Jaunpur Love Revenge Case. शादी टूटने के बाद अनुपम रेनू से कह रहा था कि वह उस के साथ भाग चले. जबकि रेनू इस के लिए तैयार नहीं थी. अनुपम को रेनू की यह जिद इतनी बुरी लगी कि उस ने उसे मार दिया.
बेबी उर्फ सुनीता ने पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली रेनू से कहा, ‘‘मेरी शादी वाले दिन तुम जरा जल्दी आ जाना और विवाह होने तक मेरे साथ रहना.’’
‘‘संयोग देखो बेबी, मैं तो तुम्हारी शादी में तुम्हारे साथ रहूंगी, लेकिन तू मेरी शादी में नहीं आ पाएगी.’’ रेनू ने कहा.
‘‘मैं तेरी शादी में रहना तो चाहती थी, लेकिन घर वालों ने तारीख ही ऐसी रख दी कि चाह कर भी मैं तेरी शादी में नहीं आ सकती. 4 जून को मेरी विदाई है और 5 जून को तेरी शादी. 2-4 दिनों का भी अंतर होता तो मैं तेरी शादी में जरूर आती.’’
‘‘चल कोई बात नहीं, इस का मुझे कोई मलाल नहीं है. मैं तेरी शादी में आऊंगी भी और शादी तक तेरे साथ रहूंगी भी.’’ रेनू ने बेबी को भरोसा दिलाया तो वह लौट गई.
https://youtube.com/shorts/PVM1mll44Fw?si=zyiH_2_Q3TQFcdUa
उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के थाना बक्सा का एक गांव है बढ़ौना. इसी गांव में रहते थे लालता गौतम. उन के घर से जुड़ा घर था फौजदार गौतम का, इसलिए दोनों परिवारों में काफी मेलजोल था. लालता गौतम की बेटी बेबी और फौजदार की बेटी रेनू हमउम्र थीं, इसलिए दोनों में गहरी दोस्ती थी.
2 भाई और 3 बहनों में 20 वर्षीया रेनू फौजदार की दूसरे नंबर की बेटी थी. उस से बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी. फौजदार गांव में ही रहते थे और खेतीकिसानी से गुजरबसर करते थे.






