Delhi Rape Case. राजधानी दिल्ली में एक दरिंदे ने पिछले दिनों दरिंदगी की सारी हदें पर कर दीं. उस ने एक बाप के सामने से उस की 11 साल की बेटी को किडनैप कर लिया. मासूम किशोरी के साथ पहले तो दुष्कर्म किया, फिर उस की हत्या कर डाली और लाश को जंगल में फेंक दिया.

उधर उस के पिता का रोरो कर बुरा हाल था. किडनैप बेटी की तलाश में वह भटकता रहा. अपने 4 बच्चों के साथ वह फुटपाथ पर अपनी 2 बेटियों के पास सोया था. जबकि उस की पत्नी भी थोड़ी अलग 2 बच्चों के साथ सो रही थी.

सुबह करीब 4 बजे एक कैब ड्राइवर ने उस की बेटी को जबरन उठा लिया था. उस के चिल्लाने पर पिता की आंख खुल गई. बेटी चिल्लाती रही, ''पापा... मुझे बचा लो. बचा लो.’’

आवाज सुनते ही वह घबरा कर उठा और पास रखा डंडा उठा लिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. गाड़ी उस की आंखों के सामने से फुर्र हो गई थी. कैब ड्राइवर बच्ची को गाड़ी में बैठा कर जा चुका था. पिता ने शोर मचाया, गाड़ी के पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगा कर फरार हो गया. पिता का कहना है कि अगर मैं कुछ सेकेंड पहले जाग जाता तो शायद मेरी बेटी आज जिंदा होती.

परिवार के अनुसार मृतक बच्ची 4 भाईबहनों में सब से बड़ी थी. छोटी उम्र में ही वह अपने भाईबहनों का खयाल रखती थी. वह स्कूल जाना चाहती थी और पढ़लिख कर अपने परिवार की जिंदगी बदलना चाहती थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...