सपना को नहीं मिला अमन और फिर – भाग 2

सयानी हो चुकी बेटी के हावभाव और हरकतों को देख कर मां को संदेह हुआ तो उन्होंने पति से बात करने का विचार किया. दूसरी ओर जगदंबा खुद भी बेटी के बदले व्यवहार से सकते में थे. वह पिता थे, इसलिए बेटी से सीधे कुछ पूछ नहीं सकते थे, इसलिए वह उस पर चोरीछिपे नजर रखने लगे थे.

इस का नतीजा यह निकला कि उन्हें पता चल गया कि सपना अमनप्रताप सिंह नाम के लड़के से प्यार करती है. यह जान कर उन के होश ही उड़ गए, क्योंकि बेटी से उन्हें इस तरह की कतई उम्मीद नहीं थी. उन्होंने यह बात पत्नी से बताई तो उन की शंका सच साबित हुई. उन्होंने चिंता में कहा, ‘‘लड़की कुछ ऐसावैसा कर बैठी तो हम समाजबिरादरी में मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे.’’

पतिपत्नी काफी परेशान थे, जबकि सपना अपनी ही दुनिया में खोई थी. उसे इस बात की भनक तक नहीं लग पाई कि मांबाप को उस के प्यार की खबर लग गई है. उसे पता तब चला, जब जगदंबा ने अचानक उस के कोचिंग जाने पर रोक लगा दी. इस से सपना को समझते देर नहीं लगी कि पापा को उस के प्यार वाली बात का पता चल गया है. जबकि इस के पहले उन्होंने उसे पढ़ने के लिए कहीं भी आनेजाने से मना नहीं किया था.

सपना ने पिता के इस निर्णय के बारे में मां से बात की तो उन्होंने कहा, ‘‘सपना, तुम ने जो किया है, उस की हम लोगों को जरा भी उम्मीद नहीं थी.’’

‘‘मां, मैं ने ऐसा क्या कर डाला कि मेरी पढ़ाई बंद करा दी गई?’’

‘‘तुम ने जो किया है बेटी, उस का तुम्हारे पापा को पता चल चुका है. तुम्हें घर से पढ़ने के लिए भेजा जाता था, न कि किसी लड़के से प्यार करने. तुम ने क्या सोचा था कि तुम बताओगी नहीं तो हमें पता ही नहीं चलेगा.’’

‘‘तो यह बात है. आप लोगों को मेरे और अमन के प्यार के बारे में पता चल गया है.’’ सपना ने बेशर्मी से कहा, ‘‘मां, अमन बहुत अच्छा लड़का है, हम दोनों ही एकदूसरे को बहुत प्यार करते हैं.’’

‘‘मां के सामने यह कहते तुझे शर्म नहीं आई. 4 अक्षर पढ़ क्या लिया, तुम ने खुद को न जाने क्या समझ लिया? हम ने तुम्हें यही संस्कार दिए थे. आज भी हमारे यहां बेटियों के भाग्य का फैसला मांबाप करते हैं. इतनी बेशर्मी ठीक नहीं, अगर तेरी इन बातों को तुम्हारे पापा ने सुन लिया तो तुझे जिंदा गाड़ देंगे.’’

मां की बातें सुन कर सपना की बोलती बंद हो गई. मां ने सपना को काफी देर तक समझाया, लेकिन ऐसे लोगों पर किसी के समझाने का असर कहां होता है. सपना पर भी नहीं हुआ. मौका मिलते ही उस ने अमन को फोन कर के बता दिया कि उस के मांबाप को उन के प्यार का पता चल गया है.

सपना की बात सुन कर अमन को जैसे सांप सूंघ गया. वह बुरी तरह घबरा गया, क्योंकि सपना ने उस से यह भी कहा था कि उस के पापा बहुत गुस्से में हैं. वह उस से मिलने कोचिंग जरूर जाएंगे, इसलिए वह सतर्क रहे.

ऐसा हुआ भी. अपने साले संजीव द्विवेदी को साथ ले कर जगदंबा कोचिंग सेंटर जा पहुंचे थे. कोचिंग सेंटर के गेट पर अमन को रोक कर जब उन्होंने उसे अपना परिचय सपना के पिता के रूप में दिया तो वह परेशान हो उठा.

लेकिन उस समय उन्होंने उसे डांटनेफटकारने के बजाय प्यार से सपना से दूर रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि यह उस की पहली गलती मान कर उसे चेतावनी दे कर इस शर्त पर छोड़ रहे हैं कि अब वह कभी सपना से मिलने की कोशिश नहीं करेगा.

परिस्थितियों को देखते हुए अमन ने उस समय दोनों हाथ जोड़ कर माफी मांगते हुए वादा कर लिया कि अब वह कभी भी सपना से नहीं मिलेगा. ऐसा उस ने वक्त की नजाकत देख कर किया था, ताकि जगदंबा को उस पर भरोसा हो जाए कि वह जो भी कह रहा है, सच कह रहा है. जबकि मन ही मन उस ने कुछ और ही तय कर रखा था. बहरहाल अमन के वादे पर विश्वास कर के जगदंबा घर आ गए. सपना का कोचिंग जाना बंद ही करा दिया गया था, इसलिए घर का हर कोई उस पर नजर भी रख रहा था.

प्रेमी से मिलने के लिए सपना ने एक खेल यह खेला कि वह ऐसा व्यवहार करने लगी, जैसे वह पूरी तरह बदल गई हो. अपनी बातचीत और हावभाव से आखिर उस ने मांबाप को भरोसा दिला दिया कि वह अमन को भूल चुकी है. इस के बाद उस पर लगी पाबंदी हटा ली गई तो वह चोरीछिपे अमन से मिलने लगी. क्योंकि शायद वह अमन के बिना खुद को अधूरी समझती थी.

उसी तरह अमन भी सपना को टूट कर प्यार करता था. वह उस की रगों में लहू बन कर दौड़ रही थी. दोनों ही एकदूसरे से अलग रह कर जीने की कल्पना नहीं कर सकते थे. सपना और अमन की ये मुलाकातें ज्यादा दिनों तक सपना के घर वालों से छिपी नहीं रह सकीं. जगदंबा को पता चल गया कि सपना अमन से फिर मिलने लगी है. इस बार उन्होंने खुद सपना को अमन के साथ घूमते देख लिया था. बेटी की हरकतों से वह परेशान हो उठा था. अमन से बेटी का पीछा छुड़ाने के लिए उस ने उस के खिलाफ थाना कैंट में बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया. थाना कैंट पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया. यह सन 2014 की बात है.

अमन के पिता परिवार सहित जबलपुर में रहते थे. उस के चाचा राजू सिंह गांव में परिवार के साथ रहते थे. वह गांव के प्रधान भी थे. अमन के गिरफ्तार होने के बारे में जब उन्हें पता चला तो वह परेशान हो उठे. इस बात को बड़े भाई यानी अमन के पिता को बताए बगैर वह गोरखपुर पहुंचे और अमन को जमानत दिलवा कर जेल से बाहर निकलवाया.

यूट्यूबर नामरा लुटेरी गर्लफ्रेंड – भाग 2

दिनेश ने महसूस किया कि नामरा की निहायत खूबसूरती उसे अपनी ओर खींच रही है, जबकि नामरा ने भी महसूस किया कि उसे दिनेश के रूप में एक वैसा व्यक्ति मिल गया है, जो भविष्य में मददगार साबित हो सकता है.

उस के बाद 3 महीने के दरम्यान नामरा और दिनेश का कई बार मिलना हुआ. उन के बीच कामकाज की बातों के साथसाथ आज के दौर की प्यारमोहब्बत की बातें होने लगीं. बातोंबातों में दिनेश से नामरा ने बताया कि वह उसे बहुत अच्छा लगता है, हालांकि उस ने विराट बेनीवाल से शादी की है.

दिनेश के दिलोदिमाग में छा गई नामरा

अब दिनेश के दिल में नामरा के लिए कितनी जगह थी, इस का तो पता नहीं, लेकिन इतना जरूर था कि नामरा दिनेश के दिमाग पर छा गई थी. वह उस का खास दोस्त बन चुका था और उस की हर छोटीबड़ी मदद में साथ देने को तत्पर रहता था.

मदद के तौर पर नामरा हमेशा उस से कुछ न कुछ पैसे मांग लिया करती थी. कभी उधार के नाम पर तो कभी उस के प्रोजैक्ट पर आने वाले खर्च के नाम पर. दिनेश का कहना है कि नामरा ने अपनी बहन की शादी के लिए उस से उधार पैसे मांगे थे.

नामरा यहीं नहीं रुकी, उस ने एक एडवरटाइजमेंट और वीडियो शूट से जुड़े काम के सिलसिले में उस से 50 लाख रुपए एडवांस के तौर पर और ले लिए. लेकिन इस के बाद भी उस का काम शुरू नहीं हुआ.

इस बारे में पूछने पर वह कुछ न कुछ मजबूरियां बताती रही. उस के बाद से दिनेश परेशान रहने लगा. यहां तक कि उस ने कहा कि यदि वह उस का काम नहीं कर पा रही है तो उस के पैसे लौटा दे.

इस के बाद दोनों के मधुर संबंधों में थोड़ी खटास आ गई थी. जबकि नामरा पति के साथ मिल कर उस के पैसों से अपने निजी प्रोजेक्ट के वीडियो शूट कर यूट्यूब पर रेग्युलर डाले जा रही थी. उस के पैसे से ही जगहजगह घूम कर रील्स बना रही थी. फैशनेबल बनी फिर रही थी. मौडलिंग और ब्लौगर की दुनिया में सब से आगे निकल जाने की होड़ में शामिल हो गई थी.

दिनेश काफी समय से परेशान चल रहा था. उसी दौरान उस के पिता ने अपने बैंक से 5 लाख रुपए निकाले जाने के बारे में उस से जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा कि इतने पैसे उस ने किसे और क्यों ट्रांसफर किए हैं, जबकि उसे वह बिजनैस के लिए पहले से उस की जरूरत के मुताबिक पैसा दे चुके हैं. इसी के साथ उन्होंने दिनेश को जबरदस्त डांट भी लगाई.

पिता की डांट खा कर दिनेश को लगा कि उस की गलती पकड़ी जा चुकी है. इसलिए इस से पहले कि उस की बात पिता समेत बिजनैस या फ्रैंड सर्कल में फैले और उस की बदनामी हो व इमेज को धक्का लगे, इस से पहले पिता को सारी बात बता देना जरूरी समझा.

इस के बाद दिनेश ने पिता से पूरी बात बताई कि कैसे वह पिछले 7-8 महीने से ब्लैकमेलिंग का शिकार बना हुआ है. दिनेश के पिता बेटे की कहानी सुन कर अवाक रह गए. उन्होंने समझदारी से काम लिया.

वह जानते थे कि उन का बेटा जालसाजी और ठगी का शिकार हो चुका है… और ठगने वाली मीडिया जगत की सेलिब्रिटी लड़की है. ऐसे में वह अपने बचाव के लिए रेप जैसे हथकंडे भी अपना सकती है, इसलिए उस की तरफ से कोई पहल किए जाने से पहले दिनेश का बचाव किया जाना जरूरी है.

दिनेश ने 80 लाख रुपए ऐंठने की कराई रिपोर्ट

यह बात अगस्त, 2022 की है. दिनेश ने पिता के कहने पर गुरुग्राम के थाने में नामरा कादिर और उस के पति विराट बेनीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

शिकायत में लिखा कि दोनों पतिपत्नी एडवरटाइजिंग के काम के सिलसिले में उस से 6-7 माह के दरम्यान 80 लाख रुपए ले चुके हैं, लेकिन उन्होंने उस का कोई काम नहीं किया है.

उस में नामरा ने बहन की शादी के लिए कुछ पैसे उधार के तौर पर लिए थे. पैसा वापस मांगने पर उल्टे उसे रेप में फंसाने की धमकी दी. उन्होंने उसे हनीट्रैप में फंसा रखा है और उस की वीडियो क्लिपिंग्स दिखा कर वसूली करते हैं.

इस शिकायत के बाद गुरुग्राम की पुलिस ने नामरा और उस के पति की जांच शुरू की गई. दिनेश के आरोप के मुताबिक उस के साथ जालसाजी और पैसा वसूलने में शामिल होने को ले कर उन्हें कई बार थाने में बुलाया गया, लेकिन वे एक बार भी जांच के लिए नहीं पहुंचे.

उलटे अपने चैनल पर दिनेश के खिलाफ ही आरोप लगाते हुए नोटिस जारी कर अपनी सफाई पेश कर दी. साथ ही बचाव के लिए उन्होंने पहली नवंबर को गुरुग्राम की जिला अदालत में इस केस के सिलसिले में अग्रिम जमानत की अरजी दाखिल कर दी. अदालत ने उन की अरजी ठुकरा दी.

इस के बाद 24 नवंबर को इस सिलसिले में नामरा और उस के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 388 यानी धमका कर जबरन वसूली करना, 406 आपराधिक तरीके से धोखा देना, 506 यानी धमकाना, 34 यानी साजिश के लिए एक राय होना और 328 यानी जख्मी करना या फिर जहर दे कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना. जैसी धाराओं और इल्जामों के तहत केस दर्ज किया गया.

इस तरह नामरा गुरुग्राम पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर ली गई. जबकि पति विराट बेनीवाल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया.

नामरा ने रखा अपना पक्ष

इस मामले पर नामरा ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा है. नामरा की ओर से उस के यूट्यूब चैनल पर बताया गया है कि दिनेश यादव ने मुझ पर आरोप लगाया है कि मैं ने उस के 70 से 80 लाख रुपए लूट लिए. उसे ब्लैकमेल कर के और प्यार के झांसे में फंसा के. पहली बात उस ने मुझे 70 से 80 लाख रुपए नहीं दिए और उस ने जितने भी पैसे मुझे दिए वह मेरे काम के लिए दिए थे.

ये दिल आशिकाना : क्या कसूर था शिल्पा का – भाग 2

शिल्पा झारिया कुंडम थाने के भौखा देवरी गांव की रहने वाली थी. उस के पिता गुलाब झारिया और मां राजकुमारी गांव में मेहनतमजदूरी कर के अपनी गुजरबसर करते हैं. एक भाई और 2 बहनों में सब से बड़ी शिल्पा की उम्र 21 साल थी.

वह जबलपुर आ कर पढ़ाई के साथ एक स्पा सेंटर में काम करने लगी थी. वारदात के एक दिन पहले ही गुलाब अपनी बेटी से मिल कर आए थे. उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा था, ‘काश! बेटी को अपने गांव साथ ले आते या उस के पास रुक जाते तो शायद उस की जान बच जाती.’

6 नवंबर, 2022 को ही गुलाब झारिया ने शिल्पा को फोन पर बताया था कि मेरा पेट दर्द हो रहा है. इस पर शिल्पा बोली थी, ‘‘पापा, यहां (जबलपुर) आ जाओ, किसी डाक्टर को दिखा लेंगे.’’

उसी दिन 10 बजे गाड़ी में बैठ कर वह उस के पास 11 बजे जबलपुर आ गए थे. तब शिल्पा ने एक डाक्टर से उन का चैकअप कराया और फिर डाक्टर को दिखा मैडिकल स्टोर से दवा ले कर घर आ गए. फिर उस के साथ खाना खा कर वहां से डेढ़ बजे वापस कुंडम घर लौट आए थे.

8 नवंबर, 2022 को रात करीब 10 बजे कुंडम थाने की पुलिस जब गुलाब के घर पहुंची तो सीधेसादे लोग डर गए. पुलिस ने गुलाब से पूछा, ‘‘तुम्हारे कितने बच्चे हैं.’’ तो गुलाब ने बताया, ‘‘साब, 2 बेटी, एक बेटा है.’’

उन्होंने फिर पूछा, ‘‘बच्चे कहां हैं?’’ तो गुलाब ने उन्हें बताया, ‘‘एक बेटा, एक बेटी घर में साथ ही हैं. बड़ी बेटी जबलपुर में रहती है.’’

इतना कहना था कि पुलिस वाले बोले, ‘‘हम कुंडम थाने से आए हैं. हमारे पास तिलवारा थाने से फोन आया है कि तुम्हारी बेटी का जबलपुर में मर्डर हो गया है.’’

इतना सुनना था कि गुलाब के घर में पत्नी और बच्चे रोने लगे. पुलिस टीम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा, ‘‘धैर्य से काम लो और हमारे साथ जबलपुर चलो.’’

रात को गुलाब अपनी पत्नी के साथ कुंडम  पुलिस टीम के साथ जबलपुर के तिलवारा थाना पहुंचे. वहां से उन्हें मैडिकल कालेज की मोर्चरी ले जाया गया, जहां पर मोर्चरी में रखे शव की पहचान उन्होंने शिल्पा के रूप में की.

इसी दौरान छोटी बहन ने शिल्पा के मोबाइल पर फोन किया तो एक लड़के ने बात करते हुए कहा,‘‘तेरी बहन को हम ने मार दिया है.’’

यह सुन कर छोटी बहन घबरा गई. उस ने जब दोबारा फोन लगाया तो रिसीव नहीं किया गया.

आकर्षक कदकाठी की शिल्पा पिछले 3 साल से जबलपुर में रह रही थी. वह पढ़ाई के साथ ही वहां पार्लर का काम करने लगी थी. शिल्पा के मातापिता भी वहां उस के पास आतेजाते रहते थे. कभीकभी 10-15 दिन भी उस के साथ ठहरते थे. घर से कुछ राशनपानी ले कर जाते थे. मजदूरी से जुटाए पैसे भी उसे देते रहते थे. शिल्पा भी पार्लर में काम कर अपना खर्च चला रही थी.

जबलपुर में अपनी गर्लफ्रैंड का मर्डर करने के दूसरे दिन आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया था, जिस में  कैप्शन लिखा था, ‘‘आई लव यू बाबू, हमारी मुलाकात स्वर्ग में होगी, सौरी बाबू.’’

वारदात के बाद आरोपी बारबार ठिकाने बदल रहा था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमें बनाईं.

वह इतना शातिर और चालाक था कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाता था. वह शिल्पा के ही सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो, वीडियो शेयर कर रहा था, परंतु सिम के नेट का उपयोग करने के बजाय वाईफाई का इस्तेमाल कर रहा था. अब तक की जांच से पुलिस को पता चल गया था कि शिल्पा की हत्या में उस के बौयफ्रैंड अभिजीत पाटीदार का ही हाथ है.

अभिजीत पाटीदार द्वारा पोस्ट किए गए एक फोटो में उस के साथ शिल्पा झारिया महंगी कार में बैठी दिख रही है. सीट के पास 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भी रखी थीं. दोनों के पास कुल्हड़ वाली चाय भी रखी थी. आरोपी ने गर्लफ्रैंड को याद करते हुए फोटो पोस्ट किया और कैप्शन लिखते हुए माफी भी मांगी. बाद में ये फोटो उस ने डिलीट भी कर दिए.

आरोपी अभिजीत पाटीदार लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है. आरोपी ने सोशल मीडिया पर लग्जरी कार के साथ जो फोटो अपलोड की थी, उस में दूसरे फोटो में शिल्पा झारिया भी दूसरी कार के साथ दिख रही थी. दोनों गाडि़यों के नंबर बीआर01 एफयू 2498 और बीआर01 ईक्यू2498 थे.

यही नहीं, वह गले में सोने की चेन और महंगी घड़ी पहनता है. मर्सिडीज जैसी कार में लाखों रुपए नकदी रख कर भी चलता था.

कैप्शन पढ़ कर पुलिस की भी नींद उड़ गई थी, क्योंकि युवती का सोशल मीडिया अकाउंट आरोपी अभिजीत पाटीदार ही यूज कर रहा था. इस के लिए वह खुद के मोबाइल फोन और सिम कार्ड के बजाय पब्लिक प्लेस के वाईफाई का उपयोग कर रहा था.

आरोपी ने इंस्टाग्राम पर शिल्पा के मर्डर के कुबूलनामे का वीडियो अपलोड किया था, जिसे हजारों लोगों ने देखा. वीडियो अपलोड होने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे थे.

लगातार फोटो वीडियो अपलोड होने के बाद साइबर पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर रखे हुए थी. वीडियो में साफतौर पर दिख रहा था कि आरोपी किसी जगह ठहरा हुआ है. वह गाने भी सुन रहा है.

घटना के बाद जबलपुर पुलिस के सामने सब से बड़ी चुनौती शिल्पा की हत्या के आरोपी अभिजीत पाटीदार को गिरफ्तार करने की थी.

अभिजीत शिल्पा की हत्या के बाद होटल से उस का मोबाइल और एटीएम कार्ड भी ले कर भागा था. हत्या के बाद हर दिन वह अपनी लोकेशन बदल रहा था.

होटल के सीसीटीवी कैमरे में वह घटना वाले दिन एक टैक्सी में बैठ कर जाते हुए दिखा, मगर टैक्सी का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था. जब सीएसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर टीआई झारिया ने बरगी टोलनाके की सीसीटीवी फुटेज देखी तो टैक्सी का नंबर साफ नजर आ गया.

होटल से सिवनी की तरफ टैक्सी से भाग रहे अभिजीत ने बरगी स्थित बैंक औफ महाराष्ट्रा के एटीएम से 20 हजार रुपए निकाले थे. यहीं से आरोपी के बारे में अहम सुराग पुलिस को मिल गए.

उम्मीदों से दूर निकला लिवइन पार्टनर – भाग 2

एसएचओ सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ वहां आए थे. वह भीड़ को हटा कर मकान में घुसे तो राकेश उन के सामने आ गया, ‘‘सर, मैं ने ही आप को फोन किया था.’’

एसएचओ ने उस पर एक उचटती सी नजर डालते हुए पूछा, ‘‘वह कुरसी कहां है जिस पर खून लगे होने की बात तुम कह रहे थे?’’

‘‘यह है सर,’’ राकेश ने दरवाजे के बाहर रखी कुरसी की ओर इशारा किया.

एसएचओ सत्यप्रकाश ने कुरसी का मुआयना किया. उस के हत्थे पर खून लगा हुआ था. सामने दरवाजे पर ताला लगा देख उन्होंने राकेश की तरफ देखा, ‘‘इस दरवाजे पर ताला किस ने लगाया है?’’

‘‘मालूम नहीं सर,’’ राकेश बोला, ‘‘मैं नीतू के फोन करने पर यहां आया हूं. आप को नीतू बता सकती है.’’

एसएचओ सत्यप्रकाश नीतू की तरफ पलटे ही थे कि डीसीपी (पश्चिम) घनश्याम बंसल और एसीपी एस.पी. सिंह फोरैंसिक टीम के साथ वहां आ गए.

एसएचओ ने दोनों उच्चाधिकारियों को सैल्यूट करने के बाद वहां की स्थिति के विषय में बताते हुए कहा, ‘‘सर, कुरसी के हत्थे पर लगे खून से मुझे संदेह है कि यहां कोई खूनी वारदात हुई है.’’

डीसीपी घनश्याम बंसल ने दरवाजे पर लगा ताला देख कर आदेश दिया, ‘‘आप ताला खुलवा कर अंदर देखिए.’’

‘‘जी सर,’’ एसएचओ ने कहने के बाद राकेश और नीतू से ताले की चाबी के बारे में पूछा तो नीतू ने बताया, ‘‘इस की चाबी तो अंकल मनप्रीत या मां के पास रहती है. मां सुबह से बाजार गई हुई हैं और अंकल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं.’’

‘‘ताला तोड़ दो,’’ घनश्याम बंसल ने कहा.

इशारा मिला तो एक कांस्टेबल ताला तोड़ने में जुट गया. थोड़ा प्रयास करने पर ताला टूट गया. एसएचओ ने जैसे ही दरवाजा खोला, अंदर का दृश्य देख कर वह चौंक गए, ‘‘अंदर फर्श पर महिला की लाश पड़ी है सर,’’ एसएचओ के मुंह से निकला.

डीसीपी घनश्याम बंसल और एसीपी एस.पी. सिंह ने सावधानी से कमरे में प्रवेश किया. उन के पीछे एसएचओ भी अंदर आ गए.

कमरे के फर्श पर एक महिला की रक्तरंजित लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी. लाश के पास खून फैला हुआ था. फोरैंसिक टीम को अंदर बुला कर सब से पहले वहां की गहन जांच करवाई गई. फिर एसएचओ ने लाश को सीधा किया. लाश की हालत रोंगटे खड़े कर देने वाली थी.

उस के चेहरे, जबड़े और गरदन पर चाकू के गहरे घाव थे. महिला का बड़ी बेरहमी से कत्ल किया गया था.

एसएचओ ने महिला को पहचान करने के लिए राकेश को कमरे में बुला लिया. लाश को देखते ही राकेश रोने लगा. रोते हुए ही उस ने बताया कि यह लाश उस की ताई रेखा रानी की है. पुलिस को भी यही अंदेशा था कि यह लाश सुबह से लापता रेखा की ही हो सकती है.

राकेश द्वारा लाश पहचान लिए जाने पर यह स्पष्ट हो गया था कि रेखा बाजार नहीं गई थी, उसे कत्ल कर के कमरे में डाल दिया गया था और कमरे का दरवाजा बाहर बंद कर दिया गया था.

डीसीपी घनश्याम बंसल इस मामले को बड़ी संजीदगी से देख रहे थे. कुछ सोच कर उन्होंने क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोहित मीणा को फोन कर के इस कत्ल के विषय में बताया और उन्हें सहयोग करने के लिए कहा.

रोहित मीणा ने क्राइम ब्रांच के एसीपी यशपाल के नेतृत्व में एक टीम तुरंत गणेश नगर के लिए रवाना कर दी. इस टीम में तेजतर्रार इंसपेक्टर सुनील कुमार भी थे.

क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. सुनील कुमार ने सब से पहले लाश का निरीक्षण किया. रेखा को जिस बेरहमी से मारा गया था, उस से यह अंदाजा लगाया गया कि हत्यारे ने अपना सारा गुस्सा रेखा पर उतारा है.

आसपास ऐसा सूत्र उन्हें नहीं मिला जो हत्यारे द्वारा वहां छोड़ा गया हो, लेकिन अनुभवी सुनील कुमार इस बात को समझ गए थे कि हत्यारा मृतका महिला को अच्छी तरह पहचानता था. वह कौन हो सकता है, यही सुनील कुमार को मालूम करना था.

वह कमरे के बाहर आ गए. राकेश और नीतू एकदूसरे के गले लग कर फूटफूट कर रो रहे थे. सुनील कुमार उन के पास आ कर ठहर गए.

उन्होंने नीतू और राकेश के सिर पर प्यार से हाथ रख कर सहानुभूति दर्शाते हुए कहा, ‘‘मैं तुम्हारे दुख को समझ सकता हूं बच्चो, लेकिन रो कर जी को हलका कर लेने से मृतका की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी. उसे शांति तब मिलेगी, जब उस का हत्यारा फांसी के फंदे पर झूलेगा.’’

‘‘आप ठीक कह रहे हैं सर,’’ राकेश अपने आंसू पोंछते हुए बोला, ‘‘मेरी ताई के हत्यारे को गिरफ्तार कर के आप कड़ी से कड़ी सजा दिलवाइए.’’

‘‘हां, मैं ऐसा ही करूंगा. तुम बताओ, तुम्हारी ताई की हत्या कौन कर सकता है?’’ सुनील कुमार ने पूछा.

‘‘मैं क्या बताऊं सर, ताई बहुत अच्छी थीं, सब से प्यार से पेश आती थीं. उन का कोई दुश्मन भी नहीं था, लेकिन…’’ राकेश कहतेकहते रुक गया.

‘‘लेकिन क्या?’’ सुनील कुमार ने राकेश के चेहरे पर गहरी दृष्टि डाली, ‘‘देखो, तुम्हारे मन में जो भी बात हो, वह मुझे खुल कर बताओ.’’

राकेश ने गहरी सांस ली, ‘‘सर, मेरी ताई मनप्रीत के साथ लिवइन में रहती थीं. शुरू में तो मनप्रीत अंकल ताई को बहुत खुश रखता था लेकिन इधर कुछ समय से उस का ताई के साथ झगड़ा होता रहता था. वह गुस्से में ताई को पीट भी देता था. मुझे मनप्रीत बिलकुल पसंद नहीं था, इसलिए मैं यहां कम आता था.’’

‘‘मनप्रीत…’’ सुनील बुदबुदाए. राकेश की बात से उन्होंने तुरंत अनुमान लगा लिया कि रेखा रानी के कत्ल में मनप्रीत का ही हाथ है. उन्होंने राकेश के कंधे पर हाथ रखा, ‘‘बेटे, क्या मनप्रीत यहां मौजूद है? देख कर बताओ.’’

‘‘नहीं है सर,’’ राकेश ने वहां खड़े तमाम लोगों पर नजरें दौड़ा कर कहा, ‘‘मैं जब यहां आया था तब भी वह यहां नहीं था. मेरी बहन नीतू ने बताया है कि जब वह सो कर उठी थी, मनप्रीत कुरसी पर बैठा हुआ था. उस ने नीतू को धमका कर उस के कमरे में भेजा था. नीतू कमरे में जा कर सो गई थी, वह जब दोबारा सो कर उठी तो उसे मनप्रीत कहीं नजर नहीं आया, वह ताई के कमरे का ताला लगा कर चला गया था.’’

‘‘हूं.’’ इंसपेक्टर सुनील कुमार ने सिर हिलाया. उन्होंने वहां खड़ी नीतू से प्यार से कुछ सवाल कर के यह जानकारी हासिल कर ली कि मनप्रीत उस से और उस की मां रेखा से कैसा व्यवहार करता था.

नीतू ने बताया कि वह मनप्रीत को पसंद नहीं करती थी. वह उसे और उस की मां को पीटता था. मां से झगड़ा करता रहता था. मनप्रीत नशा भी करता था. उस के रूखे व्यवहार के कारण और घर में होने वाले क्लेश से वह हमेशा परेशान रहने लगी थी.

अपना घर लूटा, पर मिली मौत – भाग 2

पिता की बात सुन कर वह भी बुरी तरह परेशान हो गया. उस ने माना भी कि इस में कोई दोराय नहीं है. जसपिंदर के साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है क्योंकि उसे गायब हुए 14 दिन बीत चुके थे और अब तक उस का कहीं पता नहीं चला था. फिर उस के पास सोने के जेवरात और नकदी भी तो थे, जो अनहोनी का कारण बन सकते थे.

इस के बाद बिना समय गंवाए बापबेटा सीधे हठूर थाने जा पहुंचे और इंसपेक्टर जगजीत सिंह को पूरी बात बताई कि फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहने वाले रिश्तेदार हरपिंदर सिंह ने उन्हें बेटी की हत्या हो जाने की जानकारी है. उस ने वह स्थान भी बताया जहां बेटी की लाश दफनाए जाने की संभावना थी.

जेसीबी से खुदाई कर दफनाई थी लाश

कमलजीत सिंह की बात सुन कर इंसपेक्टर जगजीत सिंह चौंक गए. आननफानन में उन्होंने धारा 364, 120बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और उन के बताए गए चारों आरोपियों परमप्रीत सिंह उर्फ परम, भवनप्रीत सिंह उर्फ भवना, एकमप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह को सुधार, घुमाण और मंसूरा से हिरासत में ले कर पूछताछ के लिए हठूर थाने ले आए.

इंसपेक्टर जगजीत सिंह ने चारों आरोपियों से बारीबारी से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तो चारों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया कि उन्होंने 24 नवंबर, 2022 को दिन में ही जसपिंदर का कत्ल कर दिया था और राज छिपाने के लिए उसे दफना दिया था. इस के बाद उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया.

चूंकि जसपिंदर की लाश जमीन में दफनाई गई थी इसलिए उस की खुदाई के लिए मौके पर एक मजिस्ट्रैट का मौजूद रहना अनिवार्य था. फिर चारों आरोपियों से पूछताछ करतेकरते रात काफी हो चुकी थी, इसलिए बाकी की काररवाई अगले दिन के लिए छोड़ दी गई.

5 दिसंबर, 2022 को सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रैट एवं सिधवां बेट के नायब तहसीलदार मलूक सिंह, डीएसपी (रायकोट) रछपाल सिंह ढींढसा, एसएसपी हरजीत सिंह और हठूर थाने के एसएचओ जगजीत फार्महाउस पर पहुंच चुके थे और चारों आरोपी भी वहां लाए गए थे. मौके पर फोरैंसिक टीम भी आ चुकी थी और मिट्टी खुदाई के लिए जेसीबी भी बुला ली गई थी.

आरोपी परमप्रीत और भवनप्रीत की निशानदेही पर उस जगह की मिट्टी की खुदाई शुरू हुई, जहां जसपिंदर की लाश दफनाई गई थी. करीब 10 फीट लंबाई और 10 फीट चौड़ाई और 5 फीट गहराई तक मिट्टी निकाली गई तो वहां से तेज भभका उठने के साथ ही एक सड़ीगली लाश बरामद हुई.

लाश इस कदर सड़ गई थी कि पहचानी नहीं जा रही थी कि वह लाश किस की है. लेकिन कपड़ों के आधार पर कमलजीत और उन के बेटे शमिंदर ने उस की पहचान जसपिंदर कौर के रूप में कर ली थी.

लाश की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश पोस्टमार्टम के लिए सुधार स्थित जिला अस्पताल भिजवा दी. आगे की कागजी काररवाई पूरी कर के चारों आरोपियों को ले कर इंसपेक्टर जगजीत सिंह थाने पहुंच गए थे.

पहले की लगाई गई धारा 364, 120बी के साथ हत्या की धाराओं 302 आईपीसी भी जोड़ दी गई. फिर उन्हें अदालत में पेश कर ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल लुधियाना भेज दिया. चारों आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद इस हत्या के पीछे की प्रेम कहानी कुछ ऐसे सामने आई थी—

24 वर्षीय जसपिंदर कौर मूलरूप से लुधियाना जिले के हठूर थानाक्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर की रहने वाली थी. पिता कमलजीत सिंह के 2 बच्चों शमिंदर सिंह और जसपिंदर में वह छोटी और सब की लाडली थी.

वैसे भी पंजाब खेतीबाड़ी के मामले में अग्रणी माना जाता है. कमलजीत सिंह किसान थे. बापबेटे दोनों मिल कर अपने खेतों में अथक मेहनत करते थे, जिस की बदौलत ही खेतों में इतना अनाज पैदा हो जाता था कि साल भर खाने के अनाज रख लेने के बाद बाकी बचे अनाज को बाजार में बेच देते थे. उन पैसों से उन की और परिवार की ठाठ से जिंदगी कट रही थी.

बच्चों के पसंद की हर चीज घर में उपलब्ध थी. अपनी समझ से कमलजीत सिंह किसी चीज की कमी नहीं रखते थे. बच्चों की एक फरमाइश पर उन के मनपसंद की हर चीज मिल जाती थी. उन के मनपसंद खानेपीने से ले कर पहननेओढ़ने तक सब उपलब्ध रहता था, वह भी उन की एक फरमाइश पर.

कमलजीत सिंह बेहद सीधे और सच्चे इंसान थे. जैसे वह खुद थे, बच्चों से भी वैसी ही उम्मीद करते थे कि वह भी उसी तरह बनें. लेकिन बिगड़े परिपाटी और टेलीविजन सभ्यता में यह संभव नहीं था.

शमिंदर और जसपिंदर भी इसी आधुनिक युग में जन्मे और पलेबढ़े थे तो संस्कार भी टेलीविजन वाले ही ग्रहण किए. दोनों बच्चे कमलजीत सिंह के विश्वास पर खरे नहीं उतरे, इस का मलाल उन्हें था.

जसपिंदर कौर थी तो दुबलीपतली, लेकिन तीखे नाकनक्श की थी. काले घने लंबे बाल कमर तक, सुराही की तरह पतली गरदन, गोलमटोल गोरा चेहरा, सिंदूरी सुर्ख गाल, गुलाब की नाजुक पंखुडि़यों के समान सुर्ख होंठ, झील सी गहरी कालीकाली आंखें. बलखा कर जब वह चलती थी तो दीवानों के मुंह से आह निकलती थी.

उन दीवानों में एक नाम परमप्रीत सिंह उर्फ परम का भी लिखा था, जो जसपिंदर कौर के दिल पर अपना नाम लिखने के लिए बेताब था. परम के प्रेम को जसपिंदर ने अपने दिल के कोरे पन्ने पर लिख लिया था. खैर, उन की उम्र के साथसाथ उन का प्यार भी जवां होता जा रहा था.

इसी जिले के सुधार थानाक्षेत्र स्थित वासी के मूल निवासी परमप्रीत उर्फ परम का दूसरा भाई भवनप्रीत उर्फ भवना और एक बहन परमिंदर थी. भाईबहन में परम बीच का था. सब से बड़ा भवनप्रीत था और सब से छोटी परमिंदर. परमिंदर अपनी ससुराल में थी.

परमप्रीत के पिता हरपिंदर सिंह एक एनआरआई थे. वह फिलीपींस की राजधानी मनीला में पत्नी के साथ रहते थे. दोनों बेटों को उन्होंने यहीं पढ़ने और खेतीबाड़ी की देखरेख करने के लिए छोड़ दिया था.

परमप्रीत और भवनप्रीत में बड़ा भवना की हरपिंदर सिंह ने गृहस्थी बसा दी थी. सिर्फ उन की जिम्मेदारी में परमप्रीत ही रह गया था. उस की भी शादी के लिए उन्होंने अपने नातेरिश्तेदारों के बीच में बात छेड़ दी थी कि कोई अच्छी खानदानी लड़की हो तो बताना. उस के साथ मंझले बेटे परमप्रीत की शादी कर देंगे. उन्होंने नातेरिश्तेदारों के बीच बात छेड़ तो दी थी लेकिन कोई बात बनी नहीं.

इधर परमप्रीत की मोहब्बत उसी के पिता के रिश्तेदार कमलजीत सिंह की सुंदर बेटी जसपिंदर कौर के साथ जवां हो रही थी. परम और जसपिंदर एकदूसरे से प्रेम करते थे. इस की जानकारी जसपिंदर के घर वालों को थी. उन्होंने बेटी पर परम से दूरी बनाए रखने के लिए उस पर कड़े पहरे लगाए लेकिन वह उन की हर बंदिशों को तोड़ कर अपने प्यार परम से मिलती ही थी.

ASI के फरेेबी प्यार में बुरे फंसे थाना प्रभारी – भाग 2

इसी सिलसिले में यह भी बात सामने आई कि रंजना टीआई को ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपए वसूल चुकी थी. वह उस का इकलौता शिकार नहीं थे, बल्कि पहले भी 3 पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म का आरोप लगा कर उन से लाखों रुपए वसूल चुकी थी. रंजना खांडे मूलरूप से खरगोन के धामनोद की रहने वाली थी.

उस के बाद ही करीब 3 बजे पुलिस कमिश्नर के औफिस के बाहर गोलियां चली थीं. टीआई पंवार इस वारदात को ले कर घर से ही पूरा मन बना कर आए थे. यहां तक कि वह अपनी पत्नी तक से आक्रोश जता चुके थे. उन्होंने कहा था कि गोविंद जायसवाल से पैसे ले कर ही लौटेंगे.

कपड़ा व्यापारी गोविंद को उन्होंने 25 लाख रुपए दिए थे, जो लौटाने में आनाकानी कर रहा था. उन्होंने पत्नी लीलावती उर्फ वंदना से यह भी कहा था कि यदि उस ने पैसे नहीं दिए तो वह उसे मार डालेंगे. बात नहीं बनी तो अपनी जान भी दांव पर लगा देंगे.

58 साल के हाकम सिंह पंवार की नियुक्ति इसी साल 6 फरवरी को भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में हुई थी. इस से पहले वह गौतमपुर, खुडेल, सर्राफा थाना, इंदौर कोतवाली, खरगोन, भिकमगांव महेश्वर, राजगढ़ में पदस्थापित रह चुके थे.उन का निवास स्थान वटलापुर इलाके में था. वहां उन्होंने एक फ्लैट किराए पर ले रखा था, लेकिन रहने वाले मूलत: उज्जैन जिले के तराना कस्बे के थे. वह भोपाल में अकेले रहते थे. मध्य प्रदेश पुलिस में वह सन 1988 में कांस्टेबल के पद पर भरती हुए थे. बताया जाता है कि उन्होंने 5 शादियां कर रखी थीं.

पहली शादी उन्होंने लीलावती उर्फ वंदना से की थी. बताया जाता है कि दूसरी शादी उन्होंने सीहोर की रहने वाली सरस्वती से की. गौतमपुरा में पोस्टिंग के दौरान उन की मुलाकात रेशमा उर्फ जागृति से हुई जो मूलरूप से इंदौर की पुरामत कालोनी की रहने वाली थी. वह उन की तीसरी पत्नी बनी.

मजीद शेख की बेटी रेशमा ने टीआई हाकिमसिंह पंवार पर अपना इस तरह प्रभाव जमा लिया था कि वह उनसे जब चाहे तब पैसे ऐंठती रहती थी. चौथी प्रेमिका के रूप में रंजना खांडे उन के जीवन में आई. हाकमसिंह की सर्विस बुक में लता पंवार का नाम है. चर्चा यह भी है कि भोपाल में तैनाती के दौरान उन्होंने माया नाम की महिला से शादी की थी. पुलिस इन सब की जांच कर रही है.

रंजना 3 पुलिस वालों से ऐंठ चुकी थी ,70 लाख रुपए जांच में पता चला कि सन 2012 में मध्य प्रदेश पुलिस में भरती हुई रंजना धार जिले के कस्बा धामनोद की रहने वाली थी और मौजूदा समय में इंदौर की सिलिकान सिटी में रह रही थी. उस की पंवार से अकसर मुलाकात महेश्वर थाने में होती थी.

वह महेश्वर थाने पर पंवार से मिलने के लिए 12 किलोमीटर की दूरी तय कर आती थी. रंजना के साथ उसका भाई कमलेश खांडे भी पंवार से मिलता रहता था.

रजंना और कमलेश ने मिल कर ब्लैकमेलिंग का तानाबाना बुना था. 28 वर्षीय कमलेश रंजना का भाई था. उस के बारे में मालूम हुआ कि वह एक आवारा किस्म का व्यक्ति था.3 पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने में उस की महत्त्वपूर्ण भूमिका थी. तीनों से दोनों बहनभाई ने करीब 70 लाख रुपए की वसूली की थी. उन का तरीका एक औरत के लिए शर्मसार करने वाला था, लेकिन रंजना को इस से कोई फर्क नहीं पड़ता था. वह पैसे की इस कदर भूखी थी कि उस ने अपनी इज्जत, शर्म और मानमर्यादा को ताक पर रख दिया था.

एएसआई रंजना की दिलफेंक अदाओं पर पंवार तभी फिदा हो गए थे, जब वह पहली बार महेश्वर थाने में मिली थी. दरअसल, रंजना 2018 में थाने के काम से महेश्वर आई थी, वहां उस की मुलाकात टीआई पंवार से हुई थी.पंवार ने उस की मदद की थी, जिस से रंजना ने उसे साथ कौफी पीने का औफर दे दिया था. पंवार उस के औफर को ठुकरा नहीं पाए थे. उन के बीच दोस्ती की पहली शुरुआत कौफी टेबल पर हुई, जो जल्द ही गहरी हो गई.

साथ में पैग छलका कर टीआई से बनाए थे शारीरिक संबंध फिर एक दिन अपने भाई के साथ पंवार के कमरे पर आ धमकी. उस ने बताया कि उस के भाई का बिजनैस में किसी के साथ झगड़ा हो गया है. मामला उन्हीं के थाने का है. वह चाहें तो मामले को निपटा सकते हैं. इस संबंध में पंवार ने रंजना को मदद करने का वादा किया. इस खुशी में रंजना ने उन्हें एक छोटी सी पार्टी देने का औफर दिया और भाई से शराब की बोतलें मंगवा लीं. कमलेश विदेशी शराब की बोतलें और खाने का सामान रख कर चला गया.

पंवार के सामने शराब और शबाब दोनों थे. वह उस रोज बेहद खुश थे. उन की खुशी को बढ़ाने में रंजना ने भी खुले मन से साथ दिया था. देर रात तक शराब का दौर पैग दर पैग चलता रहा. इस दरम्यान रंजना ने टीआई हाकम सिंह पंवार के लिए न केवल अपने दिल के दरवाजे खोल दिए, बल्कि पंवार के सामने कपडे़ खोलने से भी परहेज नहीं किया.

बैडरूम में शराब की गंध के साथ दोनों के शरीर की गंध कब घुलमिल गई, उन्हें इस का पता ही नहीं चला. बिस्तर पर अधनंगे लेटे हुए जब उन की सुबह में नींद खुली, तब उन्होंने एकदूसरे को प्यार भरी निगाह से देखा. आंखों- आखों में बात हुई और एकदूसरे को चूम लिया. कुछ दिनों बाद रंजना पंवार से मिलने एक बार फिर अपने भाई के साथ आई. उस ने पंवार को धन्यवाद दिया और कहा कि उस की बदौलत ही उस का मामला निपट पाया. इसी के साथ रंजना ने एक दूसरी घरेलू समस्या भी बता दी. वह समस्या नहीं, बल्कि पैसे से मदद करने की थी.

रंजना ने बताया कि उस के परिवार को तत्काल 5 लाख रुपए की जरूरत है. पंवार पहले तो इस बड़ी रकम को ले कर सोच में पड़ गए, किंतु जब उस ने शराब की बोतल दिखाई तब वह पैसे देने के लिए राजी हो गए. टीआई पंवार ने उसी रोज कुछ पैसे अपने घर से मंगवाए और कुछ दोस्तों से ले कर रंजना को दे दिए.

बदले में रंजना को पहले की तरह ही रात रंगीन करने में जरा भी हिचक नहीं हुई. इस तरह पंवार को रंजना से जहां यौनसुख मिलने लगा, वहीं रंजना के लिए पंवार सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन चुके थे. धीरेधीरे रंजना उन से लगातार पैसे की मांग करने लगी. पंवार भी उस की पूर्ति करते रहे. लेकिन आए दिन की जाने वाली इन मांगों से पंवार काफी तंग आ चुके थे.

हद तो तब हो गई जब रंजना ने एक बार पूरे 25 लाख रुपए की मांग कर दी. उस ने न केवल रुपए मांगे, बल्कि भाई के लिए एक कार तक मांग ली. इस मांग के बाद पंवार का पारा बढ़ गया. वह गुस्से में आ गए. फोन पर ही धमकी दे डाली. किंतु रंजना ने बड़ी शालीनता से उन की धमकी का जवाब एक वीडियो क्लिपिंग के साथ दे दिया.

मोहब्बत की परिणति : क्या कहानी है इस परिवार की

रविवार 21 जनवरी, 2018 का अलसाया हुआ दिन था. बसंत ऋतु ने दस्तक दे दी थी, लेकिन सूरज की किरणों में फिर भी तेजी नहीं आई थी. सिहराती सर्द हवाओं के बीच आसमान दिन भर मटमैले बादलों से ही अटा रहा. लेकिन मौसम की बदमिजाजी से लोगों की आमदरफ्त में कोई तब्दीली नहीं आई थी.

कोटा स्टेशन की बाहरी हदों से शुरू होने वाले बाजार में रोजमर्रा की रौनक जस की तस कायम थी. अगर कोई फर्क था तो इतना कि लोगों के चेहरों पर कशमकश के भाव थे और शौपिंग की बजाय उन की उत्सुकता चोपड़ा फार्म जाने वाली गली नंबर-2 की तरफ थी, जिसे पूरी तरह पुलिसकर्मियों ने घेर रखा था.

तेज होती खुसुरफुसुर से ही पता चला कि किसी ने एक महिला और उस के बेटे की हत्या कर दी है. यह वारदात वहां रहने वाले चर्चित भाजपा नेता नीरज पाराशर के परिवार में हुई थी. बदमाशों ने घर में घुस कर नीरज पाराशर की पत्नी सोहनी और 12 साल के बेटे पीयूष को गोली मार दी थी.

बेटी तान्या वारदात का शिकार होने से बच गई थी. दरअसल, गोली लगने से पहले ही सोहनी ने उसे घर से बाहर फेंक दिया था. शोर मचा तो आसपास के रहने वाले लोग फौरन मौके पर पहुंच गए, लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे.

खबर मिलने पर भीममंडी के थानाप्रभारी रामखिलाड़ी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए थे. इस दोहरे हत्याकांड की खबर जब उन्होंने आला अधिकारियों को दी तो एएसपी समीर कुमार, डीएसपी शिवभगवान गोदारा, राजेश मेश्राम भी वहां आ गए. 10 मिनट बाद आईजी विशाल बंसल और एसपी अंशुमान भोमिया भी वहां पहुंच गए.

पुलिस अधिकारियों के सामने जो चुनौती मुंह बाए खड़ी थी, उस से निपटना आसान नहीं था. क्योंकि कुछ ही दिनों पहले स्टेशन क्षेत्र में एक और भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी. इस के अलावा शहर में हत्या की और भी कई वारदातें अनसुलझी पड़ी थीं. इस सब को ले कर एसपी साहब के चेहरे पर तनाव साफ दिखाई दे रहा था.

केस बड़ा पेचीदा था. पुलिस इस बात पर भी हैरान थी कि इस चहलपहल वाले इलाके में नीरज पाराशर के मकान में बदमाश बेखौफ हो कर आए और मांबेटे को गोलियों से भून कर चले गए.

सोहनी की करपटी और उस के बेटे पीयूष के सीने में गोलियां लगी थीं. लग रहा था जैसे उन्हें गोली बहुत करीब से मारी गई थी. एक गोली कमरे की दीवार पर भी लगी थी, दीवार पर गोली टकराने का निशान बन गया था. पुलिस ने मौके से गोली का खोल भी बरामद कर लिया.

society

सूचना मिलने पर पुलिस फोटोग्राफर, क्राइम इनवैस्टीगेशन टीम, डौग स्क्वायड और एफएसएल की टीमें भी वहां पहुंच गई थीं. सभी टीमें अपनेअपने ढंग से काम कर के लौट गईं. थानाप्रभारी रामखिलाड़ी मीणा ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और आगे की जांच में जुट गए.

उन्होंने नीरज पाराशर से बात की तो उस ने बताया कि घटना के वक्त वह सब्जी लेने के लिए बाजार गया हुआ था. सरेआम हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी. गोली चलाने वाले कौन थे, किस तरफ भागे थे, किसी को कुछ पता नहीं था. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

पुलिस ने पड़ोसियों से बात की तो उन्होंने बताया कि हम ने गोलियां चलने की आवाज तो नहीं सुनी अलबत्ता मार दिया…मार दिया… की चीखपुकार जरूर सुनी थी. जिस के बाद वे लोग पाराशर के मकान की तरफ दौड़े. हालांकि कुछ लोगों ने पाराशर के मकान से एक आदमी को भागते देखा, लेकिन वह कौन था, कैसे आया और कहां गया, इस बाबत कुछ नहीं बता पाए.

पुलिस पूछताछ में रोताबिलखता नीरज ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा था. टुकड़ों में जो कुछ वह कह रहा था, उस से पुलिस सिर्फ इतना समझ पाई कि उस की पत्नी सोहनी मुरैना की रहने वाली थी, जहां पड़ोस में रहने वाले चंद्रकांत पाठक उर्फ दिलीप से उस का अफेयर था. 2 महीने पहले सोहनी उस के साथ भाग गई थी, जिस की गुमशुदगी की सूचना उस ने थाना भीममंडी में दर्ज करा रखी थी.

पिछले दिनों उसे सोहनी के मुरैना में होने का पता चला तो वह मुरैना जा कर उसे ले आया. नीरज ने पुलिस को बताया कि वारदात करने वाला चंद्रकांत पाठक के अलावा कोई नहीं हो सकता. थानाप्रभारी ने यह सारी जानकारी एसपी अंशुमान भोमिया को दे दी.

इन सब बातों से अंशुमान भोमिया को लगा कि पूरे घटनाक्रम में सोहनी की कोई महत्त्वपूर्ण भूमिका रही होगी. इसलिए उन का पूरा ध्यान उस के अतीत और उस के प्रेमी चंद्रकांत पाठक पर अटक गया.

नीरज ने एसपी साहब से मुलाकात की. उस ने उन्हें एक नई जानकारी यह दी कि चंद्रकांत पाठक ने चेतन शर्मा के नाम से एक फरजी फेसबुक आईडी बना रखी थी. चंद्रकांत एक उच्चशिक्षित युवक था, साथ ही अच्छा शूटर भी. मध्य प्रदेश में उसे शार्पशूटर का अवार्ड मिल चुका था.

पुलिस ने नीरज से इस बारे में विस्तार से जानकारी मांगी कि सोहनी कब और कैसे गायब हुई थी? इस पर नीरज ने बताया, ‘‘नवंबर, 2017 में मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल मुरैना गया था. वहां से 20 नवंबर को हम कोटा लौट आए थे. 22 नवंबर को मैं गोवर्धन परिक्रमा के लिए वृंदावन चला गया था.

मेरी गैरमौजूदगी में चंद्रकांत पाठक आया और जबरन पत्नी को ले कर चला गया. उस समय दोनों बच्चे भी घर पर थे, जो सो रहे थे. बाद में जब बेटा पीयूष सो कर उठा और उस ने मां को नहीं देखा तो उस ने मुझे फोन किया. तब मैं ने पत्नी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई और अपने स्तर पर भी उस की तलाश करता रहा, लेकिन निराशा ही हाथ लगी.’’

उस ने आगे बताया, ‘‘सर, जनवरी, 2018 में अचानक मेरे पास पत्नी का फोन आया. उस ने किसी और के मोबाइल से फोन किया था. पत्नी ने मुझे बताया कि चंद्रकांत ने उसे कैद कर रखा है, आ कर उसे छुड़ा लें. यह जानने के बाद मैं मुरैना गया और पत्नी को साथ ले कर कोटा आ गया. चंद्रकांत पत्नी से कोई संपर्क न कर सके, इसलिए मैं ने पत्नी का फोन नंबर भी बदल दिया था. इस से खीझ कर एक दिन चंद्रकांत ने मुझे फोन पर ही धमकी दी कि सोहनी से बात करवा दो वरना पूरे परिवार को जान से मार देगा.’’

society

नीरज से पूछताछ के समय एसपी अंशुमान भोमिया भी वहीं मौजूद थे. उन्होंने नीरज को तीखी नजरों से देखा, वह उन से आंखें नहीं मिला सका. नीरज के हावभाव और बातों से उन्हें उसी पर शक होने लगा था. लेकिन उन्होंने जानबूझ कर उसे ज्यादा कुरेदना उचित नहीं समझा. इसी बीच एक नई जानकारी ने पुलिस की तहकीकात का रुख मोड़ दिया.

पता चला कि चंद्रकांत पाठक शनिवार 20 जनवरी, 2018 की देर रात कोटा पहुंचा था और स्टेशन क्षेत्र के ही एक होटल में ठहरा था. पुलिस का मानना था कि निश्चित रूप से उस ने अगले रोज 21 जनवरी को दिन भर नीरज के घर के आसपास रेकी की होगी और जैसे ही उसे मौका मिला, वह वारदात को अंजाम दे कर भाग गया.

पुलिस ने नीरज और सोहनी की फेसबुक देखी तो इस प्रेम कहानी का काफी कुछ खुलासा हो गया. फेसबुक पर मोहब्बत और नफरत के जज्बात साथसाथ मौजूद थे. पत्नी के इस तरह छोड़ कर चले जाने से नीरज पाराशर इस हद तक परेशान था कि उस की यादें सहेजने के लिए पुराने फोटो शेयर करने के साथ मोहब्बत और हिकारत दोनों उगल रहा था.

15 दिसंबर, 2017 को नीरज ने अपनी फेसबुक पर लिखा, ‘आई हेट सोहनी पाराशर एंड माई लाइफ…’ 28 दिसंबर को सुर बदला तो उस के मन में सोहनी के लिए  तड़प पैदा हुई. उस ने लिखा, ‘आप कहां हो सोहनी, कम बैक प्लीज…’

31 दिसंबर को मोहब्बत ने जोर मारा तो नए साल की मुबारकबाद देते हुए लिखा, ‘विश यू ए हैप्पी न्यू ईयर सोहनी पाराशर’. 5 जनवरी को वैराग्य का भाव जागा तो कुछ अलग ही असलियत उजागर हुई, ‘सोहनी पैसे की दीवानी थी’. नीरज ने आगे लिखा, ‘इस दुनिया में कोई रिश्ता इंपोर्टेंट नहीं है, सब कुछ केवल पैसा है.’

पुलिस ने चंद्रकांत पाठक के फरजी नाम चेतन शर्मा की फेसबुक सर्च की तो चंद्रकांत और सोहनी की तूफानी मोहब्बत खुल कर सामने आ गई. 15 जनवरी को चंद्रकांत ने सोहनी के साथ करीब डेढ़ सौ फोटो शेयर किए थे, जो होटलों में मौजमस्ती और घूमनेफिरने की तस्दीक कर रहे थे.

17 जनवरी, 2018 को चंद्रकांत ने जो कुछ फेसबुक पर लिखा, उस ने उस के इरादों पर मुहर लगा दी. चंद्रकांत ने लिखा था, ‘इस दुनिया को अलविदा, मेरी जिंदगी यहीं तक थी. माफ कर देना, सभी का दिल दुखाया, बट गलत  मैं था. माफ कर देना… लव यू आल…सौरी.’

टूटे हुए दिल से निकले अल्फाज चंद्रकांत की उस मनोदशा की तसदीक कर रहे थे, जब कोई शख्स खुदकुशी का फैसला करता है जबकि सोहनी का कत्ल तो कुछ और ही कहानी की तरफ इशारा कर रहा था.

मामला काफी संदिग्ध था. नीरज अपनी बात पर अडिग था कि उस की पत्नी सोहनी की हत्या चंद्रकांत पाठक ने की है. लेकिन एसपी अंशुमान भोमिया के इस सवाल का उस के पास कोई जवाब नहीं था कि अगर तुम्हारी पत्नी से उस का अफेयर था तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह उस की हत्या करने पर आमादा हुआ और मासूम बच्चे से चंद्रकांत की क्या दुश्मनी थी जो उस ने उसे भी गोली मार दी?

नीरज इस बाबत भी चुप्पी साधे रहा. एसपी अंशुमान भोमिया ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर कुमार की अगुवाई में तेजतर्रार अफसरों डीएसपी शिवभगवान गोदारा, राजेश मेश्राम और भीमंडी नयापुरा और रेलवे कालोनी के थानाप्रभारियों को शामिल कर के एक पुलिस टीम बनाई और चंद्रकांत की तलाश में भेज दी. इस टीम ने उसे बिलासपुर, श्योपुर और देहरादून में तलाशा.

society

पुलिस की यह कोशिश रंग लाई. चंद्रकांत को मध्य प्रदेश के श्योपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. थाने ला कर जब उस से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह उच्चशिक्षित था. उस ने मैथ्स, कैमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी. पीजीडीए किए चंद्रकांत पाठक के पास मास्टर औफ फाइन आर्ट्स की भी डिग्री थी.

इतना ही नहीं, वह सटीक निशानेबाज भी था. उसे बेस्ट शूटर का प्रोसीडेंट अवार्ड भी मिल चुका था. वह एनसीसी का सी सर्टिफिकेट होल्डर भी था.

एसपी भोमिया ने उस से पूछा कि इतना क्वालीफाइड हो कर भी उस ने इतनी संगीन वारदात को अंजाम कैसे दिया. इस बारे में उस ने जो कुछ बताया, उस से पूरी कहानी मोहब्बत पर आ कर सिमट गई.

चंद्रकांत पाठक उर्फ दिलीप उर्फ चेतन शर्मा मूलरूप से मुरैना के दत्तपुरा का रहने वाला था. सोहनी का परिवार उस के घर के ठीक सामने ही रहता था. दोनों का बचपन एक साथ खेलतेपढ़ते बतियाते बीता था. बचपन की यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई, दोनों ही नहीं समझ सके. अलबत्ता दोनों मोहब्बत में इस कदर डूबे थे कि एकदूसरे के बिना रहने की कल्पना करना भी उन्हें गवारा नहीं था.

लेकिन पारिवारिक बंदिशों के कारण यह मोहब्बत जीवनसाथी की डोर में नहीं बंध पाई. कालांतर में सोहनी का विवाह कोटा के नीरज पाराशर से हो गया और चंद्रकांत ने भी परिवार की जिद के आगे सिर झुका कर कहीं दूसरी जगह शादी कर ली.

दोनों अलगअलग रिश्तों की डोर में बंध तो गए, लेकिन आशिकी खत्म नहीं हुई. चंद्रकांत के पिता का मुरैना में डीजे का काम था. वह पिता के काम में ही हाथ बंटाने लगा. बाद में चंद्रकांत के भी एक बेटा हो गया और सोहनी भी 2 बच्चों की मां बन गई.

इस के बावजूद सोहनी और चंद्रकांत के संबंध बने रहे. सोहनी अपने मायके मुरैना आती तो वह चंद्रकांत से जरूर मिलती. किसी तरह नीरज को इस बात की भनक लग गई. इस के बाद दोनों ने मिलने में ऐहतियात बरतनी शुरू कर दी. चंद्रकांत का कहना था, ‘कोई 2 महीने पहले मैं बिलासपुर में था. सोहनी वहीं आ गई थी. सोहनी अपनी ससुराल वालों को बिना बताए आई थी. इस के बाद चंद्रकांत ने सोहनी के साथ रहना शुरू कर दिया था.

‘इसी दौरान चंद्रकांत ने 20 लाख रुपए में अपनी दुकान बेची थी. वह रकम उस के पास मौजूद थी. इस बीच सोहनी उस की गैरहाजिरी में अपने पति के साथ कोटा चली गई. जाते समय वह मेरे 2 लाख रुपए और गहने अपने साथ ले गई थी. सोहनी ने मेरे साथ फरेब किया था.’

‘‘सोहनी के कत्ल की नौबत क्यों आई? अगर फरेब की कोई वजह थी तो उस मासूम बच्चे को क्यों मारा?’’ एसपी भोमिया ने पूछा.

‘‘नहीं सर, मेरा इरादा ऐसा नहीं था. मैं नीरज की गैरमौजूदगी में ही सोहना से मिलना चाहता था. ऐसा मैं ने किया भी.’’ एक पल रुकते हुए चंद्रकांत ने कहना शुरू किया, ‘‘मैं ने अपनी रकम और जेवरात सोहनी से मांगे तो वह उल्टे मुझ पर ही बरस पड़ी. मैं ने उसे डराने के लिए पिस्टल दिखाई, लेकिन अचानक बच्चा मेरे ऊपर झपट पड़ा और पिस्टल छीनने की कोशिश करने लगा. इस छीनाझपटी में ही ट्रिगर दब गया और बच्चे को गोली लग गई.

‘‘सोहनी को तो मुझे मजबूरी में मारना पड़ा. उसे नहीं मारता तो वह बेटे की हत्या की गवाह बन जाती. बेटे की मौत से सोहनी को अपनी बेटी की जान भी खतरे में नजर आई तो उस ने बच्ची को दरवाजे की तरफ फेंक दिया. सोहनी पर मैं ने 2 गोलियां चलाईं. अफरातफरी में निशाना चूक गया और एक गोली दीवार में धंस गई. एक गोली उस की कनपटी पर लगी थी. उस के बाद मैं बुरी तरह दहशत में आ गया था. इस के बाद मैं पहले दिल्ली चला गया फिर श्योपुर आ गया.’’

पुलिस ने उस से पूछताछ करने के बाद उसे भादंसं की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 2 लाख की रकम और जेवरात अभी पुलिस बरामद नहीं कर पाई. कथा लिखे जाने तक चंद्रकांत जेल में बंद था.

– कथा पुलिस सूत्रों पर आधारित

फरेबी प्यार में हारी अय्याशी – भाग 2

पुनीत तिवारी के इस तरह प्यार का इजहार करने से अंजू ने कुछ न कहते हुए मुसकरा दिया. इस से पुनीत का हौसला बढ़ गया. उस ने दोस्तों से सुन रखा था कि लड़की हंसी तो समझो फंसी. पुनीत ने धीरे से उस का हाथ पकड़ा और मंडप के पीछे ले जा कर बोला, ‘‘तुम्हारा नाम क्या है?’’

‘‘अंजू नाम है मेरा और तुम्हारा?’’ शरमाते हुए अंजू बोली.

‘‘मेरा नाम पुनीत है. मैं आंचलखेड़ा गांव में रहता हूं. मैं अपने दोस्त की बारात में आया हूं,’’ पुनीत बोला.

‘‘मैं सोहागपुर से मौसी की लड़की की शादी में यहां आई हूं,’’ अंजू ने भी अपने बारे में बताया.

लोग वरमाला मंडप में फोटोग्राफी में लगे हुए थे, उधर पुनीत और अंजू के दिलों में प्यार के बीज अंकुरित हो रहे थे.

प्रेम की आग एक बार लग जाए तो बुझाए नहीं बुझती. पुनीत और अंजू के साथ भी यही हुआ. पुनीत अंजू से मिलने सोहागपुर आने लगा. इधर अंजू के पिता राजाराम गोस्वामी उस के लिए लड़का तलाश रहे थे.

एक दिन मुलाकात के दौरान जब अंजू ने पुनीत को यह बात बताई कि उस के घर वाले शादी के लिए लड़का खोज रहे हैं तो पुनीत ने उस से कहा, ‘‘अंजू, कोई तुम्हें मुझ से नहीं छीन सकता, तुम से तो शादी मैं ही करूंगा.’’

‘‘पर पुनीत हम दोनों एक ही जातिबिरादरी के नहीं है, घरपरिवार के लोग हमारी शादी को राजी कैसे होंगे?’’ अंजू ने चिंतित होते हुए कहा.

‘‘तुम घरपरिवार के लोगों की चिंता मत करो, यदि मुझ से सच्चा प्यार करती हो तो मेरे संग चलने को तैयार हो जाओ, मैं तुम्हें पलकों पर बिठा कर रखूंगा.’’ पुनीत ने उस के सिर पर हाथ रखते हुए कहा.

अंजू ने सिर हिला कर अपनी मौन सहमति दी और अपना सिर पुनीत की गोद में रख दिया. पुनीत ने अंजू के होंठों पर होंठ रख दिए और उस के केशों में हाथ घुमाते हुए कहा, ‘‘कल रात को तुम तैयार रहना. रात 12 बजे के बाद जब घर के लोग सो जाएं, तब मुझे मिस काल करना, मैं तुम्हारे घर के बाहर बाइक ले कर खड़ा मिलूंगा.’’

अंजू ने पुनीत को भरोसा दिलाया और योजना के मुताबिक एक रात वह पुनीत के साथ भाग खड़ी हुई. दोनों ने होशंगाबाद जा कर कोर्टमैरिज कर ली. फिर वह पतिपत्नी के रूप में रहने लगे.

पुनीत ने परिवार के खिलाफ जा कर प्रेम विवाह किया था. इसी वजह से राजाराम गोस्वामी का परिवार पुनीत से खुन्नस रखता था.

इतना ही नहीं, राजाराम के बड़े बेटे का निधन बुधनी के पास एक ऐक्सीडेंट में हो गया था, परंतु राजाराम के परिवार के लोगों का शक था कि उस के बेटे मुकेश का ऐक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि उसे पुनीत ने साजिश के तहत मारा है. जिस के लिए पूरा परिवार पुनीत को ही जिम्मेदार मान रहा था.

अंजू का छोटा भाई प्रदीप इस बात को ले कर ज्यादा दुखी था, क्योंकि पुनीत ने अंजू से मेलमुलाकात करने के लिए प्रदीप से दोस्ती बढ़ाई थी, जिसे वह समझ नहीं पाया. अपनी बहन के पुनीत के साथ भाग जाने से प्रदीप के यारदोस्त उस का मजाक उड़ाते थे, यह बात उसे नागवार गुजरती थी.

राजाराम का बेटा भले ही नाबालिग था, परंतु उस की दोस्ती अपने से बड़ी उम्र के युवकों से थी. प्रदीप की दोस्ती नवल गांव के 30 साल के राजेंद्र उर्फ राजू रघुवंशी से थी. राजू भी प्रदीप की बहन अंजू की खूबसूरती का दीवाना था और उस से शादी करने के ख्वाब देखता था. परंतु अंजू का प्यार पुनीत के साथ परवान चढ़ चुका था, इस वजह से वह उसे घास नहीं डालती थी.

प्रदीप किशोरावस्था की दहलीज पर खड़ा अपना दिल अपने से उम्र में बड़ी लड़की नूरजहां उर्फ अनन्या को दे चुका था. उम्र में छोटा होने की वजह से कोई उस पर शक भी नहीं करता था.

22 साल की नूरजहां सोहागपुर गांधी वार्ड में ही रहने वाले मुबारक शाह की बेटी थी. विवाह के कुछ ही समय बाद उस का अपने शौहर से तलाक हो गया था. तलाक के बाद  उस ने कुंवारे प्रदीप पर डोरे डालने शुरू कर दिए.

किशोरावस्था में प्रदीप को मिले इस तरह के प्रेम निवेदन को वह कैसे इंकार करता. दोनों प्रेम के रंग में डूब गए. नूरजहां प्रदीप के बालिग होने का इंतजार कर रही थी. उस के बाद उस का इरादा धर्म परिवर्तन कर प्रदीप के साथ शादी करने का था.

एक दिन प्रदीप ने नूरजहां से कहा, ‘‘पुनीत ने मेरी बहन से शादी कर के हमारे पिता की बदनामी कराई है, मैं उस से बदला लेना चाहता हूं.’’

इस पर नूरजहां ने साथ देते हुए कहा, ‘‘जरूर लो बदला, आखिर उस ने दोस्तों में तुम्हारी इज्जत पर भी तो बट्टा लगाया है.’’

‘‘नूरजहां, तुम्हें इस काम में मेरा साथ देना होगा.’’

‘‘प्रदीप, आखिर इस में मैं क्या मदद कर सकती हूं?’’ आश्चर्य व्यक्त करते हुए नूरजहां बोली.

‘‘नूरजहां, मैं पुनीत को अच्छी तरह से जानता हूं, वह किसी एक खूंटे से बंधा नहीं रह सकता. खूबसूरत लड़कियों को देख कर उस का मन डोलने लगता है. तुम किसी तरह उस से नजदीकियां बढ़ाओ और अपने प्रेम का प्रदर्शन करो तो वह तुम्हारे जाल में फंस जाएगा,’’ प्रदीप बोला.

‘‘ना बाबा ना, तौबातौबा आखिर इस से क्या हासिल होगा?’’ नूरजहां डरते हुए बोली.

‘‘मेरा पूरा प्लान तो सुनो पहले. जब पुनीत तुम्हारे प्रेम जाल में फंस जाएगा तो उसे मिलने कहीं एकांत में बुला लेना, उस के बाद हम उस का काम तमाम कर देंगे.’’ प्रदीप ने अपना प्लान समझाते हुए कहा.

‘‘मगर इस में तो खतरा बहुत है, पकड़े गए तो जेल में चक्की पीसेंगे.’’ नूरजहां ने शंका व्यक्त की.

‘‘नूरजहां तुम फिक्र मत करो, तुम तो पुनीत को बुला कर वहां से भाग जाना. मैं और मेरा दोस्त लकी उसे ठिकाने लगा देंगे, किसी को भनक भी नहीं होगी.’’

इस तरह प्रदीप ने नूरजहां, राजू रघुवंशी और दोस्त लकी कहार के साथ मिल कर अपने बहनोई पुनीत तिवारी की हत्या की खौफनाक साजिश रची.

आरोपी राजू रघुवंशी की नजर शादी से पहले से ही अंजू पर थी. राजू का प्रदीप के घर आनाजाना रहता था और वह मन ही मन अंजू से प्यार करने लगा था. राजू अपने प्रेम का इजहार कर पाता, इस के पहले ही पुनीत अंजू को भगा कर ले गया. कुछ समय के बाद पुनीत और अंजू ने कोर्टमैरिज कर ली.