Work From Home Scam. दिल्ली की साइबर थाना पुलिस ने पिछले दिनों साइबर ठगों के ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो शिक्षित युवाओं को मल्टीनैशनल आईटी कंपनियों में मोटे पैकेज की नौकरी का झांसा दे कर लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे. गैंग ने दिल्ली के एक होटल में अपना औफिस तक बना रखा था, जहां पर युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलाते थे. आखिर कैसे चल रहा था उन का यह लाखोंकरोड़ों की ठगी का धंधा?

कमरे में घुसते ही रवि ने जोरजोर से आवाज दे कर पुकारा. ''मम्मी... मम्मी, कहां हो तुम?’’

उस समय जानकी रसोई में थी. वह आटा गूंथ रही थी. बेटे की आवाज सुन कर वह आटा सने हाथों से ही कमरे में आ गई. बेटे के चेहरे पर खुशी के भाव देख कर उसे संतोष हुआ कि रवि आज अन्य दिनों की तरह निराश, उदास और रोनी सूरत ले कर घर नहीं लौटा है, अवश्य ही उसे कोई खुशी मिली है.

''क्या बात है बेटा? तू इतना उतावला हो कर मुझे किसलिए आवाज दे रहा है?’’ जानकी ने पूछा.

''मम्मी, मुझे एक कंपनी में नौकरी के लिए औफर आया है. कल सुबह 9 बजे कृष्णा नगर के एक होटल में मझे कंपनी वालों ने इंटरव्यू के लिए बुलाया है. तुम्हारा आशीर्वाद रहा तो मैं कल इंटरव्यू में पास अवश्य हो जाऊंगा.’’ रवि एक सांस में ही इतना सब कह गया.

''मेरा आशीर्वाद तो सदा तेरे साथ है, बेटा.’’ जानकी आश्चर्य से रवि की ओर देखते हुए बोली, ''कई दिनों से तू घर से नौकरी मिल जाने की उम्मीद के साथ निकलता था, भूखाप्यासा, यहांवहां धक्के खा कर शाम को जब निराश घर लौटता था तो मेरा दिल भीतर तक दर्द से तड़प उठता था. तेरे चेहरे की मायूसी और उदासी मेरी आंखें भिगो देती थीं. आज मुझे जमाने भर की खुशी मिल गई हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...