Chandigarh Murder Case: रूबी और अजय कुमार की अच्छीभली गृहस्थी थी, 3 बच्चे भी थे, लेकिन जब पतिपत्नी के बीच सुमन आया तो गृहस्थी नरक बन गई. जाहिर है, इस के बाद कुछ न कुछ तो ऐसा होना ही था, जो नहीं होना चाहिए था.

जब रूबी 16 साल की थी, तभी उस की शादी चंडीगढ़ निवासी अजय कुमार से हो गई थी. इस बात को 13 साल हो चुके हैं. रूबी का परिवार मूलत: बिहार का रहने वाला था. शादी के बाद अजय ने रूबी को बिहार में अपने मांबाप के पास रख छोड़ा था. नौकरी की वजह से वह अकेला चंडीगढ़ में रहता था. अजय चंडीगढ़ के साथ लगने वाले मोहाली के फेज-7 की एक गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता था.

साल में 2 बार 10-10 दिनों की छुट्टी ले कर अजय अपने घर बिहार जाता रहता था. अब तक वह 3 बच्चों का पिता बन चुका था. करीब साल भर पहले वह बीवीबच्चों को अपने पास चंडीगढ़ ले आया था.

अजय ने चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में अपना छोटा-सा मकान नंबर 589 ले लिया था. उस ने एक्टिवा स्कूटर भी खरीद रखा था. उस की दोनों लड़कियां और लड़का गांव के स्कूल में पढ़ते थे. वहां से नाम कटवा कर अजय ने तीनों का दाखिला चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में करवा दिया था.

रूबी चुस्तदुरुस्त औरत थी. हर काम वह बहुत फुरती से करती थी. गांव में उस के पास साइकिल थी. चंडीगढ़ आ कर उस ने स्कूटर चलाना सीख लिया था. धीरेधीरे घर में यह रूटीन बन गया कि सुबह रूबी तीनों बच्चों को एक्टिवा स्कूटर पर बैठा कर स्कूल छोड़ आती. इस के बाद दोपहर के खाने का टिफिन तैयार कर के वह स्कूटर से ही पति को भी फैक्ट्री में दे आती. शाम को छुट्टी के बाद अजय लोकल बस से घर आता था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...