा था, जल्दी काम पूरा करें. कुछ माह में क्लोजिंग आएगी, तब अचानक से उन पर काम का बोझ बढ़ जाएगा.

कुछ माह पहले ही वह इस ब्रांच में आया था. वह अतिमहत्त्वाकांक्षी था. उसे किसी ने बताया कि शेयर बाजार में पैसा लगा कर तेजी से पैसा कमाया जा सकता है. उस ने ऐसा ही किया.

शेयर बाजार में अपनी जमापूंजी झोंक दी. इस के लिए जरूरत पडऩे पर बैंक, दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज भी ले लिया. सारी पूंजी उस ने शेयर बाजार में गंवा दी. यह करीब 2.50 करोड़ रुपए था.

कहां तो वह करोड़पति बनने का ख्वाब देख रहा था और उसे शेयर बाजार में लगे जबरदस्त घाटे से कंगाली के कगार पर ला दिया था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...