Family Love Crime. बरेली का रहने वाला भारत यादव सेना में नौकरी करता था. वह 2 बच्चों का बाप जरूर बन गया था, लेकिन पत्नी गीता यादव को बासी दाल समझता था. इसी बीच बदायूं की रहने वाली 24 वर्षीय सुरभि यादव से उसे फेसबुक द्वारा प्यार हो गया. दोनों होटल में अपनी हसरतें पूरी करते रहे. यह जानकारी गीता को हुई तो घर में महाभारत शुरू हो गई. फिर एक दिन पति के अफेयर में गीता ऐसी पिसी कि...

''गीता...गीता...गीता. अरे इस नाम को सुन कर अब नफरत होने लगी है मुझे अपने आप से.’’ सुरभि ने भारत को अपने से हटाते हुए लगभग धकेलते हुए गुस्से में कहा.

''अरे मेरी जान, नाराज क्यों हो रही हो?’’ भारत ने सुरभि का गुस्सा भांपते हुए बात को संभालने की कोशिश की, ''मैं तुम से पहले ही कह चुका हूं बेबी कि तुम्हें जल्द ही गीता नाम की इस नागिन से छुटकारा दिला दूंगा.’’

''जुबान बंद रखो अपनी और लंबीलंबी हांकना बंद करो... पिछले 3 महीने से तुम्हारी ये जुमलेबाजी सुन रही हूं कि जल्द ही मुझे मेरी सौतन से छुटकारा दिला दोगे. लेकिन हर बार आते हो और अपने जिस्म की गरमी उतार कर चले जाते हो और फिर भूल जाते हो कि हम ने क्या तय किया था.’’ सुरभि उस दिन जिस तरह भड़क रही थी उस से भारत को लगा कि आज शायद वह किसी फैसले के मूड में है.

'सुनो..सुनो जान, थोड़ा सब्र करो... मैं ने सब कुछ प्लान कर लिया है. इस बार मैं तुम्हें यही बताने आया हूं कि अब गीता का अंत नजदीक आ गया है. उस दिन 18 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि थी, जब भारत सिंह यादव अपनी प्रेयसी के अंकपाश में सिमटा अपनी ही पत्नी की हत्या की योजना बना रहा था.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...