Raebareli Crime Story. शादी के पहले हुई गलती अगर गीता शादी के बाद न दोहराती तो आज उस के प्रेमी की हत्या के आरोप में पिता और पति जेल में न होते.
‘‘गीता, मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं, यह तुम समझ नहीं सकती. तुम ने शादी कर ली तो क्या हुआ, शादी के बाद भी मैं तुम्हें पहले की ही तरह प्यार करता रहूंगा. दुनिया की कोई भी ताकत तुम्हें मुझ से अलग नहीं कर सकती.’’ अवधेश उर्फ गुड्डू ने प्रेमिका गीता के कंधे पर हाथ रख कर कहा.
अवधेश उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के बरगदहा गांव में रहता था. गांव की ही रहने वाली गीता से उस के प्रेमसंबंध थे. गीता प्यार से उसे गुड्डू कहती थी.
‘‘गुड्डू, तुम क्या समझते हो कि मैं ने यह शादी आसानी से की है. मेरी मजबूरी थी. घर वालों के दबाव में मुझे इस शादी के लिए हां करनी पड़ी थी. मैं तो तुम से ही शादी करना चाहती थी.’’ गीता बोली.
गीता और गुड्डू आसपास ही रहते थे. गांव में साथसाथ रहतेखेलते दोनों के बीच पहले दोस्ती, फिर जवान होने पर उन की दोस्ती प्यार में कब बदल गई, पता ही नहीं चला. बाद में उन के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए.
कुछ दिनों तक उन का यह खेल चोरीछिपे चलता रहा. लेकिन अवैध संबंधों को कोई चाहे कितना भी छिपाने की कोशिश करे, एक न एक दिन उन की पोल खुल ही जाती है. गीता और गुड्डू के संबंधों की बात भी धीरेधीरे गांव में फैल गई. गीता के पिता रामनारायण के कानों में जब यह बात पहुंची तो उन्होंने बात पत्नी शांति को बताई.






