Revenge Crime Story. नीट क्वालीफाई करने के बाद साहिल की छोटी बहन 22 वर्षीय सना का एम्स में सिलेक्शन होने पर घर में सब खुश थे. इसी बीच कालेज जाते वक्त शहर के धनाढ्य परिवार के बिगड़ैल लड़कों ने सना का न सिर्फ किडनैप किया, बल्कि 3 दिनों तक उस के साथ रेप कर के सड़क पर फेंक गए. इस से साहिल बुरी तरह टूट गया. इस के बाद साहिल ने उन सभी से एकएक कर ऐसा अनोखा बदला लिया कि...
सुंदरपुर कोई बड़ा शहर नहीं था. यहां खबरें अखबार से पहले चाय की दुकानों पर पहुंचती थीं. यहां पुलिस स्टेशन से ज्यादा ताकत स्थानीय नेताओं और ठेकेदारों के पास थी. स्थानीय न्यूज चैनल की पत्रकार रूबी, जो जिले में भ्रष्टाचार पर बेबाक रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती थी, एक शाम स्टूडियो से लौटते वक्त लापता हो गई.
वह स्टूडियो से घर अपनी कार से लौट रही थी, तभी उस की कार को अचानक ओवरटेक कर के एक बाइक सवार ने रोका. उस ने कार का शीशा खोल दिया. इस से पहले कि वह कुछ समझ पाती, बाइक सवार ने उस के मुंह पर कपड़ा रख दिया. तेज बदबू महसूस हुई और फिर चक्कर से आने लगा. आंखों के सामने अंधेरा छा गया.
रूबी को होश आया तो वह एक कमरे में थी. सीमेंट की मजबूत दीवारें, एक छोटा सा रोशनदान और जमीन पर बिछा एक गद्ïदा. हाथपैर खुले थे, पर दरवाजा बाहर से बंद.
जब रूबी को होश आया तो उस के हाथ पीछे की ओर मुड़े हुए थे. कलाइयों पर रस्सी की खुरदुरी जलन साफ महसूस हो रही थी. तभी उसे समझ आया कि वह जमीन पर बैठी है, दीवार से पीठ टिकाए. मुंह में सूखापन था, जैसे किसी ने जबरदस्ती कुछ पिलाया हो.






