संगीता के प्यार की झंकार – भाग 1

पति के देहसुख से वंचित संगीता जिस युवक के प्यार में पागल थी, उस की नजर कहीं और भी टिकी थी. लखनऊ के बहुचर्चित राम मनोहर लोहिया संस्थान में 28 दिसंबर, 2021 को कुछ ज्यादा ही गहमागहमी थी. ओपीडी से ले कर दूसरे विभागों में मरीजों की काफी भीड़भाड़ थी. हर विंडो और डाक्टर के चैंबर के बाहर अफरातफरी का आलम था.

ऐसा ही माहौल भरती वार्ड और जांच करवाने वाले विभागों के भीतर भी था. वहां के मरीज और उन के साथ आए अटेंडेंट ने पाया कि अस्पताल के कर्मचारी ड्यूटी करने के बजाय विरोध जता रहे थे. नतीजा अस्पताल का अधिकतर कामकाज पूरी तरह से ठप हो चुका था.

दरअसल, संस्थान में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी श्रीराम यादव का 18 दिसंबर, 2021 को अपहरण हो गया था. उसे मार कर नहर में फेंक देने की चर्चा थी, जबकि हत्या के जुर्म में उस की पत्नी संगीता यादव समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका था. लेकिन पुलिस लाश बरामद नहीं कर सकी थी.

इस हत्याकांड को ले कर ही संस्थान का स्टाफ गुस्से में था. नर्सिंग संघ के आह्वान पर सभी सुबह 9 बजे से ही हड़ताल पर थे. अस्पताल की स्थिति को देख कर मैनेजमेंट के हाथपांव फूल गए थे. इस की शिकायत जब मैडिकल कालेज के सीएमएस यानी चीफ मैडिकल सुपरिंटेंडेंट तक पहुंची, तब उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया.

सीएमएस की सूचना पा पुलिस कमिश्नर डी.के. ठाकुर ने तुरंत डीसीपी अमित कुमार आनंद और एडिशनल सीपी एस.एम. कासिम आब्दी को लोहिया संस्थान में आई आकस्मिक समस्या का तुरंत समाधान निकालने के लिए कहा. डीसीपी अमित कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने आंदोलनकारियों की बातें सुनीं. उन की मांग को जल्द से जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वह पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने और श्रीराम की लाश बरामद करने की कोशिश करेंगे.

श्रीराम यादव (42) अपनी पत्नी संगीता यादव, 3 बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लोहिया संस्थान के परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे. उन के पास 18 दिसंबर की देर शाम कार खरीदने के लिए 2 युवक आए थे. श्रीराम ने अपनी कार बेचने के बारे में खास दोस्त अवशिष्ट कुमार को कह रखा था. उन के कहे मुताबिक ही दोनों युवक कार का ट्रायल लेने आए थे.

श्रीराम उन के साथ टेस्ट ड्राइव कराने के लिए चले गए. किंतु देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो गए. पत्नी संगीता ने इस की सूचना अपने देवर को दी. उन्होंने रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन श्रीराम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई.

अगले दिन 19 दिसंबर को भाई मनीष यादव ने विभूतिखंड थाने में उन की खास जानपहचान वाले प्रो. अवशिष्ट कुमार व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखवा दी थी.

पुलिस ने छानबीन के बाद 3 दिन के भीतर ही 22 दिसंबर को बाराबंकी में अयोध्या हाईवे से लिंक रोड पर कुरौली के पास यूपी32 बीएम 5048 नंबर की कार बरामद कर ली, लेकिन तब तक श्रीराम का कोई अतापता नहीं चल पाया.

पति की हत्या में संगीता हुई गिरफ्तार

कार मिलने के बाद घटनास्थल से ले कर लोहिया परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए. सभी फुटेज में श्रीराम की गाड़ी के पीछे एक कार जाती दिखी. उस के नंबर यूपी78 पीक्यू 2268 से पता चला कि वह कार अवशिष्ट की है, जिस पर श्रीराम के भाई ने एफआईआर में शक जताया था. साथ ही कार 18 दिसंबर, 2021 से ही अवशिष्ट के निवास स्थान परिसर में भी नहीं थी.

इसे आधार बना कर की गई गहन छानबीन के बाद पुलिस टीम ने श्रीराम की पत्नी संगीता समेत अवशिष्ट, संतोष, सुशील व कुंती को गिरफ्तार कर लिया. उन से पूछताछ में श्रीराम की गोली मार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई.

उन्होंने स्वीकार कर लिया कि श्रीराम को गोली मार कर उस का शव इंदिरा नहर में फेंक दिया गया है. इस जानकारी के बाद श्रीराम की दोनों बेटियां व एक बेटा पिता की हत्या व मां की गिरफ्तारी से सदमे में आ गए. इस हत्याकांड में सब से बड़े सवाल का जवाब मिलना बाकी था कि आखिर श्रीराम की हत्या क्यों की गई? इसी के साथ कई दूसरे सवालों के जवाब भी तलाशे जाने थे.

इस बारे में डीसीपी (पूर्वी) अमित कुमार आनंद ने अपनी प्राथमिक जांच के आधार पर मीडिया को बताया कि श्रीराम की पत्नी संगीता यादव अवशिष्ट कुमार की प्रेमिका है, जो बाराबंकी के जहांगीराबाद स्थित राजकीय पौलीटेक्निक परिसर में रहता है.

अवशिष्ट मूलरूप से लखीमपुर खीरी का निवासी है. हिरासत में लिए गए दूसरे आरोपियों में कुंती गांधीनगर, बाराबंकी की रहने वाली है. संतोष कुमार बाराबंकी में डखौली गांव और सुशील कुमार अशोक नगर का निवासी है.

विभूतिखंड थाने के इंसपेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने उन की गिरफ्तारी के साथसाथ .32 बोर की पिस्टल, तमंचा, 7 कारतूस व एक खोखा और अवशिष्ट से संगीता की 4 फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड व पोस्ट पेमेंट कार्ड बरामद किया. पुलिस के मुताबिक संगीता का अवशिष्ट के साथ लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था. दोनों चोरीछिपे मिलते रहते थे. अवशिष्ट से बात करने के लिए संगीता ने एक मोबाइल फोन छिपा कर रखा हुआ था.

दिसंबर 2021 की शुरुआत में श्रीराम ने वह फोन देख लिया था. उसे पता चल गया था कि संगीता चोरीछिपे अवशिष्ट से बातें करती है. इसे ले कर पतिपत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ. उस के बाद से श्रीराम पत्नी संगीता पर नजर रखने लगा.

और शुरू हुई लव स्टोरी

संगीता ने जब अवशिष्ट को इस की जानकारी दी, तब दोनों ने श्रीराम को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. उन्होंने योजना बना कर श्रीराम को मौत के घाट उतार दिया था. इसे अंजाम देने के लिए अवशिष्ट ने जहांगीराबाद में पौलीटेक्निक के पास स्थित तालाब में मछली पालन करने वाले जानकार संतोष व सुशील को राजी कर लिया था.

लोहिया संस्थान में 28 दिसंबर को हंगामे के बाद श्रीराम हत्याकांड को ले कर पुलिस नए सिरे से सक्रिय हो गई. थानाप्रभारी ने संगीता यादव को लखनऊ के बड़े पुलिस अधिकारियों अमित कुमार आनंद, कासिम आब्दी और एसीपी अनूप कुमार सिंह के सामने पेश किया.

संगीता से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तब हत्याकांड और उस के पीछे के कारणों का सारा मामला सामने आ गया, जिस में अवशिष्ट कुमार की भूमिका भी काफी संदिग्ध थी. उस के बाद अवशिष्ट कुमार से भी गहन पूछताछ की गई. फिर जो कहानी आई, वह इस प्रकार है—

प्रो. अवशिष्ट कुमार बाराबंकी में फैजाबाद रोड पर राजकीय पौलीटेक्निक कालेज जहांगीराबाद में पिछले 8 सालों से नौकरी कर रहा था. उस के पिता रामनरेश लखीमपुर में रहते हैं. उस का श्रीराम से 2020 में अचानक संपर्क तब हो गया था, जब वह अपने इलाज के सिलसिले में राम मनोहर लोहिया संस्थान में भरती था. वह कोविड-19 का क्वारंटाइन मरीज था. इसी बीच उस की जानपहचान बड़े अधिकारी से ले कर निचले तबके के कर्मचारियों तक से हो गई थी.

वह अकेला था और अपनी देखरेख उसे ही खुद करनी पड़ती थी. यह देख कर वहां काम करने वाला श्रीराम उस की मदद करने लगा था. सहानुभूति दिखाते हुए उस ने अपनी पत्नी संगीता को भी बीचबीच में देखरेख करने के लिए कह दिया. जल्द ही अवशिष्ट की श्रीराम और संगीता से अच्छी जानपहचान हो गई. उस की सेहत में भी काफी सुधार हो गया और अस्पताल से छुट्टी मिल गई. इस के लिए उस ने श्रीराम और उस की पत्नी को तहेदिल से धन्यवाद कहा. जवाब में पतिपत्नी ने उसे एक रोज घर पर आमंत्रित किया.

ज्योति ने बुझाई पति की जीवन ज्योति – भाग 1

उस दिन अप्रैल 2023 की 18 तारीख थी. सुबह के यही कोई 8 बज रहे थे. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की अतर्रा कोतवाली के इंसपेक्टर मनोज कुमार शुक्ला अपने कक्ष में मौजूद थे. वह निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मंथन कर रहे थे. तभी उन के मोबाइल पर काल आई. उन्होंने काल रिसीव कर जैसे ही ‘हैलो’ कहा, दूसरी ओर से किसी

महिला ने सिसकते हुए पूछा, “क्या आप अतर्रा थाने से बोल रहे हैं?”

“जी हां, मैं अतर्रा कोतवाली से इंसपेक्टर मनोज कुमार शुक्ला बोल रहा हूं. बताइए क्या बात है?”

“सर, नरैनी रोड के पास अज्ञात लोगों ने मेरे पति प्रदीप चौरिहा की हत्या कर दी है.” उस महिला ने भर्राई आवाज में कहा.

“आप कौन बोल रही हैं? और हत्या नरैनी रोड पर किस जगह हुई है? घटनास्थल की जगह ठीक से बताइए, जिस से हम वहां आसानी से पहुंच सकें.” मनोज कुमार शुक्ला ने कहा.

“सर, मेरा नाम ज्योति चौरिहा है. आप नरैनी रोड पर राजेंद्र नगर आ जाइए और प्रदीप का नाम पूछ लीजिए. मोहल्ले के लोग उसे रामू के नाम से जानते हैं. वह मेरे पति का ही मकान है.” ज्योति ने कहा.

“ठीक है, हम जल्द ही पहुंच रहे हैं.” कह कर इंसपेक्टर मनोज शुक्ला ने काल डिसकनेक्ट कर दी.

चूंकि हत्या का मामला था, अत: उन्होंने आवश्यक पुलिस बल साथ लिया और घटनास्थल की ओर रवाना हो लिए. रवाना होने से पहले उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सूचित कर दिया था. थाने से राजेंद्र नगर की दूरी ज्यादा नहीं थी. अत: कुछ ही देर में वह रामू के मकान पर पहुंच गए.

उस समय वहां मकान के बाहर भीड़ जुटी थी और मकान के अंदर से चीखचीख कर रोने की आवाजें आ रही थीं. वह सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मकान की पहली मंजिल पर पहुंचे, जहां कमरे में मृतक की लाश पड़ी थी. कमरे के अंदर पड़े फोल्डिंग पलंग पर प्रदीप चौरिहा की लाश पड़ी थी.

उस की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेत कर की गई थी. मृतक के कपड़े खून से तरबतर थे. पलंग के नीचे फर्श पर भी खून जमा था. कमरे में एक छोटी मेज पड़ी थी. उस पर शराब की खाली बोतल व गिलास रखा था. बाजार का खाना भी पड़ा था. शायद प्रदीप ने कमरे में बैठ कर शराब पी थी और आधाअधूरा खाना भी खाया था. मृतक की उम्र 40 वर्ष के आसपास थी और शरीर स्वस्थ था.

फोरैंसिक टीम ने जुटाए सबूत

इंसपेक्टर मनोज शुक्ला अभी घटनास्थल का निरीक्षण कर ही रहे थे कि सूचना पा कर एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र तथा डीएसपी जियाउद्दीन अहमद भी घटनास्थल पर आ गए. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर फोरैंसिक टीम तथा डौग स्क्वायड को भी बुलवा लिया. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अनेक लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. फोरैंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए तथा फिंगरप्रिंट भी उठाए.

डौग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की जांच की. शव को सूंघ कर भौंकते हुए बगल वाले कमरे में गई और वहां कई चक्कर लगाए. उस के बाद वह जीना उतर कर मकान के पिछले दरवाजे से सडक़ पर आई. वह कुछ दूर तक सडक़ पर आगे बढ़ी, फिर वापस आ गई. इस से टीम ने अंदाजा लगाया कि हत्यारे हत्या करने के बाद बगल वाले कमरे में गए, फिर जीना उतर कर पिछले दरवाजे से फरार हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने मकान खंगाला तो पाया कि मकान के जिस हिस्से में प्रदीप रहता था, वहां उस ने सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. पुलिस अधिकारियों को लगा कि वह फुटेज के माध्यम से हत्यारों की पहचान कर लेगे. लेकिन उन्हें निराशा तब हुई, जब सीसीटीवी कैमरे बंद मिले तथा डिजिटल वीडियो रिकौर्डर (डीवीआर) भी गायब था. अधिकारी समझ गए कि हत्यारे बेहद चालाक है. उन्होंने योजनाबद्व तरीके से हत्या की थी और फरार हो गए.

घटनास्थल पर मृतक की पत्नी ज्योति चौरिहा मौजूद थी. रोरो कर उस का बुरा हाल था. रहरह कर वह बेहोश भी हो जाती थी. पुलिस अधिकारियों ने उसे धैर्य बंधाया और फिर पूछताछ की. ज्योति ने बताया कि उस के पति प्रदीप चौरिहा उर्फ रामू अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज में लिपिक थे. लेकिन वह शराब के लती थे. कभी वह यारदोस्तों के साथ शराब पी कर घर आते थे तो कभी घर बैठ कर ही शराब पीते थे.

बीती शाम भी वह शराब की बोतल ले कर घर वापस आए थे. साथ में बाजार से खाना भी पैक करा कर लाए थे. बाहर के खाने को ले कर उस की पति से कहासुनी भी हुई थी. गुस्से में वह अपनी बेटियों को ले कर बगल वाले कमरे में आ गई थी. उस के बाद वह शराब पीते रहे और उसे भद्दीभद्दी गालियां बकते रहे. उन की आवाज जब बंद हो गई तो वह भी सो गई.

सुबह वह सो कर उठी तो उस के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. उस ने पति को दरवाजा खोलने की आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. मन में घबराहट हुई तो उस ने भूतल पर रहने वाली किराएदार राखी राठी को काल की और दरवाजे की कुंडी खोलने के लिए कहा. राखी तब ऊपर आई और दरवाजा खोला. उस के बाद वह राखी के साथ पति के कमरे में पहुंची.

वहां उन की लाश पलंग पर पड़ी थी. यह देख उस के मुंह से चीख निकल गई. पति का गला कटा हुआ था. घटना की जानकारी उस की सास निर्मला देवी व देवर संदीप चौरिहा को हुई तो वे भी आ गए. इस के बाद उस ने पुलिस को सूचना दी.

निरीक्षण और पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके की काररवाई निपटा कर प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम हेतु बांदा के जिला अस्पताल भिजवा दिया. इस के बाद ज्योति की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया.

चूंकि लिपिक की हत्या का मामला संगीन था, इसलिए एसपी अभिनंदन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और मामले के खुलासे के लिए इंसपेक्टर मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एक टीम गठित की, जिस का निर्देशन एएसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र को सौंप दिया.

इस गठित पुलिस टीम ने सब से पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया. रिपोर्ट के अनुसार प्रदीप की मौत सांस की नली व गले की हड्ïडी कटने तथा अधिक खून बहने से हुई थी. हत्या का समय रात 2 व 3 बजे के बीच बताया गया था.

इस के बाद पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी ज्योति से पूछताछ की तथा उस का बयान दर्ज किया. बयान में ज्योति ने कहा कि उस के पति की हत्या संपत्ति विवाद में की गई है. हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उस के देवर संदीप उर्फ श्यामू ने की है.संपत्ति को ले कर उस के पति व देवर में अकसर झगड़ा होता रहता था.

                                                                                                                                              क्रमशः

आतंक के ग्लैमर में फंसा सैफुल्ला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से मध्य प्रदेश पुलिस की सूचना पर लखनऊ में आतंकी सैफुल्ला मारा गया, उसे राजनीतिक नफानुकसान से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है. सैफुल्ला की कहानी से पता चलता है कि हद से अधिक धार्मिक दिखने वाले लोगों के पीछे कुछ न कुछ राज अवश्य हो सकता है. धर्म के नाम पर लोग दूसरों पर आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं. ऐसे में धर्म की आड़ में आतंक को फैलाना आसान हो गया है. अगर बच्चा आक्रामक लड़ाईझगड़े वाले वीडियो गेम्स और फिल्मों को देखने में रुचि ले रहा है तो घर वालों को सचेत हो जाना चाहिए. यह किसी बीमार मानसिकता की वजह से हो सकता है.

मातापिता बच्चों को पढ़ालिखा कर अपने बुढ़ापे का सहारा बनाना चाहते हैं. अगर बच्चे गलत राह पर चल पड़ते हैं तो यही कहा जाता है कि मातापिता ने सही शिक्षा नहीं दी. जबकि कोई मांबाप नहीं चाहता कि उस का बेटा गलत राह पर जाए. हालात और मजबूरियां सैफुल्ला जैसे युवाओं को आतंक के ग्लैमर से जोड़ देती हैं.

धर्म की शिक्षा इस में सब से बड़ा रोल अदा करती है. धर्म के नाम पर अगले जन्म, स्वर्ग और नरक का भ्रम किसी को भी गुमराह कर सकता है. सैफुल्ला आतंकवाद और धर्म के फेर में कुछ इस कदर उलझ गया था कि मौत ही उस से पीछा छुड़ा पाई. कानपुर के एक मध्यमवर्गीय परिवार का सैफुल्ला भी अन्य युवाओं जैसा ही था.

सैफुल्ला का परिवार उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की जाजमऊ कालोनी के मनोहरनगर में रहता था. उस के पिता सरताज कानपुर की एक टेनरी (चमड़े की फैक्ट्री) में नौकरी करते थे. उन के 2 बेटे खालिद और मुजाहिद भी यही काम करते थे. उन की एक बेटी भी थी. 4 बच्चों में सैफुल्ला तीसरे नंबर पर था.

सैफुल्ला के पिता सरताज 6 भाई हैं, जिन में नूर अहमद, ममनून, सरताज और मंसूर मनोहरनगर में ही रहते थे. बाकी 2 भाई नसीम और इकबाल तिवारीपुर में रहते है. सैफुल्ला बचपन से ही पढ़ने में अच्छा था. जाजमऊ के जेपीआरएन इंटरकालेज से उस ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की थी. इंटर में उस ने 80 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे.

सन 2015 में उस ने मनोहरलाल डिग्री कालेज में बीकौम में दाखिला लिया. इसी बीच उस की मां सरताज बेगम का निधन हो गया तो वह पूरी तरह से आजाद हो गया. घरपरिवार के साथ उस के संबंध खत्म से हो गए. उसे एक लड़की से प्रेम हो गया, जिसे ले कर घर में लड़ाईझगड़ा होने लगा.

सैफुल्ला के पिता चाहते थे कि वह नौकरी करे, जिस से घरपरिवार को कुछ मदद मिल सके. पिता की बात का असर सैफुल्ला पर बिलकुल नहीं हो रहा था. जब तक वह पढ़ रहा था, घर वालों को कोई चिंता नहीं थी. लेकिन उस के पढ़ाई छोड़ते ही घर वाले उस से नौकरी करने के लिए कहने लगे थे. जबकि सैफुल्ला को पिता और भाइयों की तरह काम करना पसंद नहीं था.

वह कुछ अलग करना चाहता था. अब तक वह पूरी तरह से स्वच्छंद हो चुका था. सोशल मीडिया पर सक्रिय होने के साथ वह आतंकवाद से जुड़ने लगा था. फेसबुक और तमाम अन्य साइटों के जरिए आतंकवाद की खबरें, उस की विचारधारा को पढ़ता था.

यहीं से सैफुल्ला धर्म के कट्टरवाद से जुड़ने लगा. ऐसे में आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन के कारनामे उसे प्रेरित करने लगे. टीवी और इंटरनेट पर उसे वीडियो गेम्स खेलना पसंद था. इन में लड़ाईझगड़े और मारपीट वाले गेम्स उसे बहुत पसंद थे.शार्ट कौंबैट यानी नजदीकी लड़ाई वाले गेम्स उसे खास पसंद थे. वह यूट्यूब पर ऐसे गेम्स खूब देखता था. इस तरह की अमेरिकी फिल्में भी उसे खूब पसंद थीं. यूट्यूब के जरिए ही उस ने पिस्टल खोलना और जोड़ना सीखा.

कानपुर में रहते हुए सैफुल्ला कई लोगों से मिल चुका था, जो आतंकवाद को जेहाद और आजादी की लड़ाई से जोड़ कर देखते थे. वह आतंक फैलाने वालों की एक टीम तैयार करने के मिशन पर लग गया. फेसबुक पर तमाम तरह के पेज बना कर वह ऐसे युवाओं को खुद से जोड़ने लगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर थे. सैफुल्ला ऐसे लोगों के मन में नफरत के भाव भी पैदा करने लगा था. उस का मकसद था युवाओं को खुद से जोड़ना और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन की राह पर चलते हुए भारत में भी उसी तरह का संगठन खड़ा करना. युवाओं को वह सुविधाजनक लग्जरी लाइफ और मोटी कमाई का झांसा दे कर खुद से जोड़ने लगा था.

कानपुर में लोग सैफुल्ला का पहचानते थे, इसलिए इस तरह के काम के लिए उस का कानपुर से बाहर जाना जरूरी था. आखिर एक दिन वह घर छोड़ कर भाग गया. घर वालों ने भी उस के बारे में पता नहीं किया. उस ने इस के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को चुना. वहां मुसलिम आबादी भी ठीकठाक है और प्रदेश तथा शहरों से सीधा जुड़ा हुआ भी है. इन सब खूबियों के कारण लखनऊ उस के निशाने पर आ गया.

नवंबर 2016 में सैफुल्ला लखनऊ के काकोरी थाने की हाजी कालोनी में बादशाह खान का मकान 3 हजार रुपए प्रति महीने के किराए पर ले लिया. यह जगह शहर के ठाकुरगंज इलाके से पूरी तरह से सटी हुई है, जिस से वह शहर और गांव दोनों के बीच रह सकता था. यहां से कहीं भी भागना आसान था.

बादशाह खान का मकान सैफुल्ला को किराए पर पड़ोस में रहने वाले कयूम ने दिलाया था. वह मदरसा चलाता था. बादशाह खान दुबई में नौकरी करता था. उस की पत्नी आयशा और परिवार मलिहाबाद में रहता था. मकान को किराए पर लेते समय उस ने खुद को खुद्दार और कौम के प्रति वफादार बताया था.

सैफुल्ला ने कहा था कि वह मेहनत से अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ अपनी कौम के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देना चाहता है. अपने खर्च के बारे में उस ने बताया था कि वह कम फीस पर बच्चों को कंप्यूटर के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का काम करता है.इसी से सैफुल्ला ने अपना खर्च चलाने की बात कही थी.

उस की दिनचर्या ऐसी थी कि कोई भी उस से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था. अपनी दिनचर्या का पूरा चार्ट बना कर उस ने कमरे की दीवारों पर लगा रखा था. वह सुबह 4 बजे उठ जाता था खुद को फिट रखने के लिए. वह पांचों वक्त नमाज पढ़ता था. कुरआन के अनुवाद तफ्सीर पढ़ता था. वह पूरी तरह से धर्म में रचबस गया था. हजरत मोहम्मद साहब के वचनों हदीस पर अमल करता था. अपना खाना वह खुद पकाता था. दोपहर 3 बजे उस का लंच होता था. शरीयत से जुड़ी किताबें पढ़ता था. रात 10 बजे तक सो जाता था.

रमजान के दिनों में वह पूरी तरह से उस में डूब जाता था. वह बिना देखे कुरआन की हिब्ज पढ़ता था. वह खुद को पूरी तरह से मोहम्मद साहब के वचनों पर चलने वाला मानता था. उसे करीब से देखने वाला समझता था कि इस से अच्छा लड़का कोई दुनिया में नहीं हो सकता. हाजी कालोनी के जिस मकान में सैफुल्ला रहता था, उस में कुल 4 कमरे थे. मकान के दाएं हिस्से में महबूब नामक एक और किराएदार अपने परिवार के साथ रहता था. बाईं ओर के कमरे में महबूब का एक और साथी रहता था. इस के आगे दोनों के किचन थे. दाईं ओर का कमरा खाली पड़ा था और उस के आगे भी बाथरूम और किचन बने थे.

असल में बादशाह खान ने अपने इस मकान को कुछ इस तरह से बनवाया था कि कई परिवार एक साथ किराए पर रह सकें. कोई किसी से परेशान न हो, ऐसे में सब के रास्ते, स्टोररूम और बाथरूम अलगअलग थे. मकान खुली जगह पर था, इसलिए चोरीडकैती से बचने के लिए सुरक्षा के पूरे उपाय किए गए थे. सैफुल्ला ने किराए पर लेते समय इन खूबियों को ध्यान में रखा था और उसे यह जगह भा गई थी.

सैफुल्ला को यह जगह काफी मुफीद लगी थी. जैसे यह उसी के लिए ही तैयार की गई हो. वह समय पर किराया देता था. अपने आसपास वालों से वह कम ही बातचीत करता था. ज्यादा समय वह अपने कंप्यूटर पर देता था. इस में वह सब से ज्यादा यूट्यूब देखता था, जिस में आईएसआईएस से जुड़ी जानकारियों पर ज्यादा ध्यान देता था.

7 मार्च, 2017 को भोपाल-उज्जैन पैसेंजर रेलगाड़ी में बम धमाका हुआ. वहां पुलिस को बम धमाके से जुड़े कुछ परचे मिले, जिस में लिखा था, ‘हम भारत आ चुके हैं—आईएस’. यह संदेश पढ़ने के बाद भारत की सभी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस सक्रिय हो गई. ट्रेन में हुआ बम धमाका बहुत शक्तिशाली नहीं था, जिस से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था.

पर यह संदेश सुरक्षा एजेंसियों और सरकार की नींद उड़ाने वाला था. पुलिस जांच में पता चला कि यह काम भारत में काम करने वाले किसी खुरासान ग्रुप का है, जो सीधे तौर पर आईएस की गतिविधियों से जुड़ा हुआ नहीं है, पर उस से प्रभावित हो कर उसी तरह के काम कर रहा है. यह खुरासान ग्रुप तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक हिस्सा है, जो आईएस से जुड़ा है.

मध्य प्रदेश पुलिस ने जब पकड़े गए 3 आतंकवादियों से पूछताछ की तो कानपुर की केडीए कालोनी में रहने वाले दानिश अख्तर उर्फ जफर, अलीगढ़ के इंदिरानगर निवासी सैयद मीर हुसैन हमजा और कानपुर के जाजमऊ के रहने वाले आतिश ने माना कि वे 3 साल से सैफुल्ला को जानते हैं. वह उन्हें वीडियो दिखा कर कहता था, ‘एक वे हैं और एक हम. कौम के लिए हमें भी कुछ करना होगा.’

उन्होंने बताया था कि सैफुल्ला का इरादा भारत में कई जगह बम विस्फोट करने का है. इस जानकारी के बाद पुलिस को सैफुल्ला की जानकारी और लोकेशन दोनों ही मिल गई थी. इस के बाद पुलिस ने दोपहर करीब ढाई बजे सैफुल्ला के घर पर दस्तक दी. लखनऊ की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी. उस के साथ एटीएस के साथ एसटीएफ भी थी.

सैकड़ों की संख्या में पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों ने घर को घेर लिया था. आसपास रहने वालों को जब पता चला कि सैफुल्ला आतंकवादी है और मध्य प्रदेश में हुए बम विस्फोट में उस का हाथ है तो सभी दंग रह गए. सुरक्षा बलों ने पूरे 10 घंटे तक घर को घेरे रखा. वे सैफुल्ला को आत्मसमर्पण के लिए कहते रहे, पर वह नहीं माना.

घर के अंदर से सैफुल्ला पुलिस पर गोलियां चलाता रहा. ऐसे में रात करीब 2 बजे पुलिस ने लोहे के गेट को फाड़ कर उस पर गोलियां चलाईं. तब जा कर वह मरा. पुलिस को उस के कमरे के पास से .32 बोर की 8 पिस्तौलें, 630 जिंदा कारतूस, 45 ग्राम सोना और 4 सिमकार्ड मिले.

इस के साथ डेढ़ लाख रुपए नकद, एटीएम कार्ड, किताबें, काला झंडा, विदेशी मुद्रा रियाल, आतिफ के नाम का पैनकार्ड और यूपी78 सीपी 9704 नंबर की डिसकवर मोटरसाइकिल मिली. इस के अलावा बम बनाने का सामान, वाकीटाकी फोन के 2 सेट और अन्य सामग्री भी मिली.

पुलिस को उस के कमरे से 3 पासपोर्ट भी मिले, जो सैफुल्ला, दानिश और आतिफ के नाम के थे. आतिफ सऊदी अरब हो आया था. बाकी दोनों ने कोई यात्रा इन पासपोर्ट से नहीं की थी. सैफुल्ला का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट मनोहरनगर के पते पर ही बने थे, जहां उस का परिवार रहता था.

सैफुल्ला के आतंकी होने और पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की खबर जब उस के पिता सरताज अहमद को मिली, तब वह समझ पाए कि उन का बेटा क्या कर रहा था. पुलिस ने जब उन से शव लेने और उसे दफनाने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि सैफुल्ला ने ऐसा कोई काम नहीं किया कि उस का जनाजा निकले.

वह गद्दार था. उस के शव को ले कर वह अपना ईमान खराब नहीं करेंगे.  इस के बाद पुलिस ने सैफुल्ला को लखनऊ के ही ऐशबाग कब्रगाह में दफना दिया था.

सैफुल्ला की कहानी किसी भी ऐसे युवक के लिए सीख देने वाली हो सकती है कि आतंक की पाठशाला में पढ़ाई करना किस अंजाम तक पहुंचा सकता है. ऐसे शहरी या गांव के लोगों के लिए भी सीख देने वाली हो सकती है, जिन के आसपास रहने वाला इस तरह धार्मिक प्रवृत्ति का हो.

आतंकवाद का ग्लैमर दूर से देखने में अच्छा लग सकता है, पर उस का करीबी होना बदबूदार गंदगी की तरह होता है. धर्म के नाम पर दुकान चलाने वाले लोग मासूम युवाओं को गुमराह करते हैं. सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोगों को प्रभावित करना आसान होता है.

ऐसे में जरूरत इस बात की है कि युवा और उन के घर वाले होशियार रहें, जिस से उन के घर में कोई सैफुल्ला न बन सके. बच्चे आतंकवादी नहीं होते, उन्हें धर्म पर काम करने वाले कट्टरपंथी लोग आतंक से जोड़ देते हैं. पैसे कमाने और बाहुबली बनने का शौक बच्चों को आतंक के राह पर ले जाता है.

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि – भाग 3

एक दिन उस की पड़ोस में रहने वाली मुसर्रत का शौहर कोरोना काल में बीमारी से ग्रस्त हो कर चारपाई से लग गया. मुसर्रत ने निशा से अपने शौहर को ठीक करने का उपाय पूछा तो निशा ने गहरी सांस छोड़ते हुए गंभीर स्वर में कहा, “मुसर्रत अब तेरा शौहर ठीक नहीं होगा, तू बेवा हो जाएगी.”

इतना सुनते ही मुसर्रत को लगा कि वह गिर पड़ेगी. उस ने जल्दी से दीवार पकड़ ली और थके कदमों से घर लौट आई. तीसरे दिन ही उस के शौहर की मौत हो गई. निशा की भविष्यवाणी सटीक थी. इस के बाद तो निशा को सब सिद्ध तांत्रिक का दरजा देने लगे.

दूसरी सटीक भविष्यवाणी तो हैरान करने वाली थी. मुसर्रत अपनी बेटी का निकाह करने वाली थी. निशा ने उसे पहले ही चेता दिया, “मुसर्रत, तू बेटी का निकाह मत कर, तेरी बेटी का कुछ ही दिन में तलाक हो जाएगा.”

मुसर्रत ने इस पर ध्यान नहीं दिया. उस ने बेटी का निकाह कर दिया. ताज्जुब! थोड़े ही दिनों में मुसर्रत की बेटी को उस के शौहर ने तलाक दे दिया और बेटी मायके में आ कर बैठ गई.

निशा की जिंदगी में आया सऊद फैजी

मुसर्रत के लिए निशा द्वारा की गई दोनों भविष्यवाणियां हालांकि दुखदाई थीं, लेकिन वह बिलकुल सही साबित हुई थीं, इसलिए वह निशा की सिद्धि से प्रभावित हो कर उस की मुरीद बन गई. यही नहीं, उस का बेटा साद भी निशा का भक्त बन गया.

निशा खुद को अब बहुत ऊंची तांत्रिक समझने लगी थी. उस पर पैसा बरस रहा था, लेकिन घर में शौहर और बच्चों से वह दूर होती आ रही थी. उन्हीं दिनों उस की जिंदगी में सऊद फैजी ने कदम रखा. वह पार्षद रह चुका था, उसे 36 साल की निशा की देह में ऐसी कशिश दिखाई दी कि वह उस के घर के चक्कर काटने लगा.

रोजरोज आने से निशा का झुकाव उस की ओर होने लगा. वह सऊद फैजी के प्रेम में उलझ गई. सऊद फैजी जवान था और जोशीला भी था. एक दिन एकांत में उस ने निशा को बाहुपाश में जकड़ लिया. निशा ने कोई विरोध नहीं किया, उस ने अपने आप को सऊद फैजी की बांहों में सौंप दिया.

निशा को पहली बार परपुरुष का सामीप्य और शारीरिक सुख मिला था. सऊद फैजी उस के शौहर शाहिद से ज्यादा दमदार था, इसलिए वह सऊद फैजी की दीवानी हो गई. सऊद फैजी पार्षद रह चुका था, उस की दूर तक पहुंच थी. उस ने बेधडक़ निशा के घर में डेरा डाल दिया. एक प्रकार से निशा उस की बीवी बन गई और सऊद फैजी उस का शौहर.

शाहिद बेग को यह सहन नहीं हुआ. उसे मोहल्ले में बेइज्जती महसूस होने लगी तो उस ने अपना घर छोड़ कर अलग रहने का मन बना लिया. जाते वक्त उस ने निशा से अपने बेटे मेराब और बेटी कोनेन को साथ ले जाने की बात कही तो निशा भडक़ गई, “शाहिद, ये बच्चे मैं ने अपनी कोख में 9 महीने रख कर खून से सींचे हैं. इन पर तुम्हारा उतना अधिकार नहीं है, जितना मेरा है. मैं ये बच्चे तुम्हें हरगिज नहीं दूंगी.”

शाहिद निराश हो कर अपने साले दानिश के पास रहने चला गया. दानिश खान अपनी बहन निशा की करतूतों से अंजान नहीं था. वह जानता था शाहिद नेक और शरीफ इंसान है, उसे शाहिद के साथ निशा की ज्यादतियों पर गुस्सा आया तो उस ने निशा को जा कर खरीखोटी सुनाईं, लेकिन निशा को अब अपनी जिंदगी में किसी का दखल पसंद नहीं था. उस ने भाई दानिश को भी दुत्कार कर भगा दिया. इस के बाद निशा खुल कर सऊद फैजी के साथ रहने लगी.

प्रेमी की खातिर बच्चों को मरवाया

कुछ दिनों बाद निशा को अपने दोनों बच्चे भी काल नजर आने लगे थे. वह शाहिद बेग की निशानी थे. जो अब उस की मौजमस्ती में रुकावट बनने लगे थे. उन के रहते वह खुल कर सऊद की बांहों में नहीं झूल सकती थी. उस ने दोनों बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए एक दिन मुसर्रत से कहा, “मुसर्रत, मुझे ख्वाब में दिखाई दिया है कि खैरनगर में भयंकर तबाही आने वाली है. खैरनगर में लाशों का अंबार लग जाएगा. मैं यहां अमन कायम रखने के लिए अपने बच्चों की कुरबानी देना चाहती हूं.”

“आप अपने बच्चों की कुरबानी देंगी. यह तो बहुत कठोर फैसला है आप का.” मुसर्रत चौंक कर बोली.

“खैरनगर की सलामती मेरे बच्चों से ज्यादा जरूरी है मुसर्रत. तुम्हें मेरा साथ देना होगा, नहीं दोगी तो आने वाले जलजले में तुम्हारा बेटा साद पहले मारा जाएगा.”

“मैं आप का साथ दूंगी,” मुसर्रत घबरा कर जल्दी से बोली, “मेरा बेटा भी साथ देगा. आप सऊद भाईजान को, मेरी देवरानी कोसर और आरिफ को भी इस नेक काम में शामिल करने के लिए मना लें.”

aropi-tantrik

निशा ने सऊद फैजी, कोसर और आरिफ को इस कुरबानी के लिए तैयार कर लिया और इन जल्लादों ने निशा के सामने ही उस के बेटे मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर दी, जिस का निशा ने कोतवाली में बयान कर के अपना गुनाह कुबूल कर लिया था. कातिल मां निशा के द्वारा बताए पते पर दबिश दे कर पुलिस ने मुसर्रत, साद, कोसर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया.

सऊद फैजी फरार हो गया था. सीओ अमित राय ने उसे पकडऩे के लिए उस के परिजनों को उठवा कर कोतवाली में बिठा लिया तो मजबूर हो कर सऊद फैजी ने आत्मसमर्पण कर दिया. इन के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 120बी लगा कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया.

शाहिद बेग के बेटे का शव रोहटा थाना क्षेत्र के पूठरवास के पास गंगनहर से निकाला गया था, वहीं पर गोताखोरों ने दूसरे दिन कोनेन की तलाश की तो उस का शव भी मिल गया. उसे भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हो गया तो उन के शव उन के पिता शाहिद बेग को सौंप दिए गए. शाहिद बैग ने अपने जिगर के टुकड़ों को सुपुर्दएखाक किया तो वह फूटफूट कर रो रहा था. दानिश खान उस के पीछे खड़ा था. उस की आंखें भीगी हुई थीं और होंठ क्रोध से फडफ़ड़ा रहे थे. वह चाहता था, इन बच्चों की कातिल मां निशा और उस के प्रेमी सऊद को कानून फांसी की सजा दे.

कथा लिखे जाने तक पुलिस शाहिद बेग के उन 3 बच्चों के लापता होने की जांच कर रही थी. पुलिस को संदेह है कि निशा ने उन तीनों की भी हत्या कर दी है.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित तथ्यों का नाट्य रूपांतरण है.

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि – भाग 2

पुलिस निशा को साथ ले कर गंग नहर पहुंच गई. शाहिद और दानिश खान भी साथ में थे. तथाकथित तांत्रिक निशा उन्हें उस स्थान पर ले गई, जहां लाशें फेंकी गई थीं. गंगनहर में गोताखोरों को उतारा गया. काफी तलाश करने के बाद 11 साल के लडक़े मेराब की लाश मिल गई.

लडक़ी कोनेन की लाश काफी ढूंढने पर भी नहीं मिली. शायद वह बह कर कहीं दूर चली गई थी. मेराब की लाश पानी में पड़ी होने के कारण काफी फूल गई थी. आवश्यक काररवाई निपटाने के बाद मेराब की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बच्चों की हत्या करने वाले बाकी हत्यारों को पकडऩे के लिए पुलिस की 2 टीमें बना दीं, इस का नेतृत्व कोतवाली सीओ अमित राय को सौंपा गया. निशा ने मुसर्रत, कौसर, साद, आरिफ और प्रेमी सऊद फैजी के पतेठिकाने बता दिए. उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गईं.

निशा के अब्बाअम्मी पहले देहली गेट के पटेल नगर में रहते थे. अब ये लोग हापुड़ चुंगी में स्थित इकबाल नगर में रहने आ गए थे. निशा बचपन से सुंदर थी. उस का रंग दूध में केसर मिले जैसा था, जब उस पर जवानी का उफान चढ़ा तो उस के अंगअंग में निखार आ गया. उस के पुष्ट उभार किसी भी पुरुष के दिल की धडक़नें बढ़ा सकते थे.

हिरणी जैसी आंखें, सुतवा नाक और संतरों की फांक जैसे गुलाबी होंठ मनचलों को रुक कर एक बार उसे जी भर कर देखने को विवश कर देते थे. जब वह खिलखिला कर हंसती थी तो उस के मोतियों जैसे दांतों की पक्तियां चमकने लगती थीं.

2001 में हुआ शाहिद से निकाह

हया और शरम का निशा से कोसों दूर का वास्ता था, वह किसी भी पुरुष से हंसहंस कर बातें करने लगती थी. सामने वाले को लगता था कि यह मछली उस के कांटे में उलझ गई है, जबकि यह उस की भूल ही होती थी. निशा वह चिकनी मछली थी, जो किसी के हाथ नहीं आती है. निशा की बेबाक हरकतों का पता उस के अब्बू को भी था.

निशा की बेलगाम जवानी को एक ठौर चाहिए था, समाज में निशा कहीं उन की नाक न कटवा दे. यही सोच कर उस के अब्बू ने उस के लिए शाहिद बेग को चुन लिया और उस के साथ उस का निकाह कर दिया. निशा को दुलहन के रूप में पा कर शाहिद बेग बहुत खुश हुआ. शाहिद भी हंसमुख प्रवृत्ति का था. वह एक जूता बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था. हसीन बीवी पा कर शाहिद बेग अपनी किस्मत पर फूला नहीं समाया. उस ने निशा की छोटी से छोटी फरमाइश का पूरा खयाल रखा, शौहर का पूरा प्यार उसे दिया.

शौहर का भरपूर प्यार पा कर निशा पूर्णरूप से उसे समर्पित हो गई. एकएक कर के उस ने शाहिद बेग को 5 बच्चों का बाप बना दिया. परिवार बढ़ा तो घर के खर्चे भी बढ़ गए. अब एक सीमित आय में इतने बड़े परिवार की गुजरबसर नहीं हो सकती थी, इस के लिए शाहिद परेशान रहने लगा. निशा शौहर को परेशान देख कर खुद परेशान हो गई, वह इस परेशानी से निकलने की राह तलाशने लगी.

निशा ने खोली तंत्रमंत्र की दुकान

निशा को याद था कि एक बार उस की अम्मी उसे किसी तांत्रिक के पास ले कर गई थीं. अम्मी के साथ पड़ोस की सायरा चाची थी. सायरा का बेटा हामिद आवारा किस्म का था, वह चोरी, छीनाझपटी आदि काम करता था. कभी पुलिस उसे तलाशती हुई चौखट पर आती थी, कभी कोई पड़ोसी शिकायत ले कर आता था कि हामिद ने उस की बकरी खोल कर कसाई को बेच दी है.

सायरा परेशान थी, बेटे का मोह हर मां को होता है. वह हामिद का दिमाग दुरुस्त करवाने के चक्कर में मेरी अम्मी को ले कर उस पहुंचे हुए तांत्रिक के पास आई थी. तांत्रिक ने सायरा चाची से तंत्रमंत्र करने की एवज में 5 हजार रुपए ठग लिए थे. चूंकि उस तांत्रिक का कोई उपाय हामिद को सही रास्ते पर नहीं ला पाया था. इसलिए यही कहा जाएगा कि उस ने सायरा चाची के 5 हजार रुपए ठग लिए थे.

निशा के दिमाग में यही धंधा जम गया. उस ने अपनी बैठक वाला कमरा तंत्रमंत्र की दुकान चलाने के लिए ठीक कर लिया और आसपास में प्रचार कर आई कि वह किसी भी तरह की भूतप्रेत और चोरी की समस्याओं का तंत्रमंत्र से निदान कर सकती है.

दूसरे दिन आसपास की कुछ महिलाएं अपनी समस्याएं ले कर उस के पास आईं. निशा ने उन की समस्याएं एकएक कर के सुनीं. झाडफ़ूंक कर के किसी को अभिमंत्रित जल पिलाया, किसी पर छिडक़ाव किया. किसी को चाटने के लिए भभूत दी.

यह सत्य है कि 2-4 पर ऐसी क्रियाएं की जाएं तो उन पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव पड़ता ही है. 4 में से एक खुद को भलाचंगा समझने लगता है. इस का श्रेय निशा को मिलने लगा तो उस के यहां भीड़ बढऩे लगी. वह बहुत कम रुपए ले कर लोगों की समस्या ठीक करने का ढोंग करती. उस की दुकान चल निकली. शाम तक वह हजार-2 हजार रुपए इकट्ïठा कर लेती थी. इस से उस की आर्थिक परेशानी ठीक होती चली गई.

निशा की पूरी कोशिश होती थी कि शाहिद के जाने और आने के बीच ही उस का तंत्रमंत्र का धंधा सिमट जाए, लेकिन उस के तंत्रमंत्र का प्रचार इतना फैल गया था कि कुछ महिलाएं अपनी समस्याएं ले कर रात 9-10 बजे तक उस का दरवाजा खटखटाने लगीं तो शाहिद को इस से कोफ्त होने लगी. लेकिन घर में पैसा आ रहा था, इसलिए वह मन मार कर चुप लगा गया. निशा अब रात 10 बजे तक बैठक में समस्याएं ले कर आने वाले पीडि़तों से घिरी रहने लगी.

3 बच्चे नहीं मिले आज तक

देखतेदेखते कब 5 साल निकल गए, पता ही नहीं चला. इन सालों में निशा तंत्रमंत्र के काम में इतनी गहराई से डूब गई कि रातदिन उस का दिलोदिमाग तंत्रमंत्र के विषय में ही सोचता रहता. अब निशा ने अपने शौहर शाहिद पर ध्यान देना लगभग बंद कर दिया था. पत्नी की बेरुखी से शाहिद बेग खुद को तन्हा महसूस करने लगा. वह गुमसुम और उदास रहने लगा. काम पर जाना और घर आ कर जो कुछ पका मिलता, खा कर सो जाना ही उस की दिनचर्चा बन गई.

इसी बीच एक ऐसी घटना घट गई, जिस ने शाहिद बेग को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया. उस के 3 बच्चे घर के बाहर से गायब हो गए. शाहिद ने अपने साले दानिश खान के साथ उन बच्चों की बहुत तलाश की. पुलिस में रिपोर्ट भी लिखवाई, लेकिन बच्चे नहीं मिले. उन्हें जमीन निगल गई या आसमान खा गया, किसी की कुछ समझ में नहीं आया.

समय गुजरने लगा. बच्चों के लापता होने का निशा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. वह पहले की तरह पूरे जुनून में डूबी अपनी तंत्र विद्या की दुकान चलाती रही.

                                                                                                                                           क्रमशः

चंबल के बीहड़ों की आखिरी दस्यु जोड़ी

राजस्थान से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश तक फैले चंबल नदी के बीहड़ों में डकैत केदार गुर्जर का काफी आतंक था. उस ने अपनी पत्नी दस्यु सुंदरी पूजा के साथ ऐसा आतंक मचा रखा था कि लोग उन के नाम से कांपते थे. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कभी उस की तूती बोलती थी. दोनों धनी लोगों का अपहरण कर मोटी रकम फिरौती में वसूलते थे. इस मामले में दोनों काफी होशियार थे.वे पकड़ (अपहृत) को जंजीर से बांध कर ताला लगा कर अपने साथ जंगल में रखते थे. फिरौती मिलने के बाद ही वे उसे छोड़ते थे. जब तक पैसा नहीं मिल जाता, तब तक वे पकड़ को मेहमान की तरह रखते थे.

हालांकि अब पहले जैसे खूंखार डकैत नहीं रहे, जो लोगों को कतार में खड़ा कर गोलियों से भून देते थे. एक जमाना था, जब चंबल के बीहड़ में डाकुओं का बोलबाला था. डाकुओं का ऐसा आतंक था कि लोग उन के नाम से कांपते थे. ऐसे तमाम डाकू हुए, जिन की कहानियां आज भी लोग सुनाते हैं. कई महिलाएं भी बीहड़ों में कूद कर डकैत बनीं. इन्हें बाद में दस्यु सुंदरी कहा गया.

लेकिन अब समय बदल गया है. अपराध भले ही पहले से ज्यादा बढ़ गए हैं, लेकिन अपराधों और अपराधियों का ट्रेंड बदल गया है. अब पहले की तरह बंदूकों की नोक पर डकैती की वारदात यदाकदा ही सुनने को मिलती है. डकैतों की पीढ़ी भी अब आखिरी पड़ाव पर है. बात राजस्थान, मध्य प्रदेश या उत्तर प्रदेश की करें तो यहां के ज्यादातर डकैत गिरोहों का सफाया हो चुका है. डकैत सरगना जेल पहुंच चुके हैं या मुठभेड़ में अपनी जान गंवा चुके हैं.

समय के साथ अब डकैतों की कार्यप्रणाली बदल चुकी है. पहले की तरह अब डकैत फिल्मी स्टाइल में घोड़ों पर नहीं चलते. चंबल के बीहड़ों में भी अब घोड़ों के टाप नहीं सुनाई देते. वे भी वारदात को अंजाम देने के लिए वाहनों का उपयोग करने लगे हैं. डकैतों में मुठभेड़ें भी कम होती हैं. डकैत गिरोह खूनखराबा करने के बजाय पैसे पर विश्वास करते हैं. गिरोह के सदस्यों के पास आधुनिक हथियार होते हैं. एक यही बदलाव नहीं आया है. वे रहते भी जंगलों और बीहड़ों में हैं.

राजस्थान से ले कर मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तक पसरी चंबल की घाटी भी अब अवैध खनन की वजह से सिमटती जा रही है. अपनी ही तरह के सामाजिक भौगोलिक कारणों से क्षेत्र को कुख्यात बनाने वाली वजहों में से एक सब से महत्त्वपूर्ण वजह यहां से बहने वाली चंबल नदी है.

मध्य प्रदेश की विंध्य की पहाडि़यों से निकलने वाली यह नदी राजस्थान के कोटा, धौलपुर आदि इलाकों को पार करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड मुरैना इलाकों से बहती हुई उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की ओर चली जाती है. पानी के कटाव से चंबल नदी के किनारेकिनारे सैकड़ों मील तक ऊंचे घुमावदार बीहड़ों की संरचना हो गई है. चंबल के ये बीहड़ कई दशकों से डकैतों के अभेद्य ठिकाने रहे हैं.

चंबल से जुड़े इलाकों में अभी भी कुछ डकैतों का आतंक है. राजस्थान के धौलपुर में भी अभी कुछ दस्यु गिरोह सक्रिय हैं. धौलपुर के एसपी राजेश सिंह ने इन दस्युओं के खिलाफ मुहिम चला रखी है, जिस की वजह से अधिकांश दस्यु पकड़े जा चुके हैं. फिर भी डकैतों का खात्मा अभी पूरी तरह से नहीं हो सका है.

एसपी राजेश सिंह 16 अप्रैल को देर रात तक काम कर रहे थे. हालांकि उस दिन वह औफिस से जल्दी ही घर आ गए थे. लेकिन घर आने के बाद भी वह सरकारी कामकाज में उलझे थे. रात 11 बजे के करीब उन के मोबाइल फोन की घंटी बजी तो उन्होंने स्क्रीन पर नंबर देखा. नंबर खास मुखबिर का था, इसलिए उन्होंने फोन रिसीव कर बिना कोई भूमिका बनाए पूछा, ‘‘बताओ, क्या खबर है?’’

‘‘सर, आज की सूचना धमाकेदार है.’’ दूसरी ओर से मुखबिर ने कहा.

‘‘अच्छा, ऐसी क्या सूचना है?’’ एसपी साहब ने दिलचस्पी लेते हुए पूछा.

‘‘सर, आप चाहें तो आप की कई महीनों की भागदौड़ कामयाब हो सकती है.’’ मुखबिर बोला.

‘‘वो कैसे?’’ एसपी साहब ने पूछा.

‘‘सर, डकैत केदार गुर्जर आज आप के इलाके में ही घूम रहा है.’’ मुखबिर ने धीमी आवाज में कहा.

केदार का नाम सुन कर एसपी साहब के चेहरे पर चमक आ गई. उन्होंने पूछा, ‘‘कहां है वो?’’

‘‘सर, वह चंदीलपुरा के आसपास जंगल में है. उस की दोस्त पूजा डकैत भी उस के साथ है.’’ मुखबिर ने कहा.

‘‘अगर सूचना पक्की है तो आज वह हमारे हाथों से बच नहीं सकता.’’ एसपी साहब ने कहा.

‘‘सर, सूचना सौ फीसदी सही है. फिर भी आप चाहें तो उस के मोबाइल फोन से उस की लोकेशन पता करा लें.’’ मुखबिर ने एसपी साहब को आश्वस्त करते हुए कहा.

‘‘ओके मैं पता कराता हूं.’’ एसपी साहब ने कहा.

डकैत केदार गुर्जर और दस्यु सुंदरी पूजा के बारे में मिली सूचना महत्त्वपूर्ण थी. राजेश सिंह ने तुरंत एडीशनल एसपी जसवंत सिह बालोत को फोन कर के साइबर सेल द्वारा केदार गुर्जर के मोबाइल फोन की लोकेशन पता कराने को कहा.

एडीशनल एसपी जसवंत सिंह बालोत ने साइबर सेल के माध्यम से डकैत केदार गुर्जर के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगवाया तो पता चला कि वह चंदीलपुरा की घाटी के आसपास है. उन्होंने तुरंत यह सूचना एसपी राजेश सिंह को दे दी.

केदार गुर्जर की लोकेशन का पता चलते ही राजेश सिंह ने एडीशनल एसपी जसवंत सिंह बालोत को तुरंत पुलिस फोर्स के साथ जा कर डकैत केदार को घेरने को कहा. रात को ही अत्याधुनिक हथियारों से लैस एक पुलिस टीम गठित की गई और श्री बालोत के नेतृत्व में वह पुलिस टीम डकैत केदार गुर्जर और दस्यु सुंदरी पूजा की तलाश में निकल गई.

पुलिस टीम जैसे ही चंदीलपुरा की घाटी में बाबू महाराज के मंदिर के पास पहुंची तो डकैतों ने पुलिस की तरफ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस और डकैतों के बीच रुकरुक कर गोलियां चलती रहीं.

आखिर सवेरा होने से पहले पुलिस टीम डकैत केदार गुर्जर और दस्यु सुंदरी पूजा गुर्जर को जीवित पकड़ने में सफल रही. उन के बाकी साथी अंधेरे में वहां से भाग निकले थे. पुलिस टीम ने दिन चढ़ने पर उन की तलाश में जंगल का चप्पाचप्पा छान मारा, लेकिन उन का कुछ पता नहीं चला.

पुलिस टीम डकैत केदार और पूजा गुर्जर को कड़ी सुरक्षा में धौलपुर ले आई. केदार गुर्जर से एक वनचेस्टर 11, 44 बोर की राइफल, 315 बोर का एक कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. दस्यु सुंदरी पूजा गुर्जर के पास से 315 बोर की एक राइफल, 3 जिंदा कारतूस व 3 खाली कारतूस बरामद किए गए थे. धौलपुर जिले के बसई डांग थाने में केदार और पूजा के खिलाफ भादंवि की धारा 307, 323, 332, 353, 34 और 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 11 आरडीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

डकैत केदार एवं पूजा गुर्जर की गिरफ्तारी से राजस्थान ही नहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस का भी एक बड़ा सिरदर्द खत्म हो गया. केदार गुर्जर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, अपहरण, डकैती की योजना बनाने, बलात्कार आदि के 29 मामले दर्ज हैं.

वहीं दस्यु सुंदरी पूजा गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं डकैती की योजना बनाने के 3 मुकदमे दर्ज हैं. केदार गुर्जर की गिरफ्तारी पर राजस्थान के भरतपुर रेंज के आईजी ने 10 हजार रुपए और उत्तर प्रदेश के आगरा के डीआईजी ने 5 हजार रुपए एवं आगरा के एसएसपी ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. दस्यु केदार एवं पूजा गुर्जर से की गई पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार थी—

केदार धौलपुर जिले के बाड़ी थाना के गांव भोलापुरा का रहने वाला था. फेरन सिंह गुर्जर के बेटे केदार को लोग ठेकेदार के नाम से पुकारते थे. डकैतों के बीच भी वह केदार उर्फ ठेकेदार के नाम से ही जाना जाता था. वहीं पूजा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस थाने के गांव डोंगरपुर निवासी बहादुर सिंह गुर्जर की बेटी थी. अब वह केदार गुर्जर उर्फ ठेकेदार की पत्नी है.

माना जा रहा है कि चंबल के बीहड़ों में केदार एवं पूजा के बाद अब कोई ऐसा दस्यु जोड़ा नहीं बचा है, जो डकैती की वारदातों में लिप्त हो. जो डकैत बचे हैं, वे अकेले पुरुष हैं. अगर उन की शादी हुई तो पत्नी गांव में रहती है. चंबल के बीहड़ में अब किसी पुरुष डकैत के साथ कोई महिला दस्यु नहीं है.

यह विडंबना ही है कि केदार और पूजा की 2-2 बार शादी हुई है. केदार की पहली पत्नी से उसे कोई संतान नहीं हुई थी. वहीं पूजा की बचपन में उस समय शादी हो गई थी, जब वह 11-12 साल की थी. अक्तूबर, 2004 में रामबाबू गड़रिया ने भंवरपुरा गांव में कई लोगों को एक कतार में खड़ा कर गोलियों से भून दिया था. उन में पूजा का पति भी शामिल था.

पति की मौत के बाद पूजा ने ससुराल छोड़ दी और बीहड़ों में कूद गई. वह केदार गुर्जर के गिरोह में शामिल हो गई थी. कुछ दिनों बाद पूजा ने केदार से शादी कर ली थी. केदार ने ही पूजा को बंदूक चलाना सिखाया. शुरू में गिरोह में पूजा की भूमिका कोई खास नहीं थी, लेकिन सन 2007 के बाद से वह गिरोह के साथ पूरी तरह सक्रिय हो गई थी. वह अपहरण करने एवं वसूली से ले कर डकैती की योजना बनाने और पुलिस मुठभेड़ में केदार का कंधे से कंधा मिला कर साथ देने लगी थी.

करीब 2 साल पहले पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया था. तब वह लगभग 6 महीने तक धौलपुर की केंद्रीय जेल में बंद रही थी. बाद में जमानत मिलने पर वह वापस बीहड़ों में केदार के पास जा पहुंची थी. बीहड़ों में पूजा साड़ी बांध कर रहती थी, लेकिन जब वह गिरोह के साथ वारदात करने निकलती थी तो ब्रांडेड जींस, टीशर्ट या शर्ट तथा स्पोर्ट्स शूज पहनती थी.

केदार और पूजा ने राजस्थान के धौलपुर से ले कर उत्तर प्रदेश के आगरा एवं मध्य प्रदेश के मुरैना तक अपना कार्यक्षेत्र बना रखा था. केदार का गिरोह लंबे समय तक बीहड़ों में नहीं रहता था. लेकिन जब बीहड़ों में रहता था तो अपने विश्वस्त लोगों से राशन और सामान मंगवाता था. वह जंगल में ही खाना बनाते और खाते थे. बारिश के मौसम में तिरपाल लगा कर रहते थे. रात हो या दिन, बीहड़ में जहां भी गिरोह रुकता था, वहां 1-2 सदस्य बंदूक ले कर पहरा देते रहते थे.

बीचबीच में केदार एवं पूजा के साथ डकैत गिरोह के सदस्य तीर्थयात्रा पर भी जाते थे. ये लोग विश्वविख्यात पुष्कर मेले और अलवर जिले के भर्तृहरि मेले में कई बार जा चुके हैं. इस बीच ये अपनी वेशभूषा बदल लेते थे. केदार गुर्जर धोतीकुरता और पगड़ी बांध कर ठेठ देहाती बन जाता था तो पूजा जंफर और कुरती पहन कर ठेठ गूजरी बन जाती थी. लेकिन 1-2 हथियार ये अपने साथ रखते थे. बाकी हथियारों को अपने ठिकानों पर जंगल में छिपा देते थे. केदार और पूजा सामान्य ग्रामीण की तरह जयपुर और आगरा के ताजमहल आदि जगहों पर भी घूम चुके हैं.

डकैत केदार की आदत थी कि वह जंगल में जहां खाना खाता था, वहां से 1-2 किलोमीटर दूर जा कर पानी पीता था. रात में भी ये 1-2 बार अपना ठिकाना बदल लेते थे. इन की गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले धौलपुर पुलिस की केदार और पूजा गिरोह से मुठभेड़ हुई थी. उस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इन के चंगुल से आगरा के एक ठेकेदार देवेंद्र ठाकुर को मुक्त कराया था. देवेंद्र का उत्तर प्रदेश के शमसाबाद से अपहरण किया गया था. वह शमसाबाद के पूर्व विधायक एवं व्यापारी डा. राजेंद्र सिंह का रिश्तेदार था.

देवेंद्र ठेकेदारी करता था.देवेंद्र के अपहरण के बाद केदार और पूजा के गिरोह ने उस के घर वालों से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. बाद में 20 लाख रुपए में सौदा तय हो गया था. देवेंद्र के घर वाले 20 लाख रुपए ले कर आने वाले थे, इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई थी. पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी कर ली. दोनों तरफ से गोलियां चलीं. मुठभेड़ के दौरान डकैत देवेंद्र को छोड़ कर भाग निकले थे.

देवेंद्र ने तब पुलिस को बताया था कि शमसाबाद से उस का एक कार में अपहरण किया गया था. रास्ते में उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश कर दिया गया था. जब होश आया तो वह मध्य प्रदेश के जंगलों में था. बाद में डकैत गिरोह उसे साथ ले कर इधरउधर घूमता रहा. गिरोह ने देवेंद्र को जंजीरों से बांध कर रखा था. जंजीर में ताला लगा रहता था.

केदार एवं पूजा की गिरफ्तारी से चंबल के बीहड़ों में आतंक के 2 साए भले ही कम हो गए हैं, लेकिन उन की दहशत अभी भी 3 राज्यों के कई जिलों में है. केदार की उम्र लगभग 60 साल है तो पूजा भी 40-45 साल के आसपास की है. दोनों को इस बात का दुख है कि उन की कोई औलाद नहीं है. 2 बार शादी करने के बाद भी कोई संतान न होने से केदार अब टूट सा गया है.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित 

तांत्रिक शक्ति के लिए अपने बच्चों की बलि – भाग 1

बात 22 मार्च, 2023 की है. मेरठ शहर के थाना दिल्ली गेट के एसएचओ ऋषिपाल औफिस में बैठे अखबार देख रहे थे, तभी 2 युवक उन के पास आए. दोनों के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी. उन्होंने एसएचओ साहब को सलाम कहा तो ने उन्हें सामने पड़ी कुरसियों पर बैठने का इशारा किया. दोनों बैठ गए. कपड़ों और चेहरों से दोनों मुसलमान दिखाई पड़ रहे थे.

“कहिए, थाने में आप का कैसे आना हुआ?” एसएचओ ऋषिपाल ने पूछा.

“साहब, मेरा नाम शाहिद बेग है.” एक छरहरे बदन का युवक अपना परिचय देते हुए बोला, “मेरे साथ मेरा साला दानिश खान है. मैं आप के पास अपने 2 बच्चों के गुम हो जाने की फरियाद ले कर आया हूं. मुझे शक है कि मेरे दोनों बच्चे कत्ल कर दिए गए हैं.”

कत्ल की बात सुन कर ऋषिपाल चौंक गए, वह कुरसी पर झुकते हुए बोले, “आप को यह शक क्यों और कैसे है कि आप के बच्चों का कत्ल कर दिया गया है?”

“साहब, निशा ने मेरे 3 बच्चों को पहले भी मार डाला था. अब मेरे बेटे मेराब और बेटी कोनेन की भी उस ने हत्या कर दी है.”

“निशा…यह कौन है?”

“मेरी बीवी है साहब, एक नंबर की मक्कार, चालबाज और फरेबी औरत है. ढोंगी तांत्रिक का लबादा ओढ़ कर वह लोगों को बेवकूफ बना रही है, तंत्रमंत्र के नाम पर उस ने अपनी पांचों औलादों की बलि चढ़ा दी है. मेरे बच्चे परसों शाम से गायब हैं…”

मामला काफी संगीन नजर आ रहा था. एसएचओ के चेहरे पर गंभीरता फैल गई. उन्होंने शाहिद बेग के चेहरे को ध्यान से देखा, वह काफी परेशान और दुखी दिखाई पड़ रहा था.

“शाहिद बेग, मुझे सारी बात विस्तार से बताओ.”

“साहब, मेरा निकाह सन 2001 में निशा के साथ हुआ था. वह शुरूशुरू में बहुत नेक और शांत स्वभाव की थी. वह मेरे 5 बच्चों की मां बनी, तब तक सब कुछ सामान्य चलता रहा. बाद में निशा में तेजी से परिवर्तन आ गया. वह खुद को तांत्रिक बताने लगी. उस की बातों में अनेक अनपढ़, गरीब लोग आ गए. मेरे घर पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा. मैं ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. वह कहती, “मैं तुम्हारे घर की खुशहाली के लिए सिद्धि प्राप्त करने की कोशिश कर रही हूं. तुम देखना कि मैं तुम्हें दुनिया का सब से बड़ा अमीर आदमी बना दूंगी.

“वह घर में अजीबअजीब तंत्रमंत्र के टोटके करने लगी, उस की हरकतों से परेशान हो कर मैं ने घर छोड़ दिया. मैं बच्चों को साथ रखना चाहता था, लेकिन निशा ने बच्चे मेरे हवाले नहीं किए. कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि मेरे 3 बच्चे गायब हो गए हैं. मै ने निशा से मिल कर बच्चों की बाबत पूछा तो वह तरहतरह के बहाने बनाने लगी. कभी कहती कि वह पीर बाबा के मुरीद बन कर घर से चले गए, कभी कहती कि अजमेर शरीफ में उस से बिछुड़ गए.

“मैं तब चुप लगा गया. अब उस मक्कार औरत ने मेरा बेटा और बेटी को गायब कर दिया है. मुझे किसी ने बताया है कि निशा ने तांत्रिक शक्ति पाने के लिए मेरे बच्चों की बलि चढ़ा दी है. साहब, आप उस सिरफिरी औरत को कोतवाली ला कर पूछताछ कीजिए, सच्चाई सामने आ जाएगी.”

एसएचओ ऋषिपाल ने शाहिद बेग की बातों को गंभीरता से सुना. उन्होंने साथ में आए दानिश खान की तरफ देखा, “दानिश खान, आप को अपने जीजा की बातों में कितनी सच्चाई नजर आती है?”

“यह हकीकत बयां कर रहे हैं साहब. मुझे निशा को अपनी बहन कहते हुए भी शरम आती है. उस ने मेरे मासूम भांजेभांजियों का कत्ल किया है, उसे गिरफ्तार कर के सख्त से सख्त सजा दीजिए.”

“ठीक है. मैं निशा को यहां बुला कर पूछताछ करता हूं. आप अपनी एफआईआर दर्ज करवा दीजिए.” एसएचओ ने बड़ी गंभीरता से इस मामले को लिया. उन्होंने तुरंत निशा को पकड़ कर लाने के लिए एक पुलिस टीम खैर नगर भेज दी. इस की सूचना उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी.

police team

दोनों बच्चों की हत्या की

पुलिस टीम निशा को हिरासत में ले कर थाने लौट आई. जब उसे एसएचओ के सामने लाया गया तो वह जरा भी भयभीत नहीं थी. उस ने साड़ी ब्लाउज पहन रखा था, पूरे शृंगार से सजीधजी हुई थी. वह शान से आ कर उन के सामने तन कर खड़ी हो गई. उस ने एसएचओ के चेहरे पर नजरें जमा कर उपेक्षा से पूछा, “मुझे यहां क्यों बुलाया है कोतवाल साहब, आप जानते नहीं, मैं कौन हूं?”

एसएचओ उस की बेबाकी पर चौंके. वह इतनी बेफिक्री से बातें किस दम पर कर रही है, यह जानना जरूरी था. लेकिन उस से पहले वह उस से उस के बच्चों के विषय में जान लेना जरूरी समझते थे. उन्होंने उसे घूरते हुए पूछा, “तेरा बेटा मेराब और बेटी कोनेन कहां है?”

“उन दोनों को तो मैं ने खैरनगर की सलामती के लिए कुरबान कर दिया है.” निशा उसी लापरवाही भरे अंदाज में बोली, “जिस प्रकार युद्ध में अमन (शांति) के लिए मोघ्याल राजा राहिब सिद्ध दत्त ने अपने बच्चे का सिर कलम कर दिया था, उसी तर्ज पर मैं ने भी खैरनगर में अमन के लिए अपने दोनों बच्चों की कुरबानी दी है. यदि मैं ऐसा नहीं करती तो पूरा खैरनगर तबाह और बरबाद हो जाता. वहां लाशों के ढेर लग जाते.” वह बोली.

एसएचओ ऋषिपाल ऊपर से नीचे तक हिल गए. एक मां अपने जिगर के टुकड़ों को अपने हाथों से हलाक कर सकती है, वह सपने में भी नहीं सोच सकते थे. यह औरत बड़ी बेशरमी से अपना गुनाह खैरनगर में अमन लाने के नाम पर थोप रही है. या तो यह अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है या फिर जरूरत से ज्यादा शातिर और मक्कार है. कुछ सोच कर उन्होंने पास में खड़ी महिला सिपाही से कहा, “मुझे लगता है, इस का दिमागी पेच ढीला हो गया है. जरा इस का दिमाग दुरुस्त तो करो.”

महिला सिपाही एसएचओ साहब का इशारा समझ गई. एसएचओ उठ कर बाहर आ गए. वह उस कक्ष में आए, जहां उन्होंने शाहिद बेग और उस के साले दानिश खान को बिठाया हुआ था. वे दोनों अमित राय को देख कर खड़े हो गए.

“आप लोग सही कह रहे थे.” ऋषिपाल गंभीर स्वर में बोले, “निशा तुम्हारे दोनों बच्चों की बलि चढ़ा चुकी है. उस ने बताया है कि खैरनगर को तबाह होने से बचाने के लिए उस ने दोनों बच्चों की कुरबानी दी है. हकीकत उगलवाने के लिए उस से पूछताछ चल रही है.”

शाहिद और दानिश खान बच्चों के कत्ल की पुष्टि हो जाने पर सकते में आ गए. शाहिद फूटफूट कर रोने लगा. एसएचओ ने उस का कंधा थपथपा कर कहा, “निशा की सरकारी खातिरदारी की जा रही है. अभी वह बता देगी कि बच्चे कत्ल किए गए हैं तो उन की लाश कहां हैं.”

10 मिनट बाद वह शाहिद बेग और दानिश खान को साथ ले कर उसी कमरे में आ गए, जहां निशा से पूछताछ की जा रही थी. निशा पूरी तरह टूट गई थी, वह चीखते हुए कह रही थी, “रुक जाइए, मुझे मत मारिए, मैं सब बता दूंगी.”

ऋषिपाल ने महिला कांस्टेबल को हाथ रोकने का इशारा किया और निशा को घूरते हुए पूछा, “बोलो, तुम ने दोनों बच्चों का क्या किया?

aropi-ke-bachche

“म… मैं ने उन दोनों को अपनी जिंदगी से दूर करने के लिए अपने प्रेमी सऊद फैजी, आरिफ कोसर, मुसर्रत बेगम और उस के बेटे साद को अमनचैन के नाम पर उकसाया. उन लोगों ने दोनों बच्चों मेराब और कोनेन को पहले रजाईगद्ïदे रखने वाले संदूक में हाथपांव बांध कर बंद कर दिया. 2 घंटे तक बंद रखने के बाद भी उन के प्राण नहीं निकले तो सऊद फैजी ने दोनों को जहर के इंजेक्शन लगा दिए. इस से छोटी कोनेन तो मर गई, मेराब नहीं मरा. तब उस का गला घोंटा गया. वह मर गया तो हम लोगों ने उन की लाशें गंगनहर में फेंक दी.”

“तू मां नहीं, मां के नाम पर कलंक है, तूने मेरे पांचों बच्चों की अंधविश्वास में हत्या की है. तुझे फांसी होनी चाहिए.” शाहिदबेग गुस्से से चीख पड़ा.

गंगनहर में हुई लाशों की तलाश

एसएचओ ने उसे शांत करवा कर बाहर भेज दिया. उन्होंने मां द्वारा अंधविश्वास में 2 बच्चों की हत्या करने की सूचनाएसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी (सिटी) पीयूष सिंह और सीओ अमित राय को दे दी तो ये तीनों पुलिस अधिकारी भीथाने पहुंच गए.

                                                                                                                                          क्रमशः

कानपुर में मांबेटी को जिंदा जलाया, अफसर बने भस्मासुर

पैसे का गुमान : दोस्त ने ली जान – भाग 3

4 साल पहले मुरादाबाद के रहने वाले नंदकिशोर से कुलदीप की मुलाकात एक वैवाहिक आयोजन के दौरान हुई थी. उस के बाद से दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. वैसे नंदकिशोर उर्फ नंदू चाऊ की बस्ती लाइनपार का रहने वाला था. उस के पिता मुरादाबाद रेलवे में टैक्नीशियन के पद पर थे, जो रिटायर हो चुके थे. नंदकिशोर खुद एमटेक की पढ़ाई पूरी कर एक दवा कंपनी में मैडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करता था. उस ने एक दवा कंपनी की फ्रैंचाइजी भी ले रखी थी और दवाओं का कारोबार शुरू किया था.

इस काम को शुरू करने के लिए उस ने 20 लाख का गोल्ड लोन ले रखा था. संयोग से लौकडाउन में उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जिस कारण वह लोन की किस्त नहीं जमा कर पाया था. इस वजह से वह काफी परेशान चल रहा था. वह अपनी सारी तकलीफें कुलदीप को बताया करता था. उस ने अपने कर्ज और किस्त नहीं जमा करने की मुसीबत भी बताई थी. उसे पता था कि कुलदीप का कारोबार अच्छी तरह से चल रहा है. इसे देखते हुए उस ने मदद के लिए उस के सामने हाथ फैला दिया.

उस से 65 हजार रुपए उधार मांगे और उसे विश्वास दिलाया कि पैसे जल्द वापस कर देगा. ज्यादा से ज्यादा 2 महीने का समय लगेगा. कुलदीप ने पैसे देने से इनकार तो नहीं किया, मगर वह कई दिनों तक उसे टालता रहा. नंदकिशोर के बारबार कहने पर कुलदीप बोला, ‘‘यार तू तो पहले से ही कर्जदार है तो मेरा 65 हजार कैसे वापस कर पाएगा? और फिर तेरी इतनी औकात अभी नहीं है.’’

यह सुन कर पहले से ही टूट चुका नंदकिशोर बहुत मायूस हो गया. उस ने केवल इतना कहा कि यदि तुम्हें नहीं देना था तो पहले दिन ही मना कर देता. यहां तक तो ठीक था. उन की दोस्ती पर जरा भी फर्क नहीं पड़ा. लेकिन कुलदीप बारबार उस के जले पर नमक छिड़कता रहा. एक दिन तो कुलदीप ने हद ही कर दी. एक पार्टी में नंदकिशोर की कई लोगों के सामने बेइज्जती कर दी.

पार्टी छोटेबड़े कारोबारियों की थी. इस में शामिल लोगों की अपनीअपनी साख थी. कौन कितनी हैसियत वाला है और कौन किस कदर भीतर से खोखला, इसे कोई नहीं जानता था. कहने का मतलब यह था कि सभी एकदूसरे की नजर में अच्छी हैसियत वाले थे. पार्टी के दरम्यान कोरोना काल में कई तरह के बिजनैस में नुकसान होने की बात छिड़ी, तब कुलदीप ने नंदकिशोर पर ही निशाना साध दिया. पहले तो उस ने सब के सामने कह दिया कि वह लाखों का कर्जदार बना हुआ है. यह बात कुछ लोगों को ही मालूम थी. इस भारी बेइज्जती से नंदकिशोर तिलमिला गया. उस वक्त तो खून का घूंट पी कर रह गया.

ऐसा कुलदीप ने उस के साथ कई बार किया. नंदकिशोर ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि कुलदीप पैसे के घमंड में चूर था. बड़ेबड़े दावे करना, बेइज्ज्ती करना उस के लिए मनोरंजन का साधन बन गया था. उस ने बताया कि इस से वह काफी तंग आ चुका था. तभी उस ने निर्णय लिया वह कुलदीप को सबक जरूर सिखाएगा. उस ने कसम खाई और योजना बना कर उस में अपने बुआ के लड़के कर्मवीर उर्फ भोलू और रणबीर उर्फ नन्हे को शामिल  कर लिया. कर्मवीर और रणबीर दोनों सगे भाई थे.

योजना के अनुसार, कुलदीप की हत्या से कुछ दिन पहले नन्हे को बताया कि कुलदीप ने हाल में ही अपनी पोलो कार बेची है. उस से मिले 4 लाख रुपए उस के पास हैं. पैसा हड़पने में मदद करने पर उसे भी हिस्सेदार बनाया जाएगा. नन्हे इस के लिए तैयार हो गया. नंदकिशोर ने कुलदीप को अच्छी हालत में मारुति स्विफ्ट कार दिलवाने का सपना दिखाया. उसी कार को दिखाने के बहाने से वह 4 जून, 2021 को अपनी बाइक से कुलदीप को ले कर कांठ में डेंटल हौस्पिटल के सामने पहुंच गया.

वहां पहले से ही नन्हे और भोलू एंबुलेंस ले कर उस का इंतजार कर रहे थे. एंबुलेंस भोलू चलाता था. वहां उस ने कहा कि आज ही बिजनौर जा कर पेमेंट करनी होगी. कुलदीप उस की बातों में आ गया. उस के साथ एंबुलेंस में बैठ गया. रास्ते में नंदकिशोर ने शराब की एक बोतल खरीदी. आगे चल कर स्यौहारा कस्बे में गाड़ी रोक कर तीनों ने शराब पी. कुलदीप जब शराब के नशे में धुत हो गया, तब नंदकिशोर ने उस के साथ मारपीट शुरू कर दी. उस से बोला, ‘‘अगर वह अपनी जिंदगी बचाना चाहता है तो 4 लाख रुपए मंगवा ले.’’

मरता क्या न करता, कुलदीप ने अपनी पत्नी सुनीता को फोन कर पैसे दुकान पर मंगवा लिए. इधर नंदकिशोर ने कर्मवीर उर्फ भोलू को भेज कर दुकान से वह पैसे मंगवा लिए. पैसा मिल जाने पर भी नंदकिशोर ने उसे नहीं छोड़ा. एंबुलेंस में औक्सीजन सिलेंडर का मीटर खोलने वाले औजार (स्पैनर) से उस ने कुलदीप के सिर पर कई वार कर दिए.

नशे की हालत में होने के कारण कुलदीप खुद को संभाल नहीं पाया. कुछ समय में ही उस की वहीं मौत हो गई. बाद में कुलदीप की लाश को एंबुलेंस में डाल कर धामपुर, नगीना, नजीबाबाद और भी कई जगह ले कर घूमते रहे. अगले दिन 5 जून को रात के 8 बजे उन्होंने लाश को गंगाधरपुर की सड़क पर डाल कर दोनों मुरादाबाद वापस लौट आए.

मुरादाबाद पुलिस ने नंदकिशोर और उस के साथी से साढ़े 3 लाख रुपए बरामद कर लिए. पूछताछ में नंदकिशोर ने इस योजना में शामिल 2 और लोगों के नाम बताए. उस के बताए सुराग से एक पकड़ा गया, लेकिन रणबीर उर्फ नन्हे 50 हजार रुपए ले कर फरार हो चुका था. बताते हैं कि कुलदीप के गले से हनुमान का 3 तोले का लौकेट भी गायब था. मुरादाबाद पुलिस ने 7 जून, 2021 को प्रैसवार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी.