Travel Scam. उत्तराखंड में बादल फटने जैसी आपदा से बाढ़ की डरावनी तसवीर या विदेशों में जंग की विभीषिका की खबर से डर का माहौल बना कर की गई साइबर जालसाजी का एक हैरान करने वाला तरीका सामने आया है. कैसे की गई यह ठगी, कैसे बना ली नकली बाढ़ की तसवीरें और वीडियो, कौन फंस जाते थे इस फरजीवाड़े में? पढ़ें इस कहानी में...

मध्य प्रदेश के सागर के रहने वाले 32 वर्षीय अजय मखीजा ने बीते साल 3 सितंबर, 2025 को परिवार के साथ वियतनाम घूमने का प्लान बनाया था. उन्होंने इंटरनेट पर टूर पैकेज के बारे में जानकारी तलाश की. उन्हें 'लव फार माउंटेन’ की एक कंपनी के बारे में जानकारी मिली. उस की आईडी से संपर्क किया. वहां टूर के कई लुभावने पैकेज थे. उस कंपनी के संचालक राकेश सिंह बिष्ट से बातचीत हुई.

उन्होंने मखीजा को टूर पैकेज के बारे विस्तार से समझाया. टूर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में संतोषजनक जानकारी दी. इस सिलसिले में हर तरह की सुविधाओं का दावा करते हुए बिष्ट ने मखीजा को भरोसे में ले लिया.

https://youtube.com/shorts/5u0IfercV0Q?si=sgKIlkEmuosRLzCI

इस के बाद टूर पैकेज देने के बहाने कंपनी ने उन से अलगअलग किस्तों में 9 लाख 6 हजार 800 रुपए ले लिए. किंतु मखीजा की वियतनाम के टूर पर जाने की तारीख तय नहीं हो पा रही थी. इस बारे में उन्हें बताया गया कि अभी वियतनाम में युद्ध जैसे हालात हैं. वहां बाढ़ और बारिश का मौसम भी है, इसलिए वहां जाना ठीक नहीं है.

इन कारणों से मखीजा का टूर 5 महीने तक टलता रहा. जब टूर का प्रोग्राम नहीं बन पाया, तब मखीजा ने अपने पैसे वापस मांगे. इस पर कंपनी कोई न कोई बहाना बनाती रही. एक समय आया, जब कंपनी के संचालक बिष्ट ने अपना फोन बंद कर लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...