भूल का शूल: क्यों बहके उसके कदम

तारीख 15 नवंबर. वक्त शाम 4 बजे. जगह उज्जैन के थाना महाकाल क्षेत्र का नैशनल ढाबा.

बाईपास इनर रिंगरोड स्थित नैशनल ढाबे से कुछ दूरी पर एक आटोरिक्शा आ कर रुका. आटो से स्वाति नाम की एक सुंदर युवती उतरी. नीचे उतर कर स्वाति ने आटोचालक को पैसे दिए. तभी स्वाति के मोबाइल फोन की घंटी बज उठी, जिस से वह सड़क पर उसी जगह खड़ी हो कर बात करने लगी.

आटोचालक वहां से जा चुका था. किसी को भी मालूम नहीं था कि वहां क्या घटने वाला है. कुछ ही दूरी पर खड़ी एक गाड़ी में बैठे शख्स की आंखें लगातार स्वाति पर गड़ी थीं. उसे बेपरवाह देख वह गाड़ी तेजी से स्वाति की ओर बढ़ने लगी. स्वाति सड़क पर दाहिनी ओर खड़ी थी. तेज गति से आ रही गाड़ी रौंग साइड से आई और स्वाति को जोरदार टक्कर मार कर वहां से निकल गई.

सब कुछ इतनी जल्दी और तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों में न तो कोई कुछ देख सका और न ही कोई कुछ समझ पाया. सड़क पर घायल पड़ी स्वाति को देख कर आसपास भीड़ जमा हो गई. उसी भीड़ में नैशनल ढाबा का मालिक सुखविंदर सिंह खनूजा भी शामिल था, जिस ने देर किए बिना स्वाति को अपनी बांहों में उठाया और तत्काल सीएचएल हौस्पिटल ले गया, जहां उपचार के दौरान उस की मौत हो गई.

चूंकि यह पुलिस केस था, इसलिए हौस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल यह जानकारी टीआई गगन बादल को दे दी. सूचना पा कर महाथाने की एक टीम सीएचएल हौस्पिटल पहुंच गई. स्वाति को ले कर हौस्पिटल आया सुखविंदर भी वहीं मौजूद था.

उस ने टीआई गगन बादल को बताया कि वह मृतका को अच्छी तरह पहचानता है. वह भाक्षीपुरा लखेखाड़ी की रहने वाली है और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. टीआई गगन बादल और एसआई वीरेंद्र सिंह बंदेवार ने लाश का बारीकी से निरीक्षण किया.

सूचना पा कर स्वाति के घर वाले भी वहां आ गए. अब तक जो मामला सीधा सा सड़क एक्सीडेंट लग रहा था, वह उन के वहां पहुंचने से संदिग्ध हो गया. परिवार वालों ने बताया कि सुखविंदर सिंह खनूजा नाम का जो युवक स्वाति को हौस्पिटल ले कर आया था, वह मृतक का पूर्वप्रेमी है. सन 2014 में स्वाति ने उस के खिलाफ महिला थाने में रेप का केस भी दर्ज कराया था.

इस मामले में खनूजा 21 दिन जेल में भी रहा था, लेकिन बाद में स्वाति के साथ शादी का वादा करने पर उसे जेल से जमानत मिल गई थी. इस के बावजूद दोनों की प्रेम कहानी बदस्तूर जारी रही थी. स्वाति खनूजा से मिलने उस के नैशनल ढाबे पर आती रहती थी. घटना के समय भी वह उसी से मिलने आई थी.

टीआई बादल ने उसी समय घटना की जानकारी उज्जैन के एसपी सचिन अतुलकर को दे दी. वह भी अस्पताल आ गए. एसपी ने मामले को संदिग्ध माना. उन्होंने एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक को भी वहां बुला लिया. नायक ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

एसपी ने टीआई गगन बादल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई. इस टीम में एसआई वीरेंद्र बंदेवार, संजय यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, मनीष यादव आदि को शामिल किया गया. पुलिस टीम मौके पर ऐसे गवाहों की खोज में जुट गई, जो घटना में प्रत्यक्षदर्शी थे. परंतु यह काम इतना आसान नहीं था. स्वाति को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, इस बारे में भी लोगों के अलगअलग बयान थे.

टीआई गगन बादल ने मृतका स्वाति और उस के प्रेमी सुखविंदर खनूजा की कालडिटेल्स निकलवाई. इस के साथ ही उन्होंने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जुटाईं. इस जांच से सामने आया कि स्वाति को एक टाटा मैजिक ने टक्कर मारी थी, जिस का नंबर एमपी09 टीजी6900 था.

यह गाड़ी इंदौर की थी. इस का मतलब यह था कि इंदौर की टाटा मैजिक उज्जैन में आ कर एक्सीडेंट कर लापता हो गई थी. इस मामले में पुलिस को गहरी साजिश की बू आने लगी. इंदौर टोल नाके के फुटेज भी पुलिस ने देखे, जिस से पता चल रहा था कि मैजिक गाड़ी केवल इस घटना को अंजाम देने के लिए इंदौर से उज्जैन आई थी, जो एक्सीडेंट के बाद वापस इंदौर चली गई थी.

एसआई वीरेंद्र बंदेवार ने टाटा मैजिक के मालिक का नामपता हासिल कर लिया. यह गाड़ी इंदौर के जकी अंसारी के नाम पर रजिस्टर्ड थी. एसआई बंदेवार एक टीम ले कर मैजिक मालिक जकी अंसारी के घर पहुंच गए. जकी को यह भी पता नहीं था कि उस की मैजिक उज्जैन गई थी.

जकी ने बताया कि उस की गाड़ी इंदौर के ही गांधीनगर का वाहिद चलाता है. जकी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने गांधीनगर, इंदौर से वाहिद को उठा लिया. वाहिद के हाथ आते ही महाकाल पुलिस के हाथ जैसे सफलता की चाबी लग गई.

पुलिस ने वाहिद से सख्ती बरती तो उस ने बता दिया कि वह अपने दोस्त समीर उर्फ मोहसिन के कहने पर 15 नवंबर को टाटा मैजिक ले कर उज्जैन गया था. उस ने यह भी बताया कि समीर उर्फ मोहसिन को इस काम के लिए उस के दोस्त संजू धुर्वे ने बोला था. संजू की मैजिक उस वक्त खराब थी, इसलिए संजू से दोस्ती के चलते उस के कहने पर वाहिद अपनी मैजिक ले कर उज्जैन आया था.

पुलिस ने उस से पूछताछ में सख्ती बरती तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और अंत में सुखविंदर सिंह खनूजा का नाम सामने आ गया. पता चला कि सुखविंदर ने इस काम के लिए गांधीनगर, इंदौर निवासी दंपति पंकज और उमा शर्मा को एक लाख रुपए की सुपारी दी थी.

सुखविंदर पहले दिन से ही पुलिस के शक के दायरे में था, सो उस का नाम सामने आते ही पुलिस की एक टीम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. जबकि बाकी के 4 आरोपी पंकज शर्मा, पंकज की पत्नी उमा और दोस्त समीर उर्फ मोहसिन व संजू धुर्वे फरार हो गए. पुलिस ने सुखविंदर सिंह से पूछताछ की तो पूरी कहानी इस प्रकार सामने आई.

स्वाति और सुखविंदर की प्रेम कहानी

नई सड़क, उज्जैन निवासी सुखविंदर सिंह खनूजा की नई सड़क पर मोबाइल फोन की दुकान थी. साथ ही वह चिंतामन गणेश बाईपास पर शहर का मशहूर ढाबा चलाता था. पैसों की कमी न होने के कारण सुखविंदर राजनीति में भी हाथ आजमाना चाहता था, जिस के चलते वह शिवसेना में शामिल हो कर जिला स्तर का पदाधिकारी बन गया था.

स्वाति से उस की मुलाकात करीब 8 साल पहले तब हुई थी, जब स्वाति 21 साल की खूबसूरत युवती थी. मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर प्यार होने के बाद शारीरिक संबंध भी बन गए. स्वाति एक निजी स्कूल में टीचर थी, सो पैसे वाला प्रेमी पा कर वह खुद को धन्य समझने लगी थी. सुखविंदर के बुलाने पर वह उस से मिलने कहीं पहुंच जाती थी.

सुखविंदर ने उस से शादी का भी वादा किया था, लेकिन कुछ समय बाद सुखविंदर ने घर वालों की मरजी से दूसरी लड़की से शादी कर ली थी. स्वाति ने इस का विरोध किया तो सुखविंदर ने उसे भरोसा दिलाया कि कुछ दिनों में वह पत्नी को तलाक दे कर उस के साथ शादी कर लेगा.

स्वाति ने उस की बात पर भरोसा कर लिया, जिस से दोनों के बीच शारीरिक रिश्तों का धारावाहिक लिखा जाता रहा. सुखविंदर स्वाति पर खूब पैसे लुटाता था, स्वाति भी उस की हर इच्छा पूरी करने के लिए तैयार रहती थी.

इस बीच सुखविंदर ने नैशनल ढाबा खोल लिया था, जहां स्वाति रोज उस से मिलने आने लगी. यहां विशेष तौर पर बनाए गए केबिन में सुखविंदर  स्वाति के साथ दोपहर में मस्ती करता था. दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई, जब स्वाति खर्च के लिए आए दिन सुखविंदर से बड़ी रकम मांगने लगी. पहले तो सुखविंदर उस की मांग पूरी करता रहा, लेकिन रोजरोज की मांग से तंग आ कर उस ने हाथ तंग होने की बात कह कर पैसा देना बंद कर दिया. यह देख कर स्वाति उस पर कई तरह के दबाव बनाने लगी.

इस से दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो सन 2014 में स्वाति ने सुखविंदर के खिलाफ महिला थाने में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. इस मामले में सुखविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लेकिन इस दौरान सुखविंदर ने स्वाति को यह भरोसा दिला कर समझौता कर लिया कि वह जेल से बाहर आ कर 6 महीने में उस के साथ शादी कर लेगा.

इस समझौते के बाद सुखविंदर बाहर आया तो दोनों के शारीरिक संबंध पहले की तरह पटरी पर लौट आए. लेकिन स्वाति अब काफी समझदार हो चुकी थी. अब वह आए दिन उस से कभी 3 हजार तो कभी 5 हजार तो कभी 10 हजार रुपए मांगने लगी.

सुखविंदर मना करता तो वह उस पर दबाव बनाती कि वह या तो अपनी पत्नी को तलाक दे कर उस से शादी करे, नहीं तो वह उस के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवा देगी. इतना ही नहीं, पहले तो सुखविंदर ही उसे रोज ढाबे पर मिलने बुलाया करता था, लेकिन अब वह खुद ही दोपहर में उस से मिलने के लिए ढाबे पर आने लगी, जहां कभीकभी दोनों में विवाद भी हो जाता था.

सुखविंदर के ढाबे पर गांधीनगर, इंदौर का बदमाश पंकज शर्मा अकसर शराब पीने आया करता था. सुखविंदर की उस से दोस्ती हो गई थी. सुखविंदर ने पंकज से स्वाति के बारे में बताया तो उस ने लगे हाथ उस से छुटकारा पाने की सलाह दे डाली. जिस के चलते घटना से 15 दिन पहले सुखविंदर ने एक लाख रुपए में उस से ही स्वाति की हत्या का सौदा कर लिया.

इस के आगे की कमान पंकज की पत्नी उमा ने संभाली. इस के लिए उस ने समीर उर्फ मोहसिन और संजू से संपर्क किया. ये दोनों भी गांधीनगर, इंदौर के पुराने बदमाश थे. पहले संजू की टाटा मैजिक से स्वाति को कुचलने की योजना थी, लेकिन उस की गाड़ी खराब होने के कारण संजू ने इस काम के लिए अपने दोस्त वाहिद को कहा.

संजू के कहने पर वाहिद 15 नवंबर, 2019 को अपनी मैजिक गाड़ी ले कर उज्जैन आया तो उस के साथ पंकज और समीर भी थे. उमा और संजू मोटरसाइकिल से उज्जैन पहुंचे थे. यहां ये लोग सुखविंदर के ढाबे से कुछ दूरी पर खड़े हो कर स्वाति के आने का इंतजार करने लगे.

रोज की तरह स्वाति आटो से आ कर सामने सड़क पर उतरी तो वाहिद ने उसे अपनी मैजिक गाड़ी से कुचल दिया और सब मौके से फरार हो गए.

इन सभी ने सोचा था कि पुलिस इसे सामान्य एक्सीडेंट मान कर केस खत्म कर देगी. लेकिन एसपी सचिन अतुलकर के नेतृत्व में महाकाल थाना पुलिस ने जांच कर केस के मुख्य आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

एक मजनूं की प्रेम गली: सिरफिरे आशिक की करतूत

25 वर्षीय अंकिता पिसुदे महाराष्ट्र के वर्धा जिले के गांव दरोदा की रहने वाली थी. वह हिंगनघाट तालुका नांदोरी चौक स्थित मातोश्री आशाताई कुमारन डिग्री कालेज में बतौर प्रोफेसर कार्यरत थी. यह कालेज उस के गांव से लगभग 75 किलोमीटर दूर था, इसलिए वह रोजाना कालेज बस से आतीजाती थी. उस के पढ़ाने का तरीका इतना सरल था कि सभी छात्रछात्राएं उस से खुश रहते थे.

3 फरवरी, 2020 सोमवार का दिन था. उस दिन अंकिता हिंगनघाट के बस स्टाप पर उतर कर नांदोरी चौक स्थित अपने कालेज जा रही थी. अभी वह कालेज से 100 कदम की दूरी पर ही थी कि तभी अचानक विकेश नागराले ने मोटरसाइकिल से उस का रास्ता रोक लिया.

विकेश अंकिता के मोहल्ले में ही रहता था. अचानक उसे सामने देख अंकिता बुरी तरह डर गई. जिस तरह से उस ने रास्ता रोका था, वह शुभ संकेत नहीं था.

‘‘यह क्या बदतमीजी है विकेश?’’ अंकिता उस पर भड़कते हुए बोली, ‘‘तुम ने मेरा रास्ता क्यों रोका और तुम यहां क्या कर रहे हो?’’

‘‘मैं यहां क्या कर रहा हूं, तुम जान जाओगी और रास्ता क्यों रोका, यह तुम से अच्छा और कौन जान सकता है.’’ विकेश ने सख्त शब्दों में कहा.

‘‘देखो विकेश, बहुत तमाशा हो चुका है. मेरा पीछा बंद करो और मेरा रास्ता छोड़ दो.’’ अंकिता ने गुस्से में कहा.

‘‘तमाशा मैं नहीं, तुम कर रही हो अंकिता. आखिर तुम मेरे प्यार को मान क्यों नहीं लेतीं. देखो, हम दोनों एकदूसरे के लिए बने हैं. दोनों मिल कर एक ऐसी दुनिया बसाएंगे, जहां हम दोनों के सिवा और कोई नहीं होगा.’’ विकेश बोला.

‘‘विकेश, यह तुम्हारी गलतफहमी है. मुझे न तुम से पहले प्यार था और न आज है. यह बात मैं तुम से न जाने कितनी बार कह चुकी हूं, लेकिन तुम्हारी समझ में बात आती ही नहीं. हम सिर्फ एक दोस्त थे, लेकिन तुम्हारी हरकतों ने दोस्ती को भी इस लायक नहीं छोड़ा कि मैं तुम्हें दोस्त मान सकूं.’’ अंकिता ने कहा.

‘‘मुझ से भूल हुई थी अंकिता, मुझे माफ कर दो.’’ विकेश ने अंकिता के सामने हाथ जोड़े फिर कान पकड़ते हुए माफी मांगी.

‘‘देखो विकेश, तुम अच्छे और समझदार युवक हो, जो तुम चाहते हो वह कभी नहीं होगा. तुम्हारी शादी हो गई है. घर में सुंदर पत्नी और बच्ची है. मेरे पीछे अपना समय खराब मत करो. अपने परिवार पर ध्यान दो और मुझे भूल जाओ.’’ अंकिता ने समझाते हुए कहा.

‘‘तो क्या यह तुम्हारा आखिरी फैसला है?’’ विकेश ने निराशाभरे शब्दों में पूछा.

‘‘हां,’’ अंकिता ने सख्त शब्दों में जवाब दिया.

‘‘अंकिता यही तो मुश्किल है, न तो मैं तुम्हें भूल सकता हूं और न तुम्हारे बिना रह सकता हूं. इस के लिए तो सिर्फ अब एक ही रास्ता बचा है,’’ कहते हुए विकेश नागराले का चेहरा लाल हो गया.

‘‘एक ही रास्ता…क्या मतलब है तुम्हारा, क्या कहना चाहते हो तुम?’’ अंकिता ने प्रश्न किया, ‘‘देखो विकेश, तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे कि बाद में पछताना पड़े. अब मेरा रास्ता छोड़ो. मुझे कालेज के लिए देर हो रही है.’’

जब विकेश को लगा कि अंकिता मानने वाली नहीं है और न ही वह उस की बातों को तवज्जो दे रही है तो वह गुस्से से भर उठा. उस ने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की से पैट्रोल भरी बोतल निकाली और अंकिता के ऊपर उड़ेल कर आग लगाते हुए बोला, ‘‘तुम अगर मेरी नहीं हो सकी तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा.’’

इस के बाद वह फरार हो गया.

आग के गोले में लिपटी अंकिता को जब उधर से गुजर रही कुछ छात्राओं ने देखा तो वे अंकिता की मदद के लिए चीखनेचिल्लाने लगीं. छात्राओं की चीखपुकार सुन कर कई लोग दौड़े आए. उन के हाथों में जो कुछ था, उसे ले कर उन्होंने अंकिता की मदद करने की कोशिश की.

जलती अंकिता पर पानी डाल कर आग बुझाई गई. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. उस का सिर, चेहरा, हाथ, पीठ, गरदन झुलस गई थी, उस की दोनों आंखें भी चली गई थीं. उसे इलाज के लिए तुरंत हिंगनघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. इस मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम के साथसाथ हिंगनघाट पुलिस थाने को भी दे दी गई थी.

थाना हिंगनघाट के थानाप्रभारी सत्यवीर बांदीवार ने यह खबर सुनी तो बिना देर किए उन्होंने इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल की ओर निकल गए. कुछ पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर छोड़ कर थानाप्रभारी हिंगनघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

फिल्मी अंदाज में घटी इस इस मार्मिक घटना को पूरे जिले में फैलते देर नहीं लगी. जिस ने भी सुना और देखा, उस का कलेजा मुंह तक आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही अंकिता के कालेज प्रशासन ने छुट्टी घोषित कर दी.

कालेज का सारा स्टाफ और छात्रछात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में एकत्र हो कर अंकिता के स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे थे. इस के बाद उन्होंने थानाप्रभारी से मांग की कि वह हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार कर उस के खिलाफ सख्त काररवाई करें.

थानाप्रभारी ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही हमलावर को गिरफ्तार कर सींखचों के पीछे भेज देंगे. घटना की खबर पाते ही नागपुर के पुलिस कमिश्नर डा. भूषण कुमार उपाध्याय, डीएसपी तृप्ति जाधव तत्काल हिंगनघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए. डाक्टरों से बातचीत के बाद उन्होंने बुरी तरह जली अंकिता का निरीक्षण किया और थानाप्रभारी सत्यवीर बांदीवार को आवश्यक दिशानिर्देश दिए.

अंकिता 50 प्रतिशत जल चुकी थी. उस की स्थिति काफी नाजुक थी. डाक्टरों ने उस की गंभीरता को देखते हुए उसे औरेंज सिटी हौस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर भेजने की सलाह दी.

थानाप्रभारी इस घटना की खबर अंकिता के परिवार वालों को दे चुके थे. बेटी के साथ घटी घटना की खबर पाते ही अंकिता के परिवार वाले सन्न रह गए. घर में रोनापीटना मच गया. उन्हें जिस बात का डर था, वही हुआ. वे जिस हालत में थे, वैसे ही हिंगनघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़ पड़े. करीब डेढ़ घंटे में वे स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए.

स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर थानाप्रभारी सत्यवीर बांदीवार ने उन्हें सांत्वना दे कर फौरी तौर पर पूछताछ की. अंकिता के परिवार वालों ने इस मामले में सीधेसीधे विकेश नागराले का हाथ बताया और कहा कि विकेश नागराले ही वह युवक है जो उन की बेटी अंकिता से एकतरफा प्यार करता था.

वह आए दिन उसे परेशान किया करता था. अंकिता के परिवार वालों के बयान के बाद अंकिता को नागपुर औरेंज सिटी हौस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर भेज दिया गया.

अंकिता के परिवार वालों के बयान पर थानाप्रभारी सत्यवीर बांदीवार ने अपनी एक विशेष टीम के साथ विकेश नागराले की तलाश शुरू कर दी. फिर 4 फरवरी यानी घटना के दूसरे दिन ही उसे गिरफ्तार कर लिया. मगर इस के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ.

चूंकि मामला एक प्रतिष्ठित परिवार की प्रोफेसर से जुड़ा था, इसलिए महाराष्ट्र के दैनिक समाचारपत्रों ने खबरों को हवा दे दी, जिस की आंच से महाराष्ट्र शासन भी नहीं बचा. भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए. प्रदेश में अशांति पैदा न हो, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने भी इसे गंभीरता से लिया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अंकिता के इलाज के लिए अपने मुख्यमंत्री राहत कोष का मुंह खोल दिया.

महाराष्ट्र महिला विकास और स्वास्थ्य मंत्री यशोमती ठाकुर ने अंकिता के इलाज के लिए मुंबई के डाक्टरों का एक दल तुरंत नागपुर के औरेंज सिटी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया. डाक्टरों की टीम अंकिता के इलाज में जुट गई लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद अंकिता जिंदगी की लड़ाई हार गई.

घटना के 8 दिन बाद 10 फरवरी को सुबह लगभग 7 बजे अंकिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

अंकिता की मौत की खबर वर्धा जिले के अलावा नागपुर में भी फैल गई. इस के बाद तो मानो भूचाल सा आ गया था. नाराज लोग एक बार फिर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने जगहजगह प्रदर्शन करने शुरू कर दिए. आक्रोशित भीड़ ने कलेक्टर हाउस और पुलिस मुख्यालय को घेर लिया. प्रदर्शनकारी अभियुक्त को फांसी के साथसाथ अंकिता के परिवार वालों को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे. गुस्साई भीड़ ने नागपुर-हैदराबाद हाइवे को जाम कर दिया.

आखिर नागपुर वर्धा डीएम के लिखित आदेश पर आंदोलन शांत हुआ. महाराष्ट्र शासन ने मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने का आदेश दिया. साथ ही इस क्रिमिनल केस को लड़ने के लिए मुंबई के जानेमाने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम को नियुक्त किया.

27 वर्षीय विकेश नागराले उसी गांव दरोदा का रहने वाला था, जिस गांव में अंकिता पिसुदे रहती थी. अंकिता पिसुदे की पारिवारिक आर्थिक स्थिति काफी मजबूत थी. उस के पिता गांव के जानेमाने काश्तकार थे.

अंकिता और विकेश नागराले के स्तर का कोई मेल नहीं था. विकेश के पिता मध्यम श्रेणी के किसान थे. उनके पास नाममात्र की खेती थी. विकेश पढ़ाईलिखाई में तेज और महत्त्वाकांक्षी युवक था.

स्कूल एक ऐसी पाठशाला है, जहां अमीरगरीब का कोई भेदभाव नहीं होता. साथ ही दोस्ती और प्यार के बीच कोई दीवार भी नहीं होती. यही विकेश नागराले और अंकिता के साथ हुआ. एक ही गांव और एक स्कूल में होने के नाते दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी.

दोनों एक साथ स्कूल आतेजाते थे. एक ही कक्षा में पढ़ते थे. पढ़ाई में दोनों एकदूसरे की मदद करते थे. दोनों साथ मिल कर स्कूल का होमवर्क करते थे. कभी अंकिता विकेश के घर तो कभी विकेश अंकिता के घर पर आ जाता था.

इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दोनों ने साथसाथ ली थी. इंटरमीडिएट पास करने के बाद अंकिता के परिवार ने उस के अच्छे भविष्य के लिए आगे की पढ़ाई का बंदोबस्त नागपुर शहर में कर दिया.

नागपुर कालेज से पढ़ाई करने के बाद अंकिता प्रोफेसर बन गई थी, जबकि विकेश नागराले ने आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई छोड़ रेलवे में कैटरिंग का काम शुरू कर दिया था.

रास्ते अलगअलग थे. लेकिन उन की दोस्ती में कोई फर्क नहीं आया था. अंकिता जब भी कालेज से छुट्टी पाती, विकेश के साथ घूमतीफिरती, जिस का विकेश ने अलग मतलब निकाल लिया था. वह अंकिता की दोस्ती को उस का प्यार समझ बैठा था. जबकि वह दोस्ती सिर्फ औपचारिकता भर थी.

अंकिता जब भी सामने आती थी, विकेश के दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं. अंकिता का रंगरूप उस की आंखों में समा जाता था. उसे ले कर वह रंगीन सपनों में खो जाता था. इसी गलतफहमी में विकेश ने जब अपनी सीमाओं को लांघना चाहा तो उन की दोस्ती में दरार आ गई. विकेश के इस अनुचित व्यवहार से अंकिता के मन को गहरी ठेस लगी और उस ने उस से दूरी बना ली. जब विकेश को महसूस हुआ कि उस से गलती हो गई है तो गलती का अहसास होने के बाद वह माफी के लिए कई बार अंकिता के सामने आया.

एक दिन उस ने अंकिता का रास्ता रोका तो अंकिता ने उसे भाव नहीं दिया. उलटे उस ने विकेश की शिकायत अपने परिवार वालों से कर दी. अंकिता के परिवार वालों ने विकेश नागराले के परिवार वालों को आड़े हाथ लिया और उन्हें चेतावनी दे कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी.

विकेश की हरकतों से दुखी उस के घर वालों ने उस की शादी कर देने में भलाई समझी. आखिर 2018 के जनवरी महीने में उस की शादी कर दी गई. शादी के डेढ़ साल बाद वह एक बच्ची का पिता भी बन गया था. फिर भी वह अंकिता को भूल नहीं पाया.

जब भी वह अंकिता को सामने पाता तो उस से बात करने की कोशिश करता, तब अंकिता उसे दुत्कार देती थी. अंकिता की इस बेरुखी से उस के दिल को आघात पहुंचता.

घटना से करीब 4 महीने पहले उस ने अंकिता की बेरुखी के चलते फिनायल पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन डाक्टरों ने किसी तरह उसे बचा लिया था.

मामला दोनों परिवारों की प्रतिष्ठा का था, इसलिए बात पुलिस तक नहीं पहुंची थी. इस हादसे से निकलने के बाद भी जब अंकिता को उस के प्रति कोई हमदर्दी नहीं हुई तो उस के मन में भी अंकिता के लिए नफरत जाग उठी, जो एक क्रूर भावना में बदल गई. उस की इस भावना की आग तब और भड़क गई, जब उसे यह बात मालूम पड़ी कि अंकिता की शादी तय हो गई है. तभी उस ने फैसला लिया कि अंकिता अगर उस की नहीं हुई तो वह अंकिता को किसी और की भी नहीं होने देगा.

घटना के दिन विकेश नागराले ने अपनी मोटरसाइकिल से एक बोतल पैट्रोल निकाल कर डिक्की में रख लिया और घटनास्थल पर अंकिता से पहले पहुंच कर उस का इंतजार करने लगा. अपने तय समय पर जब अंकिता बस स्टाप पर उतर कर कालेज की तरफ बढ़ी, तभी विकेश नागराले उस के सामने आ कर खड़ा हो गया. फिर उस ने वारदात को अंजाम दे दिया.

घटना के बाद वह भाग कर अपनी ससुराल में जा कर छिप गया था, जहां से पुलिस टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.

विकेश नागराले से विस्तृत पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे भादंवि की धारा 307, 326, 302 के तहत गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा में महानगर मजिस्ट्रैट के सामने पेश, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सौजन्य: सत्यकथा, अप्रैल 2020

इश्क, ईश्वर और राधा

साधारण परिवार में पलीबढ़ी राधा को न सिर्फ अपने परिवेश से नफरत थी, बल्कि गरीबी को भी वह अभिशाप समझती थी. लिहाजा होश संभालने के बाद से ही उस ने खुद को सतरंगी सपनों में डुबो दिया था. वह सपनों में जीने की कुछ यूं अभ्यस्त हुई कि गुजरते वक्त के साथ उस ने हकीकत को सिरे से नकार दिया.

हकीकत क्या है, वह जानना ही नहीं चाहती थी. मगर बेटी की बढ़ती उम्र के साथसाथ पिता श्रीकृष्ण की चिंताएं भी बढ़ती जा रही थीं.

राधा के पिता श्रीकृष्ण कन्नौज के तालग्राम थानाक्षेत्र के अमोलर गांव में रहते थे. वह मेहनतमजदूरी कर के जैसेतैसे अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे. परिवार में पत्नी गीता के अलावा 3 बेटियां थीं, पुष्पा, सुषमा और राधा. पुष्पा और सुषमा का उन्होंने विवाह कर दिया था. अब केवल राधा बची थी.

राधा अभी किशोरावस्था में ही थी, जब उस के पिता श्रीकृष्ण ने उस के लिए रिश्ता ढूंढना शुरू कर दिया था. वह बेटी के हाथ पीले कर के अपने फर्ज से मुक्ति पा लेना चाहते थे.

राधा अब तक यौवन की दहलीज पार कर चुकी थी. गेहुंआ रंग, छरहरी काया और बड़ीबड़ी आंखें उस का आकर्षण बढ़ाती थीं. कुल मिला कर वह आकर्षक युवती थी. उस के यौवन की चमकदमक से गांव के लड़कों की भी आंखें चुंधियाने लगी थीं. वे राधा के आगेपीछे मंडराने लगे थे. यह देख कर राधा मन ही मन खुश होती थी. लेकिन वह किसी को भी घास नहीं डालती थी.

आखिरकार उस के पिता ने अपनी कोशिशों के बूते पर उस के लिए एक लड़का तलाश कर लिया. उस का नाम ईश्वर दयाल था. वह कन्नौज के ही तिर्वा थानाक्षेत्र के मलिहापुर गांव का निवासी था. ईश्वर के पिता बच्चनलाल का देहांत हो चुका था. मां लक्ष्मी के अलावा उस के 2 बड़े भाई राजेश और राजवीर थे.

पिता की मृत्यु के बाद सभी भाई आपसी सहमति से बंटवारा कर के अलगअलग रह रहे थे. घर का बंटवारा जरूर हो गया था लेकिन उन के दिल अब भी नहीं बंटे थे. सुखदुख में सब साथ खड़े होते थे. भाइयों की तरह ईश्वर दयाल भी मेहनतमजदूरी करता था.

 

ये भी पढ़े : जिस्मफरोशी के नए अड्डे

 

उधर घर वालों ने करीब 8 साल पहले राधा का विवाह ईश्वर दयाल से कर जरूर दिया था लेकिन वह पति से खुश नहीं थी. इस की वजह यह थी कि राधा ने जिस तरह के पति के सपने संजोए थे, ईश्वर दयाल वैसा नहीं था.

वह तो एक सीधासादा इंसान था, जो अपने परिवार में खुश था और उस की दुनिया भी अपने परिवार तक ही सीमित थी. राधा की तरह वह न तो ऊंचे सपने देखता था और न ही उस की महत्त्वाकांक्षाएं ऊंची थीं. ऊपर से उसे पहननेओढ़ने, सजनेसंवरने का शौक भी नहीं था.

राधा को पति ईश्वर दयाल का सीधापन बहुत अखरता था. वह चाहती थी कि उस का पति बनसंवर कर रहे. उसे घुमाने ले जाए, सिनेमा दिखाए. मगर ईश्वर दयाल को यह सब करने में संकोच होता था. उस की यह मजबूरी राधा को नापसंद थी. लिहाजा उस का मन विद्रोह करने लगा.

वक्त गुजरता रहा. इसी बीच राधा 2 बेटियों और 1 बेटे की मां बन गई तो ईश्वर दयाल खुशी से फूला नहीं समाया. उसे लगा अब राधा अपनी जिद छोड़ कर गृहस्थी में रम जाएगी. लेकिन जिस नदी को हिलोरें लेनी ही हों, उसे भला कौन रोक सकता है.

ईश्वर दयाल से राधा की कामना का वेग थमा नहीं था. वह तो बस मौके की तलाश में थी. जब परिवार बढ़ा तो ईश्वर दयाल की जिम्मेदारियां भी बढ़ गईं. वह सुबह काम पर निकलता तो शाम को ही घर आता.

ईश्वर दयाल के गांव में ही छोटेलाल रहता था. वह गांव का संपन्न किसान था. परिवार में उस की पत्नी श्यामा और 2 बेटियां और एक बेटा था. एक ही गांव में रहने के कारण ईश्वर दयाल और छोटेलाल की दोस्ती थी. दोनों ही शराब के शौकीन थे. उन की जबतब शराब की महफिल जम जाती थी.

अधिकतर छोटेलाल ही शराब की पार्टी का खर्चा किया करता था. एक दिन छोटेलाल मटन लाया. मटन की थैली ईश्वर दयाल को देते हुए बोला, ‘‘आज हम भाभी के हाथ का पका हुआ मटन खाना चाहते हैं.’’

‘‘हांहां क्यों नहीं, राधा बहुत स्वादिष्ट मटन बनाती है. एक बार तुम ने खा लिया तो अंगुलियां चाटते जाओगे. ’’ कहते हुए ईश्वर दयाल ने मटन की थैली राधा को पकड़ा दी. इस के बाद ईश्वर दयाल और छोटेलाल साथ लाई शराब की बोतल खोल कर बैठ गए.

बातें करते हुए छोटेलाल शराब तो ईश्वर दयाल के साथ पी रहा था लेकिन उस का मन राधा में उलझा हुआ था और निगाहें लगातार उस का पीछा कर रही थीं.

छोटेलाल को उस की खूबसूरती भा गई थी. जैसेजैसे नशा चढ़ता गया, वैसेवैसे उस की निगाहों में राधा का शबाब नशीला होता गया.

शराब का दौर खत्म हुआ तो राधा खाना परोस कर ले आई. खाना खा कर छोटेलाल ने राधा और उस के द्वारा बनाए गए खाने की दिल खोल कर तारीफ की. राधा भी उस की बातों में खूब रस ले रही थी. खाना खाने के बाद छोटेलाल अपने घर लौट गया.

इस के बाद तो ईश्वर दयाल के घर रोज ही महफिल सजने लगी. छोटेलाल ने राधा से चुहलबाजी करनी शुरू कर दी. राधा भी उस की चुहलबाजियों का जवाब देती रही. राधा की आंखों में छोटेलाल को अपने लिए चाहत नजर आने लगी थी. उस के अंदाज भी कुछ ऐसे थे जैसे कि वह खुद उस के करीब आना चाहती है.

दरअसल, राधा को छोटेलाल में वह सब खूबियां नजर आई थीं, जो वह चाहती थी. छोटेलाल अच्छे पैसे कमाता था और खर्च भी दिल खोल कर करता था. ऐसे में मन मार कर ईश्वर दयाल के साथ रह रही राधा के सपनों को नए पंख लग गए. छोटेलाल का झुकाव अपनी तरफ देख कर वह बहुत खुश थी.

हर रोज की मुलाकात के बाद वे दोनों एकदूसरे से घुलतेमिलते चले गए. छोटेलाल हंसीमजाक करते हुए राधा से शारीरिक छेड़छाड़ भी कर देता था. राधा उस का विरोध नहीं करती, बल्कि मुसकरा देती. हरी झंडी मिल जाने पर छोटेलाल राधा को जल्द से जल्द पा लेना चाहता था, इसलिए उस ने मन ही मन एक योजना बनाई.

एक दिन जब वह ईश्वर दयाल के साथ उस के घर में बैठा शराब पी रहा था तो उस ने खुद तो कम शराब पी लेकिन ईश्वर को जम कर शराब पिलाई. देर रात शराब की महफिल खत्म हुई तो दोनों ने खाना खाया. छोटेलाल ने भरपेट खाना खाया जबकि ईश्वर दयाल मुश्किल से कुछ निवाले खा कर एक तरफ लुढ़क गया.

छोटेलाल की मदद से राधा ने ईश्वर दयाल को चारपाई पर लेटा दिया. इस के बाद हाथ झाड़ते हुए राधा बोली, ‘‘अब इन के सिर पर कोई ढोल भी बजाता रहे तो भी यह सुबह से पहले जागने वाले नहीं.’’

फिर उस ने छोटेलाल की आंखों में झांकते हुए भौंहें उचकाईं, ‘‘तुम घर जाने लायक हो या इन के पास ही तुम्हारी चारपाई भी बिछा दूं.’’

छोटेलाल के दिल में उमंगों का सैलाब उमड़ पड़ा. वह सोचने लगा कि राधा भी चाहती है कि वह यहीं रुके और उस के साथ प्यार का खेल खेले. इसलिए बिना देर किए उस ने कहा, ‘‘हां, नशा कुछ ज्यादा हो गया है, मेरा भी बिस्तर लगा दो.’’

 

 ये भी पढ़े : 10 दिन का खूनी खेल

 

इस के बाद राधा ने छोटेलाल के लिए भी चारपाई बिछा कर बिस्तर लगा दिया. वह खुद बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई.

छोटेलाल की आंखों में नींद नहीं थी. उस की आंखों के सामने बारबार राधा की खूबसूरत काया घूम रही थी. उस के कई बार मिले शारीरिक स्पर्श से वह रोमांचित हुआ था.

उस स्पर्श की दोबारा अनुभूति पाने के लिए वह बेकरार था. ईश्वर दयाल की ओर से वह निश्चिंत था. इसलिए वह दबेपांव चारपाई से उठा और ईश्वर दयाल के पास जा कर उसे हिला कर देखा. उस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह धड़कते दिल से उस कमरे की ओर बढ़ गया, जिस में राधा बच्चों के साथ सो रही थी.

कमरे में चारपाई पर बच्चे लेटे थे. जबकि राधा जमीन पर बिस्तर लगा कर लेटी थी. कमरे में जल रही लाइट को बंद कर के छोटेलाल राधा के पास जा कर बिस्तर पर लेट गया. जैसे ही उस ने राधा को बांहों में भरा तो वह दबी जुबान में बोली, ‘‘अब यहां क्यों आए हो, जाओ यहां से.’’

‘‘अब तुम को अपने प्यार का असली मजा देने आया हूं.’’ कह कर उस ने राधा को अपने अंदाज में प्यार करना शुरू कर दिया. इस के बाद तो मानो दो जिस्मों के अरमानों की होड़ लग गई. कपड़े बदन से उतरते गए और हसरतें बेलिबास होती गईं. फिर उन के बीच वह संबंध बन गया जो सिर्फ पतिपत्नी के बीच में होना चाहिए. एक ने अपने पति के साथ बेवफाई की थी तो दूसरे ने दोस्त के साथ दगाबाजी.

उस रात के बाद राधा और छोटेलाल एकदूसरे को समर्पित हो गए. राधा छोटेलाल के संग पत्नी धर्म निभाने लगी तो छोटेलाल ने भी राधा को अपना सब कुछ मान लिया.

राधा के संग रास रचाने के लिए छोटेलाल हर दूसरेतीसरे दिन ईश्वर दयाल के घर महफिल जमाने लगा. ईश्वर दयाल को वह नशे में धुत कर के सुला देता, उस के बाद राधा के बिस्तर पर पहुंच जाता. अब वह दिन में भी राधा के पास पहुंचने लगा था. उस के आने से पहले ही राधा बच्चों को घर के बाहर खेलने भेज देती थी. फिर दोनों निश्चिंत हो कर रंगरलियां मनाते थे.

13 जनवरी, 2020 को अचानक ईश्वर दयाल गायब हो गया. घर वालों ने उसे काफी तलाश किया. तलाश करने पर देर रात गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर कलुआपुर गांव के माध्यमिक विद्यालय के पास सड़क किनारे ईश्वर दयाल की लाश पड़ी मिली.

परिजनों ने जब लाश देखी तो फूटफूट कर रोने लगे. इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोतवाली तिर्वा को दे दी. सूचना पा कर इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने लाश का निरीक्षण किया. पहली नजर में मामला एक्सीडेंट का लग रहा था. लाश के ऊपर किसी वाहन के टायर के निशान मौजूद थे.

लाश के पास ही एक गमछा पड़ा मिला. परिजनों से पूछा गया कि क्या वह गमछा ईश्वर दयाल का है, तो उन्होंने मना कर दिया. इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा चौंके कि अगर ईश्वर दयाल की मौत एक्सीडेंट से हुई है तो किसी और का गमछा यहां कैसे आ गया. इस का मतलब यह कि ईश्वर दयाल की हत्या कर के उसे एक्सीडेंट का रूप दिया गया है. यह गमछा हत्यारे का है, जो जल्दबाजी में छूट गया है. इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा ने उस गमछे को अपने कब्जे में ले लिया. फिर आवश्यक पूछताछ के बाद उन्होंने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी.

इस के बाद 14 जनवरी, 2020 की सुबह 10 बजे ईश्वर दयाल की मां लक्ष्मी देवी की लिखित तहरीर पर इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा ने थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया.

इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा ने सर्वप्रथम घटना की रात घटनास्थल पर मौजूद रहे मोबाइल नंबरों की डिटेल्स निकलवाई. जब डिटेल्स सामने आई तो उस में कुछ नंबर ही थे. उन नंबरों में से 3 फोन नंबर ऐसे थे, जिन की लोकेशन एक साथ आ रही थी. उन नंबरों में एक नंबर मलिहापुर के छोटेलाल का था.

छोटेलाल के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला, उस की ईश्वर दयाल से गहरी दोस्ती थी. वह ईश्वर दयाल के घर आताजाता था. छोटेलाल के उस की पत्नी से अवैध संबंध थे.

इस के बाद इंसपेक्टर टी.पी. वर्मा ने 23 फरवरी, 2020 को राधा, उस के प्रेमी छोटेलाल, छोटेलाल के दोस्त गिरिजाशंकर और रिश्तेदार सुघर सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

गिरिजाशंकर और सुघर सिंह के मोबाइल नंबर की लोकेशन छोटेलाल के फोन नंबर की लोकेशन के साथ मिली थी. इस के बाद कोतवाली में जब उन से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर के हत्याकांड की वजह भी बता दी.

छोटेलाल और राधा के बीच नाजायज संबंधों का सिलसिला अनवरत चल रहा था. लेकिन उस में खलल तब पड़ा, जब ईश्वर दयाल ने राधा के मोबाइल में छोटेलाल का नंबर देखा. इतना ही नहीं, हर रोज उस नंबर पर कईकई बार काफी देर तक बात की

गई थी.

यह देख कर ईश्वर दयाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उस ने राधा से पूछा तो वह बहाने बनाने लगी. इस पर ईश्वर दयाल ने राधा की जम कर पिटाई कर दी.

उस पिटाई से राधा अपने पति ईश्वर दयाल के प्रति नफरत से भर उठी. इस के बाद ईश्वर दयाल उन दोनों के मिलने पर बाधक बनने लगा. दोनों किसी तरह मिलते भी तो वह उन का विरोध करता. इस पर राधा ने ईश्वर दयाल को अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए हटाने का फैसला कर लिया.

उस ने छोटेलाल से कहा कि ईश्वर दयाल के रहते हम एक नहीं हो सकते. उस का इलाज करना ही पड़ेगा. फिर छोटेलाल ईश्वर दयाल को ठिकाने लगाने की जुगत में लग गया.

राधा ने अपनी मां गीता से बात की तो गीता भी अपनी बेटी के कुकृत्य में शामिल हो गई. गीता जानती थी कि छोटेलाल के साथ राधा ज्यादा खुश रहेगी. इसलिए वह उस का साथ देने को तैयार हो गई.

छोटेलाल ने अपने दोस्त गिरिजाशंकर निवासी भूलभुलियापुर थाना तिर्वा और रिश्तेदार सुघर सिंह से बात की. सुघर सिंह मैनपुरी जिले के थाना किसनी के गांव बसहत का रहने वाला था. इस समय वह कन्नौज की छिबरामऊ तहसील में रह रहा था. वह तहसील में कार्यरत चपरासी सरोज की मारुति वैन चलाता था.

छोटेलाल ने दोनों से बात कर के उन को ईश्वर दयाल की हत्या करने को तैयार कर लिया. उस के बाद योजना बना कर राधा और उस की मां गीता को बता दिया.

योजनानुसार, 13 जनवरी 2020 को सुघर सिंह चपरासी सरोज की मारुति वैन ले कर आ गया. उस में छोटेलाल और गिरिजाशंकर सवार हो गए. छोटेलाल ने ईश्वर दयाल को शराब पीने को बुलाया तो वह उस के पास आ गया. उसे छोटेलाल और गिरिजाशंकर ने पिछली सीट पर अपने बीच में बैठा लिया. इस के बाद सभी ने गांव से निकल कर कुछ दूरी पर शराब पी.

 

 ये भी पढ़े : कामुक तांत्रिक की काम विधा

 

ईश्वर दयाल के नशे में होने पर छोटेलाल और गिरिजाशंकर ने गला दबा कर उस की हत्या कर दी. इस के बाद कलुआपुर के माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंच कर उस की लाश सड़क किनारे डाल दी. सुघर सिंह ने ईश्वर दयाल को कई बार कार के पहियों से कुचला, ताकि उस की मौत महज एक हादसा समझी जाए.

इसी बीच उधर आ रहे किसी दूसरे वाहन की लाइट उन पर पड़ी तो हड़बड़ी में वे लोग वैन में बैठ कर वहां से भाग निकले. इसी हड़बड़ी के कारण छोटेलाल का गमछा ईश्वर दयाल की लाश के पास गिर गया था. इसी से पुलिस को शक हो गया कि ईश्वर दयाल की हत्या की गई है.

अंतत: आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए. पुलिस ने उन की गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयुक्त मारुति वैन नंबर यूपी78ई जे2368 और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया.

आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी के बाद चारों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक राधा की मां गीता फरार थी. पुलिस उस की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी.॒

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सौजन्य: सत्यकथा, मई 2020

 

जानी जान का दुश्मन

राजवीर देखने में भले ही साधारण व्यक्ति था, लेकिन वह बातों का धनी था. अपनी लच्छेदार बातों से वह किसी का भी मन मोह लेता था. राजवीर मेवाराम की पत्नी उमा के खूबसूरत हुस्न का दीवाना था. उमा भी उस की जवांदिली पर लट्टू थी.

शाम का समय था. राजवीर घर आया तो उमा उस के लिए चाय बना लाई. चाय के साथ गरमागरम पकौड़े भी थे. पकौड़े राजवीर को बहुत पसंद हैं, यह बात उमा जानती थी. राजवीर चहक उठा, ‘‘भई वाह, ये हुई न बात.’’

फिर एक पकौड़ा मुंह में रख कर स्वाद लेते हुए पूछ बैठा, ‘‘तुम मेरे दिल की बात कैसे जान गईं?’’

उमा मुसकराते हुए बोली, ‘‘जब हमारे दिल के साथसाथ शरीर भी एक हो चुके हैं तो दिल की बात एकदूसरे से कैसे छिपी रह सकती है.’’

‘‘वाकई तुम्हारी यह बात बिलकुल सही है. देखो, तुम्हारी चाय का रंग भी तुम्हारे रंग जैसा है. लगता है जैसे चाय में तुम ने अपने हुस्न का रंग मिला दिया हो. चाय का स्वाद भी तुम्हारे जैसा मीठा है. पकौड़े भी तुम्हारे जिस्म के अंगों की तरह गर्म और स्वादिष्ट है.’’

अपने हुस्न की तारीफ का यह अंदाज उमा को अच्छा लगा. वह राजवीर से सट कर उस की आंखों में आंखें डाल कर बोली, ‘‘जो कुछ मेरे पास है, उस पर तुम्हारा ही तो अधिकार है.’’

राजवीर ने उस की दुखती रग को छेड़ते हुए कहा, ‘‘तुम्हारे खूबसूरत जिस्म पर तो तुम्हारे पति मेवाराम का सर्वाधिकार है. लोग भी उस के ही अधिकार को स्वीकृति देंगे.’’

‘‘वह तो सिर्फ नाम का पति है. बीवी की जगह शराब की बोतल को सीने से लगाए घूमता है, मुझे बिस्तर पर तड़पने के लिए छोड़ देता है. वैसे भी शराब ने उस के शरीर को इतना खोखला कर दिया है कि उस में शबाब के उफनते गुप्त तटबंधों की गरमी शांत करने का माद्दा नहीं बचा.’’

‘‘तुम्हारी हसीन चाहतों की कसौटी पर मैं खरा उतरा हूं कि नहीं?’’ कह कर राजवीर ने उमा के दिल की बात जाननी चाही.

मन के भंवर में डूबी उमा के कानों में राजवीर की बात पहुंची तो एकाएक उस के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, वह बोली, ‘‘तुम ने मेरे हुस्न की बगिया को अपने प्रेम की बरसात से ऐसा सींचा है कि रोमरोम खिल कर महकने लगा है. तुम्हारे जोश की तो मैं कायल हूं. तुम्हारे साथ आनंदलोक की यात्रा करना सुखद अहसास होता है. मैं तो सोचसोच कर ही रोमांचित हो जाती हूं.’’ उमा बेबाकी से कहती चली गई.

‘‘तो फिर चलें आनंदलोक की यात्रा पर…’’ राजवीर ने उमा के गले में हाथ डाल कर उसे अपने बदन से सटाते हुए कहा. इस पर उमा ने मुसकरा कर मूक सहमति दे दी.

राजवीर उमा के कपोलों को चूमने के साथसाथ उस के होंठों का भी रसपान करने लगा. उमा ने शरमा कर अपना मुंह उस के सीने में छिपा लिया. साथ ही उस ने राजवीर के गले में बांहों का हार डाल दिया. फिर दोनों निर्वस्त्र हो कर एकदूसरे में समा गए.

आनंदलोक की यात्रा पूरी कर के दोनों एकदूसरे से अलग हुए. उन के शरीर पसीने से लथपथ थे, लेकिन चेहरों पर संतुष्टि के भाव थे.

जिला हरदोई के थाना कोतवाली हरपालपुर के अंतर्गत एक गांव है कूड़ा नगरिया. मेवाराम अपने परिवार के साथ इसी गांव में रहता था. परिवार में पत्नी उमा और 5 बेटियों के अलावा 2 बेटे अश्विनी और अंकुर थे. मेवाराम के पास खेती की जमीन थी, जिस की आय से उस के परिवार का गुजारा हो जाता था.

मेवाराम भागवत कथा करने का भी काम करता था. उस के काम में उस के बड़े भाई सेवाराम भी साथ देते थे. धार्मिक कार्यों में रमे रहने की वजह से मेवाराम पत्नी की शारीरिक जरूरतों पर ध्यान नहीं दे पाता था. वैसे भी वह 50 साल से ऊपर का हो गया था. थोड़ाबहुत दमखम था भी तो उसे धीरेधीरे शराब पी रही थी.

दूसरी ओर 7 बच्चे पैदा करने के बाद भी उमा के बदन की आग अभी तक सुलग रही थी. 45 साल की उम्र में उस ने खुद को टिपटौप बना रखा था. उस की खूबसूरती अभी तक कहर ढाती थी.

शरीर की आग ठंडी न हो तो इंसान में चिड़चिड़ापन आ जाता है, उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता. उमा के साथ भी ऐसा ही था. ऐसे में उस ने अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरा ठौर तलाशना शुरू कर दिया. उसे अपने सुख के साधन की तलाश थी.

उस की तलाश खत्म हुई राजवीर पर. वह भी कूड़ा नगरिया में ही रहता था. उस के पिता रामकुमार चौकीदारी का काम करते थे. 22 साल पहले राजवीर का विवाह कमला से हुआ था. उस से 3 बच्चे हुए. उस की शादी को अभी 6 साल ही बीते थे कि पति की रंगीनमिजाजी से परेशान हो कर कमला अपने 2 छोटे बच्चों को ले कर हमेशा के लिए मायके चली गई.

पत्नी के जाने के बाद राजवीर को शारीरिक सुख मिलना बंद हो गया. उमा की तरह वह भी शारीरिक सुख के लिए दूसरा ठौर ढूंढ रहा था. उस की नजर कई औरतों पर पड़ी, लेकिन उन में से उसे उमा ही मन भाई. उमा की कदकाठी और खूबसूरत देह राजवीर के दिलोदिमाग में उतर गई.

दूसरी ओर उमा भी राजवीर को पसंद करने लगी थी. जब दोनों सामने पड़ते तो एकदूसरे पर नजरें जम जातीं. आग दोनों तरफ लगी थी. दोनों को अपनी अंदरूनी तपिश का अहसास हो गया था.

एक दिन जब मेवाराम घर में नहीं था तो राजवीर उस के घर पहुंच गया. उस के आने का मकसद उमा से नजदीकियां बना कर उस का सान्निध्य पाना था. उमा को उस का आना अच्छा लगा. उस दिन दोनों काफी देर तक बातें करते रहे. न तो उन की बातें खत्म होने का नाम ले रही थीं और न ही उन का मन भर रहा था.

लेकिन जुदा तो होना ही था, दिल पर पत्थर रख कर राजवीर उमा से विदा ले कर घर आ गया. लेकिन दिल की चाहत फिर भी तनमन को बेचैन करती थी. यह ऐसी बेचैनी थी जो दोनों के दिलों को और करीब ला रही थी.

चिंगारी को जब तक हवा नहीं लगती, तब तक वह शोला नहीं बनती. उमा के मन में दबी चिंगारी को अब तक हवा नहीं लगी थी. लेकिन उस दिन राजवीर उस के पास आ कर दबी चिंगारी को एकाएक शोला बना गया था.

मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा तो दोनों एकदूसरे से काफी खुल गए. राजवीर हंसीमजाक करते वक्त जानबूझ कर उमा के शरीर के नाजुक अंगों को छू लेता तो उमा के चेहरे पर मादक मुसकराहट उतर आती. राजवीर का शरीर भी झनझना जाता, दिल बेकाबू होने लगता.

आखिर एक दिन मुलाकात रंग ले ही आई. राजवीर के मन की बात होंठों पर आ गई. उस ने उमा के हाथों को अपने हाथ में ले कर कहा, ‘‘तुम बहुत सुंदर हो, उमा.’’

‘‘सचऽऽ’’ उमा ने उस की आंखों में आंखें डाल कर पूछा.

‘‘हां, तुम बहुत सुंदर हो.’’

‘‘कितनी?’’ उमा ने फुसफुसाते हुए पूछा.

‘‘चांद से भी…’’ इस के आगे वह कुछ नहीं कह सका. वह उस के बदन की गरमी से पिघलने लगा था.

राजवीर की बात सुन कर उमा के चेहरे पर चमक आ गई. राजवीर को नशीली मदमस्त निगाहों से देखते हुए वह उस से सट गई और उस के कानों में फुसफुसा कर बोली, ‘‘शादी कर लो, तुम्हें मुझ से भी सुंदर पत्नी मिल जाएगी.’’

उस की बातों ने आग में घी का काम किया. वह बोला ‘‘लेकिन फिर तुम तो नहीं मिलोगी.’’

‘‘अगर मैं मिल जाती तो तुम क्या करते..?’’ उमा ने शरारत में कहा और बदन को मोड़ कर नशीली अदा से अंगड़ाई ली. उसी वक्त राजवीर के हाथ उस के वक्षस्थल से टकरा गए.

उमा की कातिल अदा उसे पागल कर गई. वह बोला, ‘‘मैं तुम्हें जी भर कर प्यार करता.’’

‘‘कितना?’’ उमा ने उसे उकसाया तो राजवीर ने साहस जुटा कर उमा को अपनी बांहों में ले कर जोर से दबाते हुए कहा, ‘‘इतना.’’

उमा ने राजवीर के अंदर दबी चिंगारी को हवा दे दी, ‘‘बस, इतना ही.’’

‘‘नहीं, इस से भी ज्यादा…और इतना ज्यादा.’’ कहने के साथ ही राजवीर ने उसे बांहों में लिएलिए पलंग पर लिटा दिया.

अपनी अतृप्त प्यास बुझाने की चाह में उमा ने उस का रत्ती भर विरोध नहीं किया. इस की जगह वह उसे और उकसाती रही. लोहार की धौंकनी की तरह चलती दोनों की तेज सांसें और उन के मिलन की सरगम ने कमरे में तूफान सा ला दिया. राजवीर के सामीप्य से उमा को एक अलौकिक सुख का आनंद मिला.

उमा को अपने पति मेवाराम का सामीप्य बिलकुल नहीं भाता था, लेकिन राजवीर को वह दिल से चाहने लगी. वह राजवीर के बारे में सोचने लगी कि क्यों न हमेशा के लिए उसी की हो कर रह जाए.

उस की यह सोच गलत नहीं थी, क्योंकि उस के भीतर मचलते जिस तूफान को उस का पति एक बार भी शांत नहीं कर पाया था, राजवीर ने उस तूफान को पहली मुलाकात में ही शांत कर दिया था.

फिर एकाएक उमा उसे बेतहाशा प्यार करने लगी. उस की आंखों से आंसुओं की अविरल धारा बह निकली. उसे रोते देख राजवीर घबरा गया. वह बोला, ‘‘यह तुम्हें क्या हो गया उमा? तुम पागल तो नहीं हो गईं?’’

‘‘नहीं राजवीर, आज मैं बहुत खुश हूं. तुम ने आज जो सुख, जो खुशी मुझे दी है, उसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती. आज तक इतना सुख, इतनी खुशी मुझे मेरे पति से नहीं मिली.

‘‘सुहागरात से मैं जिस सुख की कल्पना करती आ रही थी, आज तुम से मिल गया. उस रात जब वह कमरे में आए और मैं ने घूंघट की आड़ से देखा तो मंत्रमुग्ध सी देखती रह गई. भरेपूरे शरीर और उन की गहरी नशीली आंखों में मैं डूबती चली गई. मैं उन को और वह मुझे देर तक एकदूसरे को देखते रहे, फिर एकाएक उन के स्पर्श ने मेरी तंद्रा भंग कर दी.’’

थोड़ा रुक कर वह बोली, ‘‘वह आए और मेरी बांहों को पकड़ कर बैठ गए. फिर धीरे से घूंघट उठा दिया. कुछ देर वह सम्मोहित से मुझे देखते रहे. उन के होंठ मेरी ओर बढ़े और उन्होंने मेरे चेहरे को अपने हाथों में समेट लिया, फिर मेरे होंठों पर अपने तपते होंठ रख दिए. उन का स्पर्श पा कर मैं सिहर उठी.

‘‘मैं लाज से दोहरी होती गई. मगर मेरा दिल कह रहा था कि वह इसी तरह हरकत करते रहें. उन्होंने बेझिझक मुझे सहलाना शुरू कर दिया, मेरे ऊपर जैसे नशा छा गया. मेरी आंखें धीरेधीरे बंद होती जा रही थीं और बदन अंगारों की तरह दहकने लगा था. फिर मैं भी उन का सहयोग करने लगी.

‘‘बंद कमरे में फूलों की सेज पर जैसे तूफान आ गया था. लेकिन थोड़ी देर में वह तूफान तो शांत हो गया लेकिन मैं फिर भी जलती रही. उस वक्त वह मेरे बदन पर ही नहीं, मेरे दिल पर भी बोझ लग रहे थे. उस का एक ही कारण था कि उन्होंने जो आग मुझ में लगाई थी, उसे बुझाए बिना निढाल हो गए थे.

‘‘पहली रात ही क्या, किसी भी रात वह मुझे सुख नहीं दे पाए. मेरे दुख का कारण वे रातें थीं, जो मैं ने उन के बगल में तड़पते और जलते हुए गुजारी थीं. हमारी जिंदगी जैसेतैसे कट रही थी. देखने वालों को लगता कि मैं बहुत खुश हूं, मगर वास्तविकता ठीक इस के विपरीत थी. मैं ठीक वैसे ही जल रही थी, जैसे राख के नीचे दबी चिंगारी.’’

इतना कह कर उमा ने दुखी मन से अपना चेहरा झुका लिया. राजवीर ने देखा तो उस से रहा न गया, ‘‘दुखी क्यों होती हो उमा, अब तो मैं तुम्हारी जिंदगी में आ गया हूं. मैं तुम्हारी चाहतों को पूरी करूंगा.’’

इस के बाद दोनों के बीच कुछ देर और बातें होती रहीं. फिर राजवीर वहां से चला गया.

उस दिन के बाद से उमा खुश और खिलीखिली सी रहने लगी. दोनों की चाहतें, जरूरतें एकदूसरे से पूरी होने लगीं. किसी को भी इस सब की कानोंकान खबर तक नहीं लगी.

अब जब दोनों का मन होता, एक हो जाते. दोनों का यह खेल बेरोकटोक चलने लगा. देखतेदेखते 5 साल गुजर गए. रात में खेतों की रखवाली के लिए उमा खेत में बनी झोपड़ी में रुक जाती थी. उस के खेतों के बराबर में ही पड़ोसी गांव प्रतिपालपुर के राजेश (परिवर्तित नाम) का खेत था.

जब वह खेत पर होती तो राजेश से बातें करती रहती. दोनों एकदूसरे के खेतों में जानवर घुसने पर भगा देते थे. खेतों के मामले में दोनों पड़ोसी थे. पड़ोसी ही पड़ोसी के काम आता है.

यह सब राजवीर ने देखा तो वह उमा पर शक करने लगा कि वह अब उस के बजाए राजेश में रुचि ले रही है. जब वह अपने पति के होते हुए उस से संबंध बना सकती है तो राजेश के साथ संबंध बनाने में उसे क्या दिक्कत होगी.

उस ने कई बार उमा को राजेश से काफी नजदीक हो कर बातें करते देखा तो उस ने समझ लिया कि दोनों के बीच नाजायज संबंध बन गए हैं. राजवीर को यह बात नागवार गुजरी. उस की प्रेमिका उस के होते हुए किसी और से संबंध रखे, यह उसे मंजूर नहीं था.

8 जनवरी, 2020 की शाम 4 बजे उमा खेतों की रखवाली के लिए गई. अगले दिन सुबह उस की लाश खेत में पड़ी मिली. गांव वालों के बताने पर उमा के बच्चे खेतों पर पहुंचे. मेवाराम भागवत कथा के लिए कहीं गया हुआ था, किसी ने इस घटना की सूचना हरपालपुर थाना कोतवाली को दे दी थी.

सूचना पा कर इंसपेक्टर भगवान चंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं थे. लेकिन गले पर दबाए जाने के निशान थे.

निरीक्षण के बाद उन्होंने उमा के बच्चों व ग्रामीणों से पूछताछ की तो उन्होंने उस के प्रेमी राजवीर पर शंका जताई. इस के बाद पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी और उमा की बेटी मुसकान को ले कर थाने आ गए.

इंसपेक्टर वर्मा ने मुसकान की तरफ से लिखित तहरीर ले कर राजवीर के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया.

राजवीर घर से फरार था. 13 जनवरी, 2020 की सुबह 5:20 बजे एक मुखबिर की सूचना पर इंसपेक्टर वर्मा ने राजवीर को गांव अर्जुनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उस ने उमा की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया.

8 जनवरी को उमा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली के लिए गई थी. रात 8 बजे राजवीर उस के पास पहुंचा तो वह अकेली थी. राजेश से संबंध होने की बात कह कर वह उमा से भिड़ गया. वादविवाद होने पर दोनों में गालीगलौज होने लगी. इस पर राजवीर ने उमा को दबोच कर दोनों हाथों से उस का गला दबा दिया, जिस से उमा की मौत हो गई. उस के मरते ही राजवीर वहां से फरार हो गया.

राजवीर की गिरफ्तारी के बाद इंसपेक्टर वर्मा ने आवश्यक कानूनी लिखापढ़ी कर के उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सौजन्य: सत्यकथा, मई 2020

आशिकी में फना : परिवार बना प्रेमी का हत्यारा

अब्दुल मलिक का प्रौपर्टी डीलिंग का काम था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लौकडाउन था. अब्दुल मलिक का औफिस भी बंद था. 4 अप्रैल, 2020 को शाम के वक्त वह घर में ही था कि उस के मोबाइल पर किसी का फोन आया. अब्दुल मलिक ने स्क्रीन पर नजर डाली तो उस के चेहरे पर मुसकान दौड़ गई, नंबर उस की प्रेमिका सूफिया का था.

घर वालों के सामने वह प्रेमिका से खुल कर बात नहीं कर सकता था, लिहाजा कमरे से बाहर निकल गया. अब्दुल मलिक लखनऊ के थाना सआदतगंज के नौबस्ता मंसूरनगर में रहता था. उस की प्रेमिका सूफिया का घर उस के घर से करीब 100 मीटर दूर था.

बाहर जा कर वह सूफिया से धीरेधीरे बात करने लगा. सूफिया ने उसे बताया कि उस के अब्बू और भाई ने उस की पिटाई की है और वह उस से कुछ बात करना चाहते हैं. उन्होंने तुम्हें अभी घर बुलाया है, थोड़ी देर के लिए घर आ जाओ.

सूफिया की बात सुन कर अब्दुल मलिक परेशान हो गया. उस ने उसी समय फोन कर के अपने दोस्त अब्दुल वसी को बुलाया और मोटरसाइकिल पर दोस्त को ले कर सूफिया के घर पहुंच गया. सूफिया के घर उस के परिवार के लोगों के अलावा उस के ताऊ सुलेमान भी अपने दोनों बेटों रानू और तानू के साथ मौजूद थे.

अब्दुल मलिक और अब्दुल वसी जब वहां पहुंचे तो घर में शांति थी. वहां मौजूद सब लोग उन दोनों को इस तरह से देखने लगे जैसे उन्हें उन के ही आने का इंतजार हो. सूफिया भी अपने कमरे से बाहर निकल आई.

सूफिया के बाहर आते ही उस का भाई दानिश भड़क उठा. वह तेज आवाज में बोला, ‘‘अभी तुझे इतना समझाया था, तेरी समझ में कुछ नहीं आया जो यार की आवाज सुनते ही बाहर आ गई. लगता है तू ऐसे नहीं मानेगी. अब देखता हूं कि तुझे बचाने के लिए कौन आता है.’’

इतना कह कर वह सूफिया पर टूट पड़ा और कमरे में रखे डंडे से उस की पिटाई करने लगा. घर वालों ने कुछ देर पहले ही उस की काफी पिटाई की थी, जिस से उस का बदन दुख रहा था. फिर से पिटाई होने पर वह बुरी तरह कराहने लगी.

उस का दुख और कराहट अब्दुल मलिक से देखी नहीं गई. लिहाजा वह प्रेमिका को बचाने के लिए आगे आया. जैसे ही वह सूफिया को बचाने के लिए बढ़ा, तभी दानिश बहन को छोड़ अब्दुल मलिक पर टूट पड़ा.

सूफिया ने मलिक को बचाने का प्रयास किया तो उस के पिता उस्मान और ताऊ सुलेमान आ गए. उन दोनों ने सूफिया को धक्का दे कर अलग गिरा दिया. फिर वे दोनों भी मलिक पर टूट पड़े.

अपने दोस्त को बचाने के लिए वसी आगे आया तो सुलेमान के दोनों बेटे रानू और तानू ने अब्दुल वसी को दबोच लिया और उस की पिटाई करने लगे. वे सब अब्दुल मलिक और वसी पर अपनी भड़ास उतार रहे थे. सूफिया लहूलुहान हो चुकी थी. इतने पर भी वह किसी तरह अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही. पर उस की कोशिश नाकामयाब रही.

इसी दौरान अब्दुल वसी किसी तरह उन के चंगुल से छूट कर वहां से निकला. वहां से भाग कर वह सीधे थाना सआदतगंज पहुंचा, क्योंकि नौबस्ता मंसूरनगर इसी थाने के अंतर्गत आता है.

लौकडाउन वैसे ही पुलिस का सिरदर्द बना हुआ. जिस समय अब्दुल वसी सआदतगंज थाने पहुंचा, उस समय एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) विकासचंद्र त्रिपाठी, एसीपी अनिल कुमार यादव के साथ सर्किल के पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग कर रहे थे.

अब्दुल वली ने यह जानकारी एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) विकासचंद्र त्रिपाठी को दी. वह खुद भी घायल था. एडिशनल डीसीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाप्रभारी को तुरंत मौकाएवारदात पर रवाना कर दिया.

इस के बाद वसी ने फोन कर के यह सूचना अपने दोस्त अब्दुल मलिक के पिता अब्दुल करीम को भी दे दी. उस्मान और उस के घर के लोगों द्वारा अपने बेटे की पिटाई करने की खबर सुन कर करीम भौंचक रह गए. वह भी परिवार के लोगों के साथ गुस्से में उस्मान के घर की तरफ दौड़े.

उस के घर वाले जब उस्मान के घर पहुंचे तो पहले ही वहां पुलिस मौजूद थी. लेकिन वहां का माहौल बड़ा गमगीन था. घर में अब्दुल मलिक और उस की प्रेमिका सूफिया की लाशें पड़ी थीं. दोनों ही लाशें खून से लथपथ थीं. खून लगे डंडों के अलावा वहां खून सनी ईंटें भी पड़ी थीं. लग रहा था कि दोनों की हत्या डंडों से पीटपीट कर की गई थी.

जवान बेटे की लाश देख कर अब्दुल करीम का कलेजा गले में आ गया. वह बिलखबिलख कर रोने लगे. पुलिस ने उस्मान से उन दोनों हत्याओं के बारे में पूछताछ की तो उस ने बड़ी सहजता से स्वीकार कर लिया कि उस ने ही अपनी बेटी सूफिया और अब्दुल मलिक की हत्या की है.

पुलिस ने उस्मान को उसी समय हिरासत में ले लिया. इस के बाद थानाप्रभारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी दे दी.

सूचना पा कर एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) विकासचंद्र त्रिपाठी और एसीपी अनिल कुमार यादव कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए. उन्होंने भी मौकामुआयना करने के बाद आरोपी उस्मान से पूछताछ की. पुलिस ने मौके से सारे सबूत अपने कब्जे में ले लिए.

अब्दुल मलिक की हत्या की सूचना मिलते ही उस के घर में जैसे कोहराम मच गया. उस की पत्नी तो रोतरोते बारबार बेहोश हो रही थी. महिलाएं किसी तरह उसे संभाले हुई थीं.

इस दोहरे हत्याकांड की खबर सुन कर मोहल्ले के कई लोग उस्मान के घर के सामने जमा होने लगे, लेकिन लौकडाउन की वजह से उन्हें एक साथ एकत्र नहीं होने दिया गया. अधिकांश को पुलिस ने उन के घर भेज दिया. मृतकों के परिवार के जो नजदीकी लोग वहां बचे थे, उन्हें सोशल डिस्टैंस की बात कह कर एकदूसरे से एक मीटर दूर खड़े रहने के निर्देश दिए.

जरूरी काररवाई करने के बाद पुलिस ने अब्दुल मलिक और सूफिया के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए. उस्मान ने अपनी बेटी और उस के प्रेमी मलिक की हत्या खुद अकेले ही करने की बात कही थी, लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही थी कि अकेला आदमी 2 जनों की हत्या, वह भी डंडे से पीट कर कैसे कर सकता है. इसलिए पुलिस ने उस्मान से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने सच्चाई उगल दी.

उस्मान ने बताया कि दोनों की हत्या में उस के साथ उस का बेटा दानिश भी था. पूछताछ में यह भी पता लगा कि इस दोहरे हत्याकांड में उस्मान का बड़ा भाई सुलेमान, सुलेमान के दोनों बेटे रानू व तानू भी शामिल थे.

मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने दानिश को भी उसी समय हिरासत में ले लिया. इस के बाद पुलिस ने सुलेमान के घर दबिश दे कर उसे व उस के बेटे रानू को भी हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा बेटा तानू फरार हो गया था.

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई. उन सब से अब्दुल मलिक और सूफिया की हत्या के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने जो कहानी बताई, वह प्यार की बुनियाद पर रचीबसी निकली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक थाना है सआदतगंज. शहर में स्थित इस थाने के अंतर्गत आता है नौबस्ता मंसूरनगर. यहीं पर अब्दुल मलिक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था. वह प्रौपर्टी डीलिंग का काम करता था.

उस के घर से कोई 100 मीटर दूर उस्मान और सुलेमान रहते थे. अब्दुल मलिक के पिता अब्दुल करीम और सुलेमान की आपस में अच्छी दोस्ती थी. पारिवारिक संबंधों की वजह से उन का एकदूसरे के घर आनाजाना था.

अब्दुल मलिक भी उन के यहां आताजाता था. वहीं पर उस की मुलाकात उस्मान की 19 वर्षीय बेटी सूफिया से हुई. सूफिया बहुत खूबसूरत थी. हालांकि 32 वर्षीय अब्दुल मलिक शादीशुदा था, लेकिन इस के बावजूद उस का मन सूफिया पर डोल गया. उस ने उस की छवि अपने दिल में बसा ली. यह करीब एक साल पहले की बात है.

सूफिया भी जवानी के उफान पर थी. उस की हसरतें उड़ने के लिए फड़फड़ा रही थीं. चूंकि अब्दुल मलिक शादीशुदा होने की वजह से इस मामले में अनुभवी था, लिहाजा उस ने अपनी चिकनीचुपड़ी बातों से उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. इस तरह दोनों के बीच प्यार का सफर शुरू हो गया. लेकिन इस सफर का अंत क्या होगा, इस बात पर दोनों में से किसी ने भी गंभीरता से नहीं सोचा.

अब्दुल मलिक और उस्मान के पारिवारिक संबंधों की आड़ में उन का प्यार अमरबेल की तरह बढ़ता गया. दोनों के ही घर वालों ने अब्दुल मलिक और सूफिया की बातों को कभी शक के नजरिए से नहीं देखा.

बाद में जब अब्दुल मलिक का उस्मान के घर आनेजाने का सिलसिला ज्यादा बढ़ गया और उस के आने पर सूफिया की खुशी उस के चेहरे पर झलकने लगी तो उन्हें दोनों के संबंधों पर शक होने लगा.

दोनों की पोल एक दिन तब खुली जब दानिश के एक दोस्त ने दोनों को लखनऊ के गौतमबुद्ध पार्क में झाड़ी की ओट में बैठ कर बातचीत करते देख लिया. उस दोस्त ने यह बात सूफिया के भाई दानिश को बता दी. दानिश के लिए यह बेइज्जती वाली बात थी. लिहाजा उस ने इस बारे में अपनी अम्मीअब्बू को बता दिया.

इस के बाद सूफिया के घर वालों को यह बात समझने देर नहीं लगी कि अब्दुल मलिक का उन के घर आने का असली मकसद क्या है. बहरहाल, उन्होंने ज्यादा होहल्ला करने के बजाए सूफिया को ही समझाया. इस के अलावा उन्होंने अब्दुल मलिक के पिता अब्दुल करीम से भी इस बारे में शिकायत की.

चूंकि अब्दुल करीम सूफिया के ताऊ सुलेमान के दोस्त थे, इसलिए सुलेमान ने भी अब्दुल करीम से बात की. करीम ने बेटे मलिक को समझाया कि वह शादीशुदा और 4 बच्चों का बाप है, इसलिए इस तरह की हरकतों से बाज आए.

घर वालों के समझानेबुझाने पर अब्दुल मलिक और सूफिया कुछ दिनों तक नहीं मिले. हां, फोन पर बातें जरूर कर लेते थे. दोनों ने तय कर लिया था कि चाहे कोई भी उन के ऊपर बंदिशें लगाए, जुदा नहीं होंगे. उन का प्यार हमेशा बरकरार रहेगा.

अब्दुल मलिक ने जब उस्मान के घर जाना बंद कर दिया तो वे लोग समझ गए कि अब मलिक और सूफिया ने मिलनाजुलना छोड़ दिया है, जबकि हकीकत कुछ और ही थी. दोनों प्रेमियों के दिलों में प्यार की आग ठंडी नहीं पड़ी थी, बल्कि मुलाकात न होने पर उन की चाहत और बढ़ गई थी.

आखिर चोरीछिपे उन्होंने घर के बजाय रेस्टोरेंट आदि जगहों पर मिलना शुरू कर दिया था. लेकिन उन की यह लुकाछिपी ज्यादा दिनों तक बरकरार नहीं रह सकी.

एक दिन सूफिया के भाई दानिश ने खुद अपनी बहन सूफिया को आलमबाग इलाके में अब्दुल मलिक की मोटरसाइकिल पर घूमते देख लिया. यह देख कर उस का खून खौल उठा, लेकिन उस समय वह कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि मलिक की मोटरसाइकिल आगे निकल गई थी.

उस दिन सूफिया जब घर लौटी तो दानिश ने उसे आड़ेहाथों लिया. बेटे की शिकायत पर उस के पिता उस्मान ने सूफिया की जम कर पिटाई की. इतना ही नहीं, उस ने बेटी को हिदायत दी कि अगर उस ने मलिक से मिलना नहीं छोड़ा तो अंजाम बुरा होगा.

उस्मान इस बात को नहीं जानता था कि प्यार पर जितना पहरा बैठाया जाता है, वह उतना ही मजबूत होता है. यही हाल अब्दुल मलिक और सूफिया के प्यार का था. वे तन से ही नहीं, मन से भी एकदूसरे के हो चुके थे.

यह बात अब्दुल मलिक की पत्नी को भी पता थी. उस ने भी अपने शौहर को बहुत समझाया पर उस ने पत्नी की बातों को तवज्जो नहीं दी. इस के बाद उस की बीवी ने उस से झगड़ना शुरू कर दिया. नतीजा यह निकला कि उस के प्रेम संबंध को ले कर घर में कलह रहने लगी.

मलिक को उस के घर वाले भी समझातेसमझाते हार चुके थे, पर उस ने सूफिया से मिलना नहीं छोड़ा. सूफिया ने भी घर वालों की परवाह न कर के अब्दुल मलिक के घर जाना शुरू कर दिया. सूफिया की इस जिद से उस के घर वाले भी तंग आ चुके थे. वे उसे समझाने के साथ उस की पिटाई करकर के उकता गए थे.

पूरे मोहल्ले में उन के घर की खूब बदनामी हो रही थी. उन की समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसे में वे क्या करें. शनिवार 4 अप्रैल, 2020 की बात थी. दोपहर के बाद सूफिया अपने प्रेमी अब्दुल मलिक से मिलने उस के घर गई. यह जानकारी जब सूफिया के घर वालों को हुई तो उस के घर लौटने पर भाई और अब्बा ने उस की पिटाई की.

जानकारी मिलने पर सूफिया के ताऊ और उस के दोनों बेटे रानू और तानू भी सूफिया को समझाने के लिए पहुंच गए. सूफिया ने पिटने के बाद भी कह दिया कि चाहे उस की जान चली जाए, वह अब्दुल मलिक को नहीं छोड़ेगी. इस जिद पर उस के घर वालों ने उस की और पिटाई की.

सूफिया की जिद पर घर वाले समझ गए कि अब वह किसी भी कीमत पर मानने वाली नहीं है.

इस के लिए वह अब्दुल मलिक को ही कसूरवार मान रहे थे. उस की वजह से ही उन की इज्जत पूरे मोहल्ले में तारतार हो रही थी. इसलिए उन्होंने तय कर लिया कि वे मलिक को इस की सजा जरूर देंगे.

पिटाई के बाद सूफिया अपने कमरे में चली गई थी. इस के बाद घर के सभी लोगों ने योजना बनाई कि किसी बहाने से अब्दुल मलिक को बुला कर उसे ऐसी सजा दी जाए कि उस के घर वाले भी याद रखें.

योजना के अनुसार उन्होंने सूफिया से कहा कि तू अब्दुल मलिक को फोन कर के बुला ले. उस से भी पूछ लें कि वह शादीशुदा होने के बावजूद तुझ से शादी करने को तैयार है भी या नहीं.

अपने घर वालों की यह बात सुन कर सूफिया थोड़ी खुश हुई कि शायद घर वाले उस की शादी मलिक से कराने के लिए राजी हो गए हैं.

इसलिए उन के कहने पर उस ने प्रेमी अब्दुल मलिक को अपने घर बुला लिया. सूफिया के कहने पर अब्दुल मलिक अपने दोस्त वसी को मोटरसाइकिल पर बिठा कर सूफिया के घर पहुंच गया.

लेकिन सूफिया के घर वाले तो पूरी योजना बनाए बैठे थे. जैसे ही वह वहां पहुंचा, सभी उस पर डंडा ले कर टूट पड़े. किसी तरह वसी वहां से जान बचा कर भागा और सीधे थाने पहुंच गया. इसी दौरान उस्मान और उस के भाई सुलेमान व उन के बच्चों ने अब्दुल मलिक व सूफिया की डंडों से पीटपीट कर हत्या कर दी और ईंट मारमार कर उन के सिर फोड़ दिए.

चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अब्दुल करीम की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 147, 323, 302, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली.

उन की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त 3 डंडे, ईंट भी बरामद कर ली.

चारों आरोपियों उस्मान, दानिश, सुलेमान और रानू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें लखनऊ कारागार भेज दिया.

—कथा पुलिस सूत्रों और जनचर्चा पर आधारित

सौजन्य: सत्यकथा, मई 2020

अरमानों की चिता

परिवार में पत्नी रमावती के अलावा 2 बेटियां थीं, नीलम (18 साल) और कोमल (15 साल). साथ ही 2 बेटे भी थे, शुभम (16 साल) और शिवम (13 साल). पूरनलाल भले ही कम पढ़ालिखा था लेकिन वह अपने सभी बच्चों को पढ़ा रहा था. नीलम बीएससी कर रही थी. शुभम 12वीं कक्षा में तो कोमल 10वीं में पढ़ रही थी.

किशोरावस्था में कदम रखते ही कोमल का रूप खिलने लगा था. खूबसूरत फिगर के साथ ही उस के चेहरे पर लुनाई भी आ गई थी. इस उम्र में पहुंचने पर मनचलों की निगाहें तीर की तरह चुभती हैं. कोमल के साथ भी ऐसा ही हुआ लेकिन वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी.

लेकिन 24 वर्षीय सलमान कोमल को कुछ ज्यादा ही हसरतभरी निगाहों से देखता था. सलमान हरदोई जिले के ही थाना कछौना के गांव दुलारखेड़ा के रहने वाले मुनव्वर का बेटा था.

सलमान आसपास के गांवों से दूध कलेक्शन कर महिंद्रा पिकअप से संडीला स्थित पारस दूध कंपनी में पहुंचाता था. सलमान से पहले उस का पिता मुनव्वर दूध सप्लाई का काम करता था. पिता की मृत्यु के बाद यह काम सलमान ने संभाल लिया था. महिंद्रा पिकअप गाड़ी खजोहना गांव निवासी अब्दुल वदोद की थी.

दूधियों से दूध इकट्ठा करने के लिए सलमान रज्जाकखेड़ा गांव भी जाता था. वहीं पर एक दिन उस ने स्कूल जाती कोमल को देखा तो वह उस की खूबसूरती पर फिदा हो गया. वह उसे इतनी भा गई कि हर समय वह सिर्फ उसी के बारे में ही सोचता रहता. इतना ही नहीं, कोमल के स्कूल जाने के समय एक निश्चित जगह पर खड़ा हो जाता था.

सलमान और कोमल का आमनासामना हर रोज होता था. एक दिन कोमल की नजरें सलमान से टकराईं तो उस ने नजरें हटा लीं. उस ने दोबारा नजरें उठाईं तो पाया सलमान अब भी उसे ही देख रहा था. कोमल के दिल की धड़कनें बढ़ गईं. दिल ने जब अपनी बेचैनी जाहिर की तो आंखें फिर सलमान की ओर पलट गईं. आंखें मिलते ही कोमल के होंठ न चाहते हुए भी अपने आप मुसकरा पड़े. इस के बाद कोमल जल्दीजल्दी कालेज की ओर चल पड़ी.

कहते हैं युवतियां युवकों की आंखों की भाषा पढ़ने में माहिर होती हैं. कोमल ने सलमान की आंखों की भाषा पढ़ ली थी. वह कालेज तो चली गई थी पर उस दिन उस का मन पढ़ाई में नहीं लगा. बारबार सलमान का चेहरा उस की आंखों के सामने घूम रहा था. उस का मन बेचैन था. वह दिन भर खोईखोई रही.

कालेज की छुट्टी हुई तो वह घर के लिए चल पड़ी. पर उस दिन वह रोज की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही तेज चल रही थी. वह उस जगह पर आई, जहां पर सलमान खड़ा था. लेकिन उस समय वहां कोई नहीं था. सलमान को न पा कर कोमल उदास हो गई और बेचैन हालत में घर आ गई.

अगले दिन सलमान उसे सुबह के समय तो नहीं दिखा लेकिन कालेज से वापस लौटी तो रास्ते में एक जगह पर सलमान बैठा मिल गया. उसे देखते ही कोमल खुश हो गई.

कोमल ने घर पहुंच कर बैग रखा और बिना कपड़े बदले ही छत पर चढ़ गई. कोमल के घर के पास ही एक दूधिया रहता था. सलमान उस दूधिए के घर ज्यादा समय बिताता था. सलमान की उस दूधिए से अच्छी दोस्ती थी. या कहें कि कोमल के घर के पास होने के कारण ही सलमान ने उस से दोस्ती बढ़ाई थी.

कोमल ने पड़ोसी दूधिए के घर की तरफ देखा, पर उसे सलमान नहीं दिखाई दिया. वह फिर उदास हो गई. उस का मन चाह रहा था कि एक बार वह सलमान का वही मुसकराता हुआ चेहरा देखे.

वह इन्हीं विचारों में खोई हुई थी कि नीचे से मां की आवाज सुनाई पड़ी, ‘‘अरे कोमल, आज तुझे क्या हो गया, आते ही छत पर चढ़ गई. कपडे़ भी नहीं बदले और खाना भी नहीं खाया. चल जल्दी आ जा, मुझे अभी बहुत काम करना है.’’

मां की बातें सुन कर कोमल ऊपर से ही बोली, ‘‘आई मां, थोड़ा टहलने का मूड था इसलिए छत पर आ गई थी.’’ कोमल ने एक बार फिर दूधिए की छत की तरफ देखा और फिर नीचे उतर आई.

रात को खाना खाने के बाद कोमल जा कर बैड पर लेट गई, लेकिन आंखों में नींद कहां थी. करवटें बदलते हुए जब नींद आई तो सपने में भी उसे सलमान का चेहरा दिखा.

उधर सलमान भी कम बेचैन नहीं था. सुबह को उस ने समय निकाल कर कोमल को देख लिया था, पर शाम को देर हो जाने के कारण वह उसे नहीं देख पाया था. वह अगले दिन की सुबह का इंतजार करने लगा.

दूसरे दिन सुबह कोमल जल्दी उठ गई और कालेज जाने की तैयारी करने लगी, लेकिन आज तो जैसे दिन ही काफी बड़ा हो गया था. आखिर इंतजार करते हुए कालेज जाने का समय हुआ तो कोमल कुछ ज्यादा ही सजधज कर घर से निकली.

वह उस स्थान पर जल्दी से पहुंच जाना चाहती थी, जहां खड़ा सलमान उसे निहारा करता था. पंख होते तो वह उड़ कर पहुंच जाती, पर उसे तो पैदल चल कर पहुंचना था. जैसेजैसे वह स्थान नजदीक आता जा रहा था, उस के दिल धड़कनें बढ़ती जा रही थीं. मन बेचैन होता जा रहा था.

वह उस स्थान के पास आ गई तो देखा सलमान की आंखें उसी हसरत से उसे ताक रही थीं, जिस तरह कल ताक रही थीं. आंखें चार हुईं तो कोमल के होंठ स्वत: मुसकरा उठे. उस का मन कह रहा था कि वह अपनी आंखें न हटाए. जब तक वह दिखाई देता रहा, कोमल पलटपलट कर उसे देखती रही.

दोनों सचमुच आंखों के रास्ते एकदूसरे के दिल में उतर गए थे. उस रात दोनों को नींद नहीं आई. बैड पर लेटे हुए बेचैनी बढ़ने लगी तो कोमल बैड से उठ कर छत पर आ गई. खुले आसमान के खुले वातावरण में उस ने गहरी सांस ली, फिर आसपास देखने लगी.

आसमान में तारे चमक रहे थे. उस ने उन तारों को गौर से देखा तो उसे लगा कि हर तारे में उस का सलमान मुसकराता हुआ दिखाई दे रहा है. इसी तरह आग दोनों तरफ लगी थी. दिन तो किसी तरह बीत जाता था लेकिन रात काटनी मुश्किल हो जाती थी.

रोज रात को दोनों सोचते कि कल अपने दिल की बात कह देंगे, लेकिन सुबह होती और दोनों एकदूसरे के सामने आते तो उन के दिल की धड़कनें तेज हो जातीं, पर दिल की बात जुबां पर नहीं आ पाती.

आखिर जब रहा और सहा नहीं गया तो सलमान ने एक तरीका खोज निकाला. उस ने अपने दिल की बात एक कागज पर लिख कर कोमल तक पहुंचाने का मन बना लिया. रोज की तरह उस दिन कोमल कालेज जाने के लिए निकली तो उस की मां ने पूछा, ‘‘कोमल, आज टिफिन ले जाने का इरादा नहीं है क्या?’’

‘‘नहीं मां, आज मुझे भूख नहीं है.’’ कह कर कोमल तेज कदमों से घर के बाहर निकल गई.

सलमान अपनी पूर्व निश्चित जगह पर उस दिन भी उस का इंतजार करता नजर आया. जैसे ही कोमल उस के नजदीक पहुंची, सलमान ने रात में लिखा वह प्रेम पत्र कोमल के सामने धीरे से फेंक दिया और बिना निगाह मिलाए वहां से चला गया. कोमल ने इधरउधर देखा, फिर डरतेडरते वह कागज चुपके से उठा कर अपने बैग में रख लिया और घबराई हुई सी कालेज चली गई.

कोमल कालेज तो पहुंच गई लेकिन उस का मन पढ़ाई में नहीं लगा. उस की जिज्ञासा उस कागज में लिखे मजमून के लिए अटकी हुई थी. कालेज में इंटरवल के दौरान उस ने कागज की तह को खोल कर देखा. उस में लिखा था—

मेरी प्रिय कोमल

मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं. मेरे प्यार को तुम कुबूल कर लोगी तो मैं अपने आप को खुशकिस्मत समझूंगा. वैसे मैं नहीं समझता कि मैं तुम्हारी जैसी लड़की के काबिल हूं, लेकिन यह दिल तो तुम पर ही फिदा है. अगर तुम मुझे चाहती हो तो इस नाचीज का प्यार स्वीकार कर लेना. तुम्हारे उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी.

तुम्हारे प्यार में पागल सलमान

कागज के उस टुकड़े का एकएक शब्द कोमल के दिल में उतर गया. पत्र पढ़ कर वह बल्लियों उछलने लगी. उस के मन की मुराद  पूरी हो गई थी. वह अपने को सौभाग्यशाली समझने लगी. उस ने अपने जीवन को सलमान को समर्पित करने का निर्णय ले लिया. इस के जवाब में कोमल ने पत्र लिख कर सलमान को दे दिया. पत्र में लिखा था—

मेरे दिल के सलमान

मैं दिल ही दिल में तुम्हें पहले से प्यार करती रही हूं, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं कर सकी. तुम ने प्रेम का इजहार किया, उस के लिए शुक्रिया. मुझे तुम्हारा प्यार स्वीकार है.

सिर्फ तुम्हारी कोमल

पत्र मिलने के बाद सलमान के मन की सारी आशंकाएं समाप्त हो गईं. अब वह कोमल के बारे में सोचते हुए गहरे खयालों में खो गया. उस ने कोमल को ले कर जो सपने देखे थे, वे उसे पूरे होते दिखाई दे रहे थे. दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा.

पत्रों से शुरू हुआ प्यार वादों, कसमों, रूठनेमनाने से ले कर साथ जीनेमरने की प्रतिज्ञाओं तक पहुंच गया. दोनों में प्रेम भरी मुलाकातों के बीच एकदूसरे के होने की सौगंध ली कि वे अपने प्यार की आखिरी मंजिल को पा कर ही दम लेंगे, चाहे इस के लिए जान ही क्यों न चली जाए.

4 जनवरी, 2020 की रात सलमान पिकअप गाड़ी ले कर दूध कलेक्शन के लिए घर से निकला लेकिन देर रात तक वह दूध कंपनी नहीं पहुंचा तो दूध कंपनी से गाड़ी मालिक अब्दुल वदोद के पास फोन आया कि आज डेयरी में गाड़ी दूध ले कर नहीं आई है. इस के बाद अब्दुल वदोद ने सलमान के बड़े भाई असलम को जानकारी दी.

यह बात सुन कर असलम चिंता में पड़ गया. उस ने सलमान की तलाश शुरू कर दी तो कासिमपुर में रज्जाकखेड़ा गांव के बाहर उस की पिकअप गाड़ी खड़ी मिली, लेकिन सलमान वहां नहीं था. आसपास तलाश की गई तो पास में स्थित एक नाले में सलमान की लाश पड़ी मिली.

लाश मिलने की खबर सुन कर रज्जाकखेड़ा गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए. लोगों ने तरहतरह की बातें करनी शुरू कर दीं. रज्जाकखेड़ा गांव में ही सलमान और असलम के भी कुछ हितैषी थे. उन्होंने असलम को एकांत में ले जा कर गांव के ही राजेंद्र और पूरनलाल पर सलमान की हत्या का शक जताया.

रात एक बजे असलम ने कासिमपुर थाने में घटना की सूचना दे दी. सूचना पा कर इंसपेक्टर बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. सलमान के शरीर पर किसी प्रकार के घाव के निशान नहीं थे. सिर पर पीछे की तरफ कुछ निशान मिले, जिस से अनुमान लगाया गया कि किसी भारी वस्तु से सिर पर प्रहार कर के सलमान को मौत की नींद सुलाया गया है.

थानाप्रभारी ने असलम और गांव वालों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भेज दी.

फिर थानाप्रभारी असलम को ले कर थाने आ गए. असलम ने रज्जाकखेड़ा गांव के राजेंद्र और पूरनलाल द्वारा 2 अन्य साथियों के साथ मिल कर सलमान की हत्या किए जाने का शक जताते हुए तहरीर दी.

इस तहरीर के आधार पर इंसपेक्टर बृजेश सिंह ने राजेंद्र और पूरनलाल व 2 अज्ञात के खिलाफ भादंवि की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया.

प्रारंभिक जांच में ही मामला प्रेम प्रसंग का निकला. गांव वालों ने दबी जुबान में सलमान का प्रेम प्रसंग पूरनलाल की छोटी बेटी कोमल से होना बताया.

सलमान की लाश भी पूरनलाल के घर के पास ही मिली थी. लाश मिलने पर पूरा गांव तो वहां पहुंच गया था लेकिन पास होने पर भी पूरनलाल व उस के घर का कोई सदस्य घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था.

इस पर इंसपेक्टर बृजेश सिंह ने 10 जनवरी को पूरनलाल को हिरासत में ले कर कड़ाई से पूछताछ की तो उस ने अपनी पत्नी रमावती के साथ सलमान की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया. पता चला कि लाश को ठिकाने लगाने में पूरनलाल की बड़ी बेटी नीलम ने भी उस का साथ दिया था.

पूरनलाल से पूछताछ के बाद इंसपेक्टर बृजेश सिंह ने रमावती और नीलम को भी उसी दिन गिरफ्तार कर लिया.

4 जनवरी, 2020 की रात सलमान पिकअप गाड़ी से दूध कलेक्शन के लिए रज्जाकखेड़ा गांव पहुंचा तो लगभग साढ़े 9 बजे कोमल से मिलने उस के घर पहुंच गया.

कोमल सलमान से बात कर ही रही थी कि पूरनलाल और रमावती ने दोनों को बातें करते देख लिया. इस पर पूरनलाल ने पीछे से सलमान के सिर पर डंडा मारा.

डंडे का वार इतना तेज और सटीक था कि सलमान नीचे गिर गया और कुछ ही देर में उस की मृत्यु हो गई. सलमान के मरने पर पूरनलाल और रमावती घबरा गए. इतने में वहां नीलम भी आ गई.

सलमान की हत्या में वे लोग फंस न जाएं, इसलिए उन्होंने उस की जेब से मोबाइल निकाला और तीनों उस की लाश घसीट कर पास के खेत में बह रहे नाले में डाल आए.

 ये भी पढ़े : प्यार, प्रॉपटी और पत्रकार

लेकिन उन का गुनाह छिप न सका और तीनों पकडे़ गए. इंसपेक्टर बृजेश सिंह ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, सलमान का मोबाइल फोन और हत्या के समय पहनी गई रमावती की साड़ी बरामद कर ली.

आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीनों अभियुक्तों को सीजेएम के न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित. कथा में कोमल नाम परिवर्तित है.

 

मौज मस्ती के खेल में हत्या: रास न आया अवैध रिश्ता

मुंबई से सटे कल्याण तहसील के गांव राया के पुलिस चौकीदार किरण जाधव को किसी ने बताया कि गांव के बाहर नाले के किनारे बोरी में किसी की लाश पड़ी है. चूंकि किरण जाधव गांव में पुलिस की तरफ से चौकीदार था, इसलिए वह इस खबर को सुनते ही मौके पर पहुंच गया.

उसे जो सूचना दी गई थी, वह बिलकुल सही थी. इसलिए चौकीदार ने फोन कर के यह खबर टिटवाला थाने में दे दी. यह बात 23 जून, 2019 की है. थानाप्रभारी इंसपेक्टर बालाजी पांढरे को पता चला तो वह एसआई कमलाकर मुंडे और अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए.

थानाप्रभारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां एक युवती की अधजली लाश मिली, जो एक बोरी में थी. बोरी और लाश दोनों ही अधजली हालत में थीं. मृतका की उम्र यही कोई 25-30 साल थी. लाश झुलसी हुई थी. उस की कमर पर काले धागे में पीले रंग का ताबीज बंधा था. जिस बोरी में वह लाश थी, उस में मुर्गियों के कुछ पंख चिपके मिले.

थानाप्रभारी ने यह खबर अपने अधिकारियों को दे दी. कुछ ही देर में फोरैंसिक टीम के साथ एसडीपीओ आर.आर. गायकवाड़ और क्राइम ब्रांच के सीनियर इंसपेक्टर व्यंकट आंधले भी घटनास्थल पर पहुंच गए.

तब तक वहां तमाम लोग जमा हो चुके थे. पुलिस अधिकारियों ने उन सभी से लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई भी उसे नहीं पहचान सका. फोरैंसिक टीम का जांच का काम निपट जाने के बाद थानाप्रभारी ने लाश मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दी और अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया.

इस ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने के लिए ठाणे (देहात) के एसपी डा. शिवाजी राठौड़ ने 2 पुलिस टीमें बनाईं. पहली टीम का गठन एसडीपीओ आर.आर. गायकवाड़ के नेतृत्व में किया. इस टीम में थानाप्रभारी बालाजी पांढरे, एसआई कमलाकर मुंडे, जितेंद्र अहिरराव, हवलदार अनिल सातपुते, दर्शन साल्वे, सचिन गायकवाड़ और तुषार पाटील आदि को शामिल किया गया.

दूसरी टीम क्राइम ब्रांच के सीनियर इंसपेक्टर व्यंकट आंधले के नेतृत्व में बनाई गई. इस टीम में एपीआई प्रमोद गढ़ाख, एसआई अभिजीत टेलर, बजरंग राजपूत, हेडकांस्टेबल अविनाश गर्जे, सचिन सावंत आदि थे. दोनों टीमों का निर्देशन एडिशनल एसपी संजय कुमार पाटील कर रहे थे.

मृतका के गले में जो ताबीज था, पुलिस ने उस की जांच की तो उस पर बांग्ला भाषा में कुछ लिखा नजर आया. उस से यह अंदाजा लगाया गया कि युवती शायद पश्चिम बंगाल की रही होगी. जिस बोरी में शव मिला था, उस बोरी में मुर्गियों के पंख थे, जिस का मतलब यह था कि बोरी किसी चिकन की दुकान से लाई गई होगी.

पुलिस टीमों ने इन्हीं दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू की. पुलिस ने टिटवाला में चिकन की दुकान चलाने वालों को अज्ञात युवती की लाश के फोटो दिखाए तो पुलिस को सफलता मिल गई. एक दुकानदार ने फोटो पहचानते हुए बताया कि वह टिटवाला के खड़वली इलाके में रहने वाली मोनी है, जो अकसर बनेली के चिकन विक्रेता आलम शेख उर्फ जाने आलम के यहां आतीजाती थी.

पुलिस टीम आलम शेख की चिकन की दुकान पर पहुंच गई. लेकिन आलम दुकान पर नहीं था. पुलिस ने उस के नौकर से पूछा तो उस ने बताया कि आलम शेख पश्चिम बंगाल स्थित अपने घर गया है. पुलिस ने आलम की दुकान की जांच की. इस के बाद पुलिस खड़वली इलाके में उस जगह पहुंची, जहां मोनी रहती थी. वहां के लोगों से बात कर के पुलिस को जानकारी मिली कि मोनी और आलम शेख के बीच नाजायज संबंध थे.

अवैध संबंधों और आलम शेख के दुकान से फरार होने से पुलिस समझ गई कि मोनी की हत्या में आलम शेख का ही हाथ होगा. पुलिस ने किसी तरह से आलम शेख का पश्चिम बंगाल का पता हासिल कर लिया. वह पश्चिम बंगाल के जिला वीरभूम के गांव सदईपुर का रहने वाला था.

एडिशनल एसपी संजय कुमार पाटील ने एक पुलिस टीम बंगाल के सदईपुर भेज दी. वहां जा कर टिटवाला पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आलम शेख को हिरासत में ले लिया.

आलम शेख को स्थानीय न्यायालय में पेश कर पुलिस ने उस का ट्रांजिट रिमांड ले लिया और थाना टिटवाला लौट आई. पुलिस ने आलम शेख से सख्ती से पूछताछ की तो उस ने मोनी के कत्ल की बात स्वीकार कर ली. उस से पूछताछ के बाद मोनी की हत्या की  कहानी इस प्रकार निकली—

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के जिला वीरभूम के गांव सदईपुर का रहने वाला 33 वर्षीय आलम शेख उर्फ जाने आलम टिटवाला क्षेत्र में चिकन की दुकान चलाता था. करीब 4-5 महीने पहले उस की मुलाकात खड़वली क्षेत्र की रहने वाली मोनी से हुई.

मोनी आलम की दुकान पर चिकन लेने गई थी. पहली मुलाकात में ही आलम उस का दीवाना हो गया. उसी दिन बातचीत के दौरान आलम ने मोनी से उस का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

इस के बाद मोनी अकसर उस की दुकान से चिकन लेने जाने लगी. नजदीकियां बढ़ाने के लिए आलम ने उस से चिकन के पैसे लेने भी बंद कर दिए. धीरेधीरे दोनों के संबंध गहराते गए और फिर जल्दी ही उन के बीच शारीरिक संबंध बन गए.

कुछ दिनों बाद आलम शेख ने मोनी को खड़वली क्षेत्र में ही किराए का एक मकान भी ले कर दे दिया, जिस में मोनी अकेली रहने लगी. उस के अकेली रहने की वजह से आलम की तो जैसे मौज ही आ गई. जब उस का मन होता, मोनी के पास चला जाता और मौजमस्ती कर दुकान पर लौट आता.

उन के संबंधों की खबर मोहल्ले के तमाम लोगों को हो चुकी थी. आलम मोनी को आर्थिक रूप से भी सहयोग करता था. धीरेधीरे मोनी की आलम से पैसे मांगने की आदत बढ़ती गई. वह उस से ढाई लाख रुपए ऐंठ चुकी थी.

इतने पैसे ऐंठने के बाद भी वह उसे ब्लैकमेल करने लगी. वह आलम को धमकी देने लगी कि अगर उस ने बात नहीं मानी तो वह उस के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा देगी. मोनी की धमकी से आलम परेशान रहने लगा.

अंत में आलम शेख ने मोनी को रास्ते से हटाने की ठान ली. एक दिन आलम ने अपनी इस पीड़ा के बारे में अपने दोस्त मनोरुद्दीन शेख को बताया और साथ ही मोनी की हत्या करने में उस से मदद मांगी. मनोरुद्दीन ने आलम को हर तरह का सहयोग देने की हामी भर दी. इस के बाद दोनों ने मोनी का काम तमाम करने की योजना बनाई.

योजना के अनुसार 22 जून, 2019 की रात को आलम शेख गले में अंगौछा बांध कर दुकान पर पहुंचा और वहां से एक खाली बोरी ले कर मोनी के घर पहुंच गया. उस वक्त मोनी सोई हुई थी. आलम ने आवाज दे कर दरवाजा खुलवाया. इस के बाद दोनों बैठ कर इधरउधर की बातें करने लगे. उसे अपनी बातों में उलझा कर आलम मौका देख रहा था. फिर मौका मिलते ही उस ने अंगौछा मोनी के गले में डाल कर पूरी ताकत से खींचना शुरू करदिया.

मोनी ज्यादा विरोध नहीं कर सकी. कुछ देर बाद जब उस की सांसें बंद हो गईं तब आलम ने मोनी के गले का अंगौछा ढीला किया. इस के बाद आलम ने अपने दोस्त मनोरुद्दीन शेख को भी वहां बुला लिया.

दोनों ने साथ में लाई बोरी में शव डाला. फिर आलम शेख और मनोरुद्दीन उस बोरी को मोटरसाइकिल से ले कर निकल पड़े. रास्ते में उन्होंने एक पैट्रोलपंप से एक डिब्बे में पैट्रोल भी लिया. फिर उन्होंने शव को राया गांव के पास एक नाले के किनारे डाल दिया और पैट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की. पर शव झुलस कर रह गया. लाश ठिकाने लगाने के बाद दोनों वहां से चंपत हो गए.

आलम शेख उर्फ जानेआलम से पूछताछ के बाद पुलिस ने उस के दोस्त मनोरुद्दीन शेख को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों को भादंवि की धारा 302, 201 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

कथा लिखने तक दोनों आरोपियों की जमानत नहीं हो सकी थी. मामले की जांच इंसपेक्टर बालाजी पांढरे कर रहे थे.

सौजन्य- सत्यकथा, अक्टूबर 2019

दूल्हे के हत्यारे : प्रेम के चढ़े नशे ने की हत्या

वह 12-13 मई, 2019 की रात थी. समय रात के डेढ़ बजे. गांवों में यह समय ऐसा होता है, जब लोग गहरी नींद सोए होते हैं. लेकिन उस रात गांव तिंदौली में काफी लोग जाग रहे थे. वजह थी, तिंदौली गांव के निवासी सीताराम कोरी की बेटी पिंकी और गांव महुलहरा के रहने वाले रामदुलार के बेटे सुरेंद्र की शादी. बीती शाम को ही सुरेंद्र की बारात तिंदौली आई थी, जिस का धूमधाम से स्वागत हुआ था.

शादी की रात दूल्हे दुलहन की आखों से नींद उड़ जाती है. दिलों में मिलन की चाह होती है, भविष्य के सपने बुने जाते हैं. लेकिन पिंकी और सुरेंद्र के पास उस वक्त सोचने, कल्पना करने या रोमांटिक होने का समय नहीं था. दोनों शादी की रस्मों में व्यस्त थे.

ज्यादातर रस्में हो चुकी थीं. उस वक्त लावा मांगने की रस्म की तैयारी चल रही थी. तभी मंडप के पास बैठे दूल्हे सुरेंद्र को लघुशंका आई तो उस ने पास बैठे एक दोस्त के कान में कुछ कहा और उस के साथ पास के खेत में चला गया. वह खेत गांव के भोला सिंह का था. उस का साथी खेत के बाहर खड़ा रहा.

सुरेंद्र ने खेत में 3 लोगों को बैठे देखा. लेकिन वह यह सोच कर आगे बढ़ गया कि घराती होंगे. उसी समय उन तीनों ने सुरेंद्र को दबोच लिया और एक युवक उस के पेट पर कैंची से वार करने लगा. दूल्हे सुरेंद्र के साथ आए उस के दोस्त ने उसे बचाने की कोशिश की तो शेष 2 युवकों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने उस का मुंह दबा लिया ताकि वह चीख न सके. सुरेंद्र को मरणासन्न स्थिति में पहुंचा कर तीनों लोग भाग गए. उन के जाने पर सुरेंद्र के दोस्त ने शोर मचाया.

शोर सुन कर लोग खेतों की ओर दौड़े. उन्होंने सुरेंद्र की हालत देखी तो सन्न रह गए. आननफानन में रक्तरंजित सुरेंद्र को खंडासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे देख कर मृत घोषित कर दिया. सुरेंद्र के पिता रामदुलार कोरी बेटे की लाश से लिपट कर रोने लगे.

वह बेटे को ब्याह कर बहू ले जाने के लिए आए थे, लेकिन अब उन्हें बेटे की रक्तरंजित लाश घर ले जानी थी. उस समय तक यह बात उन के गांव तिंदौली पहुंच गई थी और वहां गांव भर में मातम का माहौल छा गया था. बहू आने की आस लगाए बैठीं औरतों के चीत्कार से गांव के कणकण में उदासी छा गई थी.

उधर तिंदौली के ग्रामप्रधान कल्लू सिंह ने घटना की सूचना थाना कुमारगंज को दे दी थी. सूचना मिलते ही कुमारगंज के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तिंदौली पहुंच गए. सूचना मिलने पर सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम पुलिस टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. दरअसल, कत्ल दूल्हे का हुआ था वह भी ससुराल में. ऐसे में स्थिति बिगड़ने की आशंका थी.

गांवों में अच्छी हो या बुरी, बातें ढकीछिपी नहीं रहतीं. इस मामले में भी सुरेंद्र का कत्ल करने वाले तीनों युवकों के नाम उजागर हो गए. इन में एक कामाख्या उर्फ लड्डू था, दूसरा पिंटू पासी था और तीसरा संदीप पासी. तीनों तिंदौली के ही रहने वाले थे. पुलिस ने मृतक के पिता रामदुलार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ भादंवि की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया. पुलिस की टीमें उन तीनों की तलाश में लग गईं.

पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश शुरू हुई तो कामाख्या उर्फ लड्डू कोरी और पिंटू पासी को तिंदौली गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद दोनों गांव में ही छिप गए थे. इन का इरादा था कि माहौल ठंडा होने पर दोनों कहीं भाग जाएंगे.

जब इन दोनों को पुलिस ने पकड़ा तब दोनों के कपड़े खून से लथपथ थे. कामाख्या की निशानदेही पर बांस के एक कोठ से हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली गई.

पुलिस ने जब कामाख्या उर्फ लड्डू कोरी से हत्या का कारण जानना चाहा तो उस ने पिंकी से प्रेम करने की बात स्वीकारते हुए बताया कि वह उस से प्रेम करता था, जिस के लिए वह अपनी जान दे भी सकता था और किसी की जान ले भी सकता था.

जब उस से पूछा गया कि क्या पिंकी भी उस से प्यार करती थी तो वह कोई जवाब देने के बजाए सिर झुका कर खड़ा हो गया. सुरेंद्र की हत्या की वजह उस ने यह बताई कि वह अपने प्यार को किसी और के हाथों में जाते नहीं देख सकता था. जबकि इस संदर्भ में सीओ मिल्कीपुर रुचि गुप्ता का कहना था कि कामाख्या युवती से प्रेम करता था, जिस की शादी को ले कर वह नाराज था.

पूछताछ में पिंकी ने कामाख्या से प्रेमसंबंध न होने की बात कही. पिंकी के अनुसार, कामाख्या आतेजाते समय उसे घूर कर देखा करता था. कई बार उस ने उस का रास्ता भी रोकने की कोशिश की थी, लेकिन किसी को आते देख वह रास्ते से हट जाता था.

लोकलाज से पिंकी ने यह बात किसी को नहीं बताई थी. उस ने खुद भी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया था. उसे डर था कि इसे ले कर गांव में शोर मचा तो उस की और परिवार की बेवजह परेशानी बढ़ जाएगी और बदनामी भी होगी. उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस बात को वह हलके में ले रही है, वही आगे जा कर उस के लिए इतनी घातक साबित होगी.

दूल्हे सुरेंद्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे नामजद तीसरे अभियुक्त संदीप पासी उर्फ बिट्टू को पुलिस ने 16 मई को इलाके के संगम ढाबा हलियापुर से गिरफ्तार कर लिया. वह कहीं भागने की फिराक में था.

पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उन की सुरेंद्र से कोई रंजिश नहीं थी. उन्होंने जो भी किया, वह कामाख्या के कहने पर किया. उन्हें इस बात का आभास भी नहीं था कि कामाख्या सुरेंद्र की कैंची से गोद कर हत्या करने की तैयार से आया है. पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में अयोध्या जेल भेज दिया गया.

बहरहाल हत्या के पीछे जो भी सच्चाई रही हो, अभियुक्तों की जो भी स्वीकारोक्ति रही हो, लेकिन हकीकत पर गौर करें तो इस एकतरफा प्यार में एक सीधेसादे युवक की मौत ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं.

कहानी सौजन्यसत्यकथा,  जुलाई 2019

दिलजले बॉस की करतूत

अगस्त, 2017 की शाम को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर स्थित गौड़ मौल में काफी भीड़ थी. इस भीड़ में

शिवानी और आसिफ उर्फ आशू भी शामिल थे. दोनों काफी खुश थे, लेकिन किस की खुशियां कब गम में तब्दील हो जाएं, कोई नहीं जानता. साढ़े 6 बजे के करीब दोनों टहलते हुए मौल के बाहर आ गए. मौल के बाहर पार्किंग में शिवानी की स्कूटी खड़ी थी, जबकि आसिफ की एसयूवी कार सड़क के उस पार खड़ी थी. आसिफ ने शिवानी की ओर देखते हुए कहा, ‘‘अच्छा शिवानी, मैं चलता हूं.’’

‘‘चलो, मैं आप को कार तक छोड़ देती हूं.’’

‘‘नहीं, मैं चला जाऊंगा. क्यों बेकार में परेशान हो रही हो?’’

‘‘परेशान होने की क्या बात है, मैं चलती हूं.’’ शिवानी ने हंसते हुए कहा.

आसिफ अपनी कार के पास पहुंचा और बैठने से पहले शिवानी से थोड़ी बात की. शिवानी लौटने लगी तो आसिफ ने बैठने के लिए कार का दरवाजा खोला. वह कार में बैठ पाता, तभी 2 लड़के स्कूटी से आए और उस की कार की दूसरी ओर रुक गए. उन में से पीछे बैठा युवक मुंह पर सफेद अंगौछा बांधे था. दूसरा स्कूटी स्टार्ट किए खड़ा रहा. पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और आसिफ के सामने जा खड़ा हुआ. उस के हाथ में पिस्टल थी, जिसे देख कर आसिफ घबरा गया.

आसिफ कुछ समझ पाता, इस से पहले ही उस युवक ने आसिफ पर गोली चला दी. वह चिल्लाते हुए जान बचा कर भागा, तभी उस ने उस पर एक और गोली दाग दी. इस के बाद वह स्कूटी पर बैठ गया तो उस का साथी उसे ले कर भाग निकला.

गोली लगने से आसिफ सड़क पर ही लहूलुहान हो कर गिर पड़ा था. गोलियों के चलने से वहां अफरातफरी मच गई थी. शिवानी ने भी गोलियों के चलने की आवाज सुनी थी. वह भाग कर आसिफ के पास पहुंची. आसिफ की हालत देख कर उस की हालत पागलों जैसी हो गई.

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी. सूचना पा कर स्थानीय थाना कविनगर के इंसपेक्टर नीरज सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आ पहुंचे थे. उन्होंने तुरंत आसिफ को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सरेआम हुई इस वारदात से घटनास्थल और उस के आसपास सनसनी फैल गई. एसपी (सिटी) आकाश तोमर और सीओ रूपेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए. इन्होंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के 2 कारतूसों के खोखे बरामद किए. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि मृतक आसिफ उर्फ आशू शहर की चमन विहार कालोनी का रहने वाला था. उस का सबमर्सिबल के इलैक्ट्रिक पैनल बनाने का बड़ा कारोबार था.

शिवानी पर आसिफ को मरवाने का आरोप आसिफ के साथ मौल आई शिवानी शहर की ही रहने वाली थी. दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. घटना की खबर पा कर मृतक के घर वाले आ गए थे. उन का कहना था कि आसिफ की हत्या शिवानी और उस के साथियों ने की है. शिवानी पर उन लोगों ने हत्या का सीधा आरोप लगाया था, क्योंकि आसिफ उसी के साथ मौल आया था.

इस हमले में शिवानी को खरोंच तक नहीं आई थी, जबकि वह काफी डरीसहमी थी. अस्पताल में उस का भी प्राथमिक इलाज किया गया. एसएसपी एच.एन. सिंह ने पुलिस को इस मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए. आसिफ के घर वालों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने शिवानी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जबकि वह हत्या में अपना हाथ होने से मना कर रही थी. उस का कहना था कि आसिफ उस का अच्छा दोस्त था. वह भला उस की हत्या क्यों कराएगी? यह हत्या उस के बौस ने कराई है, क्योंकि उसे उस की यह दोस्ती पसंद नहीं थी.

शिवानी भले ही हत्या की बात से मना कर रही थी, लेकिन मृतक के पिता खालिद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवानी, उस के बौस व 2 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया. हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी के निर्देशन में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिस में थानाप्रभारी और उन के सहयोगियों के अलावा अपराध शाखा के पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया.

पुलिस ने मौल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकौर्डिंग चैक की तो उस में घटना कैद थी. हमलावर एक स्कूटी से आए थे, जिन में पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई थी. लेकिन उन के चेहरे स्पष्ट नहीं थे. गोली चलने के बाद जिस तरह शिवानी ने पलट कर देखा था और आसिफ को बचाने के लिए दौड़ी थी, उस से लगता नहीं था कि उस की कोई मिलीभगत थी. पुलिस ने शिवानी को वह रिकौर्डिंग दिखाई तो उस ने हमलावर की शारीरिक कदकाठी देख कर उसे अपना बौस बताया.

अगले दिन पुलिस ने शिवानी से काफी घुमाफिरा कर पूछताछ की. उस के और आसिफ के मोबाइल की काल डिटेल्स हासिल कर उस का गहराई से अध्ययन किया, लेकिन इस से कोई सुराग हासिल नहीं हुआ. शिवानी का कहना था कि हत्या उस के बौस ने ही की है. क्योंकि वह उस से बेहद नाराज था. उस ने यह भी बताया कि घटना के बाद उस ने बौस को 2 बार फोन मिलाया था, लेकिन उस ने काल रिसीव नहीं की थी. ऐसा पहली बार हुआ था.

शिवानी के बौस का नाम दिनेश था और वह शहर से लगे गांव चिपियाना का रहने वाला था. उस का प्रौपर्टी का कारोबार था. उस का औफिस एक इंस्टीट्यूट के पास था. शिवानी वहीं काम करती थी. पुलिस ने दिनेश के घर और औफिस पर छापा मारा तो दोनों जगह ताला लगा मिला. वह परिवार सहित फरार हो गया था. इस से पुलिस का शक और मजबूत हो गया. पुलिस ने उस के नंबर की काल डिटेल्स और लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि वारदात के समय उस के फोन की लोकेशन औफिस की ही थी. इस का मतलब उस ने यह वारदात बदमाशों से कराई थी या फिर जानबूझ कर अपना मोबाइल फोन औफिस में छोड़ दिया था. क्योंकि शिवानी उसी पर हत्या का आरोप लगा रही थी. शायद इसीलिए उस ने शिवानी का फोन रिसीव नहीं किया था.

दिनेश के यहां काम करने वाले दोनों लड़कों लकी और राजीव के मोबाइल फोन की लोकेशन पता की गई तो वह गौड़ मौल की पाई गई. इस से साफ हो गया कि आसिफ की हत्या में दिनेश का ही हाथ है. इस जानकारी के बाद पुलिस ने शिवानी को घर जाने दिया, लेकिन उसे शहर छोड़ कर जाने से मना कर दिया था. पुलिस ने उस के नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया था.

पुलिस खुद भी दिनेश के बारे में पता करने लगी, साथ ही मुखबिरों को भी सतर्क कर दिया. परिणामस्वरूप 8 अगस्त की रात पुलिस ने दिनेश को उस के एक साथी सहित गाजियाबाद के लालकुआं से रात साढ़े 12 बजे गिरफ्तार कर लिया. बाद में पता चला कि उस के साथ पकड़ा गया युवक लकी था. तलाशी में उन के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने उन्हें थाने ला कर पूछताछ की तो आसिफ की हत्या की जो कहानी सामने आई, वह इस प्रकार थी.

दरअसल, आसिफ और शिवानी की दोस्ती बहुत गहरी थी. वह शिवानी के घर भी आताजाता था. दोनों की जानपहचान और अपनत्व का यह रिश्ता उन के घर वालों से भी नहीं छिपा था. आसिफ एक तरह से शिवानी के घर के सदस्य की तरह था, इसलिए उन के रिश्ते को कोई शक की नजरों से नहीं देखता था. करीब 2 साल पहले शिवानी ने दिनेश के औफिस में नौकरी कर ली. शिवानी खूबसूरत और समझदार लड़की थी. उस ने बहुत जल्द दिनेश के औफिस का सारा काम संभाल लिया. भरोसा हुआ तो वह एकाउंट का काम भी देखने लगी. वक्त के साथ दिनेश उस की ओर आकर्षित होने लगा. वह मन ही मन शिवानी को प्यार करने लगा. लेकिन उस की और शिवानी की उम्र में काफी फासला था.

दिनेश शादीशुदा था, इस के बावजूद वह दिल के हाथों हार गया. यह बात अलग थी कि शिवानी उस की चाहत से बेखबर थी. चूंकि दिनेश शिवानी को चाहने लगा था, इसलिए उस का खास खयाल रखने लगा. शिवानी उस के इस खयाल रखने को अपनत्व और बौस का प्यार समझती थी. दिनेश के दिल में शिवानी के लिए जो सोच थी, उसे उस ने उस पर कभी जाहिर नहीं किया. उसे पूरी उम्मीद थी कि एक दिन ऐसा आएगा, जब शिवानी उस की चाहत को समझ जाएगी और उसे जी भर कर खुशियां देगी. इसी उम्मीद में वह उसे एकतरफा प्यार करता रहा.

सामने आई शिवानी की दोस्ती दिनेश को पता नहीं था कि शिवानी की आसिफ से दोस्ती है. यह राज उस पर तब खुला, जब वह शिवानी के औफिस भी आने लगा. उस का आनाजाना बढ़ा तो दिनेश का ध्यान उस की ओर गया. उसे यह नागवार गुजरा. वक्त के साथ आसिफ का आनाजाना बढ़ा तो दिनेश को शक हुआ. तब उस ने एक दिन शिवानी से पूछा, ‘‘शिवानी, एक बात पूछूं, बुरा तो नहीं मानोगी?’’

‘‘पूछिए सर.’’  ‘‘यह जो लड़का तुम से मिलने आता है, यह कौन है?’’

दिनेश की इस बात पर पहले तो शिवानी चौंकी, उस के बाद बताया, ‘‘सर, उस का नाम आसिफ है. वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है.’’

दिनेश को लगा, शिवानी का आसिफ से गहरा रिश्ता है. वह खामोश हो गया. शिवानी ने दिनेश की इस बात को सामान्य ढंग से लिया था, जबकि उस के दिमाग में शिवानी और आसिफ के रिश्तों को ले कर उथलपुथल मची थी. शिवानी को ले कर उस ने जो ख्वाब देखे थे, उसे बिखरते नजर आ रहे थे.

दिनेश के औफिस में राजीव और लकी भी काम करते थे. लकी गाजियाबाद के ही दुहाई गांव का रहने वाला था, जबकि राजीव दिल्ली के वजीराबाद का रहने वाला था. ये दोनों ही दिनेश के विश्वासपात्र थे. दिनेश ने दोनों को शिवानी की निगरानी पर लगा दिया. उन्होंने दिनेश को बताया कि शिवानी आसिफ के साथ अकसर घूमती है.

एक साल पहले की बात है. शिवानी के पिता की मौत हो गई थी. उन की तेरहवीं पर दिनेश उस के घर गया तो उस ने आसिफ को भी वहां पाया. वह वहां शिवानी के घर के सदस्य की तरह काम कर रहा था. कहां उस ने सोचा था कि शिवानी उस की खुशियों में चार चांद लगा देगी, लेकिन यहां तो आसिफ उस की खुशियों में ग्रहण बन गया था. अब उस का सब्र जवाब दे गया. एक दिन उस ने शिवानी से कहा, ‘‘मैं तुम से एक बात कहना चाहता हूं शिवानी.’’

‘‘कहिए सर, क्या कहना चाहते हैं?’’

‘‘मैं चाहता हूं कि तुम आसिफ का साथ छोड़ दो.’’

‘‘सर, यह आप क्या कह रहे हैं? अगर आसिफ से मेरी दोस्ती है तो इस में बुराई क्या है?’’ शिवानी ने पूछा.

दिनेश ने उसे समझाने वाले अंदाज में कहा, ‘‘शिवानी, मैं तुम्हारा बेहतर भविष्य चाहता हूं. मैं ने उस के बारे में पता कराया है, वह अच्छा लड़का नहीं है. उस के चक्कर में तुम कहीं किसी मुसीबत में न फंस जाओ. वैसे भी वह दूसरे मजहब का है.’’

‘‘बात मजहब की नहीं है सर. वह मेरा पुराना दोस्त है. उस के और मेरे घरेलू संबंध हैं.’’

अच्छा नहीं लगा शिवानी का जवाब दिनेश को शिवानी की यह बात नागवार गुजरी. उस ने कहा, ‘‘क्या मेरी बात की तुम्हारे लिए कोई अहमियत नहीं है?’’

‘‘ऐसी बात नहीं है सर, मैं आप के यहां नौकरी करती हूं. लेकिन मेरे निजी मामले में आप जिस तरह दखलंदाजी कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है.’’

‘‘मैं तुम्हारा भला चाहता हूं, इसीलिए उस से दूर रहने की सलाह दे रहा हूं.’’

‘‘आसिफ को मैं कई सालों से जानती हूं. मुझे उस में कोई बुराई नजर नहीं आती. वैसे भी मैं अपना अच्छाबुरा समझती हूं.’’ शिवानी ने बेरुखी से कहा.

शिवानी के इस जवाब से दिनेश खामोश हो गया. यह बात अलग थी कि शिवानी की बातें उस के दिल को लग गई थीं. शिवानी तो इन बातों को भूल गई, लेकिन दिनेश नहीं भूला था. उस ने शिवानी से कह भी दिया था कि आसिफ अब उस से मिलने औफिस में नहीं आना चाहिए.

आसिफ दिनेश के औफिस भले ही नहीं आता था, लेकिन औफिस के बाहर शिवानी से उस का मिलनाजुलना लगातार जारी रहा. इन बातों से दिनेश चिढ़ गया. एक दिन उस ने शिवानी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘शिवानी, आसिफ से दूर हो जाओ वरना कहीं ऐसा न हो कि मेरे हाथों उस का कुछ बुरा हो जाए.’’

दिनेश दबंग किस्म का आदमी था. शिवानी जानती थी कि वह कुछ भी कर सकता है. उस की चेतावनी से डर कर शिवानी ने वादा करते हुए कहा, ‘‘ठीक है सर, अगर आप को अच्छा नहीं लगता तो मैं उस से दूर रहूंगी.’’

रिश्तों के अपने मायने होते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते मजबूरियां भी बन जाते हैं. शिवानी के साथ भी दिनेश का रिश्ता कुछ ऐसा ही हो गया था. पिता के मरने के बाद उस की जिम्मेदारियां बढ़ गई थीं. दिनेश ने न सिर्फ उसे रोजगार दिया था, बल्कि उस पर उस के कई एहसान भी थे, इसलिए वहां नौकरी करना उस की मजबूरी थी.

दिनेश की चेतावनी से डर कर कुछ दिनों के लिए शिवानी ने आसिफ से मिलनाजुलना बंद कर दिया. उसे अपनी जिंदगी जीने का पूरा हक था. उस के रिश्ते किस से हों, यह तय करना भी उस का काम था. लेकिन दिनेश जबरन दखलंदाजी कर रहा था. सही बात तो यह थी कि शिवानी आसिफ से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थी, इसीलिए वह आसिफ से फिर मिलनेजुलने लगी.

दोस्ती के लिए शिवानी का झूठ  दिनेश जब भी इस बारे में पूछता, वह झूठ बोल देती. दिनेश का सोचना था कि आसिफ से दूर होने के बाद शिवानी उस के पहलू में आ गिरेगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दिनेश ने अपने आदमी फिर शिवानी के पीछे लगा दिए. पता चला कि शिवानी ने आसिफ से मिलनाजुलना बंद नहीं किया था.

दिनेश किसी भी कीमत पर शिवानी को खोना नहीं चाहता था. यही वजह थी कि आसिफ को वह फूटी आंख नहीं देखता था. वह चाहता था कि शिवानी आसिफ से किसी तरह अलग हो जाए. यह बात जुनून की हद तक उस के दिमाग पर हावी हो गई थी. वह दिनरात इसी बारे में सोचने लगा. उसे लगा कि शिवानी आसिफ का साथ छोड़ने वाली नहीं है. अगर उस ने कुछ नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं, जब शिवानी दबाव पड़ने पर नौकरी छोड़ देगी. वह उसे दिल से चाहता था, इसलिए नहीं चाहता था कि शिवानी उस से दूर हो.

कई दिनों की दिमागी उथलपुथल के बाद दिनेश ने सितंबर महीने में आसिफ को ही रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया. आसिफ के लिए उस के दिल में यह सोच कर और भी नफरत पैदा हो गई कि उसी की वजह से शिवानी उस की नहीं हो पा रही थी.

उस ने सोचा कि अगर आसिफ को ही हमेशा के लिए हटा दिया जाए तो शिवानी का ध्यान पूरी तरह उस की ओर हो जाएगा. वेतन बढ़ाने और भविष्य में बड़ी जरूरतों को पूरा करने का वादा कर के उस ने इस साजिश में अपने कर्मचारियों राजीव और लकी को भी शामिल कर लिया. इस के बाद हत्या के लिए उस ने एक अवैध पिस्टल भी खरीद ली.

हत्या के बाद कोई उस पर शक न कर सके, इसलिए दिनेश ने योजना के तहत 2 नए मोबाइल फोन व उन के लिए सिमकार्ड खरीद लिए. इन में से एक मोबाइल फोन उस ने अपने पास रख लिया और दूसरा राजीव को दे दिया. शिवानी के औफिस से निकलते ही दिनेश राजीव को उस के पीछे लगा देता था. वह जहांजहां जाती थी, राजीव सारी खबर उसे देता रहता था. शिवानी आसिफ के साथ कभी मौल में घूमती तो कभी फिल्म देखने चली जाती. इस से दिनेश को विश्वास हो गया कि शिवानी किसी भी हालत में आसिफ को छोड़ने वाली नहीं है. अब वह आसिफ को निपटाने की फिराक में रहने लगा.

बेगुनाह के खून से रंगे हाथ  4 अगस्त की शाम शिवानी औफिस से टाइम से पहले ही निकल गई. इस से दिनेश को लगा कि आज वह आसिफ से मिलने जा रही है. उस ने राजीव को उस के पीछे भेज दिया. शिवानी गौड़ मौल में आसिफ से मिलने गई थी. यह बात राजीव ने दिनेश को बता दी.

दिनेश ने लकी से साथ चलने को कहा. उस पर पुलिस को शक न हो, इस के लिए उस ने सबूत के तौर पर अपना मोबाइल फोन औफिस में ही छोड़ दिया. वह लकी के साथ स्कूटी से गौड़ मौल पहुंचा. थोड़ी दूर पर खड़े हो कर दोनों आसिफ के बाहर आने का इंतजार करने लगे.

आसिफ बाहर निकला तो राजीव ने फोन कर के बता दिया. इस के बाद दिनेश ने स्कूटी से जा कर आसिफ को गोली मार दी और वहां से भाग गया.

अगले दिन अखबारों में दिनेश ने पढ़ा कि शिवानी ने उस के खिलाफ बयान दिया है तो वह जयपुर भाग गया.

मामला थोड़ा शांत हुआ तो वापस आ कर वह लकी से मिला. इस के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. दिनेश के पास जो पिस्टल मिली थी, आसिफ की हत्या में उसी का उपयोग किया गया था.

अगले दिन पुलिस ने दिनेश और लकी को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. कथा लिखे जाने तक तीसरे हत्यारोपी राजीव की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी. पुलिस उस की सरगर्मी से तलाश कर रही थी.

जांच के बाद शिवानी की कोई संदिग्ध भूमिका नहीं पाई गई. शिवानी को हासिल करने की दिनेश की ललक का आसिफ बेवजह शिकार हो गया.

आखिर दिनेश को ही क्या मिला? आसिफ की हत्या के आरोप में वह जेल जरूर चला गया. उस ने विवेक से काम ले कर अगर अपने जुनून से किनारा कर लिया होता तो शायद ऐसी नौबत कभी न आती.?

—कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

सौजन्य- सत्यकथा, नवंबर 2017

पति और बच्चे नहीं, प्यार चाहिए था संतोष को

कविता को ज्यादा देर तक बिस्तर पर पड़ी रहना अच्छा नहीं लगता था, इसलिए वह उठी और चाय बनाने के लिए सीढि़यां उतर कर भूतल पर बनी रसोई में आ गई. रसोई से ही उस ने भूतल पर बने कमरे की ओर देखा तो उस का दरवाजा आधा खुला था. कविता के मन में आया कि वह कमरे का दरवाजा खोल कर देखे कि उस का दूसरा बेटा निक्की, जेठ बनवारीलाल और उन के तीनों बच्चे जाग गए हैं या नहीं?

कविता दरवाजे के पास पहुंची तो उसे कमरे के अंदर से बाहर की ओर खून बहता हुआ दिखाई दिया. खून देख कर कविता परेशान हो गई. उस ने कमरे में झांका तो अंदर जो दिखाई दिया, उस से उस की आंखों के आगे अंधेरा छा गया. कमरे के अंदर बैड पर उस के जेठ बनवारीलाल और एक बच्चा तथा 3 बच्चे जमीन पर लहूलुहान पडे़ थे. उन के शरीर से अभी भी खून रिस रहा था.

कविता अपने बेटे और जेठ समेत उन के तीनों बच्चों को इस हालत में देख कर सन्न रह गई. उस के मुंह से आवाज तक नहीं निकली. वह समझ नहीं पा रही थी कि यह क्या हो गया है?

जेठ और बच्चों को लहूलुहान देख कर चेतनाशून्य हुई कविता पल भर वह चेतनाशून्य हो कर खड़ी यह सब देखती रही. उसे लगा कि वह जमीन पर गिर जाएगी तो उस ने दीवार का सहारा ले कर खुद को संभाला. दीवार का सहारा लेने से उस की चेतना लौटी तो वह जोरजोर से रोने और चिल्लाने लगी.

कविता के रोने और चिल्लाने की आवाज सुन कर ऊपर के कमरे में सो रही जेठानी संतोष भी नीचे आ गई. उस ने भी कमरे के अंदर का नजारा देखा तो फूटफूट कर रोने लगी. उस के पति और 3 बेटों के साथ देवर का भी एक बेटा मरणासन्न हालत में पड़ा था. देवरानी और जेठानी की चीखपुकार सुन कर पड़ोसी भी आ गए. आने वाले लोग भी कमरे के अंदर का दृश्य देख कर रो पड़े.

यह घटना राजस्थान के अलवर शहर की शिवाजीपार्क कालोनी में घटी थी. आने वाले लोगों में से किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी. पुलिस के आने से पहले कुछ पड़ोसियों ने कमरे में लहूलुहान पड़े बनवारीलाल, उस के बच्चों और भतीजे की नब्ज टटोली तो उन में से 3 बच्चें में जीवन के कोई लक्षण नजर नहीं आए, लेकिन बनवारीलाल और एक बच्चे की सांस चलती महसूस हुई.

थोड़ी देर बाद थाना शिवाजी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची तो कालोनी के लोगों की मदद से बनवारीलाल और उस बच्चे को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस के बाद अन्य 3 बच्चों की लाशों को भी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं से सारी काररवाई पूरी कर पांचों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

राजस्थान के शांत शहरों में गिने जाने वाले अलवर शहर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई थी. इस घटना ने शहरवासियों को बेचैन कर दिया था. शिवाजी पार्क के जिस मकान में यह घटना घटी थी, उस के सामने आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी. घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी पारस जैन, एसपी राहुल प्रकाश सहित अन्य पुलिस अधिकारी और शहर के विधायक बनवारीलाल सिंघल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली तथा अन्य कई पक्षविपक्ष के नेता आ गए थे.

हत्यारे की तलाश में घटनास्थल से सबूत जुटाती पुलिस एक ही परिवार के 5 लोगों को गला रेत कर बेरहमी से मारा गया था. उन का खून कमरे में फैला हुआ था. कमरे में खून से सने पैरों के निशान भी मिले थे. शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि पांचों हत्याएं रंजिश की वजह से की गई हैं. मारने से पहले पांचों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया था, जिस से वे अचेत हो गए थे. इस के बाद उन की हत्याएं की गई थीं. जिस तरह हत्याएं हुई थीं, उस से साफ लग रहा था कि हत्या करने वाले परिवार के परिचित थे. उन की संख्या 2 या 3 रही होगी.

पुलिस ने डौग स्क्वौयड एवं एफएसएल की टीम को बुला लिया था, डौग स्क्वौयड से पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला. एफएसएल टीम ने अपना काम कर लिया तो पुलिस जांच में जुट गई. घर में घुसने के 2 दरवाजे थे. एक दरवाजा कमरे से बाहर खुलता था तो दूसरा गैलरी में खुलता था.

पुलिस ने मृतक बनवारीलाल के छोटे भाई मुकेश की पत्नी कविता से पूछताछ की तो उस ने बताया कि रात में दरवाजों की कुंडी अंदर से बंद की गई थी. लेकिन सुबह जब वह नीचे आई तो गैलरी का दरवाजा खुला हुआ था.

पुलिस कविता से पूछताछ कर ही रही थी कि मृतक बनवारीलाल की पत्नी संतोष बेहोश हो गई. उसे सामान्य अस्पताल ले जा कर भरती कराया गया. आगे की जांच में पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ ऐसे सवाल खड़े हुए जिन के जवाब तुरंत नहीं मिले. 

शिवाजी पार्क में 40-42 गज के छोटेछोटे और एकदूसरे से सटे हुए मकान बने हैं. इन मकानों में अगर प्रेशर कुकर की सीटी भी बजती है तो पड़ोसी को सुनाई देती है. लेकिन 5 लोगों को एकएक कर के मारा गया होगा, इस के बावजूद मकान में ऊपर की मंजिल पर सो रही संतोष और कविता को उन की चीखें सुनाई नहीं दी?

पड़ोसियों की कौन कहे, मकान में रहने वालों तक को घटना की भनक नहीं लगी. जब दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी तो कातिल मकान के अंदर कैसे आए? अगर दुश्मनी की वजह से पांचों लोगों की हत्या की गई तो ऊपर के कमरे में सो रही संतोष, कविता और उस के बेटे विनय को कातिलों ने क्यों जीवित छोड़ दिया?

मकान में लूटपाट या चोरी जैसी कोई बात नजर नहीं आई. वैसे भी बनवारीलाल छोटीमोटी नौकरी करता था. उस के पास कोई बड़ी पूंजी या धनदौलत नहीं थी, जिसे लूटने के लिए कोई आता. पूछताछ में यह जरूर पता चला था कि बनवारीलाल की स्कूटी गायब है.

पूछताछ में कविता ने पुलिस को यह भी बताया था कि उन का पैतृक गांव गारू है, जो अलवर जिले की कठूमर तहसील में पड़ता है. गांव में उन की 7-8 बीघा जमीन है, जिस के बंटवारे को ले कर चाचा व ताऊ ससुर से विवाद चल रहा है. इस के अलावा उन की किसी से कोई रंजिश नहीं है.

पूछताछ में यह भी पता चला था कि मृतक बनवारीलाल शर्मा अलवर के पास मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में स्थित हैवल्स कंपनी में इलेक्ट्रीशियन थे. शिवाजी पार्क के इस मकान में वह अपने छोटे भाई मुकेश के साथ करीब डेढ़ साल से किराए पर रह रहे थे. उन के परिवार में पत्नी संतोष के अलावा 3 बेटे, 17 साल का अमन उर्फ मोहित, 15 साल का हिमेश उर्फ हैप्पी और 12 साल का अज्जू उर्फ लोकेश था.

कैसे आया छोटा भाई मुकेश शक के दायरे में बनवारीलाल के छोटे भाई मुकेश के परिवार में पत्नी कविता के अलावा 2 बेटे, 11 साल का निक्की उर्फ अखिलेश और 8 साल का विनय था. मुकेश भजन व जागरण मंडलियों में गाताबजाता था. वह घटना से 2 दिन पहले 1 अक्तूबर, 2017 को पाली जिले के जैतारण कस्बे में जाने की बात कह कर घर से गया था.

जाते समय मुकेश अपना मोबाइल फोन अपने पिता मुरारीलाल को दे गया था. उन दिनों मुरारीलाल पत्नी के साथ बेटों और पोतों से मिलने अलवर आए हुए थे. संयोग से 2 अक्तूबर को ही वह पत्नी के साथ गांव चले गए थे. बनवारीलाल की पत्नी संतोष और मुकेश की पत्नी कविता सगी बहनें थीं.

मुकेश के बड़े भाई, 3 भतीजों और एक बेटे की हत्या की गई थी. उस का कुछ अतापता नहीं था. ना ही वह घर वालों को कोई मोबाइल नंबर भी नहीं बता गया था कि उस से संपर्क किया जा सकता. बनवारीलाल के परिवार में मर्द के नाम पर केवल मुकेश का 8 साल का बेटा विनय बचा था.

इन हत्याओं की सूचना गांव गारू गए मुरारीलाल को दी गई तो वह भाग कर अलवर आ गए. बेटे और पोतों की लाशें देख कर 80 साल के मुरारीलाल सुधबुध खो बैठे. वह एक ही बात की रट लगाए थे कि अपने इन बूढे़ कंधों पर अपने बेटे और पोतों की लाशें कैसे उठाएंगे? उन की तो किसी से ऐसी दुश्मनी भी नहीं थी, फिर किसी ने उन के परिवार को इस तरह क्यों उजाड़ दिया.

पुलिस ने 4 डाक्टरों के पैनल से पांचों लाशों का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्या से पहले सभी को जहर दिया गया था. पांचों के गले पर 8 से 10 सेंटीमीटर गहरे घाव थे. जिस से उन की भोजन व श्वांस नली कट गई थी. घर वाले पांचों लाशों को गांव ले गए, जहां गमगीन माहौल में पांचों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस घटना से गांव का हर आदमी दुखी था.

पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए पड़ोसियों से भी पूछताछ की. इस पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिस से 5 लोगों की जघन्य हत्या के कारणों का पता चलता. पुलिस ने शिवाजी पार्क और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाल कर खंगाली. इन में रात 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच कालोनी की एक गली से एक मोटरसाइकिल निकलती दिखाई दी.

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ नहीं मिला इस से पुलिस को कोई मदद नहीं मिल सकी. पुलिस को बनवारीलाल की उस स्कूटी की तलाश थी, जो वारदात के बाद से गायब थी. रात तक पुलिस को उस स्कूटी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला. इस के अलावा भी कोई ऐसा सुराग नहीं मिला था, जिस से पुलिस कातिलों तक पहुंच पाती. पुलिस ने आसपास के पार्क, मकान और नालेनालियों में उस हथियार की तलाश की, जिस से पांचों लोगों की हत्या की गई थी. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी हथियार नहीं मिले.

जमीनी रंजिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने गारू गांव जा कर मुरारीलाल के घर वालों तथा रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की. मृतक बनवारीलाल और पत्नी संतोष के मोबाइल नंबर की काल डिटेल्स भी निकलवा कर चेक की गई. पहले दिन की जांच में इस जघन्य हत्याकांड की शक की सुई परिवार वालों के आसपास ही घूमती नजर आई.

इस में जमीनी रंजिश के अलावा छोटे भाई मुकेश पर भी पुलिस को शक था. इस की वजह यह थी कि वह 2 दिन पहले ही घर से बाहर जाने की बात कह कर गया तो अभी तक लौट कर नहीं आया था. वह अपना मोबाइल फोन भी पिता को दे गया था.

अस्पताल में भरती मृतक बनवारीलाल की पत्नी संतोष को छुट्टी मिल गई तो वह पहले वह गांव गारू गई. वहां से वह भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रह रहे अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई और उसी दिन रात में कस्बे के ही सरकारी अस्पताल में भरती हो गई. आधी रात के बाद उसे वहां से छुट्टी दे दी गई तो वह अपने उसी रिश्तेदार के यहां चली गई.

अगले दिन यानी 4 अक्तूबर को पुलिस को बनवारीलाल की गायब स्कूटी शहर की कृषि उपज मंडी मोड़ के पास मिल गई. पुलिस ने स्कूटी से फिंगरप्रिंट उठा कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवा दिए.

जिस जगह स्कूटी मिली थी, उस के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो एक स्कूटी पर रात को 2 लोग जाते दिखाई दिए.

जहां स्कूटी मिली थी, वहां से अलवर रेलवे स्टेशन पास ही था. इस के अलावा दिल्ली, भरतपुर, मथुरा और आगरा के लिए बसें भी उधर से ही जाती थीं. इस से अंदाजा लगाया कि हत्यारे स्कूटी को वहां छोड़ कर ट्रेन या बस से चले गए होंगे.

इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी मिलने पर जयपुर से आईजी हेमंत प्रियदर्शी भी अलवर आए. उन्होंने घटनास्थल का तो निरीक्षण किया ही, एसपी निवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की, जिस में मामले की जांच के बारे में जानकारी ले कर खुलासे के लिए कुछ दिशानिर्देश भी दिए.

एसपी ने एक बार फिर किया घटनास्थल का निरीक्षण दूसरी ओर एसपी राहुल प्रकाश को मृतक की पत्नी संतोष के भरतपुर जिले के नगर कस्बे में पहुंचने की जानकारी मिली तो उन्होंने वहां जा कर उस से और उस की छोटी बहन कविता से पूछताछ की.

वहां से लौट कर उन्होंने उसी दिन रात साढ़े 10 बजे एक बार फिर शिवाजी पार्क जा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया.

तीसरे दिन पुलिस ने गारू गांव जा कर बनवारीलाल की पत्नी संतोष, मातापिता, चाचाताऊ और घर के अन्य लोगों से अलगअलग पूछताछ की. संतोष और कविता उसी दिन नगर से गारू पहुंची थीं.

राहुल प्रकाश ने रेलवे स्टेशन जा कर रात की ड्यूटी वाले रेल कर्मचारियों, स्टाल वालों, कुलियों और अन्य लोगों से पूछताछ की. लेकिन इस पूछताछ में उन का कोई भला नहीं हुआ, इसलिए उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

उसी दिन राहुल प्रकाश ने एक बार फिर संतोष और उस की 2 बहनों को अलवर के पुलिस अन्वेषण भवन में बुला कर पूछताछ की. इस के अलावा पुलिस मुकेश के बारे में भी पता करती रही, क्योंकि 5 दिन बीत जाने के बाद भी उस का कुछ अतापता नहीं था.

काफी भागदौड़ और मुखबिरों से पुलिस को कुछ ऐसे सबूत मिले, जिन से इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद नजर आई. इस के बाद कडि़यां जोड़ते हुए पुलिस की कई टीमें बना कर विभिन्न जगहों पर भेजी गईं. एक पुलिस टीम संतोष को पूछताछ के लिए अलवर ले आई.

संतोष से गहन पूछताछ के बाद पुलिस को मंजिल मिलती नजर आई. 7 अक्तूबर, 2017 को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक बनवारीलाल की पत्नी संतोष शर्मा, उस के प्रेमी हनुमान प्रसाद जाट और भाड़े के 2 हत्यारों कपिल धोबी और दीपक धोबी को गिरफ्तार कर लिया.

इन से पूछताछ में जो कहानी उभर कर सामने आई. वह छोटे से गांव की ऐसी महत्त्वाकांक्षी युवती की कहानी है, जिस ने परिवार के गुजरबसर और आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो सीखा. इसी ताइक्वांडो की बदौलत कई देशों में घूमते हुए वह ऊंचे ख्वाब देखती रही.

सपने सच करने के लिए साड़ी और सलवार सूट पहनने वाली वह युवती शौर्ट शर्ट और पैंट पहन कर गले में टाई लगा कर सोसाइटी के एक वर्ग में उठनेबैठने लगी, जहां उस के दोस्त पर दोस्त बनते गए. पैसे भी आने लगे. लेकिन उस की यह आजादी पति और बेटे को पसंद नहीं आई. उन्होंने उसे रोकना चाहा तो उस ने परिवार को ही तबाह कर दिया.

अलवर जिले के रैणी के पास एक छोटे से गांव के रहने वाले ब्रजमोहन शर्मा की बेटी संतोष उर्फ संध्या शर्मा की शादी करीब 19 साल पहले गारू गांव के रहने वाले बनवारीलाल शर्मा से हुई थी. बनवारीलाल सीधासादा इंसान था. गांव में रह कर वह खेतीबाड़ी करता था, उसी से उस का गुजरबसर हो रहा था. जब संतोष की शादी हुई थी, वह मात्र 17 साल की थी. जबकि बनवारीलाल 27 साल का था.

इस तरह दोनों की उम्र में करीब 10 साल का अंतर था. संतोष ने भी अन्य लड़कियों की तरह हसीन ख्वाब देखे थे. संतोष पढ़ीलिखी थी, इसलिए उस के ख्वाब भी बड़े थे. वह सुंदर भी थी. शादी के बाद उस की सुंदरता में और निखार आ गया था.

गांव में पलीबढ़ी संतोष शर्मा की महत्त्वाकांक्षाएं संतोष को बनवारीलाल से कोई परेशानी नहीं थी. बस, परेशानी थी तो यह कि वह भोलाभाला था. उसे दुनियादारी से ज्यादा मतलब नहीं रहता था. वह अपने घरपरिवार में ही रमा रहता था, जबकि संतोष चाहती थी कि वह उसे घुमाएफिराए, सिनेमा दिखाए, होटल में खाना खिलाए और उस की फरमाइशें पूरी करे. लेकिन बनवारीलाल को इन बातों से कोई मतलब नहीं था.

संतोष जैसी खूबसूरत और पढ़ीलिखी पत्नी पा कर बनवारीलाल खुश था. उस के पिता मुरारीलाल और उन की पत्नी भी संतोष जैसी बहू पा कर खुश थीं. संतोष ने बूढे़ मुरारीलाल को जल्दी ही दूसरी खुशियां भी दे दी थीं. उसे लगातार 3 बेटे ही हुए थे. बच्चों के पैदा होने से मुरारीलाल खुशी से फूले नहीं समा रहे थे.

पति और ससुराल वाले भले ही खुश थे, लेकिन गांव में रहते हुए संतोष को अपनी इच्छाएं दम तोड़ती नजर आ रही थीं. हालांकि उस की छोटी बहन कविता भी उसी घर में ब्याही थी. संतोष कभीकभी अपने मन की बात कविता से कह भी देती थी.

अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए संतोष ने पति बनवारीलाल को गांव छोड़ कर अलवर में चल कर रहने के लिए राजी कर लिया. कई सालों पहले बनवारीलाल संतोष और तीनों बच्चों के साथ अलवर आ गया और छोटामोटा काम करने लगा. बाद में उसे हैवल्स कंपनी में इलैक्ट्रीशियन की नौकरी मिल गई. गांव से शहर आ कर रहने के बाद बनवारीलाल के परिवार के खर्चे बढ़ गए तो संतोष ने आगे बढ़ कर ताइक्वांडो सीख कर लड़केलड़कियों को इस की ट्रेनिंग दे कर पैसे कमाने का विचार किया.

बनवारीलाल क्या कहता, वह तो खुद बढ़ते खर्चे से परेशान था. संतोष की इच्छा पर उस ने उसे ताइक्वांडो सीखने की इजाजत दे दी. ताइक्वांडो सीखने के दौरान ही संतोष की दोस्ती हनुमानप्रसाद जाट से हो गई.

 25 साल का हनुमानप्रसाद अलवर जिले के बड़ौदामेव कस्बे के होलीचौक का रहने वाला था. वह ताइक्वांडो का अच्छा खिलाड़ी था. वह 2 बार नेशनल स्तर पर खेल चुका था. वह पढ़ाई में भी अच्छा था. संस्कृत से एमए करने के बाद वह उदयपुर की सुखाडि़या यूनिवर्सिटी से शारीरिक शिक्षक का कोर्स कर रहा था.

हनुमानप्रसाद से दोस्ती हुई तो वह संतोष को कई प्रतियोगिताओं में राजस्थान से बाहर भी खेलने के लिए ले गया. साथसाथ खेलने और दोस्ती होने से संतोष गठीले बदन के हनुमानप्रसाद की ओर आकर्षित होने लगी. उम्र में वह संतोष से 11 साल छोटा था, लेकिन जब प्यार होता है तो वह न जातिपांत देखता है और न ही उम्र या गरीबीअमीरी. यही संतोष के साथ भी हुआ. संतोष और हनुमानप्रसाद के बीच प्यार ही नहीं हुआ, बल्कि शारीरिक संबंध भी बन गए.

ताइक्वांडो सीख कर संतोष अलवर में लड़कियों को इस का प्रशिक्षण देने लगी. वह कई शिक्षण संस्थाओं में भी स्कूली बच्चों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देती थी. 35-36 साल की संतोष शौर्ट शर्टपैंट व टाई पहन कर 20 साल की कालेज गर्ल से ज्यादा नहीं लगती थी. खूबसूरत वह थी ही, इसीलिए हनुमानप्रसाद उस पर जान छिड़कता था. करीब 5 महीने पहले संतोष ताइक्वांडो खेलने के लिए नेपाल और श्रीलंका भी गई थी.

 हनुमानप्रसाद अपनी पढ़ाई करने उदयपुर चला गया तो संतोष 2 बार उदयपुर भी गई. हनुमानप्रसाद उदयपुर के आजादनगर में किराए का कमरा ले कर रहता था. संतोष जब भी उदयपुर जाती, वह उसे होटल में ठहराता और खुद भी उस के साथ होटल में रहता.

संतोष ने संध्या शर्मा नाम से फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बना रखी थी. इस में उस ने खुद को इंगलिश मीडियम स्कूल व अलवर के राजर्षि कालेज में पढ़ा बताते हुए स्टेटस सिंगल यानी अविवाहित डाल रखी थी. संध्या वाले फेसबुक पेज पर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करती संतोष की टाई वाली कई फोटो व ताइक्वांडो खेलते हुए कई फोटो लगी हुई थीं.

 जब घर वालों को पता चला संतोष के प्यार का कहते हैं, इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते. यही संतोष के साथ भी हुआ. हनुमानप्रसाद से उस के संबंधों की जानकारी बनवारीलाल और बड़े बेटे अमन उर्फ मोहित को हो गई. बापबेटों ने इस का विरोध किया, तो घर में लगभग रोज ही कलह होने लगी. संतोष ने यह बात अपने प्रेमी हनुमानप्रसाद को बताई तो उस ने रोजाना की इस कलह से छुटकारा दिलाने के लिए संतोष के साथ मिल कर उस के पति बनवारीलाल और बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली.

उसी योजना के तहत हनुमानप्रसाद ने अलवर के पास गुजूकी गांव के रहने वाले कपिल धोबी से संपर्क किया. कपिल ने मदद के लिए अपने परिचित दीपक उर्फ बगुला धोबी को साथ मिला लिया. इन दोनों को हनुमानप्रसाद ने पैसे का लालच दे कर बनवारीलाल की हत्या के लिए राजी किया था. हत्या के लिए हनुमानप्रसाद ने 12 सौ रुपए में एक चाकू औनलाइन खरीदा जिसे उदयपुर के अपने पते पर मंगाया था.

एक चाकू उस ने बाजार से खरीदा. फिंगरप्रिंट न आ सकें, इस के लिए हनुमानप्रसाद ने हाथ में पहनने वाले ग्लव्स भी बाजार से खरीदे. योजनाबद्ध तरीके से हनुमानप्रसाद जाट, कपिल धोबी और दीपक धोबी 2 अक्तूबर, 2017 की रात करीब 10 बजे शिवाजी पार्क पहुंचे. वे बनवारीलाल के मकान के पास पहुंचे तो संतोष ने छत से उन्हें इशारे से थोड़ी देर बाद आने को कहा.

इस के बाद संतोष ने पति और बच्चों को रात के खाने में दही और नमकीन के रायते में जहरीला पदार्थ मिला कर खिला दिया. इस से बनवारीलाल और चारों बच्चे अचेत हो गए. रात करीब एक बजे हनुमानप्रसाद भाड़े के दोनों हत्यारों कपिल और दीपक के साथ शिवाजी पार्क पहुंचा तो संतोष ने नीचे आ कर दरवाजा खोल दिया.

हनुमानप्रसाद और उस के दोनों साथियों ने कमरे में जा कर अपने साथ लाए चाकुओं से पहले बनवारीलाल का गला रेत दिया. उस के बाद एकएक कर के चारों बच्चों के गले काट दिए. बेहोश होने की वजह से कोई भी चीखाचिल्लाया नहीं.

जब हनुमानप्रसाद और उस के साथी बनवारीलाल और बच्चों के गले रेत रहे थे तो संतोष सीढि़यों पर खड़ी हो कर यह सब देख रही थी. 5 लोगों की हत्या कर के जब तीनों जाने लगे तो संतोष ने बनवारीलाल की स्कूटी की चाबी और 3 हजार रुपए हनुमानप्रसाद को दिए.

स्कूटी से हनुमानप्रसाद, कपिल और दीपक कृषि उपज मंडी के पास पहुंचे और वहीं मोड़ के पास उसे खड़ी कर के अपने कपड़े बदले और औटो पकड़ कर राजगढ़ चले गए. वे राजगढ़ से ट्रेन पकड़ कर जयपुर जाना चाहते थे.

लेकिन उन्हें वहां से ट्रेन नहीं मिली तो वे दूसरे औटो से राजगढ़ से बांदीकुई चले गए, जहां से सभी जयपुर चले गए. जयपुर से हनुमानप्रसाद तो उदयपुर चला गया, जबकि दीपक और कपिल अलवर आ कर अपने गांव गुजूकी चले गए.

संतोष ने खुद को बताया बेकसूर  5 दिनों तक पथराई आंखों से हर आनेजाने वाले को देख रहे मुरारीलाल को जब पता चला कि पुलिस ने बहू सहित 4 लोगों को बेटे और पोतों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है तो उन्होंने भर्राई आवाज में कहा, बहू समेत सभी हत्यारों को फांसी पर लटका देना चाहिए, इस से कम सजा उन्हें नहीं मिलनी चाहिए. हम ने उन का क्या बिगाड़ा था, जो मेरा परिवार इस तरह उजाड़ दिया.

गिरफ्तारी के बाद संतोष खुद को बेकसूर बता रही थी. उस का कहना था कि वह निर्दोष है. उसे फंसाया जा रहा है. उस का हनुमानप्रसाद से कोई संबंध नहीं है. हनुमानप्रसाद और उस के साथियों ने ही उस के पति और बच्चों की हत्या की है. उन की हत्या उन्होंने क्यों की, यह तो वही बताएंगे.

पुलिस का मानना है कि अगर संतोष के सासससुर एक दिन पहले गांव नहीं चले गए होते तो शायद उन की भी हत्या हो जाती. संतोष ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की थी, लेकिन वे नहीं रुके थे. पुलिस ने 8 अक्तूबर को संतोष, हनुमानप्रसाद, कपिल और दीपक को अतिरिक्त सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रैट की अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की. मजिस्ट्रैट ने चारों आरोपियों को 13 अक्तूबर तक के लिए पुलिस रिमांड पर दे दिया.

रिमांड अवधि के दौरान आईजी हेमंत प्रियदर्शी ने भी अलवर आ कर आरोपियों से पूछताछ की. पुलिस हनुमान को ले कर उदयपुर गई, जहां आजादनगर स्थित उस के किराए के कमरे से स्कूटी की चाबी, उदयपुर आने का टिकट, कपडे़जूते आदि बरामद कर लिए गए. कमरे में औनलाइन शापिंग द्वारा मंगवाए गए चाकू का बिल भी मिला.

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर राजगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास एक गड्ढे में छिपा कर रखे 2 चाकू व तीन जोड़ी गलव्स भी बरामद किए. बहरहाल, प्यार में अंधी संतोष ने अपने परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया. उस के ऊंचे सपनों ने उसे जेल के सीखचों के पीछे पहुंचा दिया.

प्रेमी और भाड़े के कातिलों के हाथों पूरे परिवार को मरवाने के बाद संतोष अब चैन से नहीं रह सकेगी. उस की छोटी बहन कविता अपना दुख किसी से नहीं कह पा रही है उस के बेटे निक्की ने ताई का क्या बिगाड़ा था, जो उसे भी मरवा दिया.

कविता का दुख यह भी है कि उस का पति मुकेश कथा लिखे जाने तक घर नहीं लौटा था. लगता है, इस बात का उसे पता ही नहीं चला है कि उस की भाभी ने उस की बगिया उजाड़ दी है.      ?

 —कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

   सौजन्य- सत्यकथा, नवंबर 2017