Bihar News: रहस्य में उलझी नीट छात्रा की मौत

Bihar News: पटना के बहुचर्चित गल्र्स हौस्टल कांड के गुनहगारों में रेपिस्ट से ले कर पुलिस अधिकारी, 2 प्राइवेट अस्पताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले डौक्टर तक शामिल पाए गए. लेकिन गिरफ्तारी केवल हौस्टल मालिक की हुई. मृतका नाबालिग थी, मामला पोक्सो का भी बन गया. पढ़ें, पूरी कहानी. कैसे, कब, क्या हुआ और कौनकौन हैं आरोपी?

बिहार के जहानाबाद की रहने वाली गायत्री भी त्रद्गठ्र्ठं श्रेणी की ही थी. करिअर और जीवन को बेहतर बनाने के सपने उस ने भी देखे थे. पटना में रह कर मैडिकल की पढ़ाई के लिए नीट की तैयारी कर रही थी. इंटरमीडियट की परीक्षा भी सिर पर थी. निश्चित तौर पर उस के जेहन में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलौजी के अलावा और कुछ नहीं था.

वह 45 किलोमीटर की दूरी तय कर लोकल ट्रेन से 5 जनवरी, 2026 की शाम को 3 बजे के करीब अपने शंभु हौस्टल पहुंच गई थी, जो चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक में है. रात को 9 बजे अपनी मम्मी से उस की फोन पर बात भी हुई थी. उस ने ठीकठाक हौस्टल पहुंचने की जानकारी मम्मी को दे दी थी. अगले रोज 6 जनवरी, 2026 की शाम को गायत्री के फेमिली वालों को एक अनजाने फोन नंबर से कौल मिली कि उन की बेटी गायत्री की तबीयत खराब है. उसे डा. सहजानंद हौस्पिटल में भरती करवाया गया है.

फोन करने वाला न तो हौस्टल का कोई स्टाफ था और न ही उस का संचालक या मालिक ही था. इस पर गायत्री के पेरेंट्स को हैरानी हुई. वे घबरा गए. साइबर फ्रौड की आशंका से घिर गए कि किसी ने फोन गलत मकसद से तो नहीं किया है. फिर भी उस के फेमिली वालों ने पटना में रह रहे अपने एक परिचित को फोन कर हौस्पिटल भेज दिया. परिचित कुछ समय में ही हौस्पिटल पहुंच गए, जो हौस्टल के बगल में ही है. उन्होंने वहां गायत्री को एडमिट पाया, लेकिन वह बेहोश थी.

डा. सहजानंद ने गायत्री को सीरियस बता कर इलाज में असमर्थता जताई और उसे सेंट्रल हौस्पिटल, पटना रेफर कर दिया. वहां पर साथ में हौस्टल की एक केयर टेकर नीतू भी थी. वह उसे सेंट्रल हौस्पिटल न ले जा कर प्रभात मेमोरियल हौस्पिटल ले कर गई. उस के साथ परिचित भी गए. रात के 8 बज चुके थे, तब तक गायत्री के फेमिली वाले भी प्रभात मेमोरियल हौस्पिटल पहुंच गए. हौस्पिटल में गायत्री को भरती कर लिया गया था. उस की हालत नाजुक बनी हुई थी. उसे क्या हुआ है, फेमिली वालों को कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

वे हैरानपरेशान थे कि आखिर उन की बेटी को अचानक क्या हो गया, जो उस की हालत सीरियस हो गई. उसे आईसीयू में रखा गया था और वहां डाक्टरों व नर्स के सिवाय किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं थी. लिहाजा ठंड की रात में फेमिली वाले हौस्पिटल के वेटिंग एरिया में बैठे थे. उन के पास उसी रात एक महिला पुलिस (एसआई) आई और उन्हें अपना नंबर दे कर बोली, ”कुछ भी शक हो या जरूरत पड़े तो फोन कीजिएगा.’’

उन की जैसेतैसे कर रात बीती. वे पूरी रात हौस्पिटल के डौक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ रूम का चक्कर लगाते रहे कि आखिर उन की बच्ची को हुआ क्या है, जो इतनी सीरियस हो गई. किंतु उन्होंने महसूस किया कि वहां उन की परेशानी समझने वाला कोई नहीं था.

सुबह हुई और 7 जनवरी को भी उन की बेटी दिन भर हौस्पिटल में एडमिट रही. उस रोज भी डौक्टर ने नहीं बताया कि लड़की के साथ क्या कुछ हुआ है. वे सिर्फ यही कहते रहे, ‘बस! इलाज चल रहा है. बच्ची बेहोश है, होश आने पर मिलवाया जाएगा.’

उसी दिन गायत्री के फेमिली वाले शंभु गल्र्स हौस्टल गए. उन्हें पहले तो उस के रहने वाले कमरे में जाने से मना कर दिया गया. काफी मिन्नतों के बाद उन्हें कमरे में जाने दिया गया. वह कमरा साफ था. उस वक्त हौस्टल में कई छात्राएं थीं, लेकिन किसी ने भी उन से बात नहीं की. उन्हीं में से उन्हें किसी ने फोन पर गायत्री के बीमार होने की सूचना दी थी.

क्यों छिपाया सच

उस रोज भी गायत्री आईसीयू में बेहोश पड़ी रही. अगले दिन 8 जनवरी, 2026 को प्रभात मेमोरियल हौस्पिटल के ही एक डौक्टर ने शाम को बताया कि गायत्री के साथ फिजिकली कुछ हुआ है, चोट के निशान हैं, ब्लीडिंग हुई है. यह सुनते ही उस के फेमिली वाले परेशान हो गए. गायत्री के होश में आने के इंतजार में शाम हो गई. करीब 6 बजे उसे होश आया.

सामने अपनी मम्मी को देख कर वह रोने लगी. उस का रुदन तेज हो गया. रोते हुए उस ने बताया कि उस के साथ गलत हुआ है. उसी वक्त वहां डौक्टर आ गए और उन्होंने फेमिली वालों को बाहर निकाल दिया. उसी वक्त वे दोबारा हौस्टल गए. वहां मौजूद एक केयर टेकर के साथ कमरे में गए. बच्ची के कमरे से कुछ सामान निकाला. साथ में कुछ पैसे, जो करीब 11 हजार थे, निकाल लिए. उस वक्त कमरे का फर्श बिलकुल साफ था, लेकिन वहां का सामान इधरउधर बिखरा पड़ा था. उन्हें केयर टेकर की बातों से भी आभास हुआ कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है.

फेमिली वाले काफी परेशान हो गए थे. उन्होंने 9 जनवरी को उस नंबर पर कौल किया, जो 6 जनवरी की रात को महिला एसआई ने दिया था. उन्होंने बेटी की गंभीर हालत और उस के बारे जो कुछ मालूम हुआ, उस बारे में एसआई को बताया. कुछ समय में ही कदमकुआं थाने से पुलिस आई और बयान ले कर चली गई. कदमकुआं थाने ने इस मामले को चित्रगुप्त नगर थाने में भेज दिया. उस के बाद चित्रगुप्त नगर थाने की एसएचओ रोशनी कुमारी प्रभात मेमोरियल हौस्पिटल आ गईं. वह भी गायत्री के फेमिली वालों के बयान और उस की तसवीर आदि ले कर चली गई. तब तक गायत्री फिर बेहोश हो गई थी. इस कारण उस का बयान नहीं लिया जा सका.

उसी दिन 9 जनवरी की शाम को एक महिला नीलम अग्रवाल प्रभात मेमोरियल हौस्पिटल पहुंची. उस ने खुद को हौस्टल की मालकिन बताया और फेमिली वालों से बोली कि हौस्टल का नाम बदनाम हो जाएगा, इसलिए केस को वापस ले लीजिए, मैनेज कर लीजिए. इस पर नीलम की फेमिली वालों के साथ बहस हो गई. वे तूतूमैंमैं करते हुए आपस में उलझ गए. उन के बीच काफी बकझक होने और बिगड़ती स्थिति को देख कर मौत से जूझ रही गायत्री के एक रिश्तेदार ने चित्रगुप्त नगर थाने की एसएचओ रोशनी कुमारी को कौल कर दोबारा बुलाया.

(ऊपर) रोहित मैडिकल स्टोर का मालिक जहां से गायत्री द्वारा नींद की गोलियां खरीदे जाने की बात कही जा रही है और (दाहिने) शंभू हौस्टल का मालिक मनीष रंजन

रोशनी कुमारी तुरंत हौस्पिटल पहुंच गईं. नीलम अग्रवाल एसएचओ रोशनी कुमारी के साथ भी उलझ गई. उसे एसएचओ से झगड़ते देख साथ आई एक महिला कांस्टेबल ने नीलम अग्रवाल को एक थप्पड़ जड़ दिया. नीलम बौखला गई, लेकिन उसे पुलिस अपने साथ ले गई. बाद में फेमिली वालों को मालूम हुआ कि उसे थाने ले जा कर छोड़ दिया गया था.

शंभू गल्र्स हौस्टल की मालकिन नीलम अग्रवाल के बारे में बताया जाता है कि उस के पति शंभू अग्रवाल का निधन हो चुका है. उस के 2 बेटे श्रवण और अंशु हैं. जिस बिल्डिंग में शंभू गल्र्स हौस्टल चल रहा है, उस बिल्डिंग का मालिक मनीष रंजन है. वह हौस्टल में ही सब से ऊपर के फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता है. 9 जनवरी, 2026 को पूरे दिन और पूरी रात गायत्री बेहोश रही. उस की स्थिर हालत हो देख कर फेमिली वालों की चिंता बढ़ती जा रही थी. उसे वे 10 जनवरी को इस अस्पताल से बाहर ले जाना चाहते थे, लेकिन प्रभात मेमोरियल का डा. सतीश उन्हें जाने नहीं दे रहा था.

मृतका गायत्री को फाइल फोटो और उस की मौत पर प्रदर्शन करते आक्रोशित स्थानीय लोग

तब फेमिली वाले आईसीयू में जबरन घुस गए. बेहोश बच्ची को वहां से डिस्चार्ज करने को ले कर फेमिली वालों की डा. सतीश के साथ जबरदस्त बहस हो गई. उन की कहासुनी के साथसाथ धक्कामुक्की भी हुई.

संदिग्ध रही पुलिस भूमिका

फेमिली वाले किसी तरह से गायत्री को 10 जनवरी, 2026 को ही दिन में 2-3 बजे के आसपास उसे मेदांता अस्पताल ले कर गए. तब तक गायत्री की हालत काफी बिगड़ चुकी थी. मेदांता में एडमिट करने से पहले ही डौक्टरों ने कहा कि इस की हालत काफी नाजुक है. बचने की संभावना सिर्फ एक फीसदी है, वे उसे नहीं बचा सकते हैं. फिर भी काफी मिन्नतों के बाद गायत्री को मेदांता में भरती कर लिया गया. वहां गायत्री का नए सिरे से इलाज शुरू हुआ. डौक्टरों ने उसे बचाने में पूरी ताकत झोंक दी, किंतु 11 जनवरी को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गायत्री को मृत घोषित कर दिया.

गायत्री की मौत का मामला पुलिस में जा चुका था, इसलिए मेदांता से पहले 2 अस्पतालों में उस के इलाज, हौस्टल में हालत बिगडऩे और असामयिक मौत की वजह से उस की लाश फेमिली वालों को तुरंत नहीं सौंपी जा सकी. प्रोटोकाल की प्रक्रिया के तहत 12 जनवरी, 2026 को गायत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मैडिकल कालेज और हौस्पिटल (पीएमसीएच) भेज दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का पार्थिव शव शाम को बाहर निकाला गया. उसे फेमिली वालों का सौंप दिया गया. फेमिली वाले उस के अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे पटना के गुलाबी घाट ले जाने लगे. इस दरम्यान फेमिली वालों को पीएमसीएच में पोस्टमार्टम टीम के एक डौक्टर से मालूम हुआ कि उन की बेटी के साथ रेप हुआ था. उस ने यहां तक कहा कि वे लाश को न जलाएं.

उस के बाद परिजन अचानक उस की लाश को गुलाबी घाट के गेट से वापस पटना के गांधी मैदान के एक किनारे कारगिल चौक पर ले आए. फेमिली वालों और उन के साथ कुछ लोगों ने कारगिल चौक पर ले जा कर शव को रख दिया. तभी एएसपी कुमार अभिनव ने वहां पहुंच कर बताया कि उन्हें बरगलाया गया है. गायत्री के साथ कोई रेप नहीं हुआ है. फेमिली वालों ने जब पुलिस की बात मानने से इनकार कर दिया तो पुलिस कारगिल चौक से उन्हें जबरन हटाने के लिए उन पर लाठीचार्ज करने लगी और जबरदस्ती एंबुलेंस से उस की लाश को गुलाबी घाट ले गई.

तब परिजन पीछेपीछे गए और गायत्री का अंतिम संस्कार कर दिया. तब तक हौस्टल में एक नीट की छात्रा के मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी. फेमिली वाले दोहरे मानसिक तनाव में आ गए. एक तरफ वे अपनी मेधावी बेटी की असामयिक मौत और उस के साथ गलत किए जाने की पीड़ा के गम से घिरे हुए थे, दूसरी तरफ वे पुलिस की हर हिदायत और बात मानने के दबाव में भी आ गए. क्योंकि उन्हें गायत्री की मौत के संबंध में मुंह बंद रखने की सख्त हिदायत मिली थी.

उन्हें चित्रगुप्त थाने की एसएचओ रोशनी कुमारी द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए 15 जनवरी, 2026 को बुलाया गया था. वे वहां सुबह 10 बजे ही पहुंच गए. लंबे इंतजार के बाद रात के 8 बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली. जिस में स्पष्ट कहा गया था कि ‘यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.’

कौन था रेपिस्ट

रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान, खरोंच, बल प्रयोग के संकेत और जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने की आशंका जताई गई थी. इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिस में लिखा था कि छात्रा की मौत स्वाभाविक नहीं थी. उस के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं. साथ ही उस से रेप किया गया, इस की भी पुष्टि की गई है. पीडि़ता के प्राइवेट पार्ट में अंदरूनी चोटें पाई गई हैं. इसी आधार पर रेप की पुष्टि की गई है. पीडि़ता के शरीर और गरदन पर खरोंच व दबाव के निशान भी मिले हैं.

इस से यह साफ हो गया था कि घटना के समय छात्रा ने हरसंभव विरोध किया था. रिपोर्ट में मौत के कारणों का भी जिक्र किया गया था. बताया गया कि छात्रा की मौत गला दबाने या दम घुटने से होने के संकेत मिले हैं. इस से उस थ्योरी को भी बल मिल गया, जिस में कहा जा रहा था कि छात्रा की हत्या की गई है. दिलदिमाग को सुन्न कर देने वाली इस रिपोर्ट को पढऩे के बावजूद मृतका के फेमिली वाले अपने गम और पीड़ा को समेटे हुए बोझिल मन से जहानाबाद लौट गए, लेकिन वे आक्रोश से भरे हुए थे. जबकि स्थानीय पत्रकारों और विपक्ष के नेताओं के संपर्क में बने रहे.

गायत्री नीट की तैयारी कर रही थी. वह जहानाबाद की रहने वाली थी. पटना के एक कोचिंग सेंटर में वह नीट (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रही थी. पटना के चित्रगुप्तनगर में ही वह शंभू गल्र्स हौस्टल में रहने लगी थी. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नए साल की छुट्टी होने पर अपने घर जहानाबाद चली गई थी. जहानाबाद से वह 5 जनवरी को पटना अपने हौस्टल में वापस लौटी थी, लेकिन इस के अगले ही दिन 6 जनवरी को जब वह ब्रेकफास्ट और लंच के लिए कमरे के बाहर नहीं आई, तब हौस्टल के स्टाफ को फिक्र हुई. इस के बाद जब वो कमरे में दाखिल हुए तो गायत्री बेहोश मिली.

बिहार की सोशल मीडिया के हर दूसरे न्यूज चैनल पर नीट छात्रा की मौत की चर्चा होने लगी. उन की खबरों में तरहतरह की बातें सामने आने लगीं. दूसरी तरफ पुलिस का कहना था कि छात्रा ने अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन किया था. उस के शरीर में टाइफाइड जैसे संक्रमण के लक्षण पाए गए थे, जिस से उस की हालत गंभीर हो गई थी. जब मीडिया ने इस पर सवाल उठाए और छात्रा के साथ रेप होने की आशंका जताई, तब पुलिस ने अपने दावे के साथ इसे गलत बताया. इस पर पुलिस का कहना था कि हौस्टल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, हौस्टल स्टाफ के बयान और प्रारंभिक मैडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि छात्रा के साथ किसी प्रकार का यौनशोषण नहीं हुआ.

जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट की आशंका जताने वाली बात सामने आई, पुलिस की आत्महत्या वाले तथ्य का सड़कों पर विरोध शुरू हो गया. पुलिस के इस दावे के खिलाफ बड़ी संख्या में छात्रछात्राओं के अलावा विपक्ष ने सीधेसीधे बिहार सरकार के गृहमंत्री को चुनौती दे दी. हौस्टल और प्रभात अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन होने लगे. मोमबत्तियां जलाए हुए मृतका को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया. इसी के साथ ही मृतका के पापा ने भी मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि उन की बेटी पुलिस, अस्पताल और हौस्टल संचालक की मिलीभगत का शिकार हुई है.

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को धमकाया गया और मामले को दबाने के लिए लाखों रुपए देने के प्रलोभन भी दिए गए. इसी के साथ मृतका के फादर ने अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से छात्रा के फादर ने चित्रगुप्त नगर थाने में 16 जनवरी, 2026 को एफआईआर (केस नंबर 14/26) दर्ज करवा दी. एफआईआर में हौस्टल में बेटी के साथ दुष्कर्म कर उस की हत्या किए जाने और पटना पुलिस की शुरुआती जांच में लापरवाही के कारण यह संदेह गहराने लगा कि पुलिस और प्रभात मेमोरियल अस्पताल  को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

एसआईटी के साथ पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने मामले की जांच शुरू कर दी

बढ़ते जनदबाव के कारण पुलिस ने तेजी से काररवाई शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हौस्टल बिल्डिंग के मालिक मनीष कुमार रंजन, जो उदल प्रसाद के बेटे और पटना के मुन्ना चौक, सहजानंद गली के रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. नीट छात्रा कांड में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन 16 जनवरी, 2026 को तब किया गया, जब इस मामले को ले कर कई नेताओं और स्थानीय लोगों द्वारा पटना में होहल्ला किया गया. गृहमंत्री को पत्र लिख कर जांच की गुहार लगाई गई.

उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि गायत्री के साथ गलत हुआ है और उसे अस्पताल ने ही इलाज के दौरान मौत की नींद सुला दिया. इस का जितना दोषी हौस्टल है, उतनी ही दोषी पुलिस और अस्पताल भी है.

फेमिली पर दबाव क्यों

एक राजनेता ने तो सीधेसीधे हौस्टल प्रशासन द्वारा देहव्यापार करवाए जाने तक का आरोप लगा दिया. जबकि एक अन्य नेता ने मृतका के पेरेंट्स से मिल कर पूरे मामले की तहकीकात की और दोषियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने इस बात का भी परदाफाश किया कि पीडि़ता के परिवार पर यौन शोषण और मामले को छिपाने के लिए दबाव बनाया गया था. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पीडि़त परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की. उन्होंने कहा, ‘परिवार का मानना है कि पहले जांच अधिकारी लापरवाह थे. वे अपनी बेटी के लिए विभागीय काररवाई और न्याय चाहते हैं.’

पीडि़ता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि हौस्टल मैनेजमेंट ने मामले को दबाने के लिए उन्हें 10 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की. साथ ही उन्होंने पहले अस्पताल के एक डौक्टर पर भी सबूत मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. गायत्री को बाद में जयप्रभा मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उस की मौत हो गई.

इस के बाद बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार ने एसआईटी गठित करने का आदेश दिया. यह कदम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के एक दिन बाद उठाया गया, जिस में संकेत मिला था कि यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता, जो पुलिस के पहले के दावे के विपरीत था कि लड़की ने आत्महत्या की थी. पटना मैडिकल कालेज और अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम के अनुसार, शरीर पर कई नाखूनों के निशान, शारीरिक चोटें और संघर्ष के निशान पाए गए थे, जो हाल ही में उस के साथ किए गए जबरदस्ती के इस्तेमाल का संकेत देने वाले थे.

12 जनवरी की इस रिपोर्ट में कहा गया कि ‘यौन हिंसा से इनकार नहीं किया जा सकता’ और आगे की जांच के लिए एआईआईएमएस को विशेषज्ञ राय के लिए भेजा गया है. इस रिपोर्ट के बाद पटना में जबरदस्त सार्वजनिक आक्रोश का माहौल बन गया. इसे देखते हुए पटना सेंट्रल रेंज के इंसपेक्टर जनरल (आईजी) जितेंद्र राणा ने नई बनी एसआईटी के साथ जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. जांच कुल 5 बिंदुओं पर शुरू की गई. फोरैंसिक और तकनीकी जांच के लिए फोरैंसिक टीम ने छात्रा के कपड़ों, कमरे और हौस्टल से सबूत इकट्ठे किए. कपड़ों पर मिले नमूनों में पुरुष जैविक ट्रेस (जैसे स्पर्म) पाए गए, जिस से यौन हिंसा की संभावना जांच का अहम हिस्सा बनी.

एसएओ रोशनी कुमारी

दूसरी जांच डीएनए की थी. टीम ने संदिग्धों के डीएनए सैंपल लिए. संदिग्धों में मृतका के करीबी रिश्तेदार के अलावा हौस्टल में अकसर आनेजाने वाले लोगों के भी लिए गए. इन के नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया, ताकि उस के मिलान से यह पता चले कि किस का स्पर्म से लड़की के कपड़े पर पाए गए स्पर्म से मेल खाते हैं. इस आधार संदिग्ध दोषी तक पहुंचा जा सकता है. शुरू में कुल 6 लोगों के नमूने लिए गए थे, लेकिन 40 लोगों तक को इस जांच में शामिल किया जा सकता है. हालांकि यह भी विवाद का एक कारण बन गया.

जांच का तीसरा पहलू सर्विलांस के लिए सीसीटीवी और डिजिटल ट्रेल करना है. इस के लिए सीसीटीवी फुटेज, फोन डेटा (सीडीआर) और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जाने लगी, ताकि घटना के समय संदिग्धों की लोकेशन का पता लगाया जा सके. चौथे किस्म के जांच का बिंदु गवाह के बयान और पूछताछ को बनाया गया. लिखे जाने तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और करीब 40 बयान दर्ज किए गए, जिन में परिवार के सदस्य भी शामिल थे. पांचवीं जांच हौस्टल और मैडिकल कालेज से संबंधित थी.

इस के लिए एसआइटी ने शंभू गल्र्स हौस्टल को सील कर दिया. मैडिकल रिकौर्ड, डौक्टरों और हौस्टल स्टाफ के बयान भी जांच में लिए गए. इसी दौरान मृतका द्वारा नींद की दवा खरीदने की भी चर्चा हुई. बाद में जहां से दवा खरीदी गई, उस की जांचपड़ताल की गई. इस के अलावा एसआईटी ने अतिरिक्त काररवाई कर पुलिस के प्रारंभिक रवैए पर भी सवाल उठाए. कुछ संदिग्ध पुलिस अधिकारियों को जांच में अनदेखी और जानबूझ कर मृतका के खिलाफ काम में लिप्त पाया गया. उस के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.

सब से पहली गाज चित्रगुप्त नगर थाने की एसएचओ पर गिरी. उसे सस्पेंड कर दिया गया. उस पर शुरुआती जांच में लापरवाही, समय पर काररवाई नहीं करने और सबूतों को सही तरीके से सुरक्षित नहीं करने का लगाया गया. निलंबित किए जाने वालों में कदमकुआं थाने के अतिरिक्त थानेदार हेमंत झा भी हैं, उन पर भी जांच में गंभीरता नहीं दिखाने और जरूरी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया गया. इन दोनों पुलिस अधिकारियों को लापरवाही और कर्तव्य में चूक के कारण निलंबित किया गया है, ताकि आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हो सके.

इस तरह से एसआईटी की जांच इस मुकदमे को एक साधारण मौत के मामले से बदल कर एक संभावित यौन अपराध व हत्या की दिशा में ले गई. एफएसएल और डीएनए जैसे वैज्ञानिक सबूतों की मदद से यह समझने की कोशिश की गई कि इस पूरे मामले में किस का योगदान है? संदिग्ध कौन था? वास्तविक अपराध कैसे हुआ? Bihar News

 

Suicide Case: रेप व प्रताड़ना में कब तक पिसती डा. मानवी

Suicide Case: सरकारी डौक्टरों का काम केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं होता, बल्कि उन्हें पुलिस के लिए भी काम करना होता है. जैसे कि गिरफ्तार आरोपियों को फिटनैस सर्टिफिकेट देना, उन का मैडिकल करना आदि. सतारा की लेडी डौक्टर मानवी मुंडे ने पुलिस के अनुसार काम नहीं किया तो उन का जीना ऐसे मुश्किल हो गया कि…

सतारा की डौक्टर मानवी मुंडे अकसर रात को अस्पताल के अपने आवास की छत पर खड़ी हो कर आसमान में सितारों को ताकते हुए यह सोचती थी कि इन के पीछे कहीं उस की भी मंजिल होगी. उस के लिए डौक्टर बनना आसान नहीं था. महाराष्ट्र के बीड़ जिले के एक साधारण परिवार में पैदा हुई मानवी के फेमिली वालों को हमेशा से ही उस से बड़ी उम्मीद रही थी. पापा तो शुरू से कहते रहे थे कि उन की बेटी डौक्टर बनेगी और लोगों को नया जीवन देगी.

…और मानवी ने पापा का वह सपना पूरा भी किया. सरकारी मैडिकल कालेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्रामीण इलाके में सेवा देने के लिए संविदा पर उसे 2 साल के लिए महाराष्ट्र के सतारा जिले की फलटण तहसील के उपजिला अस्पताल में नौकरी मिली. विनम्र, गंभीर और हर वक्त मदद के लिए तैयार रहने वाली मानवी से मरीज खुश रहते थे.

सरकारी डौक्टरों का काम केवल मरीजों का इलाज करना ही नहीं होता, बल्कि उन्हें अकसर पुलिस मामलों में गिरफ्तार हुए आरोपियों के मैडिकल, फिटनैस सर्टिफिकेट और पोस्टमार्टम की ड्यूटी भी संभालनी पड़ती है. इस में एक ओर जहां उन्हें अपना डौक्टरी का फर्ज निभाना होता है यानी जांच के बाद फिट और अनफिट घोषित करना होता है, वहीं दूसरी ओर उन पर कुछ ताकतवर लोगों का उलटेसीधे यानी गलत रिपोर्ट देने का दबाव भी होता है.

ऐसे ही दबावों के बीच मानवी अपना फर्ज निभा रही थी. उसे क्या मालूम था कि जिसे उस ने जीवन की खुशी माना था, वही अस्पताल, वही जगह, वही दुनिया जो उसे जीवन देने का हौसला देती थी, एक दिन उस के जीवन पर विपरीत प्रभाव डालेगी. धीरेधीरे उस के आसपास ऐसा दायरा बनता गया, जिस में हर तरफ अविश्वास, डर और अपमान था. उस के साथ काम करने वाले कुछ लोग उस पर पैनी नजर रखते थे. शुरुआत में तो उस ने इस सब को नजरअंदाज किया, लेकिन धीरेधीरे उस पर उन ताकतवर लोगों का गलत काम के लिए दबाव बढ़ता गया.

उस ने कई बार अपने करीबी दोस्तों को बताया भी कि उसे लगता है कि कोई उस के पीछे पड़ा है. उस की तकलीफ देख कर उस पर हंसता है. उस के दोस्त उसे तसल्ली देते कि वह चिंता न करे, वह बहुत बहादुर है. एक दिन सब ठीक हो जाएगा. लेकिन किसी की बहादुरी भी कब तक उसे बचा सकती है? जब लोग उस के पीछे ही पड़ गए हों तो कैसे उस का सब कुछ ठीक होगा?

आरोपी सबइंसपेक्टर गोपाल बदने

धीरेधीरे एक आदमी उस की जिंदगी में जहर घोलता गया. वह था एक सबइंसपेक्टर, जिस का नाम था गोपाल बदाने. एक वरदीधारी, जिसे लोगों की रक्षा करनी चाहिए, आरोपों के अनुसार उस ने ही मानवी के भरोसे, उस के शरीर और उस की मानवीय गरिमा को भंग कर दिया. आरोप के अनुसार, उस ने लगातार उस का यौनशोषण किया, 4 बार उस के साथ दुष्कर्म किया.

बढ़ रहा था उत्पीडऩ पर उत्पीडऩ

डा. मानवी मुंडे ने कोशिश की थी कि वह इंसाफ तक पहुंचे. उस ने पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायतें कीं, लेकिन उन शिकायतों ने उसे राहत देने के बजाय उस की मुश्किलें बढ़ा दीं. जिस की शिकायत की जाती हो, अगर वही पुलिस में ताकत रखता हो तो सच अकसर फाइलों में दब कर रह जाता है. यही मानवी के साथ भी हुआ. उस की शिकायतें फाइलों में दब कर रह गईं. लोगों की मदद करने वाली मानवी को मदद मिलने के बजाय उस के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी जाने लगीं कि जो कुछ भी हुआ, उस की इच्छा से हुआ, वही उस के पीछे पड़ी थी. उस ने शादी का प्रस्ताव रखा था. उस ने शादी से मना कर दिया तो उसी का बदला ले रही है.

डा. मानवी मुंडे के दिन तो अस्पताल में मरीजों से घिरे रहते थे, लेकिन रात होते ही वह अकेली पड़ जाती थी. उस के फोन पर धमकी भरे मैसेज आते थे. उस से कहा जाता था कि अगर उस ने किसी से कुछ कहा तो उस की नौकरी, उस की इज्जत और उस का पूरा जीवन बरबाद कर दिया जाएगा. उस ने कई बार रोते हुए सोचा कि जब पुलिस ही डराती है तो वह कहां और किस के पास जाए? दूसरा नाम जो मानवी की जिंदगी में एक और चोट बन कर आया था, उस का नाम था प्रशांत बनकर, जो मकान मालिक का बेटा था. वह सौफ्टवेयर इंजीनियर था. उस पर मानवी ने मानसिक उत्पीडऩ, लगातार परेशान करने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

एक तरफ पुलिस वरदी का डर, दूसरी तरफ बदनाम किए जाने की धमकी. आदमी ऐसे ही टूटता है. मगर मानवी अभी भी पूरी तरह नहीं टूटी थी. वह जीना चाहती थी. पर लोग उस के पीछे पड़ गए थे. उसी बीच एक सांसद उस के पीछे पड़ गया. उस के अपने गलत काम थे, जिन्हें वह मानवी से करवाना चाहता था. जबकि मानवी करना नहीं चाहती थी. उस ने फोन पर तो धमकी दी ही, अपने 2 लोगों को अस्पताल भेज कर उसे बदनाम करने, नौकरी से निकलवाने की धमकी दिलवाई.

जब मानवी को कहीं से कोई राहत नहीं मिली तो उस ने अपनी परेशानी, अपने दर्द को स्याही से कागज पर उतारना शुरू किया. हर परेशान करने वाले शब्द, हर तकलीफदेह यादों को कागज पर उतारने लगी. लेकिन जैसा अकसर होता आया है, उस की वह दर्द भरी आवाज कहीं किसी को सुनाई नहीं दी. उस की चिट्ठियों, उस की शिकायतों और उस के दर्द को जांच में उपयुक्त नहीं माना गया.

उस के पिता को उस की इन बातों की भनक लग गई थी. उन के बारबार पूछने पर भी पिता परेशान होंगे, यह सोच कर उस ने कभी पूरी बात उन से नहीं बताई. पर एक बार उस ने कहा जरूर था कि ‘बाबा, मुझे बचा लो.’

यह सुन कर पिता अवाक रह गए थे कि कौन सी ऐसी मुसीबत है, जो उन की जैसी बहादुर डौक्टर बेटी को इतना डरा रही है? वह बेटी के लिए कुछ कर पाते, तब तक सब खत्म हो चुका था. मानवी का मनोबल धीरेधीरे खत्म हो रहा था. डौक्टर होते हुए भी वह समझ नहीं पा रही थी कि उस की अपनी मानसिक ताकत इतनी डगमगा क्यों रही है. रातों की नींद गायब, दिन का चैन गायब. अस्पताल में ड्यूटी से लौटते समय वह अकसर चौराहे पर रुक जाती, जहां से रास्ता या तो घर की तरफ जाता था या होटल की तरफ.

घर यानी परिवार, प्यार, सुरक्षा और होटल यानी अकेलापन और डर. फिर भी वह अकसर होटल की ओर चली जाती थी, क्योंकि उसे लगता था कि अगर वह घर गई तो उन लोगों का खतरा कहीं उस के घर वालों तक न पहुंच जाए. डर कभीकभी इंसान को गलत जगहों पर भी सुरक्षित महसूस कराता है. 23 अक्तूबर, 2025 की रात भी वह होटल चली गई थी. समय लगभग 9 बजे का था. उस ने रिसैप्शन के रजिस्टर में एंट्री की और कमरे की चाबी ली. कमरा नंबर, सब के लिए बस एक नंबर, लेकिन उस के लिए शायद उस नंबर का वह कमरा आखिरी ठिकाना था.

कमरे में घुसते ही उस ने दरवाजा बंद कर अंदर से लौक कर दिया. उस ने मोबाइल निकाला, कुछ मैसेज टाइप किए, पर भेजे नहीं. शायद उसे उम्मीद थी कि कोई तो समझ लेगा. शायद कोई आ जाए और उसे कोई रोक ले. पर फोन स्क्रीन फिर से ब्लैक हो गई, किसी का कोई मैसेज नहीं आया. कमरे की दीवार पर एक आईना लगा था. उस ने खुद को उस में निहारा. सफेद कोट भले न पहना हो, पर उसे लगा जैसे उस की पहचान अब भी उसी कोट में कैद है, दूसरों को बचाने वाली एक जिम्मेदार. पर वह खुद को क्यों नहीं बचा पा रही है?

हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

उस ने मेज की दराज खोली. अंदर एक रजिस्टर रखा था. उस ने पेन उठाया और रजिस्टर के 4 पेजों पर अपनी प्रताडऩा की कहानी लिखी. इस के बाद वह अपने ही हाथ की हथेली पर लिखने लगी. वह एकएक अक्षर के साथ रोती रही, कांपती रही, लेकिन अपनी व्यथा और व्यथा देने वालों के बारे में लिखती रही. क्योंकि उसे पता था कि अब उस की आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा. उस की हथेली उस की व्यथा का सबूत बनने जा रही थी. उस ने उसे प्रताडि़त करने वालों में एसआई गोपाल बदाने, मकान मालिक के बेटे प्रशांत बनकर और उस सांसद के बारे में भी लिख दिया था, जिस के 2 पीए अस्पताल आ कर उसे धमकी दे गए थे. हथेली पर ही नहीं, रजिस्टर के 4 पेजों पर अपना दर्द, अपने साथ हुए रेप, प्रताडऩा और डाले जाने वाले अनैतिक दबाव की पूरी कहानी आंसुओं के साथ उतार दी.

उस ने हथेली और रजिस्टर के उन 4 पेजों पर लिखा था कि उसे गलत मैडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. बिना कोई मैडिकल जांच के ही मैडिकल फिटनैस सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबइंसपेक्टर गोपाल बदने और कुछ राजनेता उस पर दबाव डाल रहे थे. ऐसे ही किसी मामले में डा. मानवी से किसी आरोपी का मैडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए कहा जा रहा था. मानवी ने फरजी मैडिकल सर्टिफिकेट बनाने से मना कर दिया था. उस के बाद सांसद के 2 पीए उस के अस्पताल में घुस आए थे और उस से बदतमीजी से बात करने के साथ कहा था कि सांसद उस से बहुत नाराज हैं. सांसद से जबरदस्ती बात कराई. मानवी ने सांसद से भी फरजी मैडिकल सर्टिफिकेट बनाने से इनकार कर दिया तो उन्होंने देख लेने की धमकी दी.

मानवी ने आगे लिखा कि फिटनैस सर्टिफिकेट मैडिकल जांच के बाद ही जारी किया जाता है. आरोपी की हालत गंभीर थी. उस ने ड्यूटी के दौरान उसे दाखिल किया था. एक सबइंसपेक्टर ने जानबूझ कर उसे छुट्टी न देने का झूठा आरोप लगा कर अस्पताल के अंदर उस से बहस की, गालियां देते हुए उसे देख लेने की धमकी दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक में गड़बड़ी करने का उस पर दबाव डाला जाता था. एसआई गोपाल बदने, जिस पर डौक्टर के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, उस ने मकान मालिक के सौफ्टवेयर इंजीनियर बेटे प्रशांत बनकर के साथ मिल कर उसे मानसिक तौर पर प्रताडि़त कराया. प्रशांत की गोपाल और बाकी पुलिस वालों से नजदीकी थी. वह मानवी पर मकान खाली करने के लिए दबाव बना रहा था.

एकएक शब्द लिखते हुए मानवी शायद यह कह रही थी कि अगर उस की आवाज नहीं सुनी जा रही है तो उस की हथेली बोल देगी, जो सभी के कानों में काफी दिनों तक गूंजती रहेगी. समय अपनी गति से बीत रहा था. कमरा शांत था और शहर अपनी रफ्तार में भाग रहा था. लेकिन मानवी के भीतर जो युद्ध चल रहा था, वह आखिरी युद्ध था, जिस का निर्णय हो कर ही रहेगा. सुबह रिसैप्शन ने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सफाई वाले ने दरवाजा खटखटाया, फिर भी दरवाजा नहीं खुला. तब होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो डौक्टर हमेशा के लिए शांत मिली. वह पंखे से लटकी थी.

पुलिस को सूचना दी गई. थाना पुलिस इस घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देने के साथ होटल पहुंच गई थी. थोड़ी ही देर में फोरैंसिक टीम के साथ सतारा के एसपी तुषार दोषी, डिप्टी एसपी भी पहुंच गए. मानवी की लाश उतरवाई गई. लाश उतारते समय ही पुलिस वालों की नजर मानवी की हथेली पर चली गई.

लाश उतारने के बाद हथेली में जो लिखा था, उसे पढ़ कर पुलिस चौंकी. वह एक तरह से सुसाइड नोट था. इस के बाद कमरे की तलाशी में 4 पेज का एक और सुसाइड नोट मिला. उसे पढ़ कर पुलिस ने एसआई गोपाल बदने के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म का मुकदमा तथा प्रशांत बनकर के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया. प्रशांत को तो उस के घर से 25 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एसआई गोपाल बदने फरार हो गया था.

मानवी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इसी के साथ शुरू हुई पुलिसिया काररवाई. पुलिस की सूचना पर मानवी के फेमिली वाले सतारा पहुंच गए थे. पिता और चाचा का कहना था कि सिस्टम ने उन की बेटी को मौत के घाट उतार दिया. वह जीना चाहती थी, लेकिन स्वार्थी लोगों ने उसे जीने नहीं दिया.

क्यों नहीं मिला जीते जी न्याय

प्रशांत तो गिरफ्तार हो ही चुका था, पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण 26 अक्तूबर, 2025 को एसआई गोपाल बदने ने भी फलटण ग्रामीण थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था. कोल्हापुर संभाग की आईजी सुनील फुलारी ने गोपाल बदने को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. पुलिस ने उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश कर 30 अक्तूबर तक की पुलिस रिमांड पर लिया. फिर उस से इस केस के संबंध में विस्तार से पूछताछ की.

डा. मानवी मुंडे की आत्महत्या ने सतारा ही नहीं, पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया था. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. न्याय होगा. पर न्याय हमेशा देर से ही क्यों होता है? अगर पहले न्याय हो गया होता तो मानवी को मौत को क्यों गले लगाना पड़ता? यह सब इतना दुखद था कि सुनने वाला हर आदमी यह सोचने पर मजबूर है कि जब एक डौक्टर को यह सब झेलना पड़ सकता है तो एक आदमी की क्या बिसात है?

डौक्टर के साथियों ने उस के कमरे में रखी चीजें समेटते समय उस के नोटबुक के बीच वह पेज भी पाया, जिस में उस ने कई महीने पहले लिखा था कि ‘अगर न्याय मांगना गलत है तो मैं गलत हूं. अगर आवाज उठाना गुनाह है तो मैं गुनहगार हूं.’

डौक्टरों ने बांह पर काला फीता बांध कर मानवी की मौत का विरोध करते हुए न्याय की मांग की है. मानवी के चचेरे भाई के अनुसार, मानवी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मदद मांगने की कोशिश की थी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. उस ने 2-3 बार शिकायत दर्ज कराई थी. एसपी और डीएसपी को लेटर लिखने के बावजूद कोई काररवाई नहीं हुई. उस ने लेटर में लिखा था कि अगर उसे कुछ हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा. उस ने अस्पताल में सुरक्षा की कमी की भी बात कही थी. उस ने डिप्टी एसपी को फोन भी किया था. उन्होंने कहा था कि वह उसे कौलबैक करेंगे, लेकिन फिर उधर से कोई कौल नहीं आई.

सतारा की एडिशनल एसपी वैशाली कडूसकर ने कहा कि अगर उस महिला डौक्टर की शिकायत पर समय रहते काररवाई की गई होती या उस ने खुद किसी को अपने साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में बताया होता तो शायद आज उस की जान बच सकती थी. डा. मानवी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी आवाजें उठने लगी हैं. लोग लिख रहे हैं कि जब इस तरह के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं तो किस पर भरोसा किया जाए? सितारों को निहारने वाली मानवी का नाम अब मोमबत्तियों से लिखा जाने लगा था.

डा. मानवी मुंडे की मौत के बाद सरकार हरकत में आई, पुलिस पर दबाव बढ़ा तो सबइंसपेक्टर गोपाल बदने को भी गिरफ्तार किया गया और प्रशांत को भी. लेकिन अब यह सब उस के लिए क्या मायने रखता था? सब को बचातेबचाते मानवी खुद के लिए न्याय तक हासिल नहीं कर सकी. उस की मौत शायद उस आखिरी प्रयास का परिणाम थी, जब उस ने सोचा होगा कि अब कोई रास्ता नहीं बचा है. लेकिन क्या सच में रास्ता नहीं था या रास्ते बंद कर दिए गए थे. इंसान जब अकेला पड़ जाता है तो एक आवाज बहुत जरूरी होती है. वह होती है, ‘मैं हूं न.’

यही आवाज देने वाला डा. मानवी मुंडे को नहीं मिला. उस रात जब पुलिस ने जांच में उस के मोबाइल को देखा तो उस में कई अधूरे मैसेज मिले थे. एक मैसेज था कि ‘अगर मैं बच गई तो सब बताऊंगी मुझे मत छोडऩा.’ आत्महत्या अकसर एक पल का फैसला नहीं होती. यह कई दिनों, महीनों, सालों की चोटों का परिणाम होती है.

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उस के साथ न्याय होगा. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. यह कहने की बातें हैं. अगर उसे न्याय मिला होता तो वह मौत को गले क्यों लगाती? एसआई गोपाल बदने और प्रशांत बनकर को भले जेल हो जाए, पर डा. मानवी मुंडे अब जी तो नहीं सकती. Suicide Case

—डा. मानवी मुंडे बदला हुआ नाम है.

 

MP Crime News : बेदर्दी न समझा कोमल दिल की बात

MP Crime News : सैक्स की चाहत के लिए किया गया प्रेम न केवल अनैतिक और विरोध का तानाबाना बुन लेता है, बल्कि प्रेमी युगल को नाजायज और नापाक राह पर ले जाता है. ऐसा ही कुछ 21 वर्षीय रानू मेहर और रामनिवास सोलंकी के साथ हुआ, जिस के बाद…

रामनिवास सोलंकी अपने घर की छत पर अकेला बैठा था. शाम का अंधेरा घिरने में अभी वक्त था. एकदम तन्हाई में डूबा हुआ था. सामने दूर तक गांव का नजारा वहां से दिख रहा था. उस की पतली पगडंडियों पर गाहेबगाहे उस की नजर ठहर जाती थी. वहां इक्कादुक्का लोगों का आनाजाना हो रहा था. उन में अधिकतर गांव की ओर आने वाले ही थे.

अचानक उस की निगाह कंधे से बैग लटकाए एक युवती पर ठहर गई. वह उस की जानीपहचानी थी और गांव से बाहर जाती दिख रही थी. वह उस के बारे में सोचने लगा, ‘रानू मायके कब आई थी? अब कहां जा रही है?…शायद ससुराल?…आई थी तब उस ने मुझे कौल क्यों नहीं की?…पता लगाना होगा कि क्या बात है?’

रामनिवास चाहता तो वहीं से उसे आवाज दे सकता था, लेकिन उस ने अपने मोबाइल से उसे कौल कर दिया. कुछ सेकेंड तक रिंग जाने के बाद कौल डिसकनेक्ट हो गई. उस ने सोचा कि शायद उस का मोबाइल बैग में होगा. उस का अनुमान सही था. देखा युवती कुछ सेकेंड में ही अपने बैग से मोबाइल निकाल चुकी थी.

अगले पल रामनिवास के फोन पर रिंग बजने लगी थी. उस ने तुरंत कौल रिसीव कर ली.

”हां जानू! तुम कब आई…बताया नहीं… मिले बगैर जा रही हो!’’

”आज ही दिन में आई थी…जल्दी लौटना है…फिर आऊंगी.’’ जवाब देने वाली युवती रानू मेहर रामनिवास के गांव की ही थी. तालाब के दूसरी छोर पर उस का मायका था. उन की पुरानी और गहरी जानपहचान थी. उन के बीच सालों से प्रेम संबंध में ताजगी बनी हुई थी, जबकि युवती पास के ही गांव में ब्याही थी. शादीशुदा हो कर भी उस का दिल और दिमाग रामनिवास के दिल में ही अटका हुआ था.

”तो फिर मिली क्यों नहीं?’’ रामनिवास ने मायूसी से शिकायत की.

”क्या करती मिल कर, तुम मेरी बात मानते ही नहीं.’’

”कैसे मान लूं, तुम अब दूसरे की हो!’’

”चलो, अब फोन काटो,’’ बोलते हुए रानू ने कौल डिसकनेक्ट कर दी.

रानू का अचानक फोन कट जाने पर रामनिवास दुखी महसूस करने लगा. सोचने लगा कि आखिर वह उस से चाहती क्या है? मई की तपिश का महीना था. उस की इच्छा हुई कि तालाब के ठंडे पानी में नहा लिया जाए. इसी के साथ उस के मन में कई तरह के खयाल आते रहे. उन में बारबार रानू का चेहरा भी घूमता रहा. उस के साथ गुजारे गए हसीन लम्हों को याद करने लगा. तालाब में तैरते वक्त उसे याद आया कि कैसे उस ने इसी तालाब में रानू को तैरना सिखाने की पहल की थी.

बात 4 साल पहले की है. बरसात का मौसम था. रामनिवास सोलंकी गांव के तालाब में तैराकी कर रहा था. कुछ देर बाद जब वह तालाब से बाहर निकला, तब उस ने देखा कि उसे गांव की ही लड़की रानू मेहर निहार रही है. वह झेंप गया, लेकिन लड़की बोल पड़ी, ”तुम तो बहुत अच्छा तैरना जानते हो… मुझे भी तैरने का बहुत शौक है.’’

”तो सीख लो, किस ने रोका है.’’

”कैसे सीखूं…कोई लड़की तुम्हारी तरह अच्छी तैराक नहीं है.’’

”मैं सिखा दूं?’’

”हां, तुम सिखा दोगे मुझे तैरना!’’ रानू बोली.

”फीस लगेगी.’’ रामनिवास गमछे से अपना अधनंगा बदन पोंछता हुआ बोला.

”क्या फीस लोगे?’’

”तैराकी सिखाने के बाद बताऊंगा.’’

”बाद में मेरी जान मांग ली तो!’’

”तुम जैसी सुंदर लड़की की भला जान कौन मांगेगा?’’

”तो क्या मांगोगे?’’

”दिल?’’

”चल हट… बड़ा आया दिल लेने वाला!’’ रानू बोलती हुई शरमा गई थी.

”तैरना सीखना है तो बोलो, अभी से ही ट्रेनिंग शुरू कर देता हूं.’’

”हांहां सीखना है न, लेकिन डर लगता है…बाबू को मालूम हो गया तो वह मेरा गला घोंट देगा!’’ रानू आशंका जताती हुई बोली.

”बाबू को मालूम होगा तब न! दोपहर में सिखाऊंगा जब बाबू खेतों पर गए होंगे. चलो आ जाओ… पानी में उतरो.’’

”दूसरे कपड़े ले कर आती हूं.’’ रानू बोल कर अपने घर की ओर दौड़ पड़ी.

कुछ मिनटों में ही रानू पौलीथिन बैग में कपड़े ले कर तालाब के किनारे लौट आई थी. चंचल रानू को संभालता हुआ रामनिवास कमर तक पानी में उतर गया था. उस ने उस के दोनों हाथों को पकड़ कर एक झटके में डुबकी लगाई, जिस के लिए रानू शायद पहले से तैयार नहीं थी. जिस से उस के नाकमुंह में पानी घुस गया था. अपना हाथ छुड़ाती हुई दोनों हथेलियों से नाकमुंह में घुस आए पानी को साफ किया. चेहरा पोंछती हुई बोली, ”ऐसे तो तुम मुझे मार ही डालोगे…सांस नहीं ले पा रही थी.’’

”इतने में घबरा गई…यह तुम्हारा पहला सबक था. उस में पास हो गई…अब अगले स्टेप के लिए तैयार हो जाओ!’’ रामनिवास प्यार से बोला.

”लेकिन अचानक से पानी में डुबो दिया था!’’ रानू बोली. उस का कोई जवाब दिए बगैर रामनिवास ने उस की कमर में हाथ डाला और उसे अपनी दोनों हथेलियों पर उठा लिया. अब उस का चेहरा आसमान की ओर था.

”अपना सिर पानी में डूबने से बचाना है और दोनों पैरों को पानी पर पटकना है…’’

रानू इस निर्देश का पालन करने लगी. कुछ देर बाद रामनिवास ने उसे अचानक छोड़ दिया. तब तक वह और गहरे पानी तक चली गई थी. सीने तक पानी में गिर पड़ी. किसी तरह उस ने खुद को संभाला और रामनिवास से लिपट गई. उसे अजीब सी अनुभूति हुई. किसी मर्द की बाहों में आना 17 साल की रानू का पहला अनुभव था. रामनिवास के लिए भी गीले बदन में रानू को पकड़े रहने का पहला अनुभव था. दोनों कुछ कम पानी में आ गए थे. रामनिवास उस की कमर और पीठ को सहला रहा था, किंतु जल्द ही रानू उस से अलग हो कर पानी से बाहर आ गई. अपने कपड़ों की थैली उठाई और पास की झाड़ी के पीछे चली गई. ओट में जा कर अपने कपड़े बदले और जाने लगी.

कपड़े बदल कर जब वह निकली तो रामनिवास बोला, ”अब और नहीं सीखना है?’’

”आज नहीं.’’ कहती हुई रानू चली गई. उस के जाने के काफी देर बाद तक रानू के शरीर स्पर्श को वह याद करता रहा.

इसी के साथ एक सच यह भी था कि रानू और रामनिवास के दिलों की धड़कनें एकदूसरे के लिए धड़कने लगी थीं.

उस के बाद दोनों का दोपहर में घंटे दो घंटे तक तालाब के पानी में तैरना सीखनेसिखाने का सिलसिला चल पड़ा. वह समय उन के लिए एकदूसरे के साथ पानी में रोमांस करने का भी था. रानू कुछ हफ्ते में ही तैरना सीख चुकी थी. वह रामनिवास की ऐहसानमंद थी कि बगैर कोई फीस दिए उस ने उस से तैरना सीख लिया है. उस के प्रति प्रेम की कोमलता के एहसास से भर गई थी. रामनिवास का भी कमोबेश यही हाल था, लेकिन उस के दिल में प्यार का मतलब रानू की कमसिन देह भर से था. वह उस मौके की ताक में रहने लगा था कि कब रानू उसे अपना सर्वस्व समर्पित कर दे.

जल्द ही उसे वह मौका भी मिल गया. एक दफा जब दोनों एकांत में एकदूसरे की तारीफ करते हुए रोमांस की बातों में मशगूल थे, तब रामनिवास ने अपनी वासना की प्यास बुझाने के लिए रानू को राजी कर लिया था. उस रोज दोनों ने साथ जिएंगे साथ मरेंगे की कसमें भी खाईं. रामनिवास ने रानू के सिर पर हाथ रख कर परिवार और गांव के समाज के विरोध का सामना कर शादी रचाने की सौंगंध ली. उन के बीच महीने 2 महीने नहीं, बल्कि 4 साल तक प्रेम संबंध कायम रहे. हालांकि उन के बारे में गांव में चर्चा भी होने लगी थी, लेकिन कोई खुल कर उन का विरोध नहीं जताता था.

इस दौरान जब भी रानू रामनिवास से मिलती, तब छूटते ही शादी की बात छेड़ देती थी…और फिर उन के बीच एक खटास की भावना भर जाती थी. हालांकि रामनिवास प्रेमिका रानू को शादी का आश्वासन दे कर नई उम्मीद से भर देता था.

इसी बीच दोनों के प्रेम संबंध की सूचना रानू के परिवार तक जा पहुंची. उस के मम्मीपापा रानू के इस व्यवहार से खफा हो गए और वे जल्द से जल्द उस की शादी रचाने की कोशिश में लग गए. पापा ने उस के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी. उन का प्रयास सफल हुआ और रानू की शादी पास के गांव गरोठ में रहने वाले एक युवक से कर दी गई. शादी के बाद भी विवाहिता रानू मेहर का दिल रामनिवास सोलंकी में लगा रहा.  वह चाहती थी कि वही उस का जीवनसाथी बने. जबकि रामनिवास गांव और परिवार में अपनी इज्जत बनाए रखना चाहता था. वह नहीं चाहता था कि उस के प्यारमोहब्बत के चलते 2 परिवारों के बीच तनाव का महौल कायम हो जाए.

रानू मेहर के मायके में सभी इस बात से निश्चिंत हो गए थे कि रानू का घर बस गया है. उस ने कुंवारेपन में जो गलतियां कीं, अब उस के गांव के रामनिवास से मिलने में किसी को कोई आपत्ति नहीं थी. वह बेरोकटोक रामनिवास के घर चली जाती, उस की फेमिली वालों के साथ हंसीमजाक करती. इसी तरह रामनिवास भी रानू के मायके आने के बाद उस के घर जा कर एक बार जरूर मिल आता या फिर वे अपने पुराने प्रेम को ताजा करने के लिए तालाब के किनारे घंटों समय गुजार लते थे.

दूसरी तरफ रानू मेहर इसी उम्मीद में रहती थी कि एक न एक दिन रामनिवास सोलंकी जरूर उस के साथ शादी रचाएगा. इस उम्मीद के साथ वह अपने गांव आती रहती थी और रामनिवास से शादी करने का दबाव बनाती थी. जबकि वह कई बार उस से कन्नी काट चुका था. उस के रानू से बचने का कारण भी था. बातोंबातों में वह कई बार धमकी भी दे चुकी थी. वह बोल चुकी थी कि अगर उस ने शादी नहीं की, तब पुलिस के पास चली जाएगी. रेप का मुकदमा कर देगी. हालांकि उस ने बात को संभाल लिया और बोली कि वह मजाक कर रही है. ऐसा वह उस के साथ हरगिज नहीं करेगी.

उस रोज तो बात आईगई हो गई थी, लेकिन रामनिवास के दिमाग में रेप में फंसाए जाने की आशंका के कीड़े ने काटना शुरू कर दिया था. यही कारण था कि वह उस से दूरी बनाए रखना चाहता था. वह रानू को भूलने की कोशिश तो कर रहा था, लेकिन जब वह मायके आती थी, तब उस के उस साथ गुजारे हसीन रोमांस की यादें ताजा हो जाती थीं. उस रोज भी वैसा ही कुछ हुआ था, जब रामनिवास छत पर तन्हा बैठा था और उस से मिले बगैर रानू चली गई थी. वह मन मसोस कर रह गया था. उस के ठीक एक हफ्ते बाद ही 25 मई को रानू फिर मायके आई थी. आते ही सीधे रामनिवास को फोन किया. उसे तुरंत मिलने के लिए बुलाया.

उस वक्त रामनिवास गांव से बाहर गया हुआ था. उस ने 2 घंटे बाद आने को कहा, लेकिन रानू ने मिलने की बेसब्री दिखाई और कहा कि घर से बाहर किसी एकांत जगत पर मिलना चाहती है. इस पर रामनिवास ने तालाब के किनारे रात होने पर मिलने को कहा. उस ने समय तय कर लिया और छिप कर आने को कहा.

रानू ने ऐसा ही किया. वह गांव वालों की नजरों से बचती हुई 25 मई, 2025 की रात करीब 10 बजे तालाब के किनारे ओट ले कर बैठ गई. जल्द ही रामनिवास भी वहां पहुंच गया. आते ही मजाक किया, ”जानू! तैरने चलें!’’

”मजाक मत करो, आज में बहुत सीरियस मूड में हूं.’’

”क्यों, क्या बात हुई, पति से झगड़ कर आई हो?’’ रामनिवास बोला.

पति से तो नहीं, लेकिन तुम से जरूर झगडऩे आई हूं.’’ रानू बोली.

उस के बोलने के अंदाज से रामनिवास को लगा कि उस की मजाक का उस ने गंभीरता से जवाब दिया है. वह कुछ पल के सन्न सा रह गया.

”क्यों तुम से नहीं झगड़ सकती? मैं तुम से बहुत नाराज हूं. तुम से बहुत शिकायत है…’’ रानू बिफरती हुई बोली.

”शिकायत? किस बात की?…मेरी बीवी हो जो तुम्हारी शिकायतों को दूर करूं?’’ रामनिवास भी उसी के लहजे में बोला.

”तुम्हारी यही बात मुझे पसंद नहीं आती…मैं तुम्हारी प्रेमिका हूं…पहली प्रेमिका…मैं ने तुम्हें अपना सब कुछ सुपुर्द कर दिया…और तुम कहते हो मैं क्यों तुम्हारी शिकायत सुनूं?’’ रानू बोली.

”यही कहने के लिए बुलाया था?’’

”किस से कहूं अपने दिल की बात?’’

”पति से?’’

”उसे पसंद नहीं करती! तुम को मेरा पति बनना होगा, वरना मैं तूफान मचा दूंगी….अब और बहाना नहीं चलेगा? बहुत हो गया तुम्हारा आश्वासन!’’ रानू मेहर बोले जा रही थी.

”इस तरह से बात करने की जरूरत नहीं है. मेरी भी मजबूरी है. अभी तुम से शादी नहीं कर सकता. मेरा कोई ठोस काम नहीं है. मुझे गांव में ही रहना है. खेती से आमदनी करनी है. अगर कहीं दूसरे शहर में कामधंधा मिल जाए, तब शादी की बात सोची जा सकती है.’’

”आज तुम अपने वादे से भी मुकर गए.’’

”ऐसा ही समझो…इसी में हम दोनों की भलाई है. हम लोग एक ही गांव के हैं. हम लोगों का घर 10-12 घरों  के अंतर पर है. शादी कर हम लोग इसी गांव में कैसे रह पाएंगे? तुम अब शादीशुदा हो. मैं किसी ब्याहता को कैसे अपनी पत्नी बना सकता हूं. तुम्हारे मायके और ससुराल वाले हम पर मुकदमा ठोक देंगे, तब क्या होगा… कोर्टकचहरी के चक्कर में नहीं पडऩा चाहता.’’ रामनिवास ने अपने मन की बात कह दी. उस ने एक तरह से अपना फैसला ही सुना दिया कि वह अब उस के साथ शादी नहीं कर सकता.

”कोर्टकचहरी के चक्कर में तो ऐसे भी आ जाओगे…उस रोज मजाक में बोली थी, आज वैसा नहीं है…तुम पर रेप का मुकदमा कर दूंगी. सीधे जेल जाओगे.’’ रानू गुस्से में आ गई थी और वहां से जाने के लिए उठ खड़ी हुई थी.

उस की तल्ख बातें सुन कर रामनिवास का दिमाग भन्ना गया था. दिलोदिमाग में तेजाबी तूफान उमडऩे लगा था. उस ने महसूस किया कि उस के हाथपैर बेकाबू हो गए हैं. अगले ही पल रामनिवास के दोनों हाथ रानू मेहर की गरदन को दबोच चुके थे. अचानक इस हमले के लिए रानू तैयार नहीं थी. अपने दोनों हाथों से रामनिवास की पकड़ से मुक्त होने की कोशिश करने लगी, लेकिन उस की बलिष्ठ भुजाओं की मजबूती के आगे असफल रही.

कुछ सेकेंड में ही उस की गरदन झूल गई. उस की मिमियाती आवाज भी बंद हो गई. रामनिवास के हाथों की पकड़ ढीली हुई, तब रानू जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ी. सामने गिरी रानू की लाश को रामनिवास ने 2 बार ठोकरें मारी और भुनभुनाया, ”बड़ा आई थी मुझे जेल भेजने…’’

अगले रोज रानू के अचानक लापता हो जाने पर उस के मायके वाले परेशान हो गए. उस के बारे में पता लगाना शुरू किया. उन्हें आश्चर्य हुआ कि वह कभी भी इस तरह घर से बिना कहे कहीं नहीं जाती थी. गांव वालों से पूछताछ की गई. किसी ने उस के बारे में कुछ नहीं बताया. उस के पापा को बहुत चिंता हुई. उन्होंने रानू की ससुराल वालों से उस की तहकीकात की. उन्होंने उस के ससुराल में नहीं होने की पुष्टि की. उस के पति ने गरोठ थाने पर रानू मेहर की गुमशुदगी की सूचना लिखवा दी. जिस के बाद फेमिली वाले और पुलिस उस की तलाश में जुट गए. रानू के घर से लापता होने के 4 दिन बाद भी कहीं पता नहीं चला.

अचानक 29 मई, 2025 को गांधी सागर जलाशय के बैकवाटर से एक अज्ञात महिला की लाश मिली. पुलिस को शक हुआ कि लाश मृतका रानू मेहर की हो सकती है. लाश की पहचान के लिए पुलिस ने मृतका के घर वालों को बुलाया, लेकिन शव की स्थिति इतनी खराब थी कि वे उसे नहीं पहचान पा रहे थे. इसलिए पुलिस ने फेमिली वालों के डीएनए से मृतका के डीएनए की जांच करवाई. रिपोर्ट आने के बाद मृतका की पहचान हो पाई. पहचान होते ही मृतका के पापा ने गांव के ही रामनिवास सोलंकी पर हत्या की आशंका जताई, क्योंकि रानू के गायब होने के बाद से वह भी गांव से गायब था. पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उस से सख्ती से पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने मृतका की हत्या करना कबूल किया.

आरोपी रामनिवास सोलंकी ने बताया कि रानू मेहर शादीशुदा होते हुए भी उस से शादी कर साथ रहने को कहती थी. जबकि वह अविवाहित था, लेकिन सामाजिक बंधन के चलते उस का रानू से शादी करना संभव नहीं था. इसलिए रानू की जिद से परेशान हो कर उस ने उस की हत्या कर दी. इस के बाद शव को पानी में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी रामविलास सोलंकी पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. इस मामले की जांच गरोठ थाने के एसएचओ हरीश मालवीय कर रहे थे. MP Crime News

 

 

Real Crime Story in Hindi : सीरियल किलर महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर करता था हत्या

Real Crime Story in Hindi : माइना रामुलु अपनी पत्नी रेखा को बहुत प्यार करता था. लेकिन आर्थिक अभाव के चलते रेखा किसी के साथ भाग गई. इस से माइना के मन में महिलाओं के प्रति ऐसी नफरत पैदा हो गई कि उस ने एकएक कर के 18 महिलाओं की हत्या कर दी. हत्या करने का उस का ऐसा तरीका था कि…

हैदराबाद के जुबली हिल्स थाने के इंसपेक्टर राजशेखर रेड्डी अपने औफिस में बैठे आगंतुकों से मुखातिब हो रहे थे. उन के बीच एक 55 वर्षीय व्यक्ति चिंतित और परेशान सा बैठा हुआ था. इंसपेक्टर रेड्डी ने उस से पूछा, ‘‘हां बताइए, यहां कैसे आना हुआ?’’

‘‘सर, मेरा नाम कावला अनाथैया है.’’ उस व्यक्ति ने अपना परिचत देते हुए कहा, ‘‘मैं यूसुफगुड़ा का रहने वाला हूं.’’

‘‘हूं.’’

‘‘सर, मेरी पत्नी कमला बैंकटम्मा 2 दिनों से लापता है. मैं ने उसे अपने स्तर पर हर जगह खोजने की कोशिश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. मैं बहुत परेशान हूं. मेरी पत्नी को ढूंढने में मेरी मदद कीजिए, सर. मैं आप का जीवन भर आभारी रहूंगा.’’

‘‘क्या उम्र होगी आप की पत्नी की?’’ कुछ सोचते हुए इंसपेक्टर रेड्डी ने कावला से सवाल किया.

‘‘यही कोई 50 साल.’’

‘‘50 साल!’’ जबाव सुन कर वह चौंक गए, ‘‘फिर कहां गायब हो सकती हैं? कहीं ऐसा तो नहीं कि आप दोनों के बीच झगड़ा हुआ हो और वह नाराज हो कर घर छोड़ कर चली गई हों?’’

‘‘नहीं साहब, हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ.’’ कावला अनाथैया दोनों हाथ जोड़ बोला, ‘‘कह रही थी काम से जा रही हूं शाम तक लौट आऊंगी. शाम होने के बाद भी जब घर नहीं लौटी तो चिंता हुई. मैं ने अपनी जानपहचान वालों के वहां फोन कर के पता किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली.’’

‘‘ठीक है, एक एप्लीकेशन लिख कर दे दीजिए. उन्हें खोजने की हरसंभव कोशिश करेंगे.’’

‘‘ठीक है, साहब. मैं अभी लिख कर देता हूं.’’ उस के बाद कावला अनाथैया कक्ष से बाहर निकला और एक तहरीर थानाप्रभारी रेड्डी को दे दी. इंसपेक्टर राजशेखर रेड्डी ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर के जांचपड़ताल शुरू कर दी. यह बात पहली जनवरी, 2021 की थी. पुलिस बैंकटम्मा की तलाश में जुट गई थी. 3 दिनों की तलाश के बाद भी बैंकटम्मा का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस ने जिले के सभी थानों में उस की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करा दिए और पता बताने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा भी की. बात 4 जनवरी, 2021 की है. इसी जिले के घाटकेसर थानाक्षेत्र के अंकुशपुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक के पास एक 50 वर्षीय महिला की लाश पाई गई. लाश की सूचना पा कर घाटकेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक काररवाई में जुट गई.

महिला के शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं था. लाश की पुलिस ने सूक्ष्मता से पड़ताल की तो उस के गले पर किसी चौड़े चीज से गला घोंट कर हत्या किए जाने का प्रमाण मिला था. यह देख कर पुलिस दंग रह गई थी. दरअसल, 25 दिन पहले 10 दिसंबर, 2020 को साइबराबाद थानाक्षेत्र के बालानगर के एक कैंपस के पास 40-45 साल की एक महिला की लाश पाई गई थी. हत्यारे ने उस महिला की भी इसी तरह गला घोंट कर हत्या की थी और उस की लाश सुनसान कैंपस में फेंककर फरार हो गया था. दोनों महिलाओं की हत्या करने का तरीका एक जैसा था. लाश को देख कर यही अनुमान लगाया जा रहा था कि दोनों महिलाओं का हत्यारा एक ही है.

बहरहाल, पुलिस यही मान कर चल रही थी कि हत्यारे ने महिला की हत्या कहीं और कर के लाश छिपाने के लिए यहां फेंक दी होगी. चूंकि जुबली हिल्स पुलिस ने कावला अनाथैया की पत्नी कमला बैंकटम्मा की गुमशुदगी के पोस्टर जिले के सभी थानों में चस्पा कराए थे. उस पोस्टर वाली महिला की तसवीर से काफी हद तक इस महिला का चेहरा मिल रहा था तो साइबराबाद पुलिस ने जुबली हिल्स पुलिस को फोन कर के मौके पर बुला लिया, ताकि लाश की शिनाख्त आसानी से कराई जा सके. सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद जुबली हिल्स पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. लाश की पहचान के लिए पुलिस अपने साथ कावला अनाथैया को भी साथ लेती आई थी.

लाश देखते ही कावला अनाथैया की चीख निकल गई. उन्होंने उस लाश की पहचान अपनी पत्नी कमला बैंकटम्मा के रूप में की. लाश की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया और गुमशुदगी को हत्या की धारा 302 में तरमीम कर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया. कमला बैंकटम्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अगले दिन यानी 5 जनवरी, 2021 को आ गई थी. रिपोर्ट पढ़ कर इंसपेक्टर राजशेखर रेड्डी चौंक गए थे. रिपोर्ट में बैंकटम्मा की मौत का कारण दम घुटना बताया गया. इस के अलावा उन के साथ दुष्कर्म होने का उल्लेख भी किया गया था. घटना से 25 दिनों पहले बालानगर क्षेत्र में पाई गई महिला के साथ भी हत्यारे ने दुष्कर्म किया था.

दोनों हत्याओं में काफी समानताएं पाई गई थीं. जांचपड़ताल से पुलिस ने पाया कि दोनों हत्याएं एक ही हत्यारे ने की थीं. इस घटना ने तकरीबन 7-8 साल पुरानी घटना की यादें ताजा कर दी थीं. उस समय हैदराबाद के विभिन्न इलाकों में ऐसी ही महिलाओं की लाशें पाई जा रही थीं, जिस में हत्यारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उस की गला घोंट कर हत्या कर देता था. काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उस सिरफिरे हत्यारे को ढूंढ निकाला था. उस किलर का नाम माइना रामुलु के रूप में सामने आया था, जो संगारेड्डी जिले के बोरामंडा इलाके के कंडी मंडल का रहने वाला था. कई सालों तक जेल में बंद रहने के बाद वह हैदराबाद हाईकोर्ट से साल 2018 में जमानत पर रिहा हुआ था. उस के बाद वह भूमिगत हो गया था.

पिछली घटनाओं की कडि़यों को पुलिस ने इन घटनाओं से जोड़ कर देखा तो आईने की तरह तसवीर साफ हो गई. सभी हत्याओं की कडि़यां चीखचीख कर कह रही थीं कि सिरफिरा हत्यारा माइना रामुलु ही इन हत्याओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने हैदराबाद टास्क फोर्स, जुबली हिल्स पुलिस और घाटकेसर पुलिस को खूंखार किलर माइना रामुलु को गिरफ्तार करने के लिए लगा दिया. पुलिस की तीनों टीमें दिनरात रामुलु के ठिकानों पर छापा मार रही थीं, लेकिन उस का कहीं पता नहीं चल रहा था. आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई. 22 दिनों बाद यानी 26 जनवरी, 2021 को पुलिस खूंखार सीरियल किलर माइना रामुलु को जुबली हिल्स इलाके से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई.

माइना रामुलु को गिरफ्तार कर के पुलिस टीम जुबली हिल्स थाने ले आई. इंसपेक्टर राजशेखर रेड्डी ने इस की सूचना पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार को दे दी. महिलाओं के दुश्मन सिरफिरे कातिल माइना रामुलु की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सीपी अंजनी कुमार पूछताछ करने थाने पहुंच गए थे. पुलिस अधिकारियों ने हत्यारे रामुलु से 3-4 घंटों तक कड़ाई से पूछताछ की. चूंकि रामुलु पहले भी ऐसे ही कई मामलों में पकड़ा जा चुका था, इसलिए वह सच बताने में ही अपनी भलाई समझता था. सो उस ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसी ने कमला बैंकटम्मा की हत्या की थी. हत्या करने के बाद उस की ज्वैलरी लूट ली थी. फिर उस ने सिलसिलेवार पूरी कहानी पुलिस अधिकारियों को बता दी.

अगले दिन 27 जनवरी को पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार ने पुलिस लाइंस में प्रैस कौन्फ्रैंस आयोजित की. पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि माइना रामुलु एक सीरियल किलर है. इस ने बोवेनपल्ली, चंदा नगर और डंडीगल थानाक्षेत्र में सर्वाधिक हत्याएं की थीं. उस पर विभिन्न मामलों के कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं, जिन में 16 मामले महिलाओं की हत्याओं के और 4 चोरियों के हैं. वह कई बार जेल की हवा खा चुका है. हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई जा चुकी है. साल 2018 में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद से वह फरार हो गया था. फरारी के दौरान इस ने 2 और महिलाओं को अपने नापाक इरादों का शिकार बना लिया और बड़ी बेरहमी से उन का कत्ल कर डाला.

घंटों चली वार्ता के दौरान पत्रकारों के सामने सीपी अंजनी कुमार ने किलर रामुलु की करतूतों की कुंडली खोलते रहे. उस के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. पुलिस पूछताछ में 18 महिलाओं के कातिल माइना रामुलु ने दिल दहलाने वाला जो बयान दिया था, उसे सुन कर सभी पुलिस अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए थे. नफरत की आग में जलते हुए माइना रामुलु एक गुनाह की दास्तान 18 बेगुनाह महिलाओं के खून से लिखेगा, किसी ने सोचा भी न था. आखिर उस के दिल में दबी नफरत की कौन सी चिंगारी सुलग रही थी, जिस में वह आहिस्ताआहिस्ता जल रहा था? आइए पढ़ते हैं यह कहानी.

45 वर्षीय माइना रामुलु मूलरूप से संगारेड्डी जिले के बोरामंडा इलाके के कंडी मंडल के रहने वाले चंद्रियाय का बेटा था. चंद्रियाय के 4 बेटों में माइना रामुलु सब से बड़ा था. 6 सदस्यीय परिवार में चंद्रियाय इकलौते कमाने वाले थे. उन की कमाई इतनी नहीं थी कि परिवार की जीविका चलाने के बाद उन्हें बेहतर जिंदगी दे सके. बड़े होने के नाते यह बात रामुलु समझता था. रामुलु गरीबी की चादर ओढ़तेओढ़ते ऊब चुका था. वह मुफलिसी वाली जिंदगी नहीं, बल्कि रईसजादों वाली ठाठबाट की जिंदगी जीना चाहता था. सड़कों पर चमचमाती कार देख कर उस का भी मन होता था कि वह भी ऐसी ही कार में आराम से घूमेफिरे. ऐश की जिंदगी जिए.

इन सब के लिए ढेर सारे पैसों की जरूरत होती है, वह पैसा न तो उस के पास था और न ही उस के मांबाप के पास. लिहाजा वह अपना मन मसोस कर रह जाता था. धीरेधीरे माइना रामुलु जवानी की दहलीज पर कदम रखता जा रहा था. 21 साल का हुआ तो उस के मांबाप ने यह सोच कर बेटे की गृहस्थी बसा दी कि जिम्मेदारी जब सिर पर पड़ेगी तो कमाने लगेगा. लेकिन हुआ इस का उल्टा. माइना रामुलु के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी. रामुलु की पत्नी रेखा उस से 4 कदम आगे निकली. आंखों में जो रईसी का ख्वाब लिए ससुराल की दहलीज पर उतरी थी, उस का ख्वाब धरा का धरा रह गया. उस के अरमानों का महल रेत की तरह भरभराकर ढह गया था. आंसू आंखों से सूखने का नाम नहीं ले रहे थे.

रेखा की आंखों से निकले आंसुओं से रामुलु के घर की खुशियां बह गई थीं. आए दिन घर में कलह होती थी. रामुलु के मांबाप नई बहू के व्यवहार से परेशान थे. हर घड़ी वे यही सोचते रहते थे कि इस से अच्छा तो कुंवारा ही था. कम से कम बहू के रूप में यह मुसीबत तो नहीं आती, जो दिनरात का चैन छीन चुकी है. चंद्रियाय के घर से मुसीबत जाने का नाम ही नहीं ले रही थी. जैसेतैसे रामुलु की शादी का एक साल बीता. एक दिन अचानक रामुलु की पत्नी रेखा ससुराल पक्ष के एक परिचित के साथ भाग गई. घर से बहू के भाग जाने से पूरे गांव में रामुलु और उस के घर वालों की बड़ी बदनामी हुई. इस बदनामी को रामुलु के पिता सहन नहीं कर पाए और दिल का दौरा पड़ने से उन की मृत्यु हो गई.

पिता की मौत से रामुलु को गहरा झटका लगा. वह सोचता था कि उसी की वजह से पिता की मौत हुई थी. वह अपने आप को हर घड़ी कोसता रहता. उसी समय उस के दिल में औरत से घृणा हो गई. यह बात साल 2000 के करीब की है. पत्नी की बेवफाई से रामुलु अंदर तक टूट गया था. भले ही पत्नी से उस की पटती नहीं थी, लेकिन उसे दिल की गहराइयों से प्यार करता था. उस की खुशियों का खयाल रखता था. सपने में भी उस ने नहीं सोचा था कि उस की पत्नी इस तरह उस के प्यार को ठोकर मार कर पराए मर्द के साथ भाग जाएगी. उस का चेहरा आंखों के सामने आते ही क्रोध से पागल हो जाता था. गुस्से की ज्वाला में जलते रामुलु ने कसम खा ली कि जिस तरह उस की पत्नी उसे ठुकरा कर पराए मर्द के साथ भाग गई है, उसी तरह उस के किए की सजा हर औरत को भुगतनी होगी.

उसी दिन से माइला रामुलु के दिल में औरतों के लिए नफरत की विषबेल पनप गई. बदनामी की तपिश में जलता हुआ माइला रामुलु धीरेधीरे ताड़ी और शराब का आदी बन गया. हर समय वह शराब और ताड़ी के नशे में डूबा रहता. बात 2003 की है. रामुलु कच्ची दारू पीने तुरपान इलाके में गया. वहां उस की मुलाकात दामिनी से हुई. दामिनी दारू भट्ठी पर काम करती थी. उसे देखते ही रामुलु के जिस्म में वासना के कीड़े कुलबुलाने लगे. वह रोज ही दारू पीने दामिनी की भट्ठी पर आया करता था. धीरेधीरे उस ने दामिनी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. एक दिन धोखे से वह दामिनी को जंगल में ले गया. वहां उस के साथ मुंह काला किया और उस की साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश वहीं छोड़ कर फरार हो गया.

इस के बाद तो माइना रामुलु के जुर्म के रास्ते खुल गए. वह किसी औरत को अपना शिकार बनाता तो उस समय उस के शरीर पर जो भी गहने होते, उन्हें भी लूट लेता. साल 2003 से 2009 तक हैदराबाद के विभिन्न थानाक्षेत्रों तुरपान, रायदुर्गम, संगारेड्डी, डुंडीगल, नरसापुर, साइबराबाद और कोकाटपल्ली में करीब 7 औरतों की हत्या कर के पुलिस को उस ने सकते में डाल दिया था. सातों महिलाओं की एक ही तरीके से साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या की गई थी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि हत्यारा कोई एक है और वह भी सिरफिरा, जो सिर्फ महिलाओं को ही अपना शिकार बनाता है. पुलिस ने पहली बार नरसंगी और कोकटपल्ली इलाकों में सन 2009 में हुई अलगअलग जगहों पर हुई हत्याओं को गंभीरता से लिया था.

कोकाटपल्ली के इंसपेक्टर राधाकृष्ण राव ने अपने 3 काबिल सिपाहियों की मदद से 20-25 दिनों की कड़ी मेहनत से हत्या की कड़ी सुलझा ली थी और आरोपी माइना रामुलु को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस ने पहली बार शातिर माइना रामुलु के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी. 2 साल बाद 2011 के फरवरी में अदालत ने आरोपी माइना रामुलु को दोषी ठहराया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपए का जुरमाना भी भरने के आदेश दिए थे. जुरमाना न भरने की दशा में 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी सुनाई. कुछ दिनों तक तो शातिर माइना रामुलु सलाखों के पीछे कैद रहा. इसी दौरान उस ने पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे बिताने से बचने के लिए फिल्मी अंदाज में एक बेहद शार्प योजना बनाई.

उस ने मानसिक रोगी की तरह कैदियों से व्यवहार करना शुरू कर दिया. जुर्म की दुनिया के माहिर खिलाड़ी रामुलु ने ऐसा अभिनय किया कि लोगों को लगा कि वह वाकई में बीमार है. इस के बाद उसे जेल से निकाल कर एर्रागड्डा मेंटल हास्पिटल में भरती करा दिया गया. यह नवंबर, 2011 की बात है. एक महीने तक वहां रहने के बाद माइना रामुलु 30 दिसंबर, 2011 की रात पुलिस को चकमा दे कर अस्पताल से भाग गया. यही नहीं, अपने साथ वह 5 अन्य कैदियों को भी भगा ले गया, जो मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे. उस के दुस्साहसिक कारनामों से पुलिस महकमे के होश उड़ गए. इस सिलसिले में एसआर नगर पुलिस स्टेशन में माइना रामुलु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

पुलिस कस्टडी से फरार रामुलु फिर अपने शिकार में जुट गया था. सन 2012 में चंदानगर में 2 और 2013 में बोवेनपल्ली के डुंडीगल में 3 महिलाओं की हत्याएं कीं. पांचों महिलाओं की हत्याएं एक ही तरीके साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर की गई थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिलाओं की हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई थी. पुलिस जांच में महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से की गई थी. यह तरीका शातिर किलर माइना रामुलु का था. पुलिस को समझते देर न लगी कि इन हत्याओं के पीछे माइना रामुलु का हाथ है. पुलिस ने इन हत्याआें पर फिर से ध्यान देना शुरू किया. आखिरकार 13 मई, 2013 में बोवेनपल्ली पुलिस रामुलु को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई.

जुर्म के साथसाथ सचमुच माइना रामुलु कानून का एक माहिर खिलाड़ी था. उस के पास एक अच्छा वकील था या फिर उस के सिर पर किसी और ताकतवर व्यक्ति का हाथ, यह बात पुलिस के लिए भी पहेली बनी हुई है. 5 साल बाद उस ने 2018 में तेलंगाना हाईकोर्ट में अपनी सजा कम कराने के संबंध में अपील की. वह अपनी सजा को कम करवाने में कामयाब रहा. 2018 के अक्तूबर में माइना रामुलु के पक्ष में फैसला आया और उसे जेल से रिहा कर दिया गया. एक बार फिर उस ने कानून के मुंह पर तमाचा मार दिया था. जेल से रिहा होने के बाद रामुलु कुछ दिन शांत रहा और पत्थर काटने का काम करने लगा, ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि वह सुधर गया है. यह उस का एक छलावा था. काम करना तो एक बहाना था, इस के पीछे उस की मंशा शिकार की तलाश करना था.

यह शिकार उसे यूसुफगुडा निवासी 50 वर्षीया कमला बैंकटम्मा के रूप में मिली. बैकटम्मा से रामुलु की मुलाकात दिसंबर, 2020 में एक शराब की भट्ठी पर हुई थी. सम्मोहन कला से उस ने बैंकटम्मा को अपनी ओर खींच लिया था. बस शिकार को अंतिम रूप देना शेष था. 30 दिसंबर, 2020 की शाम थी. यूसुफगुडा के अहाते में कुछ लोग ताड़ी पी रहे थे. बैंकटम्मा और रामुलु ने भी ताड़ी पी. दोनों पर जब हलका सुरूर चढ़ा तो रामुलु के जिस्म में वासना की आग धधक उठी और वह बैंकटम्मा को अपनी आगोश में लेने के लिए बेताब हो उठा. लेकिन वहां लोग थे, इसलिए वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ. इस बीच सूरज डूबने लगा था और रात की काली चादर फैला चुकी थी. रामुलु बैंकटम्मा को ले कर कंपाउंड से बाहर निकल गया.

वे दोनों शहर के बाहरी इलाके में किसी सुनसान जगह की तलाश में चल पड़े. यूसुफगुडा से ये दोनों घाटकेश्वर इलाके के अंकुशापुर पहुंचे. यह एक सुनसान जगह थी. दोनों ने यहां पहुंच कर थोड़ी और ताड़ी पी. इस के बाद रामुलु पूरी तरह बहक गया और बैंकटम्मा को अपनी हवस का शिकार बना डाला. फिर उस की साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर उस की हत्या कर दी और लाश रेलवे लाइन के पास ठिकाने लगा कर फरार हो गया. हैदराबाद की तेजतर्रार पुलिस शातिर माइना रामुलु को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर गिरफ्तार करने में कामयाब हो ही गई. शातिर दिमाग वाला माइना रामुलु शायद यह भूल गया था कि उसे जनम देने वाली भी तो एक औरत ही है.

अगर उस की पत्नी ने उस के साथ धोखा किया था, तो सजा उसे मिलनी चाहिए थी न कि बेकसूर उन 18 महिलाओं को, जिन का न तो कोई दोष था और न ही उन्होंने उस का कोई अहित किया था. रामुलु ने जो किया उस के किए की सजा सलाखों के पीछे काट रहा है. समाज के ऐसे दरिंदों की यही सजा होनी चाहिए. कथा लिखे जाने तक पुलिस ने उस के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था. Real Crime Story in Hindi

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

 

Social Story in Hindi : रेप से बचने के लिए महिला ने काटा शख्स का प्राइवेट पार्ट, यह शख्स कौन था

Social Story in Hindi  : एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल एक महिला ने एक शख्स का प्राइवेट पार्ट काट डाला. जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल है. आखिर ऐसी क्या वजह थी कि महिला को किसी शख्स के प्राइवेट पार्ट काटने की स्थिति आ गई.

यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र की है, जहां 11 जून को बुधवार की रात एक महिला ने खुद को रेप से बचाने के लिए युवक का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट डाला. युवक गंभीर रूप से घायल था जिसके लिए उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया है. महिला का आरोप है कि युवक जबरदस्ती उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, जिससे बचने के लिए उसने यह कदम उठानापड़ा..

घायल युवक की पहचान जलील नगर गांव निवासी 27 वर्षीय राज कुमार ठाकुर के रूप में हुई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है. घायल राजकुमार ने बताया कि उसने एक महिला को  पैसे उधार दिए थे. पैसे लौटाने के बहाने महिला ने उसे शाम छह बजे अपने घर बुलाया. जब वहां पहुंचा तो महिला ने अपनी देवरानी और दो लड़कों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया.

चारों ने मिलकर उसे इस कदर काबू में पकड़ रखा था कि वह खुद को बचा नहीं सका. इसके बाद चारों ने मिलकर जबरन कपड़े उतारे और ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट डाला. राजकुमार ने का कहना है कि महिला ने उस पर झूठा रेप का आरोप लगाया है, जबकि वह मेडिकल जांच कराने के लिए तैयार है ताकि सच सामने आ जाए . बकौल राजकुमार – महिला मेरे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा रही है. राज ने बताया कि करीब 2 घंटे तक महिला के घर ही रहा. जब पुलिस आई और मुझे इलाज के लिए अस्पताल को ले जाया गया.

ग्रामीण एसपी ने क्या कहा

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सिमरी गांव का निवासी राज कुमार ठाकुर शख्स का प्राइवेट पार्ट काटे जाने की घटना सामने आई है. वहीं पीड़ित का कहना है कि वह पैसा मांगने गया था. तभी उसके साथ यह वारदात हुए. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. Social Story in Hindi

Rajasthan News : राजनीति की आड़ में चल रहा था सैक्स रैकेट

Rajasthan News : सुनीता वर्मा और पूजा उर्फ पूनम चौधरी भाजपा और कांग्रेस पार्टी की नेता थीं. क्षेत्र में उन का मानसम्मान था, साथ ही अच्छीखासी पहचान भी. लेकिन राजनीति की आड़ में दोनों महिला नेता ऐसा घिनौना काम कर रही थीं, जिस के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था. जब सच्चाई सामने आई तो…

राजस्थान में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मासूम बच्चियों से ले कर विवाहित महिलाएं तक शिकार बन रही हैं. बढ़ती वारदातों से ऐसा लगता है जैसे अपराधियों को न तो खाकी वर्दी का डर है और न ही सरकार का. घटना के बाद विपक्षी पार्टियों के लोग हायतौबा मचाते हैं और फिर थोड़े दिन बाद मामला शांत हो जाता है. पिछले दिनों राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में एक ऐसा मामला सामने आया जो राजस्थान में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में चर्चित हो गया. ताज्जुब की बात यह कि इस सनसनीखेज अपराध में सत्तापक्ष और विपक्ष की जिलास्तर की महिला नेता शामिल थीं.

जिन महिलाओं की हम बात कर रहे हैं, वे दोनों सवाई माधोपुर में रहती थीं. उन में सुनीता वर्मा भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की जिलाध्यक्ष थी तो दूसरी पूजा उर्फ पूनम चौधरी कांग्रेस सेवा दल (महिला प्रकोष्ठ) की पूर्व जिलाध्यक्ष थी. चूंकि दोनों ही जिला स्तर की नेता थीं, इसलिए उन की क्षेत्र में अच्छी साख थी. पूजा और सुनीता वर्मा लोगों के सरकारी काम कराने में मदद करती थीं. लोग उन पर भरोसा करते थे और दोनों को गरीबों की मसीहा मानते थे. अलगअलग राष्ट्रीय पार्टियों की जिलाध्यक्ष थीं, इसलिए जिले के सरकारी महकमों में उन की अच्छी जानपहचान थी. एक दिन कांग्रेस सेवादल (महिला प्रकोष्ठ) की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी नेम सिंह के घर पहुंची.

दरअसल, नेम सिंह पूनम से कई बार कह चुका था कि उसे किसी बैंक से लोन दिला देंगी तो वह कोई व्यवसाय शुरू कर देगा. पूनम ने नेम सिंह को भरोसा दिया था कि वह उस का लोन करा देगी. नेम सिंह की एक 16 वर्षीय बेटी थी उर्मिला. वह गरीब परिवार में जन्मी जरूर थी, लेकिन थी गोरीचिट्टी और खूबसूरत. पूनम ने नेम सिंह से कहा, ‘‘तुम्हारी बेटी उर्मिला दिन भर घर में पड़ी क्या करती है. इसे हमारे साथ भेज दो. साथ रहने पर दुनियादारी सीख जाएगी. देखना, इस की जिंदगी ही बदल जाएगी.’’

नेम सिंह पूनम को बड़ी नेता समझता था. उस ने सोचा कि संभव है अपनी ऊंची पहुंच के चलते पूनम उर्मिला की कहीं नौकरी लगवा दें. इसलिए उस ने बिना किसी झिझक के उर्मिला को पूनम के साथ भेज दिया. पूनम उर्मिला को भाजपा की नेता सुनीता वर्मा के पास ले कर पहुंची और कहा कि इस लड़की का नाम उर्मिला है. यह बहुत अच्छी लड़की है. आप इसे अपने पास रखो और इस की जिंदगी बना दो. उर्मिला बन गई सुनीता की हुंडी उर्मिला को देख कर सुनीता की आंखों में चमक आ गई क्योंकि वह खूबसूरत थी. सुनीता वर्मा ने मन ही मन सोचा कि लड़की काम की है. सुनीता उसे प्यार से रखने लगी. शहर में वह जहां भी जाती, उर्मिला साथ होती थी. जिला उद्योग केंद्र, कलेक्ट्रेट और बैंक वगैरह भी सुनीता उर्मिला को साथ ले जाती.

सुनीता वर्मा के घर पर एफसीआई का कर्मचारी हीरालाल मीणा आता रहता था. वह उस का जानकार था. साल 2013 में सुनीता वर्मा ने बतौर निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा था. हीरालाल ने उस वक्त उस का तनमनधन से साथ दिया था. सुनीता वर्मा वह चुनाव तो नहीं जीत पाई, मगर उस की जानपहचान का दायरा बढ़ गया था. चुनाव हारने के बाद भी हीरालाल का सुनीता के घर बदस्तूर आनाजाना जारी रहा. हीरालाल ने जब सुनीता के साथ एक किशोर युवती को देखा तो उस के बारे में पूछा. तब सुनीता ने बताया कि इस का नाम उर्मिला है और अब यह उस के साथ ही रहेगी.

हीरालाल का अधेड़ मन उर्मिला का सामीप्य पाने को लालायित हो उठा. अपने मन की बात उस ने सुनीता को बता दी. साथ ही यह भी कहा कि वह इस के लिए कुछ भी करने को तैयार है. लालची सुनीता तैयार हो गई और उस  ने एक दिन उर्मिला को हीरालाल मीणा के साथ एक कमरे में बंद कर दिया. हीरालाल ने उस मासूम से बलात्कार किया. सुनीता ने उस का वीडियो बना लिया और फोटो भी खींच लिए. इज्जत लुटने के बाद उर्मिला रोने लगी. तब सुनीता ने उसे वीडियो एवं अश्लील फोटो दिखा कर कहा, ‘‘अगर किसी से इस घटना की चर्चा की तो यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगी. तब तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी. रोनाधोना बंद कर और भूल जा इस घटना को. यही तेरे लिए बेहतर होगा.’’

उर्मिला अपनी ब्लू फिल्म व अश्लील फोटो देख कर अंदर तक कांप गई. वह इतनी नादान नहीं थी कि कुछ समझती न हो. वह समझ गई कि अगर उस ने घर पर किसी को बताया तो यह अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर देगी. तब वह और उस का परिवार किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे. सुनीता वर्मा अब उर्मिला का भरपूर लाभ उठाना चाहती थी. लिहाजा उस ने डराधमका कर उसे और भी कई सरकारी मुलाजिमों के सामने पेश कर उन से अपने काम निकलवाए. उर्मिला उस के हाथ की ऐसी कठपुतली बन गई थी, जो चाह कर भी कुछ नहीं कर सकती थी.

एक दिन सुनीता ने डराधमका कर उर्मिला को घर भेज दिया. वह डरीसहमी घर चली गई. उस का मन तो कर रहा था कि अपनी मम्मी को सब कुछ बता दे. मगर वीडियो और फोटो वायरल होने की बात ध्यान में आते ही उस ने चुप रहने में ही भलाई समझी. उर्मिला चुप रहने लगी. एक दिन उस की मम्मी ने वजह पूछा तो कह दिया, ‘‘दिन भर इधरउधर घूमने से थक गई हूं. थोड़ी कमजोरी है, ठीक हो जाएगी.’’

‘‘ठीक है बेटी, अगर लोन मिल जाएगा तो हमारे दिन फिर जाएंगे. तुम सुनीता दीदी के साथ रहो. वह काम करवा देंगी, अच्छी इंसान हैं?’’ मम्मी ने कहा तो उर्मिला मन ही मन सोचने लगी कि सुनीता औरत के नाम पर वह कलंक है जो अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लोगों के साथ सोने को मजबूर करती है, अश्लील वीडियो, फोटो बनवा कर ब्लैकमेल करती है. धमकाती है. सुनीता वर्मा ने अगले रोज उर्मिला को अपने घर बुला कर एकांत में कहा, ‘‘तूने अपने साथ घटी घटना के बारे में घर पर किसी को बताया तो नहीं है?’’

‘‘नहीं, मैं ने किसी को नहीं बताया.’’ उर्मिला ने कांपते स्वर में कहा.

‘‘वेरी गुड. मुझे तुम से यही उम्मीद थी. कभी भी भूल कर भी किसी को भी नहीं बताना. वर्ना यह वीडियो और फोटो…’’ सुनीता ने धमकाया.

‘‘मैं किसी से नहीं कहूंगी.’’ उर्मिला बोली.

‘‘जब तक तुम मेरा कहना मानोगी तब तक इन्हें वायरल नहीं करूंगी. ठीक है. तुम चिंता न करो?’’ सुनीता ने कहा तो उर्मिला की जान में जान आई. सुनीता वर्मा के पास कई लड़कियां आती थीं. वे सब भी उर्मिला की तरह सुनीता के इशारों पर नाच रही थीं. हीरालाल ने उर्मिला को कई लोगों के साथ भेजा. जिन्होंने उस के साथ बलात्कार किया. 5 हजार का उधार चुकाने को सुनीता ने इलैक्ट्रिशियन से किया सौदा सुनीता वर्मा के घर पर राजूराम रेगर नाम का इलैक्ट्रिशियन आता था. उस ने सुनीता के घर बिजली का कोई काम किया था, जिस का सुनीता को 5 हजार का भुगतान करना था. मगर सुनीता ने उसे रुपए नहीं दिए. कह दिया कि दोचार दिन में दे दूंगी.

राजू अपने पैसे मांगने सुनीता के घर आने लगा. तब सुनीता ने राजू रेगर से कहा कि मेरे साथ जो लड़की रहती है उस के तन का स्वाद चखा देती हूं 5 हजार रुपए वसूल हो जाएंगे. राजू रेगर ने उर्मिला को देखा था. वह सुंदर, खिलती कली थी. सुनीता ने उर्मिला को धमका कर राजू के साथ भेजा. राजू उर्मिला को होटल स्वागत में ले गया और उस के साथ मौजमस्ती की. सुनीता वर्मा की तरह पूनम उर्फ पूजा चौधरी भी नाबालिग उर्मिला को डराधमका कर अपने साथ ले गई और एक व्यक्ति के आगे परोस दिया. उस व्यक्ति ने पीडि़ता से रेप किया.

कई ऐसे सरकारी कर्मचारी थे, जो सुनीता और पूनम का काम करते थे. कुछ ऐसे लोग थे जिन से पैसा ले कर सुनीता व पूनम पीडि़ता को उन के हवाले कर देती थीं. वे लोग उर्मिला को किसी होटल या कमरे पर ले जा कर उस के साथ यौन संबंध बनाते और फिर उसे  सुनीता या पूनम चौधरी के पास छोड़ देते थे. उर्मिला करीब 8-10 लोगों के साथ भेजी गई थी. घर वालों ने लिखाई रिपोर्ट उर्मिला पिछले काफी महीनों से यह सब सह रही थी. मगर हर चीज एक हद होती है. जब वह नाबालिग लड़की थक गई तो घर पर मां के पास रोने लगी. मां ने पूछा तो उस ने सुनीता व पूनम की काली करतूत के बारे में सारी बातें बता दीं. मां ने बेटी की पीड़ा सुनी तो उस का दिल दहल गया.

बेटी के साथ इतना कुछ घटित हो गया और उसे पता तक नहीं चला. इस के बाद मां ने तय कर लिया कि उस की नाबालिग बेटी की जिंदगी को नरक बनाने वालों को सजा दिला कर रहेगी. उर्मिला की मां ने अपने पति वगैरह को सारी बात बताई. इस के बाद घर वाले 22 सितंबर, 2020 को नाबालिग उर्मिला को ले कर महिला थाना सवाई माधोपुर गए और सुनीता वर्मा उर्फ संपति बाई, हीरालाल मीणा, पूनम उर्फ पूजा चौधरी और अन्य लोगों के खिलाफ यौनशोषण की रिपोर्ट दर्ज करा दी. मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. सवाई माधोपुर के एसपी ओम प्रकाश सोलंकी ने महिला थाने में दर्ज रिपोर्ट का अध्ययन किया और अपने नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की. पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए, पीडि़ता द्वारा बताए गए होटल में जा कर रिकौर्ड चैक किया.

इस के बाद भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ संपति बाई, सहयोगी हीरालाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया. इन दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले कर पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि राजू रेगर निवासी खड्डा कालोनी, सवाई माधोपुर ने सुनीता से बिजली फिटिंग के रुपए मांगने पर नाबालिग लड़की को साथ भेज दिया था,जिसे होटल में ले जा कर उस ने रेप किया था. पुलिस ने राजू रेगर को भी गिरफ्तार कर लिया. सुनीता और हीरालाल ने 2 सरकारी कर्मचारियों के नाम भी बताए. उन में से एक जिला उद्योग केंद्र का क्लर्क संदीप शर्मा और दूसरा कलेक्टर कार्यालय का चपरासी श्योराज मीणा था. पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया.

पूनम उर्फ पूजा चौधरी को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो वह घर से फरार हो गई थी. पुलिस को पता चला कि पूनम चौधरी बिहार की रहने वाली है. इसलिए अनुमान लगाया गया कि शायद वह बिहार भाग गई है. लोगों ने 30 सितंबर, 2020 तक पूनम चौधरी को सवाई माधोपुर में देखा गया था. तब पुलिस ने उसे क्यों नहीं गिरफ्तार किया? लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि कहीं पुलिस के ऊपर सत्तासीन लोगों का दबाब तो नहीं था?

निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों से थे रिश्ते जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि पूनम चौधरी को अप्रैल, 2020 में उस की निष्क्रियता को देख कर पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया था. पूनम की सवाई माधोपुर में सीमेंट की फैक्ट्री भी है. पूनम ने उर्मिला को उस फैक्ट्री के पास ले जा कर अपनी पहचान के आदमी के साथ भेज कर दुष्कर्म कराया था. सरकारी कर्मचारियों संदीप शर्मा और श्योराज मीणा ने पुलिस को बताया कि सुनीता वर्मा उन के पास कामकाज के लिए आती रहती थी. इसी से उन की जानपहचान थी. वह जिला उद्योग केंद्र व श्रम विभाग में लोन, सब्सिडी, श्रम डायरी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करती थी.

आरोपी संदीप शर्मा ने इसी का फायदा उठा कर राज नगर स्थित नर्सिंग होम के पास अपने मकान में उर्मिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. सुनीता वर्मा कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन वगैरह देने जाती रहती थी. चपरासी श्योराज मीणा सुनीता वर्मा को कलेक्टर से मुलाकात के लिए भेजता था. इसी दौरान दोनों की जानपहचान हो गई थी. श्योराज मीणा लौकडाउन के दौरान सुनीता वर्मा के साथ लोगों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित करता था. श्योराज मीणा ने लौकडाउन के समय सुनीता वर्मा के औफिस में ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था. पीडि़त उर्मिला ने दूसरे कई लोगों द्वारा भी देह शोषण के आरोप लगाए. लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद जब यह खबर मीडिया की हाईलाइट बनी तो वे लोग फरार हो गए.

अगर पीडि़त के घर से रुपए गायब नहीं हुए होते तो शायद यह मामला अभी प्रकाश में नहीं आता. दरअसल, हुआ यह कि नेमसिंह के घर से कुछ रुपए गायब हो गए थे. इस बारे में उन्होंने बेटी उर्मिला से पूछताछ की तो उस ने बताया कि रुपए उस ने चोरी किए थे. उर्मिला ने पिता से कहा कि ये रुपए सुनीता वर्मा ने मंगाए थे. रुपए क्यों मंगाए थे, यह पूछने पर बालिका ने सारा राज फाश कर दिया कि किस तरह उसे जिंदगी बनाने और अच्छे घर में शादी का प्रलोभन दे कर कई लोगों के साथ सोने पर मजबूर किया गया. ब्लैकमेलिंग के लिए उन्होंने उस की अश्लील वीडियो बना ली थी और उसे आधार बना कर उसे ब्लैकमेल कर रही थीं. सुनीता ने ही उसे घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया था.

पीडि़त बालिका और उस की मां ने बताया कि सुनीता और पूनम के पास करीब 30-35 लड़कियां हैं, जो उन के इशारों पर शहर से बाहर भी जाती हैं. इन लड़कियों को सरकारी कर्मचारी, अधिकारी और सफेदपोश लोगों के पास भेजा जाता है, जहां उन का देह शोषण किया जाता है. पीडि़ता ने दावा किया कि कई बड़े सफेदपोश राजनेता और अधिकारी भी इस सैक्स रैकेट में शामिल हैं. सूत्रों के मुताबिक यह धंधा सुनीता वर्मा और पूनम चौधरी मिल कर करती थीं. चर्चा तो यह भी रही कि लड़कियों के साथ गलत काम करने वाले पुरुषों को भी ये दोनों महिला नेता अश्लील वीडियो व फोटो के माध्यम से ब्लैकमेल करती थीं.

बदनामी के डर से वे लोग रुपए दे कर पीछा छुड़ाते थे, क्योंकि पुलिस के पास जा कर बेइज्जती के अलावा कुछ नहीं मिलना था. दोनों ब्लैकमेलर नेत्रियां मौज की जिंदगी जीती थीं. उन्होंने अच्छीखासी प्रौपर्टी बना ली थी. जब इस घटना की खबरें अखबारों में प्रकाशित हुई तो लोग हैरान रह गए. 2 राजनैतिक पार्टियों की जिलाध्यक्ष वह भी महिलाएं ऐसा काम कर रही थीं, जिस के बारे में किसी ने कभी सोचा तक नहीं था. पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने सुनीता वर्मा, हीरालाल मीणा, संदीप शर्मा, श्योराज मीणा और राजूलाल रेगर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. पूजा उर्फ पूनम चौधरी और अन्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे.

पीडि़ता के परिवार का कहना है कि उन्होंने सभी दुष्कर्मियों के बारे में पुलिस को बता दिया था, इस के बावजूद पुलिस ने सिर्फ 5 लोगों को गिरफ्तार किया. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि अन्य पीडि़त युवतियां रिपोर्ट दर्ज करा कर अपने परिवार की रहीबची इज्जत दांव पर नहीं लगाना चाहतीं, इसलिए चुप हैं. सैक्स रैकेट की पड़ताल में जुटी पुलिस को पता चला कि अब तक वह जिस पूजा को खोज रही थी, हकीकत में वह कांगे्रस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी है. पूनम ने इस खेल को पूजा के रूप में अपनी छद्म पहचान बना कर अंजाम दिया था.

पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि इस सैक्स रैकेट गिरोह ने नाबालिग उर्मिला को जयपुर में बेचने का सौदा कर लिया था. इस के लिए उसे जयपुर भेजने की तैयारी थी. हीरालाल उसे सवाई माधोपुर बस स्टैंड तक छोड़ने गया, लेकिन पीडि़ता जैसेतैसे उस से बच निकली. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जयपुर में किन लोगों से बालिका का सौदा किया गया था. पीडि़त उर्मिला कक्षा 9 में पढ़ती थी. कोराना काल में स्कूल बंद थे. ऐसे में वह अपनी जिंदगी बनाने इन के लिए महिला नेत्रियों की शरण में गई थी. लेकिन उन्होंने उस की जिंदगी तबाह कर डाली.

 

Film Story : थिएटर और फिल्मों में श्रीराम लागू का सफर

Film Story :  डा. श्रीराम लागू पेशे से ईएनटी सर्जन थे, लेकिन उन का अभिनय पेशे पर भारी रहा. सौम्य व्यक्तित्व के मालिक श्रीराम लागू ने थिएटर और कुछ फिल्मों में ऐसा दमदार अभिनय किया, जिसे भुला पाना संभव नहीं है. डा. श्रीराम लागू…

1980 में प्रदर्शित बी.आर. चोपड़ा निर्देशित फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में सब से चुनौतीपूर्ण भूमिका डाक्टर श्रीराम लागू के हिस्से में आई थी. इस फिल्म में वे जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे के बलात्कार के आरोपी राज बब्बर के वकील थे. ‘इंसाफ का तराजू’ 80 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और हिट फिल्मों में से एक थी, क्योंकि बलात्कार पर इस से पहले कोई ऐसी फिल्म नहीं बनी थी, जो समाज में हलचल मचा कर उसे इस संवेदनशील मुद्दे पर नए सिरे और तरीके से सोचने मजबूर कर दे. कारोबारी राज बब्बर 2 बहनों का बलात्कार करता है और उसे बचाने का जिम्मा लेते हैं क्रिमिनल लायर मिस्टर चंद्रा यानी श्रीराम लागू. इस फिल्म के अदालती दृश्य काफी वास्तविक और प्रभावी बन पड़े थे.

जिरह में बचाव पक्ष का वकील कैसेकैसे घटिया और बेहूदे सवाल पीडि़ता से पूछता है, यह श्रीराम लागू ने परदे पर जितने प्रभावी ढंग से उकेरा था, वह शायद ही कोई दूसरा कलाकार कर पाता. कटघरे में खड़ी जीनत अमान से यह पूछना कि बलात्कार के वक्त आरोपी के हाथ कहां थे, कंधों पर या जांघों पर और आप ने अपने बचाव में क्याक्या किया, जैसे दरजनों सवाल अदालतों का वीभत्स और कड़वा सच तब भी थे, आज भी हैं. बचाव पक्ष के वकील अपने मुवक्किल को बचाने की हरमुमकिन कोशिश करते हैं. बलात्कार के मामलों में वकील की हरमुमकिन कोशिश होती है कि किसी भी तरह अदालत में यह साबित कर दें कि जो हुआ वह बलात्कार नहीं बल्कि सहमति से किया गया सहवास था. इस के बाद उस के नामी मुवक्किल को बदनाम और ब्लैकमेल करने की गरज से पीडि़ता हाय हाय करती अदालत आ पहुंची है.

फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ में जीनत अमान की दयनीयता पर श्रीराम लागू की क्रूरता भारी पड़ी थी. अलावा इस के इस फिल्म का यह डायलौग भी खूब चर्चित हुआ था कि अगर कोई चश्मदीद गवाह होता तो बलात्कार होता ही क्यों. खैर, यह हिंदी फिल्म थी, इसलिए अंत सुखद ही हुआ. लेकिन श्रीराम लागू ने अपने किरदार को जिस तरह से अंजाम दिया, वही उन की वह खूबी थी जिस के लिए वे आज तक याद किए जाते हैं और अब पुणे में निधन के बाद तो खासतौर से किए जा रहे हैं. 80 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में विभिन्न शेड्स में अभिनय करने बाले श्रीराम लागू पेशे से ईएनटी सर्जन थे और मराठी थिएटर का जानामाना नाम थे.

मामूली शक्लसूरत वाले श्रीराम लागू की एक्टिंग की अपनी एक अलग स्टाइल थी, जिसे बदलने की कोशिश उन्होंने कभी नहीं की, ठीक वैसे ही जैसे उन सरीखे दूसरे कई चरित्र अभिनेताओं ने नहीं की. इन में खास नाम इफ्तिखार, जगदीश राज, ओम प्रकाश, असित सेन, केष्टो मुखर्जी, उत्पल दत्त और ए.के. हंगल के हैं. ये तमाम कलाकार चार दशकों तक एक से ही नजर आए और हर भूमिका में दर्शकों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया भी. सतारा से मुंबई महाराष्ट्र के सतारा में जन्मे 92 वर्षीय श्रीराम लागू ने पढ़ाई पुणे और मुंबई से की. ईएनटी सर्जन बनने के बाद प्रैक्टिस करने लगे. कालेज के दिनों में उन्होंने स्टेज पर एक्टिंग की, जो सराही भी गई. थिएटर तो उन की सांस में था.

कुछ साल बतौर डाक्टर वे दक्षिण अफ्रीका में भी रहे लेकिन जब भारत वापस आए तो बचपन से मन में दबीकुचली इस ख्वाहिश को और ज्यादा नहीं टरका पाए कि फिल्मों में काम किया जाए, जिस पर उन के मातापिता कभी राजी नहीं हुए थे. उस वक्त श्रीराम लागू की उम्र 42 साल थी. जाहिर है इस अधेड़ावस्था में उन्हें कोई हीरो वाले रोल तो मिलते नहीं, लिहाजा वे खामोशी से चरित्र अभिनेता बन गए. गंभीरता और परिपक्वता उन के चेहरे पर हमेशा पसरी रहती थी, जिस के चलते वे दूसरे कलाकारों से अलग हट कर दिखते थे. शायद डाक्टरी के पेशे ने उन्हें ऐसा बना दिया था. हालांकि फिल्मों में काम हासिल करने के लिए उन्हें कोई स्ट्रगल नहीं करना पड़ा, लेकिन बतौर चरित्र अभिनेता उन  की पहचान सन 1977 में प्रदर्शित फिल्म ‘घरौंदा’ से मिली. गुलजार की लिखी इस कहानी में बढ़ते शहरीकरण के साइड इफेक्ट और बिल्डर्स की ठगी और बेइमानियां दर्शाई गईं थीं.

अमोल पालेकर और जरीना वहाब प्यार करते हैं लेकिन मुंबई में उन के पास घर नहीं है. फिल्म ‘घरौंदा’ में उन की इस कशमकश को बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया था. एक घर हासिल करने के लिए जरीना वहाब अमोल पालेकर के कहने पर अपने बूढ़े लेकिन रईस बौस मिस्टर मोदी यानी श्रीराम लागू से शादी कर लेती है. लेकिन शादी के बाद उस के भारतीय संस्कार उसे पति को धोखा देने से रोकते हैं और वह उस से ही प्यार करने लगती है. अमोल पालेकर बेचारा हाथ मलता रह जाता है. फिल्म का गाना,  ‘दो दीवाने शहर में रात में और दोपहर में आशियाना ढूंढते हैं…’ खूब बजा था और आज भी शिद्दत से सुना और गुनगुनाया जाता है.

इस फिल्म के आखिरी दृश्य में श्रीराम लागू को हार्ट अटैक आता है, जिसे उन्होंने इतने जीवंत तरीके से जिया था कि हाल में बैठे दर्शकों को वे सचमुच में मरते से लगे थे. फिल्म समीक्षकों ने इस दृश्य को जबरदस्त करार दिया था. मिस्टर मोदी के किरदार के बाबत श्रीराम लागू को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था. घरौंदा की जबरदस्त कामयाबी के बाद भी उन्हें उल्लेखनीय रोल नहीं मिले, लेकिन कई भूमिकाओं को उन्होंने अपने अभिनय के दम पर उल्लेखनीय बना दिया. इन में से एक है प्रकाश मेहरा निर्देशित और अमिताभ बच्चन अभिनीत 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘लावारिस’, जिस ने बौक्स औफिस पर हाहाकार मचा दिया था. लावारिस फिल्म में श्रीराम लागू की भूमिका दूसरे कलाकारों के मुकाबले काफी छोटी थी. वे लावारिस हीरो के पिता बने थे, जो दिनरात शराब के नशे में धुत अपने सौतेले बेटे को गलियां देता रहता है.

यादगार किरदार गंगू गनपत का यह किरदार अनूठा था जिस में में वह बारबार एक खास अंदाज में हरामी, कुत्ता और नाली के कीड़े जैसी गालियां बकता है. तब अमिताभ बच्चन का कैरियर और शोहरत दोनों अपने चरम पर थे पर श्रीराम लागू गंगू गनपत को जीते उन के सामने बिलकुल नहीं लड़खड़ाए थे. इस फिल्म के डायलौग कादर खान ने लिखे थे, जिन्होंने पहली बार नाजायज औलाद की जगह नाजायज बाप शब्द का प्रयोग किया था. इस छोटी सी भूमिका में श्रीराम लागू ने जान डाल दी थी और हैरत की बात यह है कि व्यक्तिगत जीवन में वे शराब और सिगरेट जैसे नशे से परहेज करते थे. फिर 2 साल बाद आई निर्देशक सावन कुमार टांक की फिल्म ‘सौतन’ जिस के संवाद जानेमाने साहित्यकार कमलेश्वर ने लिखे थे.

राजेश खन्ना, टीना मुनीम, पद्मिनी कोल्हापुरे, प्रेम चोपड़ा और प्राण सरीखे नामी सितारों के सामने श्रीराम लागू के पास करने को कुछ खास नहीं दिख रहा था. लेकिन फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों और फिल्मी पंडितों ने एक सुर में माना था कि श्रीराम लागू ने गोपाल के किरदार में अपनी प्रतिभा से जान डाल दी है. इस फिल्म में वे पद्मिनी कोल्हापुरे के पिता बने थे. दरअसल, यह भूमिका ऐसे अधेड़ गरीब दलित की थी, जिस की परित्यक्ता बेटी पर रईसों ने चारित्रिक लांछन लगा रखा है. एक दयनीय दलित पिता के इस रोल को दर्शकों ने खूब सराहा था तो इसलिए कि यह पात्र और श्रीराम लागू का अभिनय दोनों वास्तविकता के काफी नजदीक थे.

दूसरी कई फिल्मों में वे छोटीमोटी भूमिकाओं में दिखे, लेकिन अधिकांश में उन्हें अभिनय प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिला और इस का अफसोस भी उन्हें कभी नहीं रहा. 1982 में सुभाष घई की फिल्म ‘विधाता’ में वे खलनायक बने थे, पर दर्शकों ने उन्हें इस रूप में ज्यादा पसंद नहीं किया. हालांकि हास्य को छोड़ कर उन्होंने बेहद सहज तरीके से तमाम भूमिकाएं निभाईं इसीलिए वे फिल्म इंडस्ट्री में एक सहज कलाकार माने जाते थे जो आमतौर पर पब्लिसिटी से दूर रहता था. 90 के दशक में वे हिंदी फिल्मों में न के बराबर दिखे और जिन में दिखे, वे सब की सब सी ग्रेड की फिल्में थीं.

हिंदी फिल्मों से ज्यादा पहचान उन्हें मराठी थिएटर और सिनेमा से मिली ‘पिंजरा’, ‘सिंहासन’ और ‘सामना’ उन की यादगार मराठी फिल्में हैं. नट सम्राट वह पहला नाटक है, जिस की भूमिका के लिए वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे. इस के लेखक विष्णु वामन शिरवाडकर को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था. इस नाटक में श्रीराम लागू ने गणपत बेलवलकर की भूमिका निभाई, जिसे मराठी थिएटर में मील का पत्थर माना जाता है. इस नाटक से ताल्लुक रखती दिलचस्प बात यह किंवदंती है कि गणपत बेलवलकर का रोल इतना कठिन है कि जिस किसी  कलाकार ने भी इसे निभाना चाहा, वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गया. इस रोल को करने के बाद खुद श्रीराम लागू भी हार्ट अटैक की गिरफ्त में आ गए थे. शायद इसीलिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नट सम्राट ही कहा.

लगता ऐसा है कि व्यावसायिक सिनेमा के फेर में पड़ कर वे थिएटर से दूर होते चले गए, हालांकि इस बात को उन्होंने एक इंटरव्यू में बेमन से नकारा था, लेकिन अपनी आत्मकथा ‘लमन’, जिस का मतलब माल ढोने वाला होता है, में उन का यह दर्द झलका था. समाजसेवी अन्ना हजारे से वे खासे प्रभावित थे. उन की पत्नी दीपा भी नामी कलाकार रही हैं. हिंदी फिल्मों से श्रीराम लागू को नाम और पैसा तो खूब मिला, लेकिन वह पहचान नहीं मिल पाई, जिस के वह हकदार थे और जिंदगी भर उस के लिए बैचेन भी रहे. शायद ऐसे ही मौकों के लिए मशहूर शायर निदा फाजली ने यह गजल गढ़ी होगी, ‘कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता…’

 

 

Uttar Pradesh Crime : कामोत्तेजक दवा खा कर बहन के साथ रेप किया और ईट से कुचल डाला

Uttar Pradesh Crime : इरफान और सादिया अपने 3 बच्चों के साथ चैन की जिंदगी गुजार रहे थे. तभी जहरीली हवा का झोंका आया, जिस ने इरफान के घर में 3 लाशें बिछा दीं. पुलिस जांच में पता चला कि जहरीली हवा का वह झोंका नसीरुद्दीन का हमराही बन कर आया था…

उस दिन नवंबर, 2019 की 25 तारीख थी. सुबह के 10 बज रहे थे. आजमगढ़ के गांव इब्राहीमपुर भलवारिया का रहने वाला अनीस अहमद गांव के बाहर अपने खेतों पर पहुंचा. फसल व ट्यूबवेल पर नजर डालने के बाद वह खेत के नजदीक ही मछलियां पकड़ने तालाब पर जा पहुंचा. उस ने तालाब में जाल डाला ही था कि उसे अपने दोस्त इरफान की याद आ गई. उस के खेत के पास ही इरफान का घर था. वह अकसर इरफान के साथ ही मछलियां पकड़ता था. अत: उस ने इरफान को बुलाने के लिए फोन किया. लेकिन काल रिसीव नहीं हुई. बारबार रिडायल करने पर भी जब इरफान ने उस की काल रिसीव नहीं की तो अनीस का माथा ठनका.

उस ने तालाब से जाल निकाल कर वहीं किनारे पर रख दिया और तेज कदम बढ़ाता हुआ इरफान के दरवाजे पर पहुंच गया. उस ने इरफान को कई आवाज लगाईं पर कोई जवाब नहीं मिला. इस से अनीस की धड़कनें तेज हो गईं. वह सोचने लगा कि इरफान जवाब क्यों नहीं दे रहा, अनीस ने उस के मकान के चारों तरफ बनी बाउंड्री से झांक कर देखा तो कमरे का दरवाजा थोड़ा सा खुला था. वहीं से उसे दरवाजे के पास जमीन पर पड़ी इरफान की पत्नी सादिया का हाथ दिखा. किसी अनहोनी की आशंका भांप कर अनीस ने इस मामले की जानकारी गांव के प्रधान सलाहुद्दीन तथा इरफान के भाइयों को दे दी. सूचना मिलते ही प्रधान सलाहुद्दीन इरफान के घर आ गए. उन के साथ इरफान के भाई इमरान, इरशाद तथा इकबाल भी थे.

तीनों भाई घर के अंदर जा कर हकीकत जानना चाहते थे लेकिन प्रधान ने उन्हें रोक दिया और उसी समय मोबाइल से थाना मुबारकपुर पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पाते ही थानाप्रभारी अखिलेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ इब्राहीमपुर भलवारिया गांव पहुंच गए. इरफान का घर गांव के बाहर खेत पर था. तब तक वहां काफी भीड़ जुट गई थी. मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ घर के अंदर गए तो वहां का दृश्य बड़ा ही वीभत्स था. कमरे के अंदर 3 लाशें पड़ी थीं. एक मासूम बालक और बालिका घायल अवस्था में पडे़ थे. पूछताछ से पता चला कि मरने वालों में घर का मुखिया इरफान, उस की पत्नी सादिया तथा 4 माह की मासूम बेटी नूर थी. घायलों में इरफान का 5 वर्षीय बेटा अमन तथा 10 वर्षीया बेटी अमायरा थी.

दोनों को किसी भारी वस्तु से सिर व माथे पर प्रहार कर चोट पहुंचाई गई थी. दोनों घायल बच्चे इस हालत में नहीं थे कि पुलिस को कुछ बता सकें. उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुबारकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. थानाप्रभारी अखिलेश मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण शुरु किया. सादिया की लाश दरवाजे के पास नग्नावस्था में पड़ी थी. उस के सिर व चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था. उस की उम्र 32 वर्ष के आसपास थी और ऐसा लग रहा था जैसे उस के साथ बलात्कार किया गया हो. क्योंकि शव के पास ही प्रयोग में लाया गया कंडोम भी पड़ा था. पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उस कंडोम को सुरक्षित कर लिया.

एक साथ 3 कत्ल सादिया के पति इरफान का शव उस के बगल में जमीन पर पड़ा था. उस का सिर फटा हुआ था जिस से खून रिसा हुआ था. उस की मौत हो चुकी थी. इरफान की उम्र 35 वर्ष के आसपास थी. इरफान की 4 माह की बेटी नूर का शव चारपाई पर पड़ा था. उस के शरीर पर चोट का निशान नहीं था. उस की मौत संभवत: दम घुटने से हुई थी. इस तिहरे हत्याकांड की खबर जंगल की आग की तरह आसपास के गांवों में फैली तो सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. भीड़ बढ़ती देख थानाप्रभारी अखिलेश मिश्रा ने सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी और मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजने का अनुरोध किया.

कुछ ही देर बाद आजमगढ़ के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी (सिटी) पंकज कुमार पांडेय तथा सीओ (सदर) अकमल खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आ गए. एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने मौकाएवारदात पर डौग स्क्वायड तथा फोरैंसिक टीम को भी बुलवा लिया. पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतक के भाइयों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की. डौग स्क्वायड टीम ने खोजी कुत्ते श्वान फैंटम को घटनास्थल पर छोड़ा गया तो वह वहां की गंध सूंघ कर मकान के आसपास चक्कर लगाते हुए भीड़ में मौजूद एक युवक की ओर लपका. डर की वजह से वह युवक गांव की ओर भाग गया. वह गांव का ही था. पुलिस ने उस की पहचान तो कर ली, पर बिना किसी ठोस सबूत के उसे गिरफ्तार नहीं किया.

लोग हो गए आक्रोशित घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारी जब तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी करने लगे तो वहां मौजूद भीड़ उत्तेजित हो उठी. भीड़ ने मांग की कि जब तक आईजी (जोन), डीआईजी या क्षेत्रीय प्रतिनिधि आ कर काररवाई का आश्वासन नहीं देते तब तक शवों को नहीं उठने देंगे. इस पर एसपी (सिटी) पंकज कुमार पांडेय तथा सीओ (सदर) अकमल खां ने भीड़ को काफी समझाया. पुलिस अधिकारियों के समझाने का उत्तेजित लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा. वह अपनी मांग पर डंटे रहे. कानूनव्यवस्था न बिगड़ जाए, इसलिए एसपी (सिटी) पंकज कुमार पांडेय ने डीआईजी तथा क्षेत्रीय विधायक गुड्डू जमाली से फोन पर बात की और वस्तुस्तिथि से अवगत कराया.

कुछ देर बाद डीआईजी मनोज तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक गुड्डू जमाली घटनास्थल आ गए. डीआईजी मनोज तिवारी ने उत्तेजित लोगों को समझाया कि आप का गुस्सा जायज है, हम आप की भावनाओं की कद्र करते हैं. लेकिन आप लोग पुलिस की काररवाई में बाधा न पहुंचाएं. हम आप को आश्वासन देते हैं कि हत्यारा भले ही जमीन में छिपा हो, उसे खोज निकालेंगे और इस जघन्य हत्याकांड के लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे. क्षेत्रीय विधायक गुड्डू जमाली ने मृतक के घरवालों को भरोसा दिया कि जो भी मदद संभव होगी वह मृतक के परिजनों को दिलाएंगे. साथ ही मृतक के बच्चों के पालनपोषण व पढ़ाई का खर्चा वह स्वयं उठाएंगे. विधायक के आश्वासन का भी लोगों ने स्वागत किया.

डीआईजी व विधायक के आश्वासन के बाद उत्तेजित लोग शांत हो गए. इस के बाद पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए. चूंकि पुलिस अधिकारियों को उपद्रव की आशंका थी. इसलिए उन्होंने गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी. रात में ही पोस्टमार्टम करा कर शव उन के भाइयों को सौप दिए गए. शवों को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दफन करा दिया गया. एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह के सेवा काल का यह जघन्यतम हत्याकांड था. उन्होंने इस तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया. इस टीम को एसपी (सिटी) पंकज कुमार पांडेय की निगरानी में काम करना था. टीम में मुबारकपुर थानाप्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा, एसआई ए.के. सिंह, सीओ (सदर) अकमल खां और सर्विलांस टीम को शामिल किया गया.

गठित टीम ने सब से पहले घटना स्थल का निरीक्षण किया, फिर तीनों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया. रिपोर्ट के मुताबिक सादिया की मौत सिर में घातक चोट लगने व ज्यादा खून बहने से हुई थी. उस के साथ दुष्कर्म भी किया गया था. जबकि उस के पति इरफान की मौत सिर तथा दिमाग की नशें फटने  से हुई थी. 4 माह की नूर की मौत दम घुटने से हुई थी.सोचविचार के बाद पुलिस टीम को लगा कि मामला अवैध रिश्तों का है. अत: टीम ने इस बाबत मृतक इरफान के भाई इरशाद व इमरान से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि सादिया मिलनसार थी. उस के घर किसी बाहरी व्यक्ति का आनाजाना नहीं था. वह अपने शौहर के अलावा किसी और को पसंद नहीं करती थी.

भाइयों के बयान से साफ  हो गया कि सादिया पाकसाफ औरत थी. उस के किसी गैर मर्द के साथ नाजायज ताल्लुकात नहीं थे. इस से लगने लगा कि किसी वहशी दरिंदे ने सादिया को अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर मार डाला. यह दरिंदा कौन हो सकता है? इस विषय पर जब टीम के सदस्यों ने मृतक के भाइयों से पूछताछ की तो इमरान ने बताया कि नटबस्ती का एक युवक ऐसा कुकृत्य कर सकता है. शक के आधार पर पुलिस टीम ने नटबस्ती के उस युवक को हिरासत में ले लिया और उस से कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन उस ने जुर्म कबूल नहीं किया. उस ने कहा कि उसे रंजिशन फंसाया जा रहा है. वह बेकसूर है. पुलिस टीम किसी निर्दोष को नहीं फंसाना चाहती थी. चूंकि वह शक के दायरे में था इसलिए उसे छोड़ा भी नहीं गया.

अब तक अस्पताल में भरती मासूम अमन और अमायरा के स्वास्थ्य में काफी सुधार आ गया था. वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में थे. पुलिस उन दोनों का बयान दर्ज करने स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. उन का इलाज कर रहे डा. प्रदीप ने पुलिस को बताया कि दोनों के सिर पर चोट थी, जो अब काफी हद तक ठीक है. डाक्टर ने एक चौंकाने वाली बात यह बताई कि 10 वर्षीया अमायरा के साथ कुकर्म किया गया है. यह जान कर पुलिस सोच में पड़ गई. पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की तो अमायरा ने बताया कि उस रात कोई चोर घर में घुसा था. वह उठी और मां से पानी मांगा तो उसे चोर ने दबोच लिया. उस ने माथे पर ईंट से प्रहार किया, जिस से वह बेहोश सी हो गई. इस के बाद चोर ने उस के साथ गंदा काम किया.

वह चीखी तो भाई अमन रोने लगा. तब उस ने उस के माथे पर भी ईंट से चोट पहुंचाई, जिस से दोनों बेहोश हो गए.

‘‘अगर उस चोर को तुम्हारे सामने लाया जाए तो तुम उसे पहचान लोगी?’’ थानाप्रभारी ने पूछा.

‘‘हां, पहचान लूंगी.’’ अमायरा ने जवाब दिया.

पुलिस हिरासत में लिए गए नट बस्ती के संदिग्ध युवक की पहचान कराने अस्पताल लाई. अमायरा ने उसे गौर से देखा फिर कुछ देर मौन रहने के बाद बोली, ‘‘शायद यही था.’’ पहचान होने पर पुलिस ने उस युवक से फिर सख्ती से पूछताछ की लेकिन वह नहीं टूटा. उस ने कहा, ‘‘बच्ची के पहचानने में चूक हुई होगी. मैं निर्दोष हूं.’’ पुलिस टीम को भी लगा कि शायद वह निर्दोष है, इसलिए उसे जाने दिया. पुलिस टीम ने अब अपनी जांच की दिशा बदल दी. सर्विलांस टीम ने घटना वाली रात इलाके में लगे मोबाइल टावर के संपर्क में आए डंप फोन नंबरों में से एक ऐेसे मोबाइल नंबर का पता लगाया जो वारदात के समय वहां 3 घंटे तक मौजूद रहा था. इस मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवाई गई तो पता चला कि वह मोबाइल नंबर नसीरुद्दीन उर्फ अउवापउवा का था, जो इब्राहीमपुर भलवारियां गांव का रहने वाला था.

नसीरुद्दीन था वह हैवान नसीरुद्दीन शक के घेरे में आया तो पुलिस टीम ने उस के पीछे महिला मुखबिर लगा दी, जो उस के परिवार की ही थी. उस ने पुलिस को 2 रोज बाद चौंकाने वाली जानकारी दी. उस ने बताया कि नसीरुद्दीन दिन में तो घर में पड़ा रहता है लेकिन रात को वह घर से निकलता है. घर से वह सीधे कब्रिस्तान जाता है, जहां सादिया, उस के शौहर और बेटी की कब्र के पास बैठ कर रोता है और अपने गुनाहों की तौबा करता है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने 2 दिसंबर, 2019 को नसीरुद्दीन उर्फ  अउवापउवा को सुबह 5 बजे उस के घर से हिरासत में ले लिया और शिनाख्त हेतु अस्पताल ले गई, जहां मासूम अमन और अमायरा का इलाज चल रहा था.

नसीरुद्दीन को देखते ही अमायरा चीख पड़ी, ‘‘यही, वह चोर है जिस ने मेरे साथ गंदा काम किया था और ईंट मार कर घायल कर दिया था. इसे छोड़ना नहीं. इसे फांसी पर लटका देना.’’

पुलिस टीम नसीरुद्दीन को साथ ले कर थाना मुबारकपुर आ गई. थाने पर जब उस से तिहरे हत्याकांड के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया. उस ने अपराध कबूल कर लिया. इस के बाद उस ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बता दी. पुलिस ने तिहरे हत्याकांड का खुलासा करने तथा हत्यारे को पकड़ने की जानकारी एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह को दी. जानकारी मिलते ही त्रिवेणी सिंह थाना मुबारकपुर आ गए. उन्होंने प्रैसवार्ता में कातिल को मीडिया के सामने पेश कर घटना का खुलासा कर दिया. उन्होंने केस का खुलासा करने वाली टीम की पीठ थपथपाई और 25 हजार रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना मुबारकपुर के अंतर्गत एक गांव है इब्राहीमपुर भलवारिया. मुसलिम बाहुल्य इस गांव में अब्दुल कय्यूम अपने परिवार के साथ रहता था. उस के 4 बेटे इमरान, इरशाद, इकबाल तथा इरफान थे. इन सभी के विवाह हो चुके थे. उन्होंने चारों बेटों में घर जमीन का बंटवारा कर दिया था. उन के 3 बेटे इमरान, इरशाद और इकबाल बीवीबच्चों के साथ गांव में पैतृक मकान में रहते थे लेकिन सब से छोटे बेटे इरफान ने इब्राहीमपुर भलवरिया गांव के बाहर अपने खेत में टिन शेड वाला मकान बनवा लिया था. वह बीवीबच्चों के साथ वहीं रहता था. लगभग 10 साल पहले इरफान की शादी इसी गांव की सादिया से हुई थी. दरअसल, सादिया एक गरीब परिवार की खूबसूरत बेटी थी. इरफान का सादिया के घर आनाजाना था. आतेजाते इरफान की नजर सादिया पर पड़ी.

पहली ही मुलाकात में दोनों एकदूसरे को दिल बैठे. दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ने लगी तो घरवालों को जानकारी हुई. दोनों के परिवार वालों ने आपस में विचारविमर्श कर सादिया और इरफान का निकाह कर दिया. सादिया जैसी खूबसूरत और नेक दिल वाली बीवी पा कर इरफान खुश था. पतिपत्नी के दिन हंसीखुशी से बीतने लगे. हंसतेबतियाते शादी के 5 साल कब बीत गए, पता ही नहीं चला. इन 5 सालों में सादिया ने बेटी अमायरा और बेटे अमन को जन्म दिया. बेटीबेटा के जन्म से उन की खुशियां दोगुनी हो गईं.

वक्त बीतता गया. वक्त के साथ सादिया के बच्चे बड़े हुए तो गांव के ही मदरसे में तालीम हासिल करने जाने लगे. इरफान खेतीकिसानी के साथसाथ दरी बुनाई का काम भी करता था, ताकि अतिरिक्त आमदनी हो.  अमन के जन्म के 4 साल बाद सादिया ने एक बेटी नूर को जन्म दिया. नन्हीं सी नूर इरफान और सादिया की आंखों की नूर बन गई थी. इरफान अपने बीवीबच्चों के साथ खुश था. लेकिन उस की यह खुशी ज्यादा दिनों तक कायम न रह सकी. दरअसल इरफान के गांव में ही अजीज अहमद रहते थे. उन के 2 बेटे अजरुद्दीन और नसीरुद्दीन थे. अजरुद्दीन तो सीधासादा और व्यावहारिक था. वह पिता के साथ किसानी करता था. उस की शादी भी हो चुकी थी. लेकिन छोटा बेटा नसीरुद्दीन झगड़ालू और बददिमाग था.

वह गांव के आवारा लड़कों के साथ घूमता, बातबेबात लोगों से उलझता और उन के साथ मारपीट करता. वह आवारा लड़कों के साथ शराब पीता और गांव की लड़कियों से छेड़खानी करता था. नौकरी छोड़ कर लौट आया घर नसीरुद्दीन के कारनामों की शिकायत जब अजीज अहमद के पास आने लगी तो उन्होंने उसे सही रास्ते पर लाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं सुधरा. बल्कि ज्यादा शराब पी कर सड़क, नाली में गिरता रहता था, जिस से गांव के लोगों ने उस का नाम अउवापउवा रख दिया था. बिगडै़ल बेटे को सुधारने के लिए अजीज के पास एक ही उपाय बचा था कि उस की शादी कर दी जाए. लेकिन आवारा लड़के से कोई भी अपनी बेटी ब्याहने को तैयार नहीं था. काफी दौड़धूप के बाद उन्होंने एक गरीब परिवार की रेहाना से उस की शादी कर दी.

रेहाना कम पढ़ीलिखी साधारण रंगरूप की युवती थी. उस ने शौहर को अपने प्रेम बंधन में बांधने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह असफल रही. नसीरुद्दीन की आवारागर्दी से तंग आ कर रेहाना ने उसे कई बार फटकारा और जलील भी किया. साथ ही परिवार का बोझ उठाने के लिए उसे कुछ कामधंधा करने की सलाह भी दी. नसीरुद्दीन ने पहले तो बीवी की बात को अनसुना कर दिया पर जब रेहाना आए दिन उस से झगड़ा करने लगी तो उस ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया. नसीरुद्दीन उर्फ  अउवापउवा के कुछ दोस्त फरीदाबाद (हरियाणा) में रहते थे और मशीनों के पार्ट्स बनाने वाली किसी कंपनी में काम करते थे. उस ने अपने दोस्तों से बात की और गांव छोड़ कर फरीदाबाद चला गया.

दोस्तों ने उस के रहने का बंदोबस्त कर उस की वहां नौकरी लगवा दी. नसीरुद्दीन के हाथ में पैसे आने लगे तो वह शराब के साथसाथ दूसरे नशे भी करने लगा. यही नहीं वह अय्याशी के लिए दिल्ली के रेडलाइट एरिया में भी जाने लगा. नसीरुद्दीन कमाता जरूर था, पर वह सारा पैसा नशे और अय्याशी में खर्च कर देता था. वह 3-4 महीने में जब भी घर आता, खाली हाथ ही आता. रेहाना, शौहर से अपने खर्च को पैसा मांगती तो वह उसे दुत्कार देता था. वह रेहाना के शरीर को रौंदता तो था पर उस की चाहत को वह पूरा नहीं कर पाता था. इतना ही नहीं रेहाना को वह अपने साथ भी नहीं रखना चाहता था.

नसीरुद्दीन उर्फ  अउवापउवा जून 2019 में नौकरी छोड़ कर गांव आ गया. इस के बाद वह जलालपुर स्थित एक बुनाई कारखाने में काम करने लगा. रेहाना की अपने शौहर से नहीं पटती थी. इस के 2 कारण थे. एक तो वह कमाई का एकचौथाई हिस्सा भी उस के हाथ पर नहीं रखता था. दूसरे वह कामवर्धक दवाओं का प्रयोग कर उस के साथ संबंध बनाता था. झगड़ा तब ज्यादा होता था जब वह उस के ऊपर अप्राकृतिक संसर्ग के लिए दबाव बनाता था. धीरेधीरे झगड़ा बढ़ता गया और रेहाना, शौहर की गंदी हरकतों से आजिज आ कर अक्तूबर में अपने मायके चली गई.

रेहाना रूठ कर मायके चली गई तो अय्यास नसीरुद्दीन उर्फ अउवापउवा सेक्स के लिए परेशान रहने लगा. उस का दिन तो कामधाम में कट जाता, लेकिन रात में औरत की कमी सताने लगती. उस के मन में अपनी भाभी जुनैदा के प्रति भी खोट था, पर भाई के डर से वह उस की तरफ कदम नहीं बढ़ा पा रहा था. यद्यपि वह भाभी के साथ हंसीमजाक तथा अश्लील हरकतें कर देता था. जुनैदा उसे डांटफटकार देती थी. एक रोज अपने काम पर जाते समय नसीरुद्दीन की नजर इरफान की खूबसूरत पत्नी सादिया पर पड़ी. 30 वर्ष की उम्र पार कर चुकी 3 बच्चों की मां सादिया की खूबसूरती में कमी नहीं आई थी. नसीरुद्दीन ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का निश्चय कर लिया.

उस ने सोचा कि सादिया अपने शौहर और बच्चों के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान पर रहती है, इसलिए उसे आसानी से शिकार बनाया जा सकता है. अगर उस ने शोर मचाया भी तो उस की चीखपुकार गांव तक सुनाई नहीं देगी. जिस से उसे कोई बचाने भी नहीं आएगा. सादिया पर जम गईं निगाहें इस के बाद वह सादिया व उस के शौहर की रेकी करने लगा. 20 नवंबर, 2019 को वह रात 9 बजे सादिया के दरवाजे पर पहुंचा. उसने बाउंड्री से झांका तो सादिया मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. अत: वह वापस घर आ गया. नसीरुद्दीन वापस जरूर आ गया था पर उस की सेक्स की भूख बढ़ गई थी. वह सादिया के शरीर से हर हाल में खिलवाड़ करना चाहता था.

24 नवंबर, 2019 की शाम नसीरुद्दीन अपने गांव के मैडिकल स्टोर से कामोत्तेजक दवा तथा कंडोम खरीद लाया. दवा खाने के बाद उस ने निश्चय कर लिया था कि चाहे जो भी हो, वह आज सादिया के साथ संबंध बना कर ही रहेगा. रात 10 बजे वह घर से निकला और घूमतेफिरते रात साढ़े 10 बजे इरफान के घर जा पहुंचा. उस ने बाउंड्री से झांक कर देखा तो पूरा परिवार टिन शेड के नीचे सो रहा था. दरवाजे में अंदर से कुंडी नहीं लगी थी. बांस का डंडा लगा था, जो दरवाजे को खुलने से रोके हुए था. नसीरुद्दीन ने आहिस्ता से डंडे को सरकाया और दरवाजे को अंदर की ओर धकेला, इस से दरवाजा खुल गया. लेकिन इसी बीच डंडा जमीन पर गिर पड़ा. डंडे के गिरने की आवाज से इरफान की आंखें खुल गईं.

वह जैसे ही उठ कर खड़ा हुआ, नसीरुद्दीन ने लपक कर बाउंड्री से ईंट उठाई और इरफान के सिर पर भरपूर प्रहार किया. इरफान का सिर फट गया. खून की धार बह निकली और वह कराहता हुआ जमीन पर धराशायी हो गया. शौहर के कराहने की आवाज सुन कर तख्त पर अपनी 4 महीने की बच्ची नूर के साथ लेटी सादिया की आंखें खुल गईं. वह उठने को हुई तो नसीरुद्दीन ने उस के सिर पर भी ईंट का प्रहार कर दिया. सादिया का सिर फट गया. वह तड़पने लगी. नसीरुद्दीन को इस सब से कोई लेनादेना नहीं था. उस ने सादिया को दबोच लिया और उस के शरीर से एकएक कपड़ा उतार फेंका. इस के बाद उस ने सादिया के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. सादिया विरोध करती रही और नसीरुद्दीन उस के जिस्म को रौंदता रहा. इसी बीच वह बेहोश हो गई.

इसी दौरान दूसरी चारपाई पर अपने 5 वर्षीय भाई अमन के साथ लेटी 10 वर्षीया अमायरा की आंखें खुल गईं. उस ने मां से पानी मांगा. तभी नसीरुद्दीन अमायरा के पास जा पहुंचा. उसे देख कर अमायरा को लगा कि घर में चोर घुस आया है. वह शोर मचाने लगी. नसीरुद्दीन ने उस के माथे पर ईंट से प्रहार कर दिया. अमायरा अर्द्धबेहोश हो गई. नसीरुद्दीन कामोत्तेजक दवा खा कर आया था, वह दरिंदा बना हुआ था. उस ने अपने साथ लाए कंडोम का उपयोग किया और मासूम अमायरा को दबोच कर उस के साथ अप्राकृतिक मैथुन किया. इस दौरान वह बच्ची असहनीय दर्द से छटपटाती रही. पर उस दरिंदे को जरा भी दया नहीं आई. उसी समय मासूम अमन भी जाग गया. वह रोने लगा तो वहशी अउवापउवा ने उस के माथे पर ईंट से प्रहार कर दिया. वह डर व भय से कांपने लगा और फिर बेहोश हो गया.

अब तक नसीरुद्दीन पस्त पड़ गया था. वह कुछ देर सुस्ताता रहा तभी नग्नावस्था में पड़ी सादिया के कराहने की आवाज उस के कानों में पड़ी. उस के नग्न शरीर को देख कर एक बार फिर उस की कामेच्छा भड़क उठी. उस ने फिर सादिया के जिस्म को रौंदा, साथ ही उस ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया. सादिया की 4 माह की मासूम बेटी नूर कंबल से ढंकी उस के साथ ही लेटी थी. संबंध बनाने के दौरान वह दब गई और उस का दम घुट गया. संबंध बनाने के बाद नसीरुद्दीन ने सादिया का चेहरा ईंट से कुचल दिया, जिस से उस की मौत हो गई. उस का शौहर पहले ही दम तोड़ चुका था. नसीरुद्दीन ने 3 घंटे तक वहशी खेल खेला फिर सादिया का मोबाइल ले कर वापस घर आ गया.

जुनैदा के कहने पर फेंके मोबाइल सुबह को उस ने अपनी भाभी जुनैदा को सादिया की अश्लील वीडियो दिखाई. जिसे देख कर जुनैदा भड़क गई और बोली, ‘‘पउवा तू ने यह क्या कुकर्म कर डाला. तू ने जिस सादिया को हवस का शिकार बनाया है वह इसी गांव की बेटी है और रिश्ते में तेरी बहन थी. तू ने जो गुनाह किया है उस के लिए कोई भी तुझे माफ नहीं करेगा. तू अभी जा और इस मोबाइल को किसी नदीनाले में फेंक आ.’’

भाभी की बात सुन कर नसीरुद्दीन को पछतावा हुआ. वह गांव के बाहर गया और नदी में दोनों मोबाइल फोन फेंक दिए. घर आ कर कमरे में पड़ गया. रात को मृतकों की कब्र पर जा कर शांत कब्रों से वह अपने गुनाहों की माफी मांगता. बाद में जब पुलिस ने जुनैदा को अपना गवाह बना लिया तो उस ने सारी बातें सचसच बता दीं. इधर सुबह 10 बजे घटना का खुलासा तब हुआ, जब अनीस अहमद अपने खेत पर गया और मछली पकड़ने के लिए इरफान को बुलाना चाहा. पुलिस की अथक मेहनत पर आरोपी एक सप्ताह बाद पकड़ा गया. पुलिस ने उस की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सनी ईंट एक खेत से बरामद कर ली. मोबाइल फोन बरामद करने के लिए पुलिस ने गोताखोरों को तालाब में उतारा, लेकिन फोन बरामद नहीं हो सके.

हत्यारोपी नसीरुद्दीन से पूछताछ करने के बाद थानाप्रभारी ने 3 दिसंबर, 2019 को उसे आजमगढ़ कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया. मृतक के मासूम बच्चों अमन और अमायरा की जिम्मेदारी बड़े भाई इमरान ने ले ली थी.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित, अमन व अमायरा परिवर्तित नाम है

 

Crime news : लेडी डाक्टर के साथ गैंगरेप किया और जला डाला

Crime news : दुर्दांत दरिंदों के जाल में फंस कर जान गंवा चुकी दिल्ली की निर्भया के गुनहगारों को सजा मिलने से पहले, हैदराबाद में भी एक लेडी डाक्टर के साथ बर्बरतापूर्ण ऐसी ही दरिंदगी हुई. फर्क बस इतना रहा कि दिल्ली के गुनहगारों को सजा नहीं मिली पर हैदराबाद के दरिंदों ने अपनी सजा खुद चुन ली…

अगर कोई युवती या महिला शिक्षित होने के साथसाथ खूबसूरत, हंसमुख, मृदुभाषी, शालीन और आत्मनिर्भर हो तो उसे सर्वगुण संपन्न माना जाता है. हैदराबाद की 27 वर्षीय डा. प्रियांशी रेड्डी ऐसी ही युवती थी. पेशे से पशु चिकित्सक प्रियांशी रेड्डी 27 नवंबर, 2019  को औफिस जाने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकली. उस का औफिस घर से काफी दूर था, इसलिए उसे घर से जल्दी निकलना पड़ता था. वह शमशाबाद स्थित टोल प्लाजा के नजदीक एक जगह अपनी स्कूटी पार्क करती थी और फिर कैब से कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय जाती थी. छुट्टियों को छोड़ कर डा. प्रियांशी का यह रोजमर्रा का काम था. शाम को औफिस से लौटते वक्त वह पार्किंग से स्कूटी ले कर घर आती थी.

27 नवंबर, 2019 को हौस्पिटल से घर लौटने में उसे थोड़ी देर हो गई थी. साढ़े 7 बजे जब वह टोल प्लाजा पार्किंग पहुंची तो देखा उस की स्कूटी का पिछला पहिया पंक्चर था. रात का अंधेरा गहरा चुका था. प्रियांशी यह सोच कर परेशान हो गई कि घर कैसे जाएगी. इतनी रात गए पंक्चर लगना मुश्किल था. दूरदूर तक पंक्चर बनाने वाला कोई नहीं था. स्कूटी को ले कर प्रियांशी काफी परेशान हुई. पार्किंग में जहां स्कूटी खड़ी थी, उस के पास ही एक लोडेड ट्रक खड़ा था. जैसेजैसे रात गहरा रही थी, प्रियांशी की धड़कनें बढ़ती जा रही थीं. परेशानी स्वाभाविक ही थी. वजह यह कि एक तो वह अकेली महिला थी, ऊपर से सुनसान इलाका. वैसे भी वहां सब अजनबी थे.

वहां से थोड़ी दूर अंधेरे में खडे़ 4 लोगों की आंखें प्रियांशी पर जमी थीं. उस की परेशानी को समझ कर वे खुश थे. जब उन्हें लगा कि वह कुछ ज्यादा ही परेशान है तो वे प्रियांशी के पास आए. उन 4 अजनबियों को देख वह और ज्यादा डर गई. उन चारों में से एक हट्टाकट्टा युवक बोला, ‘‘काफी देर से देख रहे हैं कि आप काफी परेशान हैं. क्या हम आप की कोई मदद कर सकते हैं?’’

प्रियका ने सहम कर उन चारों को देखा और कुछ सोच कर दबी जुबान में बोली, ‘‘पता नहीं कैसे मेरी स्कूटी का पहिया पंक्चर हो गया. आसपास कोई दुकान भी नहीं दिख रही, जहां इसे ठीक करा लूं.’’

‘‘इस में परेशानी की क्या बात है मैडम?’’ वह युवक उतावला हो कर बोला, ‘‘आप कहें तो हम आप की परेशानी दूर कर सकते हैं. मैं एक पंक्चर बनाने वाले को जानता हूं, जो देर रात तक पंक्चर बनाता है.’’

‘‘प्लीज, आप मेरी मदद कीजिए, किसी भी तरह मेरी स्कूटी ठीक करा दीजिए. आप लोगों का बहुत अहसान होगा मुझ पर.’’

‘‘अरे मैडम, इस में अहसान की क्या बात है. हम भी तो इंसान हैं. इंसान एकदूसरे के काम न आए तो धिक्कार है इंसानियत पर.’’ उस युवक की भावनात्मक बातें सुन कर प्रियांशी का डर थोड़ा कम हुआ. उस ने चारों युवकों को स्कूटी ठीक कराने को कह दिया. प्रियांशी की स्वीकृति मिलते ही चारों युवकों ने स्कूटी का पिछला पहिया खोल कर निकाल लिया और पंक्चर बनवाने के लिए वहां से चले गए. युवकों के वहां से जाने के बाद प्रियांशी ने अपनी छोटी बहन रुचिका को फोन कर के सारी स्थिति बता दी. साथ ही कहा कि उसे घर पहुंचने में देर हो सकती है. स्कूटी ठीक होते ही वह घर के लिए निकल जाएगी. दोनों बहनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातें होती रहीं. आखिर में प्रियांशी ने थोड़ी देर बाद बात करने के लिए कहा. प्रियांशी ने जब अपनी ओर से फोन डिसकनेक्ट किया, तब 9 बज कर 22 मिनट हो रहे थे.

कहीं नहीं मिली प्रियांशी कुछ देर रुक कर रुचिका ने यह जानने के लिए प्रियांशी को फोन किया कि स्कूटी ठीक हुई या नहीं. लेकिन दूसरी ओर से फोन स्विच्ड औफ बताया गया. इस के बाद रुचिका प्रियांशी का नंबर लगातार मिलाती रही, लेकिन उस का फोन बंद ही मिला. इस से रुचिका परेशान हो गई. उस की समझ में नहीं आ रहा था कि जिस नंबर पर उस ने थोड़ी देर पहले बात की थी, वह बंद कैसे हो गया. घबराहट के मारे उस की धड़कनें बढ़ गईं. तब तक रात के करीब 10 बज गए थे. रुचिका ने जब यह बात मातापिता को बताई तो वे भी घबरा गए. उस के पिता पी.एस. रेड्डी बगैर समय गंवाए रुचिका और बेटे समीर को साथ ले कर प्रियांशी की तलाश में टोल प्लाजा जा पहुंचे, जहां प्रियांशी ने अपनी मौजूदगी बताई थी.

पी.एस. रेड्डी और उन के दोनों बच्चों ने आसपास सब जगह छान मारीं, लेकिन न तो प्रियांशी कहीं दिखी और न ही उस की स्कूटी. टोल प्लाजा के पास लोडेड ट्रक खड़ा था. यह देख कर वे लोग और भी ज्यादा परेशान हुए. प्रियांशी ने फोन पर रुचिका को वहीं होने की बात कही थी. जब प्रियांशी कहीं नहीं मिली तो वह यह सोच कर डर गए कि कहीं उस के साथ कोई अनहोनी तो नहीं घट गई है. ऐसे में पी.एस. रेड्डी के मन में बुरेबुरे खयाल आने लगे. वह मन ही मन फरियाद करने लगे कि उन की बेटी जहां भी हो, सहीसलामत और सुरक्षित हो. रेड्डी के मन में खयाल आ रहा था कि क्यों न घर फोन कर के पत्नी से पूछ लें कि बेटी कहीं घर तो नहीं पहुंच गई.

रेड्डी ने पत्नी को फोन कर के बेटी के बारे में पूछा तो उस ने बताया कि प्रियांशी अभी घर नहीं पहुंची है. जवाब सुन कर रेड्डी और भी ज्यादा परेशान हो गए. परेशानी के आलम में रात गहराती जा रही थी. जब कुछ भी समझ में नहीं आया तो रुचिका, पिता और भाई को ले कर साइबराबाद थाने पहुंच गई. उस समय रात के करीब 12 बज रहे थे. थाने पहुंच कर उस ने दीवान को अपनी परेशानी बताई और आवश्यक काररवाई करने के लिए बहन की गुमशुदगी की तहरीर दी. साइबराबाद पुलिस ने काररवाई करने के बजाए कहा कि यह मामला उन के थाना क्षेत्र का नहीं है. वहां की पुलिस ने उन्हें थाना शमशाबाद भेज दिया. जिस जगह से प्रियांशी गुम हुई थी, वह इलाका थाना शमशाबाद में आता था.

शमशाबाद पुलिस ने उन की बात सुनी और प्रियांशी की तलाश में रेड्डी परिवार के साथ कई सिपाही लगा दिए. रेड्डी परिवार और पुलिस ने मिल कर सुबह 4 बजे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन प्रियांशी का कहीं पता नहीं चला. उस के अचानक गुम हो जाने से रेड्डी परिवार के अड़ोसपड़ोस वाले भी हैरानपरेशान थे. प्रियांशी को तलाश करतेकरते सुबह हो गई थी, लेकिन उस का कहीं पता नहीं चला. परिवार वालों ने अपने परिचितों और नातेरिश्तेदारों को भी फोन कर के पता किया लेकिन प्रियांशी का कोई पता नहीं चला. उस की गुमशुदगी से नातेरिश्तेदार भी परेशान थे. रेड्डी परिवार समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे.

परेशान हो कर रेड्डी बच्चों के साथ घर लौट आए. तब तक सुबह के 7 बज गए थे. थकेहारे रेड्डी अपने बरामदे में चिंतातुर कुरसी पर बैठे थे. तभी करीब 8 बजे उन के मोबाइल पर फोन आया, फोन शमशाबाद थाने से आया था. उन्हें तत्काल शमशाबाद थाने पहुंचने को कहा गया था. फोन पर आई काल सुनते ही पी.एस. रेड्डी का कलेजा धक से रह गया. रुचिका और समीर को साथ ले कर वह थाना शमशाबाद पहुंच गए. थाने पर उन्हें बताया गया कि करीब 40 किलोमीटर दूर हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर चत्तनपल्ली पुलिया के नीचे एक महिला की जली हुई लाश मिली है, आप हमारे साथ चल कर शिनाख्त कर लें.

लाश बरामद होने की बात सुन कर भाईबहन और पिता सन्न रह गए. रेड्डी साहब को तो ऐसा झटका लगा कि वह घुटनों में सिर रख कर पास पड़ी कुरसी पर बैठ गए. रुचिका ने पिता को संभाला और उन्हें पुलिस के साथ ले कर घटनास्थल जा पहुंची. हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग की पुलिया के नीचे एक युवती की बुरी तरह जली लाश पड़ी थी. लाश इतनी ज्यादा जल गई थी कि पहचानना मुश्किल था. उत्सुकतावश रुचिका लाश के पास पहुंची और ध्यान से देखने लगी. लाश के गले में लौकेट पड़ा था. प्रियांशी ऐसा ही लौकेट पहनती थी. गले में पड़े लौकेट को देख रुचिका दहाड़ मार कर रोने लगी.

इस से यह बात साफ हो गई कि लाश डा. प्रियांशी रेड्डी की थी. यह देख पुलिस समझ गई कि मृतका डा. प्रियांशी रेड्डी ही है. वही प्रियांशी जो कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय में बतौर डाक्टर तैनात थी. डा. प्रियांशी रेड्डी की लाश बरामद होते ही यह मामला हाईप्रोफाइल बन गया. यह खबर तेजी से फैली. प्रियांशी की हत्या की सूचना मिलते ही लोग उग्र और आक्रोशित हो गए. शहरी नागरिकों के आक्रोश को देख पुलिस के हाथपांव फूल गए. शहर के लोगों में इस बात को ले कर आक्रोश था कि हत्यारों ने प्रियांशी की हत्या क्यों की और हत्या के बाद उसे जलाया क्यों?

जिले की कानूनव्यवस्था गड़बड़ाती, इस से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस फोर्स को यहांवहां मुस्तैदी से तैनात कर दिया गया. बात बढ़े, इस से पहले ही पुलिस ने चतुराई से लाश का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. 29 नवंबर, 2019 को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ कर पुलिस के हाथपांव फूल गए. रिपोर्ट में बताया गया था कि पहले मृतका के साथ बलात्कार किया गया और बाद में उस का गला घोंटा गया. मतलब मामला बलात्कार और कत्ल का था. प्रियांशी के साथ बलात्कार के बाद हत्या की पुष्टि होेते ही हाहाकार मच गया. न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह खबर देश भर में फैल गई.

इस घटना को ले कर देश भर में गुस्सा फूटने लगा. सोशल मीडिया से ले कर आम नागरिक तक सड़क पर उतर आए. लोग दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहे थे. इस घटना ने करीब 7 साल पहले दिल्ली के धौला कुआं में निर्भया के साथ घटी घटना की यादें ताजा कर दी थीं. दरिंदों ने निर्भया के साथ हद दरजे की दरिंदगी की थी. दरिंदगी और बर्बरता की वजह से निर्भया की मौत हो गई थी. प्रियांशी का परिवार ही नहीं देश भर के लोग सरकार से दुष्कर्मियों को मार डालने की गुहार लगा रहे थे. डा. प्रियांशी रेड्डी के रेप और हत्या की हर तबके, हर धर्म के लोगों ने न केवल निंदा की बल्कि हत्यारों को तुरंत फांसी पर चढ़ाने को कहा. घटना में पुलिस की घोर लापरवाही को ले कर लोग उस पर तमाम तरह के आरोप लगा रहे थे.

जब देश भर में बेंगलुरु पुलिस की किरकिरी होने लगी तो प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया. डीजीपी का आदेश मिलते ही साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने इस मामले को गंभीरता से लिया. उन के आदेश पर पुलिस गुनहगारों की सघन तलाशी में जुट गई. सज्जनार के आदेश पर पुलिस ने जांच वहीं से शुरू की, जहां से डा. प्रियांशी गुम हुई थी. सज्जनार ने सब से पहले खुद टोल प्लाजा के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे. सीसीटीवी ही ऐसा चश्मदीद हो सकता था, जो पुलिस को बलात्कारी हत्यारों तक पहुंचा सकता था.

टोल प्लाजा पर पूछताछ करने पर पता चला था कि बीती रात एक लोडेड ट्रक वहां रुका था, जिस में केवल 4 युवक सवार थे. टोल प्लाजा के पास एक कैमरे में 4 युवक, जिन की उम्र 22 से 27 साल के बीच थी, चहलकदमी करते हुए दिखाई दिए. पहनावे से वे चारों ड्राइवर जैसे दिख रहे थे. पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने टोल प्लाजा के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन से भी यही पता चला कि काफी देर तक खड़ी रहे लोडेड ट्रक के आसपास 4 युवक देखे गए थे. सीसीटीवी फुटेज में चारों युवक संदिग्ध दिख रहे थे. सीसीटीवी कैमरे और लोगों से की गई पूछताछ से यह बात तय हो गई थी कि संदिग्ध दिखने वाले चारों युवक ही दोषी थे.

ट्रक वाले युवक आए संदेह के दायरे में पूछताछ में पुलिस ने जैसेतैसे चारों युवकों के नाम खोज निकाले. उन में से एक का नाम मोहम्मद पाशा उर्फ आरिफ, जोलू नवीन, जोलू शिवा और चिंताकुंता चेन्नाकेशवुलू उर्फ चेन्ना था. इन में से 26 साल का पाशा और 20 साल का जोलू शिवा लौरी ड्राइवर थे, जबकि 23 वर्षीय जोलू नवीन और 20 साल का चिंताकुंता चेन्नाकेशवुलू क्लीनर थे. यह बात सज्जनार के लिए काफी काम की साबित हुई. निर्दयी हत्यारों तक पहुंचने के लिए शादनगर पुलिस और शमशाबाद पुलिस को साथ काम करने को कहा गया. पुलिस ने चारों हत्यारों तक पहुंचने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया. जांचपड़ताल में मोहम्मद पाशा उर्फ आरिफ के बारे में जानकारी मिली. वह महबूबनगर जिले के नारायणपेट का रहने वाला था.

पाशा के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे उस के घर से धर दबोचा. पुलिस उसे थाना शादनगर ले आई. कमिश्नर सज्जनार की देखरेख में थाने में उस से सख्ती से पूछताछ की गई तो उस ने जुबान खोल दी. पाशा ने प्रियांशी की स्कूटी से ले कर उसे जलाने तक की कहानी बता दी. उस ने कमिश्नर के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उस ने अपने 3 साथियों जोलू नवीन, जोलू शिवा और चेन्ना के साथ मिल कर प्रियांशी रेड्डी के साथ बलात्कार किया था. राज छिपाने के लिए बाद में चारों ने मिल कर उस की हत्या कर दी थी और लाश को जला दिया था. उस ने इस से आगे की सारी बातें विस्तार से बता दीं कि क्याक्या और कैसे हुआ था. पाशा का बयान दिल दहलाने वाला था.

खैर, सज्जनार ने काफी समझदारी से काम लेते हुए पाशा उर्फ आरिफ की निशानदेही पर तीनों दरिंदों जोलू नवीन, जोलू शिवा और चेन्ना को उन के घरों से गिरफ्तार कर लिया. ये तीनों भी महबूबनगर के नारायणपेट के रहने वाले थे, जिन में नवीन और शिवा सगे भाई थे. इन तीनों ने भी अपनाअपना जुर्म कबूल कर लिया. 30 नवंबर, 2019 को डा. प्रियांशी रेड्डी केस के चारों मुलजिमों की गिरफ्तारी की खबर लगते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने शादनगर थाने पर धावा बोल दिया. लोगों का कहना था कि चारों दरिंदों को उन के हवाले कर दिया जाए. जिस तरह इन दरिंदों ने मिल कर प्रियांशी के साथ बर्बरता की, उसी तरह उन के साथ भी किया जाएगा.

काफी मशक्कत के बाद जैसतैसे सज्जनार ने स्थिति को संभाला और भीड़ को भरोसा दिया कि प्रियांशी का बलिदान बेकार नहीं जाएगा. उस के चारों गुनहगारों को कड़ी सजा दिलाने में वह पीछे नहीं रहेंगे. उन के आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ. लोगों के आक्रोश को देख कर मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने पहली बार कहा कि प्रियांशी के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मुकदमा फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा और मुलजिमों को 6 महीने के अंदर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस के बाद पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने चारों अभियुक्तों को अदालत में पेश कर के जेल भेज दिया. उन से की गई पूछताछ के बाद दुष्कर्म, हत्या और वहशत से जुड़ी दुर्दांत हत्यारों की हकीकत पता चली.

27 वर्षीय प्रियांशी रेड्डी मूलरूप से हैदराबाद के साइबराबाद की रहने वाली थी. पी.एस. रेड्डी की 3 संतानों में प्रियांशी बड़ी थी. जबकि भाई समीर और रुचिता छोटे थे. प्रियांशी अपनी मेहनत के बूते पर पशु चिकित्सक बनी थी. प्रियांशी रेड्डी का औफिस घर से करीब 30-35 किलोमीटर दूर नवाबपेट मंडल के कोल्लुर में था. ड्यूटी के लिए वह रोजाना सुबह लगभग 8 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकलती थी. स्कूटी को वह शमशाबाद टोल प्लाजा के नजदीक पार्क कर के वहां से कैब ले कर कोल्लुर जाती थी. फिर शाम 5 बजे के करीब वह कोल्लुर से कैब ले कर टोल प्लाजा आती और वहां से अपनी स्कूटी ले कर घर पहुंच जाती थी.

घटना से कुछ दिनों पहले उसी टोल प्लाजा पर महबूबनगर के नारायणपेट का रहने वाला मोहम्मद आरिफ उर्फ पाशा अपनी लौरी ट्रक ले कर रुका था. उस की लौरी में हेल्पर के रूप में उसी के गांव के 3 युवक जोलू नवीन, जोलू शिवा और चिंताकुंता चेन्नाकेशवुलू सवार थे. आरिफ जब भी लौरी ले कर बाहर निकलता था, ये तीनों उस के साथ रहते थे. मोहम्मद आरिफ उर्फ पाशा शादीशुदा था. उस की पत्नी ससुराल में पति और सासससुर के साथ रहती थी. आरिफ अपने गांव और घर में किसी से कोई खास मेलजोल नहीं रखता था. वह अपने काम से काम रखता था, जबकि जोलू नवीन, जोलू शिवा और चेन्ना खुराफाती दिमाग के थे.

गांव में हमेशा सब से झगड़ा करते थे, झगड़ालू प्रवृत्ति के तीनों युवकों से गांव वाले अलगथलग रहते थे, ताकि अपना सम्मान बचाए रखें. कम पढ़ेलिखे तीनों युवक बातबात पर भद्दीभद्दी गालियां देने से भी नहीं चूकते थे. कैसे आई प्रियांशी हैवानों के निशाने पर बहरहाल, जिस समय आरिफ लौरी ले कर टोल प्लाजा पर रुका था, उसी समय प्रियांशी भी टोल प्लाजा अपनी स्कूटी लेने पहुंची थी. प्रियांशी की खूबसूरती देख कर आरिफ के मन में पाप जाग उठा. वह तब तक प्रियांशी को देखता रहा, जब तक उस की आंखों से ओझल नहीं हो गई. प्रियांशी के जाने के बाद आरिफ होंठों ही होंठों में बुदबुदाया, ‘‘क्या माल है यार.’’

आरिफ को बुदबुदाता देख जोलू पूछ बैठा, ‘‘क्या बात है पाशा उस्ताद, किस की बात कर रहे हो?’’

आरिफ ने जवाब दिया, ‘‘कुछ नहीं यार, बस ऐसे ही कह रहा था. कोई बात नहीं है. चलो, चायशाय पीते हैं. फिर अपनी धन्नो को आगे बढ़ाएंगे.’’

आरिफ ने जोलू की बात टाल दी और चाय की दुकान की ओर बढ़ गया. चारों चाय पी कर लौरी से आगे चले गए. आरिफ माल की डिलिवरी दे कर जब 2 दिनों बाद शाम को उसी रास्ते पर लौटा तो उस ने टोल प्लाजा पर फिर अपनी लौरी रोक दी. उसे चाय की जोरों से तलब लगी थी. जब उस ने लौरी सड़क किनारे लगाई, तभी उस की नजर प्रियांशी पर पड़ी. प्रियांशी पार्किंग से अपनी स्कूटी निकाल रही थी. वह उसे तब तक खा जाने वाली नजरों से घूरता रहा, जब तक वह दिखती रही. डा प्रियांशी रेड्डी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और वह अपनी स्कूटी ले कर घर चली गई.

उस दिन के बाद आरिफ जब भी लौरी ले कर माल की डिलिवरी करने जाता, टोल प्लाजा के पास अपनी लौरी खड़ी कर के चाय की चुस्की लेने के बहाने प्रियांशी की स्कूटी देखता और चाय पी कर चला जाता. उसे यकीन हो गया था कि प्रियांशी रोज अपनी स्कूटी यहीं खड़ी करती है और फिर कहीं जाती है. आरिफ को बस इतना पता था कि उस के दिमाग में कुछ हलचल सी हुई है. उस के जिस्म में अय्याशी के कीड़े कुलबुलाने लगे. उस ने अपने साथियों के साथ मिल कर एक खरतनाक योजना बना ली थी और उस दिन के बाद वह प्रियांशी पर नजर रखने लगा था. वह सही मौके की तलाश में जुट गया. आखिरकार वह मौका उसे 27 सितंबर, 2019 को मिल ही गया.

उस दिन शाम करीब 5 बजे आरिफ लौरी ट्रक ले कर टोल प्लाजा पहुंचा और लौरी को एक ओर खड़ी कर के चाय की दुकान पर चाय पीने चला गया. उस के साथ तीनों हेल्पर जोलू शिवा, जोलू नवीन और चेन्ना भी थे. आरिफ को पता था कि प्रियांशी के आने का समय हो रहा है. चाय पीने के बाद उस ने अपने साथियों को वहां से उठने का इशारा किया. योजनानुसार प्रियांशी को किसी भी तरह रात 9 बजे तक रोकना था. इस के लिए आरिफ ने नुकीली कील से प्रियांशी की स्कूटी का पिछला पहिया पंक्चर कर दिया और चारों वहां से थोड़ी दूर हट कर उस पर नजर रखने लगे. रात करीब 7 बजे प्रियांशी टोल प्लाजा पहुंची. वहां से वह पार्किंग में गई, जहां उस ने अपनी स्कूटी पार्क की थी. स्कूटी पंक्चर देख कर उस का माथा चकरा गया कि वह घर कैसे पहुंचेगी? स्कूटी को ले कर वह परेशान हो गई.

योजना के अनुसार, तभी आरिफ तीनों साथियों के साथ प्रियांशी के पास पहुंचा और परेशानी का सबब पूछा तो उस ने बता दिया कि उस की स्कूटी पंक्चर है और इतनी रात गए कहीं पंक्चर लग नहीं सकता. आरिफ और उस के तीनों साथी मन ही मन खुश हुए. शिकार जाल में फंस गया था. बस चोट करने की देरी थी. तभी आरिफ ने उस के सामने पंक्चर लगवा देने की पेशकश की तो प्रियांशी ने सकुचाते हुए हां कर दी. प्रियांशी की ओर से हरी झंडी मिलते ही आरिफ ने पिछला पहिया खोल कर जोलू शिवा को सौंप दिया कि वह पंक्चर लगवा कर ले आए. इसी बीच प्रियांशी ने छोटी बहन रुचिका को फोन कर के बता दिया कि उस की स्कूटी पंक्चर है. कुछ लोग उस की मदद के लिए तैयार हैं. लेकिन पता नहीं क्यों उसे डर सा लग रहा है. उस ने आगे कहा कि वह तब तक बात करती रहे, जब तक कि पंक्चर लग कर आ न जाए.

प्रियांशी की आखिरी फोन काल इस पर रुचिका ने उसे सलाह दी कि डर लग रहा है तो पुलिस को फोन कर दे या आसपास कोई ओर हो तो उस की मदद ले ले. या फिर स्कूटी वहीं छोड़ कर कैब ले कर घर चली आए. उस समय रात के 9 बज कर 22 मिनट हो रहे थे और चारों ओर सन्नाटा फैल चुका था. रात के सन्नाटे में प्रियांशी तीनों लड़कों के बीच अकेली डरीसहमी खड़ी थी. छोटी बहन से बात करने के बाद प्रियांशी को उस की बात जंच गई और कैब ले कर घर जाने का मन बना लिया. उसी समय आरिफ ने देखा कि शिकार उस के हाथ से निकल रहा है. फिर क्या था, अचानक आरिफ, चेन्ना और नवीन फुरती से प्रियांशी पर झपट पड़े और उसे अपनी मजबूत बांहों में जकड़ लिया.

सब से पहले आरिफ ने उस का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले कर स्विच्ड औफ किया ताकि वह किसी से बात न कर पाए. उस के बाद तीनों उस का मुंह दबा कर घसीटते हुए पीछे खेत में ले गए. तीनों ने बारीबारी से अपनी हवस मिटाई. उसी समय पंक्चर लगवा कर जोलू शिवा भी वहां पहुंचा. बाद में उस ने भी अपनी जिस्मानी भूख मिटाई. अंत में एक बार फिर आरिफ ने प्रियांशी के साथ मुंह काला किया. उस समय उस के मजबूत हाथ की पकड़ प्रियांशी के मुंह और नाक पर बनी रही, जिस से दम घुटने से उस की मौत हो गई. प्रियांशी की मौत होते ही चारों के सिर से हवस का जुनून उतर गया. डर के मारे वे चारों थरथर कांपने लगे थे. आरिफ ने सुझाया कि लाश यहां छोड़ी तो पकड़े जाएंगे.

इसे ठिकाने लगाना होगा. उस के बाद चारों ने पहले प्रियांशी की लाश लौरी में लादी फिर उस की स्कूटी. उस के बाद उस ने शिवा को एक कैन दे कर पैट्रोल पंप से पैट्रोल मंगवाया. पैट्रोल लेते शिवा की तसवीर पैट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. शिवा पैट्रोल ले कर आया और चारों वहां से लौरी ले कर करीब 40 किलोमीटर दूर हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे के चत्तनपल्ली पहुंचे. इन लोगों ने हाइवे के नीचे स्थित पुलिया के अंदर लौरी खड़ी कर दी. फिर चारों ने मिल कर लौरी से प्रियांशी की डेडबौडी और स्कूटी नीचे उतारी. स्कूटी एक ओर खड़ी कर दी. फिर उस की लाश पर पैट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. आग लगाने के बाद चारों वहां से अपनेअपने घर पहुंच गए.

वहीं मिली सजा, जहां प्रियांशी की लाश जलाई गई रात 2 बजे के करीब आरिफ अपने घर पहुंचा तो उस की मां ने उस से इतनी देर से आने का कारण पूछा. वह कुछ बोला नहीं बस इतना ही कहा कि मुझे सोने दो, सुबह बात करेंगे. फिर वह अपने कमरे में चला गया. उस समय वह बुरी तरह घबराया हुआ था. उस की मां भी उससे कुछ पूछ नहीं पाई थी. इधर प्रियांशी के घर वाले उस से बात न होने और मोबाइल स्विच्ड औफ आने के बाद टोल प्लाजा पहुंचे तो वहां न तो प्रियांशी दिखाई दी और न ही उस की स्कूटी. वह दिखाई तो तब देती जब वह वहां होती. दरिंदे तो उस का काम तमाम कर के वहां से भाग चुके थे. घर वाले रात भर उस की तलाश में मारेमारे यहांवहां फिरते रहे. अगली सुबह जब उस की जली हुई लाश बरामद हुई तो उस की तपिश से पूरा देश धधक उठा. फिर क्या हुआ, कहानी में ऊपर वर्णित है.

बहरहाल, गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों मोहम्मद पाशा उर्फ आरिफ, जोलू नवीन, जोलू शिवा और चेन्ना को 5 दिसंबर, 2019 को पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लिया. उन्हें ले कर पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए उसी घटनास्थल पर पहुंची, जहां डा. प्रियांशी को जलाया था. उसी दौरान अंधेरे का लाभ उठा कर अभियुक्तों ने पुलिस के हथियार छीन कर उलटे पुलिस पर ही हमला बोल दिया और भागने की कोशिश की. इस का नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने चारों मार गिराए. हैदराबाद के चारों हैवानों के किस्से 10 दिनों में ही खत्म हो गए.

कुछ सफेदपोशों ने इसे जानबूझ कर बदले की भावना में की गई हत्या करार दिया. उस के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मामले की जांच के लिए मैजिस्ट्रियल जांच बैठा दी गई. अब सच्चाई जो भी निकले, लेकिन देश का हर तबका उन के मारे जाने पर खुश हुआ.

—कथा में मृतका और उस के परिजनों के नाम  परिवर्तित हैं. कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित.

 

 

महिला ने लगाया आरोप काली गाड़ी में हुआ गैंगरेप

Gang Rape Case  : नगेश शर्मा, रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना पर झूठा आरोप लगा कर उन्हें ब्लैकमेल करना चाहता था. इस के लिए उस ने शालू को मोहरा बनाया, शालू ने दोनों पर बलात्कार का आरोप भी लगाया पर…

19 फरवरी 2014 की बात है. करीब 8 बजे गाजियाबाद, हापुड़ रोड पर सड़क किनारे बने एक स्थानीय बस स्टैंड के पास 25-26 साल की एक लड़की के रोने की आवाज सुन कर लोगों का ध्यान उस की ओर चला गया. लग रहा था कि लड़की किसी हादसे का शिकार हुई है. उस के कपड़े अस्तव्यस्त थे और वह नशे की वजह से ठीक से नहीं बोल पा रही थी. उस की हालत देख कर किसी व्यक्ति ने इस की सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी. कुछ ही देर में इलाकाई गश्ती पुलिस की जीप वहां पहुंच गई. पुलिस को आया देख वहां मौजूद तमाशबीन इधरउधर हट गए. पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तो उस ने अपना नाम शालू शर्मा बताया. वह मेरठ की रहने वाली थी.

शालू ने बताया कि वह आज सुबह ही काम की तलाश में गाजियाबाद आई थी. यहां कुछ लोगों ने उस का अपहरण कर के उस के साथ बलात्कार किया और उसे एक काली गाड़ी से यहां फेंक कर भाग गए. सामूहिक दुष्कर्म की बात सुन कर पुलिस टीम ने इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी और पीडि़ता को जीप में बिठा कर महिला थाना ले आई. अभी पुलिस शालू से पूछताछ कर ही रही थी कि एक अन्य महिला पीडि़ता को ढूंढते हुए थाने पहुंच गई. उस औरत ने अपना नाम बृजेश कौशिक बताते हुए कहा कि वह मेरठ की रहने वाली है और शालू की चाची है.

बृजेश के अनुसार वह शालू को ढूंढ रही थी. तभी उसे बस स्टैंड के पास अस्तव्यस्त हालत में मिली एक लड़की के बारे में पता चला तो वह थाने आ गई. इस मामले की सूचना पा कर थाना कविनगर के थानाप्रभारी अरुण कुमार सिंह, सीओ (द्वितीय) अतुल कुमार यादव, एसपी (सिटी) शिवहरि मीणा व एसएसपी धर्मेंद्र कुमार यादव भी महिला थाना आ गए. पीडि़ता ने पूछताछ में बताया कि उस का नाम सुनीता शर्मा उर्फ शालू शर्मा है और वह पति से अनबन की वजह से अलग किराए के मकान में रहती है. आज सुबह ही वह काम की तलाश में मेरठ से गाजियाबाद आई थी.

बेहोश करके किया सामूहिक दुष्कर्म

गाजियाबाद में कलेक्ट्रेट के पास उस की मुलाकात कामेश सक्सेना नाम के व्यक्ति से हुई, जिस ने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया. बातचीत के बाद वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा कर लोनी स्थित विधि विभाग के औफिस ले गया. इस के बाद वह उसे कुछ उच्च अधिकारियों से मिलवाने का बहाने बैंक कालोनी गाजियाबाद स्थित मित्रगण सहकारी आवास समिति के औफिस ले गया. वहां शाम 6 बजे कामेश ने उसे रविंद्र कुमार सैनी व कुछ अन्य लोगों से यह कह कर मिलवाया कि ये सब गाजियाबाद के बड़े लोग हैं. ये काम भी दिलवाएंगे और पैसा भी देंगे. वहीं पर उसे एक कप चाय पिलाई गई, जिसे पी कर वह बेहोश हो गई. बेहोशी की ही हालत में उन सभी ने उस के साथ सामूहिक Gang Rape Case दुष्कर्म किया. बाद में वे उसे एक काली कार मे डाल कर हापुड़ रोड पर गोविंदपुरम के पास फेंक कर भाग गए.

शालू जिस तरह बात कर रही थी, उस से पुलिस को कतई नहीं लग रहा था कि उस के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. दूसरे बिना किसी सूचना के उस की चाची का थाने आना भी पुलिस को अजीब लग रहा था. इसलिए पुलिस ने आगे बढ़ने से पहले दोनों से ठीक से पूछताछ कर लेना उचित समझा. पूछताछ में शालू ने बताया था कि पति से अलग रहने की वजह से उस का और उस के बेटे का खर्चा नहीं चल पा रहा था. उसे नौकरी की तलाश थी. उस ने नौकरी के लिए अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची बृजेश कौशिक से कह रखा था. वह चूंकि समाजसेविका थी और उस के संपर्क भी अच्छे लोगों से थे इसलिए वह उसे नौकरी दिला सकती थी.

काम दिलाने के नाम पर ले गया

19 फरवरी की सुबह उस की चाची का फोन आया कि वह गाजियाबाद आ जाए. वह उसे नौकरी दिला देगी. उस ने यह भी कहा कि वह उसे गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के पास मिलेगी. चाची के कहने पर ही वह गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पहुंची थी. वहां चाची तो नहीं मिली, कामेश सक्सेना मिल गया. वह काम दिलाने के नाम पर उसे अपने साथ ले गया था. उधर बृजेश ने बताया था कि जब वह कलेक्ट्रेट पहुंची तो शालू उसे वहां नहीं मिली. उस के बाद वह दिन भर उसे ढूंढती रही. उसे शालू की बहुत चिंता हो रही थी. फिर रात गए जब उसे पता चला कि हापुड़ रोड के एक बसस्टैंड के पास एक लड़की पड़ी मिली है और उसे महिला थाने ले जाया गया है तो वह यहां आ गई. यहां पता चला कि वह लड़की शालू ही थी और उस के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था.

शालू और बृजेश के बयानों में काफी विरोधाभास था. पुलिस को शक हुआ तो उस ने शालू और बृजेश से पूछा कि जब दोनों के पास मोबाइल फोन थे तो उन्होंने एकदूसरे से फोन पर बात क्यों नहीं की. इस पर दोनों नेटवर्क का रोना रोने लगीं. यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी, जिस से उसे शालू और बृजेश की बातों पर कुछ शक हुआ. बहरहाल, पुलिस ने शालू शर्मा के बयान के आधार पर नामजद अभियुक्तों के खिलाफ रात साढ़े 8 बजे धारा 342, 506 व 376 के तहत केस दर्ज कर लिया. इस के साथ ही उसे मैडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. मैडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि शालू के साथ दुष्कर्म हुआ था. चूंकि शालू गैंगरेप की बात कर रही थी, इसलिए मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों ने मीटिंग की और इस की जांच का जिम्मा सीओ (द्वितीय) अतुल यादव को सौंप दिया. उन्हें निर्देश दिया गया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर के जल्द से जल्द मामले का खुलासा करें.

पुलिस को हुआ शालू की बातों पर शक

सीओ अतुल कुमार यादव, थानाप्रभारी कविनगर अरुण कुमार सिंह, महिला थानाप्रभारी अंजू सिंह तेवतिया व सबइंस्पेक्टर अमन सिंह ने इस मामले पर आपस में विचारविमर्श किया तो उन्हें शालू और बृजेश के बयानों में विरोधाभास नजर आया. रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना के फोन नंबर शालू से ही मिल गए. पुलिस ने उन से संपर्क किया तो बात भी हो गई. दोनों ही सम्मानित व्यक्ति थे. रविंद्र सैनी प्रौपर्टी का काम करते थे, जबकि कामेश सक्सेना बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर थे. चूंकि Gang Rape Case दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका था, इसलिए पुलिस ने रात में ही रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना को थाने बुला लिया. दोनों का ही कहना था कि उन पर यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है, पुलिस चाहे तो उन की काल डिटेल्स रिकलवा कर उन की लोकेशन पता कर सकती है. चूंकि पुलिस को शालू की बातों पर शक था, इसलिए पुलिस ने रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना का उस से आमनासामना नहीं कराया.

इस की जगह उन्होंने एक बार फिर पीडि़ता शालू से गहन पूछताछ का मन बनाया, ताकि सच्चाई सामने आ सके. लेकिन इस से पहले पुलिस टीम में पीडि़ता और दोनों नामजद आरोपियों के मोबाइल की काल डिटेल्स निकलवा कर चैक कर लिया. तीनों की काल डिटेल्स की पड़ताल से पता चला कि पूरे दिन शालू और कामेश सक्सेना के फोन लोकेशन कलेक्ट्रेट या लोनी के आसपास नहीं थी. जबकि शालू अपने बयान में दावा कर रही थी कि वह कामेश से कलक्ट्रेट पर मिली थी. काल डिटेल्स से यह भी पता चला कि रविंद्र सैनी का कामेश सक्सेना या पीडि़ता से एक बार भी मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हुआ था. इस से पुलिस को लगा कि शालू संभवत: कामेश सक्सेना और रविंद्र सैनी को जानती ही नहीं है.

पुलिस ने काल डिटेल्स निकलवाई तो किसका नंबर निकला

ऐसी स्थिति में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था कि हो न हो शालू किसी लालच के तहत या किसी के कहने पर रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना पर आरोप लगा रही हो. इस सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस ने रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना सहित 8 लोगों को शालू के सामने खड़ा कर के पूछा कि वह दुष्कर्मियों को पहचाने. लेकिन वह रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना में से किसी को नहीं पहचान सकी. इस का मतलब वह झूठ बोल रही थी. पुलिस की इस काररवाई ने जांच की दिशा ही बदल दी. अब शालू खुद ही जांच के दायरे में आ गई. दोनों आरोपियों की काल डिटेल्स से यह साबित हो गया था कि वे दोनों भी एकदूसरे के संपर्क में नहीं थे. जबकि पीडि़ता ने अपने बयान में कहा था कि कामेश ने ही उसे रविंद्र से सोसाइटी के औफिस में मिलवाया था. अगर ऐसा होता तो दोनों के बीच बातचीत जरूर हुई होती.

इसी बात को ध्यान में रख कर जब शालू की काल डिटेल्स को फिर से जांचा गया तो उस में एक खास नंबर पर पुलिस की निगाह पड़ी. शालू ने मेरठ से गाजियाबाद आने के बाद उस नंबर पर दिन में कई बार बात की थी. काल डिटेल्स से यह बात भी सामने आ गई थी कि शालू और उस नंबर से फोन करने वाले की ज्यादातर लोकेशन नवयुग मार्केट, गाजियाबाद के आसपास थी. शालू की तथाकथित चाची बृजेश के मोबाइल नंबर की भी काल डिटेल्स निकलवाई गई थी. जांच में पता चला कि दिनभर वह भी उस नंबर के संपर्क में रही थी. उस नंबर से उस के मोबाइल पर कई बार फोन आए थे. जब उस संदिग्ध फोन नंबर की आईडी निकलवाई गई तो पता चला कि वह नंबर नगेशचंद्र शर्मा, निवासी गांव रामपुर, जिला हापुड़ का है.

पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला. इस से पुलिस को पक्का यकीन हो गया कि इस मामले में कोई न कोई झोल जरूर है. अगले दौर की पूछताछ के लिए शालू उर्फ सुनीता शर्मा को एक बार फिर से तलब किया गया. इस बार शालू से जब उस के फोन की काल डिटेल्स को आधार बना कर पूछताछ की गई तो वह अधिक देर तक पुलिस के सवालों का सामना नहीं कर सकी. उस ने इस फरजी दुष्कर्म कांड का सारा राज खोल दिया. मेरठ रोड, नई बस्ती निवासी तेजपाल शर्मा की बेटी सुनीता शर्मा उर्फ शालू भले ही अभावों में पलीबढ़ी थी, लेकिन थी महत्त्वाकांक्षी, जब वह 16 साल की थी, तभी उस की शादी मेरठ के ही प्रवीण शर्मा से हो गई. मायके में तो गरीबी थी ही, शालू की ससुराल की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी. शादी के 2 साल बाद ही शालू प्रवीण के बेटे की मां बन गई.

शालू और प्रवीण में वैचारिक मतभेद रहते थे, जो धीरेधीरे बढ़ते गए. जब दोनों में झगड़ा रहने लगा तो शालू ससुराल छोड़ कर अपने बेटे के साथ मायके में रहने आ गई. अपने और बेटे के पालनपोषण के लिए चूंकि नौकरी करना जरूरी था, इसलिए वह नौकरी की तलाश में लग गई. नौकरी तो उसे नहीं मिली, पर राजकुमार गुर्जर उर्फ राजू भैया जरूर मिल गया, जो बसपा के टिकिट पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा था. राजनीति की नैया पर सवार हो कर आगे बढ़ने की चाह में शालू ने राजकुमार गुर्जर से नजदीकियां बना लीं और उस के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. लेकिन कुछ दिनों बाद शालू को लगने लगा कि उसे अपने और अपने बेटे के लिए नौकरी तो करनी ही पड़ेगी. नौकरी की जरूरत महसूस हुई तो शालू ने पड़ोस में रहने वाली अपनी रिश्ते की चाची बृजेश कौशिक से मदद मांगी. उस के कहने पर ही वह गाजियाबाद आई थी.

पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में शालू शर्मा ने बताया था कि वह अपनी चाची बृजेश कौशिक के माध्यम से नगेशचंद्र शर्मा को जानती थी और उसी के बुलाने पर 19 फरवरी को मेरठ से गाजियाबाद आई थी. नगेशचंद्र का औफिस नवयुग मार्केट में था. उस के नवयुग मार्केट स्थित औफिस पहुंचने के कुछ देर बाद उस की चाची बृजेश कौशिक भी वहां आ गई थी. नगेशचंद्र शर्मा ने शालू को एक परचा लिख कर दिया, जिस पर 2 आदमियों के नाम व फोन नंबर लिखे थे. इन में एक नाम रविंद्र सैनी का और दूसरा कामेश सक्सेना का था. नगेश ने उन दोनों के फोटो शालू को दिखा कर कहा कि उसे उन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराना है. जब वह एफआईआर दर्ज करा देगी तो उसे 20 हजार रुपए दिए जाएंगे. उस कागज को पढ़ कर शालू ने चाची की ओर देखा तो उस ने कहा कि अगर पैसों की ज्यादा जरूरत है तो यह काम कर दे. इस काम में वह भी उस की मदद करेगी.

अर्द्धबेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म

इस के बाद नगेश ने फोन कर के लोनी के एक लड़के शहजाद को बुलाया. उस के आने के बाद नगेश ने उसे कप में डाल कर चाय पिलाई, जिसे पी कर शालू अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गई. इस बीच नगेश शहजाद को वहीं छोड़ कर चाची के साथ बाहर चला गया. अर्द्धबेहोशी की हालत में शहजाद ने उस के साथ दुष्कर्म किया. शालू ने आगे बताया कि उस ने अपनी पहली एफआईआर में रविंद्र सैनी और कामेश सक्सेना का नाम नगेशचंद्र शर्मा के कहने पर लिखवाया है, जिन्हें वह जानती तक नहीं थी. शालू शर्मा के इस इकबालिया बयान को अगले दिन धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया. शालू के इस बयान के बाद इस मामले की सभी बिखरी कडि़यां जुड़ गई थीं.

पुलिस ने मुखबिरों की निशानदेही और फोन लोकेशन के आधार पर जाल बिछा कर 20 फरवरी, 2014 की सुबह साढ़े 9 बजे बसअड्डे के सामने संतोष अस्पताल के गेट के पास से नगेशचंद्र शर्मा, शहजाद निवासी बंगाली पीर, कस्बा लोनी और बृजेश कौशिक निवासी शिवपुरम, मेरठ को गिरफ्तार कर लिया. उस समय ये तीनों काली वैगनआर कार से कहीं भागने की फिराक में थे. तीनों को थाने ला कर पूछताछ की गई तो नगेश चंद्र शर्मा ने बताया कि वह रविंद्र सैनी व कामेश सक्सेना को पहले से ही जानता था. दोनों ही करोड़पति हैं. उन्हें वह दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर मोटी रकम वसूलना चाहता था. नगेशचंद्र शर्मा खुद को एटूजेड न्यूज चैनल का पत्रकार बताता था. इसी नाम से उस ने नवयुग मार्केट में औफिस भी खोल रखा था. जबकि शहजाद फोटोग्राफर था और नगेशचंद्र शर्मा के साथ ही रहता था. वैसे एटूजेड चैनल का कहना है कि उस ने नगेशचंद्र शर्मा को काफी पहले निकाल दिया था.

बहरहाल, आरोपी शहजाद ने बताया कि उस ने जो भी किया, नगेशचंद्र शर्मा के कहने पर किया था, वह भी रविंद्र और कामेश को नहीं जानता था. बृजेश कौशिक का भी यही कहना था कि उस ने भी जो किया वह नगेशचंद्र शर्मा के कहने पर किया था. वह भी रविंद्र सैनी या कामेश सक्सेना को नहीं जानती थी. 66 वर्षीय रविंद्र सैनी अपने परिवार के साथ सैक्टर 9, राजनगर गाजियाबाद में रहते थे. उन के दोनों बेटे उच्च शिक्षा प्राप्त थे और अपनेअपने परिवार के साथ अमेरिका और बंगलूरु में रहते थे. रविंद्र सैनी स्टेट बैंक औफ इंडिया की महाराजपुर, गाजियाबाद शाखा से 1998 में रिटायर हुए थे. डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने रिटायर होने से पहले एक आवासीय समिति बनाई थी. यह उस समय की बात है, जब दिल्ली और एनसीआर में जमीनों के दाम बहुत कम थे. तब जमीनें आसानी से उपलब्ध थीं.

उसी जमाने में रविंद्र सैनी ने किसानों से 14 एकड़ जमीन खरीद कर एक सोसायटी बनाई, जिस का नाम रखा गया राष्ट्रीय बैंककर्मी एवं मित्रगण आवास समिति. यह आवासीय समिति सदरपुर गाजियाबाद के पास है. इस आवास समिति के पहले चुनाव में प्रमोद कुमार त्यागी को अध्यक्ष व रविंद्र सैनी को सचिव पद के लिए चुना गया था. इस समिति के 203 सदस्य हैं. इस समिति ने जो आवासीय कालोनी बनाई उस का नाम संयोगनगर रखा गया. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि समिति के पहले चुनाव में ही रविंद्र सैनी को सर्वसम्मति से आजीवन सचिव बनाया गया था. इस पद पर कार्य करते हुए अध्यक्ष प्रमोद त्यागी को जब कई तरह की वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त पाया गया तो 2005 के चुनाव में उन्हें पद से हटा दिया गया. उन की जगह वीरेंद्र त्यागी को अध्यक्ष चुना गया. प्रमोद त्यागी ने पद से हटाए जाने का कारण रविंद्र सैनी को माना और उन से रंजिश रखने लगे.

करीब 2 साल तक चुप रहने के बाद प्रमोद त्यागी ने अधिगृहीत जमीन के किसानों के साथ मिल कर कई तरह की अनियमितताओं की शिकायतें जीडीए व अन्य सरकारी विभागों में कीं. लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो उन्होंने अपने एक दोस्त विजय पाल त्यागी द्वारा सितंबर, 2010 में रविंद्र सैनी के खिलाफ गाजियाबाद की सिविल कोर्ट में एक मुकदमा दर्ज कराया. इस में कहा गया था कि रविंद्र सैनी ने गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा इलाके में उन्हें एक भूखंड दिलाने की एवज में 3 किश्तों में 16 लाख 10 हजार रुपए लिए थे, जिन्हें हड़प लिया है और जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं कराई है. यह मुकदमा आज भी अदालत में विचाराधीन है. 18 अक्टूबर 2013 को दोपहर करीब 1 बजे रविंद्र सैनी को जैन नाम के किसी व्यक्ति ने फोन कर के कहा कि वह उन का मकान किराए पर लेना चाहता है.

लेकिन रविंद्र सैनी जब वहां पहुंचे तो बंदूक और रिवाल्वर की नोक पर उन्हें बंधक बना कर उन के बैंक कालोनी स्थित मकान की तीनों मंजिलों की रजिस्ट्री उन के नाम करने, 15 लाख रुपए नकद देने तथा समिति के सचिव पद से हट जाने को कहा गया. ऐसा न करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. इस घटना की तहरीर उसी दिन देर शाम रविंद्र सैनी ने थाना कविनगर में दर्ज कराने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इनकार कर दिया. इस पर रविंद्र सैनी ने अदालत की शरण ली. अदालत के आदेश पर नामजद अभियुक्तों प्रमोद कुमार त्यागी और विजय पाल त्यागी के खिलाफ 18 अक्तूबर, 2013 को भादंवि की धारा 384, 323, 386, 452, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज तो कर लिया गया, लेकिन कोई भी काररवाई नहीं की गई.

कोई काररवाई न होती देख रवींद्र सैनी ने अपनी व्यथा एसएसपी गाजियाबाद, डीआईजी मेरठ जोन, मंडलायुक्त मेरठ, डीजीपी लखनऊ, मानव अधिकार आयोग व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक भी पहुंचाई. लेकिन सिवाय आश्वासनों के उन्हें कुछ नहीं मिला. अभी तक यह लड़ाई और रंजिश व्यक्तिगत थी, लेकिन अब उन्हें एक और झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की कोशिश की गई. इस मामले में नाम आने पर रवींद्र सैनी और उन के परिवार की काफी बदनामी होती, लेकिन पुलिस की तत्परता से वह बालबाल बच गए. इस कथित दुष्कर्म कांड में नामजद दूसरे आरोपी कामेश सक्सेना, गाजियाबाद के बिजली विभाग में कार्यरत हैं और परिवारसहित विजयनगर में रहते हैं.

20 फरवरी, 2014 को रवींद्र सैनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर भादंवि धारा 384/511 व 120बी के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई, जिस में नगेशचंद्र शर्मा, शहजाद व बृजेश कौशिक को आरोपी बनाया गया. इसी मामले में एक अन्य एफआईआर कथित पीडि़ता सुनीता शर्मा उर्फ शालू द्वारा भी दर्ज कराई गई, जिस में नगेशचंद्र शर्मा, शहजाद और बृजेश कौशिक को आरोपी बनाया गया. इन के खिलाफ धारा 376, 342, 506 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर काररवाई की गई. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को उसी दिन गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों व जनचर्चा पर आधारित है