Relationship Crime Story. जीजा और साली का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है. कुछ लोग रिश्ते में मर्यादा लांघ जाते हैं, जिस का परिणाम अंतत: दुखद ही होता है. एक दिन राजेश की सास ने उसे बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, फिर...

कानपुर के थाना पनकी के गांव सरायमीता के रहने वाले रामनाथ के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा 4 बेटियां सपना, अंजना, कुसुम, गौरी तथा 2 बेटे राजू और मोती थे. उन की मोहल्ले में परचून की दुकान थी, जिस से उन्हें ठीकठाक आमदनी हो जाती थी. परिवार का खर्च इसी दुकान की कमाई से चल रहा था.

सपना भाईबहनों में सब से बड़ी थी. जब वह सयानी हुई तो रामनाथ और उन की पत्नी सीमा की नींद हराम हो गई. इस की वजह थी उस की खूबसूरती. अपनी खूबसूरती की ही वजह से वह लड़कों के आकर्षण का केंद्र थी.

पतिपत्नी ने विचारविमर्श कर के जल्द ही उस की शादी करने का निश्चय किया और लड़के की खोज में भागदौड़ शुरू कर दी. उन की भागदौड़ रंग लाई और कानपुर के ही थाना बिठूर के लवकुशनगर के रहने वाले जगराम का बेटा राजेश उन्हें पसंद आ गया.

राजेश का एक बड़ा भाई था रमेश, जिस की शादी हो चुकी थी और वह पत्नीबच्चों के साथ मांबाप से अलग रहता था. राजेश की एक बहन राखी थी, उस की भी शादी हो चुकी थी. राजेश फेरी लगा कर कपड़ा बेचता था, जिस से उसे अच्छी आमदनी होती थी.

सपना सुंदर थी ही, इसलिए राजेश तथा उस के घर वालों को पसंद आ गई. इस के बाद जून, 2007 में सपना और राजेश का विवाह हो गया. सपना राजेश की दुल्हन बन कर ससुराल आ गई. सपना समझदार और संस्कारी लड़की थी, इसलिए उस ने ससुराल आते ही घर संभाल लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...