Suicide Mystery. उत्तम ने अपनी प्रेमिका भारती की हत्या कर के खुद आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या के लिए उस ने जो सुसाइड नोट लिखा था, उस से पता नहीं चल सका कि उस ने आखिर ऐसा क्यों किया.

भारत में अन्य खेलों के मुकाबले क्रिकेट में लोगों को कुछ ज्यादा ही रुचि है. जब भी भारत का किसी देश के साथ क्रिकेट मैच होता है, लोग किसी न किसी तरह से उस का सीधा प्रसारण देखने की कोशिश करते हैं.

6 मार्च, 2016 को भारत और बंगलादेश के बीच टी-20 एशिया कप का फाइनल मुकाबला मीरपुर, ढाका में होना था. फाइनल मुकाबला होने की वजह से ज्यादातर युवा उत्साहित थे. उन्हें उम्मीद थी कि बंगलादेश को हरा कर भारत टी-20 एशिया कप पर कब्जा कर लेगा.

छत्तीसगढ़ के शहर बिलासपुर में रह कर पीएससी परीक्षा की कोचिंग कर रहे कौशलेंद्र तेंदुलकर ने अपने दोस्त उत्तम वैष्णव से बात कर के उसी के कमरे में टीवी पर मैच देखने का कार्यक्रम बनाया था. उत्तम वैष्णव शहर की ही कश्यप कालोनी में किराए पर रह कर पीएससी परीक्षा की कोचिंग कर रहा था.

बसस्टैंड के नजदीक स्थित कश्यप कालोनी के बारे में बताया जाता है कि किसी जमाने में यहां गड्ढे हुआ करते थे. यह जगह वीरान सी पड़ी रहती थी. गड्ढेनुमा स्थान पर होटल महुआ के पीछे बरसात के दिनों में जब पानी का दबाव बढ़ता था तो बड़ेबड़े पक्के निर्माण को बहा ले जाता था.

किंतु आज यहां पर बड़ीबड़ी कईकई मंजिला इमारतें खड़ी हो गई हैं. यह कालोनी शहर के बीच में तो है ही, इस के आसपास तमाम कोचिंग इंस्टीट्यूट हैं. इसीलिए अलगअलग जिलों व सुदूर ग्रामीण अंचलों से यहां पीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्र आते हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD100USD79
सब्सक्राइब करें

बुकलेट की सुपर डील!

(डिजिटल + 12 प्रिंट मैगजीन + बुकलेट!)
₹ 1514₹ 999
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...