Dating App Fraud. तरहतरह के साइबर स्कैम से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. इन में नए तरह के एक 'रोमांस स्कैम’ का खुलासा हुआ है. एक व्यक्ति ने डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर 500 महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाया और उन से 2 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. ठगी गई महिलाएं अपना पार्टनर ढूंढ रही थीं, जिसे ठग ने कभी डौक्टर, तो कभी वकील या बिजनेसमैन बन कर झांसा दिया.

दिल्ली की एक महिला वैभव अरोड़ा नाम के व्यक्ति के साथ डेटिंग ऐप के जरिए जुड़ी हुई थी. वह उस के प्रोफेशनल प्रोफाइल से प्रभावित थी. उस ने महिला से शादी का वादा किया. इस के लिए कुमार नाम के अपने दोस्त से उस के बारे में अन्य जानकारियां लेने की बात कही.

जब महिला की कुमार नाम के आईडी वाले व्यक्ति से बात की, तब उस ने महिला को भरोसे में ले लिया और दावा किया कि वह उस के दोस्त वैभव के साथ बेहिचक विवाह कर सकती है, इस में वह उस की औपचारिक रूप से मदद करेगा. उस ने वैभव के रुतबे और अच्छे स्वभाव वाले इंसान होने के कई उदाहरण दे दिए.

इसी के साथ कुमार ने उस महिला से अपनी इमरजेंसी बता कर करीब 7 लाख रुपए ऐंठ लिए. कुमार ने आर्थिक तंगी की कहानियां गढ़ कर महिला से पैसे ले लिए थे. जब पीडि़ता ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो उस ने पीडि़ता को जवाब देना बंद कर दिया.

उस के बाद जब महिला ने वैभव आईडी वाले से बात की, तब वह शादी करने से मुकर गया और उस ने साफसाफ कह दिया कि उसे कुमार को पैसे देने से पहले उसे बताना चाहिए था, जो उस ने नहीं किया. उल्टे वैभव ने महिला पर ही बात छिपाने का आरोप मढ़ दिया और इसे भावनात्मक रूप से धोखा देना तक कह दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...