Love Crime. मुसलिम लड़के के इश्क में पड़ी छोटे शहर की एक नाबालिग हिंदू लड़की का घर से भाग कर शादी रचाना उल्टा पड़ गया. शादी के 45 दिनों बाद ही उस की संदिग्ध हालत में लाश बरामद की गई. इस पर मृतका के फेमिली वालो ने आरोप लगाया कि लड़की पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया गया. उस के नहीं मानने पर हत्या कर दी गई.

लड़की की प्रेम कहानी और हत्या का मामला बिहार के दरभंगा का है, जिस का  खौफनाक अंत हो गया. कहने को तो हिंदू नाबालिग लड़की ने मुसलिम लड़के के साथ जीनेमरने की कसमें खाईं और एक दिन चुपचाप घर से भाग निकली.

लड़की को परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की. नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत की, लेकिन गुमशुदगी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई. डेढ़ महीने बाद उस की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से परिवार गम में डूब गया.

उस की लाश कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में स्थित सम्राट चौक पर मिली थी. पहचान सकिरना गांव के अमरजीत पासवान की बेटी के रूप में हुई. अमरजीत पासवान ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद साबिर का बेटा मो. उजाला उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया था.

उस ने उस से जबरन शादी कर ली थी. इस संबंध में थाने में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस काररवाई नहीं की गई. पिता का कहना है कि उन की बेटी पर लगातार इसलाम धर्म कुबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था.

जबकि उन की बेटी धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं थी और इसी कारण उस की हत्या कर दी गई. उन का कहना है कि अगर पुलिस समय पर काररवाई करती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती. परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त काररवाई की मांग की है. वहीं मौके पर पहुंचे बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने घटना के संबंध मं निष्पक्ष जांच का वादा किया है.    Love Crime

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...