Family Crime . चंद्रशेखर ने मुन्नी को बहुत समझाया कि वह बंटा का साथ छोड़ दे, पर वह नहीं मानी. जब चंद्रशेखर ने देखा कि मुन्नी के अवैध संबंधों की वजह से बच्चे बिगड़ ही नहीं रहे, उन की जान पर भी आ गई है तो उस ने पत्नी की जान ले ली.

सुबह 8 बजे के करीब कानपुर के थाना घाटमपुर के गांव सिमौर में यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई कि चंद्रशेखर ने अपनी पत्नी मुन्नी की हत्या कर दी है. फिर तो थोड़ी ही देर में चंद्रशेखर के घर के सामने पूरा गांव जमा हो गया. इसी गांव में मुन्नी की बड़ी बहन ब्याही थी.

उस के पति सोहनलाल ने इस बात की जानकारी पुलिस और अपनी ससुराल वालों को दी तो थानाप्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए. उन्हीं की सूचना पर एसपी एन.एन. तिवारी, सीओ जीतेंद्र सिंह भी फोरैंसिक टीम के साथ पहुंच गए.

फोरैंसिक टीम और पुलिस ने घटनास्थल की काररवाई निपटा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए हैलेट अस्पताल भिजवा दिया. इस के बाद हत्या की सूचना पा कर गांव सिमौर आई मृतका की मां से पूछताछ की गई तो उस ने पुलिस को बताया कि उस की बेटी मुन्नी बदचलन थी. कई सालों से उस के अवैध संबंध गांव के ही बंटा सविता से थे.

चंद्रशेखर पत्नी की हरकतों से परेशान था. बारबार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी. मजबूर हो कर ही चंद्रशेखर ने उस की हत्या की है.

पुलिस मृतका मुन्नी के पति चंद्रशेखर को हिरासत में ले कर थाने ले आई. इस के बाद मृतका की मां की ओर से मुन्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया. चंद्रशेखर से विस्तार से पूछताछ की गई तो इस पूछताछ में पत्नी की हत्या का अपना अपराध स्वीकार करते हुए उस ने उस की हत्या की जो कहानी सुनाई, वह इस प्रकार थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...