Indore Love Story. लोगों का कहना है कि प्यार स्वार्थवश किया जाता है, लेकिन इसी के साथ यह भी कहा जाता है कि असली प्यार त्याग मांगता है. सविता ने गौरव से शादी कर के यह बात साबित भी कर दी है.

कंस्ट्रक्शन का काम करने वाला गौरव श्रीवास्तव अपने औफिस में आ कर अभी बैठ भी नहीं पाया था कि उस की मेज पर रखा फोन बज उठा. वह अपने चपरासी को किसी काम के बारे में गंभीरता से समझा रहा था, इसलिए उस समय फोन का बजना उसे अच्छा नहीं लगा. लेकिन औफिस का फोन था, वह भी औफिस टाइम में आया था, इसलिए उठाना तो था ही. उस ने लापरवाही से रिसीवर उठा कर जैसे ही बेमन से हैलो कहा, दूसरी ओर से जो मधुर आवाज उस के कान में पड़ी, उस से उस की सारी खीझ दूर हो जानी चाहिए थी. लेकिन न जाने क्यों ऐसा नहीं हुआ. इसलिए जब दूसरी ओर से उस शहद घुली आवाज में पूछा गया, ‘‘आप कौन बोल रहे हैं?’’ तो उस ने बड़ी बेरुखी से कहा, ‘‘चिडि़याघर से बोल रहा हूं. बताइए, क्या काम है?’’

गौरव ने जिस बेरुखी से जवाब दिया था, फोन कट जाना चाहिए था. लेकिन फोन करने वाली लड़की ने खिलखिला कर हंसते हुए कहा, ‘‘मुझे पहली बार पता चला कि चिडि़याघर में रहने वाले प्राणी फोन पर बात ही नहीं करते बल्कि काम के बारे में भी पूछते हैं.’’

https://youtube.com/shorts/UaQLdbeuMM8?si=2Q0xC1iaDvV1mZ9D

लड़की के इस तरह हंसने और जवाब देने से गौरव भी हंसे बिना नहीं रह सका. उस ने हंसते हुए ही कहा, ‘‘मैडम, मैं गौरव श्रीवास्तव बोल रहा हूं. बताइए, क्या काम है?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...