Jhansi Love Crime. रजनी अहिरवार भले ही 4 बच्चों की मां बन चुकी थी, लेकिन उस की जवानी अब भी गजब ढाने के लिए तैयार थी. तभी तो पति भूपत अहिरवार के परदेस जाते ही वह गांव के ही शादीशुदा मर्द रक्षपाल बघेल की बांहों में झूलने लगी. लेकिन इस अधेड़ उम्र के प्यार में वह ऐसी जिद कर बैठी कि...

जैसेजैसे समय बीतता जा रहा था, वैसेवैसे रक्षपाल बघेल की उलझनें बढ़ती जा रही थीं. उस का दिन का चैन छिन गया था और रात की नींद हराम हो गई थी. उलझन का कारण थी उस की प्रेमिका रजनी अहिरवार. रजनी जो चाहती थी, वह रक्षपाल के लिए नामुमकिन था. उस ने रजनी को हर तरह से समझाया, मिन्नतें भी कीं, लेकिन वह राजी नहीं हो रही थी. उस ने जिद पकड़ ली थी.

रक्षपाल बघेल, झांसी जनपद के थाना टोड़ी फतेहपुर के गांव बुढ़ाई का रहने वाला था. वह शादीशुदा और 4 बच्चों का बाप था. रजनी भी विवाहिता और 4 बच्चों की मां थी. वह अपने पति भूपत अहिरवार के साथ इसी बुढ़ाई गांव में रहती थी. रजनी का पति परदेस में कमाई करता था, इसलिए उस ने रक्षपाल बघेल से अवैध संबंध बना लिए थे.

रजनी रक्षपाल की इतनी दीवानी हो गई थी कि वह पति व बच्चों को छोड़ कर उस के साथ ही जीवन बिताना चाहती थी. रक्षपाल के साथ जब भी उस का शारीरिक मिलन होता तो वह उस पर दबाव डालती कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़ कर उसे किसी दूसरे शहर ले चले. वहां वे दोनों मंदिर में शादी रचा कर मौजमस्ती की जिंदगी बिताएंगे. वहां न किसी का विरोध होगा और न ही बदनामी का डर. दोनों मिल कर कमाएंगे और मौज से रहेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...